LATEST NEWS

प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर : साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड,  किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

सर्दी-खांसी संक्रमण की पुष्टि, छत्तीसगढ़-कोरबा में तीन साल के बच्चे में HMPV का मिला पहला मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को सर्दी-खांसी के लिए एक निजी अस्पताल में मासूम को भर्ती कराया गया। मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एचएमपीवी का मामला होने के संदेह में नमूना जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे। कोरबा जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि परिजनों का सैंपल लिया गया है। जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, और जानकारी ली जा रही है।

कांग्रेस के पार्षद का भी आवेदन रद्द, छत्तीसगढ़-बालोद के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 से BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी

बालोद। बालोद जिले में नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों ने अपने सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। भाजपा की एक लिस्ट ने सबको चौका कर रख दिया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए जारी की गई सूची में क्षेत्र क्रमांक 14 को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है, यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। जिला बालोद जिले की राजनीति में जिला बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जिसपर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को कोई प्रत्याशी नहीं मिल पाया है या फिर पार्टी के अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया और कहा कि हम तो जीत के लिए तैयार हैं कांग्रेस की हालत खराब है कहीं प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कहीं फार्म रिजेक्ट हो रहे हैं। आपको बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में भाजपा का पेंच बुरी तरह से फंस गया। दो दावेदारों के नाम और उनके नेता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए अड़े रहे परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उस जगह से किसी को नहीं उतारा तो वहीं कांग्रेस के एक पार्षद का फार्म रिजेक्ट हो गया। बालोद नगर पालिका के वार्ड 15 के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर का आवेदन निरस्त हो गया। वैध सूची में उनका नाम नहीं आया तो एसडीएम कार्यालय परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर निश्चिंत नहीं है। अभी से वो हार मान चुके हैं। अब धनेश्वरी ठाकुर निर्दलीय चुनाव में प्रत्याशी रहेंगे, वे पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पार्षद थे।

चुभने लगी धूप, छत्तीसगढ़ में रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा होने की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। अब गर्मी परेशान करने लगी है। दिन का तापमान बढ़ने से धूप चुभने लगी है। प्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके चलते वातावरण में अब शुष्कता बढ़ने लगी है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं बालोद जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इससे आगामी दिनों में लगभग ठंड गायब हो जाएगी। प्रदेश में मौसम साफ है और उत्तरी हवाओं का असर खत्म हो गया है। इसके वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में फरवरी माह के पहले सप्ताह से ही धूप चुभने लगेगी। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में दिन में गर्मी महसूस हुई। रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस वजह से ठंड का अहसास खत्म हो गया है। राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसके वजह से अब रात में भी ठंड का अहसास कम होने लगी है और गर्मी का अहसास होने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से लोग धूप से परेशान नजर आएंगे। इसके साथ ही फरवरी माह के पहले सप्ताह ही अच्छी गर्मी पड़ सकती है।

24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, राजस्थान-दौसा में पत्नी के तबादले के बाद एसपी पति ने संभाली कमान

दौसा। राजस्थान सरकार द्वारा बीती रात जारी आईपीएस तबादला सूची में 24 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें आईपीएस दंपति रंजीता शर्मा और सागर राणा का नाम चर्चा में आ गया। दौसा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से रंजीता शर्मा का तबादला कर दिया गया है और अब उनकी जगह उनके पति सागर राणा को जिले की कमान सौंपी गई है। पहली बार हुआ ऐसा तबादला? रंजीता शर्मा और सागर राणा दोनों ही 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रंजीता शर्मा को पहले कोटपूतली में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि उनके पति सागर राणा सांचौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब दौसा एसपी के पद से रंजीता शर्मा का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर उनके पति की नियुक्ति की गई है। यह पहला मामला माना जा रहा है, जब किसी जिले में आईपीएस पति-पत्नी की अदला-बदली हुई हो। तबादला सूची में अन्य बदलाव दौसा जिले में एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश सोनवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब जयपुर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का एसपी बनाया गया है। लोकेश सोनवाल हाल ही में आरपीएस से पदोन्नत होकर 2024 बैच के आईपीएस बने हैं। इस तबादला सूची के जारी होने के बाद आईपीएस दंपति की चर्चा राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में तेज हो गई है।

महिला की मौत और युवक गंभीर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्कूटी सवार पति-पत्नी को ईंट से भरे वाहन ने मारी टक्कर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ईट लोड भारी वाहन के चालक में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई, महिला के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ अपनी स्कूटी से बैंक से पैसा निकालने आया था। घर का राशन लेकर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। शाम करीब पांच के आसपास जब वह रेंगाल बहरी एवं ग्राम बरकसपाली के मध्य गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पीछे की तरफ से आ रहे लाल रंग का ईंट से लदे वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे निद्रावती अगरिया के कमर के नीचे दोनों पैरों में चोंट लगकर बुरी तरह कुचला गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता

•    साझेदारी के तहत सक्ती जिले की 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों को आधुनिक नंद घरों में तब्दील किया जाएगा •    वेदांता समूह ने भारत के 15 राज्यों में 7,000 नंद घर स्थापित कर ग्रामीण विकास को नई दिशा दी है, जहाँ शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में उन्नत सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं नई दिल्ली/ सिंघीतराई  सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, वेदांता ग्रुप अपनी प्रमुख महिला और बाल विकास पहल ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले में 100 नंद घर स्थापित करेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वेदांता की सामाजिक प्रभाव शाखा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग के बीच साझेदारी के तहत चलाई जा रही है, जिसके लिए हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट (वीएलसीटीपीपी) द्वारा समर्थित है। सिंघीतराई में वीएलसीटीपीपी का निर्माणाधीन थर्मल पॉवर प्लांट है, जिसकी कुल क्षमता 1,200 मेगावाट है। सक्ती के महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने 100 ब्राउनफील्ड आँगनवाड़ियों की सूची तैयार की है, जिन्हें आधुनिक नंद घरों में बदलने का काम किया जाएगा। ‘प्रोजेक्ट नंद घर’ वेदांता ग्रुप की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो पारंपरिक आँगनवाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाओं में बदलकर समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सक्ती जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले ने समुदाय के विकास के प्रति वेदांता ग्रुप की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, “हमारे जिले की आँगनवाड़ियों को नंद घरों में बदलने के उद्देश्य से अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वीएलसीटीपीपी के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी वास्तव में सराहनीय है। ये आधुनिक केंद्र एक बेहतर इकोसिस्टम से लैस होंगे, जिससे हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा और महिलाएँ सशक्त बनेंगी। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी नए अवसर उत्पन्न करेगी और सक्ती जिले के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।” शशि अरोड़ा, नंद घर के सीईओ ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ सरकार और सक्ती जिले के महिला और बाल विकास विभाग का आभारी हूँ, जिन्होंने हमें 100 मौजूदा आँगनवाड़ियों को तकनीकी दृष्टि से उन्नत नंद घर केंद्रों में बदलने की जिम्मेदारी दी है, ताकि बच्चों और महिलाओं का समग्र विकास हो सके। 15 राज्यों में पहले से 7,000 से अधिक नंद घर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, और यह हमारा सौभाग्य है कि हम 5 लाख से भी अधिक बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे  रहे है। हम इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में क्राँति लाई जा सके। हमारा मुख्य ध्यान कुपोषण से लड़ने, प्री-प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने पर है। हम राज्य और केंद्र सरकारों के साथ मिलकर समुदायों को सशक्त बनाने और स्थायी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।” देवेंद्र कुमार पटेल, वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी ने परियोजना की शुरुआत पर बोलते हुए कहा, “वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण निवेश कर रहे हैं, ताकि सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके और जरूरतमंदों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नंद घर पहल सक्ती जिले के बच्चों और महिलाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है, जो परिवर्तनकारी अवसर प्रदान करती है और सतत विकास को प्रोत्साहित करती है। अपने केंद्रित दृष्टिकोण और अटूट समर्पण के साथ, यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने और एक उज्जवल तथा अधिक समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।” वेदांता समूह ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल ‘नंद घर’ के माध्यम से ग्रामीण बाल देखभाल और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को आधुनिक रूप देने में अग्रणी भूमिका निभाई है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से स्थापित इस परियोजना का लक्ष्य देश भर की 13.7 लाख आँगनवाड़ियों के माध्यम से 7 करोड़ बच्चों और 2 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाना है। बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और कौशल विकास के अवसर प्रदान करके, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को भारत के विकास की मुख्यधारा से जोड़ती है। इस दिशा में, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) ने नंद घर नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कई साझेदारियाँ की हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही 262 नंद घर संचालित हो रहे हैं। नंद घरों को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि ये ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव ला सकें। सतत विकास को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इन केंद्रों में आधुनिक सुविधाएँ जैसे स्मार्ट लर्निंग टूल्स, बिजली, स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं। ये केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करते हैं। इंटरएक्टिव ई-लर्निंग मॉड्यूल्स और स्मार्ट टीवी के माध्यम से 3 से 6 साल के बच्चों को शिक्षा की एक आकर्षक दुनिया मिलती है, जो उन्हें औपचारिक स्कूलिंग के लिए तैयार करती है। स्मार्ट एजुकेशनल किट्स की उपलब्धता सीखने की प्रक्रिया को और भी मजेदार और प्रभावी बना देती है, जिससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के अलावा, ये केंद्र कुपोषण से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहाँ बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषक आहार प्रदान किया जाता है। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जाँच, टीकाकरण अभियान और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, कौशल विकास कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे उनकी क्षमताओं में वृद्धि होती है और आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, क्रेडिट लिंकेज महिलाओं के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में मार्ग प्रशस्त करते हैं, जिससे उनकी वित्तीय स्वतंत्रता और सामुदायिक उन्नति को बढ़ावा मिलता है। नंद घर के बारे में: नंद घर, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक प्रमुख सामाजिक पहल है, जो देश में आँगनवाड़ी सिस्टम को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पूरे भारत में 15 राज्यों में फैले 7000 नंद घर बदलाव और सतत विकास के प्रतीक हैं और ये अब तक 2.8 लाख बच्चों और 2.1 लाख महिलाओं के जीवन में सकारात्मक … Read more

बर्थडे पार्टी में देवर के गला दबाने पर किया बचाव, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में भाभी ने मारी कुल्हाड़ी

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी। जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। जिसे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई तो देवर राम खिलावन ने गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की। इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वहीं जमीन पर लहूलुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई

रायपुर हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि – आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है। सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है। विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए  15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।

छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस : बिलासपुर में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है. बिलासपुर संभाग में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बच्चे को सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि कोरबा जिले के निवासी एक व्यक्ति का तीन वर्षीय बेटा सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था. जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी को उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण की संभावना को देखते हुए उसका सैंपल रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया था. जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बच्चा HMPV से संक्रमित है. संक्रमित बालक को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग रखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है. रायपुर एम्स रेफर करने की तैयारी सीएमएचओ डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बच्चे की हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा है. उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है. कोरबा जिले में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों का सर्वे करा रहे हैं. पीड़ित बच्चे के परिवार के तीन अन्य बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है, लेकिन उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं.

बिजली तार से हाथियों की मौत: ऊर्जा विभाग के सचिव से व्यक्तिगत शपथ पत्र में कोर्ट ने मांगा जवाब

बिलासपुर बिजली के तारों के कारण हाथियों की मौत के मामले में हाई कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने ऊर्जा विभाग के सचिव से व्यक्तिगत शपथ पत्र में जवाब मांगा है. रायगढ़ वन प्रभाग के चुहकीमार जंगल में तीन मादा हाथियों, जिनमें एक शावक भी शामिल था, की मौत ढीले पड़े 11 केवी तार के संपर्क में आने से हो गई थी. यह खबर मीडिया में आने के बाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. इस पूरे मामले में शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डिवीजन बैंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने इस मामले में हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने के बाद हुई हाथी की मौत के मामले में एक किसान पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. वहीं कोर्ट ने अधिकारियों पर जांच कार्रवाई के बारे में भी पूछा. सुनवाई के दौरान यह तथ्य निकलकर आया कि एक याचिका में बिजली तारों की ऊंचाई को बढ़ाने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि 14 से बढ़ाना 20 फीट करना किस विभाग की जिम्मेदारी है..? इसके बाद बैंच ने इस मामले में ऊर्जा सचिव और सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक को नोटिस कर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है.

तरक्की के रास्ते से दूर रखती हैं ये चीजें, आज ही त्यागे

किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफल और असफल, उसमें मौजूद कुछ खास गुण बनाते हैं। एक सफल व्यक्ति की सोच हमेशा असफल व्यक्ति से अलग होती है। जिसके दम पर वो संघर्षों की राह को आसानी से पार करता हुआ तरक्की की सीढ़ी चढ़ता है। लेकिन आज बात सफल बनाने वाली आदतों की नहीं बल्कि व्यक्ति को असफल बनाने वाली कुछ आदतों की करेंगे। जो लोगों को जाने-अनजाने तरक्की के रास्ते से दूर कर देती हैं। आइए जानते है चाणक्य नीति के अनुसार वो कौन सी 5 गंदी आदतें होती हैं, जो व्यक्ति को असफल बनाकर उसे तकलीफ और बर्बादी की राह पर ले जाती हैं। सफलता की चाह रखने वाले हर व्यक्ति को इन आदतों की पहचान करते ही इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। तरक्की के रास्ते से दूर रखती हैं ये 5 चीजें आलस चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने आलसी स्वभाव को बदलना होगा। आलस एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता है। ऐसे में जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले आलस को खुद से दूर कीजिए। घंमड आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति हमेशा अभिमान से भरा रहता है, उसे भी जीवन में कभी सफलता नहीं मिल पाती है। सफलता का स्वाद चखने के लिए व्यक्ति को समय रहते अपने भीतर छिपे घमंड का त्याग कर देना चाहिए। लालच चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति लालची होता है, उसे उसके जीवन में कभी भी सफलता नहीं मलती है। ऐसा व्यक्ति सद्मार्ग से भटककर गलत कर्मों में लग जाता है। जिसकी वजह से तरक्की के रास्ते उससे दूर हो जाते हैं। असत्य कई बार लोग सफलता पाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन ऐसी सफलता व्यक्ति के पास ज्यादा समय के लिए नहीं बनी रहती है। झूठ कुछ देर के लिए आपको सफलता दिला सकता है। लेकिन जीवनभर सफलता से दोस्ती करने के लिए आपको सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। दिखावा की आदत आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपने जीवन में दिखावे का अवगुण साथ लेकर चलते हैं, उन्हें कोई भी पसंद नहीं करता है। ऐसे लोग खुद अपने लिए शत्रु बढ़ा लेते हैं, जो उनकी सफलता की राह में अड़चनें पैदा करते हैं। वहीं इसके विपरीत, जो लोग शांत रहते हैं और दिखावा नहीं करते हैं, उन्हें जीवन में सफलता काफी जल्दी मिल जाती है।

सीजीपीएससी : राज्य सेवा परीक्षा के लिए एक लाख 58 हजार अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 246 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा के लिए एक लाख 58 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए 642 आवेदन आए हैं। पिछले नौ वर्षों में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। वर्ष दर वर्ष स्पर्धा बढ़ती जा रही है। वर्ष 2016 में 293 पदों के लिए 86,341 आवेदन आए थे। शासकीय सेवाओं के प्रति युवाओं का रुझान शुरू से ही अच्छा रहा है। राज्य सेवा परीक्षा के प्रति भी रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले नौ वर्षों में सिर्फ 2016 और 2018 में ही भर्ती के लिए एक लाख से कम आवेदन मिले थे, बाकी सभी वर्ष में आवेदनों की संख्या एक लाख से अधिक रही है। पीएससी-2022 में तो 1.80 लाख तक आवेदन आए थे। राज्य बनने के बाद राज्य सेवा परीक्षा के लिए जितनी भी भर्तियां निकली, उसमें सबसे अधिक आवेदन इसी साल आए थे। प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही है। डीएसपी के 21 पदों पर होगी भर्ती राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती होनी है। सबसे ज्यादा 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के हैं। इस बार डीएसपी के 21 पद हैं। पिछले वर्ष निकली भर्ती में डीएसपी के एक भी पद नहीं थे। इस बार डिप्टी कलेक्टर के लिए सात पद हैं। इसके अलावा वित्त सेवा अधिकारी के सात, जिला आबकारी अधिकारी के दो, सहायक संचालक(वित्त) के तीन, सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) के एक, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के दो, सहायक संचालक(समाज कल्याण) के सात, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तीन पद हैं। इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी के छह, लेखा सेवा अधिकारी के 32, नायब तहसीलदार के 10, राज्य कर निरीक्षक के 37, उप पंजीयक के छह, सहकारी निरीक्षक के पांच और सहायक जेल अधीक्षक के सात पद हैं। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी और मुख्य परीक्षा जून में राज्य सेवा परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1.58 लाख आवेदन मिले हैं। इसमें से 3,690 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए क्वालिफाई करेंगे। बता दें कि विज्ञापित पदों में से 15 गुना उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। पदों की संख्या 246 है। मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की, छत्तीसगढ़ में अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे

दुर्ग छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया। आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।   लखपति दीदी और 5 एकड़ की जमीन वालों को भी लाभ शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी प्रधानमंत्री आवास देंगे। जिन किसानों के पास ढाई एकड़ सिंचित, पांच एकड़ असंचित जमीन है, उनको भी मकान दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में जिन दीदीयों की मानसिक आमदनी 25 हजार महीने तक होगी उन्हें भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम जिनका नाम सर्वे में छूट जाता है उसके लिए एक एप लांच किया गया है। जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालेगा, फोटो खींचेगा। पीएम आवास का जो भी फार्मेट होगा, उसमें ओके होने के बाद सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक रखा था। मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन

रायपुर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित किया जा रहा है. पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंह के दान से निर्मित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स निर्मित है, यह छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान से निर्मित हुआ है. इसके अलावा सैकड़ों मठ मंदिर धर्मशालाएं छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दान की है जिसकी कई जमीनों का वर्तमान में अवैध लोगों द्वारा क्रय विक्रय किया जा रहा है. इन सबको रोकने के लिए दान संरक्षण समिति अधिवेशन में बनाई जाएगी जो सभी कानूनी पहलुओं को समझते हुए समाज के संपूर्ण दान का व्यवस्थापन करेगी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित 4000 दाऊ अग्रवालों के बीच दाऊ कल्याण सिंह जी की दानशीलता की परंपरा को आगे बढाते हुए 60 वर्ष से अधिक वर्ष के मध्यम वर्ग की सभी समाज के परिवार के लोगों के लिए 100 कमरों का वानप्रस्थ आश्रम निर्माण का संकल्प लिया जाएगा. छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज इस बात के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करेगा कि समाज के संपन्न हुआ जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं. अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाए. इसके लिए 49वां वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीके अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है. दाऊ अग्रवाल समाज के 49वां वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे. अग्रवाल समाज के पदाधिकारी ने अधिवेशन के बारे में आगे बताते हुए कहा अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महाआरती कभी आयोजन किया गया है. इस प्रेस वार्ता में भिलाई यूनिट अध्यक्ष रमेन्द्र अग्रवाल और केशव अग्रवाल भी उपस्थित थे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet