LATEST NEWS

एमसीबी जिले की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती सीता कासी  आर.एच.ओ महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से किया गया सम्मानित श्रीमती सीता कासी स्वास्थ्य विभाग में आयु.आरोग मन्दिर खमरौध में कार्यरत हैं यह बहुत ही गौरव की बात है कि श्रीमती सीता कासी ने स्वास्थ्य विभाग एवं एमसीबी जिले के भरतपुर का नाम रोशन किया है वाकई एक बहुत ही गौरव पूर्ण क्षण है कि एमसीबी जिले की महिला को स्वास्थ्य योद्धा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है यह उनके अदि्वतीय समर्पण मेहनत और समाज के लिए उनके योगदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है इस पुरस्कार के माध्यम से उनकी मेहनत को सराहा गया है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के हर वर्ग की‌ भलाई के लिए काम कर रही है ऐसे पुरुस्कार महिला सशक्तिकरण और उनके प्रयासों की सराहना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का प्रसव ,पन्जीयन, आयुष्मान कार्ड, मितानिनो की बैठकों में उपस्थित होकर व अन्य राष्ट्रीय कार्य क्रमो में जानकारी उपलब्ध कराई है।

गायों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार चालक ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा

रायगढ़। मां आखरी मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालें अब तक देखी जा चुकी हैं। रायगढ़ जिले में बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो मां की ममता का एक बेहतर उदाहरण है। स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जा रही कार को मौके पर मौजूद अन्य गायों ने दौड़ा लिया। गायों ने कार के आगे पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे से बछड़े को निकालकर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन की तरफ से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बछड़े को टक्कर मार दी। बछड़ा कार में फंस गया और चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद गायों ने कार को दौड़ा लिया। गायें कार के आगे पहुंच गईं और कार को रोक लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार को एक तरफ से उठाया और कार के नीचे फंसे बछड़े को निकालकर उसे उपचार के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बछड़े के पेट में चोट आई है और उसका एक पैर टूट गया है। लोग घायल बछड़े को जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंचीं और घायल बछड़े को चाटने के अलावा उसका उपचार करने वालों को भी सूंघते चाटते देखा गया। मानो वो अपनी भाषा में बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कहती हों। विश्व हिंदु संगठन के सदस्य जगजोत सिंह भल्ला ने बताया, ‘हमें आज सवा दो बजे के आसपास सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक कार को रोका गया और उस कार के नीचे एक बछड़ा फंसा हुआ है, जिसे कार चालक बहुत दूर से घसीटते हुए लेकर पहुंचा है। कार चालक का नाम सलीम अंसारी बताया जा रहा है। इस घटना में बछड़े को बहुत गंभीर चोट आई है। हम इस मामले में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। गाड़ी चालक के द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई है।’

चाकू लहराते वीडियो बनाया तो खैर नहीं, छत्तीसगढ़-रायपुर में एसएसपी ने 150 हिस्ट्रीशीटर्स को दी चेतावनी

रायपुर। रायपुर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिये लगातार कार्य कर रही है ताकि अपराधियों में खौफ कायम रहे। रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शनिवार को 150 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर्स और चाकूबाजों की परेड लेकर जमकर क्लास ली। कड़ाई से समझाइश देकर अपराध से दूर रहने की बात कही। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 100 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों को क्राइम ब्रांच हाजिर किया गया। इतना ही सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर चाकू के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपलोड करने वालो को भी सख्त समझाइश दी। एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और अपराधिक तत्वों की परेड़ लेकर समझाईश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न रहे। पुलिस जब भी बुलाये तो तत्काल उपस्थित हो। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाइश दी गई। ऐसे लोगों के आईडी को सायबर सेल की टीम डिलीट कर रही है।

आरक्षक भर्ती से जुड़ रहे तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालबाग थाना क्षेत्र के तहत रामपुर के पास पुलिस आरक्षक अनिल रत्नाकर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना लालबाग को सूचना मिली कि एक आरक्षक जो की जालबांधा चौकी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ था जो की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया राजनांदगांव में आया हुआ था। इसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकी हुई मिली, आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है मौके पर एफएसएल की टीम वरिष्ठ अधिकारी डॉग स्क्वायड पहुंच चुके हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में मृतक आरक्षक का नाम राजनांदगांव में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, पुलिस इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आ रही है और कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। पूर्व सीएम ने कही ये बात वहीं इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है। आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है। ‘कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं’ का मतलब साफ़ है @vishnudsai जी।   “””राजनांदगांव का पुलिस भर्ती घोटाला तो गंभीर मामला दिखता है।     आरक्षक अनिल रत्नाकर ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर जो लिखा है वह इसकी गंभीरता को बताता है।     ‘कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अधिकारी सब इन्वॉल्व हैं’ का मतलब साफ़ है। @vishnudsai जी।… “”     — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 21, 2024

इन्वेस्टर समिट में निवेशकों से करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कल यानी 22 दिसंबर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। 23 दिसंबर को वे इन्वेस्टर मीट समिट में हिस्सा लेंगे और निवेशकों से बातचीत करेंगे। राज्य सरकार बस्तर में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। ये कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ये हैं सीएम साय का शेड्यूल सीएम सचिवालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल माना रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4.40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हुए थे शामिल बीते महीने दिल्ली में वे एनएच की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को 11 हजार करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी मिली थी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी शामिल हुए थे।

हादसे नें 43 लोग घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में वाहन पलटने से छह लोगों की मौत

जगदलपुर। जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोलेग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ ही 108 के कर्मचारियों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा। जगदलपुर जिले के कोलेंग-चांदामेटा क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। शनिवार को हुई दुर्घटना में मौके पर चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी, घायलों का प्राथमिक उपचार कोलेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद 45 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें से दो की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने के दौरान हो गई। पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए रात में ही रवाना कर दिया गया है। अभी 38 घायल व्यक्तियों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में जारी है। मृतकों में हूंगा की पत्नी बुधरी, सन्ना की पत्नी पायके, देवा, बुको मडकामी, बोधा की पत्नी बुधरी और हुरा सभी चांदामेटा के निवासी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टर की पत्नी लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ‘DSP ने घर में घुसकर पहले भाभी से की मारपीट और फिर दुष्कर्म

दुर्ग। दुर्ग जिले में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी हैं जिन्होंने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर है। डीएसपी 4 महीने पहले डीएसपी ने महिला घर गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर डीएसपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला इस घटना के संबंध अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी। पीड़िता महिला ने 4 महीने बाद डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता महिला ने जिस डीएसपी अधिकारी पर आरोप लगाए है वहां वर्तमान में सुकमा जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।

23 को यूथ कांग्रेस बढ़ते अपराध के खिलाफ सीएम हाउस का करेंगे घेराव

रायपुर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और नशाखोरी को लेकर युवा कांग्रेस रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने कहा, नशा और अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस 23 दिसंबर को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा. ओझा ने कहा, 24 दिसंबर को बिलासपुर में नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, 23 दिसंबर को सीएम हाउस घेराव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत सभी प्रमुख नेता और प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे. गांधी मैदान में सुबह 11 बजे पहले सभा होगी, फिर सीएम हाउस घेराव करने निकलेंगे.

मुख्यमंत्री साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पंथी नृत्य एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में 10-10 लाख रूपये की सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     छत्तीसगढ़ का समाज एक समतामूलक समाज है। इस समाज के निर्माण में बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों की छाया स्पष्ट नजर आती है।    मनखे-मनखे एक समान के अपने संदेश से यही बात उन्होंने कह दी। जब एक दूसरे को समानता के दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देंगे तो बैरभाव स्वतः ही समाप्त हो जाएगा।     उनका यह संदेश केवल समाज ही नहीं अपितु देश-दुनिया को एकजुटता के सूत्र में बांधता है। ऐसे समय में जब विघटनकारी तत्व देश की एकता को तोड़ने की साजिश में लगे हैं, बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश प्रकाश स्तंभ की तरह हमें रास्ता दिखा रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। धान के कटोरे की पहचान जिन किसान भाइयों से है, वे सुखी समृद्ध रहें इसके लिए हम किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, इस बार उम्मीद है कि धान खरीदी का यह आंकड़ा 160 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा।     बाबा जी ने महिला और पुरुषों के बीच समानता का संदेश भी दिया है।     यह समानता तब आयेगी जब आर्थिक रूप से भी हमारी माताएं-बहनें पूरी तरह से सशक्त हों, इसके लिए ही मोदी जी ने हमारी माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी।     शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही हमने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए काम करना आरंभ कर दिया था। तीन महीने के भीतर ही हमने 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए की राशि देनी आरंभ कर दी। अब तक हम योजना की दस किश्त दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि     हमारे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकें, परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए भी हमने कार्य किया। पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपी गई।     इस साल पीएससी की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। मैं पीएससी के टापर्स से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि पिछली सरकार में जमकर हुए भ्रष्टाचार के चलते बहुत से युवाओं का पीएससी से भरोसा उठ गया था, इस बार साफसुथरी परीक्षा हुई तो भरोसा फिर से कायम हुआ।     अनुसूचित जाति, जनजाति के युवा कलेक्टर, एसपी बन सकें, इसके लिए हमने दिल्ली में ट्राइबल यूथ हास्टल में युवाओं के लिए 135 सीटें बढ़ाई हैं। हम लोग युवाओं के लिए नालंदा की तर्ज पर 13 लाइब्रेरी भी नगरीय निकायों में आरंभ करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     हमारी सरकार का पूरा फोकस अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास पर है। इसके लिए हमने बजट प्रावधान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।     हमने नई उद्योग नीति तैयार की है। इस उद्योग नीति में हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान रखे गये हैं। जो लोग उद्यमशीलता के क्षेत्र में बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छे अवसर हैं।     मुझे खुशी है कि हम बाबा गुरु घासीदास जी के शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के संदेश के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर वहां विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक साल में प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करके दिखाया है।खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा की गई घोषणा के लिए उनका आभार जताया।  समारोह में विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री दीपक साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री अवधेश चंदेल, श्री लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ पूरी मुस्तैदी से संचालित: मुख्यमंत्री साय

  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और निदान के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक श्री विजय दयाराम के. उपस्थित थे।            मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। 7 दिसंबर को अभियान की शुरूआत के बाद अब तक 11 लाख 23 हजार 924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बैंक खातों में पोषण आहार के लिए 1000 रूपए की राशि का भुगतान किया जा रहा है। टीबी मरीजों के पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 10,447 निक्षय मित्र पंजीकृत हुए हैं। सुकमा जैसे दूरस्थ जिले में सभी 66 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।              मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर अंचल के तोकापाल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय बोली हल्बी में गीत-संगीत के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभियान के तहत 963 निक्षय शिविर आयोजित किए गए हैं।             मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तय समय में अभियान के लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। अभियान में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे टीबी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निजी क्षेत्र की भागीदारी एवं जन भागीदारी के तहत मॉलबाओ डायग्नोस्टिक्स द्वारा 2 हेंड हेल्ड एक्स-रे मशीन और 2 ट्रू-नॉट मशीन, मोबाइल यूनिट्स में उपयोग किए जा रहे हैं। इस वाहन का उपयोग निक्षय वाहन के रूप में किया जा रहा है।

आरक्षक भर्ती धांधली: राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी। रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी थी। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाना में पदस्थ था। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने आत्महत्या की पुष्टि की है। क्या है छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में धांधली का मामला     आठवीं बटालियन पेंड्री में चल रही राजनांदगांव पुलिस रेंज की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों से घिर गई है। पुलिस भर्ती में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। एक अभ्यर्थी को गोला फेंक में 11 की जगह 20 अंक दे दिया गया।     वहीं कुछ अभ्यर्थी लंबी कूद, गोला फेंक में शामिल भी नहीं हुए और उन्हें नंबर मिल गए। इसके अलावा 30 अभ्यर्थियों के डेटा भी संदिग्ध हैं। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।     इसके बाद हर इवेंट में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया की हर इवेंट जैसे दौड़, हाइट, चेस्ट, गोला फेंक, लंबी कूद में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।     इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी छेड़छाड़ होने की भी जानकारी सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की पुष्टि होने के बाद आधी रात उप पुलिस अधीक्षक अजाक्स तनुप्रिया ठाकुर ने लालबाग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की थी। 20 अंक मिलने पर शंका, फिर खुली पोल डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर की ड्यूटी शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के गोला फेंक इवेंट पर प्रभारी के रूप में लगाई गई थी। 14 दिसंबर को भर्ती ड्यूटी के दौरान रिजल्ट हस्ताक्षर के दौरान गोला फेंक रिजल्ट रिपोर्ट चेक करने पर बैच नंबर एक के सरल क्रमांक 17 रोल नंबर बीप नंबर 1261 अभ्यर्थी मीना के गोला फेंक इवेंट में 20 अंक होना तथा 8.117 मीटर रिकार्ड दर्ज था। इवेंट के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा 20 अंक नहीं मिला था, जिस पर शंका हुई। इसके बाद गोला फेंक में मैनुअल दर्ज कर रहे रजिस्टर में भी चेक करने पर 5.88 मीटर गोला फेंकना पाया गया।

छात्र की शिकायत पर एअर इंडिया पर लगा 91 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर रायपुर के एक छात्र की शिकायत पर एअर इंडिया पर 91 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। एअर इंडिया ने छात्र के बैग का वजन अधिक बताकर उससे रुपये वसूले थे, इस कारण छात्र को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी थी और उसे टिकट का पैसा भी वापस नहीं किया गया था। छात्र ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग में की थी। पांच साल बाद आयोग ने माना एयरपोर्ट स्थित बुकिंग आफिस के प्रबंधक और कंपनी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को जुर्माने की राशि देने का आदेश दिया है। यह था मामला छात्र के अधिवक्ता सुचित्रा बर्धन ने बताया कि बसंत विहार कालोनी, न्यू पुरैना निवासी आदित्य श्रीवास्तव बर्लिन (जर्मनी) में पढ़ाई करता था। 29 अगस्त 2019 को आदित्य ने तीन कनेक्टिंग हवाई टिकट कराए थे। रायपुर से दिल्ली, दिल्ली से स्टाकहोम और स्टाकहोम से बर्लिन। एक नवंबर को आदित्य को माना एयरपोर्ट पर बैग का वजन अधिक बताकर रोक दिया गया था। टिकट के पैसे भी नहीं लौटाए आदित्य ने अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजकर दूसरी यात्रा टिकट देने या फिर टिकट के पैसे 37 हजार रुपये वापस मांगे तो एअर इंडिया ने इसका जवान नहीं दिया। आयोग ने माना सेवा में कमी आयोग के अध्यक्ष डाकेश्वर प्रसाद शर्मा, सदस्य निरुपमा प्रधान, अनिल कुमार अग्निहोत्री ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए एअर इंडिया के कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार की वजह से छात्र यात्रा से वंचित कर सेवा में निम्नता माना। आयोग ने कंपनी को 25 हजार रुपये के साथ टिकट की राशि 36 रुपये देने का आदेश दिया है।  

धान खरीदी केंद्र में घुसकर भालू ने मजदूर पर किया हमला

कांकेर शहर के एक धान खरीदी केंद्र में भालू के घुस आने से हड़कंप मच गया. यहां भालू ने एक मजदूर पर हमला करके घायल कर दिया. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद भालू को खरीदी केंद्र से खदेड़ा है. वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. पूरा मामला अल्नियापारा धान खरीदी केंद्र का है. जहां अचानक भालू घुस आया. जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया. मजदूर के चेहरे और हाथ में चोट आई है. जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने भालू को खदेड़ा और मजदूर की जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची गई है.

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

जगदलपुर दरभा इलाके में ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हैं. यह हादसा आज दोपहर चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच हुआ. घटना स्थल के पास ही सीआरपीएफ कैंप है. हादसे की सूचना पर सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे. सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं. पास ही के CRPF कैंप से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है.

मुलेर मार्ग के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी बम ब्लास्ट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुलेर मार्ग के पास सर्चिंग के दौरान शनिवार को पुलिस ने आईईडी बम ब्लास्ट के एक ईनामी माओवादी समेत तीन आरोपी नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर व पावर बैटरी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों में कोवासी देवा (डी के एम एस अध्यक्ष) एक लाख का ईनामी, पांडू मुचाकी और जोगा कवासी को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, सीएएफ और अरनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet