LATEST NEWS

सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को दी बधाई

रायपुर नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जानकारी साझा करते हुए इसे सुलक्षाबलों की बड़ी सफलता करार देते हुए जवानों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि इस अभियान में शामिल सभई सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं, बधाई देता हूं. नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी. बता दें कि अबूझमाड़ क्षेत्र में 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले से जवानों ने इलाके की घेराबंदी की थी. इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर इलाके को घेरने पहुंचे जवानों ने रात तीन बजे से ही नक्सलियों पर फायरिंग चालू कर दी थी.

आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया

बिलासपुर आबकारी विभाग ने कोटा ब्लॉक के गनियारी और सुदनपारा गांव में छापेमारी कर 182 लीटर महुआ शराब और 990 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी दो मामलों में टीम को शराब मालिकों का पता नहीं चल सका। यह अवैध शराब आंगनबाड़ी केंद्र और तालाब के पास बनाई जा रही थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभाष तिवारी, उमेश चौहान, जयशंकर, कमलेश, आरक्षक प्रभुवन बघेल आदि शामिल थे। माफिया का गांव में खौफ गांव के लोगों ने शराब माफिया के डर से किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने वालों का इलाके में खौफ है। इस क्षेत्र में बेखौफ तरीके से अवैध शराब बन रही है और इसकी जानकारी पुलिस व आबकारी टीम को भी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नष्ट किया गया लहान बरामद लहान को पंचनामा कार्रवाई के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपि समीर साहू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीण के घर भी टीम ने दी दबिश, एक गिरफ्तार गनियारी में ही टीम ने समीर साहू के घर छापा मारा और 9 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गनियारी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 92 लीटर महुआ शराब छिपाकर रखी गई थी। जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। विभाग को इस मामले में कोई आरोपित नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ में 15 हजार लोगों ओयो देगा रोजगार, किया 500 करोड़ का निवेश

रायपुर मल्टीनेशनल कंपनी ओयो राज्य में 500 करोड़ का निवेश करेगी। इससे लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने यह बात कही। इनोवेट के गेम जोन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओयो फाउंडर अग्रवाल ने टेबल टेनिस भी खेला। ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा कि स्टार्टअप के जरिए हमें बड़ी सफलता मिली थी। वर्तमान में ओयो के 22 हजार होटल चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इनोवेट के शुरू होने से हजारों युवाओं को फाउंडर बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। इससे निश्चित ही स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, विक्रम उसेंडी, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाठागांव स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ किया। साथ ही जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस, आरंभ का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सेंटर फॉर इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग की स्थापना, रायपुर जिले में 1,000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन में एक-एक बॉक्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण की घोषणा की। महिला स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा वहीं, अब 50 से अधिक महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने नवगुरूकुल संस्था के युवाओं को जाब आफर लेटर दिया। शी-हब से जुड़ी महिलाओं और स्टार्टअप कंपनियों के युवा उद्यमियों का सम्मान किया। साथ ही बीपीओ सेंटर से जुड़े युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। युवाओं के लिए तैयार हो रहा सपोर्ट सिस्टम मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों के दिमाग में उद्यम के बहुत से विचार हैं। वे अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं, बस उन्हें थोड़ा सहयोग देने की आवश्यकता है फिर वे कमाल कर दिखाएंगे। सरकार युवाओं के लिए यही सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर के रूप में यही ऑफिस स्पेस उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि को-वर्किंग सेंटर होगा तो अन्य स्टार्टअप कंपनियां भी यहां आपरेट करेंगी। इस तरह से एक तरह की सोच वाले उद्यमी एक ही स्थान पर काम करेंगे। इससे वे आपस में विचारों को साझा भी करेंगे, जिससे नवाचार का वातावरण तैयार होगा। एक करोड़ रुपये में बना इनोवेशन सेंटर 48 लाख रुपये की लागत से जयस्तंभ चैक के मल्टीलेवल पार्किंग सेंटर में आरंभ स्टार्टअप को-वर्किंग सेंटर और एक करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप उद्यमियों को काम करने के लिए ऑफिस मिल जाएगा। साथ ही प्राइवेट केबिन होंगे, कंप्यूटर मिल जाएंगे और फर्नीचर उपलब्ध होगा, कैफेटेरिया भी होगा।

रायपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस चेकिंग के दौरान 9 करोड़ की 928 किलो चांदी का जखीरा किया बरामद

रायपुर त्योहारी सीजन से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। दरअसल, आज मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस रुटीन चेकिंग में लगी हुई थी। इस दौरान कार्टून से लोड एक अशोक ले-लैण्ड वाहन को पुलिस जवानों ने तलाशी के लिए रोका और जब उन्होने कार्टून को खोलकर देखा तो दंग रह गए, क्योंकि कार्टून के भीतर चांदी की सिल्लियां रखी हुई थी। इसके बाद जब दूसरे कार्टूनों को खोला गया तो उनमे भी चांदी की सिल्लियां मिली। वाहन में सवार युवक सन्नी कुमार सिंह चांदी के स्वामित्व से सम्बंधित कोई वैलिड डॉक्यूमेंट पुलिस को नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने चांदी की सिल्लियों से भरे 51 कार्टूनों को बरामद किया है। बता दें कि चेकिंग के दौरान चांदी का जखीरा मिलने की सूचना पुलिस ने जीएसटी विभाग को दी, जिसके बाद जी.एस.टी टीम ने मौके पर पहुंचकर चांदी को जब्त किया। जीएसटी द्वारा जब्त चांदी का कुल वजन 928 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए आकी गई है। मामले में जीएसटी की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बच्चों को संस्कार माता-पिता और परिवार से मिलता है: राजस्व मंत्री वर्मा

परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र का हुआ लोकार्पण रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 44 लाख 72 हजार की लागत से निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी श्री मनोज जायसवाल,एसडीएम श्री प्रखर चंद्राकर, सीईओ श्री हरिशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे।        कार्यक्रम में उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेने और इस पावन भूमि के यश का गान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी और विवेकानंद जैसे महापुरुष को संस्कार उनके माता से ही मिला है। बच्चों का संस्कार माता-पिता और परिवार से ही मिलता हैं। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में हमारा राज्य 2047 तक में विकसित राज्य होगा। मंत्री श्री वर्मा ने आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्य में योगदान हेतु,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान  उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास की चाबी, दिव्यांग नीरा और लगभग पांच वर्षीय बच्ची को ट्राई साइकिल प्रदान किया।

जनता में विश्वास कायम करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री साय

  एक वर्ष में मोदी की गारंटी के सभी बड़े वादे पूरे प्रदेश की जीडीपी को वर्ष 2028 तक दस लाख करोड़  तक पहुंचाने का लक्ष्य सबकी सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को करेंगे साकार रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है। श्री साय आज सरकार के एक वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है।  विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। हमने बीते एक साल को विश्वास का वर्ष घोषित किया है। वास्तव में प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष का समय विश्वास के संकट का समय था। पूर्ववर्ती सरकार ने ‘जन घोषणा पत्र’ में किए गए लगभग सभी वादों से मुकरते हुए न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए ही भरोसे का संकट पैदा कर दिया था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में इस विश्वास को कायम करने की थी। अब एक वर्ष पूरे होने पर जब आपके माध्यम से जनता के समक्ष हमारी पूरी सरकार रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रस्तुत हुई है, तो मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने इस विश्वास की बहाली की है। हमें प्रदेश की महतारी-बहनों को, किसानों को, युवाओं को, आवास से वंचित कर दिए गए कमजोर वर्ग के लोगों से किए वादे को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारी सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनी तो हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करेंगे। सरकार बनते ही हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्परता के साथ कार्यवाही की। जो लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमारा सारा ध्यान जनता के विश्वास को बहाल करने पर था। अब इसी विश्वास की नींव पर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि रूपी शिखर का निर्माण करना है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित बना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में योगदान देने परिश्रम की पराकाष्ठा कर दिन-रात जुटे रहेंगे। आगामी 1 नवंबर 2025 को हम प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे। हमने वर्ष 2028 तक प्रदेश की जीडीपी को दस लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। किसानों, गरीबों और महिलाओं से वादा पूरा मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। हमने अपने वादे के मुताबिक किसान बंधुओं को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए मानक बोरा कर दी गई है। पीएससी पर लौटा युवाओं का विश्वास मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को रोजगार परक बनाया है। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश की 13 नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। अपने वादे के मुताबिक हमने सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई और उनके परिणाम घोषित हुए। इससे राज्य की प्रतिभाओं का विश्वास सीजी पीएससी पर लौट आया है। हमने प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की।इस तरह हमने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। सुशासन की स्थापना मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है। हमारा प्रयास है कि आम नागरिकों को छोटे छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। एक क्लिक में अथवा एक फोन कॉल में उनके काम हो जाने चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को हम लगातार साकार कर रहे हैं। पुराणों में जिसे राम-राज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। जनजातीय क्षेत्रों में नई सुविधाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अम्बिकापुर के हवाई अड्डे से भी अब हवाई सेवा की शुरूआत हो गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए गठित प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूत किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन भी किया गया है। बैगा, गुनिया, सिरहा के लिए सम्मान निधि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा को सालाना पांच-पांच हजार रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की … Read more

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर का सम्मान

रायपुर   सरस्वती शिक्षा संस्थान विद्या भारती छत्तीसगढ़ द्वारा पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रेक्षागृह में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया इसमें भारतीय भाषाएं और उनकी एकात्मता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, अध्यक्ष प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला जी कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर तथा डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी चिंतक एवं विचारक के करकमलों से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर को गरिमामय मंच से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए विवेक सक्सेना सचिव सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, वरिष्ठ व्यंगकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज, डॉ.चितरंजन कर, डॉ. रामेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ कवि मीर अली मीर, शशांक शर्मा, मोहन राव पवार, श्रीमती शताब्दी पांडे, गिरधार सागर ने डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को बधाइयां दी। इस अवसर पर लोकरंजनी लोककला मंच के कलाकार डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर, रोहित साहू, संध्या पड़ोती, कलावती रामटेके, ज्योति बंजारे, सती धिवर, रंजना ध्रुव, तारिणी यादव, अनिल पारकर, मन्नु लाल वर्मा, राकेश, दुर्गेश यादव, जास्मी साहू, वैष्णवी मानिकपुरी, हर्षिका टंडन, हरिका नेताम, निकिता पटेल, करुणा साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीत नृत्य की बहुत ही खूबसूरती के साथ एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न उत्सव, खेलकूद,तीज त्योहार, पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल का दर्शन सुंदर भाव भंगिमा के साथ कराया उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

सिंगापुर इलाके में सनसनीखेज मामला, टांगी से हमला कर होमगार्ड के पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.

मैनपाट में बिछा सीजन का पहला पाला, सर्द हवाओं से ठंड के तेवर तीखे

अंबिकापुर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। मौसम साफ होते ही सरगुजा संभाग में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार को मैनपाट में इस सीजन में पहली बार पाला जमा। यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां का पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर चलने से लोग बेहाल हैं। दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सरगुजा कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। इधर, मैनपाट के नर्मदापुर, कमलेश्वरपुर, बरिमा सहित आसपास के इलाके में बुधवार की सुबह पाला जमा रहा। उत्तर भारत में बर्फबारी से प्रभावित हुआ मौसम मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों सक्रिय विक्षोभ के कारण उत्तराखंड व हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। इससे शुष्क हवा का प्रवाह सीधे उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों तक कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक दो डिसे की और गिरावट हो सकती है। उत्तर भारत की सर्द हवा अभी और बढ़ाएगी ठंड उत्तर के पहाड़ों पर एक-दो दिनों से भारी बर्फबारी का असर मैदानी भागों में भी दिखने लगा है। सर्द हवा का दायरा बढ़ गया है। पहाड़ों पर अगले एक-दो दिनों तक हिमपात जारी रहने के आसार हैं। इसके असर से एक सप्ताह तक तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट आती जाएगी। तापमान में गिरावट का असर जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा तक दिखेगा। बिहार और झारखंड भी सर्द हवाओं से अछूते नहीं रहेंगे। ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। मौसम में सारा फर्क मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने डाला है। इसके असर से बड़े क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। इससे कई इलाकों का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। देश में बुधवार को सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जनादेश परब-एक वर्ष विश्वास का : शासन के एक वर्ष की उपलब्धियों का मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” ,  मुख्यमंत्री श्री साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित ‘उद्गार : विजन और विचार’, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका ‘खुशियों का आशियाना’, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिका ‘ खुशियों का नोटिफिकेशन’ , राज्य शासन के विजन को दर्शाती  ‘सेवा ही सर्वोपरि’, छत्तीसगढ़ सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित ‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड ‘जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल, संचालक अजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

नक्सल मामले से जुड़े दो लोगों के घर एनआईए की टीम सुबह से कर रही छानबीन

 सुकमा नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए ने छापा मारा है। एनआईए की टीम सुबह से दोनों के घर मे छानबीन कर रही है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी। गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल जिसे स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मंतोष मंडल पर नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क का आरोप लगा था।  

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा: विपक्ष ने निगम पर लगाए अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार के आरोप

रायपुर राजधानी रायपुर के नगर निगम मुख्यालय में आज महापौर एजाज ढेबर के अंतिम कार्यकाल की सामान्य सभा संपन्न हुई। सात महीने बाद हुई यह सामान्य सभा हंगामेदार रही, जिसमें MIC से लेकर अधिकारी तक सदन में पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों द्वारा घिरते नजर आए। अंतिम सामान्य सभा में 31 एजेंडों में से 28 एजेंडों को पारित किया गया, वहीं 2 एजेंडों को सर्वसम्मति से गिरा दिया गया, जिसे विपक्ष ने कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल को जनता के प्रति गंभीरता से जोड़ते हुए विफल बताया। बता दें कि आज सामान्य सभा का दूसरा दिन था। MIC द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर विपक्ष ने नगर निगम द्वारा भू-अभिलेख की शाखा पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। नगर निगम मुख्यालय के करीब सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन दुकानों के विस्थापन के लिए अन्य तीन दुकानों का निर्माण किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि 4 लाख की लागत से बने दुकानों के लिए ज़ोन से 19 लाख का टेंडर जारी किया गया। जिस ज़मीन पर दुकानों का निर्माण किया गया, वो निगम की थी ही नहीं। आज इन अवैध निर्मित दुकानों के महापौर के दबाव में टेंडर दादागिरी करते सदन में बहुमत से पारित कर लिया गया। नरैया तालाब के सौर्दयीकरण में हुआ बवाल 2009 से लेकर अब तक करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद नरैया तालाब के सौर्दयीकरण के लिए एक बार फिर लगभग 10 करोड़ के प्रस्ताव से सदन में जमकर बवाल हुआ और पूर्व में आबंटित राशि का पूरा ब्यौरा मांगा गया। इस प्रस्ताव में 3 बोर पर कई सवाल उठे कि सूखे तालाबों के सौर्दयीकरण में जनता के पैसों का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है। सौर्दयीकरण हुए तालाबों के रख-रखाव न होने, म्यूज़िकल फ़ाउंटेन और व्यवसायीकरण को लेकर विपक्ष ने जमकर घेरा, जिसके बाद प्रस्ताव को संशोधन कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप 23वें एजेंडे में 15 वर्ष की लीज़ अवधि पूरा होने के बाद कांजीहाउस के नए लीज़ को लेकर प्रस्ताव रखा गया, जिसका भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्षदों ने भी विरोध किया। इस सामान्य सभा में यह दूसरा ऐसा एजेंडा था जिसे सर्वसम्मति से गिराया गया। इसे लेकर निगम के अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगा और अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग उठी, जिसके बाद सभापति और आयुक्त ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। 10 इलेक्ट्रिक बसों पर भी बहस 15वें वित्त आयोग के तहत 2020 से 2023 तक निगम द्वारा 10 इलेक्ट्रिक बसों के क्रय के लिए निर्धारित 22 करोड़ की शेष राशि को रोड डस्ट कम करने के लिए उपयोग करने का आज प्रस्ताव लाया गया, जिसका सदन में भाजपा दल के नेताओं ने विरोध किया। 10 बसों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और निगम की सरकार केंद्र के 100 ई-बसों का इंतज़ार कर रही है, जो कुछ शर्तों पर ही मिलेगी। ऐसे में उन बसों का लाभ जनता को नहीं मिलने पर विपक्ष ने सवाल उठाया, जबकि महापौर ने कहा कि बसों का संचालन विभिन्न एजेंसियों के होने से समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है, इसके चलते उन बसों को रोका गया है। योजनाओं के केंद्रीकरण का आरोप सामान्य सभा की बैठक के दौरान अमृत मिशन योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं के केंद्रीकरण का आरोप भी भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने लगाया। जहां जोन के अधिकारियों को छोड़कर सारा अधिकार मुख्यालय के अधिकारियों के हाथ में दे दिया गया है। अमृत मिशन में नियमों को ताक पर रखकर काम करने का भी भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया है कि आने वाले समय में ध्वस्त होने वाली पुरानी टंकियों में कनेक्शन जोड़ दिया गया है, जबकि प्रावधान नई टंकियों से कनेक्शन देने का है। इसके साथ ही अधिकांश कनेक्शन वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद सभापति प्रमोद दुबे ने नगर निगम आयुक्त को योजना पर बैठक लेकर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने की रायपुर में सेंटर फाॅर इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग स्थापना, 1000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण एवं प्रत्येक जोन में एक बाॅक्स स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में नवनिर्मित इनोवेशन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही जयस्तंभ चौक के मल्टीलेवल पार्किंग में नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस आरंभ का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सेंटर फाॅर इनोवेशन, ट्रेड एंड स्किलिंग की स्थापना, रायपुर जिले में 1000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन में एक-एक बाॅक्स स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रूपए का निवेश करने और 15 हजार रोजगार सृजन करने की बात कहीं। इनोवेट के गेम जोन में मुख्यमंत्री साय एवं ओयो फाउंडर अग्रवाल ने टेबल टेनिस खेल में हाथ आजमाया।     मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने स्मार्ट सिटी का विचार क्रियान्वित किया। रायपुर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। राज्य सरकार स्मार्ट सिटी के अनुरूप सुविधाओं को लगातार बढ़ाने के लिए पहल कर रही हैं। साय ने कहा कि युवा उद्यमियों के दिमाग में उद्यम के बहुत से विचार हैं। वे अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं बस उन्हें थोड़ा सहयोग देने की आवश्यकता है फिर वे कमाल कर दिखाएंगे। सरकार युवाओं के लिए यही सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने  जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना की।     उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए एक आफिस, फर्नीचर, एक अच्छा लोकेशन, कंप्यूटर, वाईफाई चाहिए, लेकिन इतने सब कुछ के लिए ही जो बजट लगता है वो बहुत से युवा उद्यमियों के बस की बात नहीं होती। को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर के रूप में यही आफिस स्पेस उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 48 लाख रुपए की लागत से जयस्तंभ चैक के मल्टीलेवल पार्किंग सेंटर में आरंभ स्टार्टअप को-वर्किंग सेंटर तथा एक करोड़ रुपए की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में इनोवेशन सेंटर तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप उद्यमियों को काम करने के लिए आफिस मिल जाएगा। साथ ही प्राइवेट कैबिन होंगे, कंप्यूटर मिल जाएंगे और फर्नीचर उपलब्ध होगा, कैफेटेरिया होगा। प्रेजेंटेशन के लिए आडिटोरियम होगा। उन्हें केवल अपने आइडिया पर काम करना होगा।     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि को-वर्किंग सेंटर होगा तो अन्य स्टार्टअप कंपनियां भी यहां आपरेट करेंगी। इस तरह से एक तरह की सोच वाले उद्यमी एक ही स्थान पर काम करेंगे, इससे वे आपस में विचारों को साझा भी करेंगे, जिससे नवाचार का एक बेहतरीन वातावरण राजधानी में तैयार होगा। उन्होंने कहा कि रितेश अग्रवाल ने छोटी सी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया। उनके पास एक विचार था कि लोग अच्छे सुविधाजनक होटल चाहते हैं। डिजिटल क्रांति उसी समय शुरू हुई थी, लोग तेजी से स्मार्ट फोन अपना रहे थे, उन्होंने ओयो एप आरंभ किया और इस छोटे से विचार ने हास्पिटैलिटी सेक्टर में क्रांति ला दी। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास भी ऐसे अनेक विचार हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित हैं। आज को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर की शुरूआत इसी का हिस्सा है।     इस अवसर पर ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने कहा कि स्टार्टअप के जरिए हमें बड़ी सफलता मिली थी और वर्तमान में 22 हजार होटल संचालित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इनोवेट के शुरू होने से हजारों युवाओं को फाउंडर बनने का अवसर मिलेगा। गांव के युवाओं के सपने भी पूरे हो सकेंगे। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में 500 करोड़ रूपए निवेश करने की तैयारी हमारी कंपनी ने की है और 15 हजार रोजगार भी सृजनित किए जाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की सरहाना करते हुए कहा कि यहां पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है, इससे निश्चित ही स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ एक स्टार्टअप राज्य बनेगा। अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह देखा गया है कि बड़ी कंपनी के शुभारंभ में उद्यमी पहुंचते थे, लेकिन आज छत्तीसगढ़ में सुखद अवसर है कि मुख्यमंत्री सहित अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए है।     कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवाचार की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए है। इससे जिले में रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 50 से अधिक महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने नवगुरूकुल संस्था के युवाओं को जाॅब आफर लेटर दिया। शी-हब से जुड़ी महिलाओं और स्टार्टअप कंपनियों के युवा उद्यमियों का सम्मान किया। साथ ही बी.पी.ओ. सेंटर से जुड़े युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम के दौरान नवाचार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, विक्रम उसेंडी, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

खेत जा रहे लोगों में मची सनसनी, छत्तीसगढ़-पेड़ पर लटके मिले लड़का-लड़की के शव

कोरबा. कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में खेत पर लड़का और लड़की की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और देखने आसपास के गांव के लोग पहुंचने लगे। इसकी सूचना तत्काल संबंधित उरगा थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त जब गांव के कुछ लोग खेत में काम करने जा रहे तभी एक खेत में पेड़ पर दोनों की लाश एक साथ लटकी हुई देखी गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत गांव के कोटवार को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचे। देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से एक बाइक, पर्स, और रुमाल मिला है। संभावना जताई जा रही है कि ये शव प्रेमी जोड़े की हो सकते हैं, जिसके आधार पर पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल हो सकती है वहीं युवक की उम्र 21 से 22 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। जहां घटना स्थल से मिले सामान के आधार पर पहचान में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की माने तो युवक-युवती पड़ोसी जिले के हो सकते हैं। क्योंकि आसपास गांव में कई गांव के लोग पहुंचे हुए थे लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है और युवक-युवती की मौत कब और कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

नक्सलियों के बड़े कैडर के मरने और भारी नुकसान की संभावना, छत्तीसगढ़-अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों से रात से चल रही मुठभेड़

रायपुर। दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबल के साथ चल रहे मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है. रात तीन बजे से चल रही दोनों तरफ से फायरिंग में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है. 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले से जवानों ने इलाके की घेराबंदी की है. जवानों को इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी. घेरने के बाद सुबह तीन बजे से दोनों तरफ से लगातार हैवी फायरिंग हो रही है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना बताई है. उन्होंने कहा कि अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है. सर्चिंग भी जारी है. सभी जवान सुरक्षित हैं. बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जानी की आशंका है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet