LATEST NEWS

नक्सलवाद और अन्य मुद्दों पर की चर्चा, छत्तीसगढ़-बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

जगदलपुर. बस्तर सांसद महेश कश्यप इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बस्तर में दम तोड़ रहे नक्सलवाद के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर बस्तर सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की। वहीं, बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के प्रवास को लेकर भी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करते हुए सबसे पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर में जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उससे नक्सलियों की टीम अपने लड़ाकुओं को बचाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

पांच आईएएस को थमाया अवमानना का नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में संयुक्त पंजीयक को दूसरा विवाह करने पर नहीं किया निलंबित!

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक द्वारा एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस संदर्भ में दायर अवमानना याचिका पर विभाग के पांच आईएएस अफसरों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। बता दें कि 25 अक्तूबर 2020 को बिलासपुर निवासी विनय शुक्ला ने सहकारिता विभाग से शिकायत की थी कि बिलासपुर संभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुनील तिवारी द्वारा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22 का उल्लंघन करते हुए एक पत्नी के रहते हुए दूसरा विवाह बिना शासन के मंजूरी के किया गया है। दूसरी पत्नी से उसका पुत्र भी है। यह भारतीय दण्ड विधान की धारा 166, 420, 34 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध है। अतः अपचारी अधिकारी को निलंबित किया जाए, विभागीय जांच कर उसे बर्खास्त कर, उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाए। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर 27 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 29 सितंबर 2023 को कोर्ट ने संयुक्त पंजीयक के विरुद्ध इस मामले की 6 माह के भीतर जांच किए जाने के आदेश दिये। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर 12 सितंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने हिमशिखर गुप्ता तत्कालीन सचिव सहकारिता, सीआर प्रसन्ना वर्तमान सचिव सहकारिता, रमेश शर्मा तत्कालीन पंजीयक सहकारिता, दीपक सोनी तत्कालीन पंजीयक सहकारिता और कुलदीप शर्मा वर्तमान पंजीयक सहकारिता को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी ने कमरे में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार करते हुए शारीरिक शोषण करने के बाद गाली-गलौज कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहचान 2022 में सीएसपीडीसीएल रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज (38) हुई थी। मनीष की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष पीड़िता को अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तब मनीष वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।  सीएसईबी कॉलोनी में पकड़ा गया आरोपी थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(उ), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भेजा गया जेल आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर समझौता नहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है।

गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर में कामधेनु सरिया कम्पनी का डीलर बनाने के नाम पर ठगी

जशपुर. जशपुर पुलिस ने ठेकेदार से ऑनलाइन 9.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पटना (बिहार) से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। दरअसल, पीड़ित कनक कुमार चंडालिया(55 वर्ष), निवासी जशपुर, जो लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार हैं, ने 7 सितंबर 2024 को कामधेनु सरिया का डीलर बनने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च किया। फर्जी कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए डीलरशिप की प्रक्रिया शुरू की और पीड़ित से जरूरी दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए। इसके बाद, आरोपी ने डीलरशिप की पुष्टि का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये और फिर 8 लाख रुपये बतौर अग्रिम भुगतान के रूप में ट्रांसफर करवाए। जब पीड़ित ने कामधेनु स्टील हेडक्वार्टर से संपर्क किया, तो ठगी का खुलासा हुआ। ठगी की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की। मोबाइल सर्विलांस और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों का पता लगाया गया। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम को पटना भेजा गया, जहां पाटलिपुत्र इलाके के एक किराए के मकान से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :- 1. मनीष (21 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 2. रुदल (20 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 3. राजन (19 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 4. विशाल (22 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 5. अजीत (19 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 6. एक नाबालिग मुख्य आरोपी फरार – गिरोह का सरगना रोशन यादव (20 वर्ष), निवासी कबीरपुर, थाना मानपुर, नालंदा, बिहार, अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। आरोपियों से पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी रोशन यादव ने अन्य आरोपियों से बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और पासबुक ली थी। वह हर ट्रांजेक्शन के बदले सहयोगियों को 5,000 रुपये देता था और ठगी की रकम खुद एटीएम या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से निकालता था। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता से इस तरह की ठगी रोकी जा सकती है। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी अजाक/क्राइम श्री भावेश समरथ, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर तिवारी, एएसआई चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक बसंत खुटिया और तुलसी रात्रे ने अहम भूमिका निभाई। बहरहाल,जशपुर पुलिस ने एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा संभव होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।

अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर

नारायणपुर नारायणपुर जिले में दक्षिण अबूझमाड़ में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस को सात नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना आ रही है। तड़के तीन बजे से रुक–रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। एसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। अमित शाह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे।

एक साल विश्वास का साल रहा है, पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था: मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रेस कॉफेंस कर रहे हैं. सीएम साय न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर के कन्वेंशन हाल से संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा सरकार के एक साल कल पूरे हो रहे है. एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है. ये एक साल विश्वास का साल रहा है. पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था. मोदी की गारंटी कांग्रेस ने वादाखिलाफी कर लोगों से धोखा किया था. 2023 के चुनाव में लोगों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, हमने एक साल में मोदी की गारंटी को पूरा किया और सुशासन लाया, भ्रष्टाचारियों को दंडित भी किया जा रहा है.  अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपने को साकार करने की कोशिश हम कर रहे हैं. इसी को पुराणों में रामराज्य कहा गया है. 18 लाख आवास की स्वीकृति रायपुर किसानों से किया वादा हमने पूरा किया है. किसानों को दो साल का बकाया बोनस भी दिया है. 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये प्रति महीने दे रहे हैं. वादे के मुताबिक 18 लाख आवास की स्वीकृति भी मिली और अब आवास में गृहप्रवेश भी करवा रहे है. तेंदूपत्ता का मूल्य भी बढ़ाया गया. नयी रोजगार परक शिक्षा नीति भी लाए हैं. सीजी पीएससी के दोषी भी दंडित हो रहे है. इस बार के रिज़ल्ट में पीएससी में पारदर्शिता की तारीफ करने अभिभावक मिलने आये थे.

महादेव ऐप के सरगना ने करवाई दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा

रायपुर  शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हम आपको बतलादे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में देखा गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का परिवार नजर आया है। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में आयोजित सभा का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर को यजमान कहते सुना गया।

अलाव बना सहारा, छत्तीसगढ़-पेंड्रा गौरेला मरवाही में पहाड़ी बर्फबारी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पेंड्रा गौरेला मरवाही. अमरकंटक की तराई में बसे पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन पहले घने कोहरे से पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लपटा नजर आने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। मौसम खुलते ही तापमान नीचे की ओर लुढका और यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। दिसंबर के महीने में पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। उत्तर भारत मे हो रही बर्फबारी का असर इस इलाके में भी देखने को मिल रहा है। इलाके का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।यहां दिन के वक्त धूप न निकलने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। ठंड की वजह से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग आग से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू होते ही स्कूली बच्चों की स्कूल टाइमिंग में भी जिला प्रशासन के द्वारा बदलाव कर दिया गया है।

एक माओवादी ढेर और दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। वहीं नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम मामूली रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

योजनाओं और पुलिसिंग पर हो सकती है चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव आज कैबिनेट के साथ लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। दोपहर में न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर स्थित कन्वेंशन हाल में पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार, राज्य सरकार की योजनाओं और पुलिसिंग पर भी चर्चा कर सकते है। वहीं मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस लेने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा से अपरान्ह 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों तथा लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे। जनता के नाम देंगे संदेश – मुख्यमंत्री साय राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण शाम 4 बजे और रात 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा।

21 दिसंबर से लगेगी आचार संहिता!, छत्तीसगढ़-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की जल्द होगी घोषणा

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के शीत सत्र के ठीक बाद 21 दिसंबर को राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक लगेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तारीखें घोषित हो सकती हैं। पांच से छह चरणों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए के संकेत मिल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिये जनवरी में वोटिंग कराये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है। फैक्ट फाइल: 0- प्रदेश में कुल 14 नगर निगम 0- कुल 52 नगर पालिका परिषद 0- कुल 123 नगर पंचायत वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर तक हो जाएगा । 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने पखांजूर में 254 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन पखांजूर-मायापुर सड़क, खेल परिसर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा स्वर्गीय श्री असीम रॉय की प्रतिमा का किया अनावरण रायपुर  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में  रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।      कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक  देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लाल उम्मेद रायपुर एसएसपी और हरीश बने CM सुरक्षा एसपी, छत्तीसगढ़-चार आईपीएस के ट्रांसफर

रायपुर. राज्य शासन ने कल देर रात छत्तीसगढ़ में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के एक अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक आईपीएस लाल उम्मेद सिंह अब रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं संतोष सिंह को एसएसपी रायपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार को  CAF 14वीं बटालियन बालोद का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ ही 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ के कमांडेंट रवि कुर्रे को कोरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं। पर्यटन और रोमांच का केंद्र मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet