LATEST NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पहल को पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। सभी बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव पुलिस इकाइयों को भेजे जाएंगे ताकि पुलिस कर्मी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैंक का चयन कर सकें। यह समझौता पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में  ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

17 साल के छात्र ने दो शिक्षकों को चाकू से गोदा

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र ने शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया है। छात्र को शिक्षकों ने पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही थी, जिससे वह गुस्से में था। हमला करने के बाद छात्र चाकू लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश है। जुनैद अहमद नाम के 35 वर्षीय शिक्षक के सिर, गर्दन और पीठ पर कई वार किए हैं। उनकी हालत गंभीर है। शिक्षकों ने मोबाइल से दूर रहने की बात कही यह घटना एक निजी स्कूल में हुई। पुलिस के अनुसार, छात्र ने हाल ही में किसी अज्ञात कारण से दूसरे स्कूल से ट्रांसफर लिया था। उसकी पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। शिक्षक उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल फोन से दूर रहने की सलाह देते रहते थे लेकिन वह नहीं मानता था। मना करने वाला शिक्षक से नाराज था छात्र 17 साल का यह छात्र खास तौर पर अहमद सर से नाराज था। अहमद सर ने उसे स्कूल में मोबाइल फोन लाने से मना किया था और सजा देने की चेतावनी दी थी। अहमद सर उसे नियमित रूप से स्कूल आने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी कहते थे। लड़के ने अपनी नाराजगी किसी दोस्त से साझा नहीं की। लेकिन अहमद सर ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि लड़का उन पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था। उन्होंने लड़के को चार-पांच दिनों से अपने घर के आसपास घूमते देखा था। एक अन्य शिक्षक ने अहमद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गया। बैग में लेकर आया चाकू गुरुवार को लड़का अपने बैग में चाकू छिपाकर स्कूल आया था। इससे पता चलता है कि उसने हमले की योजना बनाई थी। जब क्लास खत्म हुई और शिक्षक और छात्र बस में चढ़ रहे थे, तो लड़के ने चाकू निकाला और पीछे से अहमद सर पर वार कर दिया। छात्र डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। बचाने में दूसरे शिक्षक भी घायल पुलिस के अनुसार, कुलप्रीत सिंह नाम के एक अन्य शिक्षक ने अहमद को बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़के ने उन पर भी हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सिंह लड़के को रुकने के लिए कहते रहे, लेकिन वह अहमद पर वार करता रहा। छात्र की तलाश जारी फिर खून से सने चाकू के साथ लड़का वहां से भाग गया। दोनों घायल शिक्षकों को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। सिंह के हाथ में एक वार हुआ था और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन अहमद की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। जांचकर्ता उसके माता-पिता से बात कर रहे हैं ताकि यह समझ सकें कि उसने इतनी हिंसक प्रतिक्रिया क्यों दी। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल पुलिस अभी भी आरोपी छात्र की तलाश में जुटी है। यह घटना स्कूल की सुरक्षा और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े करती है। आजकल बच्चों में बढ़ते गुस्से और हिंसा की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। माता-पिता और शिक्षकों को मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढना होगा। बच्चों को गुस्सा नियंत्रित करने और समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के तरीके सिखाने होंगे। स्कूलों में काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि बच्चे अपनी परेशानियों को किसी से साझा कर सकें।

पुलिस के सामने किया सरेंडर, छत्तीसगढ़-बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने किया माओवाद से तौबा

बीजापुर. बीजापुर में शुक्रवार को एक बार फिर लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। 11 लाख रुपये के इनामी सहित पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन्न घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बस्तर आईजी, डीआईजी दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ डीआईजी ऑप्स व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से तथा सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति तथा जिले में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन के कंपनी नम्बर 2 के सेक्शन ए सदस्य, पार्टी सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 5 नक्सलियों ने नक्सलवाद की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार को पुलिस व सीआरपीएफ के आला अफसरों के सामने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में संतु कोडमे, पायकु पुनेम, गुड्डू हपका, सोमारू माड़वी व भीमा कश्यप शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 – 25 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदाय की गई। इसी के साथ ही इस वर्ष अब तक 189 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन घटनाओं में शामिल 473 नक्सलियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिरी का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। शव के पास मिले नक्सलियों के पर्चे, मुखबिरी का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला को पहले घर से उठाया गया. उसके बाद हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में डाल दिया गया. शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है. फिलहाल बासागुड़ा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.     महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी.

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने दिलाई चिकित्सा आचार संहिता पर आधारित महर्षि चरक शपथ

रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र – छात्राओं को राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने चरक आचार संहिता की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई, उनके द्वारा कहे गए शब्दों को नवप्रवेशित 230 छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया।    मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने चिकित्सा छात्रों को व्हाइट कोट समारोह की महत्ता बताते हुए कहा कि आज आपने जो शपथ लिया है उसका सदैव स्मरण करना अति आवश्यक है। चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के साथ-साथ एक गरिमामयी प्रोफेशन है जिसमें ‘‘यह व्हाइट कोट बेदाग रहे,’’ इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। चरक संहिता एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणों (रूट कॉज ऑफ डिजीज) को जानने की कला में निपुण होना चाहिए। बतौर चिकित्सक मरीज के गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षा के लिए बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। राज्यपाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के चिकित्सा सेवा, साहस और कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मानव सेवा के लिए जो कुछ भी किया वह अतुलनीय है।      राज्यपाल के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ज़िक्र करते हुए ‘‘हम तुम्हारे साथ हैं, वी आर द डॉक्टर्स, वी आर आलवेज देयर फार यू” की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। एम. बी. बी. एस. चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है।

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया। मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के प्रति आभार जाताया

रायपुर भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रूपए तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य श्री पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आचार्य श्री पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राम मंदिर परिसर में 02 दिसंबर से 08 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कथा के आयोजकों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए 231 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल भवन, टेंडर जारी

रायपुर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. बता दें कि इस साल के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया गया था, जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दे रहे हैं. मेकाहारा परिसर में 700 बिस्तरीय नवीन एकीकृत अस्पताल भवन के लिए 231 करोड़ रुपए के ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इस एकीकृत अस्पताल के निर्माण से मेकाहारा अस्पताल के अतिरिक्त भी लोगों के पास सर्वसुविधा वाला अस्पताल रहेगा. इसमें रायपुर सहित पूरे प्रदेश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. 2 जनवरी तक जमा कर सकते हैं निविदा, 6 को खुलेगा टेंडर ई टेंडर के संबंध में विस्तृत जानकारी सीजीएमएससी की वेबसाइट www.cgmsc.gov.in पर 10 दिसंबर से उपलब्ध रहेगी. इसके लिए प्री-बिड मीटिंग 19 दिसंबर को सीजीएमएससी मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी. आनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2025 तक होगी और 6 जनवरी 2025 को यह टेंडर खुलेगा.

कृषक उन्नति योजना के तहत मिली राशि से कोमल साहू ने कराया बोर, खरीदा भैंस

धमतरी, छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर उनकी फसल बेचने का मौका देना और कृषि के लिए उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से धान की खरीद, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे ही किसान हैं धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के श्री कोमल साहू। वे बताते हैं कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के एवज में उन्हें किसान उन्नति योजना के तहत एक लाख 51 हजार रूपये मिले। इस राशि से उन्होंने बोन खनन कराया और भैंस खरीदा। वे गद्गद होकर कहते हैं कि हम किसान तो काम करते ही हैं, पर योजना के तहत राशि के मिलने पर उन्हें खेती कार्य सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने में मदद मिल रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का तहे दिल से अभार व्यक्त किया। बता दें कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

कृषक उन्नति योजना के तहत मिला मेहनत का पूरा दाम, घर के हुए कई काम : किसान संदीप

किसान से बताया धान बेचने की व्यवस्था अच्छी, उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से मिलता है पूरा सहयोग अम्बिकापुर, किसान से बताया धान बेचने की व्यवस्था अच्छी, उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से मिलता है पूरा सहयोगराज्य शासन से कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत मिली आदान सहायता राशि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लाभकारी साबित हुई है। इस योजना के फलस्वरूप पूरे राज्य की तरह सरगुजा जिले के किसानों ने भी इस योजना को अपने लिए कारगर एवं उपयोगी बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की है। अम्बिकापुर से किसान संदीप कुमार साहू बताते हैं कि उन्होंने बीते दिनों ही अपना धान उपार्जन केन्द्र में बेचा है। वे अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। टोकन कटाने से लेकर धान विकर्य हेतु लाने तक, तौल कराने में सभी कामों में मदद मिल जा रही है। वे बताते हैं कि पिछले साल उन्होंने 30 क्विंटल अपना धान बेचा था, जिसका कृषक उन्नति योजना के तहत हमें एकमुश्त राशि अपने बैंक खाते में मिली। अपने वादे के अनुरूप शासन ने किसानों को उनकी मेहतन का पूरा दाम दिया है। जब राशि खाते में आई तो और बेहतर काम करने का जज्बा भी जगा। उन पैसों से हमने खेत में बोर कराया, खेत में जाली लगवाई जिससे घूमंतू मवेशी खेतों में ना घुसे, फायदा हमको बहुत हुआ। पूरे देश में हमारी प्रदेश सरकार सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी कर रही है, जिससे सभी किसान भाइयों को काफी मुनाफा हुआ है। हम किसान बहुत खुश हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।

अग्निवीर भर्ती : महासमुंद जिले के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 और 11 को रायगढ़ में

महासमुंद, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर (थल सेना) भर्ती के तहत लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ में किया जा रहा है।           जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि महासमुंद जिले के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 दिसंबर को और अग्निवीर टेक्नीकल, क्लर्क, ट्रेडमेन पदों के लिए यह परीक्षा 11 दिसंबर को निर्धारित है। महासमुंद जिले से रायगढ़ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की है। जिसके अंतर्गत 07 से 09 दिसंबर तक रैन बसेरा, ट्रांसफोर्ट नगर, गांधी नगर सामुदायिक भवन, रायगढ़ एवं 11 दिसंबर को मंगल भवन, कबीर चौक, रायगढ़ में ठहरने की सुविधा रहेगी।

महतारी वंदन से सास-बहू की रिश्तों में आई मिठास

रायपुर, प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस राशि से वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को भी पूरा कर रही है। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी बदलने से लेकर रिश्तों में आई कड़वाहट को भी मिठास में बदल रही है। अमूमन यह कहा जाता है कि सास और बहू के रिश्ते में खटास आ ही जाती है। लेकिन इस योजना ने इस खटास को भी मिठास में बदल दिया है।         महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा की रहने वाली शैलेन्द्री धु्रव की बहू गेस कुमारी एक ही घर में एक ही छत के नीचे खुशी-खुशी से जीवन यापन कर रही है। पिछले तीन वर्षों से बहू उनके साथ रह रही है। अभी वर्तमान में उनके यहां नया मेहमान भी आने वाला है। गरीबी और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे इस परिवार के लिए दो हजार रुपए प्रतिमाह की आवक बड़ी राशि है। इससे दैनिक खर्च के अलावा छोटी-मोटी स्वास्थ्यगत समस्याओं का भी समाधान आसानी से हो जाता है। हालांकि दोनों के बीच कभी अनबन नहीं रही। सास श्रीमती शैलेन्द्री धु्रव हमेशा बेटी की तरह ही अपनी बहू को लाड़-प्यार करती है। यह संयोग ही है कि जैसे महतारी वंदन योजना की शुरूआत हुई वैसे ही घर में नए मेहमान आने की सुखद समाचार भी मिला, जिससे घर में खुशियों का लहर दोगुना हुआ। अभी उनकी बहू गेस कुमारी के यहां नए मेहमान दस्तक देने वाला हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में उनका नियमित चेकअप, खानपान और स्वास्थ्य की देखभाल करना जरूरी हो जाता है। महतारी वंदन की राशि जो हर माह नियमित रूप से मिल जाती है, उससे सास के रूप में मेरी चिंता दूर हुई। मेरे पति और बेटे कृषि और मजदूरी कर जीवन यापन चलाते हैं। ऐसी परिस्थिति में इस राशि का कितना महत्व है यह हमसे बेहतर कोई नहीं बता सकते। उन्होंने राज्य के मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से आर्थिक मजबूती के साथ-साथ रिश्तों में मिठास आई है।         ज्ञात है कि इस योजना से 12 हजार रुपए वार्षिक वित्तीय सहायता विवाहित महिलाओं के खाते में (प्रतिमाह एक हजार रूपए) दी जा रही है। महासमुंद जिले में कुल 3 लाख 26 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा 10 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।

कृषक उन्नति योजना ने बेटी की शादी में लगा दिया चार चांद

  किसान हितैषी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल से किया धन्यवाद रायपुर, बेटी की शादी करना एक पिता के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती होती है। एक किसान परिवार में जन्मी बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कसर ना रह जाए, इसकी चिंता बेटी की डोली घर से उठते तक पिता को सताती है। प्रदेश के मुखिया  विष्णु देव साय ने ऐसे बेटियों के पिता की चिंता को दूर कर करने हुए गत वर्ष के धान उपार्जन की राशि देने की योजना प्रारंभ किया है।      धमतरी जिले के ग्राम भटगांव के किसान लोकेश राम साहू की बिटिया की शादी के ठीक पहले उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत राशि मिली। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना से मिली धान की राशि ने उनकी बेटी की शादी में चार चांद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी एक एकड़ 30 डिस्मिल जमीन है, जिस पर उपजाए लगभग 26 क्विंटल 80 किलोग्राम धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया। उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 25 हजार रूपये बोनस राशि मिली, वह भी तब जब उनकी बिटिया की शादी होने वाली थी। किसान लोकेश राम साहू खुश होकर प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि किसान के हित में मुख्यमंत्री ने इतना अच्छा फैसला लिया हैं। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो रहा है      कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में 19 हजार 257 रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जा रही है। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना आरंभ किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet