LATEST NEWS

जिला शिक्षा अधिकारियों ने नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में हर्बल प्रोडक्ट्स की नेटवर्क मार्केटिंग (Network Marketing) और चिटफंड व्यवसाय (Chit Fund Business) से जुड़े फ्रॉड (Fraud) को लेकर सरकार सख्ती दिखा रही है. इसी मामले में छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग (Education Department) ने एक नोटिस जारी किया है. इसमें साफ तौर पर उन शिक्षकों (CG Teachers) के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है जो इस तरह के मामलों में लिप्त पाए जाएंगे. शिक्षा विभाग की ओर से महासमुंद, बिलाईगढ़ और कोरबा समेत अन्य जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा हर्बल लाइफ और नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं. वहीं अब दुर्ग के जिला शिक्षा अधिकारी ने नेटवर्क मार्केटिंग और चिटफंड से जुड़े शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गरियाबंद में भी ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. स्कूल टाइम पर कई टीचर मार्केटिंग से जुड़े रहते हैं सूत्रों के मुताबिक गरियाबंद के विभिन्न स्कूलों जैसे बेहराबुड़ा, सढ़ौली, पारागांव, बेन्दकुरा, भिलाई, और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि में शिक्षकों की संख्या काफी है, जो विद्यालयीन समय में मार्केटिंग कार्यों में जुटे रहते हैं. कई मामलों में पति-पत्नी दोनों एक साथ इस व्यवसाय में जुड़े हुए हैं. व्हाट्सएप पर शिक्षकों से संपर्क करने पर हर्बल प्रोडक्ट्स के प्रचार के संदेश भी देखे गए हैं.   विशेषज्ञों का मानना है कि ये गतिविधियां न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सरकारी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का भी उल्लंघन कर रही हैं, जो सरकारी कर्मचारियों को अन्य व्यवसायों में संलिप्त होने से रोकता है. अधिकारियों का क्या कहना है? जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि शिक्षकों की सूची मंगवाई जा रही है और जानकारी आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी.

त्रिलोकी मां कालीबाड़ी में जगद्धात्री पूजा आज

रायपुर त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर द्वारा 10 नवंबर को जगद्धात्री पूजा का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया है। कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी के साथ ही जगद्धात्री पूजा का महा पर्व शुरू होता हैं। सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि 10 नवंबर को सुबह से पूजा प्रारंभ होगी। पुष्पांजलि, भोग आरती के पश्चात भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

फोरलेन होने जा रही कटघोरा से अंबिकापुर तक की सड़क, मिली मंजूरी

अंबिकापुर  केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क की मंजूरी दी है। लगभग 140 किलोमीटर की यह सड़क वर्तमान में टू लेन है। फोरलेन हो जाने से सड़क की चौड़ाई दोगुनी से अधिक हो जाएगी। सड़क की वर्तमान चौड़ाई (नाली सहित) 14 मीटर की है। फोरलेन में सड़क की चौड़ाई कम से कम 26 मीटर की हो जाएगी। फोरलेन में सर्विस रोड का अलग से प्रविधान होता है। यातायात के भारी दबाब वाले इस सड़क पर पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा टू लेन सड़क को फोरलेन करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भी लिखा गया था। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा तत्संबंध में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से जानकारी भी मांगी गई थी। कटघोरा से अंबिकापुर के बीच चार ब्लाक मुख्यालय के अलावा एक दर्जन से अधिक बसाहट हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे घनी आबादी होने के कारण न सिर्फ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है बल्कि किसी भी आयोजन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करना पड़ता है। इस कारण जाम की समस्या भी उतपन्न होती है।कटघोरा से रवाना होने के बाद पोड़ी-उपरोड़ा, मड़ई,चोटिया,मोरगा,तारा,डांड़गांव , उदयपुर,लखनपुर , मेंडराकला, लहपटरा बड़ी बसाहट हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन गांव और हैं जो इस मार्ग पर पड़ते हैं। अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में बिलासपुर से कटघोरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ है लेकिन कटघोरा से अंबिकापुर तक सड़क टू लेन है। कटघोरा से तारा ,शिवनगर होते हुए अंबिकापुर तक टू लेन सड़क होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर यातायात का भारी दबाव होता है,जिससे लगातार दुर्घटन हो रही है। इन घटनाओं में असमय लोगों की जान जा रही है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने तत्संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि उक्त मार्ग एनएचएआई के अधीन अधिसूचित है। उन्होंने कटघोरा शिवनगर- अंबिकापुर मार्ग को एनएचएआई की जगह सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधीन फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति देने आग्रह किया था। एक और मांग है अभी लंबित अंबिकापुर से वाड्रफनगर – धनवार-रेणुकूट तक टू लेन सड़क निर्माण हुआ है, जबकि हाथीनाला से बनारस तक फोरलेन मार्ग बनाया जा चुका है। अंबिकापुर से रेणुकूट तक लगभग 166 किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इस मार्ग के फोरलेन हो जाने से इस मार्ग का उपयोग करके रायपुर से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। आवागमन सुविधाजनक होने से मालवाहक वाहनों से परिवहन सुगम होगा। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा अंबिकापुर, सूरजपुर, बलरामपुर कोरिया जिला के लोग धार्मिक व अन्य कार्य से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं विंध्यांचल आना-जाना करते हैं।निकट भविष्य में इस मार्ग की भी स्वीकृति की संभावना है। विधायक राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने रायपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति देने पर आभार जताया।विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने फोरलेन सड़क निर्माण की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा की गई घोषणाओं की इन परियोजनाओं से प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

धर्मांतरण के मुद्दे पर गरमाई सियासत : पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, आदिवासी और हिंदू संगठनों के बीच तनाव

बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमाने लगा है. अब यह आग आदिवासी समुदाय के प्रार्थना घर को लेकर फैली है. जिसे लेकर सियासत भी गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. इतना ही नहीं, इस मुद्दे को लेकर सामाजिक लोग भी लामबंद होने लगे हैं. हिंदू संगठन और आदिवासी समाज खुलकर मुखर हो गए हैं. बिलासपुर जिले में धर्म नगरी रतनपुर से 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पुडु के आश्रित ग्राम बंगलाभाठा में आदिवासी समाज ने आदिवासी सामुदाय के प्रार्थना सभा घर का निर्माण कराया है. बीते दिनों इसके उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें कुछ बिशप और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव बतौर अतिथि शामिल होने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हिन्दू संगठनों के साथ लामबंद हो गए और प्रार्थना घर के विरोध में उतर गए. इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर प्रार्थना घर के बहाने क्षेत्र में धर्मांतरण के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए. कांग्रेस विधायक को ही कटघरे में खड़े कर दिया और कांग्रेस विधायक को धर्मांतरण का एजेंट बता दिया. इस विरोध के बीच प्रार्थना घर के उद्घाटन का कार्यक्रम जरूर टल गया. लेकिन अब इस पर सियासत और सामाजिक लामबंदी शुरू हो गई है, जिससे धर्मांतरण का मुद्दा सुलग गया है. जानबूझकर धर्मांतरण के आड़ में की जा रही राजनीति- अटल श्रीवास्तव कोटा के कांग्रेस विधायक और आदिवासी समाज के लोग इसे लेकर अब एकजुट हो गए हैं. कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीधे तौर पर धर्मांतरण के नाम पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि भाजपा और भगवा धारी गुंडे कोटा क्षेत्र में अशांति फैलाना चाहते हैं. इसलिए जानबूझकर धर्मांतरण के आड़ में इसपर राजनीति कर रहे हैं. प्रार्थना घर आदिवासी समुदाय ने मिलकर बनाया है. धर्म को मानने न मानने की सबकी अपनी स्वतंत्रता है. इसके बावजूद भाजपा और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले संगठन इसे धर्मांतरण से जोड़ रहे हैं. कांग्रेस विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यही स्थिति रही तो बलौदाबाजार और लोहारीडीह जैसी घटना यहां भी होगी. इधर कोटा विधायक के साथ आदिवासी समाज ने मामले में पुलिस से अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. संत समाज ने कोटा विधायक पर लगाया आरोप अब इस मामले में संत समाज की भी एंट्री हो चुकी है. संत समाज ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने हिंदू समुदाय को “भगवा गुंडे” कहकर संबोधित किया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. संत समाज और हिंदू संगठनों का कहना है कि विधायक धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस संबंध में अखिल भारतीय संत समिति और सर्व हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो संत समाज उग्र आंदोलन करेगा.

कोरबा में कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर GST का छापा

कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है. रायपुर से आई टीम ने घर और गोदाम दोनों जगह जांच कर रही. विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय ढंग से हो रही है, इस कारण छापेमारी की वजह सामने नहीं आ सकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है. विभाग की कार्रवाई अब भी जारी है. इस कार्रवाई से कबाड़ के व्यवसाय में लिप्त लोगों में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि रायपुर से टीम चारपहिया वाहन में सवार होकर दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा पहुंची और कबाड़ व्यवसायी मुकेश के घर पर दबिश दी, जहां तमाम दस्तावेज की जांच की जा रही है. इस टीम में चार लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग पूछताछ कर रही है. पहले भी कबाड़ व्यवसायी के ठिकानों पर पड़ चुका है छापा सूत्रों की माने तो इससे पहले भी मुकेश साहू के ठिकाने पर जीएसटी की टीम छापा मार चुकी है. इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य जो कबाड़ व्यवसाय से जुड़े लोग हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है. कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, जिले में कबाड़ व्यवसाय को लेकर सख्त हैं. सूत्र बताते हैं कि कबाड़ व्यवसाय शहर में पूरी तरह से बंद है. जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़े कोई व्यापार चल रहा है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए.

एनएसयूआई प्रदेश सचिव केतन तिवारी हटाए गए

रायपुर विगत दिनो पुराने कंकालीअस्पताल चौक से आजाद चौक जाने की मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार वाहन चालन से बिजली खंभे व कुछ अन्य वाहनों को क्षति पहुंचाने के बाद भी मौके पर मौजूद लोगों से दुर्व्यव्यहार करने के बाद पुलिस एफआईआर हुई थी . अज्ञात युवक का नाम पुलिस के द्वारा एनएसयूआई प्रदेश सचिव केतन तिवारी के रूप में सामने लाया गया।  यह भी जानकारी आई थी कि युवक नशे की हालत में था। पार्टी की छवि धूमिल करते पाये जाने वाले कृत्य के बाद एनएसयूआई के प्रभारी आकाश चौधरी ने केतन तिवारी को पदमुक्त कर दिया है।

नाबालिग ने बच्चे को दिया था जन्म, नवजात शिशु के शव को कब्र से निकाल कर करवाया DNA टेस्ट

बिलासपुर  नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया. दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही. बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था. इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी. इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया. पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

टोपलाल वर्मा बोले- सुशासन में मातृशक्ति का योगदान अहिल्या जी का जीवन

रायपुर महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह मनाया गया .इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता के तौर पर  प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ श्री टोपलाल वर्मा अहिल्याबाई होलकर समिति के सचिव संजय जोशी,सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार तथा महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री अजय कालेकर एवं महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी  की विशेष उपस्थित रही। आयोजन में मुख्य प्रवक्ता श्री टोपलाल वर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से जानकारी रखी उन्होंने बताया कि किस तरह से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सभी वर्गों के लिए समर्पित रहा है उनका कहना था कि देश में मंदिरों के पुनर्निर्माण का काम प्रारंभ हुआ है यह भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विचारों की देन है। 12 ज्योतिलिंर्गों की स्थापना में लोकमाता का स्थान रहा है न्याय प्रिय धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा के साथ ही सदाचारिता की शिक्षा देने पर अहिल्याबाई होल्कर का विशेष स्थान पाया जाता है।  देश में दत्तक पुत्र की परंपरा को प्रारंभ करने का श्रेय भी लोक माता को है ,महिला सशक्तिकरण सामाजिक सुरक्षा इत्यादि में भी लोकमाता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता उन्हें भ्रष्टाचार पसंद नहीं था वह एक न्याय प्रिय  एवम सुशासन के लिए जानी जाती थी, आज भी पूरे देश में कठोर शासन व्यवस्था के साथ न्यायवादिता के लिए अहिल्याबाई होल्कर को जाना जाता है पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में भी देवी अहिल्याबाई होल्कर की विशेष भूमिका रही है जिसे आज देश आत्मसात करके आगे बढ़ रहा है उनके देखे गए सपने भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा सशक्त राष्ट्र बनेगा इसी विचार पर देश की केंद्रीय शक्ति काम कर रही है अहिल्याबाई होल्कर की सोच एकात्मकता की रही है। आयोजन में सकल गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दत्ताकार करने भी विचार रखें उन्होंने बताया कि समाज किस तरह से निरंतर कार्य कर रहा है अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका कहना था कि पूरी मानवता के लिए कार्य करने वाली महिला रही है देश फिर से सोने की चिडि?ा बनेगा यह सपना हम सभी भारतीय मिलकर पूर्ण करेंगे व्यक्ति को खुशी धन कमाने से नहीं मिल सकती किसी की समस्या को हल करने में खुशी मिल सकती है।आयोजन की शुरूआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने स्वागत उद्बोधन रखा और महारानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए देश में चुनिंदा महारानी रही है जिनके नेतृत्व को पूरा देश समर्पित होकर स्मरण करता है और जानता है इसमें से महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर रही है मुगल शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि किस तरह से मुगल वंशियों ने देश की विरासत को मिटाने का प्रयास किया था कार्यक्रम में मंच संचालन  डॉ. अर्चना मोढक के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्रोफेसर अपूर्वा शर्मा ने रखा।  कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवम बड़ी संख्या में छात्र छात्रओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लखनऊ में लेन-देन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर पीटा

लखनऊ लखनऊ के आशियाना के रजनीखंड में गुरुवार को एक हिस्ट्रीशीटर ने लेन-देन के विवाद में इंटीरियर डिजाइनर को अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया। फिर अपने साथियों के साथ उसे पीटते हुए दुबग्गा के बेगरिया में एक घर पर ले जाकर बेल्ट से पीटा। खुद को पूर्व केन्द्रीय मंत्री का करीबी बताकर खूब धमकाया, फिर पीड़ित के साझीदार को फोन कर कहा कि मंत्री के घर में ही इसे रखा हुआ है। साझेदार ने कन्ट्रोल रूम में सूचना दी, पुलिस चौकी गया पर सब जगह उसे टरकाया जाता रहा और इंटीरियर डिजाइनर को हिस्ट्रीशीटर प्रताड़ित करता रहा। इस बीच पूर्व मंत्री तक भी इस घटना की सूचना पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के डर से हिस्ट्रीशीटर ने किसी से कुछ न कहने की बात कहकर धमकाया और उसे छोड़ दिया। नौकर को हिरासत में लेकर छोड़ा दहशत में आए इंटीरियर डिजाइनर विवेक कुमार ने शुक्रवार दोपहर आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। आशियाना इंस्पेक्टर ने आरोपी के घर पुलिस भेजी तो वह फरार मिला। पुलिस उसके नौकर को पकड़ लाई। नौकर ने पहले तो डिजाइनर के घर न आने की बात कही, पर पुलिस की सख्ती पर उसने सच कुबूला। उसने कहा कि मालिक के कहने पर ही उसने डिजाइनर विवेक के कमरे में आते ही दरवाजा बंद कर लिया था। समझौता कराने में जुटी पुलिस आशियाना पुलिस ने आरोपी को फोन किया तो उसने दूसरे दिन आने को कहा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बजाए आशियाना पुलिस ने विवेक से कहा कि वह अपने लेन-देन का पूरा ब्योरा लेकर शुक्रवार को थाने पहुंचे। पूर्व मंत्री का करीबी बताकर विवेक को प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ पुलिस नरमी दिखा रही है। यही वजह है कि पीड़ित और दहशत मे आ गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तुलसी विवाह एवं एकादशी के साथ 108 जोड़ों का होगा विवाह

रायपुर विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि में तुलसी विवाह समिति द्वारा 12 व 13 नवंबर को सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया है जहां 108 जोड़ों का कन्यादान होगा। मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि आचार्य राजेंद्र महाराज सहित भागवताचार्य देवकृष्ण महाराज के सानिध्य में संगीतमय संकीर्तन का आयोजन होगा। सोमवार को आचार्यों के आगमन के साथ ही वेदी निर्माण एवं मंडप रचना की जाएगी जिसके पश्चात मंगलवार को प्रात: 9 बजे से 108 जोडियों द्वारा संकल्प व वेदियों की पूजा प्रतिष्ठा के साथ शुभारंभ होगा। दोपहर 3 बजे श्रीठाकुर जी की बारात निकलेगी जिसके बाद बुधवार को प्रात: हवन के पश्चात यजमान जोडियों एवं व्रतधारियों के लिए महाप्रसादी एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन के प्रभारी हेमलता बंसल, अनिता खंडेलवाल, आरती अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल व कांता सिंघानिया द्वारा लगातार कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल रूप देने बारीकी से तैयारी की जा रही है व वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई। सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-सक्ति में छोटा हाथी पलटा

सक्ति. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम परसाद गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। जानकारी अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। गाड़ी से हड़ताल के लिए सभी महिलाएं सक्ति जा रही थी। 18 महिलाएं गाड़ी में सवार थी। राहगीरों एवं हसौद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी महिलाओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, एख महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चालक नशे में था।

कांग्रेस को चुनौती, पिछले चुनाव में जितना वोट मिले, उससे ज्यादा पाकर दिखायें: अग्रवाल

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान में तीन दिन बाकी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही है। अब तक इस सीट पर विधायक रहने का रिकार्ड बनाने वाले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद बन चुके हैं लेकिन अपनी रिक्त सीट पर पसंद के प्रत्याशी सुनील सोनी को न केवल उतारा है बल्कि उसे जिताने पूरी ताकत भी झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने कांग्रेस को सीधे-सीधे चुनौती दे दी है कि पिछले चुनाव में जितना वोट कांग्रेस को मिला था उससे ज्यादा पाकर दिखायें। बताना जरूरी होगा कि बृजमोहन अग्रवाल पिछला चुनाव महंत रामसुंदर दास को हराकर 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे। 

उत्तर प्रदेश से लौट रही पुलिस टीम की पलटी, सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत, एक आरक्षक गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के मेदुका के पास सडक दुर्घटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की जान चली गई और आरक्षक शैलेंद्र तंवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के समय पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अपराध विवेचना कर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी खाली सडक पर तेज गति से चल रही थी, तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी कई मीटर तक घसीटती हुई पलट गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी गाड़ी में सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। गौरेला थाना की पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

पेटी कांट्रेक्टर ने सीएम से की शिकायत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार ने रोका भुगतान

बीजापुर. पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार के कारनामे के चलते एक महिला पेटी ठेकेदार ने लेनदेन को लेकर सीएम से लिखित रूप से शिकायत की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना विभाग के ठेकेदार के कार्यों को करवाने के बावजूद पेटी ठेकेदार को भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर काटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता ने जिले में सड़क, पुल, पुलिया, निर्माण कार्यों का अनुबंध स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार से कर रखा है। काम कर भुगतान की राशि के लिए पेटी ठेकेदार आज भी भटक रही है। स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार नीता शाह ने बताया है कि चार अक्तूबर को सीएम प्रवास के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता पर लेनदेन को लेकर सीएम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता से अनुबंध कर जिले में सडक पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया है, लेकिन ठेकेदार अंकित गुप्ता के द्वारा कार्यों का भुगतान आज तक नही किया गया है। नीता शाह ने आगे बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता लगातार गुमराह करने काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता जिले के क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलिया निर्माण कार्यों को करवाने के लिए पेटी ठेकेदार से सहायता लेकर कार्य करवाते हैं। लेकिन पेटी ठेकेदारों के द्वारा किये गये कार्यों का भुगतान नहीं करते हैं। विदित हो कि ऐसे और भी कई पेटी ठेकेदारों का विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। पेटी ठेकेदारों द्वारा सीएम कलेक्टर एवं पीएमजीएसवाई के समस्त अधिकारियों को लिखित रूप भुगतान नहीं होने कि शिकायत किया गया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेटी ठेकेदार भुगतान को लेकर भटकने को मजबूत हैं। नीता शाह ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड व रजिस्ट्रेशन रद करते हुऐ उक्त ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कांट्रेक्टर अंकित गुप्ता से बात करने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet