LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव कर दिया है। बदले नियमों को नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 में प्रकाशित भी कर दिया गया है। इसके बाद अब निकाय चुनाव का कार्यकाल खत्म होने के छह महीने तक भी व्यवस्था को संभाला जा सकेगा। इससे पंचायत चुनाव की अवधि आने तक दोनों का चुनाव एक साथ कराने में सहूलियत होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि निकायों के चुनावी कार्यकाल पूरा होने से पहले नगर पालिका और नगर पंचायत पुनर्गठित नहीं की जाती है, तो छह माह के लिए राज्य सरकार व्यवस्था बनाकर आगे के कार्य का संचालन करवा सकेगी। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी हालांकि इस छह महीने के भीतर पुन: चुनाव कराना अनिवार्य होगा। मतदाता सूची में कोई त्रुटि है तो उसे संशोधित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राज्य सरकार ने आईएएस ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत-निकाय चुनाव एक साथ कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने भी एक साथ चुनाव कराने की अनुशंसा की थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का कहना है कि अब लोगों को अपना नेता चुनने का अधिकार होगा। कांग्रेस ने हार के डर से चुनाव प्रणाली को बदला था। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है। नगरीय निकायों की स्थिति     निकाय – 184     नगर निगम – 14     नगर पालिका परिषद – 48     नगर पंचायत – 122 निगमायुक्त ने होम वोटिंग दल को हरी झंडी दिखाई रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत मंगलवार को होम वोटिंग पांच नवंबर से शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से होम वोटिंग के लिए मतदान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मतदान दल के सभी कर्मियों को पुष्प देकर स्वागत किया। उप निर्वाचन के लिए चार अलग-अलग मतदान रथ विधानसभा में पहुंचकर होम वोटिंग कराएगी। मतदान रथ के माध्यम से 85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान दल को आज मतदान सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें रवाना किया गया है। होम वोटिंग की सुविधा पांच नवंबर से सात नवंबर 2024 तक चलेगी।

मशहूर गायिका नीति मोहन से पत्रकारों ने किया सवाल, लॉरेंस गैंग की धमकी से बॉलीवुड में क्या है माहौल

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने रायपुर पहुंची मशहूर गायिका नीति मोहन ने प्रेसवार्ता के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सवाल सुनकर असहज हो गई. दरअसल, पत्रकार ने नीति मोहन से सवाल किया कि बॉलीवुड कलाकार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग जान से मारने की धमकी दे रहा है, इससे बॉलीवुड में क्या माहौल है? इस सवाल को सुनकर गायिका नीति मोहन असहज हो गई. नीति मोहन ने कहा, ऐसी धमकियों से डर का माहौल है. उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा, लेकिन सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी खबरें सुनती हूं तो मन अच्छा नहीं लगता. कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी कलाकार को धमकी मिले. उनके परिवार को परेशानी में डाला जाए. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उन्हें सद्बुद्धि दे. नीति मोहन के इस जवाब के बाद पत्रकारों के बीच इस विषय को लेकर जमकर चर्चा चल रही है. लॉरेंस गैंग ने की थी बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान को मिली है धमकी बता दें कि 12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है. गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था. 20 अक्टूबर को सलमान को भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है.

शॉट सर्किट के कारण लकड़ी टाल में लगी भीषण आग

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के एक लकड़ी टाल में आज सुबह भीषण आग लग गई. यह आग राज केसर अस्पताल के पीछे आनंद अग्रवाल के लकड़ी टाल में लगी जिससे वहां रखी लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई.  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. दमकल की पांच गाड़ियां और केसके पावर प्लांट, सीपत पावर प्लांट और मड़वा प्लांट की दमकल गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हुई है. राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. स्थानीय बलौदा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है.

बस्तर संभाग में डेढ़ अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया, अब बकाया राशि वसूलने के अभियान तेज़

जगदलपुर बस्तर संभाग में बकाया बिजली बिल की राशि जानकर आप भी चौंक जाएंगे. यहां के सातों जिलों में उपभोक्ताओं पर एक अरब से अधिक का बिजली बिल बकाया है. सबसे ज्यादा उधार सरकारी कार्यालयों पर है. दरअसल दीपावली से पहले विद्युत कंपनी अपने उपकेंद्र, फीडर और लाइनों की मरम्मत और देखरेख में लगी हुई थी. कंपनी के कर्मचारी जिनमें उपभोक्ताओं की फ्यूज कॉल्स को सुधारने और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे. इसी बीच कंपनी ने बकाया बिल की वसूली के लिए एक टीम भी बनाई थी, जो दिनभर बकायादारों के घरों और दुकानों पर जाकर वसूली का प्रयास कर रही थी, लेकिन इस मेंटनेंस कार्य में व्यस्तता के कारण वसूली अभियान धीमा हो गया. अब बकाया राशि वसूलने के अभियान में आएगी तेजी वर्तमान में उपभोक्ताओं पर कुल 1 अरब 77 करोड़ 80 लाख 49 हजार रुपए का बकाया है. इसमें शासकीय उपभोक्ताओं पर 1 अरब 16 करोड़ 32 लाख रुपए और निजी उपभोक्ताओं पर 61 करोड़ 48 लाख रुपए का बिल लंबित है. कार्यपालक निदेशक एसके ठाकुर ने बताया कि सभी अभियंता मेंटनेंस कार्य के साथ-साथ बकाया वसूली पर भी ध्यान दे रहे हैं. वसूली हमारी रूटीन प्रक्रिया है. समय-समय पर हम बकायेदारों को नोटिस भी देते हैं. दीपावली की वजह से अभियान थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन अब हम पिछले महीने की लक्ष्य को पूरा करेंगे.

रायपुर में युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटा

रायपुर, सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें लोग अपनी इंसानियत भूलकर रिश्तों को तार- तार करते दिखते हैं. इसमें अधिकतर घरेलू हिंसा के मामले होते हैं जहां कहीं पति, पत्नी, छोटा बच्चा या बूढ़े माता पिता पर अत्याचार होते दिखते हैं. हाल में छत्तीसगढ़ के रायपुर से ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो डरा देने वाला है. यहां एक बूढ़ी दादी जिसने अपने पोते के जन्म पर खूब खुशियां मनाई होंगी और उसे हाथों से खिलाकर बड़ा किया होगा, उसे इसका बदतर सिला मिला. सामने आए वीडियो में एक युवक अपनी ही बूढ़ी दादी को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. शख्स घर के बाहर बल्ले और चप्पलों से अपनी बूढ़ी दादी के साथ बर्बरता कर रहा है. वह मार पिटाई कर बुजुर्ग महिला को चेताते हुए घर के अंदर चला जाता है. बाहर किसी पड़ोसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही बुजुर्ग महिला के घर वाले और आरोपी पोता घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमरपुरी इलाके का है. बता दें कि इंसानियत को तार- तार करने वाले ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. एक महीने पहले ही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बहू ने अपनी सास की सिलबट्टे और हंसिया से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बहू और सास के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. घरेलू कलह के बीच बीते दिन बहू ने सिलबट्टे और धारदार हथियार (हंसिया) से हमला कर सास की जान ले ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बहू को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बहू के चाल-चलन को लेकर सास अक्सर डांट-फटकार लगाती रहती थी. इसी से गुस्साई बहू ने मौका पाकर सास को मौत के घाट उतार दिया. बहू ने सास पर पहले हंसिया से ताबड़तोड़ वार किए, फिर इसके बाद सिलबट्टे से कूचकर हत्या करके इलाके में सनसनी फैला दी.  

पति के लांछन से थी परेशान, छत्तीसगढ़-कोरिया में बिजली के टावर पर चढ़ी पत्नी

कोरिया. कोरिया जिले के बैकुंठपुर के खालपारा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बार-बार चरित्र पर शक व तानों से परेशान पत्नी सविता तिग्गा अपने पति अशोक से झगड़ा कर आत्महत्या करने निकल गई। वह घर के पास ही लगे 33 केवी बिजली के टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने आधे घंटे मशक्कत कर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पति के रवैये से तंग आ चुकी सविता तिग्गा ने बताया उसका पति अशोक आए दिन चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा करता है। परेशान होकर कुछ दिन पहले पति को बिना बताए वह मायके चली गई थी। इससे पति और भी नाराज हो गया। लौटने के बाद पति के ताने और झगड़ा बर्दाश्त नहीं हुआ तो टावर पर चढ़कर कूदने की ठान ली। सविता बिजली के तार तक पहुंच पाती इससे पहले पुलिस पहुंच गई। आरक्षक विमल जायसवाल ने बताया सविता को टावर से नीचे उतरने समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद वह किसी तरह टावर से नीचे उतरी। इसके बाद उसकी समस्या को पुलिस ने सुनकर पति को भी समझाया, तब मामला शांत हुआ।

गुरचरण सिंह होरा के खिलाफ साजिश नाकाम, अदालत ने दी न्याय की मिसाल

रायपुर देवेन्द्र नगर, रायपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी गुरचरण सिंह होरा और उनके सहयोगियों को न्यायालय ने एक बड़ी राहत प्रदान की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि मामला आपराधिक से अधिक निजी व्यापारिक विवाद का प्रतीक है और इसमें किसी भी प्रकार का दोषारोपण तर्कसंगत नहीं है। झूठे आरोपों की पृष्ठभूमि शिकायतकर्ता अभिषेक अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि गुरचरण सिंह होरा और उनके पुत्र तरणजीत सिंह होरा ने Hathway CCN Multinet Private Limited पर कब्जा करके उसका नाम बदलकर Grand Arsh कर दिया। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि, यह स्पष्ट हो गया कि आरोप महज व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा हैं। अदालत में यह सामने आया कि गुरचरण सिंह होरा पहले से ही अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ दो एफआईआर (51/2020 और 391/2020) दर्ज करा चुके हैं। इन एफआईआर में अग्रवाल पर कंपनी के फंड का गबन करने और निजी इस्तेमाल के लिए धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। अदालत में गुरचरण सिंह का पक्ष गुरचरण सिंह होरा के वकीलों ने तर्क दिया कि यह मामला झूठे आरोपों पर आधारित है और शिकायतकर्ता का उद्देश्य दबाव बनाने और व्यवसायिक हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि समझौते के बहाने गजराज़ पगारिया की मध्यस्थता में होरा ने उन्हें धमकी देकर उनका 16.33% शेयर हड़प लिया। लेकिन, अदालत में यह साबित हुआ कि समझौता दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था और इसमें किसी प्रकार का दबाव नहीं था। अदालत में पेश दस्तावेजों के आधार पर यह भी साबित हुआ कि गुरचरण सिंह होरा ने 2019-2020 के बाद से कंपनी में हस्तक्षेप नहीं किया था, बल्कि उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा में कानूनी रास्ता अपनाया था। न्यायालय का आदेश: अग्रिम जमानत प्रदान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका है जो आपराधिक विश्वासघात का संकेत दे। अदालत ने माना कि यह विवाद व्यावसायिक प्रकृति का है, जिसे नागरिक न्यायालय में निपटाया जाना चाहिए। अपराध के आरोपों का सहारा लेकर किसी व्यवसायी को दबाव में लाना अनुचित है। अदालत ने गुरचरण सिंह होरा और अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान करते हुए कहा: आरोपी किसी गवाह को डराने-धमकाने का प्रयास नहीं करेंगे। सभी आरोपी अदालत में हर तारीख पर उपस्थित रहेंगे। भविष्य में किसी प्रकार के इसी तरह के अपराध में शामिल नहीं होंगे। जमानत के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अदालत में जमा करना अनिवार्य होगा। गुरचरण सिंह होरा : एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व गुरचरण सिंह होरा को रायपुर का ईमानदार और आदर्श व्यवसायी माना जाता है। उनका जीवन नैतिकता और निष्ठा का उदाहरण रहा है। उन्होंने हमेशा व्यवसायिक मूल्यों और पारदर्शिता का पालन किया है। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप एक दुर्भावनापूर्ण साजिश का हिस्सा साबित हुए हैं, जिनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत प्रतिशोध लेना था। इस कानूनी लड़ाई में गुरचरण सिंह ने धैर्य और साहस का परिचय दिया और साबित कर दिया कि सच्चाई की जीत हमेशा होती है। उनके समर्थकों और रायपुर के व्यावसायिक समुदाय में इस फैसले के बाद खुशी की लहर है। निष्कर्ष अदालत के इस फैसले ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता को आपराधिक मामला बनाकर पेश करने का प्रयास अस्वीकार्य है। गुरचरण सिंह होरा ने इस लड़ाई में न केवल अपना सम्मान बचाया बल्कि यह भी दिखाया कि साजिशों के खिलाफ खड़े होना ही सच्ची जीत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शिकायतकर्ता पक्ष इस आदेश को चुनौती देता है या नहीं। लेकिन इस फैसले ने गुरचरण सिंह होरा को एक बार फिर से एक नायक के रूप में स्थापित कर दिया है, जो सच और न्याय के मार्ग पर चलने में विश्वास रखते हैं।

रोमांचित लोगों के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पार करते दिखा हाथियों का झुंड

कोरबा. कोरबा जिले में कटघोरा से चोटिया नेशनल हाईवे के बीच ग्राम मड़ई के पास का दृश्य लोगों की सांस थाम कर रखने वाला रहा। बच्चों सहित दंतैल और हाथियों का दल इस पार से सड़क पार कर उस पार के जंगल को जाने निकला था। जानकारी होने पर दोनों तरफ से आवागमन रुकवाया गया। दोपहिया से लेकर चार पहिया और भारी वाहनों के पहिये थमे रहे। इतनी संख्या में हाथियों को नजदीक से देखने का रोमांच के साथ भय भी रहा कि जरा से कोई गड़बड़ी हुई और हाथी बिदक गए तो भगदड़ के हालात बन कर जान जोखिम में पड़ना तय था। लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और बिना उग्र हुए, बिना धैर्य खोए हाथियों को छेड़छाड़ किए बगैर सड़क पार करने दिया। हालांकि थोड़ा बहुत शोर होता रहा लेकिन सभी हाथी बिना नुकसान पहुंचाए जंगल के भीतर चले गए। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार सड़क पर करते हुए हाथीयो का झुंड नजर आता है लेकिन इस बार इतने हाथियों को एक साथ समूह में सड़क पार करते हुए पहली बार देखा गया है। जहां इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में भी कैद करते नजर आए। अगर हाथियों का झुंड मुख्य सड़क पर आता या किसी तरह का उत्पादत मचाता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गूंजे भक्ति गीत, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पद्मश्री अनुज शर्मा ने दी प्रस्तुति

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। मंगलवार शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पद्म श्री अनुज शर्मा ने अपने गीतों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी… राम सियाराम, छत्तीसगढ़ी जस गीत आरूग कलसा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शाम बंधा। इसके साथ ही ‘क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा’ के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा ‘सुनहरी यादें’ की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। ‘सुरता के आंसू’ लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया। इस मौके पर बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है। राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। छत्तीसगढ़ की संपन्नता का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य की धरती खनिज संपदा से भरपूर है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्षों तक हुए विकास की भी सराहना की, जिससे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा व्यवस्था साकार हुई।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्योत्सव का समापन समारोह आज

रायपुर. उप  राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राज्य अलंकरण और राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन समारोह उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में शाम 6 बजे से होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली से संध्या 3.55 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर संध्या 5.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति वहां से राज्योत्सव मेला ग्राउंड जाएंगे और राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति इसके बाद वहां से रात्रि साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय “शुध्द पानी पिलाने के नाम पर अधिकांश कोरिया नीर महज शो-पीस बनी हुई हैं” मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की आज नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के बंद कोरिया नीर को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है। विकास पांडेय ने आगे कहा कि, शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पीने के साफ व स्वक्ष पानी की व्यस्था मुहैया कराने के लिए “कोरिया नीर” की शुरुआत की गयी थी। जिसमें सरकारी मद् के द्वारा प्रमुख जगहों को चिंहित करके साफ और शुद्ध पानी देने वाली मशीन लगायी गयी। मगर दुर्भाग्य से आज आधे से ज्यादा कोरिया नीर बंद पड़े हैं और लोगों को शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास पांडेय ने बताया कि, जो पानी पीएचई विभाग द्वारा घरों तक पहुंचाया जा रहा है, उसकी भी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है की उसे सीधा पीने के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। मनेंद्रगढ़ जैसे छोटे शहर में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहें हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र का पानी सीधे पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। पानी की सफ़ाई के नाम पर जो एलम इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी आधे से ज्यादा राशि कमीशन खोरी में चली जा रही है।  नगर पालिका मनेंद्रगढ़ समेत सभी नगर पंचायत के किसी भी दल के, किसी भी राजनैतिक प्रतिनिधि को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ की कोई चिंता नहीं है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पांडेय ने कहा कि, यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमने ज्ञापन के द्वारा कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है की नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के सभी बंद “कोरिया नीर” को पुनः शुरू करवाया जाये। आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने में हमेशा प्रथम पंक्ति में रही है चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का मामला हो या फिर नगर पंचायत झगराखांड में 4 महीने से बंद पानी के सप्लाई को शुरू कराने का। जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आगे भी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत

रायपुर राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2024 में जल संसाधन विभाग के स्टॉल में राज्य की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई है। आम लोगों को राज्य की प्रमुख सिंचाई योजनाओं के बारे में जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया गया है। इसके माध्यम से राज्य में जल संसाधन के प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार की जानकारी भी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, इंद्रावती नदी में बेउरगांव बैराज तथा मटनार बैराज, अहिरन खारंग लिंक परियोजना, सिकासार कोडार इंटर लिकिंग परियोजना, इंद्रावती महानदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण कार्य, छपराटोला लिंक परियोजना, मोहमेला सिरपुर बैराज, दिलीप सिंह जूदेव (केलो) वृहद परियोजना तथा परसाही सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई योजना को दशार्या गया है। जल संसाधन विभाग के स्टॉल में यहां आने वाले आम नागरिकों को राज्य में जल प्रबंधन को सुधारने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही जलाशय निर्माण, नहरों का विस्तार, और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। स्टॉल में राज्य की जल नीति और जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से उप राष्ट्रपति महिला कृषक अदिती कश्यप को करेंगे सम्मानित

रायपुर कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम पालीगुड़ा की रहने वाली महिला कृषक अदिती कश्यप को आज उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ नया रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। अदिती कश्यप ने केवल 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। अदिती कश्यप के पति पुलिस विभाग में कार्यरत है, जो वर्तमान में अम्बिकापुर में पदस्थ हैं। लेकिन पिछले 18 वर्षों से अकेले रहते हुए पालीगुड़ा खार रानीसागर के पास 15 एकड़ में खेती बाड़ी का काम स्वयं करती हैं। गृहणी होकर भी रोजाना खेत जाती हैं। फसलों में धान, चना, गेहूं, मक्का के अलावा उद्यानकी फसल भी लेती हैं। अदिती कश्यप ने पर्यावरण सुरक्षा में सहभागिता निभाने हेतु खेत के मेड़ों का सदुपयोग करते हुए नींबू, चीकू, आम, जामून, अमरूद, सीताफल, कटहल आदि फलदार वृक्ष रोपित किये हैं, जिससे पर्याप्त आमदनी होती है। अदिती कश्यप ने 1 एकड़ में 30 क्विंटल धान उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वह भी उस क्षेत्र में जहां पहले प्रति एकड़ केवल 11 क्विंटल धान उत्पादन होता था। अदिती कश्यप द्वारा बॉयर 6444 किस्म का श्री विधि से लगाई हुई धान के फसल की 135 दिन बाद कटाई हुई तो अदिती स्वयं अचंभित हो गई, इस पैदावार से प्रधानमंत्री भी प्रभावित हुए। कर्नाटक में 2 जनवरी 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कर्मण्य पुरस्कार के साथ 2 लाख रुपए और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित हुई, इसके साथ ही राज्य स्तरीय कई अवार्डों से सम्मानित हुईं।

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

रायपुर, कन्या हाई स्कूल मैदान बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजना से संबंधित सामग्रियों का वितरण भी किया। इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रामनलाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। गौरतलब है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 13 विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में एकलव्य मॉडल, वन उपज संग्रहण, और पारंपरिक स्थानीय वाद्य यंत्रों, आभूषण का प्रदर्शन किया गया। आदिवासी समुदायों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में महतारी वंदन योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई है। यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, प्रदर्शनी में पोषण आहार और सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। जिला पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का मॉडल प्रदर्शित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को आवास प्रदान करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हो रही समूह के बारे में बताया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लोगों को वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के महत्व, वन अधिकार पट्टा, जड़ी बूटी के औषधि गुण के बारे में जानकारी दी गई है। उद्यान विभाग द्वारा फल और सब्जी प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को फल और सब्जी के महत्व के बारे में जानकारी के साथ स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। फल और सब्जियों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाव के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनके सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की रोकथाम होती है। इसके साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए उत्पादन और खपत को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य पशु रोगों के नियंत्रण और निवारण के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपने पशुओं का उचित तरीके से उपचार करवा सकें। पशुधन विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना है ताकि पशुओं को उचित तरीके से उपचार मिल सके। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, एनीमिया और टीबी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत गरीब वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकें ।इसके अलावा, सिकल सेल, एनीमिया, और टीबी जैसे रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनके लिए समय पर उपचार करना आवश्यक है। शिक्षा विभाग द्वारा प्रदर्शनी में कबाड़ से जुगाड़ का प्रदर्शन किया गया, जो विद्यार्थियों की कलात्मकता और संसाधनों का सही उपयोग करने की क्षमता को दर्शाता है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शन किए गए। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का मॉडल प्रदर्शित किया गया। मछली विभाग और कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। मछली बीज की उपलब्धता, कृषि में नवाचार और फसल बीमा योजना योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिससे अपने क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

आवास की चाबी मिलने पर केन्दू कोरवा हुए प्रफुल्लित

रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल कन्या हाई स्कूल मैदान बलरामपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 04 पहाड़ी कोरवा हितग्राहियों को पक्के आवास की चाबी सौंपी। गौरतलब है कि 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 05 नवम्बर को जिला मुख्यालय के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े पहुँची। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। इसमें प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत 04 पहाड़ी कोरवाओं को उनके पक्के आवास की चाबी दी। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं को बेहतर और सुरक्षित जीवन देने का प्रयास जारी है, योजना से न केवल उन्हें पक्के आवास मिल रही है बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री के हाथों आवास की चाबी पाकर प्रफुल्लित विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम गोविंदपुर निवासी श्री केन्दू आत्मज श्री तेज ने बताया कि मंत्री श्री राजवाड़े द्वारा पक्के आवास की चाबी मिली है और पक्का आवास मिलने से हमारी मुश्किलें कम हो गई है। श्री केन्दू ने बताया कि वह सोचा नहीं था कि मैं अपने जीवन में परिवार के साथ पक्के आवास में रह पाऊंगा। मैं खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं मेरे पास इतनी बचत नहीं होती है कि मैं खुद से पक्का घर बना सकूं। लेकिन इस योजना से मुझे पक्के का घर मिला। अब मेरे बच्चे भी पक्के घर में रहेंगे और अब हमें किसी भी मौसम में पेरशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री द्वारा गरीब और वंचित परिवारों को आवास प्रदान करने की चलाई जा रही इस योजना से पहाड़ी कोरवाओं को जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। वे कहते है कि पीएम जनमन आवास से हम जैसे परिवारों को सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिला है। लाभान्वित हितग्राहियों ने आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet