LATEST NEWS

अम्बेडकर अस्पताल में आग: तीन दिन के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के तृतीय तल में स्थित न्यू ट्रामा विभाग में आज दोपहर आग लगने की घटना घटित हुई थी जिसमें कोई भी मरीज एवं मेडिकल स्टाफ घायल नहीं हुआ है। घटना के दौरान वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। न्यू ट्रामा की जिस ओटी में आग लगने की घटना घटित हुई वहां ओटी के बाद साफ-सफाई करके ओटी को बंद कर दिया गया था। बगल में जो ओटी थी वहां पर ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन टीम में तीन-चार डॉक्टर एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल थे। जैसे ही उन्होंने धुआं उठता देखा तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दी। इसके साथ प्रबंधन ने आग लगने की घटना के दौरान तुरंत तत्परता दिखाते हुए अस्पताल के स्टाफ की मदद से ओटी से लगे हुए खिड़की के ग्रिल को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर और कांच को तोड़कर मरीज एवं डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन टीम के डॉक्टरों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्हें ऑब्जरवेशन में भर्ती रखा गया है। सभी लोग अभी सामान्य स्थिति में हैं।    आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है परंतु प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एयर प्यूरीफायर एवं ए.सी. में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जिस पर त्वरित काबू पा लिया गया था किंतु दोनों उपकरणों के प्लास्टिक बॉडी के जलने से कक्ष में अत्यधिक धुआं भर गया था। इस सम्बन्ध में अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विद्युत/यांत्रिक को पत्र लिखकर घटनास्थल का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के त्वरित निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण अस्पताल परिसर के विद्युत प्रवाह सिस्टम की ऑडिट कराकर ऑडिट रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।   प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मरीज के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों की त्वरित तत्परता और सूझबूझ की तारीफ़ की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच तकनीकी टीम से कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना की वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रबंधन को तीन दिन के भीतर न्यू ट्रामा विभाग को ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राज्योत्सव में शामिल होने पहुंची गायिका नीति मोहन

रायपुर छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि आशीर्वादित है. राज्य 50 प्रतिशत वन क्षेत्र और शुद्ध जल और हवा के साथ आशीर्वादित है. भगवान राम अपने वनवास के 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में गुजारे थे. यह बात छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन अपनी प्रस्तुति देने रायपुर पहुंची मशहूर बॉलीवुड गायिका नीति मोहन ने कही. राज्योत्सव में अपनी प्रस्तुति देने से पहले मीडिया से चर्चा में नीति मोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 24 साल पूरा होने पर इतना बड़ा सेलिब्रेशन किया जा रहा है. आज स्टेट में उत्साह काफी ऊंचा और हाई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बहुत शुक्रगुजार हूँ. आज हम सभी म्यूजिकल माहौल बनाएंगे और सेलिब्रेट करेंगे. वहीं सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बारे में नीति मोहन ने कहा कि ऐसा किसी के भी साथ नहीं होना चाहिए. इसका खेद है. सभी को अपना काम करने का अधिकार है. महिला कलाकारों को लेकर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी जगह बनाने में काफ़ी वक्त लगता है. इस इंडस्ट्री में अभी प्रतिभाशाली महिलाएँ आ रही हैं. सभी को खूब बधाई देती हूँ. नीति मोहन के बारे में कुछ रोचक बातें संगीत यात्रा: नीति मोहन की संगीत यात्रा दिल्ली से शुरू हुई, जहां स्कूल के दिनों में गायन, नृत्य, बैंड में बजाने और अभिनय में भाग लिया. बॉलीवुड में प्रवेश: 2012 में विशाल शेखर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बॉलीवुड में कदम रखा. प्रमुख गीत: उन्होंने “इश्क वाला लव” जैसे कई हिट गीत गाए हैं.

मुख्यमंत्री साय ने राज्योत्सव में मांदर बजाकर बढ़ाया वादकों का उत्साह

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राज्य की संस्कृति को संजोने और उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ़ के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे देखने के लिए CM साय भी पहुंचे। इस मौके पर कलाकार रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री साय को मांदर भेंट किया, जिसे उन्होंने बजाकर वादकों का उत्साह वर्धन किया। CM साय ने प्रदर्शनी में मौजूद परंपरागत वाद्ययंत्रों को भी सुना और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। बता दें कि कलाकार रिखी ने इस दौरान मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों सारंगी, नगाड़ा, मृदुल, चिकारा, कोंडोडका, खनखना, कुतुर्गी, खेती, मुंडाबाजा, हुलकी, मोहरी, तुर्रा, रुंजू, तुरही, मांदरी मांदर, तोड़ी, चरहे, तम्बुरा, बांसबाजा, सींगबाजा, गतका, माडिया ढोल, दमउ, खर्रा, चरहे, चटका, झंडी डंडा, खल्लर, छडी, कोटेला, खडका , सिलफिली, खरताल, अलगोजा, गुदुम बाजा, झुनझुना, डफरा, टिमकी की जानकारी दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के परंपरागत वाद्ययंत्रों का उपयोग किए जाने और उसकी उपयोगिता से भी परिचित करायाl

ईओडब्ल्यू ने नान घोटाले में टुटेजा, शुक्ला, वर्मा पर करवाई नई एफआईआर

रायपुर छत्तीसगढ़ के नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले में ईओडब्ल्यू की ओर से सोमवार को नई एफआईआर दर्ज की गई है। घोटाले में रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि तीनों ने गवाह पर दबाव बनाया, बयान बदलवाने का प्रयास किया। बता दें कि, सतीश चंद्र वर्मा सहित दोनों आईएएस अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग करते हुए गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। ईओडब्ल्यू की एफआईआर में यह बताया गया है कि 2019-20 में हाईकोर्ट में दूषित तरीके से अग्रिम जमानत भी हासिल की गई थी, जिसके सबूत, जिसमें वाट्सएप चैट भी शामिल हैं। ईओडब्ल्यू के पास उपलब्ध हैं।

सामान्य प्रेक्षक जी. रेखा रानी व राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट का हुआ द्वितीय रेण्डमाईजेशन

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के लिए सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी के समक्ष एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का रेडक्रॉस सभाकक्ष में द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन के पश्चात फाईनालाईज्ड कए गये ईवीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट मशीन में उल्लेख आईडी नंबर सहित सूची राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया में रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 अंतर्गत बीयू 719, सीयू 379 एवं वीवीपैट 425 का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद उपस्थित थे।

महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले में जशपुर पुलिस डोंगरगढ़ के दो युवकों से कर रही पूछताछ

राजनांदगांव महादेव सट्टा एप से जुड़े एक मामले में जशपुर पुलिस डोंगरगढ़ के दो युवकों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों युवकों के एकाउंट नंबरों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है, जिसे पुलिस महादेव सट्टा एप से जोड़कर देख रही है। सोमवार को जशपुर पुलिस ने दोनों युवकों को बैंकों में ले जाकर उनके खातों की डिटेल की जांच की। मंगलवार को जांच पूरी करके पुलिस वापस लौट गई। जांच के नतीजों के आधार पर यह पता चलेगा कि इन युवकों के खातों में कितनी राशि का लेनदेन हुआ है और यह लेनदेन महादेव सट्टा एप से कितना जुड़ा हुआ है। महादेव सट्टा एप कनेक्‍शन में युवक की हुई थी गिरफ्तारी कुछ माह पहले डोंगरगढ़ में महादेव सट्टा एप के संबंध में एक युवक की गिरफ्तारी हुई थी, जो किसी राजनीतिक दल से संबंधित था और वर्तमान में जमानत पर है। उस युवक की गिरफ्तारी के बाद से नगर में चर्चा का माहौल गर्म है, और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मामला अब भी चल रहा है। पुलिस की गुप्त कार्रवाई के कारण डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। युवकों का लिंक महादेव सट्टा एप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कुछ भी बताने से इंकार किया है। जशपुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जिससे आने वाले समय में सचाई सामने आ सकेगी। स्थानीय लोग इस मामले को लेकर चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।     “जशपुर की टीम जांच के लिए डोंगरगढ़ आई थी और संदिग्ध खाता नंबरों में हुए लेनदेन की जांच की जा रही है। मामला महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन इस संबंध में मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।” आशीष कुंजाम डोंगरगढ़ एसडीओपी

समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन सम्मान

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सियाराम अग्रवाल को आज महाराजा अग्रसेन सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलते हुए सेवाभावना को लेकर 90 साल की उम्र में भी हर किसी की सुख और दुख के कामों में हमेशा आगे रहने वाले सियाराम अग्रवाल प्रदेश और देश के कई सारे संगठनों में कार्यदायित्व का निवर्हन कर रहे हैं। गौ शाला जाना उनकी नियमित दिनचर्या में शुमार हैं। कोरोनाकाल के दौरान जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन की व्यवस्था करने में भी वे अपनी टीम के साथ लगातार काम करते रहे। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और बेसहारा लड़कियों के हाथ पीले करने के लिए जानकारी मिलने पर वे हर पल मदद करने तैयार रहते हैं। धार्मिक,शैक्षणिक,सामाजिक,स्वास्थय जैसे कई चैरिटेबल संस्थाओं में वे मार्गदर्शक व संरक्षक की भूमिक निभा रहे हैं। सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान मिलने की जानकारी होते ही पूरे समाज मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। समाजिकजनों ने कहा है कि वाकई वे इस सम्मान के हकदार हैं। बुधवार को राज्योत्सव के समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के हाथों वे सम्मानित होंगे।

छॉलीवुड से 4 प्रतिभाओं को किया जाएगा राज्य अलंकरण से सम्मानित

रायपुर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को छत्तीसगढ़ी सिनेमा से चार विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इनमें निमार्ता व निर्देशक सतीश जैन को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान, प्रकाश अवस्थी को किशोर साहू सम्मान, दुष्यंत कुमार हरमुख को खुमानलाल साव सम्मान और डॉक्टर पीसी लाल यादव को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी विभूतियों को मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पुरस्कृत करेंगे।

श्रीवास्तव बोले- रायपुर जेल फायरिंग के फरार आरोपी का भी कांग्रेस कनेक्शन

रायपुर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने सवाल दागा कि हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को इस सवाल का जवाब दें। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का जो चुनाव चिह्न ‘पंजा’ है, लेकिन इस पंजे का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में इतना हो रहा है कि प्रदेश में घटित हो रहे हर एक अपराध के पीछे पकड़े जा रहे अपराधी कांग्रेस और या पिर उसके नेताओं के साथ इन्वॉल्व पाए जा रहे हैं। चाहे सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबहीरपंथ के आश्रम से जुड़े हालिया विवाद की बात करें, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें जिस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल की सींखचों के पीछे हैं, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रायपुर शहर के अंदर सेंट्रल जेल के सामने सोमवार को मौदहापारा के दो बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन तीसरा जो फरार अपराधी है, उसके चित्र आज रायपुर के महापौर के साथ दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने सवाल किया कि आखिर अपराधियों के साथ कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं का यह रिश्ता क्या कहलाता है? और, प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेश को रोज गुमराह करते फिर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कहाँ छिपकर बैठे हैं? बैज को बताना चाहिए कि कल जो गोली चली है, उसके जिस फरार अपराधी के पीछे पुलिस लगी है, उसके चित्र महापौर के साथ आ रहे हैं! बैज और बघेल को बताना चाहिए कि आखिर अपराध करने वालों से इतना प्रेम कांग्रेस के नेताओं को क्यों है और क्या कांग्रेस में पदाधिकारी बनने व संगठन में आने प्राथमिकता यही है कि पहले कोई अपराधी रहा हो, फिर उसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारी बनेगा? जिस तरह अपराधों में संलिप्तता और अपराधियों से कांग्रेस नेताओं के रिश्ते जगजाहिर हो रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को बदनाम करके अराजकता और आतंक का वातावरण निर्मित करने के अपने एजेंडे पर काम कर रही है।

उप राष्ट्रपति धनखड़ 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मानित

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन 06 नवंबर को किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 06 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में मुकेश एस. सिंह, मोहन तिवारी व भोलाराम सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री बुटलू राम माथरा को दिया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान श्री मनोहर गौशाला खैरागढ़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री छोटी मेहरा, ख्ोल (तीरंदाजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान श्री विकास कुमार को दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान श्रीमती पार्वती ढ़ीढ़ी, महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त बनाने के लिए वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार श्रीमती अदिती कश्यप और महिलाओं के उत्पीड? के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए माता बहादुर कलारिन सम्मान कुमारी चित्ररेखा सिन्हा, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक चेतना और दलित उत्थान के क्षेत्र में गुरू घासीदास सम्मान श्री राजेन्द्र रंगीला (गिलहरे), सहकारिता विभाग द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सम्मान श्री शशिकांत द्विवेदी को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान श्री उमेश कच्छप, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. सत्यभामा आडिल, संस्कृति विभाग द्वारा संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान पं. श्री सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दिया जाने वाला दाऊ मंदराजी सम्मान श्री पंडीराम मंडावी को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा ही छत्तीसगढ़ी लोकगीत के लिए लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान श्रीमती निर्मला ठाकुर (बेलचंदन) और छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के लिए खुमान साव सम्मान श्री दुष्यंत कुमार हरमुख, कृषि विभाग द्वारा कृषि के क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान संयुक्त रूप से श्री शिवकुमार चंद्रवंशी और श्री खेमराज पटेल को प्रदान किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान श्री सियाराम अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में दानवीर भामाशाह सम्मान श्री सुभाष चंद अग्रवाल, मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार श्री विनोद दास को प्रदान किया जाएगा।   आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासियों की सेवा और उत्थान के क्षेत्र में दिया जाने वाला भंवर सिंह पोर्ते सम्मान श्री सोनऊ राम नेताम को प्रदान किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार संयुक्त रूप से सुरेन्द्र कुमार राठौर, श्री शोभा सिंह एवं श्री ललित कुमार नायक को प्रदान किया जाएगा। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान श्री रामनरेयश यादव, ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर क्षेत्र में बिसाहूदास महंत पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री पन्नालाल देवांगन और श्री बहोरी लाल देवांगन को प्रदाय किया जाएगा। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बुनकर के क्षेत्र में राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री सत्यनारायण देवांगन एवं श्री अरूण मेहर को दिया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी लोककला क्षेत्र में देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार श्री भगत गुलेरी, संस्कृति विभाग द्वारा लोक शैली पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला क्षेत्र में देवदास स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार श्री साधे लाल रात्रे, संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान श्री प्रकाश अवस्थी, संस्कृति विभाग द्वारा ही हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के लिए दिया जाने वाला किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण श्री सतीश जैन को प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवन्तरि सम्मान डॉ. मनोहर लाल लहेजा को प्रदान किया जाएगा। विधि एवं विधायी विभाग द्वारा विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से श्री सुरेन्द्र तिवारी और श्री प्रकाश चंद्र पंत को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा देश के बाहर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य अथवा आर्थिक योगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान श्री आनंद कुमार पांडे, संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य, आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. पीसी लाल यादव को प्रदान किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री भोलाराम सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिन्दी) के क्षेत्र में श्री मोहन तिवारी, जनसपंर्क विभाग द्वारा प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार श्री मुकेश एस. सिंह, जनसंपर्क विभाग द्वारा ही रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा क्षेत्र में प्रदाय किए जाने वाले पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान श्री अतुल जैन को प्रदान किया जाएगा। 000

क्षेत्र के कई बंद पड़े शो-पीस कोरिया नीर को पुन: चालू करें-विकास पाण्डेय

मनेंद्रगढ़/एमसीबी आम आदमी पार्टी जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया की आज नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के बंद कोरिया नीर को पुनः शुरू करने के लिए कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया गया है। विकास पांडेय ने आगे कहा कि, शासन द्वारा क्षेत्र के लोगों को पीने के साफ व स्वक्ष पानी की व्यस्था मुहैया कराने के लिए “कोरिया नीर” की शुरुआत की गयी थी। जिसमें सरकारी मद् के द्वारा प्रमुख जगहों को चिंहित करके साफ और शुद्ध पानी देने वाली मशीन लगायी गयी। मगर दुर्भाग्य से आज आधे से ज्यादा कोरिया नीर बंद पड़े हैं और लोगों को शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास पांडेय ने बताया कि, जो पानी पीएचई विभाग द्वारा घरों तक पहुंचाया जा रहा है, उसकी भी गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है की उसे सीधा पीने के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। मनेंद्रगढ़ जैसे छोटे शहर में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ रहें हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र का पानी सीधे पीने लायक तो बिल्कुल भी नहीं है। पानी की सफ़ाई के नाम पर जो एलम इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी आधे से ज्यादा राशि कमीशन खोरी में चली जा रही है।  नगर पालिका मनेंद्रगढ़ समेत सभी नगर पंचायत के किसी भी दल के, किसी भी राजनैतिक प्रतिनिधि को इस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ की कोई चिंता नहीं है, जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास पांडेय ने कहा कि, यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। हमने ज्ञापन के द्वारा कलेक्टर महोदय से निवेदन किया है की नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नगर पंचायत झगराखांड व नगर पंचायत लेदरी के सभी बंद “कोरिया नीर” को पुनः शुरू करवाया जाये। आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई लड़ने में हमेशा प्रथम पंक्ति में रही है चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का मामला हो या फिर नगर पंचायत झगराखांड में 4 महीने से बंद पानी के सप्लाई को शुरू कराने का। जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए आगे भी पार्टी सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध चौपाटियों नगर निगम ने हटाया

बिलासपुर शहर की खूबसूरत सड़कों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्ट्रीट वेंडरों द्वारा अवैध तरीके से ठेले लगाए जा रहे थे। जिससे सड़क जाम की स्थिति बनी रहती थी और पूरे मार्ग पर अव्यवस्थित यातायात का संचालन हो रहा था। यातायात पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए व्यापारियों को चेतावनी दी गई। शहर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ की सुविधा दी गई है। वहीं शहर के सबसे खूबसूरत सड़क में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्ट्रीट वेंडरों ने कब्जा जमा लिया था। निगम अतिक्रमण की टीम ने सोमवार की शाम श्रीकांत वर्मा मार्ग पहुंची। सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वाले ठेलों से लेकर स्ट्रीट वेंडरों संचालकों के ठेले व गुमटियों का हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक दर्जन से ज्यादा फूड स्टाल को जब्त कर सड़क के फूटपाथ को कब्जा मुक्त बनाया गया। बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हट रहे थे नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर श्रीकांत वर्मा मार्ग में चाट-गुपचुप सहित फूड जोन के नाम से संचालित दर्जनभर स्ट्रीट वेंडरों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन, उन पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ, तब सोमवार को टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। टीम को देखते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी अपने ठेले व गुमटियां लेकर भाग निकले। बार-बार कार्रवाई के बाद नहीं सुधर रहे श्रीकांत वर्मा मार्ग में शाम होते ही सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट वेंडरों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार इन पर कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बाद भी ये वेंडर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद यह मार्ग साफ-सुथरा व व्यवस्थित नजर आने लगा। शहर के प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहों पर लगता है जाम शहर के बृहस्पतिबाजार, शनिचरी बाजार, गोलबाजार के साथ ही देवकीनंदन चौक सहित सरकंडा के हुंडई चौक, सीपत चौक से लेकर नूतन चौक और राजकिशोर नगर इलाके में भी सड़क किनारे गुमटी व ठेलों की लाइन लगी रहती है, जिसके कारण शाम होते ही इन मार्गों में जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता जब कार्रवाई करने पहुंचता है, तब ठेला व गुमटी हट जाते हैं। इसके बाद दूसरे ही दिन फिर वहीं स्थिति बन जाती है।

पुलिस ने 2 हमलावरों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर कुछ बदमाश एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली फायर कर फरार हो गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है। दोनों शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में इन दो आरोपियों के साथ अन्य बदमाश भी शामिल थे, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनका नाम शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (उम्र 19 साल) है। वहीं इस वारदात में शामिल एक और आरोपी फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपी मौदहापारा के रहने वाले है। शहर छोड़ने की फिराक में थे दोनों जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में घायल शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही हमलावरों में शामिल एक युवक उससे बातचीत करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। हमला करने के बाद आरोपी भाग गए थे। राज्य की राजधानी में सेंट्रल जेल के बाहर हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी, इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गंज थाना में अपराध दर्ज कर 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया और उन्हें हमलावरों को ढूंढकर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। हमलावरों को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने शहर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी। इस दौरान पुलिस ने रायपुर और दुर्ग की सीमा पर मौजुद नंदनवन के पास से शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (उम्र 25 साल) और मोहम्मद शाहरूख को धर दबोचा। पूरी प्लानिंग के साथ आए थे हमलावर बता दें कि पुलिस के हत्थे चढ़े इन हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते साहिल पर हमला किया है। इसके लिए बदमाश बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे थे। वारदात के वक्त शाहनवाज और शाहरुख के अलावा उनके साथ एक दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक सवार थे। इनकी योजना थी कि अगर पहले हमले में कोई चूक हुई तो दूसरी बाइक पर सवार हमलावर साहिल पर गोली चलाकर फरार हो जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान इन युवकों से करीब आधा दर्जन से अधिक युवक संपर्क में थे। शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा – संदीप मित्तल, ASP क्राइम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी में टीमें लगी हुई थीं। शहर के सीमाओं पर चेकिंग, बस स्टैंड, स्टेशन समेत कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई। जिसके बाद गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहनवाज और शेख शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शहर में आपराधिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, छत्तीसगढ़-दुर्ग में चाकूबाजी में 3 घायल

दुर्ग। जिले में चाकूबाजी जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. आपसी रंजिश और शराब के नशे में हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 48 घंटे में अलग-अलग जगह चाकूबाजी और कटरबाजी की घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना में शराब पीने के बाद एक युवक ने अपने दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. वहीं दूसरी घटना में आपसी रंजीश के चलते कटरबाजी हुई और तीसरी घटना में युवक पर चार आरोपियन ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इन घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है. पुलिस इन घटनाओं में कार्रवाई कर रही है. पहली घटना: दोस्त ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला पहली घटना रविवार देर रात की है, जहां रुंगटा कॉलेज के सामने कुरूद इलाके में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी और घायल युवक सन्नी यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. किसी बात से नाराज होकर आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथ चार और लोगों को लेकर लौटा और सन्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया. घायल सन्नी यादव, जो कि डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है, उसे उसके दोस्तों ने सुपेला अस्पताल पहुंचाया. वहीं मामले में जामुल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी घटना: पुरानी रंजिश में कटरबाजी से एक युवक घायल दूसरी घटना भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की है, जहां सोमवार की शाम 7 बजे पुरानी रंजीश के चलते कटरबाजी की घटना हुई. तेलघानी रोड पर एक युवक को कुछ लोगों ने कटर मार कर घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि घायल युवराज साहू और आरोपी नरसिंग के बीच पुरानी दुश्मनी थी. वहीं शाम को नरसिंह अपने साथियों के साथ युवराज के पास पहुंचा और उस पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घटना में युवराज को तीन से चार जगह गम्भीर चोट लगी. लहुलुहान हालत में युवराज को लोग सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. खुर्सीपार पुलिस थाना की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है. तीसरी घटना: धारदार हथियार से हमला तीसरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय गोकुल ढीमर पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर के रहने वाले चार आरोपियों ने गोकुल पर हमला कर उसे घायल कर दिया है. घायल का इलाज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है. सुपेला पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है.

खाते से 3 लाख पार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर से पूर्व विधायक के बेटे का गिरा मोबाइल

रायपुर/ बिलासपुर. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान का शनिचरी बाजार में मोबाइल गिर गया था. किसी ने मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए पार कर दिए. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान दीपावली के दिन किसी काम से शनिचरी बाजार गए थे. इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया. चेतन ने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. दीपावली की छुट्टी होने के कारण उन्होंन 1 नवंबर को डुप्लीकेट सिम लेने की सोची. इधर मोबाइल पाने वाले आरोपी ने उसका गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए आरोपी ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए. अकाउंट से रूपए कटने की जानकारी मिलते ही चेतन ने तत्काल अपना खाता बंद कराया. लेकिन जब तक लाखों रूपए ट्रांसफर हो चुके थे. चेतनधर दीवान ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet