LATEST NEWS

धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में जमकर हंगामा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेरा घर, पुलिस कर रही पूछताछ

रायगढ़ शहर के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार की सुबह संतोष चौहान के घर पर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया. जब कुछ महिलाओं और पुरुषों ने एक विशेष धर्म की प्रार्थना की, तो इसकी आवाज सुनने के बाद शहर हिन्दू धर्म के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घर को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित जुट मिल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को अपने साथ थाने लेकर गई और घर से कुछ सामान भी जब्त किया. वहीं धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने की जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को मिली, जो अपने समर्थकों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान “बटोगे तो कटोगे” जैसे नारे भी लगाए गए. धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिन्दू संगठन के अंशु टुटेजा का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से कुछ मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही है और वो इस मामले में पुलिस को शिकायत करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना था कि शिकायत मिली है और कुछ लोगों को पुछताछ के लिए थाने में ले जाया गया है. अगर शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

लापता युवक का पांच दिन बाद डबरी में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

बलरामपुर पांच दिनों से लापता युवक का शव डबरी में मिला है. सूचना पर सनवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. जानकारी के अनुसार, सनवाल थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव में रहने वाला लोकेश कुमार गुप्ता 29 अक्टूबर से लापता था. परिजनों ने 1 नवम्बर को सनवाल थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पांच दिन बाद अब जाकर ग्रामीणों ने डाबरी में युवक का शव तैरते हुए देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को ही दर्ज कर ली गई थी. पुलिस गुम इंसान की तलाश कर रही थी, परिजन भी काफी प्रयास कर रहे थे. डबरी में मिले शव को पुलिस एफएसएल टीम के आने के बाद निकालकर पीएम के लिए भेजा जाएगा.

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के मुख्य अभियंता 40 साल सेवा देने के बाद रिटायर

रायपुर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के मुख्य अभियंता विजय तिवारी 40 साल सेवा देने के बाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। विजय तिवारी एक ऐसे अफसर के तौर पर जाने जातें हैं जिनकी फील्ड और प्रशासन में बराबर पकड़ रही है। सेवा निवृत्ति के अवसर पर विजय तिवारी ने कहा कि मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं कि आपने मेरे लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि सेवानिवृत्त होकर मैं यहां से विदा लूंगा। मुझे हमेशा लगा कि मैं यहां काम करता ही रहूंगा। जीवन के 40 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। अब यहां से विदा लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल और दुखद है। मुझे आज भी याद है कि 1984 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सब इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपने सेवाकाल के दौरान मैं कुछ न कुछ सीखता ही रहा। यहाँ काम के साथ-साथ जीवन मूल्यों के बारे मे भी सीखने को मिला। जो अब मेरी आगे के जीवन में भी मदद करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम यहां विजय तिवारी को फेयरवेल देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो जल्द ही अपने जीवन में नई यात्रा शुरू करने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों में विकास और सीखने की जो यात्रा पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने की उसमें विजय तिवारी का नेतृत्व कौशल और फील्ड में उनका पकड़ हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहीं हैं । बहुत कम अफसर ऐसे होते हैं जिनका फील्ड और प्रशासन में बराबर कमांड हो। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और हमें विश्वास है कि वे जहां भी जाएंगे सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखेंगे।

चौपाटी क्षेत्र में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही जांच

अंबिकापुर  शहर के चौपाटी क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मृत महिला की पहचान सुनीता बरगाह के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले की निवासी थी. जानकारी के अनुसार, वह पिछले दो सालों से चौपाटी स्थित सरगुजा बिरयानी सेंटर में काम कर रही थी. पुलिस मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुला ली है और वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. मृतिका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस को आसपास से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि महिला मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है.

13 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ

बिलासपुर  2 नवंबर को एन.ई. इंस्टीट्यूट फुटबाल ग्राउंड, बिलासपुर में 13 वाँ अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब,दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे द्वारा विशिष्ट अतिथि मोहम्मद साकिब उपमहानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा बल सदस्यों की उपस्थिति में 11.10 बजे किया गया। इस अवसर पर विभिन्न रेलवे जोन के 15 कॉन्टिजेंट्स के 239 प्रतिभागियों द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता 4 नवंबर तक चलेगी एवं इसमें चयनित टीम 16 नवंबर से दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोडने के उद्देश्य से किया जा रहा है बस्तर ओलम्पिक 2024 आयोजन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोडने , बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और बस्तर की जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में बस्तर ओलंपिक की तैयारी की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खिलाडियों  के रहने, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बस्तर में पिछले 9-10 माह में शांति स्थापित करने में काफी हद तक सफलता मिली है, इसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन युवाओं को समाज और विकास की मुख्य धारा से जोडने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर में खेल काफी लोकप्रिय हैं यही कारण है कि ओलंपिक खेलों के लिए अपेक्षा से अधिक 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है, जो यह दशार्ता है कि इस क्षेत्र के लोग भी शांति चाहते हैं और विकास की मुख्य धारा से जुडना चाहते हैं। बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने पंजीयन कराया है। इसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है। महिलाएं भी विकास की मुख्य धारा में शामिल होना चाहती हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन उसकी गरिमा के अनुसार भव्यता के साथ किया जाए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन खेलों में अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार बस्तर को नई दिशा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

85 से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं दिव्यांग 5 एवं 6 नवंबर को कर सकेंगे मतदान

रायपुर  रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. रेखा रानी, व्यय प्रेक्षक कनुप्रिया दमोर एवं पुलिस प्रेक्षक श्री करण शर्मा एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि उप निर्वाचन के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाएं। कोई भी मतदाता अपने मतदान के पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। मतदाता बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पर्ची ले सकते है। सभी राजनैतिक दलों, रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन लड?े वाले सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देष अनुसार मतदान दिवस एवं मतदान के एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के विज्ञापनों का प्रमाणन मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से अनिवार्य रूप से कराना होगा। राजनैतिक दलों को मतदान के एक दिन पहले और मतदान दिवस के दिन प्रकाशित होने वाले राजनैतिक विज्ञापनों का प्रमाणन जरूरी है। रिटर्निंग आफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों को अपने अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रचार समाप्ति तक तीन बार अपराधिक पृष्टभूमि की जानकारी दें। प्रत्याशियों के लिए व्यय की सीमा निर्धारित है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 85 से अधिक उम्र के बुजुर्गों एवं दिव्यांग 5 एवं 6 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। इस बैठक में एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, रिटर्निंग आॅफिसर श्री पुष्पेंद्र शर्मा एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

रायपुर सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।

कमिश्नर कावरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. दास को किया निलंबित

रायपुर  रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है। विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी के गरिमाविहीन व्यवहार एवं विलंबकारी कार्यनिति और अपने पद का सहजता से कार्य नही करने के कारण लगातार शिकायतें गरियाबंद कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के पास आ रही थी। जिसकी जांच पुष्टि करने पर आर. पी. दास विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी (प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यहार एवं विलंबकारी कार्य में दोष सिध्द होने के कारण जिला कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर  आर.पी. दास विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद (मूल पद प्राचार्य) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छूरा नियत किया जाता है कि दास को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

आरबीआई की 90 वर्षगांठ पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

रायपुर भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर को चिह्नित करने के लिए बैंक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में, विभिन्न विषयों में अध्ययनरत स्नातक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। स्नातक पूर्व छात्रों के लिए आनलाइन चरण 19-21 सितंबर 2024 को आयोजित किया गया था, जिसमें 3402 टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तर का राउंड 5 नवंबर 2024 को होटल बैबिलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष 90 टीमें भाग लेंगी। आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस कार्यक्रम को अपने चैनल पे कवर करें और अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिनका राम से कोई काम नहीं, उन्हें राम के काम से क्या काम

कवर्धा बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में गैर हिन्दुओं को दुकान नहीं दिए जाने के अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद की मांग बहुत अच्छी है, अति उत्तम है. जब राम से तुम्हारा कोई काम नहीं है, तो राम के काम से क्या काम है. पं. धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात रविवार को मीडिया से चर्चा में कही. हनुमान कथा वाचन के लिए शहर पहुंचे शास्त्री का हैलीपेड पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. हैलीपेड से वे राम्हेपुर रवाना हो गए, जहां बाली जी मंदिर के भूमि पूजन किया. कथा वाचक ने हैलीपेड पर मीडिया से चर्चा में कहा कि अब जिनको सनातन धर्म के सामान विक्रय करेंगे, वो लोग नाश ही करेंगे, कुछ जगह थूक कांड मिले, फलों में गंदगी फैलाए. हम नहीं कहते कोई भी हो सकते हैं, इसलिए महाकुम्भ मेले में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए. राम को मानते ही नहीं, तो मेरे आंगना में तुम्हारा क्या काम है. उन्होंने कहा कि वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुंभ है, संतों का दर्शन है, कथा से लेना-देना है. तुम्हें सनातन से लेना-देना नहीं. जिन्हें सनातन संस्कृति का ज्ञान हो, हिन्दू के देवी-देवताओं के बारे में पता हो, पूजन पध्दति के पूजन के समानों के बारे में पता हो, वैसे लोगों को ही कार्य दिया जाए.

जलती बाइक हटाकर बचाई लोगों की जान, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रैफिक एएसआई ने दिखाया साहस

दुर्ग। भिलाई में रात उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक जलती हुई गाड़ी को हटाकर आग पर काबू पाया. यह घटना भिलाई के सबसे बड़े जवाहर मार्केट के पास हुई, जो पटाखा बाजार के बिल्कुल करीब स्थित है. अगर आग को तुरंत नहीं बुझाया जाता, तो पूरा बाजार राख में तब्दील हो सकता था, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल की हानि हो सकती थी. जानकारी के अनुसार, भिलाई के जवाहर मार्केट के पास एक मोपेड में अचानक आग लग गई. वहीं मौजूद एएसआई सुशील पांडे ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जलती हुई गाड़ी को हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग पर काबू पाया गया. उनके इस साहसिक कदम की वजह से जवाहर मार्केट और आस-पास के क्षेत्रों में पटाखा बाजार में आग फैलने से बच गया. एएसआई पांडे पहले भी अपने साहसी और प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी इस वीरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

नगदी के साथ 11 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा

बलरामपुर। जुआ के सजे अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही 52 पत्ती के साथ नगदी जब्त किया गया है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के भनौरा गांव के सतीसेमर पारा का है. जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भनौरा के सतीसेमर पारा में घेराबंदी कर रेड की. मौके पर 52 पत्तियों के ताश से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल 88,200 रुपये जब्त किए गए. मामला छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया. आरोपियों का जुर्म जमानतीय होने से सभी को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर छोड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में रामदास गुप्ता (42 वर्ष), सुग्रीव (35 वर्ष), खलील अंसारी (42 वर्ष), मनौवर अंसारी (42 वर्ष), विकास कुमार गुप्ता (41 वर्ष), पांडु राम (40 वर्ष), श्यामगुप्ता (45 वर्ष), रामेश्वर सिंह (25 वर्ष), प्रमोद टोप्पो (37 वर्ष), महिपाल कुजूर (55 वर्ष), संजय प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) हैं.

15 फीट का गहरा गड्ढा होने से ग्रामीणों में दहशत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में खेत में अचानक धंसी जमीन

जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है।लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि खेत में अचानक बने इस गड्ढे की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर यह गड्ढा कैसे बना। ग्रामीण इस वजह से डरे हुए हैं कि गांव के मवेशी कहीं इस गड्ढे में ना गिर जाएं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह के हादसे को टाला जा सके। गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले आसपास के खेत में उन्होंने कभी बोरिंग नहीं कराई थी और न ही कोई पास में खदान है। ऐसे में अचानक जमीन इस तरह क्यों धंस रही है, इसे लेकर सभी डरे हुए हैं। फिलहाल गांव में गड्ढे के आसपास खेत में जाना लोगों ने बंद कर दिया है।

एक महिला और नाबालिग भी शामिल, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार के दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रव पर 16 गिरफ्तार

बलौदा बाजार। जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग और एक महिला समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक नाबालिग और महिला भी शामिल बता दें कि सिमगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नाबालिग समेत दुर्गेश देवांगन, भुवनेश्वर देवांगन, प्रताप साहू, हरि साहू, अजय साहू, राकेश कुमार ध्रुव, चाँद कुमार ध्रुव, आशीष कुमार ध्रुव, रामअवतार ध्रुव, अर्जुन निर्मलकर, देवलाल उर्फ मोनू वर्मा, पुरन देवांगन, किशन देवांगन, दुजराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन और रेखा देवांगन शामिल हैं। फिलहाल दामाखेड़ा में शांति व्यवस्था के लिए बल तैनात किया गया है, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet