LATEST NEWS

गाली देने पर भीड़ ने जमकर पीटा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाश को सड़क पर बैठकर शराब पीने से रोका

बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराबी युवक का नाम राघव खानिलकर है, जो सरकंडा के गया विहार का निवासी है। बीती रात सड़क पर शराब न पीने की समझाईश देने के बाद जब वह नहीं माना, तो युवकों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस बीच शराब के नशे में युवक गाली देते हुए मोहल्ले में हंगामा मचाने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवकों ने उसे घर जाने की समझाइश दी, पर वह नहीं माना और गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के युवक भड़क उठे और शराब के नशे में हंगामा मचा रहे राघव की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक उसे उसके घर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

प्रबंधन ने बताया आत्महत्या, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्टील प्लांट की भट्टी में गिरा मजदूर

रायगढ़। श्री रूपनाधाम उद्योग में ऊंचाई से गिरने के कारण आज एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पूंजी पथरा पुलिस थाने के अंतर्गत श्री रूपनाधाम उद्योग में देर रात को हुई, जहां मजदूर गिरकर की गर्म भट्ठी में गिरने से मौत हो गई. मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान है. सुलगती भट्ठी में गिरने से मृतक की लाश का कोई अंश नहीं बचा है. वहीं इस घटना पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया आई है, प्रबंधन ने इसे आत्महत्या बताया है. बता दें कि इस तरह की घटना पिछले दस दिनों में दूसरी बार हुई है, जब सिंघल प्लांट में भी एक मजदूर की मौत की सूचना मिली थी, जिसे पुलिस ने भी आत्महत्या करार दिया था. औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हो रही मजदूरों की मौत से उद्योगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भाग रहा था, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में युवक की कुएं में गिरकर मौत

बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर (23 वर्ष) पुत्र कृषणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तास खेलते हुए देखा, जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा। इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा। थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस चुपचाप तास खेलने वालों को पकड़ लेती, तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है।

‘कांग्रेस के वादों की तरह नीति-नीयत भी ही नकली’, छत्तीसगढ़-CM साय ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर लगातार सियासी वार पलटवार हो रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा – ”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक-लुभावन वादे फर्जी होते हैं।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में भी कोई वादा पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात किया था। जनता ने काठ की उस हांडी को दुबारा नहीं चढ़ने दिया। कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से आउट कर दिया। कांग्रेस जहां भी होती है, वह भरोसे का संकट पैदा कर देती है। विश्वास की हत्या करती है। जबकि भाजपा में ‘मोदी गारंटी’ का मतलब ही होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी है। हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 10 महीने में “मोदी की गारंटी” के अनेक प्रमुख वादों को पूरा किया है। हमने जो कहा, उससे अधिक करने की कोशिश हमेशा की है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ”खड़गे जी ने कर्नाटक के संदर्भ में “उतना ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें” वाला बयान देकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर किया है। खड़गे जी ने कांग्रेस की ठगी को स्वीकार कर वस्तुस्थिति से देशवासियों को अवगत कराया है। खड़गे जी को अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए परिवार विशेष का मोहरा बनने से अब इनकार कर देना चाहिये।” खड़गे ने क्या कहा था? बता दें कि 31 अक्टूबर को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि, हमें वो वादे करने चाहिए जो पूरे किए जा सके, नहीं तो आने वाली पीढ़ी के पास बदनामी के अलावा कुछ नहीं बचेगा। अपने इस बयान के बाद खड़गे लगातार घिरते नजर आ रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खड़गे के इस बयान पर पलटवार किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि कांग्रेस को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। CM साय की एक्स पोस्ट – “”झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने आज यह सच्चाई स्वीकार कर ही ली कि उनकी पार्टी द्वारा किए गए तमाम लोक – लुभावन वादे फर्जी होते हैं।  कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों उसके वादों की तरह ही नकली होते हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने…”””     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 2, 2024

क्षत विक्षत शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में मालगाड़ी के सामने कूदा युवक

कोरबा। दिवाली की खुशियों के बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सुनालिया रेलवे फाटक पर आज शाम एक युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी ने पुलिस को दी सूचना। बता दें कि मालगाड़ी से टकराने की वजह से मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्त में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक सोल्ड गाड़ी (बिना नंबर वाली नई गाड़ी) से सुनालिया फाटक पहुंचा था, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

1 की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-धमतरी में बदमाश ने 2 युवकों को मारा चाकू

धमतरी। जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बस्तर रोड में तीर बीड़ी कारखाना से सामने आया है, जहां चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग समेत 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। वहीं नाबालिग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम युवराज नाग (उम्र 18 साल) पिता जितेंद्र नाग है। दोनों सुभाष नगर वार्ड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने चाकू मारने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चरित्र शंका पर होता था विवाद, छत्तीसगढ़-बालोद में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

बालोद। चरित्र पर शंका करने की वजह से पति ने बीती रात पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के हर्राठेमा गांव का है, जहां आरोपी पति टम्मन गावड़े ने बीती रात अपनी पत्नी अश्वनी बाई से विवाद होने के बाद डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ज्यादा रात होने की वजह से घर को सील कर दिया था. आज पुलिस मौके पर पहुंचकर औपचारिक कार्रवाई करेगी. घटना को लेकर गांव में रात भर चर्चा का बाजार गर्म रहा. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है. पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के हर्राठेमा गांव का है, जहां आरोपी पति टम्मन गावड़े ने बीती रात अपनी पत्नी अश्वनी बाई से विवाद होने के बाद डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया.

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, छत्तीसगढ़-धमतरी में युवक की हत्या

धमतरी. धमतरी में अर्जुनी और साइबर पुलिस ने मामूली विवाद के चलते हत्या करने वाले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका लड़का अमितपुरी गोस्वामी ग्राम मुजगहन निवासी 31 अक्टूबर को घर से अकेले निकला था। वहीं एक नवंबर को गांव के ही नयातालाब पानी में उसकी लाश मिली थी। जिसके सिर में चोट के निशान थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही में जुट गई थी। वहीं पीएम रिपोर्ट में डॉ ने मौत का कारण सिर की हड्डी फेक्चर होने के बताया। जिस पर पुलिस ने मुखबिर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ग्राम मुजगहन के दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू दोनों निवासी ग्राम मुजगहन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों आरोपियों ने महेन्द्रपुरी गोस्वामी की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेन्द्रपुरी गोस्वामी के घूरने की बात को लेकर दीपांशु उर्फ दीप साहू और विकास कुमार साहू से वादविवाद हो गया था जिसपर दोनों आरोपियों ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर मार दिया और तालाब में फेंक कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस टीम ने कराया अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ा

कबीरधाम. कबीरधाम जिले में आज झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला है। नवजात शिशु को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच संतोष दास ने थाना कवर्धा व डायल 112 को सूचना दी कि उनके आश्रित ग्राम भीमपुरी में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नवजात शिशु को झाड़ियों के बीच छोड़ दिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सरपंच, मितानिन और कोटवार के सहयोग से नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) और जिला बाल कल्याण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। बच्चे के माता-पिता अभिभावक का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन जारी है।

श्रमिक चौक में रोकथाम के लिए HMS ने दिया धरना, छत्तीसगढ़-कोरबा में एसईसीएल के बढ़ते प्रदूषण का विरोध

कोरबा. कोरबा में दीपका कालोनी और प्रगति नगर कॉलोनी में बढ़ते प्रदूषण और उड़ती धूल के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से सोशल मीडिया और लिखित /मौखिक शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे आक्रोशित होकर एचएमएस श्रमिक संगठन ने SECL दीपका खदान एरिया के श्रमिक चौक पर धरना दिया। 1 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन में मौके पर एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद चार बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसमें अधिकारियों ने कन्वेयर बेल्ट और सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय करने का आश्वासन दिया। कोल वाशरी से निकलने वाली धूल पर भी सिविल अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही। बता दे कि इन दिनों प्रगति नगर कॉलोनी में शाम होते ही भयंकर धूल की चपेट में आ जाता है और पूरे कालोनी में धूल का गुम्बर चारों ओर फैल जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है । विरोध में एचएमएस और बीएमएस संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक चौक में लगभग 1 घंटे सभी भारी  वाहनों को रोक जाम किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत एक अधिकारी को डस्ट नियंत्रण के लिए नियुक्त करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भारी वाहन वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाने और नियमित पानी के छिड़काव भरोसा दिया गया। गौरतलब है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर डस्ट नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत में सुधार नहीं होने से लोग असंतुष्ट हैं। अब प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए डस्ट नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने का वादा किया है, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रबंधन के ओर से दीपका स्टाफ ऑफिसर सिविल चंद्र माधव,स्टाफ ऑफिसर ई एंड एम श्री प्रसाद साहब, कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे,एवं BMS के  जेसीसी सदस्य मनोज सिंह, HMS यूनियन से तरुण राहा महामंत्री दीपका, सृष्टि धर तिवारी एरिया वेलफेयर, फैयाज अंसारी एरिया सेफ्टी,ललित राठौड़ एरिया सेफ्टी, उत्तर द्विवेदी, राज कुमार राठौर वर्क मेन इंस्पेक्टर, ज्ञान जायसवाल पीट सेफ्टी सदस्य, समीरन बोस वर्क मेन इंस्पेक्टर, अंजनी यादव वर्क मेन इंस्पेक्टर, लालाबाबू यादव सचिव, उदय, वर्कशॉप तथा सीएचपी के कर्मचारी उपस्थित थे।

दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने रायपुर में 2 नवंबर को बस्तर ओलंपिक के शुभंकर (Mascot) और लोगो का अनावरण किया। सीएम साय ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बता दें कि बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राज्य पक्षी पहाड़ी मैना (Hill Myna) और राज्य पशु वनभैंसा (Forest Buffalo) बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा (Main Stream) से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 (Bastar Olympics) का आयोजन किया जा रहा है।

आठ लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तेज रफ्तार कार डबरी में घुसी

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज जिले के राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में आठ लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुवा के पास हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शाम 8.30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। सूरजपुर जाने के लिए निकले थे सभी लोग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों में ये हैं शामिल — चंद्रावती पति संजय मुंडा कृति पिता संजय मुंडा संजय मुंडा पिता वासुदेव उदयनाथ पिता रामेश्वर मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा भूपेंद्र पिता हरिलाल बालेश्वर प्रजापत मुकेश

ड्राइवर मौके से फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कोरबा. कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत तिवरता कोसाबाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल दीपक थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतक का नाम खिलेन्द्र चौबे है और वह बांधाखार नुनेरा में का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सुबह बाइक में मृतक किसी काम से दीपका जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजगीरों ने ट्रेलर वाहन को पकड़ना चाहा लेकिन वह फरार हो गया। दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी के दौरान दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-सुकमा में जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला

सुकमा. जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। नक्सली जवानों से हथियार लूटकर ले गए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार ड्यूटी मे निकले पुलिस पार्टी पर नक्सलियो के स्मॉल एक्शन टीम ने चाकू से हमला किया। हमले में थाना जगरगुंडा के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों के नाम -करतम देवा, सोढ़ी कन्ना हैं। दोनों जवानों के हथियार नक्सली लूट कर ले गए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है।

दीपावली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बोनस राशि का वितरण कर किसानों को दिया तोहफा

कवर्धा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान गन्ना किसानों को बोनस राशि का चेक वितरित किया, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। बोनस राशि की यह पहल राज्य सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन में समृद्धि लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गन्ना किसानों ने दीपावली से पहले बोनस राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि बोनस राशि से उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, और अपने परिवार के साथ उत्सव को और अधिक उल्लास के साथ मना पाएं है। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हमेशा किसानों के हितों के प्रति सजग और समर्पित है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही हमारा राज्य सशक्त बनेगा। इस बोनस राशि के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। समारोह में गन्ना किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। उपमुख्यमंत्री ने सभी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर  पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, अनिल ठाकुरकैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, बीरेन्द्र साहू, रामकृष्ण साहू, किसान संघ से सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, जीवन यादव, दिनेश चंद्रवंशी, ओपी चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी, पंकज वर्मा सहित समस्त किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet