LATEST NEWS

बड़ी संख्या में पर्यटक लौटे निराश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर की कोटमसर गुफा खोलने के विरोध में उतरे ग्रामीण

जगदलपुर. बस्तर के कांगेर वेली नेशनल पार्क में स्थित कोटमसर गुफा अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. हर साल की तरह इस साल भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था. लेकिन अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने इसे खोलने के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, जिसके बाद इस साल कोटमसर गुफा को खोलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बता दें, जब कोटमसर (कुटुम्बसर) गुफा को खोलने के लिए प्रबंधक वहां पहुंचे, तो उन्हें स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक निराश होकर लौट गए. सुबह 5 बजे से ग्रामीणों ने नेशनल पार्क के मुख्य द्वार पर धरना देना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. हर साल 1 नवंबर को खुलता है गुफा दरअसल, हर साल बारिश के बाद राज्य स्थापना दिवस यानी 1 नवंबर को इस गुफा के द्वार खोले जाते हैं. सैंकड़ों पर्यटक यहां प्रकृति का अद्भुद नजारा देखने को आते हैं, जिससे ग्रामीणों को अच्छा रोजगार मिलता है. लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों की तरफ से लगाए जाने वाले टिकट काउंटर के स्थान में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. रोजगार की कमी ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से कोटमसर गांव के पास गुफा के लिए टिकट काउंटर और पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिससे 100-150 आदिवासी ग्रामीणों को रोजगार मिलता था. वे पर्यटकों को बस्तर के स्थानीय व्यंजन परोसते और नृत्य-प्रदर्शन करते थे, जिससे उनकी आमदनी सुरक्षित रहती थी. गुफा से 5 किमी दूर बनाया गया टिकट काउंटर हालांकि, इस बार प्रशासन ने टिकट काउंटर को गुफा से 5 किलोमीटर पहले नेशनल हाइवे के पास स्थानांतरित कर दिया है. इससे ग्रामीणों का रोजगार और आय का स्रोत उनसे दूर हो गया है. नाराज ग्रामीणों ने कहा कि नई व्यवस्था उनके रोजगार को छीन रही है, इसलिए वे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पर्यटकों की समस्याएं: प्रशासन से समाधान की मांग इस विवाद के कारण पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई पर्यटक जिप्सी का ऑनलाइन पेमेंट कर गुफा देखने पहुंचे थे, लेकिन विरोध के चलते उनके मंसूबों पर पानी फिर गया. प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटक अपनी यात्रा का आनंद ले सकें.

आडियोलॉजिस्ट एवं साइकोलॉजिस्ट हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 13 नवंबर को

सुकमा. कार्यालय अधीक्षक आवासीय संस्था कुम्हाररास सुकमा में खनिज न्यास निधी के तहत् विशेष आवश्यकता बाले बच्चों के लिए आवासीय संस्था ष्आकारष् का संचालन किया जा रहा है, जिसके सुचारू रूप से संचालन करने हेतु आडियोलॉजिस्ट एवं साइकोलॉजिस्ट के पद पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इस संबंध में आकार अधीक्षक  ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को समय प्रातः 11:00 से 01:00 बजे तक आवेदन जमा एवं समय दोपहर 03:00 बजे वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदावारों का चिन्हांकित कर भर्ती किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु सुकमा जिले के वेबसाईट https://sukma.gov.in/ में एवं जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के सूचना पटल में का अवलोकन कर सकते है।

बिजली के तार की चपेट में आने की आशंका, छत्तीसगढ़-मुंगेली में लोरमी जंगल में नन्हें हाथी का संदिग्ध शव मिला

लोरमी। लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत टिंगीपुर इलाके में हाथी के नन्हे शावक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों की शिकार के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से नन्हे हाथी की मौत हुई है. घटना टिंगीपुर इलाके के परसापारा यादव गांव की है, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मरने वाले नन्हें हाथी का शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है. हाथी के गले और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. इधर इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर ATR सहित मुंगेली और बिलासपुर वनमण्डल के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि नर हाथी की मौत कैसे हुई है. इस पूरे मामले में देखना होगा कि वन विभाग द्वारा कब तक मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा. वहीं यदि करंट तार की चपेट में आने से मौत हुई है, तो जिम्मेदारों पर विभाग कब तक क्या कार्रवाई करती है.

छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

रायपुर. सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।

वृद्धाश्रम और शहीद के परिवारों के बीच पुलिस अफसरों ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़-मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल जलाए दीये

मुंगेली। प्रकाश का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग इस त्योहार को इस तरह मनाता है कि वह उसे यादगार बना सके। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवाली को अनोखे रूप से मनाते हुए न सिर्फ एक संदेश देने की कोशिश की है, बल्कि इसे जिस अंदाज में मनाया गया वह काफी प्रेरणादायक भी है। इस दिवाली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अनोखे ढंग से दीपावली का यह पर्व मनाकर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया मुंगेली जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों में रोशनी की गई। इसी क्रम में शासकीय भवनों को भी रोशनी किया गया था। जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए एवं मुंगेली के लोगों की खुशहाली की कामना की। थाना व चौकी प्रभारियों ने इस तरह मनाया त्योहार इसी क्रम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को दीप व रंगोली दिए गए और शहीद जवानों के परिजनों के साथ भी दीपावली त्यौहार मनाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुंगेली स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और मिठाई व फल वितरित किए गए। दीपावली के इस पावन पर्व पर जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली जिला वासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामना देते हुए जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

लाखों का सामान खाक, छत्तीसगढ़-गरियाबंद की किराना दुकानों में लगी आग

गरियाबंद। दिवाली के जश्न के बीच गरियाबंद जिले में किराना दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ. ताजा मामला छुरा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में हरि साहू की किराना दुकान में घटित हुआ. आगजनी के समय दुकानदार का परिवार पूजा कर रहा था. बताया जा रहा है कि जब एक ग्राहक को सामान दिया जा रहा था, उसी समय दुकान में रखे पेट्रोल के केन से पेट्रोल फैल गया. पेट्रोल के दीपक के संपर्क में आते ही आग भड़क गई और पूरे दुकान में फैल गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिवार को जान बचाने के लिए भागना पड़ा. इस आगजनी में मोबाइल समेत लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. कुमहड़ी खुर्द में भी दूकान में लगी आग बीती रात देवभोग थाना क्षेत्र के कुमहड़ी खुर्द गांव में महेश बीसी की किराना दुकान में भी आग लगने की घटना सामने आई. महेश पूजा करने के बाद घर लौटा ही था कि दीपक से दुकान में आग लग गई. इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी देर रात लगी, जिससे समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका. दिवाली के पटाखों से भी लगी आग गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के कुम्हारपारा में दिवाली के पटाखों से एक वेन में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई. जिले में आगजनी की इन तीन घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का किया अनावरण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और  मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ वंश की पूजा-अर्चना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है। मुख्यमंत्री की सहजता ने एक बार फिर सबका मन मोहा गौवंश की पूजा अर्चना के बाद जब प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले गौशाला में गौवंश की सेवा करने वाले गौ सेवक भगवानी यादव को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी की इस सहजता और सरलता ने एक बार फिर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने भगवानी द्वारा किए जा रहे गौसेवा के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गौवंश की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के कार्य में भागीदार बनने की अपील की।

दुकान जलकर खाक, छत्तीसगढ़-रायपुर के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई.

एक की मौत और छह गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में स्कार्पिओ और बाइक ने मारी टक्कर

अंबिकापुर। बलरामपुर और सरगुजा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई, वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बलरामपुर जिले में देर रात वाड्रफ़नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में विपरीत दिशा से आर रही दो मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई. दो मोटर साइकिल में भिड़ंत में एक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल वाड्रफनगर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जांच उपरांत एक युवक को रेफर किया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के पीछे सड़क किनारे खड़े ट्रक को वजह बताया है. वहीं अंबिकापुर जिला मुख्यालय में प्रतापपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के पास मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर रोड पर भीषण सकड़ हादसा हो गया, जिसमें शराब के नशे में धुत्त चालक ने राह चलते लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. गाड़ी की चपेट में सायकिल, ऑटो और पैदल चल रहे लोग आए, जिनमें से चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने शराब के नशे में घुत आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

पत्थरबाजी के 11 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार के दामाखेड़ा आश्रम में फेंका पटाखा

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में फिर से एक बड़ा बवाल हुआ है. दिवाली की जश्न के बीच बीती रात कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में फटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया. इस दौरान उपद्रवियों ने आश्रम के अंदर बम फेंका और पत्थरबाजी भी की. घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम पर पुलिस बल तैनात किया गया है. यह मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात लगभग 09:45 बजे कुछ आरोपी, जिनमें दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू शामिल हैं, लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए. आरोप है कि उन्होंने वहां जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखा फेंक दिया. इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई. सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल, दामाखेड़ा आश्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश मुनि जी की शिकायत पर पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच पति सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है. वहीं 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और पुछताछ कर रही है वही घटना के बाद सरपंच पति फरार हो गया है. सरपंच पति पर पूर्व में भी संस्कृति विभाग द्वारा मेले के लिए दिये गए दस लाख रूपये गबन करने का आरोप लगा था. इस मामले में जनपद पंचायत सिमगा के तात्कालीन सीईओ और सरपंच सहित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था. तब से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. पुलिस ने घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का बल लगा या है वही एडिशनल एस पी एश्वर्या चंद्राकर ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस बल लगाया गया है 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. अभी स्थिति शांतिपूर्ण है तथा नियंत्रण में है.

दो अवैध क्लीनिक सील कर झोलाछाप डॉक्टरों पर बढ़ाई सख्ती, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में शिक्षक से दवाइयां जब्त

गरियाबंद. जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने बुधवार को फिंगेश्वर ब्लॉक के कई गांवों छापेमार कार्यवाही कर दो अवैध क्लीनिक को सील किया है साथ ही दो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छापामारी के दौरान ये सभी क्लिनिक नियम विरुद्ध संचालित पाए गए। इस दौरान टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में दर्द के इंजेक्शन, एक्सपायरी दवाइयां, प्रेगनेंसी कीट, अबॉर्शन कीट, एंटीबायोटिक भी बरामद किए है। जिसे जप्त कर लिया गया। इसके अलावा मौके पर कई ऐसी दवाइयां भी मिली है जो विशेषज्ञ डॉक्टर के सलाह के बिना नहीं दी जा सकती। कार्यवाही के बाद झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों से पता चला की कार्यवाही की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर पहले ही अपनी दुकान बनकर भाग निकले थे। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ वर्षों से जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। गांव-गांव में झोला छाप डॉक्टरों का जाल बिछा हुआ है। ये झोला छाप डॉक्टर ग्रामीण अंचल में अवैध रूप से निजी क्लीनिक संचालित कर स्वास्थ्य सेवा देने के नाम पर मरीजों की जेब काट रहे हैं साथ ही मरीजों की जान से खिलवाड़ भी कर रहे है। लगातर इसकी शिकायत मिलनें के बाद बुधवार को जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ गार्गी यदुपाल के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम लचकेरा, रजनकट्टी, कोसमबुढ़ा और भेंद्री में औचक छापेमार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान ग्राम लचकेरा में राजूराम साहू अपने घर में, रजनकट्टी में रविशंकर साहू, कोसमबुढ़ा में वीरेंद्र महलदार और ग्राम भेंद्री में जागेश्वर साहू अपने घर में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करते पाए गए। इनके घर से बड़ी संख्या में एक्सपाइरी दवाइयां, इंजेक्शन, प्रेगनेंसी कीट सहित कई प्रकार के दवाइयां बरामद हुई है। बताया जाता है इसमें भेंद्री निवासी जागेश्वर साहू पेशे से सरकारी शिक्षक है। इसके बाद भी अवैध गतिविधियों में सलिप्त पाए गए। संयुक्त टीम में दो क्लिनिक को सील करते हुए उनसे दोबारा अवैध क्लिनिक संचालित नहीं करने का शपथ पत्र भी लिया। इसके अलावा दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम में शिशू रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकुश वर्मा, डीएचओ डॉक्टर लक्ष्मीकांत जांगड़े, डॉक्टर सुनील रेड्डी के साथ ही फिंगेश्वर थाना से एएसआई सोमेश्वर ठाकुर भी शामिल थे। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के भोलेभाले लोग दलालों के चक्कर में आकर कुकुरमुत्ते की तरह गांव गांव में चल रहे अवैध क्लीनिक का ही सहारा लेते है और अपनी जेब ढीली कर कई बार अपनी जान भी जोखिम लगा बैठते है। छापेमारी के दौरान टीम ने डेका डोबिन इंजेक्शन 500, प्रेगनेंसी कीट, बीपी मशीन, थर्मामीटर, डिक्लोफेनाक इंजेक्शन, ऑप्टिनेयरोन इंजेक्शन, जेंटामाइसिन इंजेक्शन, डेक्सामेथासोन इंजेक्शन सहित दर्द, बुखार, संक्रमण की भी कई प्रकार की दवाई और इंजेक्शन जप्त किए है। इधर, जिले में अवैध क्लिनिक के साथ ही धड़ल्ले से अवैध नर्सिंग होम भी संचालित किए जाने की शिकायत है। नियम विरुद्ध संचालित अवैध नर्सिंग होम में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मालूम हो कि कुछ माह पहले ही अवैध नर्सिंग होम में एक महिला को डॉक्टर के लापरवाही और समुचित इलाज नहीं करने के चलते मौत हो गई थी। बाद में मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग को सील कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद फिर छुरा ब्लॉक के एक हॉस्पिटल में गर्भवती महिला के पेट में ही बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया था। विभाग के कार्यवाही के बाद अब अवैध नर्सिंग होम और हॉस्पिटल चलाने वालों को भी कार्यवाही की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गार्गी पाल यदु से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि लंबे समय से अवैध क्लिनिक संचालन की सूचना मिली थी। टीम बनाकर छापेमार कार्यवाही की गई, जिसमें चार क्लिनिक अवैध रूप से संचालित पाए गए। दो को सील किया गया है। क्लिनिक में एक ही इंजेक्शन का उपयोग कई मरीजों कर किया जा रहा था। कई एक्सपाइरी दवाइयां भी जप्त की है।

दिवाली के अगले दिन गांव पहुंचे, छत्तीसगढ़-दुर्ग में पूर्व CM बघेल ने निभाई सोटा प्रहार की परंपरा

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के दूसरे दिन सोटा खाने की परंपरा को निभाने कुम्हारी के जंजगिरी गांव पहुंचे और खुशहाली की कामना के लिए अपने हाथ पर सोटा (चाबुक) भी खाया। जंजगिरी के आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा यह परंपरा कई वर्षो से मनाई जाती आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन समाज के लोगों के द्वारा गौरी गौरा पूजा की जाती है। जिसमें जंजगीरी गांव के मुखिया को सोटा खाने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें मान्यता यह है कि सोटा खाने वाला मुखिया या प्रधान गांव और अपने क्षेत्र की खुशहाली की कामना भगवान शिव और माता पार्वती से करता है। पूर्व मुख्यमंत्री को गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर यह प्रहार करते थे। लेकिन उनके निधन के बाद इस परंपरा को उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने निभाते आ रहे है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुंदर परंपरा सबकी खुशहाली के लिए मनाई जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा ठाकुर को याद किये खुशी इस बात की है कि उनके बेटे बीरेंद्र, उनका परिवार और जजंगिरी के ग्रामीण इस परंपरा को बढ़ा रहे हैं।

पति ने जहर खाकर दी जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे दम्पति

कोरबा. कोरबा में रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी का विवाद का मामला पहुचा जहां दोनों को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया पति शराब के नशे में था इसलिए काउंसलिंग नहीं हो पाया दोनों वापस घर जा रहे थे इस दौरान पति ने जहर सेवन कर लिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 41 वर्षीय छतराम मुल्तान बाराद्वार का रहने वाला था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता था वहीं आसपास ही किराया के मकान पर रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था एक माह पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी जहां मामला परिवार परामर्श केंद्र में जा पहुंचा। इस घटना केबाद पत्नी अलग रहती थी परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया जहां दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया इस दौरान छत राम शराब के नशे में पहुंचा काउंसलिंग होनसे पहले ही नशे में होने के कारण दोनों वापस चले गए सिविल लाइन से कुछ दूरी स्थित रामपुर आईटीआई चौक पर छत राम ने जहां सेवन कर जान देनेकी कोशिश की। इस घटना के बाद राजगीरों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिलामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर अभी तक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया वही बातें सामने आई की दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। छत राम ने जहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में पिया है ये अभी जांच का विषय है।

दो की मौत और एक गंभीर, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार और स्कूटी की भिड़ंत

जगदलपुर. जगदलपुर में नगरनार सीमा से लगे एनएमडीसी के सामने शुक्रवार की रात एक स्कूटी व कार में भिड़ंत हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को डायल 112 की मदद से मेकाज भेजा गया, साथ मे दोनों युवकों से शव को भी, पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगरनार डोगरीगुड़ा निवासी जय कश्यप 23 वर्ष, लखीराम मौर्य 26 वर्ष व एक अन्य युवक स्कूटी में सवार होकर ओड़िसा की ओर से नगरनार की ओर आ रहे थे, वही जगदलपुर से कार ओड़िसा की ओर जा रही थी, जैसे कि दोनों एनएमडीसी गेट के पास पहुँचे की अचानक से दोनों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जय और लखीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के तत्काल बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया है, घटना के बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet