LATEST NEWS

सिंह की अध्यक्षता में हुई नोडल अधिकारियों की बैठक

रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन नोडल अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करें। दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पूर्णरूप से पालन करें। मतदान तिथि के पूर्व ही सारे मतदान केंद्रों में साफ सफाई अवश्य करवा लें, इसके अलावा बिजली की व्यवस्था, पंखे चालू हालत में रहे, बिजली के बोर्ड, प्लग बटन चालू हालत में रहें, जिससे वेब कास्टिंग आसानी से हो सके। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र में दो द्वार हों। वहां अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराएं। कलेक्टर ने व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान दलों के रुकने हेतु आधारभूत सुविधाएँ जैसे कि मोमबत्ती, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, माचिस, बाल्टी, मग, हैण्डवाश, पीने के पानी के लिए मटका, मेडिकल किट आदि व्यवस्था सुनिश्चित करवा लें। सिंह ने कहा कि यह ध्यान रखें कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित हो। एक पिंक बूथ बनाया जाएगा जिसे पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी, इसे तय कर आवश्यक सुविधा मुहैया कराएं।

एस.के.कटियार के मुख्य आतिथ्य में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 104 लोगों ने कराई आंखों की जांच

रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया रायपुर स्थित औषधालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एस.के.कटियार के मुख्य आतिथ्य में जांच शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कटियार ने इस शिविर के लिए औषधालय की टीम को शुभकामनाएं दी एवं अधिक से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को जांच शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया। शिविर में 104 लोगों ने आंखों की जांच कराई। जांच शिविर में डॉक्टर द्वारा मरीजों को साल में एक बार आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। पॉवर कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एल.पंचारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश सिंह एवं डॉ. श्वेता जैन के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंचारी ने बताया कि पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को केशलेश स्वास्थ योजना के तहत नेत्र संबंधित सेवाओं का लाभ मिल रहा हैं। मोतियाबिंद, रेटिना, कार्निया, चश्में एवं दवाईयों की सुविधा को सीजीएचएस रेट पर प्राप्त किया जा सकता है। पॉवर कंपनी द्वारा आयोजित आज के शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनर, बच्चें एवं आश्रितजन लाभान्वित हुए।

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील भानपुरी ग्राम मुंजला निवासी उची यादव की मृत्यु आग में जलने से पुत्री श्रीमती लचदोबाई को, ग्राम तिरथा निवासी कहरू राम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती कुंती को, ग्राम सालेमेटा निवासी कलावती की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बिहारी लाल कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी लुदरा कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती डोमनी को, ग्राम कुंगारपारा निवासी गोविन्द राम कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सुकरी कश्यप को, तहसील बकावण्ड ग्राम चितालुर निवासी भागीरती की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती सुभद्रा को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम बेलर निवासी बुकी बाई नाग की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री बुदरी को, ग्राम एरवार निवासी बोमड़ा मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती कोसी मंडावी को, ग्राम बड़े गुमियापाल निवासी जयमो की मृत्यु पानी में डूबने से पिता माहंगू को और ग्राम मिचनार निवासी दीवा की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती काड़े बाई प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-सीएम साय गए हरियाणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरियाणा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी इस दौरे में शामिल हैं. सीएम साय और उप मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के पंचकूला दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट रवाना होंगे और वहां से 7:00 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सीएम साय रात 9:30 बजे हरियाणा से वापस रायपुर लौटेंगे. आज होने वाला जनदर्शन स्थगित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान CM साय आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और विभिन्न विभागों से संबंधित परेशानियों का समाधान करते हैं. जनदर्शन कार्यक्रम में हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जहां समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाता है. भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन 7 नवंबर से 11 नवंबर तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा. उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तथा अधिवेशन से संबंधित सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयोजन की पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि इसमें शामिल होने वाले देश-विदेश के अतिथि छत्तीसगढ़ के वैभव से रू-ब-रू हो सकें. साथ ही वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के विकास के विभिन्न आयामों को अनुभव कर सकें. उन्होंने अधिवेशन में अतिथियों का सत्कार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा.

देश की 216वीं अमृत फामेर्सी का एसईसीएल में शुभारंभ

बिलासपुर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की 216वीं एवं कंपनी की चौथी अमृत फामेर्सी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही चार अमृत फामेर्सी खोलने वाली एसईसीएल देश की पहली कोयला कंपनी बन गई है। कंपनी की इस पहल से जहां किफायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी वहीं विशेष अभियान 4.0 के तहत इंक्लूसिविटी यानि समवेशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि अमृत फामेर्सी के खुलने से एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजनों को भी किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह पहल हमारे संचालन राज्यों छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सुदूर आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महती भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एसईसीएल निदेशक मंडल से निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार, सीएमएस डॉ (श्रीमती) प्रतिभा पाठक की उपस्थिति रही। अमृत फामेर्सी से एसईसीएल के अस्पतालों में सभी प्रकार की ब्रांडेड, ब्रांडेड-जेनेरिक एवं जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के मेडिकल इंप्लांट्स भी होंगे मरीजों को उपलब्ध। सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर एवं हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं एक ही जगह होंगी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। सभी दवाओं पर औसतन लगभग 52त्न की छूट मिलेगी जिसका एसईसीएल कर्मियों के साथ-साथ आमजन भी लाभ ले सकेंगे।

कस्टम मिलिंग का चावल नहीं किया जमा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पांच राइस मिलर्स की राजसात होगी अमानत राशि

रायगढ़। समय पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. कलेक्टर ने खाद्य विभाग को अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ दस अन्य राइस मिल संचालकों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है, जिसका एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा. खाद्य विभाग ने कलेक्टर कार्तिकेय गोयल के आदेश पर कार्यवाही शुरू की है. कस्टम मिलिंग के बाद राइस मिल संचालकों को समय सीमा के भीतर चावल जमा करना होता है. दो दिन पहले कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में जानकारी ली थी. पांच राइस मिल संचालकों ने नोटिस के बाद भी चावल जमा करने की पहल नहीं की है. इस पर बंसल उद्योग, मंगल ग्रेनस, इसमुंडा राइस मिल, श्री राम राइस मिल और मां दुर्गा फूड्स प्रोडेटेट की अमानत राशि राजसात की जाएगी.

मोहला-मानपुर में अवैध रेत से लदे ट्रक फंसे, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे ब्लॉक

रायपुर/मानपुर। छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 930 पर लंबा जाम लग गया है. अवैध रेत से लदे हाइवा और तीन भारी मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास फंस गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात से मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित फारेस्ट बैरियर के पास अवैध रेत से लदे वाहन के गड्ढे में फंस जाने से नेशनल हाइवे जाम हो गया है. वहीं मौके पर करीब दर्जन भर हाइवा वाहन अवैध रेत से लदे हुए हैं, जो जाम का कारण बने हैं. बावजूद इसके अवैध रेत परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. मानपुर तहसील कार्यालय के सामने ही अवैध रेत से लदी ट्रकें सड़क पर खड़ी हैं. जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के जवान जुटे हुए हैं, लेकिन स्थिति अभी तक सामान्य नहीं हो पाई है. कुछ दिन पहले अवैध रेत परिवहन से सड़कें जर्जर होने से परेशान सहपाल गांव के ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था. यह घटना माइनिंग विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करती है. नेशनल हाइवे पर जाम लगने से हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

डॉ. शर्मा बोले- दीनबन्धु भगवान् राम से वृद्धों की सेवा की प्रेरणा लें

दुर्ग असत्य पर सत्य की विजय और अत्याचारियों के सत्यानाश अलावा वृद्धजनों की सेवा की प्रेरणा भी भगवान् श्री राम के जीवन से मिलती है। उन्होंने ऋषियों, मुनियों और वृद्धजनों के पास पहुंच कर उनको सुख पहुंचाया। साधन हीन लोगों के कुछ कष्ट तो हम उनकी प्रेरणा से दूर कर सकते हैं।” ये विचार हैं भारतीय पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ दुर्ग सम्भागीय प्रभारी डॉ.महेशचन्द्र शर्मा के। आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा ने पुलगांव दुर्ग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दशहरा मनाया। उनका मुंह मीठा कराया, वस्त्र के साथ वृद्धों को चलने सहायक छडियां भी वितरित कीं। उन्होंने सभी वृद्धों का अभिवादन किया, उनसे संवाद कर सुख-दुख पूछने के बाद उक्त बातें कहीं। धर्म, संस्कृति और साहित्य लेखन हेतु देश-विदेश के अनेक सफल दौरे कर चुके आचार्य डॉ.महेशचन्द्र शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों की सेवा से हमारी आयु , विद्या यश और बल बढ़ते हैं। चूंकि साहित्य समाज का दर्पण है इसलिये लेखन में समाज की ये बातें आनी चाहियें। अत: बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार आवश्यक है। आश्रम के प्रबन्धक दीपक चापिरा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नवीन ग्राम पंचायतों के परिसीमन हेतु प्रथम प्रकाशन, 21 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत नवीन ग्राम पंचायतों का परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन किया जाकर दावा-आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर में 21 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर प्रारूप (क) में प्रतिवेदन कार्यालय जनपद पंचायत बस्तर, तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बस्तर के कार्यालय में 23 अक्टूबर को चस्पा किया जाएगा। उक्त निराकरण से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक न्यायालय कलेक्टर बस्तर में उपस्थित होकर सुसंगत तथ्यों के साथ अभ्यावेदन यथा दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। अपर कलेक्टर जगदलपुर से मिली जानकारी अनुसार उक्त समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

कछारडीह में परिवर्तन की शुरूआत, जल जीवन मिशन से पेयजल समस्या से मिली निजात

महासमुंद जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर स्थित ग्राम कछारडीह लंबे समय से पेयजल समस्याओं से जूझ रहा था। गांव के पास पानी के कुछ साधन जैसे 4 हैंडपंप और 2 पावर पंप थे, लेकिन गर्मियों में वे सूख जाते थे, जिससे पानी की भारी कमी हो जाती थी। कई परिवारों के घरों में पीने के पानी की कोई निजी व्यवस्था नहीं थी, और उन्हें तालाबों और कुओं से निस्तारी के लिए पानी लाना पड़ता था। महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पीने के पानी की सुविधा का अभाव था, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था। ग्राम कछारडीह में परिवर्तन की शुरूआत तब हुई जब जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को इस योजना के उद्देश्यों और लाभों से अवगत कराया गया। क्रियान्वयन के लिए संगम सेवा समिति को जिम्मेदारी दी गई। इस योजना अंतर्गत ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन किया गया, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। समिति के अध्यक्ष के रूप में ग्राम सरपंच और सचिव के रूप में पंचायत सचिव की नियुक्ति की गई। जल जीवन मिशन के तहत गांव में गांव में 66.09 लाख रुपये की लागत से 40 किलोलीटर की जल टंकी का निर्माण किया गया। 635 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे हर घर में नल से पानी पहुंचना संभव हुआ। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण समिति बनाई गई। इस समिति में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे फील्ड टेस्ट कीट और भ्२ै विधि से पानी की शुद्धता की नियमित जांच कर सकें।

एडीबी जैजैपुर से मिशन चौक तक बंद सड़क का निर्माण कार्य शुरू

जैजैपुर कहते हैं कि यदि काम करने की इच्छा शक्ति मन में हो तो कोई भी काम काम असंभव नहीं है,और अच्छे कार्य के लिये साथ देने सभी तैयार रहतें हैं। स्थानीय विधायक और नव पदस्थ तहसीलदार ने 9 वर्षों से कचंदा चौक से मिशन चौक मालखरौदा एवं छोटे सीपत से गोबराभांठा तक जाने वाली विवादित सड़क का निराकरण कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। करीब 9 वर्ष पूर्व इस सड़क का शिलान्यास तो काफी तामझाम के साथ किया गया था लेकिन उसके बाद इस सड़क पर बीच-बीच में रोड़े आए जिसकी ओर शासन प्रशासन ने ध्यान देना मुनासिब नही समझा। नतीजा 9 साल होने को आए, लेकिन सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया था अभी भी लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को विवश हो रहे थे। चुनाव की डुगडुगी बजते ही यह सड़क एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना था।और जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव में तथाकथित नेताओ को हार का सामना करना भी पड़ा था लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोग कहते हैं कि बस जनता का मुंह बंद करने के लिए शिलान्यास का दिखावा किया गया था और जहाँ जहाँ ज्यादा खुलकर विरोध हुआ वहां वहां की सड़क को बना दिया गया था लेकिन जहां जहां विवादित सड़क थी उसे ठेकेदार ने बीच बीच मे छोड़ दिया था अगर सड़क निर्माण की सच में नीयत होती तो अब तक सड़क बन चुकी रहती थी लेकिन,हालत यह थी कि संवेदक ने सड़क पर कंक्रीट बिछाया भी नही है और बड़े बड़े जानलेवा गड्ढा बनकर कुआं जैसे आकार ले चुका था जिससे आवागमन और मुश्किल हो गया था। आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे थे। जानकारी के अनुसार एडीबी योजना से निर्माण होने वाली यह सड़क स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण था। यह सड़क जैजैपुर से गोबराभांठा को जोड़ती है। उक्त सड़क पर साधारण बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जाती थी। उक्त योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए कार्य एजेंसी रायगढ़ के एक ठेकेदार को बनाया है उक्त सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय बसपा विधायक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व को किया था शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण शुरू तो हुआ था लेकिन सड़क पर विवादित होने के कारण पूरा नही हो सका था।

चुनावी खर्चों पर निगरानी व 4 नाकों पर करेंगे चेकिंग, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में 9 उड़नदस्ते तैनात

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया है. इसके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है. टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं.

पौधारोपण कार्यक्रम के तहत बिलासपुर स्टेशन के टीटीई विश्रामगृह और अम्बिकापुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण

बिलासपुर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षकों और क्षेत्रीय उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन के टीटीई विश्रामगृह और अम्बिकापुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही आने वाली पीढियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना है। हरित आवरण को बढ़ाना है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करना है। वृक्षारोपण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे मां जीवन देने वाली होती है, वैसे ही पेड़ भी जीवन प्रदान करते हैं। इस थीम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर मातृत्व और प्रकृति के बीच एक गहरे संबंध को भी दशार्या है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग सिंह ने बताया “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की पहल से रेलवे अपने परिवेश को हराभरा बना रहा है, साथ ही रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ ही अपने कर्मचारियों को भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदार बना रहा है। यह अभियान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे समाज में स्वच्छता और हरियाली के महत्व को भी दशार्ता है। जिससे अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे।

मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर संरक्षा संगठन बिलासपुर मंडल के द्वारा निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। इसी संदर्भ में बिलासपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु, परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों हेतु  15 अक्टूबर को विश्रामपुर एवं 16 अक्टूबर को चिरमिरी स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां एवं आॅटो सिगनलिंग सेक्शन में विभिन्न प्राधिकार, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं रोलिंग डाउन से बचाव, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली मानसून संबंधित सावधानियां, पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारी का कर्तव्य, हॉट एक्सेल, ब्रेक बाइंडिंग, ट्रेन पार्टिंग, एवं दरवाजा खुलने से बचाव के लिए क्रु, ट्रेन मैनेजर एवं स्टेशन कर्मचारी के द्वारा चेक किया जाना ,ओएचई ब्लॉक के समय रखी जानी वाली सावधानियाँ, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण जैसे विभिन्न गहन विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा नागरिक सुरक्षा निरीक्षक के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस संरक्षा संगोष्ठी में एआरएम शहडोल श्री आर एस मोहंती तथा संरक्षा सलाहकारों के अलावा स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित विभिन्न विभागों के 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

साबरमती फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट ने 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल का बनाया नया रिकॉर्ड

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) ने सितंबर 2024 में 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनलों की 323 नग तैयार कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो नवंबर 2023 में साबरमती प्लांट से वेल्डेड रेल पैनलों की पहली रेक भेजे जाने के बाद से किसी भी महीने के लिए अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर अवधि के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) से अब तक 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनलों की 23 रेक भारतीय रेलवे को भेजी जा चुकी हैं। इसमें सितंबर 2024 को भेजी गई 260 मीटर लंबी वेल्डेड रेल पैनल की चार रेक शामिल हैं। अब तक साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की कुल 35 रेक भेजी जा चुकी हैं, जिनमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में भेजी गई 12 रेक शामिल हैं। साबरमती के एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग हेतु इनपुट रेल की आपूर्ति भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल द्वारा 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी के उपयोग से भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल आपूर्ति बढ़ाने में सेल-बीएसपी को मदद मिली है। उल्लेखनीय है कि साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी को वेल्डिंग ज्वाइंट्स की फेज्ड ऐरे अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग (पीएयूटी) सुविधा से लैस किया गया है। इस आधुनिक तकनीक का उपयोग वेल्ड ज्वाइंट्स में संभावित त्रुटियों का पता लगाने एवं इमेज के रूप में दशार्ने के लिए किया जाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet