LATEST NEWS

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे: कंगाले

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहित प्रभावशील हो गयी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे, जो महिला मतदान दल द्वारा संचालित किए जाएंगे। यही नहीं, पांच आदर्श मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग संचालित मतदान केन्द्र, और पांच युवा संचालित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इस सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 अनारक्षित सीट है और चुनाव के लिए निर्वाचन 1, रिटर्निंग अधिकारी एवं 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा जांच 28, नाम वापसी की तिथि 30 अक्टूबर, मतदान 13 नवंबर और मतगणना की तिथि 23 नवंबर होगी। 25 नवंबर से पहले निर्वाचन संपन्न होगा। कानून व्यवस्था के लिए सुरक्षाबालों की 5 कंपनियां लगाई गयी हैं तथा इन्हें आवश्यकतानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग सेण्टर में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायपुर दक्षिण में 2 लाख 70 हजार 936 मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 33 हजार 713 पुरुष, और 1 लाख 37 हजार 171 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है। तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1188 और कुल मतदाताओं की संख्या 5014 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 1711 है। 100 वर्ष पूरी कर चुके मतदाताओं की संख्या 56 है। रायपुर दक्षिण में कुल 253 मतदान केन्द्र हैं, जो कि पूरे शहरी क्षेत्र में हैं। 85 वर्ष या इससे अधिक के वृद्धजन, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता रखने वाले दिव्यांगजन डाक पत्रों के माध्यम से घर पर ही वोटिंग कर सकेंगे। ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष मतदान दल गठित किया जाएगा।

20 अक्टूबर को अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर उस दिन अंबिकापुर में मौजूद रहने का आग्रह किया है। नायडू ने अपने पत्र में कहा है कि एएआई ने 225 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ रीवा, सरसावा और अंबिकापुर हवाई अड्डों पर नए टर्मिनल भवनों का विकास पूरा कर लिया है। ये अवसंरचनात्मक प्रगति क्षेत्रीय हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार है, साथ ही स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगी, जिससे संबंधित क्षेत्रों और पूरे राष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। नव विकसित टर्मिनल भवनों को सालाना 10 लाख यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो यात्री हैंडलिंग क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि को दशार्ता है।

साय केबिनेट का फैसला : दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया। सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डाटाएन्ट्री आॅपरेटरों को 18,420 रूपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया। इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रूपए का व्यय भार आएगा। जिसके भुगतान के लिए पूर्व वर्षों की भांति राशि मार्कफेड को प्रदाय की जाएगी।   विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति द्वारा अनुशंसित 49 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के नियम 8 (2) में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति अपने दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण का कार्य भी देखेगी। ग्राम सभा के अनुमोदन से जल प्रभार का निर्धारण के अलावा नये कनेक्शन का निर्णय, वित्तीय प्रबंधन, मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता का निर्धारण एवं शिकायतों का निराकरण करेगी। दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी। ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई.आर. राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी तथा अंत्येष्ठि के लिए उनके परिवार को 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। देशी/विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किये जाने हेतु उत्पाद शुल्क चिपकने वाला लेबल (होलोग्राम ) में अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक रोड  (महाराष्ट्र) से होलोग्राम क्रय करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाईयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का अनुमोदन किया गया।

सीएम विष्णुदेव ने बताया सरकार को बदनाम करने की साजिश, छत्तीसगढ़-कांकेर के भाजपा नेता का वीडियो वायरल

कांकेर/रायपुर। कांकेर में भानुप्रतापपुर से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं. आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है. हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है. बता दें कि मंगलवार को भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का नोटों के गड्डियों के साथ कार में सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आकाश सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है. सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है – भूपेश बघेल नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं. सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा? 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा- कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है. छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे. क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्रवाई करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा?

सुरक्षा में तैनात होंगी पांच कंपनियां, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लगी आदर्श आचार संहिता

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव का बिगुल बज चुका है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उप चुनाव की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि केवल विधानसभा क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू होगी. नगर निगम और महानगर होने के कारण पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता नहीं लागू होगी. मतदान के दौरान पांच कंपनियां तैनात रहेगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा. 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. क्षेत्र के 2 लाख 70 हजार मतदाता विधायक के तौर पर विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 हैं, जिनमें से 1,33,713 पुरुष और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं. इनके अलावा तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं. विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 संगवारी मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र होंगे. 227 मतदान केंद्र में लाइव स्क्रीनिंग होगी. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 5 कंपनियां तैनात की जाएगी.

69 राजनीतिक प्रकरण में 11 निराकृत और 49 कैबिनेट में प्रस्तुत, छत्तीसगढ़ की मंत्रिमंडल उपसमिति की हुई बैठक

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों में से 69 प्रकरणों की समीक्षा कर 11 प्रकरणों को निराकृत किया गया. महानदी भवन में सम्पन्न बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे. बैठक में जिन 11 प्रकरणों की अनुशंसा की गई, उन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष आज विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक में 38 और आज 11 विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों को आज कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा.

रामचंडी मंदिर क्षेत्र में बनेगा पर्यटन स्थल व मांगलिक भवन, छत्तीसगढ़-महासमुंद के गढ़फुलझर पहुंचे सीएम साय

महासमुंद/पिथौरा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बसना के गढ़फुलझर में कोलता समाज की ओर से आयोजित राम चंडी दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री साय ने पहले राम चंडी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि की कामनाएं की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़फुलझर की पावन भूमि में आकर धन्य हो गया हूं. अति व्यस्तता के बीच राम चंडी देवी के दर्शन के लिए आया हूं. कार्यक्रम में कोलता समाज सहित जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने 50 लाख की लागत से मांगलिक भवन और राम चंडी मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की. वहीं 1 नवंबर के बजाए 15 नवंबर से धान खरीदी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. भाजपा सरकार किसान हितैषी है. किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. जो किसान हित में होगा वो किया जाएगा.

चितलनार में उल्टी और दस्त के कारण 10 दिनों में 7 ग्रामीणों की मौत

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ग्रामीणों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोंटा विकासखंड के इतकल और उसकेवाया के बाद अब ओड़िशा सीमा के निकट, छिंदगढ़ विकासखंड के चितलनार गांव में पिछले 10 दिनों में जनजातीय समुदाय के सात ग्रामीणों की मौत उल्टी और दस्त के कारण हो चुकी है। मृतकों में पति दूधी मासा, जिरमिट्टी पति लछिन्दर, सुकलु, दशमी पति सुरेंद्र, सुकड़ी पति सुकलु, सुकड़ी पति बिट्ठल, और सेतुराम शामिल हैं। इस गांव में हर 12 घंटे में एक ग्रामीण की मौत हो रही है, और कई लोग अभी भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं। गांव के निवासी घेनवाराम ने बताया कि सेतुराम को कल रात लगभग आठ बजे से उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हुई थी। उन्होंने रात में कुछ दवाइयां लीं, लेकिन सुबह उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। सरपंच के पति हिड़मा ने जानकारी दी कि हाल ही में गांव में आई बाढ़ के बाद डायरिया फैल गया है, जिससे ग्रामीणों की जानें जा रही हैं। लगातार हो रही मौतों ने गांव के लोगों में दहशत पैदा कर दी है। चितलनार छिंदगढ़ का एक बड़ा पंचायत है, जिसमें खासपारा, कलारपारा, कुंजामपारा, नयापारा, मुड़वाल, पटेल पारा और मुड़ापारा जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 ग्रामीण निवास करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संकट के बाद गांव में एक मेडिकल टीम भेजी है, लेकिन वहां एमबीबीएस चिकित्सक के बजाय सिर्फ एक रुरल मेडिकल असिस्टेंट (आरएमए) को भेजकर खानापूर्ति की गई है। इस टीम ने दो दिन में करीब 127 ग्रामीणों की जांच की, जिसमें से नौ डायरिया पीड़ित पाए गए हैं और कुछ लोगों में बुखार की शिकायत भी मिली है। 48 लोगों ने शरीर में दर्द की समस्या की भी शिकायत की है। सुकमा में लगातार ग्रामीणों की मौतें हो रही हैं, जिसका एक और उदाहरण कोंटा विकासखंड के इतकल गांव में देखने को मिला, जहां पिछले महीने पांच ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इसी क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में 44 से अधिक मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। तीन वर्ष पहले रेगड़गट्टा और आस-पास के तीन गांवों में भी 50 से अधिक ग्रामीणों की बीमारी से मौत हुई थी, जिससे यह स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।

बोर्ड पुनर्गठन करने के कारण लिया निर्णय, छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा-2023 का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन स्थगित

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह 14 अक्टूबर से पांच नवंबर 2024 के बीच होना था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है। बता दें कि पीएससी में नए सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। इसके वजह से पीएससी में कुल सदस्यों की संख्या बढ़ गई। पुराने सदस्यों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार बोर्ड का गठन किया गया था। अब फिर से साक्षात्कार के लिए बोर्ड का गठन होगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित होगी। यही वजह है कि राज्य सेवा परीक्षा-2023 के लिए पूर्व में निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को स्थगित किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

रेत घाटों में चार महीने से लगा प्रतिबंध आज से हट जाएगा

जांजगीर – चांपा रेत घाटों में चार महीने से लगा प्रतिबंध आज से हट जाएगा। इससे रेत की किल्लत कुछ हद दूर होगी। हालांकि चार महीने के प्रतिबंध के दौरान भी रेत माफिया रेत उत्खनन और परिवहन करते रहे। हसदेव, महानदी सहित अन्य सहायक नदियों के रेत घाटों से प्रतिदिन धड़ल्ले से दिन रात उत्खनन जारी है। जिले में केवल पांच रेत घाट ही खनिज विभाग के रिकार्ड में अभी संचालित है। जबकि आठ रेत घाट और शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं जिले के जो नौ रेत घाट दो साल से बंद हैं,उन रेत घाटों से भी बड़े पैमाने पर उत्खनन और परिवहन हो रहा है। ऐसे में उन रेत घाटों को भी फिर से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि ये जिले के बड़े रेत घाट हैं। जिले के पीथमपुर, हथनेवरा, शिवरीनारायण, तनौद, देवरघटा, बसंतपुर, किकिरदा, बलौदा क्षेत्र के रेतघाटों का ठेका दो साल पहले समाप्त हो चुका है। अभी केवल घुठिया, लछनपुर , बरबसपुर, चांपा और नवागांव सहित पांच रेत घाट ही वैध हैं। जबकि बंद रेत घाटों से भी अवैध उत्खनन और परिवहन का कार्य पिछले दो वर्षों से रेत माफिया कर रहे हैं। बिना रायल्टी के नदियों का सीना चीरकर रेत खनन क्षेत्र के रेत माफिया एक साल से बिना रायल्टी के नदियों का सीना चीरकर रेत खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं । जिले में रेत माफिया जिला प्रशासन के अधिकारियों पर भारी पड़ रहे हैं। माफिया बेखौफ होकर रेत का खनन और ट्रांसपोर्टर परिवहन कर रहे हैं। शासन को हो रहा राजस्व का नुकसान क्षेत्र में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि बंद रेत घाटों से भी रेत का खनन किया जा रहा है। जिले के हसदेव, महानदी सहित अन्य सहायक नदियों के घाटों को रेत खनन के लिए ठेका में दिया गया था। जिसका ठेका अक्टूबर 2022 में समाप्त हो चुका है। उसके बाद भी यहां से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। रेत माफिया बिना रायल्टी के रेत बेचकर शासन को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। वहीं खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी जानकारी के बाद भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रायल्टी लेकर रेत का परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त किया जाता है। जबकि उत्खनन कार्य में लगे वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। अक्षय पात्र बन गया था रेत डंपिंग यार्ड जिले में रेत ठेकेदारों के रेत डंप करने की जगह में रेत की मात्रा कभी नहीं घटती थी। खनिज विभाग द्वारा उन्हें निर्धारित मात्रा में रेत डंप करने की अनुमति दी जाती है। मगर उनके द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक रेत डंप करके रखा गया था। कई ठेकेदार एक से अधिक स्थानों पर रेत डंप करके रखे थे। यहां से रेत की बिक्री रोज होती थी, लेकिन दूसरे दिन फिर से डंपिंग स्थान में रेत की मात्रा जस की तस हो जाती थी। विभागीय उदासीनता विभागीय उदासीनता के चलते रेत घाटों में ठेकेदार अवैध उत्खनन कर मनमाने ढंग से रेत डंप करते रहे। शिवरीनारायण में तहसीलदार के द्वारा दो बार दो- दो सौ ट्रिप रेत को जब्त किया गया था। जिले के नदियों के रेत घाट में अवैध खनन जोरों पर है। जेसीबी, चैन मांउटेन से अंधाधुंध रेत उत्खनन कर हाइवा में लोड किया जा रहा है।

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या का मामला में कुख्यात आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच अन्य गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी कुलदीप साहू और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराध पुलिसकर्मियों से बदला लेने की भावना से किया गया था, जिसमें प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग पुत्री की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2024 की रात, कुलदीप साहू और उसके साथी आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी, और रिंकू सिंह सूरजपुर के पुराने बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। इस दौरान आरक्षक धनश्याम सोनवानी ने कुलदीप को देखा और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप ने उस पर खौलता हुआ तेल फेंक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने एक कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।घटना के बाद प्रधान आरक्षक तालिब शेख जब अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने सीढ़ियों पर खून बिखरा देखा। अंदर जाने पर उनकी पत्नी और नाबालिग पुत्री गायब थीं और घर में खून के छींटे थे। अगले दिन पुलिस को उनकी पत्नी और बेटी के शव एक गांव में पड़े मिले। दोनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। 15 अक्टूबर 2024 को झारखंड से आ रहे कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके साथियों को भी पकड़ा गया। कुलदीप साहू पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और जिला बदर भी किया जा चुका था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमले और हत्या की यह साजिश रची थी। पूछताछ में उसने अपने अपराध स्वीकार किए हैं, जिनमें आरक्षक पर हमला, पुलिस को कुचलने की कोशिश, और प्रधान आरक्षक की पत्नी व पुत्री की हत्या शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपीगण: (1) कुलदीप साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष (2) आर्यन विष्वकर्मा उर्फ गोल्डी पिता संजय विष्वकर्मा उम्र 20 वर्ष (3) फुल सिंह उर्फ रिन्कू सिंह पिता स्व. गनपत सिंह उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी पुराना बाजारपारा सूरजपुर, थाना सूरजपुर (4) चन्द्रकात चौधरी उर्फ सिके पिता षिवप्रसाद चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नेवरा, थाना सूरजपुर (5) सूरज साहू पिता स्व. राजाराम साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम करंवा, चौकी लटोरी को गिरफ्तार किया गया है।

बिलासपुर के प्लेटफार्म में मिला साधु का शव, जांच में जुटी

बिलासपुर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में एक साधु मृत मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पहचान के लिए जब साक्ष्य ढूंढे गए तो उनके पास एक डायरी मिली। जिससे उनकी पहचान सतना उच्चहेरा निवासी घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई। डायरी में मिले नंबर के आधार पर उनके शिष्यों को जानकारी दी। सूचना पर वह स्टेशन पहुंचे। उनका आरोप है कि मृतक नवरात्र पर्व में ओडिशा जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। जब वहां से लौट रहे थे, तब उन्होंने शिष्यों को जानकारी दी कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं। पहुंचकर गाड़ी खरीदेंगे। हालांकि जब जीआरपी ने खंगाला तो उनके पास 4,400 रुपये ही मिले। उन्होंने हाथ की उंगलियों में सोने व चांदी की अंगूठी व गले में चांदी की चेन भी पहना था। लेकिन, उनके पास ढाई लाख रुपये है और न अंगूठी या चेन। उन्होंने जीआरपी से इस मामले की गंभीरता से चर्चा करने की मांग भी की। मामले में जीआरपी ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

उत्तरी और दक्षिण इलाकों में 4-5 दिनों हल्की बारिश, छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मानसून का अंतिम दौर में भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप और गर्मी से लोगों के पसीने छुट रहे हैं। हालांकि जल्द ही गुलाबी ठंड की आगमन हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। इससे बारिश की संभावनाएं कम हो गई। आगामी 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी। एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर और दाब क्षेत्र के रूप में तीव्र होने की संभावना है इसके बाद इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहेगा। एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज बुधवार को बादल साफ रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है। इसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इससे प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बारिश कम होने से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। दंतेवाड़ा में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह रायपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल में एसआई अमित तिवारी होंगे गिरफ्तार

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में छह महीने पहले हुए बहु चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस विभाग के निरीक्षक स्तर के अधिकारी की संलिप्तता सामने आई है। बलौदा बाजार सिटी कोतवाली में तात्कालिक पदस्थ थाना प्रभारी अमित तिवारी के खिलाफ बलौदा बाजार के सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ एवं जांच के बाद निरीक्षक अमित तिवारी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग एवं अवैध पैसे वसूली के मामले में अपराध क्रमांक 260/2024 में जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। अमित तिवारी के ऊपर 15 लाख के लेन-देन में हिस्सेदारी का बड़ा आरोप लगा है। मामला बलौदा बाजार से बहुचर्चित हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और सेक्स स्कैंडल से जुड़ा हुआ है। जांच में अब इसके तार पुलिस अधिकारी से भी जुड़ चुके हैं। अपराध दर्ज होने के बाद निरीक्षक अमित तिवारी ने बलौदा बाजार सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। न्यायाधीश का कहना है कि मामला संजीदा है और पैसे लेने की हिस्सेदारी में अधिकारी का भी नाम इसमें शामिल है, इसलिए यह जमानत याचिका खारिज की जाती है। अब इस मामले में कभी भी निरीक्षक अमित तिवारी की गिरफ्तारी बलौदा बाजार पुलिस कर सकती है। बता दें कि  पूर्व में भी इस मामले में आठ से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें महिला दलाल राजनेता वकील, पुलिस आरक्षक, एवं पत्रकार शामिल हैं। इनमें से अधिकतर जमानत से बाहर आ चुके हैं। वहीं, कुछ अभी भी जेल में बंद है।

6.80 करोड़ की स्वीकृति, विरल बसाहटाें में पेयजल की नहीं होगी किल्लत

कोरबा वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को अब ढोंढी की पानी से मुक्ति मिलेगी। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत जिले के 71 कोरवा व बिरहोर सहित अन्य आदिवासियों के विरल बसाहटों के लिए पीएचई विभाग को 6.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार ने पेयजल संकट निदान के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की है, लेकिन यह सघन बसाहटों के लिए ही कारगर है। कोरबा विकासखंड के फुटहामुड़ा, चीताबुड़ा, जामभांठा, सोनारी, कोरवापारा, पाली विकासखंड के बिरहोर मोहल्ला, डोंगानाला जंगलपारा, कटघोरा के समेलीभांठा आदि ऐसे गांव हैं जहां बसाहट विरल यानी आठ से दस परिवार होने की वजह पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है। अब नही होगी पेयजल की किल्लत लोगाें को आज भी लंबी दूरी तय कर ढोंढी से पानी लाना पड़ता है। ग्रीष्म शुरू होने से पहले जल संकट शुरू हो जाती हैं। जल जीवन मिशन शुरू होने की वजह हैंडपंप उत्खनन के लक्ष्य को कम दिया गया था। इस वजह से विरल बसाहट के पिछड़ी जनजाति के बसाहट में हैंडपंप की सुविधा से वंचित थे। हैंडपंप उत्खनन की स्वीकृति मिलने से विरल बसाहटाें में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। नवंबर माह से कार्य को शुरू कर अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बसाहटों के पहले भी हैंडपंप लगाए गए थे। स्त्रोत सूखने की वजह से हैंडपंप बंद हो चुके हैं। बहरहाल स्वीकृत राशि से बिगड़े हैंडपंपों का भी संधारण किया जाएगा। माखनपुर व मांगामार शामिल होंगे समूह जल में चिन्हाकित गांवों में माखनपुरन और मांगामार ऐसे गांव हैं जहां विशेष पिछड़ी जनजाति के विरल बसाहट होने के बाद भी इन्हे जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा। सघन बसाहट से आदिवासियों की बस्ती निकट होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। जल आपूर्ति सुनिश्चत होने से आदिवासी परिवारों के लोगों को प्रदूषित पेयजल की संकट से निजात मिलेगी। डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारी से मुक्ति मिलने से जीवन स्तर में सुधार होगा। डेढ़ सौ परिवार पर एक हैंडपंप की सुविधा डेढ़ सौ परिवार के लिए एक हैंडपंप की सुविधा का नियम है। जल जीवन मिशन और नलजल योजना शुरू होने से हैंडपंप पर लोगाें की निर्भरता घटी है। बहरहाल विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में परिवारों की संख्या कम होने से हैंडपंप सुविधा पर्याप्त होगी। ऐसे भी बसाहट हैं जहां ढोंढी विशेष पिछड़ी जनजाति के रहवास स्थल के आसपास ही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet