LATEST NEWS

कांकेर शहर में अपार्टमेंट में घुसा भालू, CCTV में हुआ कैद

कांकेर कांकेर शहर में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हाल ही में दो भालू कांकेर के एक व्यापारी के घर की पार्किंग में नजर आए. यह घटना पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है. वीडियो में देखा जा सकता है पार्किंग एरिया में दो भालू घूमते हुए दिख रहे हैं और लिफ्ट में भी घुसने की कोशिश करते हैं. इसी बीच एक युवक स्कूटी से पार्किंग की ओर आता है और मोबाइल पर बात करता रहता है. भालू भी वहीं घूमते रहते हैं, वीडियो में देख ऐसा लग रहा है की भालू युवक को देख लुका छुपी खेल रहे हो. हालांकि युवक को पास में भालू के मौजूद होने की भनक नहीं लगती है. तभी दूसरा युवक स्कूटी से आता है और वह जैसे ही भालू को देखा है तो वहीं गाड़ी छोड़कर तेजी भाग जाता है और उसे देखकर वहां मौजूद दूसरा युवक भी जान बचाकर भागता है. रोजाना भालुओं के आमद से शहरवासी परेशान है. भालू भोजन-पानी की तलाश में रोजाना आबादी वाले इलाके में पहुंचते हैं. इस तरह की घटना से वन विभाग की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

कांग्रेस ने बताया ध्यान भटकाने की कोशिश, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बवाल का बीजेपी ने NSUI नेता को बताया आरोपी

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में डबल मर्डर केस और आगजनी की घटना पर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रही है। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। बीजेपी का आरोप है कि आरोपी एनएसयूआई का नेता है। वहीं कांग्रेस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का सूरजपुर मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था। बीजेपी का पलटवार: बोली- अपने गुंडा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध के लिए प्रलाप करने पर किया कटाक्ष भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं द्वारा इस भयावह अपराध के लिए प्रलाप किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ऐसी कई गुण्डावाहिनियाँ प्रदेश में भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्रपूर्ण टूलकिटिया एजेंडा चला रही हैं। प्रदेश में ऐसी कोई गंभीर आपराधिक वारदात बाकी नहीं रही है, जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हों। राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है। दिल्ली में पाँच हज़ार करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का कोकीन पकड़ाया, उसका सरगना भी कांग्रेस के एक सेल का अध्यक्ष था। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में तो कांग्रेस नेताओं की तमाम तरह के अपराधों में संलिप्तता की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसे पालने-पोसने का काम कांग्रेस अपने शासनकाल में तो करती ही रही, अब उन्हीं गुण्डा-तत्वों का इस्तेमाल प्रदेश में अराजकता के लिए कांग्रेस पूरी निर्लज्जता के साथ कर रही है। ‘दीपक बैज के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों के लिये संरक्षण’ श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दीपक बैज के नेतृत्व में इन्हीं आपराधिक तत्वों के संरक्षण के लिए तथाकथित न्याय पदयात्रा का ढोंग कांग्रेस ने रचा था? उक्त पदयात्रा में भी जो तमाम आपराधिक तत्व कांग्रेस की तथाकथित न्याय पदयात्रा के पोस्टर ब्वॉय बने हुए थे। वे आपराधिक तत्व बाकायदा बैनर-पोस्टर लगाकर न्याय यात्रा के स्वागत की तैयारी किन नेताओं की शह पाकर कर रहे थे? कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित केके श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था।  श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है।

पैरासिटामोल के दम पर चल रहा हैं एसईसीएल होस्पिटल

झगराखाण्ड/एमसीबी साऊथ झगराखाण्ड कालरी, हसदेव क्षेत्र मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल होस्पिटल में दवाई की किल्लत हर वक्त बना रहता है। यहां केवल पैरासिटामोल की गोली दिया जाता हैं। यहाँ दवाई देने के नाम पर बदले में केवल पर्ची पकड़ा कर बाहर से दवाई लेने का सलाह दे दिया जाता है। दवाई नहीं मिलने की स्थिति में मरीज व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच प्राय: बकझक होते रहता है। फिलहाल इस एसईसीएल होस्पिटल का भगवान ही मालिक हैं। विगत कई माह से इमरजेंसी ड्यूटी वा डिस्पेंसरी रविवार एवं पब्लिक हालीडे के दिन बंद रहता हैं, जिससे यहां के मरीजों को काफी परेशानी होता हैं, यहां से कोई भी डिस्पेंसरी लगभग सात-आठ किलोमीटर दूर है जो कि वहां तक मेडिकल सुविधा के लिए हर मरीज को जाना संभव नहीं हो पाता हैं। पहले डिस्पेंसरी हमेशा चालू रहता था लेकिन अब बंद रहने  के कारण मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। होस्पिटल में सफाई की व्यवस्था भी अत्यंत लचर हैं। होस्पिटल प्रबंधन के ओर से सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है। होस्पिटल प्रबंधक के लापरवाही से कर्मी भी मनमानी ढंग से ड्यूटी करते हैं। गौरतलब हो कि तीन हजार के करीब आबादी वाले विभिन्न इकाईयों कालरी कर्मचारी परिवार के साथ यहाँ निवासरत है। काफी संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज़ यहाँ आते हैं, परन्तु जिम्मेदार बें-परवाह हैं। इसकी शिकायत भी कुछ जागरुक जनों द्वारा विभिन्न प्रबंधक को किया गया लेकिन मिथ्या साबित हुआ। बहरहाल साऊथ झगराखाण्ड एसईसीएल होस्पिटल में यहां के मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक की भूमिका में हैं। चिकित्सकों की कमी और दवा की किल्लत लंबे समय से बरकरार है। लेकिन समुचित इलाज के अभाव में मरीजों को के अस्पतालों में जाने की मजबूरी है। जहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर लूट-खसोट किया जाता है। होस्पिटल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के नाम पर कागजी खानापूर्ति करते हैं। यदि कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाए तब उसका इलाज कैसे होगा? इस बात को ध्यान रखते हुए प्रबंधक को चाहिए कि पूर्व की भांति रविवार एवं पब्लिक हालीडे के साथ पूरे सप्ताह डिस्पेंसरी चालू रखना चाहिए ताकि यहां कर्मचारी अपने साथ अपने परिवार का स्वास्थ्य सुविधा ले सके।

नाबालिक सहित छह आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-मुंगेली में नौ लाख मूल्य की ब्राउन सुगर पकड़ी

मुंगेली. मुंगेली में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उसी कड़ी में मुंगेली पुलिस के द्वारा  महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को मुखबीर के जरिये से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। साइबर सेल की टीम एवं थाना जरहागांव को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के अर्टिगा वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये अंबिकापुर-बिलासपुर से मुंगेली की तरफ आ रहे हैं। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घेराबंदी एवं धर पकड़ हेतु अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग टीम को तैनात किया गया। इसी दौरान शाम तकरीबन 4 से 5 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से एक अर्टिगा कार क्रमांक CG 28  K 4790 आते दिखी जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। कार में 06 व्यक्ति सवार थे। सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई तो कार के अंदर रखे कैरी बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिलने पर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जप्त किया गया। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अवैध ब्राउन शुगर को दीगर राज्य से पहले बस में लेकर आये उसके बाद अंबिकापुर-कोरबा के सीमा से अन्य साथियों के साथ कार के माध्यम से तस्करी करते हुये मुंगेली आ रहे थे। अपचारी बालक सहित अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया जा रहा है।

सम्मान और कवी सम्मलेन में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर सीएम साय

राजनांदगांव/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम की शुरुआत जगदलपुर से होगी, जहां वे 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. वे सिरहासार भवन में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर मुख्यमंत्री बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे और फिर बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे. जगदलपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री साय शाम 4:10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां पुलिस लाइन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. शाम 7:15 बजे वे डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस में मुलाकात करेंगे और रात 8:30 बजे कवि सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री रात 10 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आज 72वां जन्मदिन है. वे जन्मदिन के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव में रहेंगे. डॉ. सिंह सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर ठाकुरटोला जाएंगे. यहां ट्राईसायकल वितरण और प्रधानमंत्री आवास पोठ लईका हितग्राही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद राजनांदगांव वासियों से भेंट मुलाकात करेंगे. देर शाम आजाद चौक में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे .फिर रात्रि में म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होंगे. डॉ. सिंह रात्रि विश्राम राजनांदगांव में ही करेंगे. ओपन स्कूल के लिए समय सारणी जारी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने बारहवीं और दसवीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए समय सारणी जारी कर दी है. बारहवीं की परीक्षा 11 नवंबर से शुरू होगी, जबकि दसवीं की परीक्षा 13 नवंबर से प्रारंभ होगी. हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के दौरान 27 हजार फॉर्म प्राप्त हुए हैं. यह इस वर्ष की तीसरी ओपन स्कूल परीक्षा होगी. पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की गई थी, दूसरी परीक्षा अगस्त में, और अब तीसरी परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी. साय कैबिनेट की बैठक कल मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय भवन में होगी. बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा की जाएगी, जिसमें इन चुनावों को एक साथ कराने पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और आगामी राज्योत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाने की संभावना है. बैठक में राज्य की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की जा सकती है. कल से 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ में 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वां अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव आयोजित होगा. वन खेल महोत्सव के सम्बंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव आज 15 अक्टूबर को पत्रकारों से दोपहर 3 बजे सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह के सभागार में चर्चा करेंगे. वन खेल महोत्सव में देशभर से 3000 वन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

पुलिस समेत अन्य घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में विचाराधीन कैदी के पिता की शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों कर हमला कर दिया और लगभग 15 लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शव को मुक्ति धाम जलाने के लिए ले जाने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला किया। इसमें दो पुलिस कर्मी एक विचाराधीन आरोपी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। यहां पर विचाराधीन आरोपी के पिता का अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होना था, इसी दरम्यान ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दाऊपारा की बताई जा रही है। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से लोग यहां-वहां भागने लगे। जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला एक विचाराधीन कैदी के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान का है। पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। अर्जुंदा थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि घटना की जानकारी है लेकिन क्या-क्या हुआ है, मैं नहीं बता सकता। हमारे एक विचाराधीन कैदी को मधुमक्खी ने काटा है। जिसका नाम प्रवीण चंदेल है और उसकी स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी अस्पताल से मिलेगी। मुझे इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। जानिए पूरी घटना दरअसल रविवार को अर्जुंदा नगर के रहने वाले 65 वर्षीय किशोर चंदेल की मौत हो गई। किशोर का बेटा प्रवीण चंदेल डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में जेल में था। जिसे पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए न्यायालय से अनुमति मिली। अनुमति मिलने के बाद प्रवीण चंदेल तीन पुलिस कर्मियों के साथ अपने घर पहुंच कर अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के साथ मृतक किशोर चंदेल की अंतिम यात्रा निकाली गई और जैसे ही मुक्तिधाम पहुंचने वाले थे, उससे कुछ ही दूर पहले अचानक मधुमक्खियां आ गईं और शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ये आए चपेट में घटना में विचारधीन कैदी प्रवीण चंदेल, मुकेश गलबीर, एसपी खान, योगेश्वर, एके चंदेल, पंकज, आशिफ, रितेश, तुलेश्वर, रोमन, राकेश, दानेद्र, प्रहलाद को मधुमक्खियों ने डंक मारा। उन्हें तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने के चलते हैं छुट्टी दे दी गई।

करंट लगने से लाइनमैन की मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली सब स्टेशन में बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई. यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे की है. मठ पुरैना स्थित एसटीएम वन का लाइनमैन दिलीप जघेल जो ग्राम परसदा का निवासी था. वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई. बताया जा रहा है कि 11 केवी की एक वीसीबी को बैकफिट कर कंट्रोल रूम की बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी. इसी दौरान लाइनमैन दिलीप जंघेल गलती से उसी वीसीबी डीसीबी पर काम करने चला गया, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया. सब स्टेशन में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई, जिसके कारण लाइनमैन की मौत हो गई. यह जांच का विषय है.

शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जहां पहली घटना में बीती रात कोतरलिया क्षेत्र में लाइन पार करते समय एक युवक की मौत हो गई तो दूसरी घटना में आज शाम की है। जिसमें मांड नदी के आगे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना जिले के कोतरलिया यार्ड अप लाइन की है। जहां बीती देर रात तकरीबन 3 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र लगभग 24 साल के आसपास बताई जा रही है। वह सफेद शर्ट पहना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त में जुट गई। इसी तरह दूसरी घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े जामपाली के पास मांड नदी के आगे की बताई जा रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हल्की पिंक कलर का शर्ट, ग्रे कलर का पेंट और दाहिने हाथ में घड़ी पहना हुआ है। इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। दोनों ही मामलों में रेलवे पुलिस मर्ग कायम करते हुए दोनों मृतकों की शिनाख्त में जुटते हुए पूरे मामले को जांच में जुट गई है।

राजस्व अधिकारियों की मुराद पूरी, छत्तीसगढ़ में बिना विभागीय अनुमति के अब नहीं होगी एफआईआर

रायपुर। राजस्व अधिकारियों की मन की मुराद पूरी हो गई है. अब बिना विभागीय अनुमति के उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इस संबंध में लंबे समय से मांग करता रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने तमाम संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर न्यायिक अधिकारी संरक्षण अधिनियम, 1850 और न्यायाधीश (संरक्षण) अधिनियम, 1985 के तहत राजस्व अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त होने की बात कही है. राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण उपरांत असंतुष्ट पक्षकारों द्वारा विधिवत अपील की कार्यवाही न कर सीधे पीठासीन अधिकारी के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, और पुलिस भी प्राथमिकी दर्ज कर पीठासीन अधिकारी को नोटिस दे रही है. इस प्रकार न्यायाधीश (संरक्षण) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत राजस्व न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त नहीं हो पा रहा है. इसके साथ असंतुष्ट पक्षकारों के पीठासीन अधिकारी के विरूद्ध सीधे सिविल न्यायालय में वाद दायर कर दिया जा रहा है, और सिविल न्यायाधीश स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में पुलिस को प्राप्त शिकायत की जांच के लिए भेज रहे हैं, और पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. सचिव ने अधिनियमों का हवाला देते हुए बताया कि न्यायायिक अधिकारियों की सद्भावना में किए गए न्यायालय के कार्य अथवा पारित आदेशों के विरूद्ध सिविल न्यायालय में मुकदमा चलाए जाने के संबंध में संरक्षण प्राप्त है. इस अधिनियम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति जो न्यायालय के रूप में काम करता है, उसे उपरोक्तानुसार संरक्षण प्राप्त है. इस अधिनियम के अंतर्गत दिया गया संरक्षण इसी सिद्धांत पर दिया गया है कि जो व्यक्ति न्यायालय के रूप में कार्य करता है उसके कर्तव्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है कि वह व्यक्ति बिना किसी भय के कार्य कर सके. संघ ने सचिव का जताया आभार कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने कहा कि हम विभागीय सचिव अविनाश चंपावत का आभार अभाव व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारी पीड़ा को समझा है. हमने इस मांग को पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था.

राजकीय सम्मान से गृहग्राम में अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़-धमतरी का जवान बालाघाट में नक्सली हमले में शहीद

धमतरी/बालाघाट. मध्यप्रदेश के बालाघाट में नक्सल मोर्चे पर तैनात धमतरी जिले के एक जवान का बलिदान हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचने पर अंतिम दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। वहीं पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान को उनके गृहग्राम जवरगांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी की आंखे नम थीं। जवरगांव निवासी टकेश्वर निषाद की सीआरपीएफ में भर्ती 2020 में हुई थी जो वर्तमान में बालाघाट में पदस्थ थे। वहीं 13 अक्टूबर रविवार को नक्सल मोर्चे पर सर्चिंग में बोलेरो वाहन से निकले थे, जिसमे 5 जवान सवार थे तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चार अन्य जवान गंभीर भी रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे में टकेश्वर निषाद की मौत हो गई।  रविवार की देर शाम जवान का पार्थिव शरीर धमतरी पहुँचा। शव को जिला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया था। आज सोमवार को गांव के युवाओं ने जिला अस्पताल से बाइक रैली निकाल कर पार्थिव देह को गांव लेकर गए। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जवान को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और शमशान घाट में गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रसाशन का कोई भी अधिकारी शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने नहीं पंहुच।

जिला प्रशासन ने खड़े किए थे हाथ, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में सड़क की मरम्मत करवा रहे ओडिशा के क्रेशर संचालक

गरियाबंद। उसरी पानी में पीएमजीएसवाय की जर्जर सड़क की मरम्मत ओडिशा के क्रेसर संचालक करवा रहे हैं. यह तब हो रहा है, जब भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हुई सड़क की मरम्मत की मांग करते थक चुके ग्रामीणों ने हाइवा को रोककर प्रदर्शन किया था, वहीं दूसरी ओर फंड का अभाव बताकर प्रशासन ने मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए थे. वर्ष 2015 मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत पीएमजीएसवाय विभाग द्वारा उसरीपानी से कालाहांडी पाइकपड़ा तक 2 किमी लंबी सड़क बनाई गई थी. भारी वाहन गुजरने के कारण सड़क में गढ्ढे हो गए थे, जिसकी ओडिशा के क्रेशर संचालक मरम्मत करवा रहे हैं. मिक्स डस्ट और गिट्टी डालकर पहले फोकलेन से गढ्ढे भरे जा रहे है, फिर उसे बराबर कर आवाजाही लायक बनाया जा रहा है. दिन भर में एक किमी सड़क की मरम्मत की गई है. पूरी सड़क की मरम्मत में 2 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च का अनुमान है. हाथ पर हाथ धरे बैठी रही प्रशासन उसरी पानी के उपसरपंच नारायण मांझी और पंच ललित नागेश ने बताया कि उक्त सड़क पर पहले तो भारी वाहन की आवाजाही रोकने प्रशासन के पास बार गुहार लगाते रहे. एसडीएम से लेकर अन्य अफसरों से बार-बार निवेदन करते रहे. प्रशासन के अफसर वाहन रोकने के बजाए सीधे सेट हो गए, मरम्मत के जवाब में फंड का रोना रोते रहे, इसलिए हम सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर इसके समाधान के लिए सड़क पर उतरना पड़ा था. तब जाकर माने क्रेशर संचालक ग्रामीणों ने कहा कि 3 अक्टूबर को 6 हाइवा को रोक दिए थे, तब भी कार्रवाई के लिए कोई जिम्मेदार अफसर नहीं आए. 3 घंटे जाम के बाद हम लोगों ने वाहन मालिक व क्रेशर संचालक से सीधी बात कर सड़क मरम्मत पर वाहन छोड़ने की शर्त रखी थी. क्रेशर संचालक अपने वायदे के मुताबिक, अब सड़क मरम्मत करा रहे. दोनों राज्य के लिए अहम है सड़क कालाहांडी में पाइक पड़ा है, जहां से नवरंगपुर जिले के बड़े व्यापारिक सेंटर जाने के लिए उसरीपानी के रास्ते से प्रवेश करना पड़ता है. ओडिशा के दो जिलों के जोड़ने का यह शॉर्टकट है. कमर्शियल वाहन के अलावा बड़े शहरों को जाने वाली 5 से ज्यादा यात्री बस इसी रास्ते से गुजरती है. उसरी पानी के ग्रामीणों को उपचार के लिए नवरंगपुर हो या धर्मगढ़ जाने के लिए आसानी होती है. आलम यह है कि सड़क जर्जर होने के कारण यात्री बसें बंद हो गई थी. नवनीकरण का भेजा है प्रस्ताव मामले में पीएमजीएसवाय के एसडीओ कमलेश चंद्राकर ने कहा कि कार्य में 2018 तक संधारण अवधि खत्म हो गयी थी. सड़क के नवीनीकरण कार्य के लिए अप्रैल 2024 में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. मंजूरी मिलते ही नवीनीकरण किया जाएगा. आपसी सहमति व सुविधा के लिए अस्थाई मरम्मत अगर ग्रामीण करवा रहे हैं, तो वो उनके आपस का मसला है.

बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में युवती से हैवानियत की 48 घंटे बाद FIR दर्ज

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवती को नशीली दवाई खिलाकर सामूहिक बलात्कार के बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक देने की अमानुशिक घटना सामने आई है। वारदात के 48 घण्टे बाद पीड़िता की रिपोर्ट लिखी गयी और उपचार शुरू हो सका। पड़ोसी जिले सूरजपुर के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 साल की युवती 12 अक्टूबर को घर से दशहरा देखने निकली थी। अगले दिन उसे जख्मी हालत में राहगीरों ने घर पहुचाया। युवती के शरीर मे गम्भीर चोटें थी। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया उसके साथ पढ़ने वाले कांता सिंह और तीन अन्य लोगो ने उसे नशीली दवाई खिलाकर अर्ध बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। शाम पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवती के आंख, हाथ, सिर और चेहरे में गम्भीर चोट लगी है।

करंट से दो बाइक सवारों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में जंगली सुअर को मारने बिछाए बिजली के तार

कोरबा. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला में सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो ग्रामीण युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि गांव से गुजरे 11KW करंट प्रवाहित तार से शिकारियों के द्वारा शिकार करने के लिए जीआई तार को बिछाया गया था। तार बहुत नीचे और जमीन से लगा हुआ था। इसी रास्ते से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम टापरा की ओर से बेला आ रहे दो युवक नारायण कंवर पिता करम सिंह 35 वर्ष व टिकेश्वर राठिया पिता बृजलाल 32 वर्षीय दोनों करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जहां दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह मार्ग आम रास्ता होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी। घटना के दौरान राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे करंट प्रवाहित तार को पहले अलग किया। उसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की गई। वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दिए जहां मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना में पदस्थ एएसई माखन लाल पात्रे और प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन टीम  के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। पुलिस किसी तरह घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:45 बजे पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई, तब जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों में कोहराम व गांव में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है। कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी के जंगल में भी जंगली सुअर पकड़ने करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था जिसमें करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी लगातार जंगली सूअर का शिकार करने जंगलों में  शिकारी सक्रिय वही वन विभाग को कोई लेना-देना ही नहीं है किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं और ना ही वन विभाग इस पर नजर रखी हुई है तभी तो लगातार घटना सामने आ रहे हैं।

साय कैबिनेट की 15वीं बैठक 16 को, धान खरीदी और राज्योत्सव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, इस दौरान आगामी राज्योत्सव और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा भी किये जाने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने इस साल राज्य में 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है और 15 नवंबर से खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव है। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों द्वारा 4% महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग पर विचार और कुछ विभागों में नए पदों की स्वीकृति के प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में विधायकों के यात्रा भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी के लिए पेश किया ज सकता है। इसके अलावा, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को एक साथ कराए जाने पर भी चर्चा हो सकती है। इस संदर्भ में गठित आईएएस ऋचा शर्मा की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिसमें दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते 20 सितंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसके बाद मंत्रियों की व्यस्तता के कारण इस महीने की शुरुआत में प्रस्तावित बैठक स्थगित हो गई थी।

बिहान योजना से बैंक सखी राधा कश्यप को अर्जित कर रही 12 हजार रूपए की आय

कोंडागांव, बस्तर क्षेत्र के सुदूर अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इनमें बिहान योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो न केवल गांवों का विकास कर रही है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकास खंड के छोटे से गांव गुमड़ी की रहने वाली राधा कश्यप इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं। राधा कश्यप अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं, आज उनका परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। पर आज से पांच साल पहले परिस्थिति ऐसे नहीं थी। क्यूंकि राधा और उनका पति मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे। राधा का पति घर चलाने के लिए खेती करते थे और राधा का सारा समय घर के काम-काज और खेती कार्य में निकल जाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों ने राधा के हौसले को कम नहीं किया। उन्होंने परिवार की मदद के लिए कुछ करने का निर्णय लिया और वर्ष 2016 में दुर्गा स्वसहायता समूह से जुड़ गईं। यहीं से उनके आत्मनिर्भर बनने की यात्रा की शुरुआत हुई। बिहान योजना से राधा के परिवार में आया नया मोड़ स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद, राधा को बिहान योजना के अंतर्गत बैंक सखी बनने का अवसर मिला। राधा को जगदलपुर आरसेटी में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने वित्तीय साक्षरता और कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण ने उन्हें बैंकिंग सेवाओं की बेहतर समझ दी और उन्हें अपने काम में दक्ष बना दिया। वर्ष 2018 में उन्होंने 68 हजार रुपये का ऋण लिया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के लिए बैंक सखी के रूप में काम शुरू किया। राधा अब बैंक सखी के रूप में हर महीने लगभग 10 से 12 हजार रुपये कमा रही हैं। यह आय उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बन गई है। उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए किराना दुकान शुरू करने में भी मदद की। अब उनके पति खेती के साथ-साथ दुकान भी चला रहे हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। राधा को बिहान योजना के तहत 2 पंचायतों में 3 गांवों का दायित्व सौंपा गया है, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 2500 है। वह ग्रामीण बैंक और डिजी-पे के माध्यम से प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये तक का लेनदेन करती हैं। उनके पास वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिदिन करीब 80 लोग आते हैं, और अब तक उन्होंने 503 बचत खाते खोले हैं। राधा के प्रयासों से अब तक लगभग 1 लाख 60 हजार डिजिटल लेनदेन हो चुके हैं, जिनमें कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। राधा ज्यादातर मनरेगा मजदूरों का भुगतान करती हैं और अब तक 30 हजार मजदूरों को इस योजना का लाभ दिला चुकी हैं। इसके अलावा, वह वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने 25 लोगों की पेंशन घर-घर जाकर भुगतान करती हैं। बैंक सखी के रूप में अपने काम के अलावा, राधा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अब तक 1200 ई-श्रम और 800 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, जिससे उन्हें 30 हजार रुपये की कमीशन प्राप्त हुई है। इसके अलावा, उन्होंने लगभग 1000 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाया है। इस तरह से राधा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का त्वरित और सुलभ लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राधा ने बिहान योजना का जताया आभार राधा कश्यप की यह सफलता की कहानी सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं की है, जो बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। राधा का कहना है कि बिहान योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। इस योजना से जुड़े रहने के कारण ही अपने पति को आर्थिक सहायता कर पाई, उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet