LATEST NEWS

दो के शव अभी भी मेकाज में रखे, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों के शव ले गए परिजन

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थलथुली गांव में पुलिस जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, इन नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने नक्सली शव को दंतेवाड़ा लाने के बाद पीएम के लिए 3 अलग अलग जिलों में नक्सलियों के शव को पीएम के लिए भेजा गया था, जिसमें 7 शव मेकाज लाया गया, इन नक्सलियों के पीएम के बाद पुलिस जवानों ने इनके परिजनों को शव सौप दिया गया, जहाँ 5 नक्सलियों के शव उनके परिजन ले गए, जबकि 2 शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा सीमा के नेदुर और थुलथुली गाँव में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि 31 नक्सलियों के शव का पीएम एक साथ दंतेवाड़ा में नही किया जा सकता था, इसलिए 14 दंतेवाड़ा, 10 बीजापुर व 7 नक्सलियों के शव का पीएम मेकाज में किया जा रहा है, जिससे कि सभी नक्सलियों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप सके। इनके शव ले गए परिजन बताया जा रहा है कि नारायणपुर व दंतेवाड़ा में मारे गए नक्सलियों में 7 नक्सली जिसमें 4 महिला नक्सली व 3 पुरूष नक्सली का शव जगदलपुर के मेकाज भेजा गया, जिसका पीएम किया गया। इन मारे गए नक्सलियों में फूलों उर्फ सुंदरी 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, बसंती पति साकेत 30 कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, सोमे पति दुग्गे उर्फ मनसीन 35 वर्ष ग्राम रेकावेट्टी जिला कांकेर, बुधराम मड़कम 30 वर्ष भैरमगढ़ जिला बीजापुर, जनीला 32 वर्ष कोसकेटा थाना पुगरवाल जिला कोंडागाँव, अर्जुन उर्फ रंजीत 30 वर्ष ओरछा जिला नारायणपुर के अलावा सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा जिला कांकेर का शव मेकाज में पीएम किया गया, जिसमें सोहन उर्फ रोहन कोयलीबेड़ा और सोमे पति दुग्गे कोयलीबेड़ा के शव अभी भी मेकाज के पीएम घर में रखा हुआ है, जहाँ इनके परिजनों का अब भी इंतजार किया जा रहा है।

अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकट का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मकान से आठ युवतियां गिरफ्तार

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय देह व्यापार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक व 8 युवतियां मिले। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस पर सरकंडा पुलिस मुखबिर से तलाश में जुट गई। इसी बीच 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में करीब 7-8 लड़कियां अलग अलग राज्यों से आईं हुई हैं जो देहव्यापार में लिप्त है। इसकी सूचना पर सी.एस.पी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने टीम तैयार कर मुखबिर के बताये घर पर रेड की। वहां एक मकान में एक युवक व 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगीं। कड़ाई से पूछताछ करने पर देह व्यापार के लिए अन्य जगहों से आने की बात कही। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश 1 पश्चिम बंगाल 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। इनके विरुद्ध सरकंडा पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई कांफ्रेंस ब्रोशर का किया विमोचन, डॉ पाठक ने किया अभिनंदन

रायपुर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया आगामी 46 वीं पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कांफ्रेंस के ब्रोशर का विमोचन माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा आज किया गया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पीआरएसआई की आगामी कांफ्रेंस के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस कांफ्रेंस से उभरते छत्तीसगढ़ की विराट छवि पूरे देश में जाएगी। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक जी ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का बुकें भेंटकर अभिनंदन किया तथा पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी के कांफ्रेंस के उद्देश्यों को बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने इस मौके पर पब्लिक रिलेशन्स के विभिन्न प्रकाशनों तथा जी -20 पर लिखी अपनी मौलिक रचना एवं सूचना के अधिकार पर एक पुस्तक माननीय डॉ रमन सिंह जी को भेंट की। इस अवसर पर नेशनल सेक्रेटरी डॉ पी.एल.के. मूर्ति, डॉ रागिनी पाठक, रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली सहित अन्य पदाधिकारीगण सर्व श्री डॉ कुमार सिंह तोप्पा, सुश्री सोनाली दत्ता, सुश्री रुखसार परवीन, सुश्री रितु लता तारक उपस्थित रहे।

जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव

जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया – डॉ. रमन सिंह अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा – डॉ. रमन सिंह जन भागीदारी से ही होंगे जल संचय और जल संरक्षण के प्रभावी काम – अरुण साव जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव  रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी के गंगरेल बांध के किनारे आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों को जल संरक्षण और जल संचय के प्रति जागरूक करने दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में धमतरी जिले के साथ ही प्रदेशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में चार देशों के प्रतिनिधियों सहित देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविदों, जल संरक्षकों, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी बातें रखीं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जल जगार महा उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल की एक-एक बूंद को बचाने की चिंता करने के लिए इस जल जगार महा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखकर इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हजारों लोग इनमें भागीदार बन रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति यदि हम अभी सचेत नहीं हुए तो भू-जल भी प्रदूषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के विशेषज्ञों, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविदों और जल के संरक्षण-संवर्धन के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन खपा दिया, ऐसे लोगों को धमतरी की धरती पर बुलाकर इस शानदार आयोजन के लिए मैं जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई देता हूं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल संचय और जल संरक्षण पूरी दुनिया में आसन्न जल संकट से निपटने का एकमात्र उपाय है। इसके लिए पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं। समाज और आम लोगों को भी इसके लिए आगे आना होगा, तभी हम अपनी जल धरोहरों को बेहतर ढंग से संरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि पीएचई और नगरीय प्रशासन मंत्री के रूप में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की महती जिम्मेदारी मेरे विभागों की है। साव ने जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कि भारत सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम और अभियान जल और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित हैं। उन्होंने माता अंगार मोती की पवित्र धरती पर जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के सफल आयोजनों के लिए जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। जल जगार महा उत्सव और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन कार्यक्रम को सांसद भोजराज नाग और रुपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने महा उत्सव के तहत आयोजित जल विधानसभा के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की अपनी भूमिकाओं की झलक भी दिखाई। अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन के समापन सत्र मे वनमंडलाधिकारी कृष्णा जाधव ने अपने प्रतिवेदन मे बताया कि दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय जल सम्मलेन में देश-विदेश के 150 से ज्यादा प्रतिनिधि, 69 जल विशेषज्ञ और वक्तागण सहित पद्मसे सम्मानित तीन पर्यावरणविद शामिल हुए। डेनमार्क, जापान, श्रीलंका और यूनिसेफ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि इस सम्मलेन से जल प्रबंधन और संचयन के क्षेत्र में नया दृष्टिकोण मिला है। निश्चित रूप से इस सम्मलेन से जिले में जल संचय और जल संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। जाधव ने कहा कि नारी शक्ति से जल शक्ति तक की सोच ने जल जगार जैसे नवाचारी अभियान को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर कलेक्टर सुनम्रता गाँधी ने सम्मेलन के निष्कर्षों और सुझावों को अतिथियों को सौंपा। विधायक रोहित साहू और दीपेश साहू तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद भी जल जगार महा उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर अवधि में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिष्ड स्टील उत्पादन

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 अवधि में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी एच1 अवधि में दर्ज 23,13,803 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 23,16,659 टन फिनिष्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया। संयंत्र ने उत्पादन के कई अन्य क्षेत्रों में भी अप्रैल से सितंबर अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। अप्रैल से सितंबर की अवधि में बार एंड रॉड मिल ने 4.81 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज कर वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि अप्रैल से सितंबर में दर्ज 4.63 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर 2024 में कास्ट स्टील का उच्चतम उत्पादन 1.71 मिलियन टन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.69 मिलियन टन को पार किया। इसमें अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट बिलेट उत्पादन 1.15 मिलियन टन शामिल है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में दर्ज 1.12 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है। भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर अवधि में 260 मीटर लंबी रेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.91 लाख टन उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.72 लाख टन से कहीं अधिक है। यूनिवर्सल रेल मिल और रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल दोनों ने मिलकर कुल प्राइम रेल उत्पादन 5.95 लाख टन दर्ज किया, जो कि किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन है। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.94 लाख टन को पार कर लिया गया। भारतीय रेलवे हेतु 260 मीटर लंबी रेल की कुल लोडिंग 4.89 लाख टन की गई, जो किसी भी पहली छमाही अवधि के लिए सर्वश्रेष्ठ रही। संयंत्र ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज 4.83 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पीछे छोड़ा। गौरतलब है कि रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 260 मीटर लंबी रेल की अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 91,842 टन दर्ज की है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की पहली छमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग 75,426 टन से कहीं अधिक है। टेक्नो-इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में, अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए संयंत्र के ब्लास्ट फनेर्सों द्वारा 137 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल का उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन दर दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 114 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सीडीआई दर से कहीं अधिक है। संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही अवधि में दर्ज 448 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की पिछली सर्वश्रेष्ठ कोक दर की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 434 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की।

बस्तर दशहरा 2024 को भव्य-आकर्षक बनाने हुई बैठक

जगदलपुर बस्तर दशहरा 2024 को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंगलवर को एक महत्वपूर्ण बैठक बस्तर जिला मुख्यालय के राजमहल परिसर में बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर राजपरिवार के सदस्य महाराज कमलचंद भंजदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व समाज के प्रमुखों, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य बस्तर दशहरा की आगामी तैयारियों पर विचार-विमर्श करना और इसे और भी भव्य बनाने के लिए सुझावों का आदान-प्रदान था। बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को ध्यान में रखते हुए, सभी उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। बस्तर सांसद महेश कश्यप, जो बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष भी हैं, उन्होने कहा कि बस्तर दशहरा केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान से स्थापित हो चुका है। लाखों पर्यटक इस महोत्सव को देखने के लिए बस्तर का दौरा करते हैं। दशहरा की रस्मों में भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी भाई-बहन भी जगदलपुर पहुंचते हैं, और इसके अलावा, देवी-देवताओं का आगमन भी पूजा विधान में एक विशेष भूमिका निभाता है। इसलिए, उनके ठहरने और रुकने की बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। बैठक में बस्तर चैम्बर आॅफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ, और विभिन समुदायों के प्रमुख सदस्य मौजूद थे। इसके साथ ही, माझी-चालकी समुदाय के प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों एवं शहरवासियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बस्तर दशहरा की लोकप्रियता को बढ़ाने और इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर काम किया जाएगा। बस्तर दशहरा की भव्यता न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है।

आस्था, आध्यात्म और उन्नति की भूमि बना अतुल्य दंतेवाड़ा, दंतेश्वरी कॉरिडोर पर्यटकों को कर रहा आकर्षित

दंतेवाड़ा नवनिर्मित मां दंतेश्वरी कॉरिडोर नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का स्वागत करने को तैयार है। कभी माओवादियों के उग्रवाद से प्रभावित रहा दंतेवाड़ा अब पर्यटन, आस्था और आध्यात्म की भूमि के रूप में विकसित हो रहा है। दंतेश्वरी कॉरिडोर, मां दंतेश्वरी मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। यह कॉरिडोर उज्जैन में निर्मित महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया गया है। कॉरिडोर के अंतर्गत डंकिनी नदी पर विशाल रिवर फ्रन्ट, मंदिर तक एक सड़क, भव्य प्रवेश द्वार, कमल आकृति के फव्वारे, दीप स्तंभ एवं 30 दुकानों का निर्माण किया गया है। इस कॉरिडोर के अंतर्गत मध्य भारत का सबसे बड़ा ज्योतिकक्ष (जोत कलश भवन) निर्मित किया गया है। भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण में राजस्थान के सिकंदरा से मंगाए गए पत्थरों का प्रयोग किया गया है। त्रिदेव स्थानम में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मणि मेला आयोजन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया गया है। नदी किनारे भव्य घाट का निर्माण किया गया है। कॉरिडोर में निर्मित बाजार से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। पुरातात्विक एवं धार्मिक स्वरूप में निर्मित यह कॉरिडोर आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। बस्तर की अराध्य लोकदेवी मां दंतेश्वरी का मंदिर दंतेवाड़ा में शंखिनी एवं डंकिनी नदी के संगम पर स्थित है। दंतेश्वरी शक्तिपीठ भारत का 52वां शक्तिपीठ है। ऐसा माना जाता है कि शंखिनी एवं डंकिनी नदी के संगम तट पर माता सती का दांत गिरा था, इसलिए यह पवित्र स्थल दंतेश्वरी शक्तिपीठ कहलाया। बस्तर के सम्भागीय मुख्यालय जगदलपुर से इस शक्तिपीठ की दूरी 84 किमी है। यहां 1 वर्ष में तीन बार नवरात्रि मनाई जाती है। तीसरी नवरात्रि को आदिवासी समाज फागुन माह में पूरे 10 दिन के लिए मनाता है। जिसे फागुन मढ़ई (आखेट नवरात्रि) के नाम से जाना जाता है। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह की नई उमंग शक्तिपीठ में कॉरिडोर का निर्माण होने से शक्तिपीठ की भव्यता अब और व्यापक हो गई है। कॉरिडोर का निर्माण होने से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय निवासी मंजू देवी बताती हैं कि कॉरिडोर बनने से मंदिर की रौनक और बढ़ गई है, कॉरिडोर बनने के बाद अब ज्यादा भक्त माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं, रिवर फ्रंट सुंदर दिखाई देता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में आने वाले पर्यटकों को यह कॉरिडोर बेहद लुभा रहा है। कॉरिडोर की आध्यात्मिक थीम पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। नागपुर से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे पर्यटक अमित कुमार कहतें हैं कि दंतेश्वरी मंदिर आने का अनुभव बेहद ही अच्छा रहा। जिस तरह से इस पवित्र स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया है वह अद्भुत है। मैं पहले भी यहां मां के दरबार में आ चुका हूँ, आज जब 3 साल बाद यहां पहुंचा तो इस भव्य कॉरिडोर को देखकर काफी सुखद अनुभूति हुई। आईएएस विनीत नंदनवार के प्रयास ला रहे रंग दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कॉरिडोर निर्माण कार्य को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर तेजी से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया था। उन्होंने मंदिर समिति को भरोसे में लेते हुए इस कॉरिडोर की पूरी योजना तैयार की। सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया, कलेक्ट्रेट स्तर पर ही निर्माण के लिए जरूरी फंड स्वीकृत कराते हुए तीव्र गति से कार्य को आगे बढ़ाया। उनके प्रयासों का परिणाम है कि मां दँतेश्वरी मंदिर परिसर में बना यह कॉरिडोर पर्यटकों को लुभा रहा है, श्रद्धालुओं एवं आस्था के बीच के सूत्र को मजबूती प्रदान करते हुए आर्थिक उन्नति की राह तैयार कर रहा है।

सेल और बीएचपी ने स्टील डीकाबोर्नाइजेशन के मार्गों को गति देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

भिलाई/ नई दिल्ली भारत में सबसे बड़ी सरकारी स्वामित्व वाली स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और अग्रणी वैश्विक संसाधन कंपनी बीएचपी के बीच स्टीलमेकिंग डीकाबोर्नाइजेशन की दिशा में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गया है। यह साझेदारी भारत में ब्लास्ट फर्नेस रूट के लिए लो-कार्बन स्टीलमेकिंग टेक्नोलॉजी वाले तरीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सेल और बीएचपी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौता ज्ञापन के तहत, दोनों पक्ष पहले से ही सेल के ब्लास्ट फर्नेस संचालन करने वाले एकीकृत इस्पात संयंत्रों में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (जीएचजी) को कम करने की दिशा में विभिन्न रणनीतियों का आकलन करने वाले शुरूआती अध्ययन के साथ संभावित डीकाबोर्नाइजेशन के अनुकूल विभिन्न वर्कस्ट्रीम्स की खोज कर रहे हैं। ये वर्कस्ट्रीम ब्लास्ट फर्नेस के लिए हाइड्रोजन और बायोचार जैसे वैकल्पिक रिडक्टेंट्स की भूमिका पर विचार करेंगे ताकि डीकाबोर्नाइजेशन ट्रांजिशन को अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय अनुसंधान और विकास क्षमता का निर्माण भी किया जा सके। भारत और वैश्विक इस्पात उद्योग में मध्यम और दीर्घ अवधि के दौरान डीकाबोर्नाइजिंग को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी को लागू करना और मौजूदा ब्लास्ट फर्नेस तकनीकी में कमी लाना महत्वपूर्ण है और इस अप्रोच के साथ ये साझेदारियां बेहद जरूरी हैं। सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने इस समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा, “सेल बीएचपी के साथ इस समझौते को टिकाऊ तरीके से स्टील उत्पादन के विकास की दिशा में भविष्य की ओर एक बढ़ते कदम के रूप में देख रहा है। इस्पात क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी प्रतिबद्धताओं के साथ लेकर चलने की उभरती हुई आवश्यकतों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। सेल भारत में इस्पात उद्योग के लिए एक इनोवेटिव भविष्य को बढ़ावा देने के जरिये जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवास की चाबी

बेमेतरा उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बेमेतरा के टाउन-हॉल में आयोजित आवास मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आवास मेला में 12 लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल तथा विधायक दीपेश साहू और और ईश्वर साहू भी आवास मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आवास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में बीते सितम्बर माह में करीब 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री हर गरीब का पक्का मकान का सपना पूरा कर रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही हमने अगले दिन 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। इनमें से आठ लाख मकानों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले में 32 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। नए स्वीकृत आवासों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। श्री साव ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों और सीमित आमदनी के कारण गरीब परिवारों को यह केवल सपना ही लगता था। प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के इस सपने को हकीकत में बदल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से राज्य के लाखों परिवारों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रज्ञा निवार्णी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आवास योजना के लाभार्थी बड़ी संख्या में आवास मेला में शामिल हुए।

एसईसीएल के प्रत्येक कर्मचारी को किया जाएगा 93,750 रुपए के बोनस का भुगतान

बिलासपुर एसईसीएल ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। कंपनी द्वारा अपने 36000 से अधिक कर्मियों को लगभग 295 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी के प्रत्येक कर्मी के खाते में 93,750 रुपए के बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के रूप में पहुंचेगे। पिछले वर्ष एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85000 रुपए के बोनस का भुगतान किया गया था और इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17,000 रुपए मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर पूरे कोल इण्डिया को देखा जाए तो यहाँ दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1850 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा। कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के कामगारों का बोनस तय करने हेतु नई दिल्ली में हाल ही में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे थे। दिवाली से पहले बोनस पाकर सभी कर्मीगण अत्यंत हर्षित नज? आए और बोनस के समयोचित भुगतान के लिए उनके द्वारा प्रबंधन को धन्यवाद दिया ।

जंगल में हुए मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी का 1 नक्सली ढेर, हथियार बरामद

सुकमा भेज्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पामलूर के जंगल में हुए मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिय है। एएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्रान्तर्गत कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206 कोबरा, 208 कोबरा, 131 सीआरपीएफ, 212 सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, सिंघनमडगू व आस-पास के क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। सोमवार देर शाम को ग्राम पामलूर के जंगल-पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली का शव व हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य लोकेश के रूप में हुई है, घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। विदित हो कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में 31 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसे देश का सबसे बड़ा नक्सल आॅपरेशन माना जा रहा है।

3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को एक जनमिलिशिया कमाण्डर सहित विस्फोटक के साथ किया गिरफ्तार

बीजापुर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक जनमिलिशिया कमाण्डर सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के तर्रेम थाना द्वारा पुसबाका आरपीसी अंतर्गत जनमिलिशिया कमाण्डर आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु पिता मंगलू ओयाम उम्र 35 निवासी कोत्तागुडा बिटिलपारा थाना बासागुड़ा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली आयतु ओयाम उर्फ मुन्ना आयतु आईईडी लगने की वारदात में मिल रहा, इसके द्वारा लगाये गये आईईइडी से 29 सितंबर 2024 को आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान विस्फोट होने से घटना में सूरक्षाबल के 5 जवान घायल हो गए थे। चिन्नागेलूर मुठभेड़ में भी शामिल था। एक अन्य मामले में भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के फुलादी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व थाना मिरतुर का संयुक्त बल अभियान पर निकला था। अभियान के दौरान फुलादी और तड़केल के बीच जंगल से 3 भूमकाल मिलिशिया सदस्यों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सुखराम पोडियामी पिता स्व. बदरू पोडियामी उम्र 32 निवासी हकवा मुसीरपारा, मनीराम इरपा उर्फ ताडखुडा पिता स्व. मंगू उम्र 30 निवासी हकवा पटेलपारा व लछिन्दर पोडियामी उर्फ आयतु पिता स्व. बुधराम उम्र 35 निवासी हकवा मुसीरपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनों नक्सली नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय रूप से काम कर रहे है। गिरफ्तार उक्त चारों नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेम व मिरतुर थाना में कार्यवाही के उपरांत आज मंगलवार को  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।

निर्वाचन आयुक्त सिंह ने कहा-राज्य में परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करें

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को सुचारू और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए तैयारियों का मूल्यांकन करना था। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रियाएं चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिससे समय पर और निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके। बैठक में नगरपालिकाओं में स्थानों के आरक्षण में वर्तमान स्थिति के साथ नगरीय निकायों (न.पा.नि. राजनांदगांव, न.पा.परि. कवर्धा, कुम्हारी, बेमेतरा, तखतपुर) में न्यायालय के स्थगन होने के कारण परिसीमन की जानकारी अप्राप्त होने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 तथा भविष्य में होने वाले उप निर्वाचन के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले वाहनों हेतु किराये का दर के निर्धारण, निर्वाचन में नियुक्त प्रेक्षकों के मानदेय, आगामी आम एवं उप निर्वाचन 2024-25 के लिए निर्वाचन संचालन हेतु नियोजित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये जाने वाले मानदेय दरे तथा वाहन किराये पर लेने हेतु वित्त विभाग की पूवार्नुमति से संबंधित भेजे गये प्रस्तावों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई, जिसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग कर सके। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड?े पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., नगरीय प्रशासन  एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू एस. आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे,  उप सचिव डॉ. नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।  

थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख के इनामी नक्सली सुरेश उर्फ जानकू की पत्नि ने कहा हमें गम नहीं है, उसने गलत रास्ता चुना

दंतेवाड़ा नक्सलियों के साथ 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुरेश उर्फ जानकू की पत्नी टूबरी पुलिस के कहने पर परिवार वाले उसका शव लेने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। टूबरी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि माता-पिता ने सुरेश से उसकी शादी करवाई थी। शुरूआत में वह घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, हमारे 3 बच्चे भी हुए, पति खेती-किसानी करने जाता था, घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था, पूरा परिवार खुश था। लगभग 15 वर्ष पहले वह एक दिन रात में घर से निकलकर कहीं चला गया। अगले दिन उसे खोजने निकले लेकिन उसका कंही पता नहीं चला। एक हफ्ते बाद जब वह घर लौटा तो उसके हाथों में हथियार और जिस्म में काली वर्दी थी, उसने बताया कि वह नक्सली बन गया है। हमने उसे बहुत रोका, लेकिन नहीं माना, उस दिन के बाद से वह कभी लौटकर घर नहीं आया। नक्सली की पत्नी ने कहा कि उसके जाने के बाद 3 बच्चों की परवरिश मैंने खुद की, बच्चों को पिता की शक्ल तक याद नहीं है। हमें उम्मीद थी कि उसे अपने बच्चों की याद आएगी, तो वह घर जरूर आएगा, लेकिन दिन गुजरता गया। जब वह कुछ सालों तक नहीं लौटा तो फिर हमने भी उम्मीद छोड़ दी। अब 15 साल बाद खबर आई कि मुठभेड़ में वह मारा गया है। हमें गम नहीं है क्योंकि उसने परिवार को छोड़कर गलत रास्ता चुन लिया था। पुलिस के कहने पर शव लेने आए हैं, ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। मारे गये नक्सली सुरेश के भाई संतुराम का कहना है कि भाई नक्सल संगठन में क्यों चला गया यह हमें नहीं पता। घर से जाने के बाद वह कभी मिलने नहीं आता था। उसकी मौत की खबर मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से मिली,अब पुलिस के कहने पर उसका शव लेने आये हैं।

कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई राजस्व मंत्री वर्मा ने दिए निर्देश

रायपुर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने राजधानी रायपुर की चंगोराभांठा स्थित मंदिर को दान में दी गई भूमि को कूटरचना कर भू-माफिया को बेचने के मामले में एक सप्ताह के भीतर जांच कर कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व मंत्री के समक्ष डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्र. 68 के चंगोराभांठा महादेव तालाब पर स्थित सीरवेश्वर नाथ महादेव मंदिर व उसकी 4.40 एकड़ जमीन भूमाफिया को नियम विरूद्ध बेचने और अवैध प्लाटिंग से संबंधित प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई के लिए क्षेत्र के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया है। यह भूमि पटवारी हल्का नं. 105 खसरा नं. 84 तहसील जिला-रायपुर में स्थित है। यह भूमि रिंगरोड पर श्याम पेट्रोल पंप के पीछे व अभिनंदन पैलेस के बाजू की है। गौरतलब है कि महादेव तालाब के किनारे जमींदार गोविंदधर ने महादेव तालाब के किनारे 11 एकड़ जमीन (पांच एकड़ कृषि के लिए, साढे चार एकड़ तालाब के लिए तथा डेढ एकड़ तालाब के चारों ओर आने जाने का मार्ग) ग्राम समाज को मंदिर के लिए दान में दी गई थी। भू-स्वामी गोविंदधर की वर्ष 1976 में मौत के बाद मंदिर के सेवक जयलालपुरी वल्द नरोत्तम पुरी ने कूटरचना कर स्वयं को मंदिर तथा मंदिर से लगी जमीन का सर्वराकार बना लिया। जयलाल पुरी ने यह जमीन अवैध रूप से 1989 में भूमाफिया संजय अग्रवाल को बेच दी जबकि ट्रस्ट के प्रबंधक तत्कालीन कलेक्टर थे। कूटरचना कर यह बताने का प्रयास किया गया कि, वास्तविक भूस्वामी गोविंदधर निहंग साधु था तथा उसके कोई संतान नहीं हैं। जबकि रायपुर ब्राह्मणपारा निवासी गोविंदधर के पुत्र बलरामधर तथा उनके पुत्र प्रणव कुमार दीवान उनके वारिस हैं। भूमि को भू-माफिया को बेचने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने न्यायालय में वाद दायर किया था। स्थानीय न्यायालय, सेशन न्यायालय तथा उच्च न्यायालय जबलपुर से केस जीतने के बाद भी मंदिर की भूमि भू-माफिया के कब्जे में है। उक्त भूमि पर भू-माफिया अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचने की शिकायत 07 जून 2022 को कलेक्टर रायपुर व नगर निगम आयुक्त से की गई थी। क्षेत्र के निवासियों ने जनहित में उक्त भूमि की अवैध प्लाटिंग पर रोक, रजिस्ट्री पर रोक तथा कूटरचना कर नामांतरण करवाने वालों पर अपराध दर्ज करने एवं 4.40 एकड़ भूमि व तालाब पर आने-जाने के बंधक रास्ते को मुक्त करवाने के आवेदन पर नगर निगम ने उक्त अवैध प्लाटिंग पर 16 जून 2022 को बुलडोजर चलाया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet