LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है. इसकी जानकारी राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने दी है. अब अगले गुरुवार को सीएम साय के जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है.

माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर माँगी प्रदेशवासियों की खुशहाली, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे डोंगरगढ़

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों के डिप्टी सीएम ने धोए पैर, नए आवास की चाबी और प्रमाण पत्र किया भेंट

कबीरधाम आज बुधवार को कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज शक्ति के प्रतीक पवित्र नवरात्रि पर्व के मौके पर कवर्धा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय आवास मेला में शामिल हुए। जिले के 18 हजार से अधिक आवासहीन ग्रामीण परिवारों को उनके नए स्वीकृत हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र वितरण कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का पारंपरिक संस्कृति से चरण पखार (पैर धोकर) ग्रामीण परिवारों का सम्मान कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आवास मेले में कबीरधाम जिले के 12 हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र भेंट की। जिले में विगत कुछ ही समय में 12 हजार से अधिक पीएम आवास पूर्ण कर लिया गया है। शर्मा ने मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित 250 से अधिक राज मिस्त्री को प्रमाण पत्र और टूल किट का वितरण किया। इस दौरान गुणवत्ता पूर्ण आवास निर्माण के लिए शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, कर्मचारियों, संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के असाक्षर को साक्षर बनाने के उद्देश्य अभ्यास पुस्तिका प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री ने आवास जागरूकता पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। आवास  मेला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप, लीड बैंक द्वारा बैंकिंग सुविधाओं के लिए कैम्प और खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड आदि के लिए स्टॉल लगाया है।

महिलाओं के पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला समूह के नाम से 8 बैंकों से लिया 46 लाख का लोन

कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे.

सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई

सरगुजा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में छुही खदान धंसने से दो लोग दब गए. जिससे उनकी मौत हो गई है. मामला जिले के लखनपुर के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले बिजोरा नाला के छुही खदान का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ऐसे हुआ हादसा दरअसल जमदरा निवासी हीरामन यादव और शिवा यादव रोज की तरह बुधवार की सुबह तड़के पांच बजे के आसपास बिजनोरा नाला के पास अवैध छुही खोदने पहुंचे और मिट्टी हटाने लगे. इसी दौरान तकरीबन 6 बजे के आसपास बड़ा सा मिट्टी का टीला धंस कर उनके ऊपर गिर पड़ा. जिससे दोनों मिट्टी में दब गए. पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को जब मिट्टी का टीला धंसने की आवाज सुनाई दी तो वे मौके पर पहुंचे. लेकिन उनको वहां कोई नजर नहीं आया. हीरामन यादव के परिजन ने बताया कि हीरामन और उसके साथ शिवा यादव छुही खोदने के लिए आए थे. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी . मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी हटाई. इसके बाद हीरामन शिवा का शव बरामद किया गया. अवैध रूप से संचालित हो रहा था खदान जमदरा बिजनोरा नाला के स्थित छुही खदान लम्बे समय से वन भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था. दरअसल क्षेत्र ग्रामीण उक्त अवैध खदान से मिट्टी हटाकर छुही निकाला करते थे. जिसे वे स्थानीय बाजारों में बेचकर कुछ कमाई करते थे. छुही का उपयोग अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्रों के मिट्टी के घरों की लिपाई पोताई व पान में खाने वाला चूना सहित अन्य कार्यों में किया जाता है. वर्तमान में त्योहार का सीजन होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ी हुई है. जिसके कारण ही ग्रामीण अवैध रूप से इसकी खुदाई कर बेचते हैं.

झीरम घाटी हमले के दरभा डिवीजन के नक्सलियों का आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सुरक्षाबल सक्रिय

जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है. बस्तर पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. दरभा डिवीजन 2005 से 2015 तक नक्सली गतिविधियों का मुख्य केंद्र था, लेकिन 2016 के बाद से इसमें गिरावट आई है. वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है.

पेट्रोलिंग टीम ने आठ गुंडे-बदमाशों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट

बिलासपुर। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

दो लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा के लखनपुर में छुही खदान धंसी

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुही खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है. बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे. छुही मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

दुबई से 11 करोड़ का हवाला के जरिए लेनदेन, राजस्थान-बीकानेर में ड्रोन से पाकिस्तान से पहुंचाई हेरोइन

बीकानेर. जिले से लगती पाक सीमा की नीलकंठ पोस्ट के पास बीती 2 अक्टूबर को ड्रोन के जरिये गिराई गई हेरोइन के मामले में तस्करों से की जा रही पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। संयुक्त जांच एजेंसियों की तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि पाक में बैठे तस्कर ने ही हेरोइन को गिराने की लोकेशन तय की थी और इसके पैसों का लेनदेन हवाला के जरिए दुबई से किया गया था। गौरतलब है कि खाजूवाला बॉर्डर एरिया में बीएसएफ को नीलकंठ पोस्ट के पास एक ड्रोन और करीब 11 करोड़ रुपये की 2 किलो हीरोइन बरामद हुई थी। इस मामले को लेकर पुलिस और बीएसएफ ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस, सीआईडी आईबी, बीएसएफ द्वारा तस्करों से 2 दिन की पूछताछ के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हेरोइन तस्करी की डील पंजाब में बैठे मुख्य तस्कर ने पाकिस्तानी तस्कर से की थी। इस काम के लिए उन्होंने हाल ही में रोहतक जेल से छूट बलदेव सिंह को केरियर बनाया था। सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय हुआ था और एक लाख रुपए अहमद ने दुबई से हवाला के जरिए बलदेव के बताए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए थे लेकिन बीएसएफ पुलिस की चौकसी के चलते तस्कर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि बलदेव सिंह पिछले एक साल से पाकिस्तानी तस्कर अहमद के संपर्क में था। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के फाजिल्का के बलजीत सिंह, हरभजन सिंह, अमरीक सिंह, मस्तान सिंह और हनुमानगढ़ निवासी महेंद्र सिंह और परगट सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी तारा सिंह अभी फरार चल रहा है। मामले की जांच छतरगढ़ थाना प्रभारी संदीप कुमार कर रहे हैं। BSF अधिकारियों के अनुसार ड्रोन का इस्तेमाल तस्करों द्वारा तेजी से किया जा रहा है, क्योंकि यह सीमा पर लगे कड़े सुरक्षा इंतजामों को चकमा देने का एक नया तरीका है। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के महीनों में ऐसे कई ड्रोन पकड़े हैं, जिनके जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भारतीय क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी है। ड्रोन के खिलाफ लड़ाई को और कारगर बनाने के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि तस्करों के इन प्रयासों को विफल करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हरियाणा में शानदार जीत कीम मनेन्द्रगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मनायी खुशियाँ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक मे जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की तथा भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है।  इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। वंही जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। आलोक जायसवाल, विनोद गुप्ता, गुरुचरण सिंह कालरा, अजमुदिन अंसारी, जमील शाह, धर्मेंद्र पटवा, राहुल सिंह, संजय गुप्ता, अपूर्वकर , जयंती यादव, सुश्री कोमल पटेल, जलील शाह, जनार्दन केवट, हीरालाल रजक, विजय पाठक, रामधुन जायसवाल, प्रमोद बंसल, आलोक जायसवाल, श्याम बिहारी रैकवार, राम मनोहर शाह, उमाशंकर पासी, किशन शाह, आकाश दुआ, हरित शर्मा, रमेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, श्री अग्रवाल, संगम सेन, मुन्ना लाल जायसवाल ने भाजपा की जीत के जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मनेंद्रगढ़ के गरबा नाइट्स धूम में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय गरबा एंड डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग गरबा एंड डांडिया नाइट्स में पहुंचे। इस गरबा नाइट्स में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का बखान किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा नाइट्स में स्वागत एक विशेष अंदाज में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत पारंपरिक गरबा नृत्य करते हुए किया गया। इस दौरान बच्चों ने लाल गुलाब का फूल स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किया, जिसे पाकर मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और इस आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने गरबा नाइट्स के आयोजन को शानदार बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। भारत एक ऐसा देश है, जो 365 दिनों में 365 तरह की खुशियां मनाता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें हर अवसर पर आनंदित होने का अवसर देती हैं। गरबा कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ दूर-दूर से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जहां केवी पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने अपनी अद्भुत गरबा प्रस्तुति से न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों की संजीव और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश के दौरान लोगों से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने वाले लाइव आर्केस्ट्रा और गरबा महोत्सव में शामिल होने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार करते हैं।

पति को छुड़ाने ऐंठे लाखों रूपये, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला से किया दुष्कर्म

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के कवर्धा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी मुस्लिम युवक ने अपने आप को हिंदू बताकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में है। उसके पति को जेल से छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए भी ऐंठ लिए है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी आरोपी का नाम साहिल खान है,उसने राजू सिंह के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म समेत कई धारा में केस दर्ज कर लिया है। 6 माह पहले कवर्धा के एक चाय की टपरी में पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई व घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को रुपए देने के नाम पर 6 माह में 3 लाख रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। बाद में फिर आया और दबाव बनाने लगा कि मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तकरीबन 4-5 बार उसने संबंध बनाया। तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। इसके बाद थाना रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो कि कवर्धा में काम करता था।

बिहार और झारखंड का ठग गिरोह पकड़ा, छत्तीसगढ़-बालौदा बाजार पुलिस को मिली सफलता

बालौदा बाजार. बालौदा बाजार भाटापारा जिले में लगातार हो रही ठगी मामले में जिला पुलिस को मिली सफलता बिहार, झारखंड के ठग गिरोह के लोग पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में चांदी के जेवर व नगदी भी किया जप्त, छत्तीसगढ़ का नक्शा देखकर ग्रामीण क्षेत्र को बनाते थे ठगी का शिकार, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना व सोना चांदी चमकाने के बहाने चोरी  और ठगी को देते थे अंजाम,जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर पकड़ा गया ठगो को। जिला बलौदा बाजार भाटापारा के अलग-अलग थानों में लगातार ठगी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिला पुलिस ने  जिला साइबर टीम ,सवीलांस टीम जिले के अलग थानों से टीम गठित कर कुछ संदेहों पर नजर रखा गया जब उनका पीछा करते टीम खरसिया पहुंची तो भारी मात्रा में डेरा बनाकर ठग वहां रह रहे थे पुलिस में सभी को बलोदा बाजार थाना लेकर आए तथा प्रार्थियों से पहचान करवा रहे हैं जिसमें कुछ लोगों की पहचान ठगी करने में हो चुकी है तथा कुछ अन्य जिलो से भी ठगी के मामले वाले प्रार्थियों को बुलाया जा रहा है, जिसमें पहचान के बाद अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जब इस संबंध में जिला बलौदा बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, ठग गोरोहा छत्तीसगढ़ का नक्शा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते थे, पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन देना जैसे कार्य तथा सोना चांदी चमकाने के आड़ में ठगी तथा चोरी जैसे कार्य को अंजाम दिया जाता था, जिले के पुलिस टीम ने कुछ संदेही लोगों पर नजर रखी तथा उनका पीछा किया गया पीछा करते तथा उनके मोबाइल का लोकेशन के जरिए  खरसिया पहुंची जहां सभी डेरा बनाकर घटना को आजम देकर रहा करते थे।

सरपंच व ग्राम प्रमुखों की कलेक्टर से की शिकायत, छत्तीसगढ़-कांकेर में परिवार के 12 लोगों का हुक्का पानी बंद

कांकेर. कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है. हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि  गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है।

बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पिछले दिनों रायपुर में एसपी कलेक्टर्स की कांफ्रेंस मीटिंग ली गई थी। जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर बल दिया गया था। जिस पर शासन के निर्देश पर बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में जीपीएम पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है। जहां पर पिछले दिनों हुई कार्यवाहियों से लीड हासिल करते हुए इस बार एसपी भावना गुप्ता ने साइबर सेल और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया गया था जिस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गांजा परिवहन करते एक्सएल 6 वाहन और दो अंतर राजजीय गांजा तस्करों को धर दबोचने में सफलता मिली है । पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों से जानकारी निकलवाकर मामले में  पायलटिंग वाहन और सहयोगियों सप्लायर्स की जानकारी भी प्राप्त कर आगे की भी धर पकड़ की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस की मानें तो गांजा तस्कर ये गांजे की खेप गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जाया जा रहा था। वहीं वर्तमान कार्यवाही मिलाकर लगभग एक माह में जिले की पुलिस ने तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख को बरामद किया गया है वहीं फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं हैं। तो वहीं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।।इस कार्यवाही में पुलिस ने रामप्रसाद यादव पिता दसुवा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश, सोनू पांडे पिता स्व विशेष पांडे उम्र 30 वर्ष खास थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने कार्यवाही में आरोपियों से गांजा 2.2 क्विंटल मूल्य लगभग 41 लाख रूपए का गांजा, अनुमानित मूल्य 10 लाख एक्सएल 6 कार, तीन नग मोबाइल, नगदी रकम 1500 रुपए नगद राशि, सब कुल लगभग 51 लाख रुपए की कार्यवाही किया है।।पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करो से एक्सएल 6 कार और 220 किलो गांजा बरामद।।साथ ही मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet