LATEST NEWS

नवा रायपुर में पूजा- अर्चना कर किया गृहप्रवेश, छत्तीसगढ़ के सीएम साय नए आवास पर पहुंचे

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

CM साय ने सेना के अदम्य साहस को सराहा, छत्तीसगढ़-रायपुर में सैन्य प्रदर्शनी एक दिन और बढ़ी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह और प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी का आयोजन सात अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रदर्शनी दिन में सुबह आठ बजे से दस बजे तक एवं शाम को छह बजे से रात आठ बजे तक आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70 और अन्य आधुनिक सैन्य उपकरणों का अवलोकन कर सकेंगे, जिनका उपयोग हमारे सशस्त्र बलों ने दुश्मनों के खिलाफ विजय प्राप्त करने में किया है। इसके साथ-साथ आप पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयर डेविल मोटरसाइकलिंग और घुड़सवारी जैसे हैरतअंगेज और अद्भुत प्रदर्शन का आनंद भी ले पाएंगे। सीएम साय ने प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण में से एक टैंक टी-90 भीष्म का भी अवलोकन किया और इसकी क्षमता और विशेषता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सेना में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक हथियारों, ड्रोन, रायफल सहित भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, अग्निपथ योजना, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टाल का अवलोकन किया। सैन्य प्रदर्शनी के दौरान भारतीय सेना द्वारा युद्ध में उपयोग किए गए तथा वर्तमान में उपयोग किये जा रहे विभिन्न हथियारों, टैंक, रायफल आदि का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में ऐसे टैंक और हथियार भी शामिल हैं, जो वर्तमान में उपयोग में नहीं है और सेना ने इसे एक धरोहर के रूप में संजो कर रखा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों का अवलोकन किया और सेना के अधिकारियों से जानकारी ली। सैन्य प्रदर्शनी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस प्रदर्शनी में अपनी सेना की ताकत, उनकी क्षमता और हमारे वीर जवानों के शौर्य को देखकर रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए सेना का एक अकेला जवान ही काफी होता है। सेना की वर्दी में किसी चुस्त-दुरूस्त जवान को देखकर ही हमारे भीतर जोश आ जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब हम कर्तव्य-पथ पर अपने सैनिकों को परेड करते हुए देखते हैं, तब हर भारतीय के मन में विचार अवश्य आता है कि काश हम भी भारतीय सेना का हिस्सा होते। उन्होंने कहा कि हमारी यह सेना संख्या दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में गिनी जाती है। हमारी यह सेना अपने अनुशासन और दक्षता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

महिला की मौत पर व्यवस्था बनाने की अपील, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव के बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंचे लाखों श्रद्धालु

राजनांदगांव. विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में लाखों की संख्या में नवरात्र पर्व पर लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, कलेक्टर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पद यात्रियों से अपील की है और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही गई है। बता दें कि आज डोंगरगढ़ मेले में एक महिला की मौत हुई है मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर स्थित है, मां के दर्शन के लिए नवरात्रों पर पर लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंच रहे हैं, अभी तक लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए हैं। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपील की जा रही है,वहीं डोंगरगढ़ मेले में आज एक लगभग 35 से 40 वर्षी महिला की मौत हुई है मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है पुलिस जांच कर रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ की अधिकता है,श्रद्धालु एवं पदयात्रियों से अपील है कि वह व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अपने परियों का इंतजार करें,इसके साथ ही बुजुर्ग बच्चों माता एवं दिव्यांगजनों को दर्शन के लिए पहले जाने दिया जाए,जिससे व्यवस्था बनी रहे,सभी अपनी पारी आने का इंतजार करें और माता का दर्शन करें और व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें लाखों की संख्या में रोजाना भक्त माता के दर्शन के लिए पदयात्रा करते हुए और अन्य मार्गो से पहुंच रहे हैं,भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है।

जांजगीर चांपा में बड़ा हदासा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंद, दो की हालत गंभीर, चार बिलासपुर रेफर

जांजगीर चांपा पामगढ़ थाना क्षेत्र के पामगढ़ कुटराबोड मुख्य मार्ग पर नहर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया।   जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच  कुटराबोड में युवक और बच्चे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर सड़क किनारे घूम रहे थे। कुछ लोग बैठे थे। तभी पामगढ़ की ओर से जांजगीर की ओर तेज रफ्तार से पिकअप ने बच्चों को अपने चपेट में ले  लिया। घटना में आधे दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इधर अन्य मॉर्निंग वॉक पर निकले गांव के लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस और परिजनों को दी। जहां तत्काल एंबुलेंस पहुंचने पर सभी घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से पिकअप फरार हो गया है।

मां दुर्गा से मांग रहे क्षमा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के जिला जेल के बंदी कर रहे उपवास और उपासना

रायगढ़. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में जहां मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में बंद कैदी व विचाराधीन बंदी भी जेल के भीतर उपवास रहकर न केवल मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है बल्कि अपने किये गए अपराधों की क्षमा मांगी जा रही है। रायगढ़ जिला जेल के जेलर एसपी कुर्रे ने इस संबंध में बताया कि नवरात्रि के पहले दिन 8 महिलाएं और 78 पुरूषों ने उपवास रखते हुए पूजा अर्चना की थी। नवरात्रि के दूसरे दिन 44 पुरूष, तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरूषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। ज्यादातर बंदी एकम, पंचमी और अष्टमी को उपवास रखते हैं। इसके लिये हमारी तरफ से फल, साबूदान, उबला आलू के अलावा फल्लीदाना फलाहार के रूप में व्यवस्था की जा रही है। जेलर ने यह भी बताया कि सुबह और शाम के समय यहां के बंदी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, भजन कीर्तन पश्चात प्रसाद का वितरण करते हैं। एक बैरक में होती है पूजा एक बैरग में साफ-सफाई करके जोत जलाया जाता है, और इस दौरान जो उपवास रहते हैं उनके द्वारा सुबह व शाम के समय पूजा पाठ आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है। हर साल नवरात्रि के अवसर पर जेल में बंद कैदियों और विचाराधीन बंदियों के द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मां देवी की पूजा अर्चना की जाती है। किये गए अपराधों का मांगते है क्षमा जेल में बंद कैदी धार्मिक आस्था का पालन करते हुए हर नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए अपने द्वारा किये गए अपराधों का मां दुर्गा से क्षमा मांगते हुए पश्चाताप करते हैं। साथ ही साथ घर परिवार के लिये आशीर्वाद मांगते हैं।

खाद्य विभाग ने जांच कर लिखाई रिपोर्ट, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शासकीय दुकान संचालक ने की लाखों की गड़बड़ी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक के द्वारा लाखों की गड़बड़ी करने के मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत संचालक के खिलाफ खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाई है। राशन दुकान संचालक के द्वारा गांव के ग्रामीणों को राशन नही देने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैनापारा शासकीय उचित मूल्य दुकान भैनापारा के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता और खाद्यान्न चावल 264.60 क्विंटल शक्कर 7.35 क्विंटल नमक 4.44 क्विंटल चना 17.63 क्विंटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन 1 नग जिसकी कुल राशि 11 लाख 81 हजार 398 रूपये एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान गीधा में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता और चावल 342.56 क्विंटल शक्कर 9.47 क्विंटल नमक 15.68 क्विंटल चना 16.81 क्विंटल जिसकी राशि 14 लाख 88 हजार 189 रुपए होती है। शासकीय उचित मूल्य दुकान के विके्रता जगदीश प्रसाद रौतिया ने भैनापारा के अलावा गीधा को 26 लाख 69 हजार 587 रूपये की गड़बड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में खाद्य विभाग ने जांच उपरांत शिकायत सही पाये जाने के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने धारा 409 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर बनमाली यादव ने बताया कि खरसिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैनापारा के ग्रामीणों ने पिछले साल दिसंबर माह में जगदीश प्रसाद रौतिया उर्फ महेंद्र कुमार सिदार के खिलाफ राशन नही देने की शिकायत की थी जिसके बाद जगदीश प्रसाद को गीधा राशन दुकान में अटैच कर दिया गया था। यहां भी उसके द्वारा राशन नहीं बांटने की शिकायत फरवरी माह में गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में किया था। जिस पर शिकायत के बाद जांच उपरांत राशन वितरण में गड़बड़ी पाये जाने के बाद खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

22 की ही हो सकी पहचान, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में 31 नक्सली मरे

जगदलपुर. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के थुलथुली गांव में मारे गए 31 नक्सलियों के शव में से 16 नक्सलियों की पहचान शव आने के बाद ही पुलिस ने कर लिया था, शेष की जांच जारी रही, जहाँ 6 अन्य नक्सलियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है, जहाँ 10 नक्सलियों की पहचान अब भी बाकी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि 6 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद कर उसे दंतेवाड़ा जिले में लाया गया, जहाँ 16 नक्सली जिनमें 1. नीति, DKSZC, 2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम, 3. मीना माडकम, डीवीसीएम,4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6, 7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी, 9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6, 12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6, 13. रामदेर, एसीएम, 14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम, 15. जमली एसीएम,16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी की पहचान की गई, जिसमें रविवार को पुलिस ने नंदू मंडावी भैरमगढ़ जिला बीजापुर इनामी 10 लाख, मीना नेताम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, महेश घोटिया मालेवाही जिला दंतेवाड़ा 8 लाख, मोहन मंडावी दंतेवाड़ा 8 लाख, जगनी कोर्राम नारायणपुर निवासी इनामी 8 लाख, अनिल बीजापुर इनामी 8 लाख की शिनाख्त की गई है, वही 10 अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। क्या-क्या हुआ बरामद पुलिस ने जब इलाके की सर्चिंग की तो वहीं मौके से 01 नग LMG, 04 नग AK 47 , 06 नग  SLR, 03 नग INSAS, 2 नग 303 सहित कई अन्य हथियार बरामद हुआ है। 

नौ दिन बिना अन्न-जल के कील की खाट पर लेटेंगी, छत्तीसगढ़-कोरबा में ईश्वरी के सपने में आईं मां दुर्गा

कोरबा. नवरात्र में देवी मां की आस्था में लोग पूजा अनुष्ठान विधान पूर्वक तो करते ही हैं, कुछ लोग एकदम अलग तरीका अपनाकर लोगों को आश्चर्य में भी डाल देते हैं। ऐसी ही आस्था के साथ हरदी बाजार के ग्राम नेवसा निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी ईश्वरी चौहान देवी मां की सेवा में जुटी हैं। उन्होंने नवरात्र में नुकीले कील से बनी खाट पर लेटकर देवी मां की साधना कर रही है। उनकी इस तरह की साधना का यह दूसरा प्रयास है। ईश्वरी चौहान का कहना है कि उन्हें माता रानी ने सपना में ऐसा करने का संकेत दिया था। वे कील की खाट पर लेटकर ज्योत, जवारा जलाकर सेवा में कर रही हैं, जहां परिवार के साथ गांव के लोग भी रोजाना भजन-कीर्तन और जसगीत में पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

एक साल बाद विवाह से मुकरा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के सुनहरे सपने दिखाकर अपने साथ रायगढ़ लाकर लिव इन में रखकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर जाने वाले फरेबी आशिक के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 2023 में एक शादी समारोह में अनुराग विश्वकर्मा निवासी टिमरलगा सारंगढ़ युवती से मिला था और अनुराग के द्वारा मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों ने फोन के जरिये एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दी थी। इस बीच अनुराग ने फोन पर युवती को बोला कि तुमको पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोलते हुए प्यार का इजहार किया। जिससे पीड़िता उसकी बातों में आ गई थी।

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों का बढ़ाया हौसला, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

दंतेवाड़ा. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस बलों द्वारा डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरुष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसी एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक हुई 15 शिनाख्तगी में डीकेएसजेडसी के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 माओवादियों भी शामिल है। इस घटना में 01 नग एलएमजी, 04 नग एके 47, 06 नग एसएलआर, 03 नग इन्सास, 2 नग थ्री नॉट थ्री सहित अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस बल के जवानों की टीम दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमेटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आने की सूचना के आधार पर सर्चिग ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों के जमा होने वाले इलाके में पहुंची, और यहां हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस बड़े ऑपरेशन में एक मात्र जवान घायल जवान के अलावा अन्य सभी जवान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूूॅ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मॉ दंतेश्वरी की कृपा इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है। कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है।

छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं का मिल सकता है तोहफा

रायपुर अगले महीने नवंबर से छत्‍तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को पांच प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाओं का तोहफा मिल सकता है। विमानन कंपनियां इसके लिए नई फ्लाइटें भी देख रही है तथा ट्रैवल्स एजेंटों से संपर्क कर रही है कि इन क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक कितना मिलेगा। रायपुर से शुरू होने वाली इन हवाई सेवाओं में जयपुर, राजकोट, सूरत, पटना और विशाखापट्टनम है। इस महीने से अहमदाबाद के लिए भी उड़ान शुरू हो चुकी है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि जयपुर के लिए तो विंटर सीजन में शेड्यूल भी तय हो गया है। वहीं राजकोट व सूरत के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसके साथ ही 13 नवंबर से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट एयर इंडिया हो जाएगी तो रायपुर से विशाखापट्टनम फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। व्यास हॉलीडेज के संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि उन्होंने विमानन कंपनी को इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने पत्र भी लिखा है। विमानन कंपनी ने इस पर आश्वासन भी दिया है। 27 अक्टूबर से शुरू होगी पुणे व चेन्नई फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस 27 अक्टूबर से रायपुर से पुणे व चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है। फ्लाइट क्रमांक 6ई6137 चेन्नई से रायपुर दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 3.20 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई6138 रायपुर से रात्रि 8.25 बजे उड़ान भरेगी और 10.15 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसी प्रकार फ्लाइट क्रमांक 6ई6895 रायपुर से पुणे के लिए दोपहर 3.50 बजे उड़ान भरेगी तथा शाम 5.35 बजे पुणे पहुंचेगी,इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6905 पुणे से शाम 6.15 बजे उड़ान भरेगी और 7.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

पीआरएसयू में प्रोफेसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख कर सकते हैं अप्‍लाई

रायपुर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 60 पदों पर भर्ती होना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी पांच नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्ष सितंबर में पीआरएसयू अध्ययनशाला में शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। तब प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 49 पद थे। नई निकली भर्ती में नए पद जोड़कर संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। पिछली बार भूगोल में भी एक पद के लिए भर्ती निकली थी, जिसे इस बार हटा दिया गया है। दूसरे विषयों में 12 नए पद जोड़े गए हैं। इस तरह कुल 60 पदों पर भर्ती होना है। इसमें 10 प्रोफेसर 25 एसोसिएट प्रोफेसर और 25 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद है। पिछली बार 24 विषयों में भर्ती निकली थी, इस बार 26 विषयों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उनका आवेदन निर्धारित समय पर विश्वविद्यालय पहुंच जाए, अन्यथा आपका फार्म रिजेक्ट हो सकता है। पिछली बार 56 फार्म विश्वविद्यालय को देर से मिले थे। जिसे बाद में निरस्त किया गया था। पिछली बार जिन्होंने आवेदन किया है, उनका शैक्षणिक रिकार्ड अपग्रेड हुआ है, तो वे नया आवेदन कर सकते हैं। यदि पहले के आवेदन में कोई अपग्रेड नहीं है तो दोबारा फार्म भरने की जरूरत नहीं है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। पिछले वर्ष चार सौ मिले थे आवेदन पिछले वर्ष भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए थे, तब विश्वविद्यालय को लगभग चार सौ आवेदन मिले थे। जिसमें 60 आवेदन निरस्त हो गए है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया था। उसमें फार्म निरस्त करने के कारण भी बताए गए थे। जिसमें अंतिम तिथि के बाद आवेदन मिलना, डीडी की जगह स्वयं के नाम से चेक जमा करने जैसे कारण थे। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए थे, उन्हें आवेदन भरने का मौका मिल रहा है। ऐसे अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। इन विषयों के लिए होनी है भर्ती समाज शास्त्र, इतिहास, प्रचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति और पुरातत्व, कम्प्यूटर साइंस, साहित्य और भाषा, अर्थशास्त्र, फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स, फिलासिफी एंड योगा, इलेक्ट्रानिक्स एंड फोटोनिक्स, आप्टोइलेक्ट्रानिक्स एंड लेजर टेक्लोलाजी, बायो-साइंस, एमबीए, बायो टेक्नालाजी, मैथ्स, फार्मेसी, एंथ्रोपोलाजी, ला, रीजनल स्टडीज, जिओलाजी, सेंटर फार बेसिक साइंस, हिन्दी, लाइब्रेरी इंफारमेशन, स्टेटिस्टिक्स, केमिस्ट्री, साइकोलाजी और एंवायरमेंटल साइंस शामिल है।

मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में हुआ चयन

अंबिकापुर शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही है. शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं. यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है, लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें. ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया. शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था. वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था. दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था. शिवानी को ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका है.

जल जगार महा उत्सव में जल सभा

रायपुर, लोगों को जल से जोड़ने एवं सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य गंगरेल जहां दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव मनाया जा रहा है । वहाँ समुदाय का हर वर्ग इसका अंग बने यह भी कोशिश है । इसी कोशिश का एक हिस्सा है जल सभा । धमतरी शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर गंगरेल में स्थित रविशंकर जलाशय गंगरेल में जल(डैम) के निकट जल सभा का भी आयोजन हो रहा है । कल भी जल सभा का आयोजन गंगरेल रेस्ट हाउस के परिसर में किया गया ।इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर सहभागिता निभाई थी । जब शाम के वक़्त प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय पहुँचे तब बच्चों ने जीवंत ग्राम सभा का प्रदर्शन किया । बच्चों ने ग्राम सभा में आयोजित होने वाली विभिन्न कार्रवाही के साथ विभिन्न मुद्दों एवं जल संरक्षण के लिए पारित संकल्पों से अवगत कराया । यह भी बताया कि ग्राम सभा में गाँव में पेयजल और स्वच्छता समिति गठित की गई है और जल वाहिनी दीदियाँ नियुक्त की गयी हैं  , जो जल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराती हैं । उनके गाँव में गंदे पानी के उपचार के लिए भी कार्रवाही होती है । फ्लोराइडयुक्त पानी वाले हैंडपंप को लाल और आयरन अधिकता वाले हैंडपंप को काले रंग से चिह्नित किया गया है । ग्राम सभा अध्यक्ष जोकि कक्षा बारहवीं की छात्रा फाल्गुनी साहू बनी थीं , उन्होंने बताया ग्राम सभा में नल मरम्मत का कार्य , स्वच्छता गाड़ी की व्यवस्था , तालाब गहरीकरण एवं वर्षा जल संचयन के लिए संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित ग्राम सभा की कार्रवाही देख मुख्यमंत्री श्री साय ने जल संरक्षण और साफ़ सफ़ाई के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना भी की । आज दूसरे दिन जल सभा में छत्तीसगढ़ के कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जल असेंबली में शामिल होकर अपनी-अपनी भूमिका निभाई।जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा की। पक्ष विपक्ष से चर्चा कर निष्कर्ष निकालने का प्रयास किया गया कि जल  संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लायी जाये । जल सभा में पचास महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नेताओं की भूमिका अदा करते हुये जल  असेंबली का संचालन किया और अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सिंचाई एवं जल मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, आदिवासी मामले का मंत्री, खनन एवं उद्योग मंत्री, कृषि मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा सचिव की भूमिका निभायी । सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा कर जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया।विपक्ष के सदस्यों से गरमा गरमा बहस के बाद जल संरक्षण के लिए सबकी सहमति भी बनी।यह सदन की सफल कार्रवाही रही भावी पीढ़ी को हरा भरा वन , साफ़ पानी और सुंदर भविष्य देने के लिए ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों के साहस को सराहा और उनकी हौसला अफजाई

रायपुर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री श्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस बलों द्वारा डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित  18 पुरुष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसी एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक हुई 15 शिनाख्तगी में डीकेएसजेडसी के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 माओवादियों भी शामिल है। इस घटना में 01 नग एलएमजी, 04 नग एके 47, 06 नग एसएलआर, 03 नग इन्सास, 2 नग थ्री नॉट थ्री सहित अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस बल के जवानों की टीम दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमेटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आने की सूचना के आधार पर सर्चिग ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों के जमा होने वाले इलाके में पहुंची, और यहां हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस बड़े ऑपरेशन में एक मात्र जवान घायल जवान के अलावा अन्य सभी जवान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी श्री स्मृतिक राजनाला पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूूॅ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मॉ दंतेश्वरी की कृपा इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है। कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है। इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा श्री चौतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुनीता भास्कर सहित बस्तर आईजी सुंदरराज पी,डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके.बर्मन सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet