LATEST NEWS

धमतरी में जल-जगार महा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई बाल तकनीक को सराहा

रायपुर, धमतरी में जल-जगार महा उत्सव के दौरान आयोजित अंतरास्ट्रीय जल सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में बने जल शुद्धिकरण की जैविक तकनीक ई-बाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहा। उन्होंने जल शुद्धिकरण की इस अभिनव तकनीक को आज की आवश्यकता बताया। साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आये विदेशी जल विशेषज्ञों को खूब पसंद आया, उन्होंने इस तकनीक को बारीकी से समझा और इस पर काम करने में दिलचस्पी दिखाई। जल जगार महोत्सव में पानी शुद्धिकरण की इस तकनीक का जीवंत प्रदर्शन महोत्सव स्थल पर किया गया था जहां पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  एवं  अतिथियों ने भी इस तकनीक को समझा और सराहा। क्या है ई-बाल तकनीक ई-बाल बैक्टीरिया और फंगस का मिश्रण है जिसे लाभदायक सूक्ष्मजीवों के द्वारा कैलिशयम कार्बोनेट के कैरियर के माध्यम से जैव-प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक डॉ प्रशान्त कुमार शर्मा के द्वारा 13 वर्षो के अनुसंधान के बाद बनाया गया है। ई-बाल 4.0 से 9.5 पीएच और 10 से 45 डिग्री सेल्शियस तापमान पर सक्रिय होकर काम करता है। ई-बाल में मौजूद लाभदायक सूक्ष्मजीव नाली या तालाब के प्रदूषित पानी में जाते ही वहां उपलब्ध ऑर्गेनिक अवशिष्ट से पोषण लेना चालू कर अपनी संख्या में तेजी से वृद्धि करते है तथा पानी को साफ करने लगते है। एक ई-बाल करीब 100 से 150 मीटर लंबी नाली को साफ कर देती है औसतन एक एकड़ तालाब के जल सुधार के लिए 800 ई-बाल की आवश्यकता होती है। खास बात यह है कि ई-बाल के प्रयोग से पानी मे रह रहे जलीय जीवों पर इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नही होता है, इसके प्रयोग से पानी के पीएच मान, टीडीएस और बीओडी स्तर में तेजी से सुधार होता है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के कई तालाबों में इसका सफल प्रयोग चल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर रास 2024 के आयोजकों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित निवास में रायपुर रास 2024 के आयोजकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 08 एवं 09 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय रास गरबा के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया एवं आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री सार्थक शर्मा, श्री भावेश शर्मा एवं आयोजकगण भी उपस्थित रहे।

मछुआरे की तीन दिन बाद मिली लाश, जाल में फंसा मिला शव

रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम आमदरहा के चेकडैम में डूबे मछुआरे की लाश तीन दिन बाद बरामद हुई. बता दें कि 4 अक्टूबर की दोपहर को मछुआरा अपने साथी के साथ मांड नदी पर बने चेकडैम पर मछली पकड़ने के लिए जाल फेंक रहा था. तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. धरमजयगढ़ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मछुवारे का शव को जब निकाला तब वह अपने ही जाल में फंसा हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने ही मछली पकड़ने के जाल में फंसकर डूबता चला गया था. संजय यादव (47 वर्ष) धरमजयगढ़ के जेलपारा का रहने वाला था और चेकडैम में डूबने के बाद तीन दिन की तलाशी करने के बाद आज तड़के दो बजे पानी में बहकर दो किलोमीटर दूर किनारे पड़ा हुआ मिला. धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम करके इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है.

रविशंकर जलाशय गंगरेल में रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से प्रतिभागियों और दर्शकों का हुआ आगमन

धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव के दूसरे दिन आज रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से प्रतिभागियों और दर्शकों का आगमन हुआ. इस दौरान जल ओलंपिक के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने कयाकिंग, तैराकी, बनाना राइड, फ्री स्टाइल स्विमिंग, फ्लैग रेस, थ्रो रो और रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया. इस मौके पर रायपुर के संजय बच्चानी, अमित गोयल और राकेश ने धमतरी में जल संरक्षण के लिए किए गए सामुदायिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज का हर व्यक्ति इसमें योगदान दे सकता है. प्रतिभागियों ने गिरते भूजल स्तर, पेड़ों की कटाई और मिट्टी के कटाव जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए जल और पर्यावरण संरक्षण हेतु वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं और पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया. बिलासपुर से आए प्रतिभागी वेदांत वर्मा ने बताया कि तैराकी उनका शौक है, और वे जल ओलंपिक में भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं. उनका कहना था, “जल है तो कल है.” रविवार सुबह जल जगार महोउत्सव के हाफ मैराथन में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे और जल जागरूकता के लिए आयोजित इस विराट आयोजन का हिस्सा बने. रविशंकर जलाशय गंगरेल डैम के मुहाने से शुरू हुई इस हाफ मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया . इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है. गौरतलब है कि गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन में 18 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु वर्ग तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा लिये. इसी तरह एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर का मैराथन में 15 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हुए. इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन में पुरुष और महिला दोनों श्रेणी में लोग हिस्सा लेते नजर आये. ज्ञात हो यह पूरा आयोजन गंगरेल डैम के गेट से लेकर कुकरेल तक आयोजित किया गया और इससे पहले स्वस्थ तन मन के लिए ज़ुंबा करते विभिन्न धुनों पर लोग थिरकते भी नजर आये.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में वीडियो शेयर किया, जिसमे मकान मालिक सहित कई लोगो पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है. महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है, जिसमे अपने मकान मालिक और अन्य लोगो पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

अबूझमाड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल, 16 पर था 1.30 करोड़ का इनाम

दंतेवाड़ा अबूझमाड़ क्षेत्र में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स के संयुक्त अभियान में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को लेकर जवान शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। मृत नक्सलियों में 13 महिलाएं व 18 पुरूष हैं। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ नीति भी शामिल है, जो दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य व नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन की प्रभारी थी। वर्ष भर के भीतर बस्तर संभाग में पुलिस ने एसजेडसी स्तर के चौथे नक्सली के तौर पर नीति को मार गिराया है। जवानों ने इस अभियान को पूरा करने नदी-नालों और पहाड़ों के पार 25 किमी की दूरी पैदल तय कर अभियान को पूरा किया। नक्सल संगठन को इस अभियान में बड़ा नुकसान पहुंचा है। बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में आठ-आठ लाख के इनामी डीवीसीएम नक्सली सुरेश व मीरा मरकाम, पांच-पांच लाख के इनामी के नौ मिलिट्री कंपनी सदस्य, तीन एसीएम स्तर के नक्सलियों की पहचान हो सकी है। जिन पर कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य नक्सलियों की पहचान के साथ यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। आईजीपी ने कहा कि अभियान को मिली सफलता में दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले की फोर्स का बेहतर तालमेल व महत्वपूर्ण योगदान रहा। अब जिले व राज्यों की सीमा अभियान में आड़े नहीं आ रही है। बेहतर इंटर स्टेट अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना व नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित थुलथुली के जंगल-पहाड़ में यह मुठभेड़ हुई। यह क्षेत्र पांच जिले की सीमा से लगा हुआ है, जिनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले हैं। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ के अलावा बैकअप पार्टी में सीआरपीएफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफलता से फोर्स का मनोबल ऊंचा हुआ है। नक्सलियों को मार गिराने में मिली सफलता के मामले में कैलेंडर वर्ष 2024 काफी सफलतम साबित हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। अत्याधुनिक स्नाइपर रायफल भी बरामद मुठभेड़ स्थल में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मिला है। इसमें एक इंसास एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन इंसास, दो 303 रायफल और नक्सलियाें द्वारा निर्मित स्वदेशी हथियार व गोला-बारूद हैं। इनमें से तीन एके-47 को नक्सली स्नाइपर रायफल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इन अत्याधुनिक हथियारों में अलग से उपकरण भी लगाए गए थे। करीब 70 नक्सली की थी उपस्थिति आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर करीब 70 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ के दौरान डीवीसीएम कमलेश और कुछ अन्य नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। रात घिर आने की वजह से कुछ घायल साथियों को नक्सली उठा ले गए। संभवत: मृत नक्सलियों की संख्या में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मारे गये नक्सलियों के नाम व पद दंडकारण स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य नीति सहित, डिविजनल कमेटी सदस्य सुरेश सलाम व मीना माडकम, पीएलजीए कंपनी छह के अर्जुन, सुंदर, बुधराम, सुक्कू, सोहन, फूलो, बसंती, सोमे, जमीला, रामदेर, सुकलू उर्फ विजय, जमली व सोनू कोर्राम इन 16 नक्सलियों पर 1 करोड़ 30 लाख से अधिक का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्यवाही जारी है। मुठभेड़ में मारे जा रहे शीर्ष कैडर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि इस नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुंचाई गई है। विगत नाै माह में दंडकारण्य स्पेशनल जोनल कमेटी सदस्य जोगन्ना, रंधेर, रूपेश, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य कमांडर सागर, डिवीसीएम शंकर राव, विनस, जगदीश, एसीएम संगीता, लक्ष्मी, रजीता जैसे बाहर राज्य के वरिष्ठ नक्सलियाें को मार गिराया गया है।

वाइल्ड लाइफ वीक पर कमला नेहरु कालेज में सेमिनार

कोरबा हमारे जंगल और घरों के आस-पास की झाड़ियों के बीच कई ऐसी वनस्पतियां और वन्य जीव हैं, जिनका अस्तित्व खतरे में है। प्रकृति, पर्यावरण व पारिस्थितिकी तंत्र का वे महत्वपूर्ण अंग हैं ही, भविष्य में जीव जगत में उनका न होना असंतुलन का कारण भी बन सकता है। बीजा-सलीहा जैसी शुद्ध देशी इमारती वृक्ष और चनहौर, कलिहारी जैसी दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी उस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें संरक्षण-संवर्धन की बजाय सिरे से अनदेखा किया जा रहा है। यही स्थिति रही तो वह परिस्थिति बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, जब हम कहेंगे कि अब वे विलुप्त हुए। हमें हमारी अपनी यानी भारत की इस प्राकृतिक धरोहर को सहेजने के लिए समय रहते व्यापक और सार्थक प्रयास की विशेष जरुरत है। यह बातें छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई सचिव दिनेश कुमार ने कमला नेहरु महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। गुरुवार को छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सहयोग व महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के तत्वावधान में इस सेमिनार सह विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डा प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित, इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वेदव्रत उपाध्याय, निधि सिंह एवं रसायनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष गायत्री साहू ने अहम भूमिका निभाई। अनियंत्रित दोहन से खत्म हो रही सफेद मूसली छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सचिव दिनेश कुमार ने यह भी बताया कि सदियों से भारत के वन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने मर्ज के लिए जड़ी-बूटियों का बखूबी प्रयोग करते रहे हैं। अब न केवल जंगल के गर्भ में फलने-फूलने और लहलहाने वाली उन दुर्लभ वनस्पतियों की पहचान करने वाले विरले हैं, उन जड़ी-बूटियों का अस्तित्व भी धूमिल होता जा रहा है। औषधीय गुणों वाली इन वनस्पतियों में सफेद मूसली, चनहौर और कलिहारी भी शामिल हैं, जो अनियंत्रित दोहन के चलते विलुप्ति की कगार पर हैं। इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और खासकर विद्यार्थी होने के नाते उन्हें जानना, उनकी पहचान करना और आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित करना और भी जरुरी हो जाता है।

बिलासपुर के केके श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपये इनाम किया गया घोषित, आयकर को सौंपी गई जांच

रायपुर कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालाें नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास जाना होता था। इसके अलावा श्रीवास्तव सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था। क्या है मामला केके पिछली सरकार में काफी प्रभावशाली रहे हैं। इसका लाभ उठाते हुए स्मार्ट सिटी में ठेका दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ रुपये ठग लिए। इस दौरान केके ने ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में तीन करोड़ 40 लाख रुपये वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपये के तीन चेक दिए। बाद में तीनों चेक बाउंस हो गए। कोयला कारोबार में भी दखल केके ने कोरबा में राखड़ परिवहन करने के लिए कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उद्योगों से निकलने वाले राख का परिवहन उन्हीं की कंपनी करती थी। कोल घोटाले के दौरान उनकी कंपनी को भी ईडी ने जांच के घेरे में लिया था।

गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने किया विरोध

  बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करुणा ग्रुप की ओर से आयोजित गरबा कार्यक्रम में गायक मोहम्मद दानिश को आमंत्रित किए जाने का सर्व हिंदू संगठन ने विरोध किया। इन्होंने एसबीआर कॉलेज गेट पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पुलिस की समझाइश के बाद संगठन के लोग वहां से हटे। इसके बाद गरबा का आयोजन देर रात तक चलता रहा। नवरात्र पर्व के अवसर पर करुणा ग्रुप की ओर से गरबा का आयोजन किया गया है। इसमें इंडियन आइडल के गायक मोहम्मद दानिश को सिंगर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शहर के सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध किया जा रहा था। इसके बाद भी आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने दी समझाइश इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में शाम छह बजे कार्यक्रम स्थल एसबीआर कॉलेज परिसर के सामने पहुंच गए। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का विरोध किया। इधर विरोध को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। संगठन के लोग कार्यक्रम को रद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विरोध की सूचना पर एएसपी उमेश कश्यप, टीआई प्रदीप आर्य ने लोगों को समझाइश दी। तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम शुरू नहीं किया जा सका। अतिथियों से कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की इस दौरान विरोध करने वालों ने कार्यक्रम के अतिथियों से भी बात की। विरोध करने वालों ने बताया कि अतिथियों डिप्टी सीएम अरुण साव व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया है। रात करीब नौ बजे पुलिस के अधिकारियों और आयोजकों के आश्वासन के बाद विरोध करने वाले वहां से हटे। इसके बाद आयोजकों ने कार्यक्रम शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा।

पैरोल पर जेल से बाहर आया आरोपी फरार, जेल प्रशासन ने 4 महीने बाद दर्ज की रिपोर्ट

रायपुर केंदीय जेल रायपुर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी हत्या का आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ वापस नहीं आया। हत्या के आरोपी का खुले में घूमने का इंटरनेट मीडिया में फोटो वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने हत्या के आरोपी के खिलाफ जेल में आमद दर्ज नहीं कराने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। जेल प्रबंधन द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ नौ जुलाई को पैरोल पर रिहा हुआ था। 25 जुलाई को शाम पांच बजे तक जेल में आमद दर्ज करानी थी। उसने जेल में आमद दर्ज नहीं कराया। राशिद के खिलाफ 2017 में कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश संतोष दुबे ने पूजा सचदेव, मोनिका सचदेव और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने वर्ष 2019 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दोस्तों के साथ फोटो प्रसारित जेल से पैरोल पर छूटने के बाद राशिद ने संतोषी नगर सहित भाठागांव में अपने दोस्तों के साथ मिलने का फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड किया है। कैरम खेलने का फोटो भी अपलोड किया है। इसके बाद आम लोगों के साथ प्रेस से जुड़े लोगों ने इस संबंध में पड़ताल किया तो राशिद के पैरोल छूटने की जानकारी मिली। चार माह बाद जागा जेल प्रशासन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद चार माह बाद जेल प्रबंधन जागा। इंटरनेट मीडिया में फोटो आने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे, भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

राजनांदगांव छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार की रात डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए। इधर, प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गई है। प्रशासन ने की अपील, व्यवस्था बनाएं रखने करें सहयोग श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंच रहे हैं। कलेक्टर शसंजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें। भीड़ की अधिकता को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भीड़ में बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को पहले जाने का अवसर दें और भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें। श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें।

ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

’राष्ट्रीय मूल्य : अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ- जनसंपर्क की भूमिका’ पर होगा विमर्श रायपुर देश की सर्वाधिक महत्वपूर्ण 46वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 20 से 22 दिसंबर 20024 तक रायपुर में आयोजित किया जाएगा। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया, रायपुर चैप्टर के चेयरमैन डॉ शाहिद अली  ने बताया कि इस बार रायपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस की थीम ’राष्ट्रीय मूल्यः अंतर्राष्ट्रीय दक्षताएँ- जनसंपर्क की भूमिका’ होगी। 20 से 22 दिसंबर 2024 तक तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में होगा। कॉन्फ्रेंस में अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्कृति, जनसंपर्क, मीडिया स्किल डेवलपमेंट, जन संचार, एथिक्स, इमर्जिंग इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेपुटेशन, आत्मनिर्भर भारत आदि मुद्दे शामिल होंगे।  कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जनसंपर्क एवं संचार प्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, आईटी सीएसआर एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, अकादमी, एडवरटाइजिंग एक्सपर्ट्स, पत्रकार, स्वयं सहायता समूह, मास कम्युनिकेशन/पीआर स्टूडेंट, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स आदि शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर पीआरएसआई नेशनल अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें हाउस जर्नल (हिंदी), हाउस जनरल (इंग्लिश), न्यूजलेटर (इंग्लिश) न्यूज लेटर (हिंदी), ई-न्यूज लेटर, स्पेशल प्रेस्टीज पब्लिकेशन, कॉफी टेबल बुक, सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट, एनुअल रिपोर्ट, वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (इंटरनल पब्लिक), वेस्ट कम्युनिकेशन कंपैन (एक्सटरनल पब्लिक), कॉर्पोरेट वेबसाइट, वेस्ट यूस ऑफ़ सोशल मीडिया इन ए कॉरपोरेट कैंपेन, पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन (केस स्टडी) मोस्ट इंप्रेसिव इवेंट मैनेजमेंट तथा वेस्ट पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, कॉर्पोरेट फिल्म (हिंदी), कॉरपोरेट फिल्म (इंग्लिश), सोशल मीडिया फार पीआर एंड ब्रांडिंग आदि श्रेणियां में नेशनल अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा पब्लिक रिलेशन एजुकेशन के क्षेत्र में ‘मोस्ट वैल्यू ऐड पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग पीआर मॉस कम्युनिकेशंस इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी,बेस्ट पब्लिक रिलेशंस /माउस कम्युनिकेशन जर्नल, वेस्ट पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन बुक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के क्षेत्र में बेस्ट पीएसयू इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, बेस्ट प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, वेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर चाइल्ड केयर, बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर वोमेन डेवलपमेंट, आत्मनिर्भर भारत के तहत वेस्ट ऑर्गेनाइजेशंस एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग आत्मनिर्भर भारत, वेस्ट इंडिविजुअल्स एफोर्ट्स फॉर स्किल डेवलपमेंट, वेस्ट पीआर प्रोग्राम फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी थ्रू स्टार्टअप एफोर्ट्स के लिए प्रविष्टियां मांगी गई है। इसी तहर मेडिकल एंड हेल्थ केयर के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग इनिशिएटिव फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, आउटस्टैंडिंग रिसर्च एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग मेडिकल एंड हेल्थ, डिफेंस के क्षेत्र में न्यू आर एंड डी एफोर्ट्स इन डिफेंस सेक्टर, आउट ऑफ़ बाक्स इनिशिएटिव टू डेवलप न्यू प्रोडक्ट्स एंड टेक्नोलॉजी, प्रेसवर्थी एफोट््र्स टू इनकरेज मेक इन इंडिया इन डिफेंस सेक्टर, स्किल डेवलपमेंट के क्षे़त्र में बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स /मिनिस्टरीज बेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय पीएसयूएस, वेस्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम बाय प्राइवेट सेक्टर, वेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफ स्किल डेवलपमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वेस्ट इनीशिएटिव्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बेस्ट आर एंड डी एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई नेशनल अवेयरनेस कंपैन अवार्ड तथा श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह मॉस कम्युनिकेशन एंड पीआर टीचर ऑफ ईयर अवार्ड के लिए प्रविष्टियां 10 नवंबर 2024 तक आमंत्रित की गई हैं। गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया जनसम्पर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की 68 वर्ष पुरानी संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में रायपुर , अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुबनेश्वर, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, सिंगरौली, शिमला, तिरुपति, वाराणसी, विशाखापत्तनम, जम्मू और वर्धा सहित 23 चैप्टर कार्यरत हैं।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर को इन 2500 पदों पर भर्ती के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन

छत्तीसगढ़ नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा निजी सिक्युरिटी, बैंकिंग, मार्केटिंग, बैंक, होटल, शिक्षण और हॉस्पिटल सेक्टर में 2500 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार 15 अक्टूबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. इस जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें. बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित शासकीय छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में किया जाएगा। इस मेगा जॉब फेयर में सिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेबर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टमर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स ऑफिसर, फिल्ड ऑफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जियो प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस डेवल्पमेंट ग्राफिक डिजायनर, ट्रेनर, टैली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर, मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्टस, संगीत टीचर, समस्त प्रकार के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड ब्वाय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, इंजिनर्यस आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता इस मेग जॉब फेयर में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक से स्नात्तकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा, कोई भी स्नातक/अन्य अनुभव धारक साक्षात्कार के लिए आमंत्रित है। अधिक जानकारी के लिए आप जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के दूरभाष नंबर 88178 38877, 93408 24105 और 79991 00525 पर कॉल कर अधिक जनकारी प्राप्त कर सकते है। नोट: इस मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आप http://surl.li/xdfupq इस लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, इसके अलावा पोस्टर में दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

दंतेवाड़ा जैविक कृषि जिला बनने की ओर अग्रसर, जैविक कृषि की मिसाल बनेगा

दंतेवाड़ा  जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के द्वारा आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा को जैविक जिला बनाने की ओर वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में प्रमुख रूप से जिले के किसानों को जैविक खेती की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है। किसानों को रासायनिक खेती को छोड़ कर जैविक खेती की ओर अग्रसर करना एवं किसानों का जैविक प्रमाणीकरण इत्यादि गतिविधियां शामिल है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का प्रचार-प्रसार और विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त वृहद क्षेत्र प्रमाणीकरण अंतर्गत जिले के 110 गांव के 10 हजार 264 किसानों के 65 हजार 279 हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण किया जा चुका है जो कि देश में सबसे बड़ा क्षेत्र है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी आकांक्षी जिले लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में वर्तमान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के 220 ग्रामों में तीन चरणों में कृषक खेत पाठशाला का आयोजन के साथ-साथ जैविक कार्यकर्ताओं के माध्यम से तकनीकी सहयोग किसानों को दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ जैविक किसानों को विभिन्न जगहों पर अभ्यास भ्रमण एवं उनके लिए आवासीय प्रशिक्षणों का आयोजन भी किया जा रहा है। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दंतेवाड़ा में लोक सुराज अभियान में अधिकारियों को इसके लिए कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने अभियान के दौरान पूरनतराई नर्सरी में चल रहे कृषकों के प्रशिक्षण सत्र को भी संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए 14 करोड़ 84 लाख की तीन सिंचाई योजनाओं की घोषणा की। इसमें फूलपाड़ जलाशय, दंतेवाड़ा व्यपवर्तन तथा कुंदेली योजना शामिल है। किसान अपनी आधी भूमि में खेती करें, एक तिहाई भूमि में पशुपालन तथा एक तिहाई भूमि में फल-फूल की खेती करें। उन्होंने कहा कि आपको नवाचार अपनाना चाहिए। आंध्र में अमरूद की बहुत माँग है नई वैरायटी के अमरूद का उत्पादन कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। लीची भी अच्छा फायदा देती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा खाद-बीज के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाता है। पंप के लिए अनुदान दिया जाता है। कृषि उपकरणों के लिए अनुदान दिए जाते हैं तो इसे अपनाने के लिए किसानों को आगे आना चाहिए।

भिलाई में म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में लगी आग

दुर्ग भिलाई के क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। चर्च के हॉल के एक किनारे से लगातार तेज रोशनी के साथ शॉर्ट सर्किट की आवाज आ रही थी। घटना सेक्टर 6 कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग भिलाई पहुंचे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। ये तो गनीमत रही कि मौके पर चर्च के सदस्यों ने आग पर काबू पाया, वरना आग अगर फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet