LATEST NEWS

कलेक्टर ने दिए बिना अनुमति से संचालित निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई से क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने बिना अनुमति से संचालित निजी क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गिरौदपुरी एसडीएम रामरतन दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों में डर का माहौल है. कई संचालक अपने क्लिनिक बंद कर भाग गए हैं. कसडोल क्षेत्र में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है. कलेक्टर ने बिना वैध अनुमती से संचालित अस्पताल, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके तहत सोनाखान तहसील में SDM, BMO और SDOP की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया. पहले भी कसडोल BMO डॉ. रविशंकर अजगले द्वारा निरीक्षण कर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद संचालक अवैध रूप से संचालित कर रहे थे.  कार्रवाई के दौरान की गई सीलिंग आज की कार्रवाई में सोनाखान, भूसडीपाली, और अर्जूनी में कई क्लिनिकों पर छापा मारा गया. इनमें शामिल हैं: – निशा क्लिनिक – पटेल क्लिनिक – आशीर्वाद पैथोलॉजी – शिवम क्लिनिक नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन, डिग्री और आवश्यक कागजात न होने के कारण सोनाखान स्थित निशा क्लिनिक को सील कर दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकांश क्लिनिक बंद पाए गए. कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

खुड़िया इलाके में थम नहीं रहा बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला, तालाब में मिला अधेड़ का शव

लोरमी मुंगेली जिले के खुड़िया इलाके में बैगा आदिवासियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। दरअसल, सप्ताह भर के भीतर आज चौथे व्यक्ति का पानी में डूबने से शव मिला है। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ATR क्षेत्र के बिसौनी वनगांव में कुछ दिनों पहले बैगा दंपति की मौत नाले में डूबने से हुई थी। इसके बाद खुड़िया बांध में दो दिन पहले एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, आज अचामकमार टाइगर रिजर्व के वनगांव शांतिपुर महामाई के रहने वाले गेंदलाल बैगा ने पुलिस चौकी खुड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव का 45 वर्षीय गौठूराम, पिता स्वर्गीय कोलाई बैगा गांव के ही तालाब में नहाने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। तालाब के पास जाकर तलाश करने पर वहां कपड़ा मिला, लेकिन वह तालाब में नहीं मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में खोजबीन की और अधेड़ का शव आज बरामद किया। मृतक के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। खुड़िया के चौकी प्रभारी सत्येंद्र गोस्वामी ने बताया कि शांतिपुर महामाई गांव के 45 वर्षीय गौठूराम बैगा का शव गांव के ही तालाब से बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा सभी पहलुओं पर जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ’’नेटफ्लिक्स मनी हाईस्ट’’ सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट में पैसे का सर्कुलेशन करने वाला नाइजीरियन मूल का आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क एवं बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला बैंक खाता धारक नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट में पैसे के सर्कुलेशन के संबंध में की गई. दोनों आरोपियों को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ATM, पासबुक और 2 मोबाईल फोन जब्त कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. बता दें, पिछले कुछ दिनों में, 23, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर 2024 को इस रैकेट के अन्य सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने 04 पैकेट चरस, 98 एम.डी.एम.ए टैबलेट, 189 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स (कोकीन), एक पिस्टल, पांच मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, और अन्य सामग्री बरामद की है. कुल मिलाकर इन सामग्रियों की कीमत लगभग 41 लाख रुपये है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क ने पुलिस को बताया कि वह सिंथेटिक ड्रग्स के बदले में प्राप्त रकम को नजरे आलम के बैंक खाते में डालता था. नजरे आलम ने अपने बैंक खाते का उपयोग कुछ कमीशन के बदले में ओनेएक्का को उपलब्ध कराया. स्थानीय निवासियों की समस्याएँ गौरेला और आसपास के क्षेत्रों से भी नशीली दवाओं के उपयोगकर्ताओं को चिन्हित किया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो ए.टी.एम., एक पासबुक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. नशे के खिलाफ अभियान रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई है. सभी थाना प्रभारियों को नशीली सामग्री की बिक्री और सप्लाई करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: 1. ओनेएक्का स्टेपन ओजुचुक्क (44 वर्ष, नाइजीरिया) 2. नजरे आलम (33 वर्ष, नई दिल्ली).

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने लोहारीडीह घटना पर सरकार से किए सवाल, गृह मंत्री शर्मा ने किया पलटवार

रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोहारीडीह घटना पर सरकार से पांच सवाल किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कवर्धा को अपराध की राजधानी करार देते हुए इसके पीछे गृह मंत्री विजय शर्मा की भूमिका बताई. यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने लोहारीडीह की घटना को लेकर गृहमंत्री पर स्थानीय लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है. इन आरोपों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा व विकास उपाध्याय की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में 31 नक्सलियों को ढेर करने में मिली सफलता पर जवानों को शुभकामनाएँ दी. इसके साथ ही भूपेश बघेल ने लोहारीडीह घटना पर पाँच सवाल पूछे. इसमें पहला पत्र लिखने में बाद भी सरकार ने कचरू साहू के शव का दोबारा पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया. दूसरा प्रशांत साहू के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला. तीसरा जो 69 लोग गिरफ्तार हुए थे, उनके खिलाफ धाराएं क्या लगी. 169 लोग कौन है, जिनपर FIR दर्ज किए हैं. चौथा सवाल कि दंडाधिकारी के जांच का दायरा क्या है, किन-किन मामलों की जांच की होगी और अंत में दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कब एफआईआर की जाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झनक नाम का व्यक्ति काचरू के साथ गया, लेकिन उससे कोई पूछताछ नहीं की गई. वह आज भी गाँव में खुलेआम घूम रहा है. वहीं कवर्धा में अपराध बढ़ने का हवाला देते हुए कहा कि आज कवर्धा अपराध की राजधानी बन चुका है. हत्या, बलात्कार, जुआ-सट्टा कवर्धा में पूरे प्रदेश में सबसे ज़्यादा है. ये स्पष्ट है कि इसमें गृह मंत्री की भूमिका है. वहीं लोहारीडीह की घटना पर गृहमंत्री के लोगों को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री ने बच्ची से कहा तुम बहुत ज्यादा मोबाइल में बात कर रही हो. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पलटवार उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगाए आरोपों पर कहा कि पहले आप इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को इन्वेस्टिगेशन करने दीजिए, खुद इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मत बनिए. मैं पूछना चाहता हूं कि बिरनपुर में भुनेश्वर साहू को मारा गया, उनके गृह मंत्री क्यों नहीं गए?. कवर्धा में जब लोगों को पीटा गया, तब मुख्यमंत्री क्यों नहीं गए?, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री थे. कवर्धा में गांव में एक परिवार के बीच का झगड़ा है, उसे शांत होने दीजिए. इन्वेस्टिगेशन पूरा होगा. सभी मामलो पर जाँच होगी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए बनेगी नीति

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए राज्य सरकार को नीति बनाने का निर्देश दिया है. जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए यह फैसला सुनाया है. साथ ही विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत राज्य आयुक्त की नियुक्ति करने का भी आदेश दिया गया है. धारा 80 के तहत आयुक्त को अलग-अलग सक्षम व्यक्तियों के अधिकारों के हनन के संबंध में स्वप्रेरणा से विचार करना होगा. कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को दिए जाने वाले इस लाभ का उद्देश्य, अन्य बातों के साथ-साथ शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को ऐसे स्थान पर तैनात करने में सक्षम बनाना है, जहां उनको आसानी से मदद मिल सके और शासकीय कामकाज के संचालन में दिक्कतें ना आए. दरअसल, सचिव नगरीय प्रशासन ने 12.9.2023 काे आदेश को एक आदेश जारी किया, जिसमें नगर पालिका परिषद बेमेतरा में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर याचिकाकर्ता का तबादला नगर पालिका परिषद कुम्हारी, जिला दुर्ग कर दिया गया. याचिकाकर्ता ने 21.8.2024 के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उसे वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर स्थानांतरित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता को प्रारंभ में शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के तहत नगर पालिका परिषद बेमेतरा में भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया था. याचिकाकर्ता 70 प्रतिशत चलने-फिरने में अक्षम है . 13.9.2000 को याचिकाकर्ता को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया. नियुक्ति की तिथि से याचिकाकर्ता लगातार नगर पालिका परिषद बेमेतरा में काम कर रहा है. सचिव नगरीय प्रशासन ने याचिकाकर्ता सहित विभिन्न नगर पालिका परिषदों के विभिन्न कर्मचारियों को स्थानांतरित करते हुए 12.9.2023 को स्थानांतरण आदेश जारी किया. याचिकाकर्ता ने कहा है कि हालांकि स्थानांतरण आदेश 12.9.2023 है, लेकिन उसे अभी तक तामील नहीं किया गया है और पिछले एक साल से याचिकाकर्ता को उसकी नियुक्ति के स्थान यानी नगर परिषद बेमेतरा में लगातार काम करने की अनुमति दी गई है. हालांकि, रिलीविंग ऑर्डर जारी होने पर याचिकाकर्ता ने पता किया तब उसे 12.9.2023 के आदेश के तहत उसके स्थानांतरण के बारे में पता चला. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सचिव नगरीय प्रशासन विभाग के समक्ष 10 दिनों के भीतर संपूर्ण दस्तोवजों के साथ विस्तृत अभ्यावेदन प्रस्तुत करने कहा है. अभ्यावेदन प्राप्त होने की तिथि से चार सप्ताह की अवधि के भीतर सचिव नगरीय प्रशासन विभाग को निराकरण करना होगा.

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के तुरंत बाद जनअदालत लगाकर दो युवकों को उतारा मौत के घाट

बीजापुर दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिला के सीमाई क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों की बौखलाहट देखने को मिली। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के तुरंत बाद जनअदालत लगाकर मुखबिरी के शक में दो युवकों, अर्जुन पुनेम और मोटू कुरसम की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, कुछ ग्रामीणों को पिटाई के बाद छोड़ दिया गया। यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार का है। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिला के बारसूर पुलिस थाना के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर जिला के ओरछा पुलिस थाना के ग्राम नेंदूर के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें डीआरजी दंतेवाड़ा/नारायणपुर और एसटीएफ के जवानों ने 31 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। इसे सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे पहले बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के जंगलों में बीते 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 29 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी साल जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 188 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जिन इलाकों में यह कार्रवाई हुई है, उनमें बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने दंतेवाड़ा मुठभेड़ से पहले बताया था कि बस्तर संभाग में मानसून सीजन में ही 212 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 201 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। ऐसे में नक्सलियों की कमर टूटने लगी है और वे बौखलाहट में नजर आ रहे हैं।

जमीन विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल

अंबिकापुर  अंबिकापुर के कुन्नी चौकी क्षेत्र के पटकुरा ग्राम पंचायत में जमीन कब्जा करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष घायल हुए हैं. सभी घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मामला 5 एकड़ की शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ. दोनों गुट इस जमीन पर अपना दावा करते हुए एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे विवाद हिंसक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दो परिवार हैं जिनके बीच पूर्व से ही जमीन विवाद को लेकर रंजिस बनी हुई थी. इस बीच 2 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे दिन दोनों परिवार के बीच वाद विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के विरुद्ध कुन्नी चौकी में एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.

फर्जी एसबीआई बैंक संचालक और नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से की लाखों की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सक्ती फर्जी एसबीआई बैंक का संचालन करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अनिल भास्कर, जो सारंगढ़ भिलाईगढ़ जिले के ग्राम दुम्हानी का निवासी है. आरोपी भास्कर सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई बैंक का संचालन कर रहा था, जिसमें उसने बेरोजगार युवाओं को एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है. जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल भास्कर ने फर्जी SBI बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी. पुलिस के आरोपी के खिलाफ धारा 318, 4, 338, 336, 340, 3, 4 bns के तहत मामला दर्ज किया गया है. फर्जी बैंक का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. नौकरी के नाम पर कई जगहों पर कर चूका है ठगी पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल भास्कर शातिर प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पूर्व में भी रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी किया था. जिसके खिलाफ बिलासपुर जिले के तोरवा थाने में अपराध दर्ज है. आरोपी द्वारा कई जगहों पर लोगों से नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी किया गया है. सक्ती जिले में आरोपी ने एसबीआई (SBI Bank) में नौकरी लगने के नाम पर करीब साढ़े 6 लाख रुपए की ठगी की थी और ठगी की रकम से एक कार और मोबाइल फोन भी खरीदा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल भास्कर के अलावा मामले में आठ और भी आरोपी है जिनकी तलाश की जा रही है. आरोपियों का मेन टारगेट बेरोजगार युवा होते थे जो नौकरी की तलाश में रहते थे. उन्हें यह मोटी रकम लेकर तरह-तरह से ठगा करते थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे नायक डिमांड पर भेज दिया है. ऐसे हुआ भंडाफोड़ पिछले शुक्रवार को डभरा एसबीआई ब्रांच के अधिकारी दौरे पर निकले थे और रास्ते में एसबीआई की शाखा देखी तो बैंक में पहुंच गए. जहां बातचीत से उन्हें गड़बड़ लगा और उन्होंने इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी. मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम पहुंची और जांच की है. एसबीआई के अधिकारियों की शिकायत थी की इनके द्वारा स्टेट बैंक का बड़ा बैनर लगाकर बैंक का सेट अप लगाया गया था. जब जांच टीम मौके पर पहुंची तो कथित बैंक मैनेजर फरार था. शाखा में 6 कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि पत्र एवम इंटरव्यू के माध्यम से उनको एप्वॉइंट किया गया था. उन्होंने बताया कि उक्त शाखा में एम्पलाई को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था. उनको बाद में अन्य स्थान में पोस्टिंग किया जाता. मामले में पुलिस की टीम स्टेट बैंक के शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

मरवाही वनपरिक्षेत्र के पंडरी बीट में नर भालू की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही के जंगल से एक बार फिर नर भालू की मौत की खबर सामने आई है। वनमंडल के मरवाही वनपरिक्षेत्र के पंडरी बीट में इस नर भालू की मौत हुई है, लेकिन मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग की जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मौजूदा जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि दो भालुओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद एक भालू की मौत हुई हो सकती है। मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि कम उम्र के नर भालू की मौत हुई है और वन विभाग के डॉक्टरों द्वारा उसका परीक्षण कर पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। गौरतलब है कि मरवाही क्षेत्र को भालुओं का गढ़ माना जाता है। पिछले सप्ताह भी इसी क्षेत्र में एक भालू ने 3 दिनों के भीतर 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जबकि 2 लोगों की जान ले ली थी। वन विभाग ने उस भालू को रेस्क्यू कर बिलासपुर के कानन पेंडारी भेजा था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। मरवाही क्षेत्र में लगातार भालुओं की संख्या में गिरावट चिंताजनक है। अवैध उत्खनन, अंधाधुंध वनों की कटाई और जंगली जानवरों के रहवास में हो रहे दखल की वजह से भालू और अन्य जानवर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर जा रहे हैं, जिससे इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के हैं प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बने नेहरू राम निषाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोग में नियुक्ति का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को बनाया गया है। इसका आदेश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है। नेहरू राम निषाद वर्तमान में निषाद बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। इसके अलावा धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे धमतरी जिले के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से नेहरू राम निषाद पार्टी को लेकर सक्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले भी राज्य शासन ने विभिन्न प्राधिकरणों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति हो गई थी।   “” श्री नेहरू राम निषाद जी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2024″”

उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में आवास विहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 से 5 अक्टूबर तक जिलेभर में गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों को नवनिर्मित घरों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हो रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए घरों में हितग्राही पूरे उत्साह और उमंग के साथ गृह प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों का विधि-विधान से भूमिपूजन भी किया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं शासकीय अधिकारियों तथा ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता से उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। नव निर्मित आवासों को तोरण लगाकर सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है। घरों के बाहर रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाकर पारंपरिक विधि-विधान का पालन किया जा रहा है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी जा रही है, और साथ ही मिठाई एवं उपहार वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है, जिससे इस आयोजन में खुशी का माहौल और भी रंगीन हो गया है। हितग्राहियों के चेहरे पर अपने नए घर की चाबी एवं प्रशस्ति पत्र पाकर जो खुशी दिख रही है, वह इस बात का प्रतीक है कि सरकार की इस योजना से उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गृह प्रवेश के दौरान लाभार्थी परिवारों ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की। यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद परिवारों को आवास प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव करा रहा है। राज्य सरकार की यह पहल समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

डॉक्टरों ने सूझबूझ से निकाली बाहर, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसी जोंक

कोरबा. कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में चार साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गई। इसके बाद हड़कंम मच गया और उसे गांव के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलजे में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद जोंक को बाहर निकाला। इसके बाद मासूम, डॉक्टर की टीम और परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत नवापारा गांव निवासी जलप्रताप सिंह का परिवार निवास करता है। उसकी दो बेटी और पत्नी साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वो काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी खेत में काम करने गई हुई थी। वहीं, एक बड़ी बेटी 12 साल और उसकी छोटी बेटी 4 वर्षीय दोनों घर के पास तालाब में नहाने गए हुए थे। दोपहर को दोनों तालाब से नहाकर घर वापस लौटे। इस दौरान चार वर्षीय मासूम चीख-पुकार मचाने लगी और गुप्तांग में दर्द होने की बात कही। तब इसकी जानकारी अपने माता-पिता को बड़ी बेटी ने दी। उसे कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला मेडिकल कॉलेज में उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने गुप्तांग में जांच करने के दौरान एक जोंक मिली, जिसे बाहर निकल गया। वहीं, बारीकी से जांच करने के बाद जोंक को काफी मशक्कत बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों की की माने तो समय रहते अगर मासूम को अस्पताल नहीं लाया जाता तो शायद उसकी जान को खतरा भी हो सकता था। डॉक्टरों की टीम ने घण्टो मशकत के बाद मासूम की जान बचाई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet