LATEST NEWS

पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अबूझमाड़ में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के जंगलों में उस समय हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर था। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ”कार्रवाई में अब तक पांच नक्सली मारे गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।” उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने रविवार को यह अभियान शुरू किया था। इस घटना के साथ ही राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 138 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा कार्रवाई इनमें से 136 माओवादी बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं। वहीं दो अन्य नक्सलियों को रायपुर संभाग के धमतरी जिले में मार गिराया गया। पंद्रह जून को नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे तथा इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। पांच जून को नारायणपुर में मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे जबकि 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया था। इन जिलों में भी हुई कार्रवाई इससे पहले 10 मई को बीजापुर में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे और 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 10 नक्सली मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं कई नक्सलियों के घायल होने का दावा बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने किया है. माओवादियों के अस्थाई कैंप से बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान, हथियार और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से माओवादी संगठन के बड़े कैडर के नक्सली इस इलाके में डेरा जमाए हुए थे. इसके बाद जवानों ने सूचना मिलने पर घेराबंदी किया. इस घेराबंदी के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. पुलिस चला रही ‘माड़ बचाओ अभियान’ इसी इलाके में जवानों ने कुछ महीने पहले मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को ढेर किया था. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से इन पांच जिलों में पुलिस के जरिय ‘माड़ बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है. दरअसल, पिछले 30 जून को बस्तर संभाग के  नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में DRG, STF, BSF और आईटीबीपी के लगभग 1400 जवान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.  इसी दौरान जंगलों में जवानों और नक्सलियों का आमना- सामना हुआ है. 2 जुलाई सुबह   नक्सली और जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ हुई.

बचने के लिए पत्थर का लिया सहारा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मिनी गोवा में नहाते समय तीन युवक बहे

जगदलपुर. चित्रकोट जलप्रपात के एक किमी पहले कच्चे मार्ग के रास्ते में पड़ने वाले मिनी गोवा के नाम से मशहूर बीच में नहाने के दौरान के तीन दोस्त बह गए। उन्होंने जान बचाने के लिए नदी के बीच बड़े पत्थर को पकड़ लिया। वहीं, युवकों को बहता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तीन युवक जिसमें चेतन बघेल 25 वर्ष, लखेश्वर बघेल 30 वर्ष व नितेश कुमार कुर्रे 28 वर्ष आदि मंगलवार की शाम को मिनी गोवा में नहाने के लिये गए हुए थे। नहाते समय पानी के आगे बढ़ गए, गहराई के साथ ही पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बहने लगे। बहने के दौरान नदी के बीच पत्थर को युवकों ने पकड़ लिया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेनानी संतोष मार्बल तत्काल ही एसडीआरएफ की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल तक लाइट की व्यवस्था ना होने के कारण जवानों को मौके पर जाने में काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। टॉर्च की रोशनी में जवानों ने 400 मीटर की दूरी को तय करते हुए रात करीब 12 बजे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के नामांकन हेतु आॅनलाईन आवेदन 15 जुलाई तक

रायपुर भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षकों से आवेदन आनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षको को स्वयं समस्त प्रविष्टयां आॅनलाईन पोर्टल के माध्यम से करनी होगी। पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है।  आवेदन के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के शिक्षक पात्र होंगे। नामांकन हेतु सेवा निवृत्त शिक्षक, संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, शैक्षिक प्रशासक एंव निरीक्षक पात्र नहीं होंगे। जारी परिपत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे तथा राज्य स्तर से संबंधित जिलों के डाईट प्राचार्य प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिन जिलों में डाईट प्राचार्य नहीं है, उनके लिए संभागीय मुख्यालय स्थित डाईट के प्राचार्य को प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा नांमित प्रतिष्ठित अकादमिक सदस्य होंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों को इस संबंध में अवगत कराते हुए इसका उचित प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकरियों द्वारा शिक्षकों को शिकायत, जांच लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। चयन समिति को निर्देशित किया गया है कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ही चयनित किया जाए। पुरस्कार हेतु नामांकित शिक्षक को अपना प्रस्तुतीकरण देना होगा। जिले से चयनित प्रविष्टियों को 22 जुलाई तक अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय में आॅनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही प्रेषित किया जाए। शिक्षकों द्वारा किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त दिशा निदेर्शों की विस्तार पूर्वक जानकारी हेतु भारत सरकार से प्राप्त पत्रों का अवलोकन कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

सुरक्षाबलों के लिए अब अबूझ पहेली नहीं बस्तर के जंगल, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर ऐसे हुआ सबसे बड़ा प्रहार

 बस्तर वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही बस्तर के कोर इलाके में अब तक 32 नए कैंप खोले गए हैं नक्सल मोर्चे पर सरकार की बदली रणनीति से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन भी तेज हुए हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो जनवरी से लेकर अब तक बस्तर के कोर इलाके में फोर्स की नक्सलियों से 72 मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें 137 नक्सली मारे गए हैं। इन दिनों फोर्स का पूरा फोकस इस वक्त अबूझमाड़ पर है। यह नक्सलियों की अघोषित राजधानी कही जाती है। इसलिए फोर्स यहां नक्सलियों का प्रभाव कम करने में जुटी हुई है। नक्सलियों के ठिकाने पर लगातार फोर्स हमले बोल रही है। हर हमले के बाद नक्सलियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। बस्तर के नक्सल इतिहास में कभी इतनी बड़ी संख्या में नक्सली नहीं मारे गए थे जितने पिछले छह महीने के भीतर मारे गए हैं। इससे नक्सलियों और उनके कैडर में दहशत का माहौल है। यही कारण है कि अब तक 6 महीने में 400 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आमतौर पर एक साल में औसतन 500 समर्पण हुआ करते थे।   अबूझमाड़ इलाके में अब नहीं रहेगी नक्सलियों की दहशत नक्सलियों के खिलाफ किसी एक ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की यह सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। सुरक्षा बलों के लिए ये मुठभेड़ कई मायनों में अहम है। यह सफल ऑपरेशन जंगल के बीच अबूझमाड़ के अंदर सुरक्षा बलों के प्रवेश का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके को नक्सलियों का कोर इलाका माना जाता है। पिछले तीन दशकों से यह इलाका सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना हुआ है। जंगलों और पहाड़ों के बीच का यह इलाका नक्सलियों के लिए अभेद्य गढ़ बन गया। इस मुठभेड़ ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि पिछले कई वारदातों में शामिल नक्सलियों का सफाया हो गया है। अपने पांच कोर इलाके में सिमटे नक्सली बस्तर में फोर्स की सक्रियता के चलते नक्सली अब अपने पांच कोर इलाके तक ही सिमटकर रह गए हैं, जिसमें प्रमुख अबूझमाड़, इंद्रावती नेशनल पार्क, बैलाडीला की पहाडिय़ों का तराई वाला इलाका, सुकमा जिले में बासागुड़ा-जगरगुंडा- भेज्जी ट्राएंगल व बीजापुर के पामेड़ इलाके में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 का इलाका शामिल है। अन्य इलाकों में फोर्स की मौजूदगी व कैंप स्थापना के बाद नक्सलियों का प्रभाव कम हुआ है। अबूझमाड़ व नेशनल पार्क इलाके को अब फोर्स ने जब से टारगेट किया है तब से इस इलाके में नक्सलियों के नई भर्ती शिविर और ट्रेनिंग कैंप आयोजित नहीं हो पा रहे हैं। 2018 से 2023 तक घटनाओं और हताहतों की संख्या यहां पिछले कुछ वर्षों में बस्तर में नक्सली आतंकी घटनाओं और हताहतों की संख्या को दर्शाने वाला डेटा चार्ट है, जिसे हिंदी में लेबल किया गया है। यह चार्ट 2018 से 2023 तक घटनाओं और हताहतों की संख्या में गिरावट का रुझान दर्शाता है।  गांवों में फैले मिलिशिया कैडर भी हुए कमजोर नक्सलियों के पीएलजीए के सशस्त्र लड़ाके अब बस्तर के गांवों में फैले मिलिशिया सदस्यों तक अपनी पहुंच नहीं बना पा रहे हैं। गांवों में फोर्स के कैंप स्थापित होने के बाद मिलिशिया सदस्यों की मीटिंग तक लड़ाके नहीं ले पा रहे हैं। अब मिलिशिया कैडर नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकलते दिख रहे हैं। बस्तर में नक्सलियों के लिए यह बड़ा नुकसान है।  अबूझमाड़ से शिफ्ट हो रहे नक्सलियों के टॉप लीडर अबूझमाड़ की सीमा पांच जिलों में फैली हुई हैं जिसमें कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिला शामिल है। फोर्स का दबाव जिस तरह से अबूझमाड़ में बढ़ा है उसके बाद से नक्सलियों के टॉप लीडर वहां से लगातार शिफ्ट हो रहे हैं। जिनमें नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के सचिव बसव राजू, एम वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू, पक्का हनुमंतलु उर्फ गणेश उइके और दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव केआरसी रेड्डी उर्फ गुड़सा उसेंडी आदि शामिल हैं। कैंपों की स्थापना के चलते नक्सली हुए कमजोर नक्सल मोर्चे पर पुलिस की इस बड़ी सफलता के पीछे नक्सलियों के अभेद इलाकों में नए कैंपों की स्थापना को बड़ी वजह बताया जा रहा है. जिससे नक्सल संगठन की पकड़ अपने आधार इलाकों में कमजोर पड़ती जा रही है. बीजापुर का गंगालूर इलाका जिसे कभी नक्सलियों की अघोषित उपराजधानी भी कहा जाता था, अब यहां मुतवेण्डी, कावड़गांव, डुमरीपालनार के अलावा बीजापुर-सुकमा जिले के सरहदी इलाके टेकुलगुड़म, गुंडेम के साथ दुर्दांत नक्सली हिंड़मा के गढ़ उसके गांव पुवर्ती में फोर्स कैंप बना चुकी है. बताया जा रहा है कि अब वहां पीएलजीए लड़ाके ही अपना गढ़ बचाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अधिकांश नक्सली एमएमसी, एओबी व टीटीके जोन में शिफ्ट होने की जानकारी मिल रही है। दुर्दांत नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी इसी साल कैंप स्थापित किया गया जो कि बस्तर में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी कामयाबियों में से एक थी। हिड़मा अब अपना इलाका छोड़ बस्तर के अलग-अलग क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है। नक्सलियों की इन जंगलों में बसती है जान अबूझमाड़ की पहाड़ियां और जंगल दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में लगभग 4,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली हुई हैं, जो मुख्य रूप से कांकेर के ठीक दक्षिण में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों को कवर करती हैं। पहाड़ी इलाका, जंगल, सड़क, बुनियादी सुविधाओं का न होना और सशस्त्र विद्रोहियों की उपस्थिति से इस इलाके का एक बड़ा हिस्सा अब तक सरकारी सर्वेक्षण के दायरे से बाहर रहा है। यदि इसके भूभाग की बात करें तो इस इलाके का क्षेत्रफल गोवा जैसे राज्य से बड़ा है। इन जंगलों का उपयोग नक्सलियों द्वारा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से ओडिशा (पूर्व में) आने- जाने के लिए एक गलियारे के रूप में किया जाता है। अब तक इतने नक्सली मारे गए 2018: 125 2019: 79 2020: 44 2021: 48 2022: 31 2023: 24 2024 में अब तक 137  नक्सल मुक्त बस्तर की ओर बढ़ रहे बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में हम तेजी से बढ़ रहे हैं। फोर्स को बीते छह महीने में कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र सिमटता जा रहा है। नक्सल प्रभाव वाले दो तिहाई क्षेत्र में अब नक्सलियों को जनता ने भी नकार दिया … Read more

चार प्रदेशों से लोग हुए शामिल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खैरवार-खेरवार-खरवार आदिवासी समाज का महासम्मेलन

बलरामपुर. बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लरंगसाय कम्युनिटी हाल में खेरवार,खैरवार,खरवार आदिवासी समाज का महासम्मेलन पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह रामकिशुन सिंह, समाज के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धदेव सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोहन सिंह,तारावती सिंह, विश्वनाथ सिंह, नारायण सिंह सूर्यवंशी,धरमन सिंह,मुंद्रिका सिंह सहित समाज के चार प्रदेशों के हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। महासम्मेलन के पश्चात राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप अनुसूचित जनजाति की अनुसूची के सरल क्रमांक 16 में अंकित खैरवार जाति के साथ खेरवार और खरवार जाति को शामिल कर भारत के राज्य पत्र में प्रकाशित करने की मांग की। महासम्मेलन का शुभारंभ अर्जुन सिंह के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे भारत में हमारे समाज के लोग आठ राज्यों में निवासरत हैं। हम सब समाज के लोग समाज के हक के लिए 9 वर्षों से लड़ाई लड़ रहे है।  जाति प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ में बन रहा है परंतु अस्थाई समाधान नहीं है। मात्रा भेद के कारण समस्या खड़ी हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संदर्भित पत्र क्रमांक 1 के माध्यम से सरल क्रमांक 16 के तहत अनुसूचित जनजाति की सूची की प्रविष्टि क्रमांक 21 में अंकित खैरवार जाति के साथ खेरवार,खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है। किंतु अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण, केंद्रीय नौकरी एवं अनुसूचित जनजाति के लाभ अथवा सुविधा हेतु भारत सरकार के राज्य पत्र में शामिल होना अनिवार्य है। भारत सरकार के राज्य पत्र में शामिल नहीं होने का समाज की होनहार छात्र-छात्राओं को अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने तथा अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ करने से वंचित हो रहे हैं। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से भी समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कृष्णा सिंह जसवंत सिंह, राम अवतार सिंह, दीपिका सिंह, भोला सिंह मंगरु राम खरवार, नारायण सिंह, छोटेलाल सिंह,महरु सिंह,कामेश्वर सिंह, राम लखन सिंह, वासुदेव सिंह मटुकधारी सिंह, गिरवर सिंह, मक्खन सिंह,अभिषेक सिंह कुंवर सिंह, बसंत सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। महासम्मेलन के पूर्व से ही मूसलाधार बारिश प्रारंभ हो गई थी परंतु मूसलाधार बारिश के बीच ही हजारों की संख्या में समाज के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।

10 लाख के ईनमी महिला व पुरूष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Hoff's verbal order and CCF's three letters, still no charge was given

सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नीयद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के परिणामस्वरूप नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय 1 महिला सहित 02 नक्सलियों सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता स्व. हुंगा (कोंटा एरिया कमेटी सदस्य/एरार्बोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रुपए) निवासी वीराभट्टी थाना भेजी जिला सुकमा एवं महिला नक्सली सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला पति कमलेश पिता स्व. सोड़ी हुंगा (कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या/पोलमपल्ली एलओएस कमाण्डर/ सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, ईनामी 05 लाख रुपए) निवासी करीगुड़म थाना चिंतागुफा जिला सुकमा ने आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सूरजपाल वर्मा, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपए प्रदाय किया गया, तथा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे। आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल, डीआरजी सुकमा एवं 50, 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का प्रयास रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित 05 लाख के ईनामी नक्सली सोड़ी गजेन्द्र उर्फ हड़मा पिता हुंगा वर्ष 2014-15 तक वीरारभट्टी सीएनएम सदस्य, वर्ष 2016-19 माह मई तक कोण्टा एरिया कमेटी जनताना सरकार पार्टी सदस्य, वर्ष 2019 जून से 2022 माह अप्रैल तक कोण्टा एरिया कमेटी अन्तर्गत कोण्टा एलओएस जनमिलिशिया कमाण्डर/पार्टी सदस्य,  2022 माह मई से अब-तक कोण्टा एरिया कमेटी सदस्य/एरार्बोर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर, धारित शस्त्र इंसास रायफल। जिसके द्वारा ग्राम भेजी में वर्ष 2020 में पुुलिस कर्मी पर हमला करने की वारदात में शामिल, ग्राम मुरलीगुड़ा:- वर्ष 2020 में मुरलीगुड़ा कैम्प के पास आईईडी लगाने की वारदात में शामिल, ग्राम मिनपा एम्बुश़ वर्ष 2020 में मिनपा में पुलिस गस्त पार्टी पर घात लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, ग्राम गलगम एम्बुश (पामेड़ क्षेत्र बीजापुर) वर्ष 2021 को पुलिस-नक्सली एम्बुश की वारदात में शामिल रहा, उक्त घटना में 02 नक्सली सदस्य घायल हुए थे। ग्राम कसालपाड़ मुठभेड़ वर्ष 2022 में टीसीवोसी के दौरान ग्राम कसालपाड़ के जंगल में पुलिस गस्त पार्टी पर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, पालाचलमा और गट्टापाड़ मुठभेड़ वर्ष 2022 में माह अक्टूबर में ग्राम पालाचलमा एवं गट्टापाड़ के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी पर पिछाकर फायंरिग करने की की वारदात में शामिल,ग्राम कोत्ताचेरू:- वर्ष 2022 में गोरखा-कोत्ताचेरू के मध्य पीकअप वाहन से सिलेण्डर गैस को लूट-पाट करने की की वारदात में शामिल रहा। आत्मसमर्पित 05 लाख की ईनामी महिला नक्सली सोड़ी मंजूला उर्फ मड़कम मंजूला वर्ष 2002 माह मई से 2002 माह जुलाई तक कोण्टा दलम सदस्या, वर्ष 2002 माह अगस्त से 2004 माह जुलाई तक प्लाटून नंबर 04 का पार्टी सदस्या, वर्ष 2004 माह अगस्त से 2009 माह जुलाई तक कम्पनी नंबर 01 पार्टी सदस्या, वर्ष 2009 माह अगस्त से 2016 माह नवम्बर तक कम्पनी नम्बर 06 की सदस्या, वर्ष 2016 माह दिसम्बर से 2021 माह जनवरी तक कोण्टा एरिया कमेटी सदस्या, वर्ष 2021 माह फरवरी से अब तक कोण्टा एरिया कमेटी अन्तर्गत पोलमपल्ली एलओएस/कमाण्डर सिविल ऑर्गनाईजेशन कमाण्डर। अंतिम धारित शस्त्र  एसएलआर रायफल। जिसके द्वारा ग्राम भेजी और इंजरम कैम्प के बीच एम्बुश की घटना वर्ष 2003 में भेज्जी और इंजरम कैम्प के बीच एनएच 30 मार्ग पर रोड़ ओपनिंग पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल। ग्राम जारागट्टा (जिला नारायणपुर) एम्बुश की घटना:- वर्ष 2007 में ग्राम जारागट्टा के पास मोटर सायकल से आने वाले पुलिस जवानों पर एम्बुश लगाकर फायरिंग की की वारदात में शामिल रही। कोंगेरा एम्बुश (जिला नारायणपुर) वर्ष 2010 में टीसीओएस के दौरान ग्राम कोंगेरा के पास पुलिस गस्त पार्टी पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की की वारदात में शामिल, जिसमें 02 नक्सली मारे गये थे।

दुर्ग जिले में पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया, 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हैदराबाद से महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋचा मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी की भिलाई दुर्ग में कुछ सटोरी रह रहे हैं। इनका पैनल किसी बड़े शहर में ऑपरेट होता है। इसके बाद हम इस मामले की छानबीन में जुट गए। हमें इनपुट मिला कि विनय यादव नाम का एक युवक हैदराबाद में महादेव सट्टा ऐप का पैनल चला रहा है। इसके आधार पर दुर्ग पुलिस की एक टीम को हैदराबाद रवाना किया गया। वहां लगभग चार दिन रहकर पुलिस ने लोकेशन सर्च किया, जहां एक मकान में छापेमारी की गई। वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 5 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, कार, करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात, और एटीएम कार्ड समेत कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए। आरोपियों के बैंक खातों से 2 माह में लगभग सवा करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह से और भी लोगों के जुड़े होने की संभावना है साथ ही कुछ और सट्टा सेंटर संचालित होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने बताया कि, अगर इस मामले किसी अन्य के शामिल होने की जानकारी मिलती है, तो उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप में आईजी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच

  राजनांदगांव अपने ही मातहत एक आरक्षक के साथ कथित मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप में आईजी दीपक झा ने खैरागढ़ के थाना प्रभारी अनिल शर्मा को लाईन अटैच कर दिया है। टीआई शर्मा को ऐसे वक्त में लाईन अटैच किया गया, जब समूचे रेंज में नए कानून उत्सव मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ में पदस्थ आरक्षक प्रकाश मोहिले का खैरागढ़ के कुछ युवाओं के साथ विवाद हुआ था। आरक्षक पर युवाओं ने हाथ भी छोड़ दिया । इस मामले को लेकर आरक्षक ने थाना प्रभारी को जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। टीआई शर्मा ने मामले को दबाने के लिए आरक्षक पर आरोपियों का स्थानीय होने का हवाला देकर समझौता करने की सलाह दी गई। आरक्षक अपने साथ हुए मारपीट से आहत था। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर आगे शिकायत करने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आईजी के अलावा यह मामला अन्य शीर्ष नेताओं तक चला गया। बताया जा रहा है कि टीआई लगातार समझौता कराने के प्रयास में थे। यह जानकारी आईजी तक पहुंची। आईजी ने सीधे टीआई को लाईन अटैच कर दिया।    

आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

After the laddu controversy, Karnataka government took major action, ordered the temple management

सुकमा थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से दो अलग-अलग प्रकरणों में आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 4 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य कुंजाम रामा, बारसे बिच्चेम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम जोगा व कुंजाम भीमा 26 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे, जिसमें 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे। दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार 5 नक्सली पुनेम सुक्का, मिडि?म देवा उर्फ एंगा पांडू, भोगाम मल्ला, मिलिशिया सदस्य मुचाकी भीमा और तामू नंदा जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य 6 जून को सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है।

अबूझमाड़ के जंगल में जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

22   नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना के क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। इस मुठभेड़ में में सभी जवान सुरक्षित हैं,  सर्चिंग अभियान भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जिले नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के डीआरजी, एसटीएफ,  बीएसएफ और आइटीबीपी के हजारो जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में अभियान के लिए रवाना हुए थे। अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित है।

महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त

धमतरी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। योजनांतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में सीधे अंतरित होने से प्रदेश की महिलाओं के मन में बेहतर भविष्य की आस बंधने लगी है। योजना से लाभान्वित हुई सहेली संघ स्व सहायता समूह धमतरी की सदस्य श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उनके साथ श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती रमा सेन, श्रीमती सविता, श्रीमती अनिता यादव सहित उनकी समूह की अन्य महिलायें कलेक्टोरेट के पास कम्पोजिट भवन में कैंटिन का संचालन करती है। इन महिलाओं ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक मजबूती का आधार बन गयी है। वे इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है। श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चो में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही है। श्रीमती हेमा ने यह भी कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रीमती हेमा और उनकी समूह की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।

साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को दी जा रही तत्काल सहायता

13 गरियाबंद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतोषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते  कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, नि:शुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए नि:शुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।

कांग्रेस ने सीएम-गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कोर्ट ने दोबारा खड़ा किया सवाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ताज कसते हुए कहा कि राज्य में बेलगाम कानून व्यवस्था पर एक महीने में दो बार कोर्ट ने सवाल खड़ा किया है। यह राज्य सरकार की अक्षमता है कि उच्च न्यायालय को कड़ी टिप्पणी करना पड़ रहा है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति को गलत तरीके से गुंडा सूची में नाम डालने पर सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा है कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज है कि नहीं। एक महीने पहले भी हाई कोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा रोज दुर्घटनाएं हो रही है कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नेशनल हाईवे में हैवी ट्रेफिक है, सड़के उखड़ी हुई है, कोई ध्यान देने वाला नहीं है। राज्य में क्राइम बढ़ा है, ट्रेफिक बदहाल है, पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। कन्ट्रोल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हाई कोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग है औरगृहमंत्री विजय शर्मा जो राज्य की कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता के हालात है। पांच माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। गुंडे, अपराधी, लूटेरे, चोर बेलगाम हो गये है, बलात्कार और हत्यायें आम हो गयी है। इन घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सत्तारूढ़ दल के लोग अपराधियों के पैरोकार बन गये है। पुलिस की पीसीआर वैन तो वसूली वैन बन चुकी है जो नशाखोरों, अपराधियों को चंद रुपयों के बदले संरक्षण देती है। हाई कोर्ट की टिप्पणी राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था का आईना है। इस टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

अक्टूबर तक होगी टेंडर प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने कवर्धा मेडिकल कॉलेज स्थल का किया निरीक्षण

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोमवार को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के कवर्धा से लगे ग्राम घोठिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल, मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए तैयार की गई ड्राइंग-डिजाइनिंग, नक्शा का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए राज्य स्तर पर इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अक्टूबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी होनी की संभावना है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सभी प्रक्रिया को पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि ग्राम घोठिया में राज्य शासन द्वारा कबीरधाम के नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 40 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की गई है। कबीरधाम में नए चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा लागत राशि 306.23 करोड़ रुपये की मान से चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है। निरीक्षण दौरान राज्य शासन के सीजीएमएससी के एमडी  पदमनी भोई साहू द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए तैयार की गई कॉलेज, प्रशासनिक भवन, छात्रावास समेत सभी नक्शा का अवलोकन कराया। जिला अस्पताल कवर्धा को अपग्रेड करेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए वर्तमान में जिला अस्पताल को अपग्रेड करना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में कॉलेज की न्यूनतम अहर्ताएं पूरी नहीं की जा सकती। विगत दिनों स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया था कि जिला अस्पताल में उपलब्ध बिस्तरों के साथ-साथ समीपस्थ आयुष विभाग के भवन जिसे पूर्व में जिला अस्पताल द्वारा कोविड केयर सेंटर के रूप में संचालित किया जा चुका है। उसको भी अतिरिक्त 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड किया जा सकता है, ताकि कॉलेज संचालन में न्यूनतम मानक की प्रतिपूर्ति हो सके।

नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट, छत्तीसगढ़-सुकमा ब्लास्ट में ‘दो नहीं पांच जवान हुए थे शहीद’

On the birthday of Prime Minister Narendra Modi, under the campaign "Ek Ped Maa Ke Naam

सुकमा. सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़म में हुए ब्लास्ट मामले पर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट में टेकलगुडेम ब्लास्ट की घटना में जहां पुलिस ने दो जवानों के शहादत की पुष्टि की थी वहीं नक्सली संगठन ने प्रेस नोट में पांच जवानों के शहीद होने और 15 जवानों के घायल होने की बात लिखकर पुलिस और सरकार पर आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही नक्सली संगठन ने प्रेस नोट के जरिए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति खेद व्यक्त करते हुए लिखा है कि पुलिस के जवान हमारे दुश्मन नहीं है ,लेकिन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में हिस्सा लेकर वह अपनी जान गवा रहे हैं । इस घटना को लेकर नक्सली संगठन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है। बता दें की बीते दिनों पूवर्ती कैंप के लिए जवानों के काफिले में राशन जा रहा था इस दौरान टेकलगुड़म के पास नक्सलियों ने पहले से लगाए गए आईईडी को विस्फोट कर राशन से भरी एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet