LATEST NEWS

सिमर कौर ने ‘लाल परी’ को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना

मुंबई,  जानी-मानी सिंगर सिमर कौर ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘लाल परी’ पर अपने अनुभव साझा किए। सिमर ने बताया कि उन्होंने गाने को खास बनाने के लिए दो अलग-अलग सुरों में गाया, ताकि यह गाना लोगों के दिलों में आसानी से बस जाए। इसके अलावा, उन्होंने हनी सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका म्यूजिक उन्हें बहुत प्रेरित करता है। सिमर कौर ने बताया कि जब उन्होंने ‘लाल परी’ गाना रिकॉर्ड किया, तो हनी सिंह और लिरिसिस्ट अल्फाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही गाने में जोश को बनाए रखा। रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए सिमर ने कहा, “जो भी ‘लाल परी’ सुनेगा, वो खुद-ब-खुद उस गाने की धुन में झूमने लगेगा। हमें पहले से ही पता था कि यह गाना बड़ा हिट साबित होगा। रिलीज के समय मैं बहुत उत्साहित थी।” उन्होंने आगे कहा, “हनी सिंह और अल्फाज दोनों के साथ काम करना एक खास अनुभव रहा। दोनों को मैं बहुत समय से जानती हूं, और उनके साथ रिकॉर्डिंग करना काफी मजेदार पल होता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। जब भी मैं कोई भी गाना रिकॉर्ड करती हूं, तो पूरी कोशिश करती हूं कि मैं उस गाने के मूड के अनुसार खुद को ढाल लूं।” सिंगर ने आगे कहा, “मैंने ‘लाल परी’ गाने को पूरे दिल से गाया है। इसमें अल्फाज और हनी सिंह दोनों ने मेरी खूब मदद की है। मेरे लिए यह पूरा अनुभव मजेदार और यादगार रहा।” सिमर कौर ने बताया कि उन्होंने गाने में एक खास म्यूजिकल स्टाइल डाला है, जिससे वह और भी खास बन गया। उन्होंने कहा, “‘लाल परी’ को मैंने दो अलग-अलग सुरों में गाया है। दोनों सुरों का अपना एक अलग एहसास है। खासकर जो ‘लो पिच’ वाला सुर है, वो एक अलग ही छाप छोड़ता है।” ‘लाल परी’ गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी एंथम है, इसे यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है। गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं, और म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है। ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

रवि-सरगुन की जोड़ी को अभिषेक कुमार ने दिया ‘रिस्क टेकिंग कपल’ का टैग

मुंबई,  ‘बिग बॉस 17’ में सेकंड रनरअप रहे अभिनेता अभिषेक कुमार जल्द ही एक नए शो ‘तू आशिकी है’ में नजर आएंगे। इस शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता ड्रामा के तहत हो रहा है। अभिनेता ने रवि और सरगुन को ‘रिस्क टेकिंग कपल’ का टैग देते हुए कहा कि यह जोड़ी नए-नए और अलग तरह के काम करने में हिम्मत दिखाती है। अभिषेक ने कहा, ”रवि दुबे और सरगुन मेहता हमेशा से रिस्क लेने वाली जोड़ी रही हैं। सरगुन मैडम की राइटिंग और रवि सर की डायरेक्शन बहुत ही बेहतरीन है। उन्हें पता होता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। दोनों ही बहुत क्रिएटिव हैं। मैंने एक बार रवि सर को बैठकर गुनगुनाते हुए हमारे शो के लिए एक नया म्यूजिक बनाते हुए देखा था, ये देख मैं दंग रह गया।” उन्होंने कहा, ”यूट्यूब पर नया शो लॉन्च करना और मुझे इसमें कास्ट करना उनके लिए एक बड़ा रिस्क था। लेकिन उन्होंने हिम्मत करके इस रिस्क को उठाया।” अभिषेक ने आगे कहा कि उन्हें पता होता है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। वे समझते हैं कि लोगों को क्या पसंद आता है और एक किरदार या कहानी को कैसे बनाया जाए। वह इस काम में बहुत ही स्मार्ट और अच्छे हैं। यह पहली बार नहीं है कि अभिषेक रवि और सरगुन की प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह उनके लोकप्रिय शो ‘उड़ारियां’ का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, ईशा मालविया भी थे। एक्टर ने कहा कि उनके साथ काम करना घर जैसा एहसास होता है। उन्होंने कहा, ”सेट पर हर कोई जानता है कि मैं कैसे काम करता हूं, मेरी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। सेट पर परिवार जैसा माहौल होता है। रवि सर हमेशा कहते हैं कि मैं उनके छोटे भाई जैसा हूं।” अभिषेक ने आगे कहा, ”रवि और सरगुन दोनों को एक्टिंग का अच्छा अनुभव है, जिसके चलते वे एक्टिंग और कलाकारों की जरूरतें अच्छी तरह समझ पाते हैं।” उन्होंने आखिर में कहा, ”रवि सर निर्देशन से लेकर एडिटिंग तक हर काम को बहुत अच्छे से जानते हैं। सरगुन मैडम भी हर छोटी-बड़ी बात को समझती हैं और पूरी तरह जुड़ी रहती हैं। दोनों को इस काम की वाकई में पूरी जानकारी है।”  

अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। अंजना सिंह पोस्टर में ज़मीन पर विरोधी को चित करती नज़र आ रही हैं। फिल्म ‘कुस्ती’ एक फ्रेश और मनोरंजक कहानी के साथ तैयार की गई है, जिसमें एक्शन, फन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्देशक देव पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को रोमांच से भरपूर अनुभव देगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने बताया कि ‘कुस्ती’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश और मनोरंजन का ज़रिया है। उन्होंने अंजना सिंह को धाकड़ गर्ल बताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके करियर की एक अहम मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म ‘कुस्ती’ में अंजना सिंह के अलावा जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, जे. नीलम, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, कनचन मिश्रा, विद्या सिंह, निश्चा सिंह समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन बाबू और अदिति सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म ‘कुस्ती’को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया गया है। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गीतकार राजेश पाण्डेय और ऋषि ग्वाला हैं। फिल्म की कहानी विनय सिंह की है और स्क्रिप्ट राजेश पाण्डेय और निशांत पाण्डेय ने लिखी है।  

‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ होगी दुनिया की अब तक की सबसे महंगी फ‍िल्‍म, बजट जान उड़ जाएंगे होश

लॉस एंजिल्स मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्‍म से रॉबर्ट डाउनी जूनियर MCU में विलेन बनकर वापसी कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर नए-पुराने एवेंजर्स की टीम, वकांडा, फैंटास्टिक फोर, और एक्स-मैन की पूरी टुकड़ी डॉक्टर डूम (RDJ) का सामना करेगी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के छठे फेज की यह फिल्‍म अब 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। अभी प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। लेकिन इस फिल्‍म के बजट को लेकर जो जानकारी आई है, वो होश उड़ाने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्वल स्‍टूडियो इसे दुनियाभर में अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बनाने की तैयारी में है, जिसका बजट 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाला है। यानी 8592.98 करोड़ रुपये। ‘कोलाइडर’ ने बताया कि मार्वल ने ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ के प्री-प्रोडक्शन पर ही 8 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। यह ‘एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया’ के बजट 388 मिलियन डॉलर से तीन गुना अधिक है। ‘फोर्ब्स’ की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ‘डूम्सडे’ को बनाने में हर हफ्ते आने वाला खर्च ‘क्वांटुमेनिया’ से दोगुनी है। 600 म‍िल‍ियन डॉलर तक जाएगा ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का प्रोडक्‍शन बजट विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का प्रोडक्‍शन बजट 500-600 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यही नहीं, अब जब फिल्‍म को बनाने में अध‍िक समय लग रहा है तो यह और बढ़ने वाला है। ऐसा होता है तो यह ‘स्टार वार्स एपिसोड IX’ के प्रोडक्‍शन बजट से भी बहुत अधिक है, जिसे फ‍िलहाल सबसे महंगी फिल्‍म माना जाता है। इसे बनाने में 447 मिलियन डॉलर खर्च किया गया था। प्रोडक्‍शन के बाद प्रमोशन और मार्केंटिंग में भी खर्च मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह अपने आगामी क्रॉसओवर फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को बनाने में कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। वैसे भी सही मायने में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद मार्वल स्‍टूडियो की कमोबेश सारी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचाने में असफल ही रही हैं। लेकिन यहां बात सिर्फ प्रोडक्‍शन बजट तक सीमित नहीं है। फिल्‍म बनने के बाद मार्केटिंग और प्रचार पर भी लाखों डॉलर खर्च होंगे। ‘डूम्सडे’ और ‘सीक्रेट वॉर्स’ का टोटल बजट होगा 2 बिलयन डॉलर लिहाजा, अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और फिर ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ पर डिज्नी और मार्वल 2 बिलियन डॉलर तक खर्च कर सकती हैं। यानी जब तक ‘सीक्रेट वॉर्स’ का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दुनियाभर में अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। जिसका टोटल बजट 1 बिलियन डॉलर यानी 8592.98 करोड़ रुपये होने वाला है। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में 35 स्‍टार्स, कास्‍ट की फीस ही 250 मिलियन डॉलर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की लागत का बड़ा हिस्‍सा VFX पर खर्च होगा। इसके अलावा ‘डूम्‍सडे’ में भारी-भरकम कास्‍ट के कारण भी लागत और बढ़ रही है। फिल्म में अलग-अलग किरदारों में 35 बड़े स्‍टार्स दिखाई देंगे। ‘वैराइटी मैगजीन’ ने बताया है कि अकेले कास्ट की फीस का खर्च 250 मिलियन डॉलर (2147.53 करोड़ रुपये) को पार कर सकता है। ‘डूम्सडे’ को बॉक्‍स ऑफिस पर करनी होगी सुपर से भी ऊपर कमाई अब यदि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टोटल बजट 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचता है, तो बॉक्स ऑफिस असाधारण सफलता हासिल करनी होगी, क्‍योंकि अगर ये ‘जुरासिक पार्क’ (912 मिलियन डॉलर) और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ (987 मिलियन डॉलर) जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों से अधिक भी कमाती है, तो अपने महाबंपर बजट के कारण बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप ही कहलाएगी। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का बजट और कमाई हालांकि, बात कमाई की हो रही है तो ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के कारोबार को याद रखना भी जरूरी है। साल 2019 मे रिलीज इस बॉक्‍स ऑफिस ब्‍लॉकबस्‍टर ने 2.799 बिलियन डॉलर (18970 करोड़ रुपये) का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया था। सिर्फ भारत में इस फिल्‍म ने 373.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 445 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। तब फिल्‍म का टोटल बजट 400 म‍िल‍ियन डॉलर था। अब यदि इस लिहाज से देखें, तो मार्वल का यह दांव बड़ा जरूर है, लेकिन अगर ‘डूम्‍सडे’ ब्‍लॉकबस्‍टर बनती है, तो रिकॉर्डतोड़ कमाई का दम भी रखती है। ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट बहरहाल, रुसो ब्रदर्स के डायरेक्‍शन में बन रही ‘डूम्सडे’ एवेंजर्स फिल्मों की 5वीं किस्‍त है। जबकि MCU की यह 39वीं फिल्म होगी। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट, पॉल रुड, वायट रसेल, टेनोच ह्यूर्टा मेजिया, एबन मॉस-बचराच, सिमु लियू, फ्लोरेंस पुघ, केल्सी ग्रामर, लुईस पुलमैन, डैनी रामिरेज़, जोसेफ क्विन, डेविड हार्बर, विंस्टन ड्यूक, हन्ना जॉन-कामेन, टॉम हिडलेस्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, एलन कमिंग, रेबेका रोमिजन, जेम्स मार्सडेन, चैनिंग टैटम, पेड्रो पास्कल और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे दिग्‍गज कलाकार हैं।

कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की

चेन्नई,  अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, लेकिन कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी से उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हासन ने मणिरत्नम निर्देशित ‘ठग लाइफ’ के पीछे की कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पर बात की, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो मेरे पीछे खड़ा है।’’ हासन ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि ‘‘कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है’’ जिसके बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी आलोचना की थी।  

‘द राजा साहब’ के लिए 33% कटौती, फिर भी सबसे महंगे एक्‍टर्स है प्रभास

मुंबई एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ फेम प्रभास अपनी अपकमिंग मूवी ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। मारुति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पोस्टपोन होने और कुछ महीनों की देरी का सामना करने के बाद ये 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। क्या आप जानते हैं कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए प्रभास ने कितनी फीस ली है? सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रिबेल स्टार’ के नाम से फेमस तेलुगु स्टार Prabhas ने कथित तौर पर ‘द राजा साब’ के लिए अपने अपने मेहनताने में से 50 करोड़ रुपये की कटौती की है। जी हां, आपने सही पढ़ा। प्रभास आमतौर पर प्रति फिल्म लगभग 150 करोड़ रुपये लेते हैं, कहा जा रहा है कि वे ‘द राजा साब’ के लिए 100 करोड़ रुपये ले रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ के कारण घटी फीस? माना जा रहा है कि प्रभास की फीस में कटौती का फैसला ‘आदिपुरुष’ को मिली ठंडी प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर लिया गया है, जो कि इसी प्रोडक्शन हाउस ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ का पिछला प्रोजेक्ट था। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले तो खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी भद्द पिट गई। यहां तक कि खराब VFX और कुछ सीन्स के लिए आलोचना का भी शिकार हुई। प्रभास की इन 2 फिल्मों ने खूब कमाया हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि ‘आदिपुरुष’ के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ उनकी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। और कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बाद में ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भी दुनिया भर में लगभग 1,200 करोड़ रुपये कमाए। इस बार प्रभास का होगा अलग अंदाज ‘द राजा साब’ फिल्म से प्रभास एक नई स्टाइल में भी दिखेंगे। इससे पहले आपने उन्हें पर्दे पर रोमांटिक और सीरियस रोल में ही देखा है। अभी तक वो अपने एक्शन और माइथोलॉजी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वो कॉमेडी भी करेंगे और डरते या डराते भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर 16 जून को जारी होने वाला है।

परवरिश: मोबाइल की लत बच्चों के भविष्य पर भारी, जानें इससे छुटकारा पाने के उपाय

Parenting: Mobile addiction is harmful for children’s future, know the ways to get rid of it सूर्य प्रताप सिंह सिसोदिया (हेल्थ डेस्क) क्या आपका बच्चा मोबाइल के बिना रह सकता है?आज यह सवाल हर माता-पिता के मन में गूंज रहा है। तकनीक के इस दौर में मोबाइल बच्चों की जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन चुका है, मानो उनका एक नया अंग हो। चाहे भोजन हो, पढ़ाई या आराम का समय हर क्षण मोबाइल उनके साथ है। यह डिजिटल डिवाइस केवल उनके शरीर को ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास को भी गहराई से प्रभावित कर रहा है। बच्चों पर मोबाइल का असर: सिर्फ आंखें नहीं, पूरी सोच पर असर धैर्य में गिरावट:स्क्रीन पर मिलने वाला त्वरित मनोरंजन बच्चों को अधीर बना रहा है। किसी भी असफलता या देरी पर वे गुस्से में आ जाते हैं। माता-पिता या शिक्षकों की मामूली बात भी उन्हें आहत कर देती है। एकाग्रता में कमी:लगातार आने वाले नोटिफिकेशन्स और ऑनलाइन एक्टिविटी बच्चों की एकाग्रता को कमजोर कर रही है। वे लंबे समय तक किसी एक काम पर ध्यान नहीं दे पाते। संवादहीनता और सामाजिक दूरी:मोबाइल की लत बच्चों को परिवार और दोस्तों से दूर कर रही है। अब वे भावनाओं को शब्दों में नहीं, इमोजी में बयां करते हैं। इसका असर उनके आत्मविश्वास, भाषा कौशल और सामाजिकता पर पड़ रहा है। ऑनलाइन गेमिंग और मानसिक स्वास्थ्य:गेमिंग ऐप्स बच्चों के लिए एक नशे की तरह बन चुके हैं। लेवल पार करने का जुनून, पैसे हारने का डर और त्वरित सफलता की उम्मीद उन्हें तनाव, एंग्ज़ायटी और यहां तक कि आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक ले जा रही है। नींद और शारीरिक समस्याएं:देर रात तक स्क्रीन देखने से मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बिगड़ता है, जिससे नींद की गुणवत्ता घटती है। इससे चिड़चिड़ापन, मोटापा और आंखों की समस्याएं जैसे डिजिटल आई स्ट्रेन और दृष्टि दोष उत्पन्न होते हैं। अभिभावकों की भूमिका: शुरुआत घर से ही होती हैआमतौर पर मोबाइल की लत के बीज माता-पिता ही बोते हैं—कभी बच्चे को चुप कराने के लिए, तो कभी उसे व्यस्त रखने के लिए। एक साल के बच्चे को मोबाइल पर राइम्स दिखाना आज सामान्य बात हो गई है। फिर जब वही बच्चा 12-13 साल में मोबाइल मांगता है, तो माता-पिता उसे रोक नहीं पाते। समाधान: स्क्रीन से दूरी, जीवन से जुड़ाव स्क्रीन टाइम तय करें:परिवार में मोबाइल उपयोग का एक साझा नियम बनाएं। बच्चे को 15 साल की उम्र तक अपना व्यक्तिगत मोबाइल न दें। मैदानी खेल और आउटडोर एक्टिविटी:हर दिन कम से कम दो घंटे बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी में व्यस्त रखें। फैमिली आउटिंग में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित करें। बातचीत और समय:बच्चों से बात करें, उनकी समस्याएं समझें। जब वो आपकी बात सुनते हैं, तो आप भी उनकी दुनिया से जुड़ पाते हैं। तकनीक से नहीं, रिश्तों से जुड़ाव बढ़ाएं:उन्हें यादें लिखने के लिए प्रेरित करें, न कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए। मोबाइल कोई बुरा उपकरण नहीं है, लेकिन उसके गलत इस्तेमाल ने बच्चों को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। माता-पिता यदि आज सतर्क नहीं हुए, तो कल बहुत देर हो जाएगी। सही परवरिश तकनीक से नहीं, समय और समझ से होती है। Tag: Parenting, Screen Addiction, Children Mental Health, Digital Detox

ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसते युवा: कर्ज, लत और तबाही की ओर ले जाते ऐप्स, सरकार की चुप्पी चिंता का कारण

Youth getting caught in the trap of online gaming: Apps leading to debt, addiction and destruction, government’s silence is a cause of concern नई दिल्ली ! देश में ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग और ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म्स का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, और इसके चपेट में लाखों युवा आ चुके हैं। जल्दी अमीर बनने का सपना, उन्हें एक ऐसे रास्ते पर धकेल रहा है जहाँ लत, कर्ज और कई बार आत्महत्या जैसे खतरनाक परिणाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई मामलों में सामने आया है कि युवा बार-बार इन ऐप्स पर पैसा लगाते हैं, हारते हैं, कर्ज लेते हैं और अंततः मानसिक अवसाद में चले जाते हैं। कई युवाओं ने तो कर्ज के बोझ तले आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम तक उठा लिया है। सरकार की नीतियों पर उठते सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डिजिटल इंडिया”, “स्टार्टअप इंडिया”, और “मेक इन इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं को नए भारत का सपना दिखाया था, लेकिन हकीकत यह है कि न नई नौकरियों का ठोस रोडमैप सामने आया, न तकनीकी शिक्षा को लेकर ठोस सुधार। सरकार की ओर से इन ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग प्लेटफॉर्म्स को अप्रत्यक्ष रूप से मान्यता मिलने और इन पर किसी भी स्पष्ट नियमन की कमी से हालात और खराब हो रहे हैं। क्या चाहिए ठोस नीति और सख्त नियंत्रण विशेषज्ञों और अभिभावकों का कहना है कि इन ऐप्स को लेकर स्पष्ट और सख्त कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि युवा इन लतों से दूर रहें और उनका भविष्य सुरक्षित हो।सवाल यह है कि जब युवाओं को इस देश का भविष्य कहा जाता है, तो फिर सरकार कब इन ऐप्स की लूट पर लगाम लगाएगी? मुख्य बिंदु वित्तीय विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस क़दम नहीं उठाए, तो डिजिटल गैंबलिंग से जुड़ा सामाजिक-आर्थिक संकट और गहराएगा। उद्योग का आकार जितना बड़ा होगा, उतना ही मुश्किल होगा इसे नियंत्रित करना। निष्कर्ष: तेज़ टेक्नोलॉजी और सुस्त नीति के बीच फँसते युवाओं को बचाने के लिए कई मंत्रालयों की समन्वित रणनीति और सख़्त नियम अनिवार्य हैं। वरना “डिजिटल इंडिया” का सपना, कर्ज़ और लत की स्याही से धुँधला हो सकता है।

कर्नल सोफिया केस में नया मोड़: मंत्री विजय शाह को एसआईटी भेजेगी नोटिस, जल्द होगी पूछताछ

New twist in Colonel Sofia case: SIT will send notice to Minister Vijay Shah, interrogation will take place soon भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान मामले में अब मंत्री विजय शाह से पूछताछ की तैयारी तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) जल्द ही विजय शाह को नोटिस भेजकर उनका बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच रिपोर्ट में विजय शाह के कथनों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन जांच के अगले चरण में SIT महू का दौरा दोबारा करेगी और बयान से संबंधित वीडियो की भी गहन जांच होगी। यह वीडियो फिलहाल भोपाल स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) में परीक्षणाधीन है, ताकि उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि हो सके। इससे पहले यह वीडियो रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से वहाँ इसकी जांच संभव नहीं हो पाई थी। इधर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) से मिली जानकारी के मुताबिक, SIT प्रमुख प्रमोद वर्मा का हाल ही में तबादला सागर से जबलपुर कर दिया गया है। हालांकि, SIT के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है और प्रमोद वर्मा ही टीम की कमान संभालते रहेंगे। टैग्स: #कर्नलसोफिया #विजयशाह #SITजांच #मध्यप्रदेशसमाचार #BreakingNews

पचमढ़ी अभ्यारण्य का नया नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर, मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय

New name of Pachmarhi Sanctuary after Raja Bhabhut Singh, many important decisions in Mohan government’s cabinet meeting मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को पचमढ़ी में आयोजित कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अब पचमढ़ी वन्य जीव अभ्यारण्य का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा। यह फैसला राजा भभूत सिंह की वीरता और जनजातीय समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया। बैठक की शुरुआत पचमढ़ी के राजभवन में वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि राजा भभूत सिंह की जन्म और कर्मभूमि पर यह विशेष बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया और उन्हें नर्मदा अंचल का शिवाजी माना जाता है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्व विभाग के बिल को स्वीकृति दी है। इसमें प्रमुख राजस्व आयुक्त और अभिलेख आयुक्त के पदों को मिलाकर नया पद “कमिश्नर लैंड रिसोर्स एंड मैनेजमेंट” बनाया गया है। अब लोगों को सीधे और पारदर्शी सुविधा मिले, इसके लिए आईटी का प्रवेश राजस्व विभाग में जल्द हो। अब तहसीलदार को दो श्रेणी में बांटा जाएगा। राजस्व का न्यायालय देखने वाले न्यायालय देखेंगे और जो लॉ एंड ऑर्डर देखेंगे वो लॉ एंड ऑर्डर का काम ही देखेंगे। उन्होंने कहा कि आईटी के चलते अब विभाग के 500 पदों को समाप्त कर 1200 नए पद सृजित किए जाएंगे। इन नए पदों में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित पदों को प्राथमिकता दी जाएगी। विजयवर्गीय ने कहा कि यह तेज गति से राजस्व को चलाने वाला देश का पहला राज्य मध्य प्रदेश होगा। इसके अलावा बैठक में श्रम विभाग के संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें ठेका श्रम विनियम उत्पादन अधिनियम 1970 में 20 ठेका श्रमिक को 50 तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। साथ ही कारखाना अधिनियम 1948 में 10 श्रमिक के स्थान पर 20 श्रमिक बिना हाथ से काम करने वाले यानी मशीन पर काम करने और हाथ से काम करने वालों की संख्या 20 से 40 की गई है। इन परिवर्तन से औद्योगिकरण में श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण करते हुए लेवर एक्ट में संशोधन किया है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में रात में काम करने की अनुमति देने हेतु श्रम कानूनों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। साथ ही, ठेका श्रमिकों से जुड़े नियमों को भी संशोधित किया जाएगा ताकि शोषण से बचाव हो सके। कैबिनेट ने इंदौर स्थित आईआईटी में “एग्रो आईआईटी हब” स्थापित किया जाएगा। यह हब कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें अच्छे बीज हो, अच्छी खेती और उत्पादन बढ़े इसको लेकर काम होगा। ताकि खेती लाभ का धंधा बनें। विजय शाह तीसरी बार कैबिनेट से नदारदजनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। यह लगातार तीसरी बार है जब वे बैठक से अनुपस्थित रहे। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान को लेकर चल रही जांच के बीच उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है।

खरीफ 2025: सोयाबीन की उम्मीदों के साथ किसानों की तैयारी तेज, पर बीज संकट बना चुनौती

Kharif 2025: Farmers’ preparations intensify with expectations of soybean, but seed crisis remains a challenge भोपाल ! खरीफ 2025 की तैयारियों ने ज़ोर पकड़ लिया है और इस बार किसानों के लिए ये सीजन निर्णायक साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने मानसून समय पर आने और सामान्य वर्षा की भविष्यवाणी की है, जिससे फसल उत्पादन को लेकर उम्मीदें बंधी हैं। खासकर सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। सोयाबीन की खेती को मिल सकती है रफ्तार, पर बीज बना बाधा मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादन करने वाला राज्य है, लेकिन इस बार किसानों को उपचारित व प्रमाणित बीज नहीं मिल रहा। किसान मंडियों से बीज खरीदकर या अपने ही पुराने बीज का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। किसानों की बात: सीहोर जिले के किसानों अमित सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम सिंह मालवीय का कहना है कि मंडियों से बीज मिल रहे हैं, लेकिन प्रमाणित बीज की उपलब्धता सीमित है। उड़द, मक्का और धान बन रहे विकल्प कई किसान इस बार सोयाबीन के बदले उड़द और मक्का जैसी फसलें बोने की योजना बना रहे हैं। वहीं जहां पानी की अधिकता है वहां धान की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे फसल विविधता तो बढ़ेगी लेकिन सोयाबीन उत्पादन में गिरावट की आशंका भी जताई जा रही है। प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक उत्पादन संभव कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान उन्नत किस्में और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें तो प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक उत्पादन संभव है। खरीफ 2025 के लिए प्रमुख सोयाबीन किस्में: विशेषज्ञ सलाह: 2021, 2022 और 2023 में जारी की गई नई किस्मों को अपनाने से उत्पादन में 20% तक की बढ़ोतरी संभव है। बीज प्रमाणीकरण के आंकड़े राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि: किसानों के लिए सुझाव: सही किस्म, सही समय उपसंचालक कृषि के.के. पांडे ने बताया कि बीज तीन वर्गों में आते हैं — जल्दी पकने वाली, मध्यम अवधि वाली और देर से पकने वाली किस्में। किसानों को अपने क्षेत्र और बुवाई के समय के अनुसार सही किस्म चुननी चाहिए। बीज की खरीद प्रमाणित स्रोतों से ही करें, और बुवाई से पहले उसका परीक्षण अवश्य करें। खरीफ 2025 में मानसून की अनुकूलता के साथ उत्पादन में सुधार की पूरी संभावना है, लेकिन प्रमाणित बीजों की कमी एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा है। अगर किसानों को समय पर सही बीज मिल जाएं और वे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें, तो यह सीजन कृषि क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक मोड़ साबित हो सकता है।

गुटबाजी खत्म करो, बदलाव चाहिए तो बताओ – मैं करूंगा’: भोपाल में राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश

Rahul Gandhi’s strong message to Congress leaders in Bhopal भोपाल | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया: गुटबाजी अब और नहीं चलेगी, सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा। पार्टी संगठन को मिशन 2028 के तहत नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश के तहत राहुल गांधी ने एक ही दिन में पांच अहम बैठकें कीं। उन्होंने सभी नेताओं से साफ कहा, कोई भी फैसला ऊपर से नहीं थोपा जाएगा। आप मिलकर निर्णय लें, और अगर कोई बदलाव चाहिए, तो बताइए – मैं करूंगा। लेकिन पहले एकजुट हो जाइए। संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश राहुल गांधी ने नेताओं को याद दिलाया कि पिछले बीस सालों में कांग्रेस का संगठन मध्य प्रदेश में कमजोर हुआ है और अब समय है इसे फिर से खड़ा करने का। उन्होंने संगठन को मजबूत, पारदर्शी और जनसरोकार से जुड़ा बनाने पर जोर दिया। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ का लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करना है। राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज़ सुनी जाएगी और निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे, न कि ऊपर से थोपे जाएंगे।

🏏 IPL 2025 Final: खिताबी जंग में आमने-सामने RCB और पंजाब, कौन बनेगा पहली बार चैंपियन?

IPL 2025 अब अपने अंतिम मुकाम पर है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच चरम पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें इस बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों ने आज तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीता है, और इस बार एक टीम का सूखा जरूर खत्म होगा। 📍 फाइनल का महामुकाबला🏟️ स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद⏰ समय: टॉस शाम 7:00 बजे | मैच शुरू शाम 7:30 बजे👑 कोहली के नाम एक और सुनहरा मौकाविराट कोहली, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है, इस फाइनल में सभी की निगाहों के केंद्र में होंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली ने इस सीजन में 614 रन बनाए हैं और RCB की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। कोहली के समर्थन में हजारों फैंस 18 नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम में मौजूद रहेंगे 🔥 क्या टिम डेविड खेलेंगे फाइनल?RCB के लिए एक बड़ा सवाल ये रहेगा कि क्या टिम डेविड फिट होकर फाइनल में वापसी करेंगे। डेथ ओवर्स में उनकी भूमिका अहम रही है, खासकर रोमारियो शेफर्ड के साथ। साथ ही, फिल सॉल्ट और मयंक अग्रवाल ने भी टॉप ऑर्डर में अहम योगदान दिया है। 🧤 गेंदबाजों की जंग: हेजलवुड बनाम चहलRCB के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जबकि पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल से उम्मीदें होंगी। हालांकि चहल अभी भी हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन अपनी पुरानी टीम RCB के खिलाफ वह कुछ खास कर सकते हैं। 🧠 श्रेयस अय्यर का नेतृत्व पंजाब को कहां ले जाएगा?पंजाब किंग्स की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जिन्होंने 603 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। वह IPL इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके साथ जोश इंग्लिस, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं। 🧢 संभावित प्लेइंग-11पंजाब किंग्स:प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा। 🏆 कौन बनेगा चैंपियन?RCB और पंजाब — दोनों टीमें पहली बार IPL खिताब के लिए भिड़ेंगी। क्या कोहली की टीम अपने सपने को पूरा करेगी या अय्यर की अगुवाई में पंजाब इतिहास रचेगा?

अशोका गॉर्डन में पंच दिवसीय प्राण- प्रतिष्ठा कलश यात्रा से शुरू

महापौर मालती राय और पार्षद गौरी पाठक ने की भागीदारी, भोपाल। अशोका गार्डन स्थित अति प्राचीन दरोई बाबा मंदिर में पंच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन 1 जून से 5 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।इस शुभ अवसर पर महापौर मालती राय और क्षेत्रीय पार्षद गौरी नितिन पाठक ने भी भाग लिया। उन्होंने मंदिर परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया और आयोजन को एक सकारात्मक सामाजिक और सांस्कृतिक पहल बताया। 🔹 मुख्य देवताओं की होगी प्राण-प्रतिष्ठामंदिर के मुख्य पुजारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पंच दिवसीय अनुष्ठान के दौरान भगवान श्री गणेश, भगवान कुटेम्बेश्वर, श्री राम दरबार और मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।कलश यात्रा का मार्ग और आयोजनकलश यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 7:30 बजे मंदिर परिसर से हुआ। यात्रा स्वदेश नगर, अशोका गार्डन थाना, 80 फीट रोड से होती हुई पुनः दरोई बाबा मंदिर परिसर में समाप्त हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ यात्रा को उत्सवमय बना दिया। कलश यात्रा में सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। खासतौर पर कॉलोनी की महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जिससे यात्रा धार्मिक रंग में पूरी तरह रंग गई। भक्तों के उत्साह और मंदिर समिति की व्यवस्थाओं ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया।

RTP Slot Hari Ini: Informasi yang Sering Dicari dan Cara Memahaminya dengan Mudah

Mengenal Apa Itu RTP Slot Hari Ini Dalam beberapa tahun terakhir, istilah RTP Slot https://www.shuhulresorts.com/ Hari Ini menjadi salah satu topik yang sering dicari oleh para penggemar permainan slot digital. Banyak orang ingin mengetahui bagaimana cara kerja RTP, mengapa angkanya berubah, dan apakah informasi tersebut benar-benar dapat membantu memahami pola permainan dengan lebih baik. RTP sendiri merupakan singkatan dari Return to Player, yaitu persentase teoritis yang menggambarkan seberapa besar nilai taruhan yang dapat kembali kepada pemain dalam jangka panjang. Misalnya, sebuah permainan memiliki RTP 96%, maka secara teori permainan tersebut mengembalikan Rp96 dari setiap Rp100 yang dipertaruhkan dalam periode yang sangat panjang. Ketika seseorang mencari RTP Slot Hari Ini, biasanya mereka ingin mengetahui informasi terbaru mengenai persentase RTP yang sedang diperbincangkan atau dianggap menarik oleh komunitas pemain pada hari tertentu. Mengapa RTP Slot Menjadi Informasi yang Populer? Popularitas RTP bukan tanpa alasan. Banyak pemain menganggap RTP sebagai salah satu indikator penting dalam memahami karakteristik sebuah permainan slot. Beberapa alasan mengapa informasi RTP sering dicari antara lain: Meskipun demikian, penting untuk dipahami bahwa RTP bukan jaminan kemenangan. Nilai tersebut hanyalah perhitungan statistik yang dihitung dalam jumlah putaran yang sangat besar. Cara Kerja RTP dalam Permainan Slot Banyak pemain baru mengira bahwa RTP menunjukkan hasil yang akan langsung dirasakan dalam satu sesi permainan. Padahal kenyataannya tidak demikian. RTP bekerja berdasarkan simulasi jutaan hingga miliaran putaran. Oleh karena itu, hasil yang diperoleh setiap pemain bisa berbeda-beda. Dalam satu sesi singkat, seseorang bisa mendapatkan hasil di atas atau bahkan di bawah persentase RTP yang tercantum. Sebagai contoh, permainan dengan RTP 97% tetap memiliki kemungkinan menghasilkan kemenangan besar maupun periode tanpa kemenangan yang signifikan. Hal tersebut terjadi karena slot menggunakan sistem Random Number Generator (RNG), yaitu teknologi yang menghasilkan hasil secara acak pada setiap putaran. Dengan kata lain, RTP dan RNG bekerja bersama untuk menciptakan pengalaman bermain yang tidak dapat diprediksi secara pasti. Perbedaan RTP Tinggi dan RTP Rendah Saat mencari informasi RTP Slot Hari Ini, sering muncul pembahasan mengenai RTP tinggi dan RTP rendah. Keduanya memiliki karakteristik yang berbeda. RTP Tinggi Permainan dengan RTP tinggi umumnya memiliki persentase pengembalian di atas rata-rata. Banyak pemain menyukai kategori ini karena dianggap menawarkan peluang pengembalian teoritis yang lebih baik dalam jangka panjang. Karakteristiknya meliputi: RTP Rendah Permainan dengan RTP rendah memiliki persentase pengembalian yang lebih kecil dibandingkan kategori RTP tinggi. Ciri-cirinya antara lain: Informasi yang Sering Dicari Tentang RTP Slot Hari Ini Ada beberapa jenis informasi yang paling sering dicari pengguna internet ketika membahas RTP slot harian. Daftar Permainan dengan RTP Terbaru Banyak orang ingin mengetahui daftar permainan yang sedang memiliki nilai RTP tinggi atau sedang ramai dibahas. Informasi ini biasanya menjadi referensi awal sebelum mempelajari fitur permainan lebih lanjut. Jam Ramai Aktivitas Pemain Sebagian pengguna juga sering mencari informasi mengenai jam-jam tertentu yang dianggap ramai oleh komunitas. Walaupun tidak ada bukti bahwa waktu tertentu dapat mengubah hasil permainan, topik ini tetap menjadi salah satu pencarian yang cukup populer. Volatilitas Permainan Selain RTP, volatilitas juga sering menjadi perhatian. Volatilitas menunjukkan seberapa sering dan seberapa besar potensi hadiah yang dapat muncul dalam permainan. Permainan dengan volatilitas tinggi cenderung memberikan hadiah lebih besar tetapi lebih jarang, sedangkan volatilitas rendah biasanya menawarkan frekuensi kemenangan yang lebih sering dengan nilai yang lebih kecil. Fitur Bonus dan Mekanisme Khusus Fitur seperti putaran bonus, simbol khusus, pengganda hadiah, dan fitur tambahan lainnya juga menjadi faktor yang sering dicari bersamaan dengan informasi RTP. Kesalahan Umum dalam Memahami RTP Meskipun informasi RTP cukup mudah ditemukan, masih banyak kesalahpahaman yang beredar di kalangan pemain. Salah satu kesalahan terbesar adalah menganggap RTP sebagai jaminan kemenangan. Faktanya, RTP hanya merupakan angka statistik yang dihitung dalam jangka panjang. Kesalahan lainnya adalah menganggap permainan dengan RTP tinggi pasti selalu memberikan hasil lebih baik dalam setiap sesi. Karena sistem slot bersifat acak, hasil permainan tetap dapat berbeda pada setiap putaran. Ada juga yang beranggapan bahwa RTP harian dapat memprediksi hasil berikutnya. Padahal setiap putaran slot berdiri sendiri dan tidak dipengaruhi oleh hasil sebelumnya. Tips Memanfaatkan Informasi RTP Secara Bijak Memahami RTP akan lebih bermanfaat jika digunakan sebagai informasi tambahan, bukan sebagai satu-satunya dasar pengambilan keputusan. Beberapa tips yang dapat diterapkan antara lain: Dengan pendekatan yang tepat, RTP dapat menjadi salah satu alat bantu untuk memahami karakteristik permainan secara lebih objektif. Kesimpulan RTP Slot Hari Ini merupakan informasi yang banyak dicari karena dianggap dapat membantu pemain memahami karakteristik permainan slot digital. RTP menunjukkan persentase pengembalian teoritis dalam jangka panjang dan sering dijadikan acuan saat membandingkan berbagai jenis permainan. Namun, penting untuk memahami bahwa RTP bukanlah jaminan kemenangan dan tidak dapat digunakan untuk memprediksi hasil secara pasti. Sistem RNG memastikan setiap putaran berlangsung secara acak dan independen. Oleh karena itu, pemahaman mengenai RTP, volatilitas, serta fitur permainan akan memberikan gambaran yang lebih lengkap dibandingkan hanya berfokus pada satu angka saja. Dengan mengetahui cara kerja RTP secara benar, pemain dapat memperoleh wawasan yang lebih baik dan memahami informasi yang sering beredar mengenai RTP Slot Hari Ini secara lebih objektif dan informatif.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet