LATEST NEWS

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी, सोनम बाजवा बोलीं- ‘सबसे मुश्किल लेकिन खास रहा अनुभव’

मुंबई, एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही है। सोनम ने फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह अपने को-स्टार हर्षवर्धन राणे के साथ सेट पर नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी के साथ कुछ बीटीएस पलों को भी शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह लिख रही हूं कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी हो गई है। यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही, लेकिन इसका अनुभव बहुत ही खास रहा।” अपने पोस्ट में सोनम ने आगे कहा, “मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे। आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था।” बता दें कि सोनम से पहले हर्षवर्धन राणे ने चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग पूरी करने का जश्न मनाया था। उन्होंने टीम के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की थी। हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खास पल की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आए। वीडियो में आतिशबाजी, हार्ट शेप गुब्बारे और गोल्डन कलर का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर लिखा था- ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी हुई। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ”रैपअप ‘एक दीवाने की दीवानियत’… इस फिल्म पर काम करने वाले सभी दीवानों और दीवानियों का धन्यवाद। यह सब आपके बिना संभव नहीं था। यकीन नहीं हो रहा।” बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ ‘दीवानियत’ था, बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रख दिया गया है। इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आई, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग ने की। यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि, बहन फैंस से बोलीं, ‘चलें भाई की विरासत को आगे बढ़ाते हैं’

मुंबई,  दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेतासिंह कीर्ति ने अपने प्यारे भाई सुशांत सिंह राजपूत की “पुण्यतिथि” में उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत किस सोच और भावनाओं के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था – एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था। वीडियो में श्वेता ने सुशांत की मासूमियत, उनकी जिज्ञासा और उनके अंदर छिपे एक बच्चे जैसे स्वभाव को याद करते हुए सभी से कहा कि वह आज भी हर उस इंसान में जिंदा हैं जो इन सबको लेकर जीता है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता कैप्शन में लिखती हैं कि आज भाई की 5वीं पुण्यतिथि है, 14 जून 2020 को उनकी मृत्यु के बाद से बहुत कुछ हुआ है। अब सीबीआई ने अदालत को एक रिपोर्ट सौंप दी है और हम इसे पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। लेकिन मैं आज जो कहना चाहती हूं, वह यह है कि “चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सुशांत हमेशा अच्छाई और भगवान पर विश्वास करते थे और हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए। हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस चीज के लिए खड़ा था। उनकी मुस्कान और उनकी आँखों में वह मासूमियत थी। यही हमें खड़ा होना है।” मार्मिक पोस्ट में वो आगे लिखती हैं, “भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें। वे हम सभी में जीवित हैं। जब हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं या जीवन की मासूमियत को महसूस करते हैं, तो हम उन्हें जीवित कर रहे होते हैं।” उन्होंने सुशांत की विरासत को आगे बढ़ाने की बात की और कहा कि हमें अपनी जिंदगी को इसी तरह जीना चाहिए, जैसे उन्होंने सिखाया था। श्वेता ने ये भी कहा कि सुशांत का नाम किसी भी नकारात्मकता फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उनका उद्देश्य कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी मौत के बारे में अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। सीबीआई ने इस केस में साल 2020 को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। वहीं रिया ने भी सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इन दोनों ही मामलों की जांच की और कहा कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे लगे कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था।  

इम्तियाज अली एक बार फिर करेंगे दिलजीत दोसांझ के साथ काम, अगले साल बैसाखी पर होगी फिल्म रिलीज

मुंबई,  फिल्म निर्माता इम्तियाज अली “अमर सिंह चमकीला” के बाद एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के साथ एक और फिल्म बनाने को तैयार हैं। फिल्म प्यार और लालसा की कहानी होगी और साल 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे सितारे स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी और 2026 में बैसाखी पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेखक-निर्देशक इम्तियाज अली ने एक बयान में कहा: “तुम मेरे पास होते हो गोया, जब कोई दूसरा नहीं होता” – मोमिन। क्या वाकई प्यार खो सकता है? क्या किसी के दिल से घर छीना जा सकता है?” अली ने बताया कि फिल्म “बहुत बड़ा दिल रखती है।” डायरेक्टर ने आगे कहा, “इसका कैनवास बड़ा है, फिर भी यह बहुत निजी है। यह एक लड़के और लड़की की कहानी है, हमें उम्मीद है कि अगले साल आपके नजदीकी थिएटर में यह कहानी आपको काफी पसंद आएगी।” फिल्म के बारे में अभी सारी बातों को गुप्त रखा गया है। यह पहली बार होगा जब दिलजीत, वेदांग और शरवरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं, इम्तियाज, ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल की जादुई तिकड़ी एक बार फिर साथ में काम करेगी। इससे पहले भी तीनों ने रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा, अमर सिंह चमकीला में साथ काम किया है। फिल्म निर्माता और दिलजीत के साथ काम करने के बारे में बात करें तो, दोनों ने 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “अमर सिंह चमकीला” में साथ काम किया था, यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी, जो कि संगीतकार अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित थी। इसका निर्देशन, निर्माण और सह-लेखन इम्तियाज अली ने किया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे, जबकि परिणीति चोपड़ा उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत की भूमिका में थीं। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे थे।  

पत्नी किरण को अनुपम खेर ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा– ‘तुम अनोखी’

मुंबई,  बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता किरण खेर शनिवार को अपना 73वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने उनके लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी की खूबियों का जिक्र किया और कहा कि वह खूबसूरत, थोड़ी अधीर और अनोखी शख्सियत हैं। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह किरण खेर के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें एक तस्वीर में दोनों अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी किरण! हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई-नई तस्वीरें ढूंढना मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी मैं लगभग हर साल वही तस्वीरें पोस्ट कर देता हूं, क्योंकि ये तस्वीरें सबसे अच्छी तरह बताती हैं कि तुम कौन हो।” उन्होंने आगे लिखा, “मजेदार, खूबसूरत, जल्दी-जल्दी फैसले लेने वाली, प्यार करने वाली, दयालु, सहानुभूति रखने वाली, थोड़ी अधीर, मस्ती-भरी और जिंदगी की एक अनोखी शख्सियत हो आप।” उन्होंने किरण के लिए लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना की। अनुपम ने आगे लिखा, “भगवान आपको लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें। आप हमेशा खुश और शांत रहें, हमेशा प्यार और दुआएं.. जन्मदिन मुबारक हो किरण।” दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो 1980 के दशक में किरण की जिंदगी का स्ट्रगल टाइम चल रहा था। वह फिल्मों में काम पाने के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलने जाती थीं। उस समय उनकी मुलाकात अनुपम से हुई। उस दौरान वह भी खुद एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। दोनों पहले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में साथ थे, लेकिन एक-दूसरे को थोड़ा बहुत ही जानते थे। दोनों के बीच पहचान बढ़ी तो दोस्ती का रिश्ता बना। इस दौरान दोनों ही शादीशुदा थे, लेकिन अपनी शादी से खुश नहीं थे। दोनों एक-दूसरे से अपना दर्द बांटते थे, इस दौरान धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद किरण और अनुपम ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया। दोनों ने अपने-अपने पहले जीवनसाथी को तलाक देकर अलविदा कह दिया और नए सफर पर चल पड़े। साल 1985 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।  

‘द ट्रेटर्स’ में अंशुला कपूर की एंट्री से खुश अर्जुन कपूर, कहा- ‘तुम अपनी राह खुद बना रही हो’

मुंबई,  प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, में एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी नजर आ रही हैं। इस पर अर्जुन ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है। शो से वह खुद को और बेहतर तरीके से जान और समझ पा रही हैं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उनकी बहन अंशुला टीवी के सामने बैठी नजर आ रही हैं और टीवी पर उनका शो ‘द ट्रेटर्स’ चल रहा है। अंशुला की इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “वह अपनी खुद की राह बना रही है… यह शो उसकी इस यात्रा का एक पड़ाव है, जिसमें वह खुद को जान रही है कि वह कौन है और क्या बनना चाहती है। बहुत बढ़िया। मुझे तुम पर गर्व है और मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।” ‘द ट्रेटर्स’ में कई जाने-माने लोग हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा मखीजा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्हवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, पूरब झा, रफ्तार, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं। इस शो में कई कंटेस्टेंट ‘इनोसेंट’ हैं, जिन्हें ‘ट्रेटर्स’ की पहचान करनी होती है। यह शो प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हो चुका है, जिसका निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस और ऑल 3 मीडिया इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से मिलकर किया है। यह शो आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी पुरस्कार विजेता फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर को पिछली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया। वहीं, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने मिलकर पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया।  

पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे के प्रदर्शन के 12 साल पूरे

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी फिल्म फुकरे के प्रदर्शन के 12 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की है। वर्ष 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म फुकरे के प्रदर्शन के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की और अपने इस आइकॉनिक किरदार को याद किया। उन्होंने लिखा,सावधान: ये हनी 12 साल की मीठी यादों के साथ आता है। फुकरापंती जारी रहे ।अपने फुकरे परिवार ,पूरी कास्ट, क्रू और उन सब जुगाड़ू दिमागों को ढेर सारा प्यार… और सबसे बड़ा धन्यवाद हमारे दर्शकों को, जिन्होंने हमारी इस पागलपंती को इतना यादगार बना दिया। ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। #12इयर्स ऑफ फुकरे फिल्म में पुलकित का किरदार ‘हनी’ ,जो स्मार्ट भी है, जुगाड़ू भी और दिल का अच्छा भी ,लोगों के दिलों में बस गया। उसकी दोस्ती, मस्ती और दिल से की गई जुगाड़बाज़ी ने पूरे एक जनरेशन को हंसी-खुशी से जोड़ दिया। फिल्म में हनी की जोड़ी चुचा, जफर, लाली और भोली पंजाबन के साथ मिलकर कहानी की जान बन गई और हिंदी फिल्मों में दोस्ती की कहानियों को नए सिरे से पेश किया।एक छोटी-सी मजेदार फिल्म से शुरू हुआ ये सफर अब एक पॉप-कल्चर बन चुका है, जिसके दो सुपरहिट सीक्वल आ चुके हैं। और इस पूरी जर्नी में ‘हनी’ पुलकित का सबसे पसंदीदा और दिल से जुड़ा किरदार बना रहा फनी, बिंदास और दिल से प्यारा। पुलकित अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। ग्लोरी, जो एक बॉक्सिंग ड्रामा है, सुस्वागतम खुशामदीद, एक क्रॉस-कल्चर रोमांस, और राहु केतु, जिसकी शूटिंग वह इस वक्त कसोल में कर रहे हैं।  

सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और साउथ कोरिया की मशहूर अभिनेत्री चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये। सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आए। यह विज्ञापन फिल्मी अंदाज़ में शूट किया गया है, जिसमें बारिश में उनकी मुलाकात किसी रोमांटिक के-ड्रामा जैसी लग रही है। जैसे ही यह विज्ञापन सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस विज्ञापन को सबसे पहले एक जापानी अकाउंट से शेयर किया गया था और बैकग्राउंड में इंग्लिश इंडी-पॉप गाना बज रहा था।ये कॉम्बिनेशन पूरी दुनिया में छा गया। फैंस के कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया। खासकर भारतीय फैंस के लिए, सिद्धांत को के-ड्रामा स्टार चै सू-बिन के साथ देखना किसी सपने जैसा था। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर उनके फैन एडिट्स, मीम्स और फैन वीडियोज़ वायरल हो गए। यह विज्ञापन इस बात का भी सबूत है कि एंटरटेनमेंट और ब्रांडिंग अब पूरी तरह ग्लोबल हो चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी, जिन्होंने ‘गली बॉय’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘खो गए हम कहां’ और ‘युद्ध्रा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, अब लगातार नए और हटके प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। आने वाले समय में वो ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ और ‘दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग’ में वामीका गब्बी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगे।  

दुकान संचालक की मनमानी से राशन उपभोक्ता परेशान, समय पर नहीं खुलती नांदपुर राशन दुकान ।

Ration consumers are troubled by the arbitrariness of the shop operator, Nandpur ration shop does not open on time. हरिप्रसाद गोहे  आमला/ बेतूल। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अंधारिया अंतर्गत आने वाली नांदपुर राशन दुकान में दुकान संचालक की मनमानी से नियमित एवं निर्धारित समयानुसार राशन दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है जिस कारण दुकान से राशन लेने आने वाले राशन उपभोक्ता परेशान है। यह समस्या बीते लंबे समय से बनी हुई है बावजूद इस और न तो स्थानीय प्रशासन की नजर है और न ही खाद्य विभाग की विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते अंधरिया राशन दुकान संचालक अपनी मनमर्जी से दुकान का संचालन कर राशन उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा हे। महिलाओं ने नांदपुर राशन दुकान संचालक की कार्यप्रणाली से न खुश होकर शनिवार बंद राशन दुकान के समक्ष घंटो बैठकर प्रदर्शन किया और राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की गई। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम देवठान, अंधारिया की महिला राशन उपभोक्ताओं ने बताया नांदपुर दुकान संचालक द्वारा हमेसा ही हमे निर्धारित समय अनुसार राशन नहीं दिया जाता है, दुकान पर दुकान संचालन का सूचना बोर्ड तो लगाया है लेकिन पटल पर दुकान खुलने, बंद होने का समय चस्पा नंही है, न ही दुकान संचालक का मोबाइल नंबर ही मजबूरी में कही से नंबर लेकर लगाया जाता है तो दुकान संचालक द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। शनिवार एक सैकड़ा से अधिक महिला सुबह से दोपहर दो बजे तक राशन लेने दुकान खुलने का इंतजार करती रही लेकिन दुकान नही खुली थी। जब राशन दुकान संचालक नांदपुर से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्हों फोन रिसीव नहीं किया। ग्राम नांदपुर राशन दुकान संचालक द्वारा दुकान संचालन में अगर अनिमितत्ता बरती जा रही है तो जांच करवाई जाएंगी  शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ।

जेल की चारदीवारी में आध्यात्मिक उजाला: केंद्रीय जेल जबलपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Spiritual light within the prison walls: Shrimad Bhagwat Katha started in Central Jail Jabalpur जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल के इतिहास में शनिवार, 14 जून 2025 का दिन अध्यात्म और आस्था का अद्भुत संगम लेकर आया। जेल परिसर में शिव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में कहा, “जो लोग जेल की सीमाओं में रहते हुए भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं, वे वास्तव में सौभाग्यशाली हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि बाहर की दुनिया में कई लोग हैं जिन्हें आज तक यह पुण्य अवसर नहीं मिल पाया है। लेकिन यहां बंदियों को भगवान श्रीकृष्ण की अमृतमयी कथा सहज ही प्राप्त हो रही है, जो उनके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन और आत्मशुद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी। कथा स्थल बना भक्ति का केंद्रकथा की शुरुआत जेल के पूर्वी खंड में बैंड-बाजों और भजन की मधुर धुनों के बीच निकाली गई शोभायात्रा से हुई। इस शोभायात्रा में जेल अधिकारी, कर्मचारी और बंदी मिलकर जय श्रीकृष्ण के उद्घोष लगाते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने शास्त्री जी का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन-अर्चन की विधि प्रतिष्ठित आचार्य अमित शास्त्री द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराई गई। आध्यात्मिक पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशंसनीय पहलजेल प्रशासन की यह पहल न केवल बंदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि यह बताती है कि सुधार और पुनर्वास की प्रक्रिया में धर्म और संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बंदियों को आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि और एक नवजीवन की प्रेरणा देगा। केंद्रीय जेल में इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन, समाज के पुनर्निर्माण की एक सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। यह सिद्ध करता है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो हर मनुष्य आत्मिक विकास की ओर अग्रसर हो सकता है — चाहे वह किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो।

अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

मुंबई, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर दुःख जताया, जिसमें गुरुवार दोपहर 241 लोगों की मौत हो गई। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं। वीडियो में अनुपम कहते हैं, “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था। कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।” अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं, ”मन बेचैन है, दिल मौन है और आंखें नम हैं। हम सब उन परिवारों के साथ हैं, जो आज अपनों को खो बैठे हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति मिले और जो लोग इस समय पीड़ा में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे।” उन्होंने आगे कहा, “आज न तो भाषा काम आ रही है, और न ही कोई तर्क, बस एक बात कहनी है, हम आपके साथ हैं। पूरी इंसानियत आपके साथ है। और हमारा देश हर पीड़ित परिवार को नमन करता है। ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि।” इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “अहमदाबाद विमान दुर्घटना- श्रद्धांजलि! ओम शांति!” बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा। इस घटना में 241 यात्री की मौत हो गई। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”  

अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए गाया रैप गाना ‘देवी गमलधारी’

मुंबई, अभिनेता अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए रैप गाना ‘देवी गमलधारी’ गाया है। स्टार प्लस, के नये शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में लीड रोल में अबरार काज़ी हैं, जो इससे पहले ‘ये है चाहतें’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार अबरार एक बिल्कुल अलग और नए अंदाज़ में दिखाई देंगे, जो शो में नई ताजगी और आकर्षण लेकर आएंगे। अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए एक प्रमोशनल रैप गाना भी गाया है। इस गाने का टाइटल है ‘देवी गमलधारी’ है, जो शो की फीमेल लीड कथा के किरदार की एनर्जी और मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है। अबरार की आवाज़ और इस रैप का जोश शो की कहानी में एक अलग ही रंग भर देता है। अपना पहला गाना गाने का अनुभव शेयर करते हुए अबरार काजी ने कहा, बहुत खुश हूँ यार, पहली बार कुछ ऐसा कर रहा हूँ और इतना बड़ा मंच भी है! सच कहूँ तो कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रैप करूँगा, लेकिन फैंस, दोस्तों और घरवालों की तारीफ ने दिल जीत लिया। अपने शुरुआती दिनों का किस्सा शेयर करते हुए अबरार काजी ने मुस्कुराते हुए बताया, “ये सब तब शुरू हुआ जब हमारी क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझसे एक फास्ट रैप पर लिप-सिंक करने को कहा। मज़ाक में मैंने बोल दिया कि मैं तो खुद रैप कर सकता हूँ, और उन्होंने उस बात को सीरियसली ले लिया! फिर क्या, मैंने अपने फोन पर एक सैंपल रिकॉर्ड किया और संगीत निर्देशक को वो बहुत पसंद आया। अगली ही चीज़ जो मुझे याद है, मैं स्टूडियो में खड़ा फाइनल रिकॉर्डिंग कर रहा था।” अबरार काज़ी ने कहा, “मुझे हमेशा से रैप और संगीत बहुत पसंद रहा है, बस मैंने कभी ये अपना पहलू लोगों के सामने नहीं रखा। एक्टिंग के अलावा मुझे निर्देशन , एडिटिंग और यहां तक कि वीएफएक्सका भी शौक है!”  

जेम्‍स गन की ‘सुपरमैन’ का नया और फाइनल ट्रेलर रिलीज

लॉस एंजिल्स कहानी वही, पर अंदाज नया। जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी ‘सुपरमैन’ का फाइनल ट्रेलर आ गया है। इस बार पर्दे पर डेविड कोरेंसवेट नीले सूट में नजर आएंगे। दो मिनट और 16 सेकेंड का यह ट्रेलर दमदार इमोशन और धमाकेदार एक्शन से भरपूर है। फिल्‍म अगले महीने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि ट्रेलर से अध‍िक चर्चा इसके हिंदी डबिंग की हो रही है। इसमें नए ‘मैन ऑफ स्‍टील’ यानी सुपरमैन के मुंह से टपोरी वाली बोली सुन दर्शक लोटपोट हो रहे हैं। सबसे मजेदार 1:21 टाइम फ्रेम है, जहां विलेन सुपरमैन को ‘नीलू’ कहकर पुकारता है। बहरहाल, इसमें दोराय नहीं है कि जेम्‍स गन ने डीसी रीबूट में सुपरमैन को जलवा दिखाने का भरदम मौका दिया है। ट्रेलर में हम देखते हैं कि क्लार्क केंट, एक पत्रकार और क्रिप्टन से आए सुपरपावर वाले एलियन के रूप में, अपनी दोहरी पहचान से जूझ रहा है। ट्रेलर में दिखाए एक्‍शन सीक्‍वेंसेज में स्‍लो मोशन की भरमार है। यह अच्‍छा भी लग रहा है। जब गार्डनर ने कहा- तू मुझे मारेगा नीलू ‘सुपरमैन’ ट्रेलर में डीसी यूनिवर्स के सदस्यों में टकराव को भी दिखाया गया है। इसमें गाइ गार्डनर (नाथन फ‍िलियन) के साथ क्‍लार्क की टेंशन दिख रही है। सबसे मजेदार है इसी क्रम में गार्डनर का हिंदी डब में डायलॉग, जहां वो नीले सूट वाले सुपरमैन से कहता है, ‘तू मुझे मारेगा नीलू।’ ‘सुपरमैन’ के ट्रेलर पर भर-भरकर आ रहे हैं कॉमेंट्स यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक हिंदी डब ट्रेलर को लेकर 1940 से अध‍िक कॉमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई क्या मस्त पीस बना दिया तुमने। ट्रेलर तो एक नंबर है पूरा धांसू लगा। मुझे लग रहा था हेनरी के सिवा और कोई इतना बढ़िया काम नहीं कर सकता पर ट्रेलर देखकर मजा आ गया और सुपरमैन की ताकत उसकी ओवरपावर है, ओवरपावर सुपरमैन को देखना तभी तो सुपरमैन का मजा है।’ ट्रेलर के इन सीन्‍स की हो रही सबसे अध‍िक चर्चा एक अन्‍य ने लिखा है, ‘भाई डबिंग मस्‍त है। आग लगा दी। नीलू… ये वाला बेस्‍ट है।’ कई यूजर्स ट्रेलर के अलग-अलग सीन्‍स की तारीफ कर रहे हैं। इसमें 1:51, 1:14 के टाइम फ्रेम की सबसे ज्यादा चर्चा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘बस यही चाहिए था। ड‍बिंग में जैसी बोली है, फिल्‍म देखने में मजा आने वाला है।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘मैं डीसी का फैन नहीं हूं, लेकिन इसकी जैसी डबिंग है, मैं यह फिल्‍म देखने जरूर जाऊंगा।’ ‘सुपरमैन’ की कास्‍ट फिल्‍म में लोइस लेन के रोल में रेचल ब्रोसनाहन और विलेन लेक्स लूथर के किरदार में निकोलस हॉल्ट भी हैं। सर्पोटिंग कास्‍ट में स्काईलर गिसोंडो का रोल जिमी ओल्सन ने निभाया है। ईव टेस्चमाकर के रोल में सारा सैमपियो, मिस्टर टेरिफिक की भूम‍िका में एडी गैथेगी, ओटिस के किरदार में टेरेंस रोजमोर, मेटामोर्फो के रोल में एंथनी कैरिगन, हॉकगर्ल के रोल में इसाबेला मर्सेड और इंजीनियर के किरदार में मारिया गैब्रिएला डी फारिया शामिल हैं। वार्नर ब्रदर्स और डीसी के लिए क्‍यों खास है ये ‘सुपरमैन’ वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियो के लिए यह फिल्‍म बहुत मायने रखती है, क्योंकि सुपरमैन डीसी सिनेमाई यूनिवर्स में एक नए अध्याय की नींव रखने की तैयारी में है। इसी साल की शुरुआत में आयोति ‘सिनेमाकॉन’ में डेविड कोरेंसवेट ने कहा था कि उनके लिए पर्दे पर सुपरमैन जैसा रोल निभाना बहुत सम्मान की बात है।

दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मौनी रॉय का स्पेशल पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया’

मुंबई, अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त मौनी रॉय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौनी ने दिशा को ‘बेस्टमेट’ का टैग देते हुए एक्ट्रेस को हर दिन उनका हालचाल जानने के लिए धन्यवाद दिया। मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों छुट्टियां मनाते हुए और साथ में खास पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। मौनी ने कहा, “मेरी रहस्यमयी, जिंदादिली और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मैं तुम्हारी सभी खूबियों से प्यार करती हूं, जो तुम्हें खास बनाती हैं।” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “चाहे मौसम जैसा भी हो, मेरी जिंदगी में खुशियां और हंसी लेकर आने के लिए धन्यवाद। चाहे तुम दुनिया के किसी भी देश में हो, हर दिन मेरा हाल-चाल पूछने के लिए भी शुक्रिया। बहुत आसानी से और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।” मौनी ने कहा कि दिशा के साथ लाइफ मजेदार और पागलपन से भरी होती है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे कहा, “मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती।” बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी गिनती उन हस्तियों में भी की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं। दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘कुंग फू योगा’, ‘वेलकम टू द न्यूयॉर्क’, ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘योद्धा’, ‘राधे’ समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।  

अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिज़वी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है। कृतिका कामरा ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन जानी-मानी फिल्मकार अनुषा रिज़वी ने किया है। इस फिल्म में जूही बब्बर, श्रेया धनवंतरि और कई अनुभवी महिला कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम में भी महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हैं,जो इसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एक अनोखी और ताज़गी भरी फिल्म बनाती है। कृतिका ने कहा, ऐसे सेट पर होना वाकई खास होता है, जहां महिलाएं सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि हर विभाग में निर्देशन, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम्स सभी जगह नेतृत्व कर रही होती हैं। अनुषा रिज़वी के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा। मैंने पहले भी कई शानदार महिला क्रिएटिव्स के साथ काम किया है, लेकिन इस फिल्म में अनुषा ने एक मज़बूत सोच और सहयोग की खुली जगह दी। जब इतनी सशक्त महिलाएं एक साथ आती हैं, तो वहां एक अलग ही ऊर्जा होती है ,जो प्रेरणादायक, सहयोगी और दिल को छूने वाली होती है। हम सिर्फ एक कहानी नहीं सुना रहे थे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव साझा कर रहे थे, एक-दूसरे का साथ दे रहे थे। और यही भाव मुझे हमेशा महिलाओं के साथ ऐसे कोलैब में महसूस होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला।  

करिश्मा कपूर के ex-husband संजय कपूर का निधन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था आखिरी ट्वीट

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. आजतक को सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वह पोलो खेल रहे थे. संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे. एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके संजय के निधन की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया. निधन से कुछ घंटे पहले संजय कपूर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था.  कुछ घंटे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था ट्वीट एक्स पर संजय कपूर की आखिरी पोस्ट आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ी थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे.’ 2003 में हुई थी करिश्मा कपूर से शादी   बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं- बेटी समायरा और बेटा कियान.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet