LATEST NEWS

सुभाष घई ने मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय बताते हुए कहा- 11 साल में बदली देश की सोच

मुंबई  मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 11 सालों में न केवल देश के लिए विकास के रास्ते खोले, बल्कि लोगों की सोच को भी सकारात्मक बनाया। घई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को देशभक्ति और आत्मविश्वास से भर दिया है। सुभाष घई ने अपनी फिल्म ‘कांची’ का जिक्र करते हुए बताया कि 11 साल पहले उन्होंने यह फिल्म बनाई थी, जिसमें एक गाना था, “सारे जहां से अच्छा, वो हिंदुस्तान कहां है” उस समय देश में निराशा का माहौल था। लेकिन, साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बदलाव की उम्मीद जगी। घई ने कहा, “पीएम मोदी सिर्फ देश का विकास नहीं चाहते, बल्कि वे लोगों की सोच बदलना चाहते हैं। वे राष्ट्र को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, जो मुझे बहुत पसंद आया।” उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में बुनियादी ढांचे, तकनीक, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति हुई है। सरकार का विजन 2047 तक का है, जो दीर्घकालिक और मजबूत है। घई ने कहा, “आज हमारा देश देशभक्ति से भरा है। कोई दुश्मन हमें चुनौती नहीं दे सकता। हमारी शिक्षा प्रणाली और बच्चों की सोच में बदलाव आया है। आज हमारा देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।” घई ने याद किया कि 1947 में आजादी के समय भारत को गरीब देश माना जाता था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। उन्होंने कहा, “पहले विदेशों में हमें गरीब देश के नागरिक के तौर पर देखा जाता था। आज हमें सम्मान मिलता है। लोग हमें उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक के रूप में देखते हैं।” उन्होंने इस प्रगति के लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार को बधाई दी। उन्होंने बताया, “मोदी सरकार की उपलब्धियां सराहनीय हैं। देश अब सुरक्षित और ताकतवर है, और नागरिकों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल बुनियादी ढांचे में हुआ है, बल्कि लोगों की सोच में भी आया है। ये देश के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है।”

एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और नेटफ्लिक्स ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया

मुंबई, स्रीप्मिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और टीवी क्वीन एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने कई प्रोजेक्ट में काम करने के लिए हाथ मिलाया है। यह प्रोजेक्ट कहानी कहने के विभिन्न प्रारूपों से जुड़े हैं। नेटफ्लिक्स और एकता कपूर साथ में लंबे समय तक इन प्रोजेक्ट पर काम करते रहेंगे। बालाजी टेलीफिल्म्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता कपूर ने कहा, “बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी कहना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है- चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।” उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी एक बड़ा क्षण है। एकता ने कहा, “यह हमें वैश्विक दर्शकों के लिए शक्तिशाली, सांस्कृतिक रूप से निहित और भावनात्मक रूप से गूंजने वाली कहानियां पेश की इजाजत देता है। इस नए सहयोग की शुरुआत एक नए रोमांचक अध्याय का प्रतीक है जहां हम रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं और ऐसा कंटेंट पेश करते हैं जो हर जगह लोगों का मनोरंजन करता है, उन्हें प्रेरित करता है और उन्हें जोड़ता है।” बालाजी और नेटफ्लिक्स ने इससे पहले ‘कटहल’, ‘पगलैट’, ‘जाने जान’ और ‘डॉली किट्टी’ और वो चमकते सितारे जैसे कई प्रिय टाइटल के लिए हाथ मिलाया है। सहयोग के बारे में बात करते हुए, मोनिका शेरगिल, उपाध्यक्ष, कंटेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया, ने कहा, “एकता ने अविस्मरणीय कहानियों और पात्रों के साथ भारतीय मनोरंजन को आकार देने में प्रमुख योगदान दिया है। उनकी रचनात्मक प्रवृत्ति और दर्शकों की नब्ज की गहरी समझ ने उन्हें लगातार अलग पहचान दिलाई है। नेटफ्लिक्स पर हमारा ध्यान अलग-अलग तरह की पसंद वाले दर्शकों को अच्छा कंटेंट देना है। एकता के साथ यह सहयोग जड़ से जुड़ी अनूठी कहानियों को पेश करेगा, जो हमारी रचनात्मक यात्रा में एक रोमांचक नया अध्याय शुरू करेगा।” यह सहयोग बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसमें इसके प्रभाग- बालाजी मोशन पिक्चर्स और बालाजी टेलीफिल्म्स डिजिटल शामिल होंगे। एकता ने 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया और हिंदी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कहीं तो होगा’ सहित बड़ी संख्या में टेलीविजन सीरियल का निर्माण किया।  

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ शो में शील वर्मा, बबलू के नए अवतार में नजर आयेंगे

  मुंबई, शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में अभिनेता शील वर्मा, बबलू के नए अवतार में नजर आयेंगे। शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ में हाल ही में जयवीर की अकस्मात मौत होने से दर्शकों का दिल टूट गया, जिसके बाद अब उन्हें जल्द ही एक बड़ा सरप्राइज़ मिलने वाला है। चर्चा यह है कि शो में शील वर्मा की एक बार फिर एक नए अवतार में वापसी हो रही है। इस बार वे जयवीर के शांत और गंभीर स्वभाव से बिल्कुल उलट बबलू के नए रूप में नज़र आएँगे। शील वर्मा ने कहा, एक ही शो में दो बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जयवीर का किरदार शाही, गंभीर और शांत स्वभाव का था, लेकिन बबलू का किरदार एकदम उल्टा है। उसका स्वभाव मज़ेदार, फुल एनर्जी से भरपूर है और सबसे बड़ी बात कि वह हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त है। भले ही बबलू पेशे से चोर है, लेकिन वह बहुत चालाक और विनम्र इंसान है। उसकी सोच है कि औरतें मर्दों से कमजोर होती हैं। शील वर्मा ने कहा, , मैंने अपने किरदार बबलू के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है। बाल कटवाए, नए तरह के कपड़े पहने, जो जयवीर से बिलकुल अलग हैं। छोटी-छोटी चीज़ें, जैसे बाली और ब्रेसलेट भी पहने जो इस किरदार को उभारने में मदद करते हैं। बबलू का किरदार निभाना बहुत ही मज़ेदार है। उसकी ऊर्जा मुझे जोश से भर देती है। मैं बहुत उत्साहित हूँ यह देखने के लिए कि दर्शक बबलू को कितना पसंद करते हैं, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को बबलू जरूर पसंद आएगा। ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।  

आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की

मुंबई, बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की। आमिर ख़ान ने अपने घर पर एक शानदार म्यूज़िकल नाइट होस्ट की, जो हर लिहाज़ से खास रही। इस म्यूज़िकल नाइट में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन असली सरप्राइज़ उस वक्त हुआ जब मशहूर नेता राज ठाकरे और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस पार्टी में शामिल हुए। आमिर ख़ान के घर हुई म्यूज़िकल नाइट एक बेहद खास और यादगार शाम रही, जहां फिल्म सितारे ज़मीन पर की कास्ट, उनके दोस्त, परिवार और कई बड़े सुपरस्टार्स ने शिरकत की। इस इवेंट में फिल्म के 10 टैलेंटेड डेब्यूटेंट्स अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। रणबीर कपूर ने इन बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। लेकिन असली खुशी का पल तब आया जब राज ठाकरे, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस म्यूज़िकल नाइट का हिस्सा बने। आमिर ख़ान खुद भी इन बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनका हौसला बढ़ाया। फिल्म के निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना भी इस मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ पूरे जोश में दिखे। इस म्यूज़िकल नाइट में कपिल शर्मा और म्यूज़िक इंडस्ट्री के मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी ने माहौल को और भी शानदार बना दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आयेंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गयी है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं, और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं। भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार। यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है।अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट एए22x ए6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है ,जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज़ की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जाएगी। एटली ने कहा, जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन सर एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा ।एक फिल्ममेकर का सपना। सन पिक्चर्स ने कहा, दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुड़ने से इसका स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की दृष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।  

जाने-माने फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ही ड्राइवर पर हमला कर दिया, हुई FIR दर्ज

मुंबई  रवीना टंडन, मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स को डायरेक्ट करने वाले फिल्ममेकर मनीष गुप्ता ने अपने ही ड्राइवर पर हमला कर दिया। गुप्ता पर अपने ड्राइवर को रसोई के चाकू से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद फिल्ममेकर ने इस घटना कां अंजाम दिया।    वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात सागर संजोग बिल्डिंग में गुप्ता के आवास पर हुई। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने तीन साल से उनके साथ काम कर रहे ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई।    पुलिस ने बताया कि गुप्ता पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (2), 115 (2) और 352 के तहत खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।  लश्कर के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने गुप्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।  

पिता के नाम एक पौधा: कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा फादर्स डे

A plant in the name of father: Father’s Day will be celebrated in Matoshree old age home हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! फादर्स डे के अवसर पर रविवार 8 जून को सेव इंडियन फैमिली बैतूल(एसआईएफ बैतूल) द्वारा सुबह 10 बजे मातोश्री वृद्ध आश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी एसआईएफ बैतूल द्वारा फादर्स डे मातोश्री वृद्ध आश्रम में ही मनाया जाएगा, लेकिन इस बार पिता के नाम पौधारोपण की एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के नाम एक पौधा लगाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया जाएगा और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया जाएगा। सदस्य इन बुज़ुर्गों के अनुभव सुनेंगे और समाज में पुरुषों की भूमिका पर संवेदना के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के साथ बिताए पलों, उनकी सीख, त्याग और भावनाओं को भी साझा करेंगे। एसआईएफ बैतूल की ओर से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसे पुरुष, पिता या भाई हैं जो किसी झूठे केस, मानसिक या सामाजिक दबाव, या कानूनी उलझनों से पीड़ित हैं, तो उन्हें इस आयोजन में जरूर शामिल करें। यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक सहयोग और जागरूकता का मंच बन सकता है। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित पुरुष सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मेहरा समाज प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी झारिया का भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं ।

Mehra Samaj delegation gave a grand welcome to SP Jharia and extended best wishes to him. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल एस पी निस्घल एन झारिया को मिली नवीन पदौन्नत्ती पर मेहरा समाज संगठन बैतूल द्वारा उनके कार्यालय पहुंच सौजन्य भेंट कर एस पी का स्वागत कर उन्हें मिली पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहरा समाज संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने एस पी झरिया को डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर उन्हे शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले,प्रांतीय नोडल जी सी पूर्वे जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर , सहित मेहरा समाज समिति जिला बैतूल के पदाधिकारी एवं समस्त सामाजिक बंधुओ ने पुष्प गुच्छ सहित फूल माला से भव्य स्वागत किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में नेत्र परीक्षण शिविर

Eye test camp in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव विशेष संवाददाताजबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में शनिवार को 250 बंदियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 10 महिला बंदी शामिल रहीं। यह शिविर दादा वीरेन्द्रपुरी ने़त्र चिकित्सालय ने लगाया था। चिकित्सकों ने बंदियों के नेत्र की जांच की और आवश्यक चिकित्सा सलाह दी। चिकित्सकों के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं के मद्देनजर उन्हें दवाएं और चश्में मुहैया कराए गए हैं। डॉ पवन स्थापक ने बताया कि जेल परिसर में रहते हुए बंदियों की आंखों में कई समस्याएं हो जाती है, जिसका समय पर इलाज जरूरी है। वहीं, जेलर मदन कमलेश ने बताया कि इतने बंदियों का इलाज करवाने में काफी समय लग जाता लेकिन इस शिविर के माध्यम से एक ही दिन में सारे बंदियों की जांच हो गई है। कार्यक्रम में श्रीमती रुपाली मिश्रा उपअधीक्षक एवं हिमांशु तिवारी सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे उपरोक्त शिविर अखिलेश तोमर जेल अधीक्षक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया

एक्ट्रेस दीपिका कैंसर सर्जरी के बाद ICU से आईं बाहर, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत

हैदराबाद टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट शेयर की है. दीपिका को हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद 3 जून को उनकी बड़ी सर्जरी हुई. अब शोएब ने अपने YouTube व्लॉग पर खुलासा किया कि दीपिका अब ICU से बाहर आ गई हैं. कैसी है दीपिका की हालत शोएब ने व्लॉग में बताया कि अब दीपिका की हालत में सुधार हो रहा है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘कल ईद अल अधा है और आज ऐसे शुभ दिन पर दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं. मैं वास्तव में आभारी हूं कि वह ICU से बाहर आ गई हैं और हमारे साथ हैं. वह तीन दिनों तक ICU में रहीं और सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार होता रहा. शाम के समय, डॉक्टरों ने उन्हें कमरे में शिफ्ट करने का फैसला किया. वह कुछ दिनों के लिए यहां रहेंगी क्योंकि सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक OT में रहीं’. शोएब ने दीपिका की 14 घंटे लंबी सर्जरी के बारे में बताया और कहा, ‘हम सभी परेशान थे क्योंकि डॉक्टरों ने कहा था कि यह एक लंबी सर्जरी होगी. उसे सुबह 8:30 बजे भर्ती कराया गया और वह रात 11:30 बजे ओटी से बाहर आई. मैं उससे तब मिला जब उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया. शाम 6-7 बजे, हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं आया क्योंकि हमने कभी इतनी गंभीर सर्जरी नहीं देखी थी. शुक्र है कि डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया था कि अगर वे अपडेट के लिए बाहर नहीं आते हैं, तो सर्जरी ठीक चल रही है और वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी’. उन्होंने बताया, ‘डॉक्टरों ने दीपिका के पित्ताशय (Gallbladder) को भी हटा दिया क्योंकि उन्हें पथरी का पता चला और उन्हें लीवर का एक छोटा हिस्सा भी काटना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसर था. डॉक्टरों ने बताया कि यह समय के साथ खुद ही ठीक हो जाएगा. इसलिए यह ऐसी बात नहीं है जिसके बारे में टेंशन लिया जाए लेकिन हमें अवेयर रहना होगा और अच्छी देखभाल करनी होगी’. पिछले महीने दीपिका ने खुलासा किया था कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. ससुराल सिमर का में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन स्टार ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम नोट के जरिए दिल दहला देने वाला अपडेट शेयर किया. पेट में तेज दर्द होने के बाद, डॉक्टरों ने उनके लिवर में ‘टेनिस बॉल के आकार का’ ट्यूमर पाया, जिसे बाद में कैंसर होने की पुष्टि हुई. तब से, शोएब सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं.

मीठी नदी घोटाला मामला : एक्टर डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने की घर पर छापेमारी

मुंबई मुंबई के मीठी नदी घोटाले मामले में अब अभिनेता डिनो मोरिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि अब ईडी के हाथ डिनो मोरिया तक पहुंच गए हैं। ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत आज अभिनेता डिनो मोरिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी डिनो मोरिया और उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर भी की गई है। पीएमएलए के तहत की जा रही जांच मीठी नदी घोटाले में नाम सामने आने के बाद डिनो मोरिया से ईओडब्ल्यू (EOW) पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी की जांच की आंच भी अभिनेता तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, यह जांच पीएमएलए के तहत की जा रही है। विज्ञापन बीएमसी को 65 करोड़ रुपए के नुकसान होने का आरोप इस घोटाले में बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है। बीएमसी के कुछ अधिकारियों और कुछ और लोगों के खिलाफ ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एफआईआर से पैदा हुआ। जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए दर्ज की गई थी। जिसके चलते बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का यह नुकसान होने का आरोप है। EOW कर चुकी है पूछताछ इस मामले अभिनेता डिनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कुछ दिन पहले ही पूछताछ कर चुकी है। अब पूछताछ के लगभग एक हफ्ते के बाद ही ई़डी डिनो मोरिया तक पहुंच गई है। इस मामले में अभिनेता ने EOW के दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए थे। क्या है मीठी नदी घोटाला मीठी नदी घोटाला मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई।  

खुद की देखभाल शुरू करने के लिए उम्र बाधा नहीं : मनीषा कोइराला

मुंबई, कैंसर से जंग जीत चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने प्रशंसकों को प्रेरित करते हुए कहा है कि खुद की देखभाल शुरू करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। 54 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जिम की तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ एथलीजर पहने नजर आईं। उन्होंने अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए शरीर, मन और आत्मा की देखभाल को प्राथमिकता देने की बात कही। शेयर की गई तस्वीरों के साथ मनीषा ने कैप्शन में लिखा, “शायद मुझे यह समझने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन अब मैं पूरी तरह से अपनी सेहत और खुशी के लिए समर्पित हूं, मैंने ध्यान देना शुरू कर दिया है।” मनीषा ने जीवन में उन्हें फिटनेस और जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिए के लिए प्रेरित करने वाली दोस्त नमग्याल सिंह का आभार जताते हुए कहा, “जीवन में ऐसी बेहतरीन दोस्त को पाकर धन्य हूं, जो मुझे प्रेरित करती है। वह न केवल फिटनेस में बल्कि इस बात में भी कि कैसे वह जीवन के सबसे कठिन समय को ताकत और मुस्कान के साथ हरा देती हैं। मेरी दोस्त की ताकत और मुस्कान मुझे सिखाती है कि मुश्किल वक्त को भी हिम्मत से पार किया जा सकता है।” 1991 में फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मनीषा 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘दिल से’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई। मनीषा हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं। साल 2012 में मनीषा को डिम्बग्रंथि कैंसर का पता चला था, जिससे वह एक साल के इलाज के बाद 2014 तक पूरी तरह ठीक हो गईं। इसके बाद उन्होंने ‘डियर माया’ (2017) जैसी फिल्मों से वापसी की। उनकी यह प्रेरणादायक कहानी और सेहत के प्रति समर्पण हर उम्र के लोगों के लिए एक मिसाल है। इसके बाद वह ‘बॉम्बे’, ‘अग्नि साक्षी’, ‘इंडियन’,‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘कच्चे धागे’, ‘मुधलवन’, ‘कंपनी’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘दिल से’ और ‘लज्जा’ जैसी फिल्मों में देखा गया।  

अली फजल का फनी वीडियो, ‘जब बारिश नहीं, ऋचा नहीं, तो लड़का बस कॉफी पीकर खुश है’

मुंबई,  मशहूर अभिनेता अली फजल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ एक मजेदार पल साझा किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के मूड को मजाकिया अंदाज में पेश किया। अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा भी नजर आईं। यह वीडियो उन्होंने खुद शूट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के पसंदीदा ट्रैक ‘जमाना लगे’ के मूड को अलग अंदाज में दिखाया है। वीडियो की शुरुआत में ऋचा की झलक दिखाई देती है। इसके बाद अली नजर आते हैं, जो हरियाली के बीच कॉफी पीते दिखाई देते हैं। वीडियो में आसमान बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है। अली फजल ने कैप्शन में लिखा, “जब एडिट करने के लिए कोई टीम न हो, मौसम में बारिश न हो… और तुम्हें (ऋचा) भूलने के लिए तुम ही न हो… तो लड़का पेड़-पौधों के साथ कॉफी में खुश है।” बता दें कि ‘मेट्रो इन दिनों’ के मेकर्स ने 4 जून को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फजल, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और नीना गुप्ता अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी प्यार और उलझन भरे रिश्तों के सफर को दिखाती है। ट्रेलर में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान दोनों एक-दूसरे को समझने और प्यार और कमिटमेंट के गहरे मतलब को जानने की कोशिश करते दिखते हैं। वहीं फातिमा सना शेख और अली फजल एक शादीशुदा जोड़े का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें शादी के कुछ महीनों बाद पता चलता है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। इस दौरान उन्हें कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनके अलावा, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी शादी के सालों बाद फिर से प्यार और रोमांस को वापस लाने की कोशिश करते हैं। नीना गुप्ता और अनुपम खेर बुजुर्ग कपल का किरदार निभा रहे हैं, जो दोबारा प्यार महसूस करना चाहते हैं, लेकिन उम्र और बीते वक्त की वजह से थोड़ा संकोच कर रहे हैं। ट्रेलर में हर कहानी में प्यार के अलग-अलग रूप और उसकी जिंदगी में अहमियत को दिखाया गया है। ‘मेट्रो इन दिनों’ फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

‘सरदार 2’ की शूटिंग के लिए बैंकॉक पहुंचीं मालविका मोहनन, दिखाई झलक

चेन्नई,  मलयालम और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मालविका मोहनन अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म ‘सरदार 2’ की शूटिंग के लिए बैंकॉक पहुंच चुकी हैं। जासूसी-थ्रिलर फिल्म में वह अभिनेता कार्थी और राजिशा विजयन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मालविका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर बैंकॉक के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह शूटिंग की तैयारी करती दिखीं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम इस आखिरी शेड्यूल में कुछ रोमांचक एक्शन सीन्स और एक खास गाने को शूट कर रही है। ‘सरदार 2’ साल 2022 की हिट फिल्म ‘सरदार’ का सीक्वल है, जिसे निर्देशक पी.एस. मित्रन बना रहे हैं। मालविका ने प्रशंसकों के साथ एक सोशल मीडिया सीजन के दौरान बताया था कि वह जून में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी। इस फिल्म की शूटिंग 100 दिनों से अधिक समय से चल रही है और अप्रैल में टीम ने 100 दिन पूरे किए थे। निर्देशक मित्रन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का केवल 5-10 प्रतिशत हिस्सा शूट होना बाकी है और डबिंग का काम भी साथ-साथ चल रहा है। इवेंट में पता चला कि अभिनेता एसजे सूर्या फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम ‘ब्लैक डैगर’ है। ‘सरदार 2’ में कार्थी, एसजे सूर्या और राजिशा विजयन, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ और सजल अहमद भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘सरदार 2’ में जॉर्ज विलियम्स ने सिनेमैटोग्राफी और सैम सीएस ने संगीत दिया है। फिल्म के स्टंट को कोरियोग्राफ दिलीप सुब्बारायन ने किया है और सीक्वल की कहानी एमआर पोन, रोजू बिपिन रागु और गीवी ने लिखी है। फिल्म की कहानी में कार्थी के किरदार को कंबोडिया और फिर चीन में जासूस के रूप में मिशन पर भेजा जाता है। निर्माताओं ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया था, जिसमें अभिनेता एस.जे. सूर्या को खलनायक ‘ब्लैक डैगर’ के रूप में दिखाया गया। फिल्म में कार्थी दोहरी भूमिका में हैं, जबकि मालविका का किरदार अभी गोपनीय रखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘सरदार 2’ के अलावा, मालविका के पास प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ और ‘हृदयपूर्णम’ भी है।  

अरुण गोविल ने बॉलीवुड स्टार्स को नकारा, बोले – राम बनने के काबिल कोई एक्टर नहीं

मुंबई रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल ने महाकाव्य को फिर से बनाने के कई आधुनिक प्रयासों पर खुलकर बात की है। NDTV के साथ एक इंटरव्यू में बोलते हुए अरुण ने बताया कि इस जेनरेशन में कौन सा एत्टर भगवान राम का रोल प्ले कर सकता है। अरुण गोविल ने कहा, ‘तीन-चार लोगों ने इसे फिर से बनाने की कोशिश की है, लेकिन वे सफल नहीं हुए। मुझे नहीं लगता कि हमारे जीवनकाल में किसी को रामायण का रीमेक बनाने का प्रयास करना चाहिए। जब राम की भूमिका निभाने की बात आती है, तो मेरी राय में आज हमारे पास मौजूद कोई भी स्टार इस रोल के लिए उपयुक्त नहीं है। शायद इंडस्ट्री से बाहर का कोई सही ऑप्शन हो।’ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उनकी टिप्पणी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे चरण के दौरान आई है, जो एक आध्यात्मिक और राजनीतिक गाथा है और रामायण कथा के साथ लंबे समय से जुड़े भक्ति और धार्मिकता के विषयों को दिखाता है। 78 एपिसोड वाली पहली ‘रामायण’ 1987 से 1988 तक 78 एपिसोड में भगवान राम का किरदार निभाने वाले गोविल किसी महान किरदार से कम नहीं थे, जिसने रविवार की सुबह 9:30 बजे दूरदर्शन पर पूरे भारत के घरों में एक आध्यात्मिक अनुष्ठान में बदल दिया। इस शो ने इतना सांस्कृतिक प्रभाव छोड़ा कि दशकों बाद भी, इसके जादू को फिर से बनाने की सारी कोशिशें फेल हो गईं। ‘आदिपुरुष’ की भद पिटी बता दें कि साल 2023 की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास को राम के रोल में लिया गया था और इस फिल्म को कई कारणों से आलोचना का सामना करना पड़ा था। यह बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर दिलचस्प बात यह है कि अरुण गोविल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। दो पार्ट वाली यह फिल्म 2026 और 2027 में दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है। जहां नितेश तिवारी के वर्जन को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है, वहीं अरुण गोविल की बात एक कटाक्ष की तरह सामने आई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet