LATEST NEWS

पाकिस्तान का सबसे ताकतवर फाइटर जेट भारत ने मार गिराया, F-16 फाइटर जेट को सबसे भरोसेमंद

नई दिल्ली F-16 एक हल्का, सस्ता लेकिन बेहद ताकतवर फाइटर जेट है. इसकी सबसे खास बात है इसका फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम, जिससे पायलट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से विमान चलाता है. यह जेट 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें ले जा सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड मैक 2 है. इसकी सीट 30 डिग्री पर झुकी होती है जो पायलट पर g-force का असर कम करती है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया है. भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया है. F-16 फाइटर जेट को दुनिया के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय लड़ाकू विमानों में गिना जाता है. इसकी खासियत है कि यह हल्का, सस्ता और तकनीकी रूप से काफी एडवांस है. इसका निर्माण इस तरह किया गया है कि यह दुश्मन के किसी भी हमले का तेजी से जवाब दे सकता है. F-16 में होता है बाय वायर सिस्टम F-16 की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत है इसका फ्लाई बाय वायर सिस्टम. आमतौर पर किसी भी विमान में पायलट का कंट्रोल स्टिक डायरेक्ट विमान के पुर्जों से जुड़ा होता है, लेकिन F-16 में पायलट का कंट्रोल एक कंप्यूटर से जुड़ा होता है, जो हर आदेश को इलेक्ट्रॉनिक रूप में कंट्रोल सरफेस तक पहुंचाता है. इससे विमान की स्थिरता और मूवमेंट काफी बेहतर होती है. इसमें पायलट के लिए एक खास इजेक्शन सीट होती है, जो 30 डिग्री तक झुकी होती है. यह झुकाव पायलट पर पड़ने वाले G-force के असर को कम करता है, जिससे वह ज्यादा देर तक और सुरक्षित उड़ान भर सकता है. दुनियाभर की वायु सेनाओं की पहली पसंद है F-16 F-16 में एक ही पायलट बैठता है और यह 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें जैसे AIM-9 साइडवाइंडर और AIM-120 AMRAAM ले जा सकता है.  इसकी अधिकतम रफ्तार समुद्र तल पर मैक 1.2 और ऊंचाई पर मैक 2 तक होती है. इसका वजन खाली हालत में 8570 किलो होता है और लंबाई 15.06 मीटर और विंगस्पैन 9.96 मीटर है. यह फाइटर जेट दुनियाभर की वायु सेनाओं की पहली पसंद बना हुआ है. रूस के साथ जंग रहे यूक्रेन लंबे समय से F-16 लड़ाकू विमान मांग रहा था. F-16 की गिनती दुनिया के सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित लड़ाकू विमान में होती है. इसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है. अमेरिका ने 1973 में इस विमान का प्रोडक्शन शुरू किया था. दिसंबर 1976 में इसने पहली उड़ान भरी थी. हालांकि, इसकी पहले ऑपरेशनल उड़ान जनवरी 1979 में हुई थी. लॉकहीड मार्टिन के मुताबिक, दुनियाभर में 25 से ज्यादा देशों के पास F-16 विमान हैं. पाकिस्तान के पास भी F-16 हैं.  

कर्नाटक : कार-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 2 घायल, हावेरी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा

हावेरी कर्नाटक के हावेरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ, जब एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्यादगी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। ब्यादगी थाने के एक अधिकारी ने बताया, “हम हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं। सड़क पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।” हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। वहीं, धारवाड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 218 (हुबली-विजयपुर) पर इंगलहल्ली गांव के पास मंगलवार को कार-ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित सागर से बागलकोट जिले के कुलगेरी क्रॉस जा रहे थे, तभी उनकी कार अहमदाबाद से कोचीन जीरा ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई।

जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, S-400 ने किया सबको नाकाम, बौखलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे दिन अपने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आज देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू से लेकर पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर में ड्रोन , रॉकेट और मिसाइलें दागी गईं, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। सेना ने कहा है कि पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि भारत ने ही पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है। सतबारी और सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है। भारत का सुरक्षा कवच यानी S-400 एयर डिफेंस मिसाइल ने पाकिस्तान की तरफ से दागी गईं आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। सेना की तरफ से बताया गया है कि पठानकोट एयरबेस को भी पाकिस्तानी हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जैसलमेर एयरबेस के पास भी ड्रोन अटैक किया गया है। सेना की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर एयरबेस की तरफ आ रहे सभी ड्रोन को मार गिराया गया है। पठानकोट में भी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। जम्मू में कई धमाके सुने गए जम्मू में कई धमाके सुने गए हैं। शाम से ही पाकिस्तान ने वहां ड्रोन और रॉकेट के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था। वहां जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन मार गिराए गए हैं। हमले को देखते हुए पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके अलावा सांबा में भी धमाकेे सुने गए हैं।पाकिस्तान ने इसके अलावा नियंत्रण रेखा के पास भी देर शाम से लगातार गोलाबारी कर रहा है। पुंछ, सांबा, कठुआ, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, कुपवाड़ा और तंगधार समेत कई इलाकों मेंं गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान से सटे गुजरात के कच्छ के भुज में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

कराची, लाहौर, जैसे शहरों में भी हुए धमाके, रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के बाद सहमा पाकिस्तान

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सहम गया है और उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बुधवार तड़के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करके ले लिया था। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है उसके बाद गुरुवार (8 मई) को एक के बाद एक दर्जनों ड्रोन हमलों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी धमाके हुए हैं। रावलपिंडी स्टेडियम पर हुए हमले के बाद लोग सहम गए हैं। इसी स्टेडियम में 8 मई (गुरुवार) की रात को डेविड वार्नर की कराची किंग्स और बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 27वां मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच से कुछ घंटे पहले हुई, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस हमले के बाद पीएसएल को कराची में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय ड्रोन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दुकान की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्टों में कहा गया है कि अधिकारियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और ड्रोन के स्रोत और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह कोई पेलोड ले जा रहा था। दो घायल नागरिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। साइट से दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए हैं। कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी की टीम में कई विदेशी मौजूद हैं। कराची किंग्स में कप्तान डेविड वार्नर के अलावा मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम सिफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं, वहीं पेशावर जाल्मी में टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट मौजूद हैं। अब इन खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान से बाहर निकालें। सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर जाना चाह रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने अपनी फ्रेंचाइजी के कहा है कि वह अब अपने घर लौटना चाहते हैं। बता दें कि मुल्तान सुल्तांस की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन यूके सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि हाल में पकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर रावलपिंडी स्टेडियम का पुनरुद्धार किया गया था लेकिन अब यह तबाह हो गया है।

जम्मू, पठानकोट,फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे, किये नाकाम

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार रात जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराते हुए हमले को विफल कर दिया। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान दो फाइटर जेट्स एफ-17 को भी मार गिराया है। जम्मू, पठानकोट, शाहपुर, माधोपुर, फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हमले के तुरंत बाद जम्मू एयरपोर्ट से भारत के फाइटर विमानों ने उड़ान भरी। जम्मू समेत तमाम शहरों में हमले के मद्देनजर सायरन बजने लगे, जिसकी वजह से लोग सतर्क हो गए और घरों व नजदीक की सुरक्षित जगह पर चले गए। चंडीगढ़, मोहली, गुजरात के भुज, कच्छ में भी ब्लैकआउट किया गया। इसके अलावा, श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान भी फ्लडलाइट्स को बंद करके ब्लैकआउट कर दिया गया है। आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को एंटी ड्रोन सिस्टम ने मार गिराया है। इसके अलावा, पठानकोट एयरबेस में भी हुए ड्रोन हमले को भारत ने विफल कर दिया है। धमाकों की आवाज सुनते ही दुकानदार व लोग अपने घरों की ओर भागते नजर आए। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ लोगों ने विस्फोटों से पहले आसमान में लाल रंग की लाइट और प्रोजेक्टाइल भी देखे। एक एक्स यूजर ने जम्मू में ब्लैकआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जम्मू में हमारे घरों के ऊपर मिसाइलें उड़ रही हैं। यह कोई अफवाह नहीं है, मैं खुद इसे देख रहा हूं और रिकॉर्ड कर रहा हूं।” रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं। इन सभी को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह हमला बिल्कुल हमास के इजरायल पर किए गए हमले जैसा माना जा रहा है, जिसमें कई सस्ते रॉकेट का इस्तेमाल हुआ था। इससे पहले भारत ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों से सैन्य स्थलों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया था और लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए प्रयास बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद किए गए। रक्षा मंत्रालय ने दोहराया कि भारत में सैन्य स्थलों पर किसी भी हमले के लिए ‘उचित प्रतिक्रिया’ मिलेगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव कम करने का विकल्प पाकिस्तान के पास है क्योंकि उसने पहलगाम आतंकी हमले से स्थिति को बढ़ाया और भारत ने केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इसका जवाब दिया। भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। इस पाकिस्तानी गोलीबारी की वजह से तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है। भारत ने भी पाकिस्तान की ओर से दागी जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पाकिस्तान को चेताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए। वरना उसे हमारी क्वालिटी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में ‘राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा ही, एक जिम्मेदार राष्ट्र होने का रोल, बड़े संयम से निभाया है। हम लगातार इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए हो। इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा उठाए। यदि कहीं, कोई, हमारे इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है, तो उसे कल की तरह ही, ‘क्वालिटी कार्रवाई’ का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी, इसका मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं। ऐसे जिम्मेदार प्रतिक्रियाओं के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं और यदि हमारी यह तैयारी बनी हुई है, तो इसमें आपका एक बहुत बड़ा रोल है। भारत का यह रक्षा औद्योगिक जगत का विस्तार, भारत को एक अभूतपूर्व संबल प्रदान कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में ‘राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025’ को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान और पीओके में जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया है, वह हम सबके लिए एक गौरव का विषय है। क्वालिटी की क्या भूमिका होती है, यह क्या रोल अदा करती है, इसका नमूना हमने कल देखा। जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन ‘सिंदूर’ किया गया, वह अकल्पनीय और सराहनीय है। इसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए और इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए। जिस तरह से इस ऑपरेशन में निर्दोषों को नुकसान पहुंचाए बिना अंजाम दिया गया, वह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमारी सेनाओं के पास बेहतरीन क्वालिटी के हथियार थे।” उन्होंने आगे कहा, “हमें भारतीय रक्षा उद्योग को एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड बनाना है। आज मैं आपसे एक महत्वपूर्ण अपील करने आया हूं। यह अपील है एक मजबूत, विश्व अग्रणी और अत्याधुनिक ‘ब्रांड भारत’ बनाने की है, ताकि जब देशों को दुनिया के रक्षा बाजार में उत्पादों के बारे में संदेह हो, तो वे ‘ब्रांड इंडिया’ को चुनें। जब भी संदेह हो, तो भारत को चुनें, यह हमारी यूएसपी होनी चाहिए।”

पाकिस्तान के हमले पर भारत की जबाबी कारबाई, S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही की नष्ट

नई दिल्ली पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दीं. साथ ही, भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे. ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम किया भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.  

लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक, भारत-पाक टेंशन के बीच US की अपील

लाहौर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने अमेरिकी लोगों से लाहौर छोड़ने की अपील की है। साथ ही, दूतावास के अपने अधिकारियों को सुरक्षित जगह पर रहने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के लाहौर समेत अन्य शहरों में भारत की ओर से पलटवार करते हुए ड्रोन से हमले किए गए, जिससे पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया। एक बयान में कहा गया है कि लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिराए जाने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकते हैं। अमेरिका ने कहा कि सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्र में खुद को खोजने वाले अमेरिकी नागरिकों को अगर सुरक्षित तरीके से निकल पाना संभव हो तो उन्हें निकल जाना चाहिए। अगर निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए। अमेरिका ने अपने बयान में बताया है कि पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास हमारे संदेश प्रणाली के माध्यम से आवश्यकतानुसार अपडेट भेजेंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि आप स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में हों। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इससे पाकिस्तान बौखला गया और एलओसी पर जमकर गोलीबारी कर रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने चंडीगढ़, अमृतसर समेत 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे विफल कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों में ड्रोन से पलटवार किया और पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।  

ठंडी हवाओं से खुशनुमा हुआ दिल्ली का मौसम, 9 से 14 मई तक आंधी और बारिश के आसार, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अगले एक सप्ताह तक मौसम से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में यह खुशखबरी दी है। भविष्यवाणी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को खुशनुमा मौसम का अनुभव हो सकता है। विभाग ने 14 मई तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक तेज आंधी और बारिश के बीच सतर्क रहने की भी सलाह दी है। ठंडी हवाओं से खुशनुमा हुआ दिल्ली का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य औसत तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। IMD के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसी वजह से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने तेज हवा चलने और बारिश के दौरान सुरक्षित रहने की सलाह दी है। कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि इन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सप्ताह के मध्य में आंशिक बादल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इन दो दिनों में तेज हवाएं या बारिश होने की कोई खास संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच वायु गुणवत्ता को लेकर भी राहत की खबर है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 157 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। रिपोर्ट के अनुसार 101 से 200 के बीच AQI को मध्यम माना जाता है जिसमें संवेदनशील लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आम लोगों के लिए यह स्तर अपेक्षाकृत सुरक्षित है।  

सांबा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी, जम्मू एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला

जम्मू- कश्मीर भारत और पाकिस्तान अब जंग के मुहाने पर खड़े हैं, जानकारी के मुताबिक जम्मू एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दाया गया है. सांबा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है. इसे देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया है, यहां सायरन बज रहे हैं. जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान अब जंग के मुहाने पर खड़े हैं, जानकारी के मुताबिक जम्मू एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दाया गया है. सांबा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की जा रही है. इसे देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया है, यहां सायरन बज रहे हैं. जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहे हैं. सतवारी कैंप पर हमले की खबर है. उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है. बता दें कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने इस प्रयास को निष्प्रभावी कर दिया था.

आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना, शायद पाकिस्तान में एक प्रथा है: विक्रम मिसरी

नई दिल्ली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने बुधवार रात देश के 15 शहरों पर मिसाइल हमले की कोशिश की। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसी बीच गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पाकिस्तान के हमले को किया गया नाकाम: कर्नल सोफिया कुरैशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारतीय प्रतिक्रिया पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में रही है। हमने सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया। हमने पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया। पाकिस्तान हमले में 16 निर्दोष लोगों की गई जान:  व्योमिका सिंह विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा  ने आगे जानकारी दी कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और भारी कैलिबर तोपों का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 3 महिलाओं और 5 बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम भारत ने ने नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान ने UNSC में आतंकी संगठन TRF के समर्थन में बयान दिया था। टीआरएफ ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है। हम तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। विक्रम मिसरी ने कहा, “मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था। पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है। आपने पिछले कुछ दिनों में देखा होगा कि उनके रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने ऐसे आतंकवादी समूहों के साथ अपने देश की संलिप्तता को स्वीकार किया है।” आतंकियों के जनाजे में क्या कर रही सेना: विदेश मंत्रालय विक्रम मिसरी ने कहा कि “जहां तक ऑपरेशन सिंदूर का सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर में जिन ठिकानों पर हमले किए गए थे, वहां मारे गए लोग आतंकवादी थे। आतंकवादियों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार देना, शायद पाकिस्तान में एक प्रथा है।” विक्रम मिस्री ने कहा,”पाकिस्तान की ओर से कोई भी आगे की कार्रवाई, जिनमें से कुछ हम आज देख रहे हैं, कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर से बढ़ाई गई कार्रवाई है, और इसका उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा और दिया भी जा रहा है।”

पाकिस्तान की अदालत में हाफिज सईद ने कई वर्षों से आतंकी फंडिंग के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद किया जाए

लाहौर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तान की एक अदालत में याचिका दायर कर आतंकी फंडिंग के मामलों में अपनी दोषसिद्धि को चुनौती दी है। अदालत के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सईद और जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह किया है कि कई वर्षों से आतंकी फंडिंग के मामलों में उनकी दोषसिद्धि को रद किया जाए। 1 करोड़ डॉलर का रखा है इनाम संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित सईद को आतंकी फंडिंग के मामलों में जुलाई, 2019 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। बताया जाता है कि सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हालांकि इस तरह की अपुष्ट खबरें हैं कि वह जेल में नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान पर रह रहा है।

कश्मीर से तुरंत बाहर निकलें, खतरा बेहद गंभीर!, इजराइल ने भी अपने नागरिकों किया अलर्ट

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इजराइल ने अपने नागरिकों के लिए मौजूदा यात्रा परामर्श को अद्यतन किया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र में रहने वाले लोगों से ‘तुरंत इलाका छोड़ने’ का आग्रह किया गया है। संशोधित परामर्श भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद बुधवार को आया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर तेज गोलाबारी की। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने इजराइल के नागरिकों से लद्दाख के अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में जाने से बचने का आह्वान किया। मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर में मौजूद इजराइलियों को ‘तुरंत इलाका छोड़ देना चाहिए’ और स्थानीय सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि यह परामर्श संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा जारी मौजूदा यात्रा परामर्श के अनुरूप है। भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।  

आपदा से पहले केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, अब फिर से शुरू

रुद्रप्रयाग श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सौजन्य से मंदाकिनी तट पर सायं कालीन गंगा आरती शुरू हो गई है। केदारनाथ आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आरती की जाती थी, वर्ष 2013 की भीषण दैवीय आपदा के बाद ये नित्य गंगा आरती बाधित हो गई थी। सचिव पर्यटन ने दिए थे नि‍र्देश इस सम्बन्ध में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे द्वारा इस वर्ष से भव्य गंगा आरती सरस्वती और मंदाकिनी के संगम स्थल पर आयोजित करने के निर्देश मंदिर समिति को दिये थे। मंदिर समिति द्वारा श्री केदार सभा के सहयोग और तीर्थ पुरोहितों की सहभागिता के साथ भव्य आरती शुभारंभ कर दिया है। खराब मौसम के बावजूद स्थानीय पंडा पुरोहितों के साथ ही मंदिर समिति कार्मिक और श्रद्धालुजन आरती में शामिल हो रहे हैं।

तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर ने ऑटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, ईको गाड़ी भिड़ी, दो लोगों की मौत

गुरुग्राम गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर दो बजे राठीवास मोड़ के निकट तेज रफ्तार से चल रहे कैंटर ने ऑटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे से आ रही ईको गाड़ी उससे भिड़ गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को आनन-फानन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑटो को बचाने के चक्कर में लगा दिए ब्रेक रेवाड़ी जिले के गढ़ी महेश्वरी के रहने वाले अमर सिंह, रामबीर, महावीर, नितेश व सुनील कुमार ईको गाड़ी से गुरुग्राम निजी काम से आए थे। दोपहर में वह गुरुग्राम से वापस रेवाड़ी जा रहे थे। उनके आगे-आगे एक कैंटर तेज रफ्तार में चल रहा था। बताया जा रहा है कि राठीवास मोड़ के निकट राठीवास की तरफ से आया एक ऑटो जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो कैंटर चालक ने ऑटो को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं, इससे पीछे चल रही ईको गाड़ी कैंटर से पीछे से भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ईको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार में बैठे हुए पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पांचों को निजी अस्पताल ले गए, जहां अमर सिंह व रामबीर को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक सुनील की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का इलाज भी जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet