LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रीय प्रसारण नैटवर्क से जुड़ी हिमाचल विधानसभा, NEVA एप लॉन्च

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन (NEVA) को लॉन्च किया। जैसे ही पोर्टल तैयार होगा तो इस एप के जरिए देशभर के लोग घर बैठे विधानसभा की कार्यवाही ऑनलाइन देख सकेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 4 अगस्त 2014 को देश में सबसे पहले ई-विधान प्रणाली को अपनाया था और अब राज्य ने राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लिकेशन को भी लॉन्च करके डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह डिजिटल इंडिया प्रोजैक्ट फिलहाल तपोवन धर्मशाला विधानसभा के लिए स्वीकृत किया गया है और शिमला विधानसभा के लिए डीपीआर भारतीय संसदीय कार्य मंत्रालय को भेजी गई है। इस एप से लोगों को केवल विधानसभा की कार्यवाही तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि वे टिकट लेकर विधानसभा भवन की विशेषताओं के बारे में भी जान सकेंगे। इसके अलावा तपोवन विधानसभा परिसर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को भी आसानी से प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्य प्रक्रिया और विधायकों की कार्यशैली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। विधानसभा परिसर के अधिकतम उपयोग के लिए सालभर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। युवा संसद, पंचायती राज संस्थाएं और शहरी निकाय भी इस परिसर का उपयोग अपने सम्मेलनों के लिए कर सकेंगे। इस डिजिटल पहल में 8 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा और इसका उद्देश्य सदन के कामकाज को कागज रहित बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि तपोवन परिसर में एक हॉस्टल कम होटल का निर्माण किया जाएगा, जिससे विधानसभा सदस्यों, स्टाफ और अधिकारियों के रहने का खर्च बचाया जा सकेगा। यह होटल सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और बाकी समय में कॉमर्शियल होटल के रूप में चलेगा।

खालिस्तानी आतंकी संगठन अब रूस पर भड़के, कहा-भारत के साथ मिलकर निज्जर को मरवा डाला

ओटावा प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने कनाडा में रूसी राजदूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खालिस्तानी आतंकी संगठन का कहना है कि रूस ने भारत के साथ मिलकर निज्जर को मरवा डाला। इसने कनाडा में रूसी राजदूत व्लादिमीर स्टेपानोव और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा की सार्वजनिक गतिविधियों का पता लगाने के लिए 25,000 डॉलर (21 लाख रुपये) का इनाम घोषित किया है। SFJ ने आरोप लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में रूस ने भारत का साथ दिया। SFJ के संस्थापक, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि “रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति समर्थन, खालिस्तान समर्थक सिखों के लिए खतरा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेपानोव और क्वात्रा ने अमेरिका और कनाडा में खालिस्तान समर्थक सिखों के खिलाफ जासूसी नेटवर्क चलाया। रूस पर “सिग्नल इंटेलिजेंस” शेयर करने का आरोप SFJ ने दावा किया कि कनाडा में रूसी दूतावास ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के टेलीग्राम अकाउंट को हैक कर भारतीय खुफिया एजेंसियों को जानकारी दी। इस जानकारी के आधार पर 18 जून 2023 को निज्जर की हत्या हुई। SFJ ने यह भी कहा कि रूसी एजेंसियों ने पन्नू के टेलीग्राम अकाउंट को भी हैक किया और उसकी गतिविधियों की जानकारी भारत के रॉ अधिकारियों को दी, जिससे उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची गई। कनाडा-अमेरिका में राजनयिक संकट से जुड़े आरोप पन्नू ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव है। SFJ के इन आरोपों को भारत ने खारिज किया है और इसे पन्नू की भड़काऊ साजिश बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि SFJ की गतिविधियां खालिस्तानी एजेंडे को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने की रणनीति का हिस्सा हैं।

खालिस्तानी आतंकी के दो सहयोगियों के खिलाफ एनआईए ने विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब आतंकवादी साजिश मामले में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी संगठन के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के दो प्रमुख सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। पंजाब के फिरोजपुर जिला के जसप्रीत सिंह उर्फ जस और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला के बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई के खिलाफ मोहाली स्थित एनआईए विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया। एनआईए ने दोनों की पहचान विदेश स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लांडा द्वारा गठित एक आतंकी गिरोह के सदस्यों के रूप में की थी। एनआईए की जांच में जस को लांडा और उसके सहयोगी को पट्टू खैरा के सहयोगी के रूप में चिन्हित किया है। जबकि राणा भाई लांडा गिरोह के सदस्यों और अन्य गैंगस्टरों को हथियारों की आपूर्ति में शामिल था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी लांडा के ड्रग तस्करी और जबरन वसूली नेटवर्क में शामिल थे, जिसका उद्देश्य बीकेआई के लिए धन जुटाना था। वहीं बलजीत स्थानीय स्तर पर हथियार बना रहा था और लांडा गिरोह के गुर्गों को आपूर्ति करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा था। बलजीत उन विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से एक था, जिनके साथ आतंकवादियों ने देश भर में हथियारों और गोला-बारूद आदि की आपूर्ति के लिए समझौता किया था। जांच के दौरान एनआईए ने आरोपियों से विभिन्न हथियार, गोला-बारूद, नशीले पदार्थ और ड्रग मनी, डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक लेख जब्त किए। इस मामले में जांच जारी है।  

भारतीय सेना ने शुरू किया 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स, पुंछ में महिलाएं होंगी सशक्त

पुंछ भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। भारत-पाकिस्तान एलओसी के पास पुंछ के मेंढर में कोर्स शुरू कराया गया है। यह 40 दिवसीय ड्राइविंग कोर्स क्षेत्र के 25 सीमावर्ती गांवों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने में सक्षम होंगी। सीमावर्ती इलाकों में महिलाओं के लिए वाहन चलाने का प्रशिक्षण न केवल उनकी आजीविका के लिए बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी उपयोगी साबित होगा। सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को इस कोर्स की जानकारी दी गई, ताकि वे इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस पहल का महिलाओं ने खुले दिल से स्वागत किया और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेना की इस सकारात्मक मुहिम से वे न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि अपने परिवारों और समाज के लिए भी योगदान दे पाएंगी। एक प्रतिभागी मीनाक्षी बक्शी का कहना है कि मैं भारतीय सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर बहुत खुश हूं, एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे उन्हें अपने सशक्तिकरण को समझने में मदद मिलेगी और हर क्षेत्र में वो आगे बढ़ेगी। सेना ने जो ड्राइविंग कोर्स लागू किया है, वह महिलाओं को भाग लेने और अपने कौशल को बढ़ाने में सक्षम बनाएगा। मेरा मानना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए। एलओसी के किनारे रहने वाली महिलाओं के लिए हमारी सेना जो यह पहल शुरू की है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। वहीं जेबा अंजुम ने कहा कि मैं सेना का धन्यवाद करना चाहूंगी कि उन्होंने ऑपरेशन सद्भाव के तहत जो ये मिशन शुरू किया है। एलओसी के पास रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ड्राइविंग कोर्स शुरू किया है। यहां हम लोग बिना पैसे से ड्राइविंग कोर्स करेंगे। भारत की सेना की यह अच्छी पहल है। मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। भारतीय सेना का यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है।  

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा: मंत्री जनक राम

औरंगाबाद बिहार के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति की बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। श्री राम ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि 100 सीटों वाले इन छात्रावासों का निर्माण अगले वित्त वर्ष में शुरू करने की योजना है और इसे शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त इस बालिका छात्रावास में इंटर से लेकर स्नात्तकोत्तर तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए आवासन भोजन स्वास्थ्य से लेकर सभी तरह की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। मंत्री ने बताया कि फिलहाल अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग 116 छात्रावासो का संचालन कर रहा है जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में 243 अनुसूचित जाति जनजाति आवासीय विद्यालय बनाए जाने की योजना है। इस पर शीघ्र ही बिहार सरकार निर्णय लेने वाली है। पहले से बिहार में 91 ऐसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। श्री राम ने बताया कि 29.66 लख रुपए की लागत से अनुसूचित जाति जनजाति टोलों में वर्क शेड बनाने का काम चल रहा है। औरंगाबाद जिले में भी 12 ऐसे वर्क शेड स्वीकृत है जिनमें से छह बन गए हैं तथा 6 का निर्माण चल रहा है। मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए प्रदेश के चुने हुए जिलों में अंबेडकर कल्याण विद्यालय का भी निर्माण कराया जा रहा है जिनमें प्रत्येक में 720 छात्रों के नामांकन और उनके आवासन की व्यवस्था होगी। औरंगाबाद में करीब 50 करोड़ की लागत से अंबेडकर कल्याण विद्यालय अगले 1 महीने के भीतर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।  

सेना ने दी जानकारी- कुपवाड़ा में एलओसी के पास हथियार और मादक पदार्थ बरामद

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सेना ने आज यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि मंगलवार को तंगधार के अमरोही में पुलिस के साथ मिलकर यह बरामदगी की गई। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 17 दिसंबर को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सामान्य क्षेत्र अमरोही, तंगधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान चार पिस्तौल, पिस्तौल की छह मैगजीन, लगभग चार किलोग्राम मादक पदार्थ और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई है। पोस्ट में कहा गया, “चिनार कॉर्प्स कश्मीर को आतंक-मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।”  

रूस ने मचाया कोहराम- पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया

रूस पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या ने रूस को हिला कर रख दिया है। एक बम धमाके में किरिलोव की मौत के बाद रूस ने यूक्रेन से इसका जबरदस्त बदला लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रूस ने 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है। इसके साथ ही कई अमेरिकी और पोलिश बख्तरबंद गाड़ियां और वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया गया है। रूस ने किया यूक्रेन पर भारी हमला रूस की ‘जैपड’ (पश्चिम) और ‘त्सेंट्र’ (केंद्र) सेना ने यूक्रेन के 11 जवाबी हमलों को विफल कर दिया। ‘जैपड’ ग्रुप ने 440 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया, जबकि ‘युग’ (दक्षिण) ग्रुप ने 350 सैनिकों को खत्म किया। इसके अलावा, डोनेट्स्क क्षेत्र के ट्रूडोव और स्टारी टेर्नी इलाकों पर रूसी सेना का नियंत्रण हो गया है। किरिलोव की हत्या से बौखलाया रूस मंगलवार को मॉस्को में किरिलोव के अपार्टमेंट के बाहर खड़े एक स्कूटर में छुपाए गए बम धमाके से उनकी हत्या हुई। रूसी एजेंसियों का कहना है कि यह हमला यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उजबेकिस्तान के रहने वाले संदिग्ध हमलावर ने यूक्रेन की एजेंसी ने इस काम के लिए एक लाख डॉलर और यूरोप में रहने की सुरक्षा का वादा किया था। बदले पर उतरी रूसी सेना किरिलोव की हत्या के बाद रूस में हड़कंप मच गया है। मॉस्को में इस तरह की घटना ने दुनिया को चौंका दिया है। कुछ लोग इसे इजरायल की मोसाद जैसी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं रूस अब इसे अपनी प्रतिष्ठा पर हमला मानते हुए और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। रूस ने साफ कर दिया है कि किरिलोव की हत्या का बदला लिया जाएगा। यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों की यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध में एक नए मोड़ का संकेत देती है, जहां अब टकराव और भी हिंसक हो सकता है।

घाटी में कड़ाके की ठंड जारी, 26 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं, शीत लहर जारी रहने के आसार

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर रात के तापमान में मामूली सुधार तो हुआ है लेकिन घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बुधवार को बताया कि 26 दिसंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने के कारण शीत लहर जारी रहने के आसार हैं। राजधानी श्रीनगर में मंगलवार देर रात न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और पिछली रात के 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा, रात के तापमान में मामूली सुधार के बावजूद, पहलगाम का पर्यटन स्थल सबसे ठंडा स्थान बना रहा। यहां मंगलवार को तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और बुधवार को तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में रात का तापमान काफी नीचे चला गया और पिछली रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई और यह 5.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीमावर्ती कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तापमान और गिरकर शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।  

जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और चार अन्य बेहोश हो गये

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और चार अन्य बेहोश हो गये। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि कठुआ के शिव नगर इलाके में सेवानिवृत्त डीएसपी अवतार कृष्ण (81) के घर में कल रात रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस ने कहा, “दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण प्रत्यक्ष तौर पर दम घुटना है। मृतकों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गंगा भगत (17) पुत्री भारत भूषण, दानिश भगत (15) पुत्र भारत भूषण निवासी शहीदी चौक, अवतार कृष्ण (81) निवासी वार्ड नं. 16, शिव नगर, कठुआ, केशव रैना (81) की 25 वर्षीय बेटी बरखा रैना, तीन वर्षीय बेटा तकाश रैना तथा जम्मू के जगती नगरोटा निवासी संदीप कौल का चार वर्षीय बेटा अदविक रैना के रूप में की गयी है। इस बीच, घायलों में अवतार कृष्ण की पत्नी स्वर्णा (61), निवासी शिव नगर, कठुआ, नीतू (40) पत्नी भारत भूषण, निवासी शहीदी चौक, कठुआ, अरुण कुमार (15) पुत्र सैन चंद, निवासी बटोत रामबन और केवल कृष्ण (69) पुत्र मनसा राम निवासी शिव नगर कठुआ शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग की घटना के परिणामस्वरूप एक परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।” उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हमारी टीम मौके पर सहायता कर रही है। ओम शांति।”  

प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेशी वकील रवींद्र घोष से मुलाकात की, जान से मारने की धमकियां मिलीं, मैं रुकूंगा नहीं

कोलकाता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह और हिंदू संत कार्तिक महाराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने  बांग्लादेशी वकील रवींद्र घोष से मुलाकात की। रवींद्र घोष बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास का केस लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने वकील को हिंदू अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए साहसिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया। यह मुलाकात बैरकपुर स्थित उनके पुत्र के आवास पर हुई, जहां रवींद्र घोष चिकित्सा कारणों से अपना इलाज करा रहे हैं। अर्जुन सिंह ने कहा, “वह एक साहसी व्यक्ति हैं। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए न्याय के लिए उनके प्रयासों की हम सराहना करते हैं। जीवन पर खतरे के बावजूद, उन्होंने डर का सामना नहीं किया, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।” रवींद्र घोष ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए न्याय की लड़ाई में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। प्रतिनिधिमंडल ने उनके साहस और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बैठक में उपस्थित हिंदू संत कार्तिक महाराज ने भी घोष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “उनके प्रयास न केवल हिंदू समुदाय बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” घोष ‘बांग्लादेश माइनॉरिटी वॉच’ के अध्यक्ष भी हैं। वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में मुखर रहे हैं और चिन्मय कृष्ण दास का बचाव करने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली हैं। कार्तिक महाराज ने भी सिंह की बात को दोहराते हुए उत्पीड़ित समुदायों के अधिकारों के लिए खड़े होने के महत्व पर बल दिया। कार्तिक महाराज ने कहा, ‘‘न्याय के प्रति रवींद्र घोष की प्रतिबद्धता मानवता की सच्ची भावना को दर्शाती है। इस काम में उनका समर्थन करना हमारा कर्तव्य है।’’ घोष ने हौसला अफजाई के लिए आभार व्यक्त किया तथा सताए गए अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा समर्थन पाकर बहुत खुशी हुई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति बहुत खराब है और मैं अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।’’ वकील ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली वर्तमान अंतरिम सरकार के तहत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की ‘बिगड़ती’ स्थिति को भी उजागर किया। उन्होंने कहा, ‘‘कट्टरपंथी और हिंसा पर अंतरिम प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक है। यह न्याय का मखौल है।’’ इस महीने की शुरुआत में, ‘बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत’ के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और अगले साल दो जनवरी तक जेल भेज दिया। घोष ने दावा किया कि दास पर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को एकजुट करने के उनके प्रयासों के कारण झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इन अत्याचारों पर संज्ञान लेना चाहिए। अपने अधिकारों की मांग करने के लिए अल्पसंख्यक समुदायों के बीच एकता बहुत ज़रूरी है।’’

कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को 10 से 15 हजार रुपये के बीच पेंशन मिलने की बात पर कोर्ट ने कहा- यह ‘दयनीय’ है

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यह ‘दयनीय’ है कि उच्च न्यायालय के कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को 10 से 15 हजार रुपये पेंशन मिल रही है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने कहा, ‘आप हर मामले में कानूनी दृष्टिकोण नहीं अपना सकते। कभी-कभी आपको मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत होती है।’ उच्च न्यायालय के कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को 10,000 से 15,000 रुपये के बीच पेंशन मिलने की बात पर गौर करते हुए पीठ ने कहा, ‘यह दयनीय है।’ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की पेंशन से संबंधित एक याचिका बुधवार को पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और अनुरोध किया कि इस पर जनवरी में सुनवाई की जाए। वेंकटरमणी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करेगी। पीठ ने कहा, ‘बेहतर होगा कि आप उन्हें (सरकार को) समझाएं कि (इस मामले में) हमारे हस्तक्षेप से बचा जाए तो बेहतर है।’ पीठ ने कहा कि मामले का फैसला व्यक्तिगत मामलों के आधार पर नहीं किया जाएगा और शीर्ष अदालत जो भी आदेश देगी, वह सभी उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों पर लागू होगा। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख तय की। पिछले महीने इस मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया था कि उच्च न्यायालय के कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को 6,000 से 15,000 रुपये के बीच मामूली पेंशन मिल रही है। पीठ उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। न्यायाधीश ने कहा था कि उन्हें 15,000 रुपये पेंशन मिल रही है। याचिकाकर्ता, जिला अदालत में 13 साल तक न्यायिक अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने पेंशन की गणना करते समय उनकी न्यायिक सेवा पर विचार करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने कहा था, ‘हमारे सामने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं, जिन्हें 6,000 रुपये और 15,000 रुपये पेंशन मिल रही है, जो चौंकाने वाला है। ऐसा कैसे हो सकता है?’

आज पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और इंडोनेशिया जैसे 8 मुस्लिम देशों के संगठन की होनी है मीटिंग, सऊदी अरब ने दे दिया झटका

रियाद, तेल अवीव पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की और इंडोनेशिया जैसे 8 मुस्लिम देशों के संगठन की गुरुवार को मीटिंग होनी है। यह मिस्र में होनी है और इसमें इजरायल के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने की तैयारी है। इस बीच दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिम मुल्क की पहचान रखने वाले सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब की इजरायल के साथ बैकडोर से बातचीत जारी है और कहा जा रहा है कि संबंध सामान्य करने को लेकर एक डील भी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि सऊदी अरब ने बस एक शर्त रख दी है कि यदि गाजा में जंग रुक जाए तो फिर इजरायल के साथ संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। बातचीत की यह पूरी प्रक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के माध्यम से चल रही है। येरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की लीडरशिप में एक प्रतिनिधिमंडल की डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों से मुलाकात हुई थी। खासतौर पर ट्रंप की ओर से मध्य पूर्व के लिए दूत घोषित किए गए स्टीव विटकॉफ इस मीटिंग में मौजूद थे। बैठक में सऊदी अरब ने साफ किया कि यदि गाजा में युद्ध को खत्म कर दिया जाए तो फिर सऊदी अरब संबंध सामान्य करने के लिए तैयार है। यही नहीं सऊदी अरब का कहना है कि अमेरिका की ओर से फिलिस्तीन को लेकर बयान जारी किया जाए। ऐसा होने पर उसके लिए संबंधों को सामान्य करने की दिशा में आगे बढ़ना आसान होगा। इस तरह तुर्की, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ईरान जैसे इस्लामिक देशों से अलग ही राह पर सऊदी अरब बढ़ रहा है। उसने अब तक गाजा पर इजरायली हमलों को लेकर औपचारिक निंदा ही की है, लेकिन कोई ठोस प्रस्ताव नहीं लाया। यही नहीं अब संबंधों को आगे बढ़ाने की पहल से भी साफ कर दिया है कि वह गाजा की बजाय अपने आर्थिक हितों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। सऊदी और इजरायल के रिश्तों की समझ रखने वाले इसके पीछे कई कारण गिनाते हैं। जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब नहीं चाहता कि मजहब के नाम पर ध्रुवीकरण की वैश्विक राजनीति में वह फंसे। इसकी जगह पर वह विजन 2030 में जुटा है ताकि इजरायल, अमेरिका जैसे देशों से निवेश हासिल किया जा सके। सऊदी अरब की विजन 2030 के पीछे यह नीति है कि तेल की सप्लाई से इतर भी अर्थव्यवस्था खड़ी की जा सके। ऐसी स्थिति में उसके लिए इजरायल, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देशों से संबंध मधुर रखना अहम है। इजरायल के हथियारों की भी सऊदी अरब को जरूरत सऊदी अरब का एक और मकसद इजरायल से हथियारों की खरीद भी है। सऊदी अरब चाहता है कि वह इजरायल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को खरीद ले। यही नहीं अब भी सऊदी अरब इजरायल में तैयार स्पाईवेयर का इस्तेमाल करता है। इनकी मदद से वह किंगडम के विरोधियों पर नजर रखता है। यही नहीं कहा जाता है कि 2020 में अब्राहम अकॉर्ड वाली पहल के पीछे भी सऊदी अरब का हाथ था। वह चाहता है कि इजरायल से कड़वाहट को भुलाकर संबंध सामान्य किए जाएं ताकि देश में आर्थिक प्रगति पर फोकस किया जा सके।

PM मोदी अमित शाह के विरोध में प्रदर्शन के बीच उतरे, गिनाए आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस के 4 ‘पाप’

नई दिल्ली भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर मामले में जारी राजनीतिक हलचल में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी एंट्री हो गई है। विपक्ष के प्रदर्शन के बीच उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर के खिलाफ किए कांग्रेस के ‘4 पाप’ भी गिनाए हैं। साथ ही कहा है कि ‘एक पार्टी’ ने डॉक्टर आंबेडकर की विरासत को खत्म करने की हर संभव कोशिश की है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, ‘संसद में गृहमंत्री अमित शाह जी ने डॉक्टर आंबेडकर को अपमानित करने और एससी एसटी समुदायों की अनदेखी करने के कांग्रेस के काले इतिहास का खुलासा किया। यह साफ है कि उनकी तरफ से पेश किए गए तथ्यों से वो स्तब्ध हो गए हैं। यही वजह है कि वो अब नौटंकी पर उतर आए हैं। दुखद है, लेकिन लोग सच जानते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जो भी हैं उसकी वजह डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर हैं। हमारी सरकार ने बीते एक दशक में डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए बगैर थके मेहनत की है। कोई भी सेक्टर ले लें, फिर चाहे वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, एससी एसटी एक्ट को मजबूत करना हो। हमारी सरकार ने स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना और कई कार्यक्रम शुरू किए। इन सभी ने गरीब और हाशिए पर मौजूद लोगों के जीवन को छुआ है।’ कांग्रेस के ‘पाप’ पीएम मोदी ने डॉक्टर आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस को ‘पाप’ याद दिलाए हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें चुनाव में एक नहीं दो बार हराया गया। पंडित नेहरू उनके खिलाफ प्रचार कर रहे थे और उनकी हार को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना रहे थे। उन्हें भारत रत्न देने से इनकार कर दिया। उनकी तस्वीर को संसद में सम्मानीय जगह लगाने से इनकार कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस और उसके सड़े हुए तंत्र को लगता है कि उनका झूठ कई सालों के गलत काम और खासतौर से डॉक्टर आंबेडकर के किए अपमान को छिपा सकता है, तो वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘भारत के लोगों ने कई बार देखा है कि कैसे एक वंशवाद से चलने वाले एक पार्टी ने डॉक्टर आंबेडकर की विरासत को खत्म करने और एससी एसटी समुदायों का अपमान करने का हरसंभव प्रयास किया।’ विपक्ष का प्रदर्शन संसद में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल शाह के भाषण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पर आंबेडकर के अपमान के आरोप लगाए जा रहे हैं। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने गृहमंत्री के भाषण का पूरा वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पर एडिटेड क्लिप पोस्ट करने के आरोप लगाए हैं।

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस अंबेडकर विरोधी है, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो दलों, वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। लेकिन एक बात समान होती है कि बात तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कल से कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस बीआर अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…जब संसद में चर्चा चल रही थी, तो यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने किस तरह बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध किया। किस तरह कांग्रेस ने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद भी उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की… जहां तक ​​भारत रत्न देने की बात है, कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद को भारत रत्न दिया है। नेहरू जी ने 1955 में खुद को भारत रत्न दिया, इंदिरा गांधी ने 1971 में खुद को भारत रत्न दिया और बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न मिला, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित सरकार थी… अंबेडकर के प्रति नेहरू की नफरत जगजाहिर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल पहली देश की कैबिनेट बनी जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर भी सदस्य थे, नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। नेहरू जी की किताब ‘सेलेक्टेड वर्क्स ऑफ जवाहरलाल नेहरू’ में एक और उल्लेख आता है। नेहरू जी के आश्वासन के बावजूद भीम राव अंबेडकर को कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं दिया गया… एक ओर कांग्रेस पार्टी है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बाबा साहेब अंबेडकर का कोई स्मारक नहीं बना। जहां-जहां विपक्ष की सरकारें आती गईं, स्मारक बनते गए। भाजपा की सरकारों ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया, मध्य प्रदेश में महू, लंदन में डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर स्मारक, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक और महाराष्ट्र के मुंबई में चैत्रभूमि का विकास करने का काम भाजपा की सरकारों ने किया। 19 नवंबर 2015 को पीएम मोदी ने अंबेडकर जी के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया

अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में कल दिए गए एक भाषण पर हंगामा मच गया है। इंडिया समूह के नेताओं ने संसद भवन परिसर में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी ने भी अपनी पार्टी की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबा साहब का अपमान किया और विपक्षी दल इस अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि इसके लिए अमित शाह माफी मांगे। विपक्षी दलों के इस विरोध-प्रदर्शन में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही कई दलों के प्रमुख नेता मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे नेता बाबा साहब की तस्वीर हाथ में लेकर भीमराव आंबेडकर की जय और मोदी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है और बाबा साहब का संसद में अपमान किया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख राजेश लिलोथिया ने कहा, “अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के लिए अपमानजनक बयान दिया। इससे आरएसएस और भाजपा की मनुवादी सोच उजागर होती है। बाबा साहब के संविधान में दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। अमित शाह जी को देश से माफी मांगनी चाहिए।” लोकसभा में भी हंगामा विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रश्न संख्या पुकारा, लेकिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग प्रश्नकाल चलाने में सहयोग करें। इस बीच विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। जब बाबा साहब जिंदा थे, तब उनका तिरस्कार किया था। कांग्रेस ने तो अपने कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर लागने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनाव हराया था। ये बाबा साहब का अपमान करने वाले लोग है। हम बाबा साहब का सम्मान करने वाले लोग हैं। क्या कहा था अमित शाह ने? कांग्रेस और विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने राज्यसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश जारी किया जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं , ‘‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet