LATEST NEWS

देशभर में जाट समाज किसान वर्ग का महत्वपूर्ण अंग है, कोई माई लाल पैदा नहीं हुआ है जो किसान में विभाजन कर सके: उपराष्ट्रपति

पुष्कर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 105 वें राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में अपने सम्बोधन में किसान समुदाय को बाँटने की साजिश करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, “ कई लोग ये भी बात करे हैं, पता नहीं क्यों करे हैं। सही रास्ता नहीं है उनका, वो किसान वर्ग के ही लोग हैं कि हम तो 35 बनाम 1 कर देंगे। इस देश में कोई माई लाल पैदा नहीं हुआ है जो किसान में विभाजन कर सके।” धनखड़ ने कहा कि जाट समाज को किसान समाज का महत्वपूर्ण अंग और किसान समाज की आत्मा के समान बताते हुए उन्होंने कहा, “ जाट समाज किसान वर्ग का महत्वपूर्ण अंग है देशभर में। किसान को जातियों में बांटने की एक साजिश है ताकि एक विशेष वर्ग, और खुलकर कहूंगा , अपने [ जाटों ] को अलग कर दें। अरे कभी दिल शरीर से अलग नहीं हुआ है। पर हम तो दिल कहां है, हम तो आत्मा हैं, किसान वर्ग की आत्मा है। इस आत्मा का सृजन, इस आत्मा का संरक्षण, हमको करना है।” उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया की की जाट समाज एक किसान समाज है और उसमे भाईचारे की पहचान किसान है एवं जाट हमेशा किसान के नाम से ही जान जाता है एवं स्वयं उन्हें भी लोग किसान पुत्र के तौर पर ही जानते हैं। जाट और किसान समाज के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धनखड़ ने कहा, “ किसानों के लिए मेरे घर के दरवाज़े 24 घंटे खुले हैं। जिस समाज ने मुझे इस पद पर भेजा है, उस समाज का मैं सबसे पहला सेवक हूँ, उस समाज की पूजा करने में कोई कमी नहीं आएगी और मेरा संकल्प है किसान वर्ग को खंडित करने की योजना करने वाले लोगों के नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं हो सकते। किसान वर्ग के संगठित रहने पर ज़ोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “ किसान वर्ग का संगठित रहना राष्ट्रवाद के लिए सबसे अच्छा है, किसान राष्ट्र का प्रतीक है, देश पर कोई भी संकट आएगा, किसान अपनी छाती पर झेलेगा। मैं जानता हूँ कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं का निराकरण होना चाहिए। उसमें देरी हुई, वो हट सकती थीं। आज मैं यहां से आह्वान करता हूँ देश भर के किसानों को, पुष्कर की इस भूमि से, आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं एक सिपाही हूँ। मेरे दरवाज़े चौबीसों घंटे खुले हैं, मिल बैठ कर बात करेंगे, समस्या का हल निकालेंगे, हम इस देश के हैं, यह देश हमारा है, हम वो लोग हैं, जो धरती से सोना पैदा करते हैं।” वीर तेजा जी, महाराजा सूरजमल , राजा महेंद्र प्रताप, पूजनीय नाथू राम मिर्धा जी की कीर्ति और यश का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे आने वाली पीड़ी में नैतिक मूल्यों का सृजन करें और उन्हें सही रास्ता दिखाए। इसी के साथ उन्होंने अपने परिवार, कुटुंब, वातवरण का ख्याल रखने और अपने कर्तव्यों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया। धनखड़ ने किसानों से कृषि उत्पादों के विपणन और व्यापार में भी अपनी साझेदारी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ किसान जो पैदा करे है, बड़ी मुश्किलों पैदा करे है। मैं के व्यापार में किसान क्यों नहीं। मेरा आग्रह है कि किसानों को बैठ कर चिंता करनी चाहिए, चिंतन करना चाहिए, मंथन करना चाहिए और जो खरबों का व्यापार है, उस चीज का व्यापार है जो उनके यहां पैदा होती है। उसका व्यापार वो खुद करे। ये बहुत बड़ा व्यापार है। इतने बड़े खजाने को हम अपने से दूर कर रहे हैं। अन्न पैदा हुआ, तुरंत बेच देते हैं। अपने बच्चों को सिखाएं कि ये व्यापार में लक्ष्मी पूरी तरह से मेहरबान है।” अपने पुष्कर दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने ब्रह्मा मंदिर एवं जाट शिव मंदिर में भी दर्शन किए एवं वीर श्री तेजा जी और श्री एन.आर. मिर्धा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सोपोर में आतंकवादियों के एक सहयोगी की एक करोड़ की संपत्ति जब्त

सोपोर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सोपोर इलाके में आतंकवादियों के एक सहयोग की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बोमई क्षेत्र के रशीदाबाद में आतंकवादियों के सहयोगी आमिर राशिद लोन पुत्र अब्दुल रशीद लोन के दो मंजिला मकान के साथ उसकी 15 मरला जमीन भी जब्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि यह जब्ती गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25 के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी प्राप्त करने के बाद की गई। यह जब्ती एफआईआर संख्या 26/2024, यूए(पी) अधिनियम की धारा 18, 20, 23, 38 और 39, 7/25 शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन बोमई में दर्ज मामले में की गई है। ये कार्रवाई आतंकवाद से लड़ने और नापाक गतिविधियों को संभव बनाने वाली समर्थन संरचनाओं को नष्ट करने की सोपोर पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। संपत्ति की कुर्की आतंकवादी संगठनों और उनके समर्थकों के लिए वित्तीय और रसद सहायता को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश देती है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां, पुलिस जिले की शांति और स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करने वालों की तलाश में ढील नहीं देंगी।

देश में थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर में चार महीने के उच्च स्तर 2.36 प्रतिशत पर

नई दिल्ली खाद्य उत्पादों और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति अक्टूबर 2024 में बढ़कर 2.36 प्रतिशत रही। सरकार द्वारा गुरुवार को जारी अक्टूबर माह के थोक मूल्य सूचकांक के अनुसार, अक्टूबर में, खाद्य उत्पादों की थोक कीमतों में सालाना आधार पर 11.59 प्रतिशत और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 1.09 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वाणिज्यों एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, अक्टूबर माह में ईंधन और ऊर्जा के थोक भाव पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 5.79 प्रतिशत नीचे रहे जबकि विनिर्मित उत्पादों की थोक कीमतों में सालाना आधार पर 1.50 प्रतिशत की तेजी रही। सितंबर में थोक मुद्रा स्फीति 1.84 प्रतिशत और अगस्त में 1.25 प्रतिशत रही। सब्जियों की कीमतों में लगी आग आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अक्टूबर में बढ़कर 13.54 प्रतिशत हो गई, जबकि सितंबर में यह 11.53 प्रतिशत थी। इसमें सब्जियों की मुद्रास्फीति 63.04 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर में यह 48.73 प्रतिशत थी। अक्टूबर में आलू और प्याज की मुद्रास्फीति क्रमशः 78.73 प्रतिशत और 39.25 प्रतिशत पर उच्च स्तर पर रही। ईंधन और बिजली में दिखा ये बदलाव खबर के मुताबिक, ईंधन और बिजली श्रेणी में अक्टूबर में 5. 79 प्रतिशत की अपस्फीति देखी गई, जबकि सितंबर में 4. 05 प्रतिशत की अपस्फीति थी। विनिर्मित वस्तुओं में, मुद्रास्फीति अक्टूबर में 1. 50 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 1 प्रतिशत थी। अक्टूबर महीने में थोक मुद्रास्फीति में लगातार दूसरे महीने वृद्धि देखी गई। अक्टूबर के स्तर से अधिक WPI पिछली बार जून 2024 में दर्ज की गई थी, जब यह 3. 43 प्रतिशत थी। खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्च स्तर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर, 2024 में मुद्रास्फीति मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों के निर्माण, अन्य विनिर्माण, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों आदि के मूल्यों में बढ़ोतरी के चलते होगी। सप्ताह की शुरुआत में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों से पता चलता है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज वृद्धि के साथ खुदरा मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्च स्तर 6. 21 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह स्तर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऊपरी सहनीय सीमा से अधिक है, जिससे दिसंबर में नीति समीक्षा बैठक में बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती करना मुश्किल हो सकता है।

अफ्रीकी देश डोमिनिका PM मोदी को देगा अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, अवार्ड देने के पीछे की वजह जान लीजिए

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अफ्रीका यात्रा से पहले अफ्रीकी देश डोमिनिका ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की घोषणा की है। कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण के सम्मान में डोमिनिका पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान करेगा। गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह ऐलान किया गया है कि डोमिनिका के राष्ट्रमंडल की अध्यक्ष सिल्वेनी बर्टन आगामी भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में होने वाला है। गौरतलब है कि पीएम मोदी 16 से 21 नवंबर तक के लिए अफ्रीकी देशों के दौरे पर जा रहे हैं। डोमिनिका के प्रधानमंत्री स्केरिट ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी डोमिनिका के सच्चे साथी रहे हैं। खासकर वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच हमारी जरूरत के समय में। उनके समर्थन के लिए हमारी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में और हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रतिबिंब के रूप में उन्हें डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करना सम्मान की बात है। हम इस साझेदारी को आगे बढ़ाने और अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।” भारत नें भिजवाईं थी वैक्सीन की 70,000 खुराकें कोरोना महामारी के दौरान फरवरी 2021 में भारत ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें भिजवाईं थी। डोमिनिका ने कहा है कि इससे उन्हें अपने साथ साथ पड़ोसी कैरेबियाई देशों की मदद का भी अवसर मिला। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को भी मान्यता देता है। क्या है ये अवार्ड जानिए कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका ने अपने लिखे पत्र में कहा कि डोमिनिका का राष्ट्रमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा। यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण को मान्यता देता है। यह पुरस्कार गुयाना में आगामी भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति सिल्वानी बर्टन की ओर से प्रदान किया जाएगा। भारत ने दी थी वैक्सीन पत्र में आगे कहा बताया गया कि फरवरी 2021 में, भारत ने उदारतापूर्वक डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक दी थी, जिससे डोमिनिका अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को समर्थन देने में सक्षम हुआ था। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और जलवायु लचीलापन-निर्माण पहल(Climate Resilience Building) में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन को भी स्वीकार करता है। कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका के पीएम ने जताया आभार प्रधानमंत्री स्केरिट ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण समर्थन पर प्रकाश डालते हुए उनकी एकजुटता के लिए डोमिनिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम पुरस्कार की पेशकश को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्षों जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने इन मुद्दों को हल करने में डोमिनिका और कैरिबियन देशों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की बात को दोहराया भी है। पीएम मोदी डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के साथ भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जो भारत और कैरिकॉम सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए एक मंच है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने इन मुद्दों से निपटने में डोमिनिका और कैरेबियाई देशों के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति सिल्वानी बर्टन और प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट दोनों साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और भारत और कैरिकॉम के सदस्य देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

ट्रंप एलन मस्क की नजदीकी से हुए परेशान ! बोले- पीछा नहीं छुड़ा पा रहा..वो घर ही नहीं जाते

वाशिंगटन अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके करीबी साथी एलन मस्क के बीच हाल ही की घटनाओं में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले हैं। MSNBC के लॉरेंस ओ’डॉनेल ने बताया कि एलन मस्क को ट्रंप ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से मजाक का पात्र बनाया, जब उन्होंने रिपब्लिकन हाउस सदस्यों के सामने मजाक में कहा, “एलन घर ही नहीं जाते। मैं उनसे पीछा नहीं छुड़ा पा रहा हूँ।” इस टिप्पणी के जरिए ट्रंप ने यह दर्शाया कि मस्क का लगातार मौजूद रहना उनके और उनकी टीम के लिए असुविधाजनक हो रहा है। ट्रंप ने हाल ही में एलन मस्क को विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर “सरकारी दक्षता विभाग” का सह-प्रमुख बनाने की घोषणा की। इस नई जिम्मेदारी के जरिए मस्क और ट्रंप के बीच की नजदीकी को और भी मजबूती मिली। हालांकि, ट्रंप की टीम में मस्क के प्रति कुछ असंतोष भी उभरने लगा है। उनके टीम के कई सदस्यों का मानना है कि मस्क, ट्रंप के प्रशासन में अपनी भूमिका को जरूरत से ज्यादा महत्वपूर्ण दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मस्क चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में मौजूद हैं। उनकी उपस्थिति इतनी ज्यादा रही है कि ट्रंप के कई करीबी साथी इस बात से असहज हो रहे हैं। इन सूत्रों के अनुसार, मस्क ने ट्रंप के विभिन्न महत्वपूर्ण कॉल और बैठकों में भी हिस्सा लिया है, जिनमें से एक कॉल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ भी था। इस स्थिति को लेकर एक व्यक्ति ने कहा, “वो ऐसे बर्ताव कर रहे हैं मानो वो सह-राष्ट्रपति हों, और हर किसी को यह बताना चाहते हैं कि उनका ट्रंप प्रशासन में कितना योगदान है।” हालांकि मस्क ने इस मामले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों का मानना है कि वो ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी लगातार उपस्थिति और हर मुद्दे पर उनकी राय देना इस बात का संकेत है कि वो खुद को ट्रंप प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। सूत्रों का कहना है कि मस्क ट्रंप के राष्ट्रपति बनने में अपनी भूमिका का बखान करते हुए हर किसी से अपनी ‘अमेरिका पीएसी’ और ‘एक्स’ जैसी योजनाओं की चर्चा करते रहे हैं। उन्होंने खुद को ट्रंप के लिए आवश्यक और अपरिहार्य दिखाने का प्रयास किया है, हालांकि ट्रंप को “किसी का कर्जदार” नहीं बनना पसंद है। एक स्रोत ने बताया, “मस्क हर मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए तत्पर रहते हैं और इतनी जोर से अपनी बातें रखते हैं कि उन्होंने ट्रंप के कई करीबियों को चिढ़ाना शुरू कर दिया है। वो हर फैसले में अपनी मौजूदगी को दिखाना चाहते हैं, भले ही उनका कोई सीधा योगदान न हो।” हालांकि मस्क की इस बढ़ी हुई उपस्थिति के कारण ट्रंप के करीबी हलकों में नाराजगी है, फिर भी ट्रंप की ट्रांज़िशन टीम ने आधिकारिक बयान में मस्क की सराहना की। ट्रंप-वांस ट्रांज़िशन की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा, “एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप महान दोस्त और कुशल नेता हैं, जो मिलकर अमेरिका को महान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एलन मस्क एक असाधारण बिजनेस लीडर हैं, और उनका सरकारी प्रक्रियाओं में योगदान निश्चित रूप से हमारे ब्यूरोक्रेसी में सुधार लाएगा।”एक अन्य प्रवक्ता एना केली ने भी मस्क को “प्रतिभाशाली और नवाचारी” बताया और कहा कि मस्क ने अपने विचारों और अनुभव से अमेरिका के भविष्य को सुधारने का संकल्प लिया है।  

खालिस्तानियों ने कनाडा पर जताया अपना हक़, कहा- यह हमारा है, यहां के गोरे इंग्लैंड जाएं

कनाडा भारत-कनाडा के रिश्तों में जहर घोलने के बाद अब खालिस्तानियों ने कनाडा के लोगों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कनाडा की सड़कों पर ‘नगर कीर्तन’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खालिस्तान समर्थक सारी हदें पार करते हुए कनाडा के लोगों को आक्रमणकारी कहते और उनसे इंग्लैंड और यूरोप वापस जाने की बात करते नजर आ रहे हैं। जुलूस में कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है, “ये कनाडा है। ये हमारा अपना देश है। आप वापस जाओ।” वहीं भारतीय सूत्रों ने इस घटना को कनाडा में इन दिनों आम घटना बताते हुए कहा है कि खालिस्तानी धीरे-धीरे देश के सभी पहलुओं पर कब्जा कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उसने लिखा, “खालिस्तानी सर्रे में मार्च करते हैं और दावा करते हैं कि हम कनाडा के मालिक हैं और गोरे लोगों को यूरोप और इजराइल वापस चले जाना चाहिए।” हम इन लोगों को अपनी विदेश नीति बनाने का अधिकार दे रहे हैं? वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कनाडा के लोग इसपर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गुड लक कनाडा। एक कहावत है, आस्तीन का सांप…।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “अब इसे रोकना नामुमकिन है। सर्रे वेस्ट खालिस्तान बन जाएगा और जल्द ही गुरपतवंत पन्नू वेस्ट खालिस्तान का पीएम बनेगा।”   ‘स्थानीय लोगों के लिए बढ़ता खतरा’ भारतीय सूत्रों के हवाले से बताया, “कड़ी निगरानी के कमी के बीच खालिस्तानी स्थानीय कनाडाई लोगों पर भी नियंत्रण करना चाह रहे हैं। हिंदुओं से सुरक्षा के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं और अब उनकी कॉलोनियों में भी स्थानीय लोगों के लिए खतरा है।” हाल ही में कनाडा के मंदिरों में हिंदुओं पर हिंसक हमलों की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी कर जानबूझकर किए गए हमले की निंदा की है। इस बीच भारतीय खुफिया और सरकारी एजेंसियों का मानना ​​है कि ट्रूडो अगले साल के चुनाव में सांसद जगमीत सिंह का समर्थन सुनिश्चित करने के लिए खालिस्तानी समूहों का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उनकी लोकप्रियता रैंकिंग में गिरावट आई है और वे अपनी सरकार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।   ट्रूडो का स्वार्थ गौरतलब है कि पिछले साल कनाडा ने भारत पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे जिसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया कि कनाडाई पुलिस जून 2023 की हत्या में भारतीय एजेंटों और भारत सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता के आरोपों की जांच कर रही है जिसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए बेतुका बताया है और जस्टिन ट्रूडो पर खालिस्तानियों को पनाह देने का आरोप लगाया है जो न केवल भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं बल्कि कनाडा की धरती पर हिंदुओं पर हमले भी कर रहे हैं।

देहरादून: यूटिलिटी ने चेकिंग के लिए मारे ब्रेक, 6 वाहनों की जबरदस्त टक्कर

देहरादून. देहरादून में बुधवार देर रात को एक और बड़ा हादसा हो गया। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए रोके गए वाहन में 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में यूटिलिटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यूटिलिटी वाहन के पीछे कार और 2 डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। बताया गया कि बुधवार रात को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग रूटीन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मचारियों और पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी वाहन को रुकने का इशारा किया। यूटिलिटी के अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहे 6 वाहन टकराते चले गए। कंटेनर ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है। थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए। आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया। हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार देर रात देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हादसे में 6 युवाओं की मौत के बाद से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच एक और भयान​क हादसे से हर कोई सहमा हुआ है।

राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को एक बड़े अंतर से हराने वाले ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए भी तैयार हैं। राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को एक बड़े अंतर से हराने वाले ट्रंप ने बुधवार को अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल के लिए भी तैयार हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मैं तीसरे कार्यकाल के लिए भी तैयार हूं लेकिन मैं शायद तब तक चुनावी मैदान में नहीं उतरूंगा जब तक की आप लोग मुझे यह नहीं कहते कि वह (ट्रंप) अच्छा है, हमें उसके लिए कुछ सोचना होगा। क्या है अमेरिका के राष्ट्रपति बनने का नियम? ट्रंप ने अपने तीसरी बार राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने की मंशा पर एक संकेत जरूर दिया है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। इसलिए कानूनी तौर पर ट्रंप के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के रास्ते में बहुत सारी रुकावटें हैं। अमेरिका में किसी व्यक्ति का राष्ट्रपति के रूप में केवल दो बार चुने जाने का नियम संविधान के 22 वे संशोधन के बाद आया। दरअसल, 1951 तक अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंक्लिन डी रुजवेल्ट अपने चार कार्यकाल पूरे कर चुके थे। अमेरिका में इसके बाद संविधान संशोधन करके नियम बना दिया गया कि कोई भी दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। ऐसे में ट्रंप अगर एक और कार्यकाल के लिए जाना चाहे तो उन्हें संविधान में परिवर्तन करना होगा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह मुश्किल लगता है। कैसे तीसरा कार्यकाल पा सकते हैं ट्रंप? संविधान को संशोधित करने के लिए ट्रंप को एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन को निष्क्रिय करने के लिए उन्हें एक नए संशोधन को अमेरिकी सदन और सीनेट दोनों में दो तिहाई बहुमत के साथ पारित और अनुमोदित करना होगा। इसके बाद 50 में से तीन चौथाई राज्यों से समर्थन लेना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ट्रंप को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों ही पार्टियों से समर्थन लेना होगा। लेकिन वर्तमान की अमेरिकी राजनीति की परिस्थितयों को देखते हुए ट्रंप के लिए यह करना आसान नहीं होगा। नतीजन, ट्रंप का 2025 से 2029 तक का कार्यकाल ही उनका आखिरी कार्यकाल होने की संभावना है।

हाई कोर्ट ने एक साथ 99 लोगों को दी SC-ST ऐक्ट से राहत, 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी

बेंगलुरु कर्नाटक हाई कोर्ट ने एससी-एसटी ऐक्ट में दोषी करार दिए गए 101 लोगों में से एक साथ 99 लोगों को जमानत दे दी है। एक महीने पहले ही राज्य के माराकुंबी गांव में दलितों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के केस में 101 लोगों को दोषी ठहराया गया था। अब इन्हें अदालत ने इस आधार पर राहत दी है कि यह मामला 10 साल पुराना है, लेकिन दोषी ठहराए गए इन लोगों ने केस पर असर डालने वाली कोई हरकत नहीं की है। ऐसे में इनके जेल से बाहर रहने से केस पर कोई खास असर नहीं होगा। इसी को आधार बनाते हुए कोर्ट ने इन लोगों को 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। हाई कोर्ट की धारवाड़ बेंच के जस्टिस एस. हरीश कुमार और जस्टिस टीजी शिवशंकर गौड़ा इन लोगों की सजा को निलंबित कर दिया है और उन्हें बेल दे दी। बेंच ने कहा कि इस केस में निचली अदालत ने 10 साल में फैसला सुनाया और इस दौरान ये सभी लोग जमानत पर ही थे। लेकिन इनकी ओर से ऐसी कोई हरकत नहीं की गई, जिससे पीड़ितों के परिवारों को कोई परेशानी हो या फिर केस प्रभावित हो। ऐसे में इन्हें बेल दी जा सकती है क्योंकि इनके बाहर रहने पर किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं दिखती। वहीं एससी-एसटी ऐक्ट में दोषी करार दिए गए इन लोगों के वकील ने कहा कि यह मामला 10 साल पुराना है। अब तो पीड़ित और ये लोग सभी घटना को भूल चुके हैं। फिलहाल दोनों ही पक्षों के परिवार और समाज के लोग शांति के साथ गांव में रहते हैं। इस पर बेंच ने भी सहमति दिखाई। इन्हीं तर्कों और तथ्यों के आधार पर बेल दे दी। बेंच ने कहा, ‘सभी आरोपी ट्रायल के दौरान बेल पर थे। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि इन लोगों ने बेल का गलत इस्तेमाल किया हो। पीड़ितों को जो चोटें आई हैं, वे सामान्य ही हैं। उनके जलाए हुए घरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हमारी राय है कि निचली अदालत के फैसले पर विचार करने की जरूरत है और तब के लिए सजा को निलंबित किया जाता है।’ यह घटना 28 अगस्त, 2014 की है, जब कुछ दलितों को मारकुंबी गांव के सैलून और होटलों में एंट्री देने से मना कर दिया गया था। यह गांव कोप्पल जिले के गंगावटी तालुके में आता है। इसी दिन हिंसा भड़क गई थी और फिर आरोपी है कि कथित ऊंची जातियों के तमाम लोगों ने इन पर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला बोल दिया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर दलितों को पीटा गया था, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यहां तक कि बुजुर्ग लोगों तक को पीटा गया और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में 25 अक्टूबर को ही कोप्पल की जिला अदालत ने 101 लोगों को दोषी करार दिया था और उनमें से 98 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

केदारनाथ उपचुनाव के बीच बोले – पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कह दिया खटा खट

देहरादून. उत्तराखंड में उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव के बीच खटा खट शब्द का प्रयोग किया है। इस बार ये शब्द पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस्तेमाल किया है। बीते दिनों से महाराष्ट्र और झारखंड में भी राहुल गांधी ने खटाखट शब्द को अपने संबोधनों में इस्तेमाल किया। बता दें कि सबसे पहले राहुल गांधी ने खटा खट शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद ये शब्द सियासत का केंद्र बन गया। भाजपा ने कई बार राहुल गांधी के खटाखट शब्द का मजाक भी बनाया। लेकिन बीते दिनों से महाराष्ट्र और झारखंड में भी राहुल गांधी ने खटाखट शब्द को अपने संबोधनों में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। केदारनाथ उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। जिसके लिए भाजपा,कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ की जनता से कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए खटा खट वोट डालने की अपील की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि पिछले दिनों केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए केदारघाटी के विभिन्न गांवों ओर बाजारों में जनसंपर्क किया, जिसमें मैंने अपने बोडा, बोड़ी, भुल्ला, भुल्ली, दीदियों ते प्रणाम क्यारी और कांग्रेसक एक भौत अच्छूँ नेता/प्रत्याशी मनोज रावत क पक्ष म आन वाली 20 तारीक़ा कुन खटा खट वोट डलनाकुन ब्वाल। हमर केदारनाथ और केदारियत तभी सुरक्षित रियाल जब हम विधानसभा म एक भौत अच्छूँ नेता ते ये चुनाव म चुनिकन भिजला। मीते पूरी उम्मीद ची मनोज हमर केदारक मान सम्मान ते हमेशा बनेकन रखल। बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को ‘हास्यास्पद’ बताया, जानिए पूरा मामला हरीश रावत ने गढ़वाली में जनता से अपील करते हुए कहा कि 20 तारीख को सभी लोगों ने मनोज रावत के समर्थन में खटाखट वोट डालना है। हमारा केदारियत तभी सुरक्षित रहेगा जब विधानसभा में एक बहुत अच्छा नेता चुनकर भेजेंगे।

कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वो आरक्षण को खत्म कर देंगे: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजी नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों से OBC समाज का प्रधानमंत्री इन्हें बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वो आरक्षण को खत्म कर देंगे।” विकास पर नहीं बटवारे पर भरोसा करती है कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए विकास पर नहीं बटवारे पर भरोसा करती है। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोकती है ताकि सत्ता पर पीढ़ी दर पीढ़ी इनका कब्जा बना रहा है इसलिए कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है।” सूखे के खिलाफ ठोस प्रयास शुरू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाविकास अघाड़ी वालों ने महाराष्ट्र के परेशानियों को बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। मराठवाड़ा में लंबे समय से पानी का संकट रहा है लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी वाले हमेशा हाथ पर हाथ धरे रहें। हमारी सरकार में पहली बार सूखे के खिलाफ ठोस प्रयास शुरू की।” 20 नवंबर को होंगे महाराष्ट्र में चुनाव महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है और सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों ही मतदाताओं को लुभाने के प्रयास कर रहे हैं। मतदान 20 नवंबर को होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में एमवीए ने 48 में से 30 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि महायुति केवल 17 सीटें जीत सकी।

उत्तराखंड में बैकुंठ चतुर्दशी में संतान की प्राप्ति के लिए यहां होता है विशेष अनुष्ठान

देहरादून. आज बैकुंठ चतुर्दशी है। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन विष्णु और शिव भगवान की आराधना करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन दिये जलाने का विशेष महत्व है। उत्तराखंड में दो ऐसे सिद्धपीठ मंदिर है जहां आज संतान की प्राप्ति के लिए दंपत्ति विशेष पूजा अर्चना करते हैं। रुद्रप्रयाग में क्रौंच पर्वत पर विराजमान भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में दो दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला आयोजित होता है। रात को कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर में रातभर अखंड जागरण और कीर्तन भजनों का आयोजन होता है। निसंतान दंपतियों की ओर से रातभर हाथों में प्रज्वलित दीप लेकर संतान प्राप्ति की कामना की जाएगी। निसंतान दंपति हाथों में रातभर जलता दीया लेकर संतान प्राप्ति की कामना करते हैं। संतान प्राप्ति की रात 9 बजे, 12 बजे, 3 बजे और 15 नवंबर को ब्रह्म बेला पर सुबह 6 बजे चारों पहर की चार आरतियां उतारी जाएंगी। अंतिम आरती के साथ अखंड जागरण, कीर्तन भजनों का समापन होगा। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर निसंतान दंपति हाथों में रातभर जलते दीपक लेकर संतान प्राप्ति की कामना करेंगे। 15 नवंबर को दिन भर श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करेंगे। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक मास की बैकुंठ चतुर्दशी को शिव-पार्वती पुत्र कार्तिकेय को मिलने के लिए कैलाश से क्रौंच पर्वत आए थे। लेकिन कार्तिकेय क्रौंच पर्वत से चार कोस दूर हिमालय की ओर चले गए। शिव पार्वती समेत 33 कोटि देवी-देवताओं ने बैकुंठ चतुर्दशी की रातभर कुमार कार्तिकेय की स्तुति की। 33 कोटि देवी-देवता क्रौंच पर्वत पर ही पाषाण रूप में तपस्यारत हुए। पौड़ी जिले के श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले में कमलेश्वर महादेव मंदिर में हर साल संतान प्राप्ति के लिए विशेष अनुष्ठान किया जाता है। मान्यता है कि कमलेश्वर महादेव मंदिर में दंपति अपनी मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी रात भगवान शिव की आराधना करते हैं। यहां पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना होती है।  

चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने एक नए आदेश में उन्होंने 16 पीठों को नए मामलों के आवंटन के लिए एक नया रोस्टर जारी किया

नई दिल्ली भारत के नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना अपना पद संभालते ही लगातार नई व्यवस्था बनाने के आदेश दे रहे हैं। एक नए आदेश में उन्होंने 16 पीठों को नए मामलों के आवंटन के लिए एक नया रोस्टर जारी किया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रधान न्यायाधीश और दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाली पहली तीन अदालतें क्रमशः पत्र याचिकाओं और जनहित याचिकाओं की सुनवाई करेंगी। प्रधान न्यायाधीश के आदेश के तहत नए मामलों के आवंटन के लिए रोस्टर को सर्वोच्च न्यायालय की रजिस्ट्री ने अधिसूचित किया और यह 11 नवंबर से प्रभावी हो गया है। नागरिकों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को लिखे गए पत्रों से उत्पन्न नयी याचिकाओं और नयी जनहित याचिकाओं (पीआईएल) की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश और दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करेंगी। पत्र याचिकाओं और जनहित याचिकाओं के अलावा, प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ अधिकतम मुद्दों पर विषयवार विचार करेगी, जिनमें सामाजिक न्याय से संबंधित मामले, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित विवाद और सांसदों और विधायकों के चुनाव से संबंधित अन्य मामले, बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले और मध्यस्थता के मामले शामिल हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ चुनाव संबंधी याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगी। डीवाई चंद्रचूड़ ने लगाई थी रोक पूर्व प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित सभी पीठों को जनहित याचिकाएं आवंटित करते थे और लेकिन पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने इस प्रथा को बंद कर दिया था। विषयवार मामलों का आवंटन 16 वरिष्ठ न्यायाधीशों को किया गया है जो पीठों की अध्यक्षता करेंगे। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला, जो पूर्व प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ के साथ पीठ साझा कर रहे थे वह सामान्य दीवानी मामलों के अलावा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर मामलों को भी देखेंगे। इन 16 जजों को मिली जगह सीजेआई सहित तीन वरिष्ठतम न्यायाधीशों के अलावा, अन्य 13 न्यायाधीश हैं- न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय, न्यायमूर्ति एएस ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पंकज मिथल।

सबसे ज्यादा चंदा देने वाले सेंटियागो मार्टिन के ठिकानों पर ईडी का छापा, कार्रवाई के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने दी अनुमति

नई दिल्ली राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले सेंटियागो मार्टिन के ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने रेड की है। लॉटरी किंग के नाम सम मशहूर सेंटियागो के खिलाफ कार्रवाई के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने अनुमति दे दी थी। बीते साल भी एजेंसी ने मार्टिन की 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी थी। खबर है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केंद्रीय एजेंसी ने कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि चेन्नई समेत कई अन्य स्थानों पर मार्टिन से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी गई है। तमिलनाडु पुलिस ने मार्टिन समेत कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज FIR को बंद करने का फैसला किया था। इसके लिए निचली अदालत ने पुलिस की याचिका को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, कुछ समय पहले ही मद्रास हाईकोर्ट ने मार्टिन के खिलाफ ऐक्शन के लिए ईडी को अनुमति दी है। मार्टिन के चेन्नई के घर से 7.2 करोड़ रुपये की बेनामी राशि के मामले में निचली अदालत ने चेन्नई पुलिस क्राइम ब्रांच की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद बीते महीने हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया और मार्टिन के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति दी थी। केरल में लॉटरी की बिक्री की धोखाधड़ी के चलते सिक्किम सरकार को कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये के नुकसान के चलते भी मार्टिन पर कार्रवाई हो चुकी है। बीते साल उसकी 457 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर दिया गया था। दरअसल, फ्यूचर गेमिंग सॉल्युशन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सिक्किम लॉटरीज का डिस्ट्रीब्यूटर है और ईडी मार्टिन की जांच कर रही है। सबसे ज्यादा चंदा दिया ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा जारी किया गया था। इस डेटा के अनुसार, सबसे ज्यादा चंदा लॉटरी किंग मार्टिन ने दिया था। उन्होंने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे। ये बॉन्ड साल 2019 से 2024 के बीच खरीदे गए थे। साल 2019 से ही ईडी मार्टिन की जांच कर रही है।

तुलसी गबार्ड अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनी, जाने कौन है

वाशिंटन अमेरिका के नए नवेले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड को अपनी सरकार में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में नियुक्त किया है। तुलसी गबार्ड अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू महिला सदस्य हैं। वह पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही ज्यादतियों की आलोचना करती रही हैं। गबार्ड की मां का जन्म अमेरिका में हुआ था। उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया। तुलसी गबार्ड का लालन-पालन हिंदू मान्यताओं के मुताबिक ही हुआ है। वह जन्म से ही शाकाहारी हैं और कांग्रेस में प्रवेश के समय उन्होंने भगवद गीता पर शपथ ली थी। 2021 में तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के संरक्षण की मांग की गई थी। उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। प्रस्ताव में गबार्ड ने 1971 में पाकिस्तान की सेना द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ किए गए अत्याचारों की कड़ी निंदा की थी। गबार्ड ने बताया कि 50 साल पहले पाकिस्तान की सेना ने बांग्लादेश में बंगाली हिंदुओं को उनके घरों से खदेड़ दिया था, जिनमें से लगभग करीब 30 लाख लोग मारे गए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान की सेना ने हिंदुओं को जानबूझकर निशाना बनाया। पाकिस्तान की मदद पर 2017 में तुलसी गबार्ड ने भारत पर हमले करने वाले आतंकवादियों को पनाह देने पर पाकिस्तान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत, अफगानिस्तान और अन्य देशों में आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह दे रहा है। गबार्ड ने कांग्रेस में पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य सहायता में कटौती करने की कोशिश की और पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए दबाव बनाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैंने कांग्रेस में पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य सहायता को कम करने की कोशिश की है और पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने की बात की है ताकि पाकिस्तान अपने आतंकवादियों के संबंधों को तोड़े।” भारत में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर चिंता गबार्ड ने भारतीय अल्पसंख्यकों विशेषकर हिंदू, सिख और अन्य धार्मिक और जातीय समूहों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “भारत में हाल के दिनों में हिंदुओं, सिखों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि एक गंभीर चिंता का विषय है। हम कांग्रेस में इस पर काम करते रहेंगे ताकि इस मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।” डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को भी उठाया था। शेख हसीना की सत्ता से बेदखली और छात्र आंदोलनों के बाद उन्होंने चिंता जताई। ट्रंप ने इस मुद्दे के समाधान के लिए आवाज उठाई और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet