LATEST NEWS

अदालत ने व्यक्ति को फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई

चंडीगढ़ जिला अदालत ने केक और पेस्ट्री बनाने और बेचने वाले मिठाई (कन्फेक्शनरी) के मालिक को बिना फूड लाइसेंस से अपना कारोबार चलाने का दोषी ठहराते हुए अदालत का फैसला आने तक खड़े रहने की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले आरोपी की पहचान मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी के मालिक अनवर आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मक्खनमाजरा स्थित अनवर बेकरी का करीब 4 साल पहले 12 अक्टूबर 2021 को स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी अफसर द्वारा निरीक्षण किया गया था। वहां उन्होंने देखा कि दुकान में केक और पेस्ट्री बेची जा रही थी पर दुकानदार के पास फूड लाइसेंस नहीं था। ऐसे में आरोपी दुकानदार अनवर आलम के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जिला अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके साथ ही आरोपी दुकानदार के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विभाग ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। हालांकि अदालत ने दुकानदार की दलीलों को नहीं माना और दुकानदार को दोषी मानते हुए सजा सुना दी।

AI की मदद से छात्र ने परीक्षा में दिया उत्तर, तो यूनिवर्सिटी ने कर दिया फेल; अब हाईकोर्ट पहुंचा मामला

चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत के एलएलएम के एक छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने यूनिवर्सिटी के उस निर्णय को रद्द करने की मांग की है, जिसके तहत परीक्षा में उसके द्वारा दिए गए उत्तर को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया और उसे परीक्षा में असफल कर दिया गया। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने मामले को 14 नवंबर के लिए स्थगित करते हुए विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। याचिका में छात्र कौस्तुभ शक्करवार ने ‘अनुचित साधन समिति’ के उस निर्णय को भी रद्द करने की मांग की है, जिसमें उसकी उत्तर-पुस्तिका को एआई-जनरेटेड घोषित किया गया था।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे राधा स्वामी प्रमुख, नायब सिंह सैनी बोले – मानवता की सेवा को समर्पित है डेरा ब्यास

चंडीगढ़(धरणी) डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) अपने उत्तराधिकारी जसदीप गिल (Jasdeep Singh Gill) के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर मंगलवार को पहुंच गए। जहां सीएम नायब सैनी ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया है। एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नायब सिंह सैनी की गुरिंदर सिंह ढिल्लों से यह पहली मुलाकात है। क्या बोल सीएम सैनी? डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों और जसदीप गिल से मुलाकात के बाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर सहपरिवार ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का स्वागत सत्कार कर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजिक कुरीतियों को दूर करने में संतों का बड़ा योगदान सीएम ने आगे लिखा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में संत-महापुरुषों का अतुलनीय योगदान हमेशा से ही रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) द्वारा मानवता की सेवा और सामाजिक सद्भाव हेतु निरंतर किए जा रहे कार्य अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है। आप सभी संत जनों का आशीर्वाद प्रदेश के मेरे परिवारजनों पर बना रहे व उनकी सुख और समृद्धि को फलीभूत करें। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अब तक के प्रमुख डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास (Radha Swami Satsang Beas) के अब तक कई प्रमुख रह चुके हैं। डेरा के सबसे पहले प्रमुख जैमल सिंह थे, जिन्हें 1878 में डेरे की गद्दी सौंपी गई थी। इसके बाद सावन सिंह को डेरे का प्रमुख बनाया गया था। सावन सिंह को 1903 में गद्दी की कमान दी गई और उन्होंने 45 सालों तक यानी 1948 तक गद्दी संभाली थी। सावन सिंह के बाद जगत सिंह को डेरे का प्रमुख बनाया गया था। जगत सिंह ने केवल तीन साल यानी 1948 से लेकर 1951 तक डेरे की गद्दी संभाली थी। इसके बाद डेरे के प्रमुख की जिम्मेदारी चरण सिंह को दे दी गई थी। चरण सिंह 39 सालों तक डेरा प्रमुख रहे थे। चरण सिंह 1951 से 1990 तक डेरे के प्रमुख रहे थे। चरण सिंह के बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) को डेरा प्रमुख बनाया गया। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1991 से अब तक डेरे के गद्दी पर विराजमान हैं। हालांकि, अब गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल (Jasdeep Singh Gill) को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है।

हिन्दू मंदिर पर हमला, सबूत है कि कनाडा में भारत विरोधी उग्रवादी ताकतों को राजनीतिक स्थान मिला है : जयशंकर

कैनबरा/नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा कि कनाडा के ओंटारियो में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा की गई हिंसा की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और घटना के वीडियो फुटेज इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि कनाडा सरकार द्वारा उग्रवादी तत्वों को राजनीतिक तवज्जो दी जा रही है। डॉ. जयशंकर ने यहां ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में पिछले साल खालिस्तानी उग्रवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय संलिप्तता के कनाडा सरकार के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा ने विवरण दिए बिना आरोप लगाने की एक शैली विकसित की है। उन्होंने यह भी कहा कि एक सच्चाई यह भी है कि कनाडा भारतीय राजनयिकों को निगरानी में रख रहा है जो हमें एकदम अस्वीकार्य है। ब्रैम्पटन घटना पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “कल हिंदू मंदिर में जो हुआ वह बेहद चिंताजनक है। आपने कल भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का बयान और हमारे प्रधानमंत्री मोदी की चिंता की अभिव्यक्ति देखी होगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि हम इसके बारे में कितनी गहराई से महसूस करते हैं।” डाॅ. जयशंकर ने कहा ओंटारियो के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर के अंदर हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित हुए हैं जो यह दर्शाते हैं कि आज वहां भारत विरोधी उग्रवादी ताकतों को कितनी राजनीतिक जगह दी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के यह कहने पर कि ऑस्ट्रेलिया शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार में विश्वास करता है, विदेश मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता में विश्वास करता है, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक में उन्होंने सुवोंग से इस बारे में खुल कर बात की है, बिल्कुल उसी तर्ज पर जिस पर वह यहां मंच पर कर रहे हैं। कनाडा की घटना के बारे में सुवोंग ने कहा, “उनकी आस्था, संस्कृति, वे कौन हैं और कहां हैं, इसकी परवाह किए बिना सभी लोग सुरक्षित और सम्मानित होने के हकदार हैं। यह भारतीय समुदाय के लिए बहुत परेशान करने वाली बात है। बर्बरता, तोड़फोड़ की घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समुचित रूप से निपटा जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हमने उन आरोपों के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट कर दिया है जिनकी जांच चल रही है; हमने कहा है कि हम कनाडा की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं; हमने भारत को अपने विचारों से अवगत करा दिया है, और कानून के शासन और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ-साथ सभी देशों की संप्रभुता पर भी हमारी सैद्धांतिक स्थिति है।” ऑस्ट्रेलिया में दो हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने की खबरों पर कहा सुवोंग ने कहा, लोगों को सुरक्षित रहने और सम्मान पाने का अधिकार है, चाहे वे हमारे देश में कोई भी हों, यही हमारे बहुसांस्कृतिक लोकतंत्र का सार है।”  

पंजाब: नायलॉन-सिंथैटिक-प्लास्टिक से बनी पतंगें उड़ाने वाली डोर पर लगी रोक

नवांशहर जिला मैजिस्ट्रैट राजेश धीमान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा एक्ट 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस स्टेशनों के क्षेत्रों के भीतर नायलॉन-सिंथैटिक-प्लास्टिक से बनी पतंगें उड़ाने वाली डोर पर रोक लगा दी है। चाइना डोर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, सप्लाई, आयात और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नगर परिषदों के समूह कार्यकारी अधिकारी व डी.डी.पी.ओ. इस आदेश को अपने-अपने दायरे में लागू करने के लिए वे अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराएंगे और इन आदेशों के कार्यान्वयन की जांच कर रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजने के लिए जिम्मेदार होंगे। सीनियर पुलिस कप्तान, शहीद भगत सिंह नगर परिषदों के ग्रुप एक्शन अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी इन आदेशों को सही तरीके से लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे। आदेशों में कहा गया है कि सिंथैटिक/प्लास्टिक डोर बहुत मजबूत है। यह न तो नरम है और न ही टूटने योग्य है। इस डोर से साइकिल, स्कूटर और मोटर साइकिल चालकों के गले और कान कट जाते हैं, उड़ते हुए पक्षियों के फंसने से मरने की भी कई घटनाएं होती हैं। इसलिए जब इस सिंथैटिक/प्लास्टिक डोर का उपयोग पतंग उड़ाने के लिए किया जाता है तो यह मानव जीवन, राहगीरों व पक्षियों के लिए घातक सिद्ध होता है, इसलिए इस डोर पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। यह आदेश 22 अप्रैल तक लागू रहेगा।

एशिया को मजबूत बनाने में बौद्ध धर्म की भूमिका पर चर्चा की आवश्यकता : राष्ट्रपति

नई दिल्ली  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशिया को मजबूत बनाने में बौद्ध धर्म की भूमिका को लेकर कहा कि हमें इस बात पर चर्चा की आवश्यकता है कि बौद्ध धर्म एशिया और दुनिया में वास्तविक शांति कैसे ला सकता है। एक ऐसी शांति जो न केवल शारीरिक हिंसा से मुक्त हो बल्कि सभी प्रकार के लालच और घृणा से भी मुक्त हो। राष्ट्रपति ने मंगलवार को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रथम एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शिखर सम्मेलन बुद्ध की शिक्षाओं की हमारी साझा विरासत के आधार पर हमारे सहयोग को मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारत धर्म की पवित्र भूमि है। हर युग में भारत में महान गुरु और रहस्यवादी, द्रष्टा और साधक हुए हैं जिन्होंने मानवता को अंदर शांति और बाहर सद्भाव खोजने का मार्ग दिखाया है। इन पथ प्रदर्शकों में बुद्ध का अद्वितीय स्थान है। बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ गौतम का ज्ञान प्राप्त करना इतिहास में अद्वितीय घटना है। उन्होंने न केवल मानव मन के कामकाज के बारे में अतुलनीय समृद्ध अंतर्दृष्टि प्राप्त की, बल्कि उन्होंने बहुजन सुखाय बहुजन हिताय की भावना से सभी लोगों के साथ इसे साझा किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सदियों से यह स्वाभाविक ही रहा है कि अलग-अलग साधकों ने बुद्ध के प्रवचनों में अलग-अलग अर्थ निकाले और इस तरह कई तरह के संप्रदाय उभरे। व्यापक वर्गीकरण में, आज हमारे पास थेरवाद, महायान और वज्रयान परंपराएं हैं, जिनमें से प्रत्येक में कई विचारधारा व संप्रदाय हैं। इसके अलावा, बौद्ध धर्म का ऐसा उत्कर्ष इतिहास के विभिन्न कालखंडों में कई दिशाओं में हुआ। एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में धम्म के इस प्रसार ने एक समुदाय, एक बड़ा संघ बनाया। एक तरह से बुद्ध के ज्ञान की भूमि भारत इसका केंद्र है। लेकिन, ईश्वर के बारे में जो कहा जाता है, वह इस बड़े बौद्ध संघ के बारे में भी सच है, इसका केंद्र हर जगह है और परिधि कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया कई मोर्चों पर अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है, न केवल संघर्ष बल्कि जलवायु संकट भी तो एक बड़े बौद्ध समुदाय के पास मानव जाति को देने के लिए बहुत कुछ है। बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदाय दुनिया को दिखाते हैं कि संकीर्ण संप्रदायवाद का मुकाबला कैसे किया जाए। उनका मुख्य संदेश शांति और अहिंसा पर केंद्रित है। यदि कोई एक शब्द बौद्ध धम्म को व्यक्त कर सकता है, तो वह है ‘करुणा’ जिसकी आज दुनिया को जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि बुद्ध की शिक्षाओं का संरक्षण हम सभी के लिए महान सामूहिक प्रयास रहा है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत सरकार ने अन्य भाषाओं के साथ-साथ पाली और प्राकृत को भी ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि पाली और प्राकृत को अब वित्तीय सहायता मिलेगी, जो उनके साहित्यिक समृद्धि के संरक्षण और उनके पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण योगदान देगी।    

निजी संपत्ति अधिग्रहण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, कहा कि सरकार निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती

नई दिल्ली  निजी संपत्ति का सरकार सार्वजनिक हितों के लिए अधिग्रहण कर सकती है या नहीं, इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय संविधान पीठ ने बहुमत से अपने फैसले में कहा है कि सभी निजी संपत्ति को सरकार नहीं ले सकती है। पीठ ने 8-1 के बहुमत से ये फैसला सुनाया है। 9 जजों की पीठ ने सुनाया फैसला चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली 9 जजों की संविधान पीठ ने 8-1 के बहुमत से फैसला सुनाया है। पीठ में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस मनोज मिश्रा, जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस ऋषिकेश रॉय, जस्टिस बी वी नागरत्ना, जस्टिस जे बी पारदीवाला, जस्टिस राजेश बिंडल और जस्टिस ए जी मसीह शामिल हैं। सीजेआई ने 9 जजों की बेंच के मामले में बहुमत से फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति कृष्णा अय्यर के पिछले फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सभी निजी स्वामित्व वाले संसाधनों को राज्य द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है। जस्टिस अय्यर के विचार से सहमत नहीं सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था का मकसद विकासशील देश की चुनौतियों से निपटना है, ना कि किसी एक आर्थिक ढांचे में बंधे रहना। कोर्ट ने माना कि बीते 30 सालों में बदली हुई आर्थिक नीतियों के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। जस्टिस अय्यर के इस विचार से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं है कि निजी संपत्ति को भी सामुदायिक संपत्ति माना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि भारत की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य किसी खास आर्थिक मॉडल को फॉलो करना नहीं है। बल्कि, उसका उद्देश्य एक विकासशील देश होने के नाते आने वाली चुनौतियों का सामना करना है। सीजेआई बोले- तीन जजमेंट हैं सुप्रीम कोर्ट ने निजी संपत्ति से जुड़ी 16 याचिकाओं पर फैसला सुनाया है। जिसमें मुंबई के प्रॉपर्टी मालिकों की याचिका भी शामिल है। मामला 1986 में महाराष्ट्र में हुए कानून संशोधन से जुड़ा है, जिसमे सरकार को प्राइवेट बिल्डिंग को मरम्मत और सुरक्षा के लिए अपने कब्जे में लेने का अधिकार मिला था। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह संशोधन भेदभावपूर्ण है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि इस मामले में तीन जजमेंट हैं – उनका और छह अन्य जजों का, जस्टिस नागरत्ना का आंशिक सहमति वाला और जस्टिस धुलिया का असहमति वाला।

कार ने खाई पलटी, मौसी ने भांजे को बाहर फेंककर बचाई जान

खरखौदा रविवार की देर रात को टायर फटने से कार ने कई पलटे खाए। कार सवार महिला ने मौत को सामने देख गोद में लिए छह माह के भांजे की जान बचाने को उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। कई पलटे खाने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा कि सड़क पर गिरा बच्चा व कार सवार पति-पत्नी व बच्चे की मौसी सकुशल बच गए। मामूली चोटें आने पर परिवार को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे गई। महिला ने पूरी घटना एंबुलेंस चालक को बताई, इसके बाद परिवार गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा यह हादसा रविवार की रात को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर साढ़े ग्यारह बजे हुआ। कार सवार एक परिवार जिसमें युवक, उसकी पत्नी, उसका छह माह का बेटा और उसकी साली उत्तराखंड से केएमपी होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। पिपली पहुंचने पर पर कार का टायर फट गया। इससे कार ने कई पलटे खाए।

अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का लम्बी बीमारी के बाद निधन

अटेली हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नरेश यादव का मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया। नरेश यादव 61 साल के थे। लंबे समय से पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से उनका गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के दोस्त राकेश प्रधान ने बताया कि आज 2 बजे के करीब उनके पैतृक गांव राताकलां में उनका अंतिम संस्कार होगा। नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 को हुआ था। वह हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी थे। 2005 में उन्होंने कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। उनके साथी एडवोकेट मुकेश कुमार व टीलू सरपंच ने कहा कि नरेश यादव वैसे तो कांग्रेसी नेता थे, लेकिन उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल का साथ दिया था।  

सरकार ने विकीपीडिया से पूछा: आपको माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों न माना जाए

नई दिल्ली  केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है। विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न विषयों पर स्वयंसेवक पेज बना या संपादित कर सकते हैं। जानकारी का यह लोकप्रिय ऑनलाइन स्रोत कथित तौर पर गलत एवं मानहानि युक्त सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भारत में कानूनी मामलों में उलझा हुआ है।  

शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 4 आरोपितों को 72 घंटे के अंदर पंजाब पुलिस ने दबोचा

लुधियाना शिव सेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। एक आरोपी अभी भी फरार मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे। बाकी तीन आरोपियों की पहचान रविंदरपाल सिंह, अमित और जसविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी लवप्रीत सिंह फरार है। पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते थे खराब चहल ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 16 अक्टूबर को शिव सेना (हिंद) नेता योगेश बख्शी के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने में भी शामिल थे। कमिश्नर के मुताबिक इन घटनाओं के पीछे का मकसद पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था। आरोपियों ने बख्शी और खुराना को निशाना बनाना चुना क्योंकि वे दोनों आतंकवाद के खिलाफ बहुत मुखर हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गुरुग्राम में संतुलन बिगड़ने पर पिलर से टकराई कार…12 फीट हवा में उछली, 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। सीसीटीवी भी खंगाले गए हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है लें, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हों। हम सरबत का भला मांगने वाले लोग हैं। पूरी दुनिया में बसे हैं, पंजाबी शांतिमय हैं और मेहनत से बाहर जाते हैं। कुछ लोगों का ऐसी बात करना निंदनीय सीएम मान ने कहा कि अगर कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं तो ये निंदनीय है। इससे ये साबित नहीं होता कि सभी पंजाबी ऐसे होंगे। इस घटना की सख्त शब्दों में निखेदी करता हूं। दोनों समुदाय हमारे ही हैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से संपर्क करें, ताकि ऐसी घटना दोबारा से ना हो। हमारे यहां से हर दूसरे-तीसरे घर से लोग विदेश में बसे हैं। कनाडा दूसरे घर की तरह हैं। वे शादियां और त्योहार मनाने यहां आते हैं। यहां के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसीलिए मैं कहता हूं कि संबंध ठीक रहने चाहिए और दोनों सरकारों में बातचीत भी होनी चाहिए। धर्म की राजनीति सही नहीं सीएम मान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्म की अगर कोई राजनीति करते हैं तो ये गलत है। खासकर उन देशों में इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि कनाडा में हुई घटना की विश्व भर में निंदा की जा रही है। कनाडा में खालिस्तान समर्थक संगठनों की गतिविधियों पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है, और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया गया है। इस विवाद में कई बार पंजाब की स्थिति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं। हिंदू मंदिर के बाहर हुआ था विवाद कनाडा के ब्रैम्पटन में रविवार को हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। उन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिन कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमें कनाडा सरकार से कार्रवाई की उम्मीद है। ऐसी घटनाएं हमें कमजोर नहीं कर सकतीं। मंदिर में चल रहा था कॉन्सुलर कैंप कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में उच्चायोग ने हिंदू सभा मंदिर के बाहर कॉन्सुलर कैंप लगाया था। यह कैंप भारतीय नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगा था। इसमें जीवन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के 40 साल पूरे होने को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे खालिस्तानी वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया।

दिग्विजय चौटाला बोले – ‘खुद को बताते हैं किसान हितैषी पर खाद तक नहीं करा पा रहे उपलब्ध’

सिरसा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में जारी डीएपी की किल्लत पर चिंता जाहिर की है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने डीएपी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। क्या बोले दिग्विजय सिंह चौटाला? जारी बयान में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर जहां स्वयं को किसान हितैषी होने की बात कहती है। वहीं, किसानों के बिजाई के सीजन में डीएपी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करवा रही, जिससे उसका वास्तविक चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध न करवाई तो उसका व्यापक प्रभाव सरसों-गेहूं के उत्पादन भी पड़ेगा। सीएम सैनी से किया यह आग्रह दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता न होना सीधे तौर पर शासकीय व प्रशासकीय उदासीनता को दर्शाता है। यदि बिजाई के सीजन से पूर्व ही इस पर ध्यान दिया गया होता तो आज किसानों को कतार में लगकर डीएपी का इंतजार न करना पड़ता। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों की स्थिति को देखते हुए अविलंब पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध करवाने का काम किया जाए। हरियाणा में डीएपी की कमी पर क्या बोले सीएम? वहीं, हरियाणा में डीएपी खाद की कमी के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुलकर बातचीत की है। सीएम ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। विपक्षी नेता इसको लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, सच्चाई तो यही है कि सभी किसानों को समय पर खाद मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक की कोई कमी नहीं है, डीएपी को लेकर एक ‘नैरेटिव’ बनाई गई है कि प्रदेश में इसकी कमी है। सीएम ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल रबी सीजन में प्रदेश में डीएपी खाद की कुल खपत एक लाख 19 हजार 470 टन थी, जबकि इस बार अक्टूबर में डीएपी खाद की खपत एक लाख 14 हजार टन रही है। और इस समय प्रदेश में डीएपी की उपलब्धता 24 हजार टन है।

आप विधायक जसवन्त सिंह गज्जनमाजरा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, मंत्री तरनप्रीत सौंध करेंगे स्वागत

चंडीगढ़  मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा की जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। उन्हें  हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हाईकोर्ट के जस्टिस महाबीर सिंह सिंधू ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पिछले सप्ताह इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को गत वर्ष ईडी ने गिरफ्तार किया था। गज्जन माजरा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए एक बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। निचली अदालत ने खारिज कर दिया था जमानत याचिका उसी मामले में गज्जन माजरा के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मोहाली की जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। नाभा जेल में बंद हैं विधायक माजरा आप विधायक गज्जन माजरा गिरफ्तारी के बाद से ही नाभा जेल में बंद हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह जेल में फिसलकर गिर गए थे। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद वे बीमार हुए तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे कि सरकार उन्हें बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती कराकर वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। हालांकि, मामला गरमाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। एक रुपए वेतन लेने का किया था ऐलान जब 2022 में आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी। इस दौरान विधायक जसंवत सिंह गज्जनमाजरा चर्चा में आए थे। उन्होंने उस समय ऐलान किया था कि पंजाब की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ऐसे में वह पूरी सैलरी नहीं लेंगे। बल्कि एक रुपया वेतन लेंगे। ताकि पंजाब के खजाने पर बोझ न पड़े। उनका यह कदम काफी समय तक चर्चा में रहा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet