LATEST NEWS

शांतिकुंज हरिद्वार से 108 कुण्‍डीय शक्तिसंवर्धन यज्ञ हेतु कलश का शुभागमन

Inauguration of Kalash for 108 Kundi Shaktisamvardhan Yagya from Shantikunj Haridwar हरिप्रसाद गोहेआमला। दिनांक 24 अगस्‍त 2025 दिन रविवार दोपहर 01:48 को दक्षिण एक्‍सप्रेस से भव्‍य कलश का आगमन गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में होने जा रहा है इस हेतु अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति एवं जिले के सभी प्रज्ञा संस्‍थानो और अन्‍यान्‍य संगठनों द्वारा भव्‍य स्‍वागत यात्रा निकाली जायेगी। जिला समन्‍वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ का प्रमुख कलश शांतिकुंज हरिद्वार से आदरणीय शैल बाला पंण्‍डया एवं डॉ प्रणव पण्‍डया द्वारा पूजन कर गायत्री परिजनों के माध्‍यम से गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में शक्तिसंवर्धन 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ दिनांक 19 दिसम्‍बर से 22 दिसम्‍बर 2025 हेतु स्‍थापित किया जा रहा है जिसके समक्ष सम्‍पूर्ण जिले के परिजनों द्वारा गायत्री साधना सम्‍पन्‍न की जायेगी। 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ हेतु आ रहें इस दिव्‍य कलश को लगातार तीन माह तक जिले के गांव-गांव और अनेकानेक संस्‍थानों में सामूहिक साधना हेतु पंहुचाया जायेगा जिसके सम्‍मुख प्रतिदिन सैकड़ो परिजन साधनाएं करेंगे। जिले की सीमा के प्रारम्‍भ होतें ही घोड़ाडोंगरी रेल्‍वे स्‍टेशन पर तहसील समन्‍वय समिति घोड़ाडोंगरी शाहपुर एवं शोभापुर सारणी के परिजन कलश का पुष्‍पाहार से स्‍वागत करेंगे तत्‍पश्‍चात बैतूल रेल्‍वे स्‍टेशन पर बैतूल और बैतूल बाजार के परिजन स्‍वागत करेंगे तत्‍पश्‍चात आमला रेल्‍वे स्‍टेशन पर जिला समन्‍वय समिति बैतूल गायत्री परिवार ट्रस्‍ट आमला और नगर के सभी संगठन स्‍वागत करेंगे। गायत्री प्रज्ञापीठ आमला के मुख्‍य प्रबंध ट्रस्‍टी बी.पी. धामोड़े एवं आयोजन समिति ने नगर के सभी संगठनों से इस कलश के स्‍वागत हेतु रविवार दिनांक 24 अगस्‍त 2025 को दोपहर 01:50 पर रेल्‍वे स्‍टेशन आमला जंक्‍शन आने का अनुरोध किया है।

उत्कृष्ट पुलिस कार्यप्रणाली की हुई सराहना, डीजीपी डिस्क आवर्ड से नवाजे जाएंगेआमला टी आई राजेश सातनकर !

Excellent police functioning appreciated, Amla TI Rajesh Satankar will be honored with DGP Disc Award! हरिप्रसाद गोहेआमला ! बैतूल जिले के थाना आमला में पदस्थ नवागत थाना प्रभारी राजेश सातनकर एवं बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पंवार की उत्कृष्ट एवं बेहतर पुलिस कार्यप्रणाली की पुलिस विभाग द्वारा सराहना की गई है। गौरतलब हो की जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया,एडिशन एस पी कमला जोशी, एस डी ओ पी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में मुलताई में पदस्थ रहने के दौरान निरीक्षक राजेश सातनकर एवं उपनिरीक्षक अमित पवार ने अपनी सूझबूझ से एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया था साथ ही बेहतर साक्ष्य और गवाह की प्रस्तुति के कारण इस प्रकरण में अभियुक्तों को जेल भेजे जाने में अहम भूमिका निभाई थी।बतादे फरवरी 2024 में नागपुर बैतूल हाइवे के खंबारा टोल नाके के पास एक ढाबे पर एक बुरी तरह जले हुए शव की शिनाख्त हुई लगभग 98 प्रतिशत जले होने के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था टीआई सातनकर एवं उप निरीक्षक अमित पवार ने अपनी सूझबूझ से इस शव की शिनाख्त की और प्रकरण का पर्दाफाश किया । महाराष्ट्र के गोंदिया में रहने वाले म्यूजिक टीचर का वह शव था और इसकी हत्या उसकी बेटी और दामाद ने ही कर दी थी और उसे महाराष्ट्र के गोरेगांव से लगभग 300 किमी मुलताई के पास लाकर ढाबे पर जला दिया था।लगभग 98 प्रतिशत जले शव की शिनाख्त करना चुनौतीपूर्ण था किन्तु इन पुलिस अधिकारी ने अपनी सूझबूझ से इस प्रकरण को सुलझाया और हत्यारे बेटी दामाद को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया।मृतक के सिर के 12 सेमी लंबे बाल और खंबारा टोल नाके से घटना स्थल तक उस समय के वाहनों की आवाजाही और वाहन की रप्तार को आधार बनाकर केस की गुत्थी को सुलझाया।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं बेहतर पुलिसिंग पर सभी ने आमला टी आई राजेश सातनकर एवं बोड़खी चौकी प्रभारी अमित पवार को बधाई प्रेषित की है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस मप्र के 53 जिले में से 80 पुलिस अधिकारियों को सम्मान के लिए चुना गया जिसमें बैतूल जिले से दो अधिकारियों का चुना जाना जिले के लिए गौरव की बात है।वही बैतूल जिले के दो पुलिस अधिकारि राजेश सातनकर एवं अमित पवार सहित मप्र के 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है।कैलाश मकवाना पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा जारी पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 1/2002 दिनांक 21/05/2002 में निहित प्रावधानों के तहत नवंबर 2024 के लिए आदेश जारी कर चयनित 80 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की है। पुलिस विभाग द्वारा उल्लेखनीय और आसाधारण कार्यों के लिए विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न सम्मान और पुरस्कार से अपने विभाग के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नवाजा जाता है।एक ऐसा ही सम्मान डीजीपी प्रशंसा पत्र और डिस्क अवार्ड पुलिस विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है।यह विशेष पुरस्कार उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को सुलझाने और जनता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, कुछ खास है ये ब्रिज

Union Minister Gadkari will dedicate the state’s longest flyover to the public today, this bridge is special प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आज 23 अगस्त को किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन मदन महल चौक में किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। लोकार्पण समारोह की सभी तैयारिया लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का विशेष विमान से शनिवार 23 अगस्त को सुबह 11.25 डुमना विमानतल पर आगमन होगा। वह सडक मार्ग से दोपहर 12 बजे महन महन चौक में पहुंचकर मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के सभी तैयारियां जिला प्रशासन व विभाग के द्वारा पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री स्थानीय विधायक ने दो दिन प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। केन्द्रीय मंत्री के आगमन तथा लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस विभाग के द्वारा भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुछ मार्गों में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वागत में लगे बैनर पोस्टरकेन्द्रीय मंत्री के नगरागमन में कारण स्थानीय भाजपा नेताओ में उत्साह है। प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए सड़कों में उसके समर्थन में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री का काफिला जिन मार्ग से गुजरेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से बैनर पोस्टर से पटे हुए हैं। नीचे बने हैं पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्टफ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक उपयोग के लिए बच्चों के पार्क, ओपन जिम तथा बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए फ्लाईओवर के नीचे 50 हजार पौधे का रोपण किया गया है। फ्लाईओवर निर्माण में बच्चों के मनोरंजन, लोगों के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

एकल अभियान अंचल समिति आमला ने मनाया रक्षा सूत्र कार्यक्रम ।

Ekal Abhiyan Zonal Committee Amla celebrated Raksha Sutra program. हरिप्रसाद गोहेआमला ! समिति ने सभी कार्यकर्ता को राखी बांधकर इस कार्यक्रम को संपन्न किया, एवं अंचल की आचार्य बहने एवं महिला समिति के द्वारा के प्रशासन विभाग को राखी बांधकर सम्मानित किया जिसमें उपस्थित अंचल समिति के अध्यक्ष भोला वर्मा अंचल समिति सचिव अधिवक्ता शिवपाल उबनारे राष्ट्र सेविका समिति विभाग कार्यवाहिका एवं आंचल की मां सीमा चौरिया दीदी राष्ट्रीय सेविका समिति जिला कार्यवाहिका निशा गाडवे महिला समिति की सक्रिय सदस्य अंबिका साबले अनुप सोनाने प्रशासन विभाग से एस आई दयाशंकर पठारिया , राम मोहन यादव , पंचम नागवंशी , विजय मरकाम एवं पूर्ण कालिक कार्यकर्ता अंचल प्रमुख ओम प्रकाश मरावी अभियान प्रमुख पप्पू उपराले प्रशिक्षण प्रमुख सोहन विश्वकर्मा कार्यालय प्रमुख प्रकाश साकरे गतिविधि प्रमुख सोनू यादव संच प्रमुख रुपेश बिस्सांद्रे सुधीर पवार अजीत यादव छोटू यादव राजेश यादव जगदीश यादव संजीव व्यास अशोक यादव आरती यदुवंशी सरिता वट्टी एवं आमला संच की सभी आचार्य बहने उपस्थिति रही ।

नपा उपयंत्री ने निर्माणाधीन कार्यालय भवन का किया औचक निरीक्षण ।

The deputy engineer of the Municipal Corporation conducted a surprise inspection of the office building under construction. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के रैदास वार्ड क्रमांक 01स्थित व्यवहार न्यायालय के सामने नगर पालिका परिषद् आमला के नवीन भवन का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री शहरी विकास अधो संरचना योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत प्रगतिरत है नपा कार्यालय भवन की लागत एक सौ 98 लाख रूपये होना बताई जा रही है। निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य शिव आदि शक्ति ट्रेडर्स छिंदवाड़ा द्वारा किया जा रहा है। प्रगतिरत नपा कार्यालय भवन निर्माण कार्य का गुरुवार नपा उपयंत्री सुभाष शर्मा, समय पाल गणेश हारोड़े, हरिदास पाटिल के संयुक्त दल ने कार्य स्थल पहुंच कार्य का औचक निरीक्षण किया। कार्य स्थल पर वर्तमान समय में ठेकेदार द्वारा कलाम बीम कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार की मौजूदगी में उपयंत्री ने कार्य में उपयोग की जा रही सामाग्री, रेत, गिट्टी,सीमेंट, लोहा सहित कार्य में उपयोग की जा रही सामाग्री एवं माप दंडों का बारीकी से निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता युक्त एवं तय निर्धारित माप दंडानुसार करने ठेकेदार को निर्देषित किया एवं ठेकेदार को अल्टीमेटम देकर कहा गुणवत्ता विहीन कार्य एवं सामग्री बर्दास्त नहीं की जाएंगी यह सुनिश्चित किया जाएं। वहीं ठेकेदार ने उपयंत्री को मौके पर कार्य से पूर्व लेब टेस्टिंग मापो का अवलोकन कराया एवं निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त एवं पारदर्शिता के साथ करने की बात कहीं गई। वहीं नपा उपयंत्री सुभाष शर्मा ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया नवीन नपा कार्यालय भवन निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नपा द्वारा अधिकृत समय पाल गणेश हारोड़े, कर्मचारी हरिदास पाटिल की मौजूदगी में ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा है वहीं मेरे द्वारा भी निर्माण कार्य की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ठेका मजदूरों से मजदूरी करा मजदूरी भुगतान करना भुला ठेकेदार ?

Did the contractor forget to pay wages to contract laborers? हरिप्रसाद गोहेआमला, बैतूल। बी टी एस कलस्टर ठेका मजदूर बीते बीस पच्चीस वर्षों से बी एस एन एल में ठेका श्रमिक के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। गौरतलब हो कि उक्त कार्यरत मजदूरों को नवंबर 2024 से आज दिनांक तक आठ माह की मजदूरी का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है जिस कारण मजदूरों के सामने आर्थिक संकट आ गया है वहीं परिवार का गुजर बसर करने में भी कठिनाई आ रही है उन्होंने अपना लंबित भुगतान ठेकेदार से दिलाए जाने मंगलवार बैतूल पहुंच जिला कलेक्टर बैतूल के नाम संबोधित ज्ञापन श्रम अधिकारी बैतूल एवं बी एस एन एल उच्च अधिकारी बैतूल को सौंप ठेकेदार से लंबित भुगतान दिलाए जाने मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया मजदूरों को ठेकेदार द्वारा आठ माह की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया साथ ही ई पी एफ, वा ई एस आई भी नहीं काटा जा रहा है जिसे चालू करवाया जाए । ठेका मजदूरों ने कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कार्यरत ठेका मजदूर हेमराज देशमुख, राजू दरवाई, केलु बारंगे, संतोष पारे,वासुदेव धुर्वे, जगदीश पंवार, बाबूलाल पंवार, अभिषेक मौजूद रहे।

लालबर्रा में बाघिन की संदिग्ध मौत: एसडीओ होंगे निलंबित- डीएफओ हटेंगे

Suspicious death of tigress in Lalbarra: SDO will be suspended – DFO will be removed भोपाल। बालाघाट के लालबर्रा रेंज में बाघिन की मौत का रहस्य बरकरार है। स्टेट टाइगर फोर्स बाघिन की मौत पर जांच कर रहीं है पर अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार जहां एसडीओ बी सिरसम को निलंबित किया जा रहा है वहीं डीएफओ अधर गुप्ता को दक्षिण बालाघाट सामान्य वन मंडल से हटाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। स्पीच सोमवार को कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल से मुलाकात कर डीएफओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की पुनः मांग की है। स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा की जा रही जांच का सप्ताह भर बीत गया पर बाघिन की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी। यह जरूर है कि वन विभाग का पूरा अमला बंदर की तरह उछल कूद कर रहा है। एक माह का समय बीत गया पर अभी तक न शिकारी पकड़ में आए और न ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। हां, वन्य प्राणी शाखा द्वारा भेजा गया एसडीओ बीआर सिरसाम के निलंबन का प्रस्ताव मंत्रालय के गलियारों में मूव कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि एसडीओ के साथ-साथ डीएफओ अधर गुप्ता पर भी कड़ी कार्रवाई के संकेत मिले हैं। बालाघाट की सक्रिय महिला विधायक अनुभा मुंजारे ने बाघिन की संदिग्ध मौत और उसकी जलाने की प्रक्रिया को लेकर विधानसभा से लेकर मंत्रालय के गलियारों तक न केवल सवाल उठाए बल्कि डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए अब तक सक्रिय हैं। कांग्रेस विधायकों की एक ही मांग है कि डीएफओ गुप्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए। जंगल महकमे मे यह चर्चा है कि बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर तुरंत एक्शन लेने वाले एसीएस अशोक वर्णवाल दक्षिण बालाघाट डीएफओ अधर गुप्ता पर मेहरबान क्यों है ?विधायकों की मांग अधर गुप्ता हटाएमंगलवार को महिला विधायक अनुभा मुंजारे नेतृत्व में विधायक संजय उइके, विक्की पटेल और मधु भगत के अलावा शत्रुघ्न असाटी ने अधर गुप्ता को दक्षिण वन मंडल से तत्काल हटाने की मांग की है। बातचीत के दौरान महिला विधायक अनुभा मुंजारे ने उन्हें अधर गुप्ता की शहडोल में हुई पोस्टिंग के दौरान तत्कालीन संभाग आयुक्त राजीव शर्मा की उस रिपोर्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें मद्यपान का आदि होने के साथ-साथ फील्ड में मदद न करने का उल्लेख किया था।

फुटबॉल और बल्ला पाकर बोले बच्चे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की

On receiving the football and bat the children said elephant horse palanquin Jai Kanhaiyalal ki हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्राम सुरनादेही स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार धूमधाम से मनाया गया। समाज सेवियों और ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों की मंशानुरूप केक काटा गया और बच्चों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोषों से पूरा परिसर गूंजा दिया। मिठाईयां बांटी गई साथ ही श्री कृष्णलीला फाउण्डेशन की ओर से बच्चों को खेल सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शासकीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया था वह काफी अच्छी पहल है। श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि सभी माता पिता अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे और बच्चें भी रोज स्कूल आए। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए कि व्यक्ति जन्म से नही कर्म से महान बनता है। साथ ही इस क्षेत्र में बच्चों का पलायन भी बहुत होता है इसे रोकना होगा और यह प्रयास करना होगा कि हर बच्चा प्रतिदिन स्कूल आए। कार्यक्रम का संचालन कुन्दन यादव ने किया वही सभी का आभार उपसरपंच प्रतिनिधि प्रेमलाल लोभो ने माना। कार्यक्रम में गब्बू धुर्वे, राजु लोभो, राजाराम मर्सकोले, नेपाल यादव, साहबलाल यादव, शिक्षक चरणलाल उइके, दुर्गेश सिरसाम, श्याम धुर्वे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका, बच्चों के पालन तथा स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

शासकीय हाईस्कूल खारीमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह तथा निशुल्क साइकिल का किया गया वितरण

Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Government High School Kharimal, meritorious students were felicitated and free bicycles were distributed हरिप्रसाद गोहेआमला। शासकीय हाईस्कूल खारीमाल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र सूर्यवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया,ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रभातफेरी निकाली गई तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था में उपस्थित मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत लादी राजू कुमार शीलू उपसरपंच दिलवर उइके ग्राम पंचायत के पंचगणो पालकगणो एवं गणमान्य नागरिक गणो ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत लादी के सरपंच राजकुमार शीलू की दूरदर्शी सोच दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामों में निवासरत स्कूली बच्चों में शिक्षा के प्रति अलख जगाने तथा प्रतिस्पर्धा जाग्रत करने की दृष्टि से की गई इस अनूठी पहल की घोषणा की गई थी कि शासकीय हाईस्कूल खारीमाल में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रतिवर्ष जितने भी विद्यार्थी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होंगे ऐसे समस्त विद्यार्थियों को 5000-5000 ₹ प्रति विद्यार्थी नगद पुरस्कार दिया जायेगा, इसी के अनुक्रम में हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में संस्था से दो छात्राएं कु.रोशनी पिता कुबेर गाठे 83.8% तथा कु. प्रियंका पिता मंसाराम सिरसाम 81.4% अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुई, सरपंच राजू कुमार शीलू द्वारा अपने हाथों से दोनों छात्राओं को ₹5000 -5000 नगद पुरस्कार वितरण किया गया तथा दोनों छात्राओं के माता-पिता का भी स्वागत कर सम्मान किया गया | इसके पश्चात संस्था में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वी में नवप्रवेशी 16 छात्र तथा 18 छात्राओं को उनके पालकों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में म. प्र. शासन की योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया लाभान्वित छात्र-छात्राएं सत्र के आरंभ में ही साइकिल मिल जाने से काफी खुश नजर आ रहे थे | इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए राजू कुमार शीलू ने बताया कि वे अपने विद्यार्थी जीवन में किस तरह संसाधनों के अभाव में विपरीत परिस्थितियों में वनग्राम लादी से बाहर अन्य क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जाते थे, शिक्षा प्राप्त करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा,उन्होंने विद्यार्थियों एवं पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि,आज के दौर में चरित्र निर्माण एवं मानव विकास में शिक्षा की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः समस्त ग्रामवासी अपने-अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करें| कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र सूर्यवंशी ने सरपंच राजुकूमार शीलू द्वारा संस्था की दो छात्राओं को इस तरह नगद पुरस्कार 5000-5000 ₹ से पुरस्कृत करने पर इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एक मिसाल बताया, तथा विश्वास दिलाया कि आगामी समय मे विद्यालय और अधिक उपलब्धियों को हासिल करने का भरसक प्रयास करेगा, कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगणो, पालको का आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए संस्था के शिक्षकों, विद्यार्थियों व स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन संस्था के शिक्षक राजाराम नागले द्वारा किया गया |

श्रीकृष्ण भगवान ही नहीं धर्म, नीति,न्याय लोकहित और भक्ति के संगम: पंडित नितिन शर्मा

Lord Krishna is not only God but also a confluence of religion, ethics, justice, public welfare and devotion: Pandit Nitin Sharma श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर “धर्म और न्याय के प्रतीक श्री कृष्ण” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन हुआ जब इंद्र ने अहंकारवश वर्षा का प्रकोप किया, तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर वृंदावनवासियों की रक्षा की। हरिप्रसाद गोहेआमला ! यह प्रसंग हमें सिखाता है कि केवल देवताओं पर नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति, पर्वत, नदियाँ, जंगल इन सबका भी आदर करना चाहिए।आज के पर्यावरण संकट के युग में यह शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।उक्त आशय के विचार श्री धाम वृंदावन से पधारे भागवत मर्मज्ञ प राहुल शुक्ला ने व्याख्यान माला में व्यक्त किए। धर्म और न्याय के प्रतीक श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में व्याख्यानमाला का आयोजन रखा गया था। श्री रामभक्त हनुमान मंदिर समिति रेलवे कालोनी आमला,प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला,गीता जयंती उत्सव समिति एवं श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन आमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री धाम वृंदावन से भगवत मर्मज्ञ प राहुल शुक्ला जी तथा प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक प नितिन शर्मा ने श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और उनके संदेशों सहित गीता पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक रेलवे आमला,नितिन गाडरे नपा अध्यक्ष आमला,वसंत सूर्यवंशी एस एस ई सी एंड डब्लू आमला, बी एस मीणा सब इंस्पेक्टर आर पी एफ, डी के साहू टी आई रेलवे आमला,पंकज पाठक ट्रेन मैनेजर,अनिल पाल,बी पी धामोडे मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार आमला तथा श्री अनिल सोनी अध्यक्ष प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे कालोनी आमला की वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा ने की।अन्य अतिथियों में पार्षद पद्मिनी भंबरकर, अलका मानकर, समाजसेवी कविता सूर्यवंशी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के सूत्रधार एडवोकेट प राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि श्रीकृष्ण केवल एक युगपुरुष नहीं, बल्कि युगों-युगों के पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि धर्म की रक्षा, सत्य का पालन और भक्ति का मार्ग ही वास्तविक जीवन मूल्य हैं।यदि हम अपने जीवन में गीता का एक छोटा सा अंश भी आचरण में उतार पाए, तो जीवन सफल हो जाएगा।व्याख्यान माला में प नितिन शर्मा ने कहा किआज के संदर्भ में श्रीकृष्णआज हम सब आधुनिक जीवन की दौड़ में उलझे हुए हैं।तनाव, स्पर्धा और भौतिकता के बीच श्रीकृष्ण का संदेश हमें संतुलन देता है।उनकी बांसुरी हमें याद दिलाती है कि जीवन केवल संघर्ष नहीं, बल्कि आनंद भी है।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एस के गुप्ता ने कहा किआज की व्यस्त जीवनशैली में भी गीता का यह संदेश मार्गदर्शक है “अपने कर्तव्य को निभाओ, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलो।”कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं बी पी धामोंडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वानों का सम्मान भी किया गया वही वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा सहित श्री रामभक्त हनुमान मंदिर के प्रमुख उमेश तायवाडे एवं मो शफी खान जी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया,आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन समिति के जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भागवत गीता न केवल भारत में बल्कि विश्व में भी सर्वमान्य है।आलोंपिक विजेता मनुभाकर और अमेरिका की रक्षा प्रमुख तुलसी गाबार्ड भी अपने साथ गीता रखती है गीता का सार हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में कबीर दर्शन यात्रा पर NGT की सख्ती

 NGT’s strictness on Kabir Darshan Yatra in Bandhavgarh Tiger Reserve भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण, केंद्रीय क्षेत्र पीठ  ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार समिति की सिफारिशों और आवश्यक अतिरिक्त उपायों के साथ तीन माह की समय-सीमा में निर्णय ले तथा उसे प्रकाशित करे। साथ ही एनटीसीए ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को बाद में उपयुक्त मंच पर आवेदन करने का अधिकार होगा। इन निर्देशों के साथ मूल आवेदन का निस्तारण कर दिया गया। भोपाल में मूल आवेदन संख्या 268/2024 (सीज़ेड) अजय शंकर दुबे बनाम  शुभरंजन सेन एवं अन्य में सुनवाई दिनांक 12 अगस्त 25 को हुई। पीठ के समक्ष आवेदक की ओर से अधिवक्ता श्री हरषवर्धन तिवारी उपस्थित हुए, जबकि प्रतिवादियों की ओर से अधिवक्ता श्री प्रशांत एम. हर्ने उपस्थित रहे। इस प्रकरण में आवेदक ने एक गंभीर पर्यावरणीय प्रश्न उठाया, जो बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र अधिकारी द्वारा श्री सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली को “दर्शन यात्रा” आयोजित करने की दी गई अनुमति से संबंधित था। यह यात्रा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के कोर क्षेत्र में प्रस्तावित थी, जो प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बाघ आवास है। आवेदक का कहना था कि यह यात्रा उद्यान के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर खतरा पहुँचाती है, इसकी समृद्ध जैवविविधता को नुकसान पहुँचाती है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972; वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 तथा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 का उल्लंघन करती है। आवेदक के अनुसार, पिछले वर्षों में इस यात्रा में 14,000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिन्होंने संवेदनशील कोर क्षेत्र में प्रवेश किया, चरनगंगा नदी में धार्मिक अनुष्ठान किए, रात्रि विश्राम बिना किसी स्वच्छता सुविधा के किया, बांस काटकर लाठियाँ बनाई, और प्रदूषण, शोर व अन्य गतिविधियों से पारिस्थितिकीय क्षति पहुँचाई। इससे बाघ एवं उनके शिकार प्रजातियों के व्यवहार और प्रजनन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। आवेदक ने यह भी कहा कि दी गई अनुमति में प्रतिभागियों की संख्या सीमित करने, प्रवेश-निकास समय तय करने, स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना लागू करने जैसी आवश्यक शर्तें शामिल नहीं थीं। विनाश का कारण बनते हैं आयोजन कोर क्षेत्र में आवासीय केंद्रीय एनटीसीए पीठ ने यह माना कि ऐसे धार्मिक आयोजन कोर क्षेत्र में आवासीय विनाश का कारण बनते हैं और संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीव एवं वनों की रक्षा के लिए बनाए गए क़ानूनों के विपरीत हैं। सुनवाई में 27 नवम्बर 2024 के प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पत्र का उल्लेख हुआ, जिसमें कुछ शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दी गई थी, तथा वर्ष 2022 में उसी अधिकारी द्वारा राज्य वन विभाग को इस प्रकार की गतिविधियों के नियमन की सिफारिश की गई थी। आवेदक ने सरिस्का टाइगर रिज़र्व के प्रबंधन से संबंधित उच्चतम न्यायालय में लंबित स्वतः संज्ञान याचिका का भी हवाला दिया। एनटीसीए में सरकार का जवाब  प्रदेश राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा कि 6 जनवरी 2025 को कबीर मेला के संदर्भ में हुई बैठक के बाद वाइल्डलाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यू.आई.आई.) ने 9 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 25 तक कबीर मंदिर तक जाने वाले मार्ग की तीर्थयात्रियों की वहन क्षमता तथा वन्यजीव एवं जैवविविधता पर प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. पराग निगम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में क्षमता 7,000–8,000 यात्रियों की आंकी गई, लेकिन कठिन चढ़ाई, क्षतिग्रस्त मार्ग, और जंगली हाथी व बाघों की उपस्थिति के कारण इसे घटाकर केवल 4,000–5,000 यात्रियों तक सीमित करने की सिफारिश की गई। ऑनलाइन पंजीकरण करें  समिति ने यह भी अनुशंसा की कि सभी यात्री मेले में आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करें, जिसकी जानकारी आयोजकों और गुरुओं के माध्यम से एक माह पूर्व दी जाए, और सभी यात्रियों को केवल वाहनों द्वारा कबीर गुफा तक पहुँचने की व्यवस्था की जाए ताकि कोर क्षेत्र में वन्यजीवों को न्यूनतम व्यवधान हो। इन सिफारिशों को राज्य सरकार की स्वीकृति हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक को भेजा गया और इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) एवं दिशा-निर्देश अंतिम रूप देने की कार्यवाही लंबित थी। राज्य के अधिवक्ता ने कहा कि विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन कर उपाय सुझाए गए हैं, और नीति-निर्माण का अधिकार राज्य सरकार के पास है।

Independence day: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मना आजादी का जश्न,PCC चीफ बोले- प्रेम,अहिंसा, न्याय हमारी पहचान

Independence day: Independence day celebrated in state Congress office, PCC chief said- love, non-violence, justice are our identity मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर जश्न मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है। कांग्रेस की विचारधारा, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और संविधान व मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, देश को एकता, भाईचारा और शांति की दिशा देती रही है। उन्होंने महान नेताओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि प्रेम, अहिंसा और न्याय की परंपरा गांधीजी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस की पहचान रही है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, राजीव सिंह, जेपी धनोपिया, रामेश्वर नीखरा महेंद्र जोशी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विश्व शांति हमारी विचारधाराएमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ध्वजारोहण के बाद पार्टी का सन्देश दिया। उन्होंने कहा, ’78 साल की आजादी की यात्रा में कांग्रेस की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस राजनैतिक दल के साथ विचारधारा है। वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व शांति हमारी विचारधारा है। संविधान और मानवता हमारी विचारधारा है। भारत विश्वगुरु जब हम प्रथम आएंगे तब कांग्रेस की विचारधारा नेतृत्व करेगी।’ देश की आजादी में कांग्रेस ने योगदान दियाउन्होंने आगे कहा, ‘देश की आजादी में तो कांग्रेस ने योगदान दिया ही है, साथ ही एकता और अखंडता में भी योगदान दिया। संविधान, वोट के अधिकार को बचाने की कांग्रेस लड़ाई लड़ेगी। संविधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता बचाने का हमारा संकल्प है। देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है। बेरोजगारी, नशा, महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई देश के लिए चुनोती है। जातिगत जनगणना, गरीबों की पहचान करना हमारा उद्देश्य। बीजेपी की सरकार 27% ओबीसी आरक्षण को रोकने कोर्ट में वकील भेज रही है। पाकिस्तान के खिलाफ देश एकजुट हुआ था, लेकिन निराशा हाथ लगी।

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का किया आयोजन

Life Career Senior Secondary CBSE School and Universal International Public School Amla students organized a grand tricolor rally under the Har Ghar Tiranga Abhiyan हरिप्रसाद गोहेआमला ! लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद पंचायत चौक, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, मुंशीचौक, शहीद चौक से होकर विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। तिरंगा रैली में देशभक्ति, उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, सामाजिक और समाजसेवी संगठन तथा बड़ी संख्या मे नागरिक शामिल हुये। तिरंगा यात्रा में स्कूल बैण्ड ने देशभक्ति की धुन प्रस्तुत करते हुए यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने भारत माता, महात्मा गाँधी, रानी लक्ष्मी बाई, जीजाबाई, रानी दुर्गावती, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, नेताजी सुभाष चंद्रबोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, शहीद भगतसिंह, सावित्री बाई फुले, इंदिरा गाँधी, मदर टेरेसा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आदि स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों की वेशभूषा में घोडे़ एवं बग्गी तथा ट्रेक्टरो पर सवार होकर आकर्षक झाँकिया प्रस्तुत की। नगर के मुख्य मार्गो पर सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सभी जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और नागरिक उत्साह और उमंग के साथ आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए तिरंगा थामे यात्रा में आगे बढे़। रैली के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा वंदे मातरम्, जय हिंद – जय हिंद की सेना, भारत माता की जय, जय जवान जय किसान आदि देशभक्ति के नारो और गीतो से नगर गूंज उठा। स्कूल की छात्रा कुमारी मान्या वाधवा ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन एवं कुमारी चेतना पवार ने ऐ मेरे वतन के लोगों देश भक्ति गीतो से उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान टी.आई. राजेश सातनकर एवं बड़ी संख्या मे उपस्थित पुलिस बल का यातायात नियंत्रण एवं व्यवस्था बनाये रखने में विशेष सहयोग रहा। संस्था प्रमुख ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाये रखने, स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और शहीदो को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से निकाली गई। कार्यक्रम का समापन शाला परिसर में राष्ट्रगान और तिरंगे की मर्यादा बनाए रखने की शपथ के साथ हुआ।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष मुलाकात भाई-बहन के रिश्ते ने तोड़ी सलाखों की दूरियाँ

Special meeting on Rakshabandhan festival in Netaji Subhash Chandra Bose Central Jail Jabalpur, the relationship of brother and sister broke the distance behind the bars जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)  जबलपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय जेल, जबलपुर (म.प्र.) में एक भावनात्मक और अनुकरणीय पहल के तहत जेल प्रशासन ने विशेष मुलाकात व्यवस्था का आयोजन किया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बंदियों को अपने परिजनों के साथ पर्व की खुशी बाँटने का अवसर दिया गया। इस विशेष दिन पर 1561 पुरुष बंदियों से मिलने के लिए दूर-दराज़ से पहुँचीं करीब 3707 माताएँ और बहनें अपने साथ 1015 बच्चों को भी लाई थीं। सभी ने अपने भाईयों को कुमकुम का तिलक कर राखी बाँधी, मिठाई खिलाई और जीवन में बुराईयों को छोड़कर नई राह पर चलने का संकल्प दिलाया। इसी प्रकार जेल में बंद 27 महिला बंदियों को भी उनके भाईयों ने राखी बाँधी और स्नेह के इस पर्व को मनाया। इस विशेष अवसर पर कुल 1588 पुरुष और महिला बंदियों से मिलने के लिए 4722 परिजन आए और रक्षाबंधन का यह पर्व जेल परिसर में बड़े हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। साथ ही जेल कैंटीन के माध्यम से राखी, मिठाई, कुमकुम, फल आदि की व्यवस्था की गई। चिकित्सा सुविधा, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में जेल स्टाफ, पुलिस प्रशासन और मीडिया का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान जेल चिकित्सक डॉ. लक्ष्मण शाह जेल उप अधीक्षक मदन कमलेश, यशवंत सिंह मांझी, गणेश सिंह, श्रीमती रूपाली मिश्रा, समस्त सहायक जेल अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल ने यह सिद्ध किया कि भाई-बहन का रिश्ता सलाखों के परे भी उतना ही मजबूत और संवेदनशील होता है। रक्षाबंधन का यह आयोजन न केवल परिजनों के लिए बल्कि बंदियों के लिए भी एक शमानवता से भरा हुआ यादगार दिन बन गया।

बालाघाट बाघिन मौत : जांच कर रहे एसडीओ पर गिरी गाज, डीएफओ को बचाने की कोशिश

Balaghat tigress death: SDO investigating the case was punished, attempt was made to save DFO भोपाल। दक्षिण बालाघाट वन मंडल के लालबर्रा परिक्षेत्र में एक टाइगर की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रहे एसडीओ बीआर सिरसाम को निलंबित किया जा रहा है। निलंबन का प्रस्ताव गुरुवार तक जारी हो जाएंगे। इस पूरे मामले सबसे बड़े कसूरवार डीएफओ अधर गुप्ता को बचाया जा रहा है। हालांकि एपीसीसीएफ वन्य प्राणी एल कृष्णमूर्ति बताते हैं कि जांच अब स्टेट टाइगर टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। एसटीएफ की रिपोर्ट आने के बाद यदि डीएफओ कसूरवार पाया जाता है तो उसके खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी। जबकि बालाघाट के चारों विधायकों दक्षिण बालाघाट के लिए अधर गुप्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। बालाघाट से भोपाल आ रही सूचना के अनुसार बाघिन की संदिग्ध मौत के मामले में सीएफ कार्यालय की उड़न दस्ता टीम ने कथित शिकारी को पकड़कर जांच कर रहे एसडीओ बीआर सिरसाम टीम को सौंप दिया था। लेकिन पूछताछ के दौरान ही एसडीओ बीआर सिरसाम टीम के चंगुल से शिकारी फरार हो गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएफ बालाघाट गौरव चौधरी ने एसडीओ बीआर सिरसाम के निलंबन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। सीएफ के प्रस्ताव पर मुख्यालय ने एसडीओ को निलंबित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। गुरुवार शाम तक निलंबन आदेश जारी होने की संभावना है। बालाघाट के फील्ड स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बालाघाट डीएफओ गुप्ता ना तो ऑफिस में नजर आ रहे हैं और ना ही जांच में कोई सहयोग कर रहे हैं। क्यों होनी चाहिए डीएफओ पर कार्यवाही..?बाघ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 अंतर्गत शेड्यूल -1 वन्य प्राणी है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अनुसार शेड्यूल 1 के वन्य प्राणियों का दाह संस्कार वन्य प्राणी विशेषज्ञों और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के सदस्य, टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के सदस्य एवं संबंधित मुख्य वन संरक्षक की उपस्थिति में पोस्टमार्टम उपरांत समस्त स्पेसिमेन कलेक्शन के बाद दाह संस्कार के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ अधर गुप्ता और उनकी टीम ने इसका पालन नहीं किया। यहां तक कि सीएफ से भी घटना की जानकारी छुपाई। इसे वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े और पीसीसीएफ वन्य प्राणी भी मानते है कि गंभीर लापरवाही प्रत्येक स्तर पर बरती गई है। प्रकरण में लापरवाही का सीधा संबंध वनमंडल अधिकारी एवं वन संरक्षक से है। डीएफओ गुप्ता न ऑफिस में रहते हैं न फील्ड परवन्यजीव प्रेमी अजय दुबे ने वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े और एनटीसीए के सदस्य को पत्र लिखकर कहा है कि संवेदनशील कान्हा – पेंच कॉरिडोर में स्थित बालाघाट साउथ के सोनवानी वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट 443 में बाघ के क्रूर शिकार के लिए अज्ञात दोषियों के साथ मृत बाघ के शरीर को नष्ट करने में वन कर्मियों का शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्र में उल्लेख किया कि प्रस्तावित सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में 60 से अधिक बाघों की उपस्थिति है। लेकिन बालाघाट साउथ डिवीजन के डीएफओ अधर गुप्ता न ऑफिस में उपस्थित रहते हैं न फील्ड पर भ्रमण करते हैं। बाघ के शिकार की सूचना स्थानीय लोगों में दिनांक 27 july 2025 से फैल गई थी लेकिन CCF से वन रक्षक तक के वन अफसर /कर्मचारी निष्क्रिय रहे। इसका प्रमाण है कि वर्तमान में डीएफओ की ऑफिस में उपस्थिति न होने से ऑनलाइन TP बड़ी संख्या में लंबित है और बांस परिवहन करने वाले ढेरों वाहन बालाघाट में खड़े हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet