LATEST NEWS

प्रदेश में कोरोना के 120 एक्टिव केस, भोपाल में मिले 2 नए मरीज

भोपाल मध्य प्रदेश में कोरोना तेजी पैस पसर रहा है. राजधानी भोपाल में 2 नए मरीज मिले हैं. ऐसे में इनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भेजे गए हैं. फिलहाल, दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही ट्रेवल इनकी हिस्ट्री भी निकाली जा रही है. बता दें कि अब भोपाल में कुल एक्टिव केस की संख्या 8 हो गई है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 27 नए केस मिले हैं. कुल 169 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 120 एक्टिव केस हैं. जबकि 46 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस साल अब तक 3 मौतें दर्ज की गई हैं. इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. वहीं नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी टेंशन बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न करें. हल्की सर्दी, खांसी या बुखार जैसी सामान्य लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच करवाएं. साथ ही, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

अब भोपाल दुग्ध संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है

भोपाल भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, जो कुछ ही सेकंडों में दूध की गुणवत्ता की पूरी रिपोर्ट दे देती हैं। सांची संघ द्वारा लगाई गई सबसे आधुनिक मशीन फूरियर ट्रांसफार्म इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (एफटीआइआर) तकनीक पर आधारित है। यह मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है और उसमें मौजूद चर्बी (फैट), ठोस पदार्थ (एसएनएफ), प्रोटीन, मिठास (लैक्टोज), मिलाया गया पानी और अन्य तत्वों की जानकारी देती है। साथ ही यह मशीन दूध में मिलाए गए यूरिया, ग्लूकोज, सूखा स्टार्च, डिटर्जेंट और अमोनियम सल्फेट जैसी पांच प्रमुख मिलावटों की भी पहचान करती है। इसके अलावा, संघ के पास ‘आमिश्रण जांच किट’ भी है, जो एक विशेष प्रकार की मिलावट की पहचान करने में सक्षम है। यह किट दूध में मिलाए गए नकली स्टार्च और अन्य मिलावटों की पांच से सात मिनट में जांच कर लेती है। यह किट खासकर उन इलाकों में उपयोगी है, जहां दूध में स्टार्च मिलाकर उसकी मात्रा को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। घी की जांच के लिए बीआर (ब्युटिरो रिफ्रेक्टोमीटर) मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह पता चल जाता है कि घी असली है या नकली। पनीर की जांच अब सरल रासायनिक विधियों से संभव हो गई है। 24 नमूने पाए गए अमानक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा शुरू की गई चल-प्रयोगशाला सांची रथ भोपाल शहर की कालोनियों में जाकर दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की जांच कर रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाना व उन्हें दूध की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है। सांची रथ अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे दूध, दही, पनीर व घी की जांच मौके पर ही की जाती है। सांची द्वारा दूध सामग्री की शुद्धता एफटीआइआर मशीन से जांची जा रही है।

अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी, अब सफर के लिए देना होगा 15 रुपये किराया

इंदौर इंदौर मेट्रो में सफर के लिए आज से यात्रियों को दो स्टेशनों के बीच सफर के लिए 10 रुपये और पांच स्टेशनों तक सफर के लिए 15 रुपये चुकाने होंगे। अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी। पिछले एक सप्ताह तक यात्रियों को किराए में 75 फीसद की छूट दी जा रही थी। इंदौर में मेट्रो शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार तक पिछले 13 दिनों में मेट्रो में दो लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया है। इंदौर से उदय प्रताप सिंह की रिपोर्ट-   15 से 20 मिनट में चल रही एक मेट्रो फिलहाल सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांचों स्टेशन पर हर 15-20 मिनट में एक मेट्रो चलाई जा रही है। अब इतने लोगों ने किया सफर  मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगाMP Domicile Certificate: मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगा     31 मई : 25,000 से ज्यादा     1 जून : 26,803     2 जून : 16,071     3 जून : 19,701     4 जून : 20,534     5 जून : 21,179     6 जून : 19,215     7 जून : 19,798     8 जून : 18,087     9 जून : 4,022     10 जून : 3,350     11 जून : 3,159     12 जून : 2,555     13 जून : 2,364     14 जून : 2,518     कुल : 2,04,356 सबसे ज्यादा यात्रियों का सफर 1 जून को 26,803 सबसे कम यात्रियों का सफर 8 जून 18,087 15 जून से किराए की नई दर     50 फीसद छूट के साथ अगले एक सप्ताह के लिए किराए की दरें     दो स्टेशनों के बीच सफर : 10 रुपये     पांच स्टेशनों के बीच सफर : 15 रुपये     गांधीनगर (रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन) से बैठकर पांच स्टेशनों का सफर कर पुनः इसी स्टेशन पर लौटने पर : 30 रुपये     1 से 7 जून : निशुल्क मिली यात्रा     8 से 14 जून : 75 फीसद की छूट (5 रुपये, 8 रुपये)     15 से 21 जून : 50 फीसद की छूट (10 रुपये, 15 रुपये)     22 जून के बाद : 25 फीसद की छूट

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए, फिर विदाई से पहले ही फरार हो गई ‘लुटेरी’ दुल्हन, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

राजगढ़, ब्यावरा ब्यावरा में एक शादी उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले गई, जब दुल्हन विदाई से पहले ही फरार हो गई। खास बात यह रही कि वह दूल्हे के साथ सात फेरे ले चुकी थी। विदाई का समय आया तो एक रिश्तेदार दुल्हन को सामान दिलाने के लिए लेकर गया और फिर वह गायब हो गए। इससे अनजान दूल्हा घंटों तक विदाई की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हंगामा मच गया। गायब हुई दुल्हन के परिवार और दूल्हे के सगे संबंधियों ने लगभग डेढ़ महीने तक तलाश की। जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा तो दूल्हे के स्वजनों ने पुलिस की शरण ली और 12 जून को सिटी थाना पहुंचकर पूरी आपबीती बयान की। मामले के अनुसार ब्यावरा शहर के पास गांव बांकपुरा निवासी एक युवक को उसके ही कथित रिश्तेदार ने शादी के नाम पर दो लाख का चूना लगा दिया। युवक और उसके पिता को लड़की का आधार और फोटो दिखा भरोसे में लेकर दो लाख रुपये में शादी तय कराई गई, लेकिन शादी के दिन ही फेरे के बाद रुपये लेकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई और दूल्हा इंतजार करता रहा। दरअसल, बांगपुरा निवास रामगोपाल पिता हाजरीलाला वर्मा की शादी दिव्या पिता हरीश भावभानी उम्र 29 साल निवासी मेन रोड नारियाखेडी भोपाल के साथ 20 अप्रैल 2025 को अजनीलाल मंदिर पर पूरे रीति रिवाज के साथ हुई। फेरे के कुछ ही मिनटों बाद दुल्हन ने अपना वादा तोड़कर दिया और 2 लाख रुपये लेकर भाग निकली। तब से दूल्हा और उसके स्वजन लुटेरी दुल्हन और दलाल को तलाश रहे थे। जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो इसके बाद दूल्हे ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत सिटी थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपये मिलते ही फरार हो गई दुल्हन इस मामले में शिकायत करवाते हुए रामगोपाल वर्मा निवासी बांकपुरा ने बताया कि उसके पिता हजारीलाल के पास उनका रिश्तेदार गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ आया और बोला तुम्हारे बेटे के लिए रिश्ता लाया हूं। उसने लड़की के फोटो और आधार कार्ड बताए और फिर 2 लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद 20 अप्रेल को शादी तय हुई। 20 अप्रैल को ब्यावरा के अंजनीलाल मंदिर पर परिवार और रिश्तेदार के साथ पहुंचे। फिर शपथ पत्र तैयार कर मंदिर से शादी की रस्में हुईं। फेरे होने के बाद वादे के मुताबिक गोकुल वर्मा को दो लाख रुपये नगद दे दिए। जैसे ही विदाई का समय हुआ तो गोकुल और जमुनालाल वर्मा बोले कि हम दुल्हन को सामान दिला कर लाते है और वह दुल्हन को लेकर बाजार की ओर निकले लेकिन हम इंतजार करते रहे, पर वह वापिस नहीं आए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ, जमुनालाल वर्मा ग्राम रतवा थाना बेरासिया, दिव्या भागवानी निवासी मेन रोड नारियाखेडी थाना भोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

उतर गया भगवान जगन्नाथ का ज्वर, अब कमजोरी दूर करने के लिए भगवान 10 दिन विश्राम करेंगे, 27 जून को निकलेगी रथयात्रा

जबलपुर ज्येष्ठ पूर्णिमा से भगवान जगन्नाथ ज्वर से पीड़ित हैं। बलदाऊ व बहन सुभद्रा के साथ वे एकांतवास में हैं। भगवान जगन्नाथ स्वामी को इस समय सिर्फ औषधि व काढ़े का भोग लगाया गया। शनिवार को भी जगन्नाथ मंदिरों में भगवान के निजी सेवक व वैद्यों ने भगवान की सेवा व उपचार किया। काढ़ा व औषधि अर्पित कीं। आज रविवार को आषाढ़ कृष्ण पंचमी पर भगवान का ज्वर उतर गया है। अब कमजोरी दूर करने के लिए भगवान 10 दिन विश्राम करेंगे। इसके बाद स्वस्थ होकर 27 जून को रथयात्रा में प्रजा को दर्शन देने निकलेंगे। रथयात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है।   पुजारी ने दी दवा, काढ़ा मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई और बहिन के साथ एकांतवास में है। इस दौरान शनिवार को मंदिरों में पुजारी द्वारा भगवान की सेवा की गई। सुबह शाम भगवान को सिर्फ काढ़े का भोग अर्पित किया गया। सभी भक्त कर रहे सेवा जबलपुर के जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मन्दिर ट्रस्ट गढ़ाफाटक के सदस्य कोठिया श्रीकांत साहू ने बताया कि वात्री साहू समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन भगवान की सेवा की जा रही है। 15 दिनों के इस काल के रथयात्रा की तैयारियां भी की जा रही हैं।

नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली ने फादर्स डे पर किया पिताओं को समर्पित भावपूर्ण आयोजन

सिंगरौली  नगर निगम लेडीज़ क्लब, सिंगरौली द्वारा फादर्स डे के  अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात क्लब की सदस्याओं द्वारा पिताओं को समर्पित गीत, कविताएँ और हृदयस्पर्शी नाट्य प्रस्तुतियाँ दी ।बच्चों द्वारा किए गए विशेष डांस और कविता पाठ ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।  आयोजन  के दौरान विशेष रूप से ‘पिता  छाया भी, छत भी’ विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सबके मन को छू लिया। जिसमें क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा के नेतृत्व में पिताओं को समर्पित इस समारोह ने एक भावनात्मक छाप छोड़ी। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पिताओं के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। भावपूर्ण गीत, नृत्य और कविताओं ने उपस्थित जनों की आँखों को नम कर दिया। क्लब की ओर से सभी पिताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने अपने इस अवसर पर कहा कि  “पिता वह नींव हैं जिन पर हमारा वर्तमान और भविष्य खड़ा होता है। यह दिन हमें उनके संघर्ष और प्रेम को याद दिलाता है। ”कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट जलपान और मिलन समारोह ने आयोजन को और भी आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की मेज़बानी बड़े ही गरिमापूर्ण ढंग से नेहा खत्री  ने की, जिनकी ऊर्जा और स्नेहिल प्रस्तुति ने समस्त आयोजन में चार चाँद लगा दिए। इस सुंदर आयोजन में क्लब की सक्रिय सदस्य सुमन पांडे, रेनू सिंह, मीना बैस, अंजू गोस्वामी, मनीषा तिवारी, गरिमा तिवारी, अर्चना, इला साहू, शशि द्विवेदी, अलमा सिंह, दुर्गा सिंह, श्रेया तिवारी, जागृति सिंह आदि  विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।

दलहन-तिलहन फसलों के साथ मोटे किस्म के अनाज उत्पादन के क्षेत्र विस्तार को प्राथमिकता दें : कमिश्नर बीएस जामोद

जबलपुर  कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने आगामी 18 जून को कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा रबी फसल की उपलब्धियों तथा खरीफ फसल की तैयारियों के संबंध में संभागीय बैठक की पूर्व तैयारी बैठक में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दलहन-तिलहन के साथ मोटे किस्म के अनाज उत्पादन के क्षेत्र विस्तार को प्राथमिकता दें। साथ ही उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार में कृषि व पशुपालन विभाग समन्वय व सहयोग के साथ कार्य करे।   कमिश्नर ने कहा कि खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। रीवा संभाग में सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि हो रही है जिससे खेती के बेहतर होने की संभावनाएं हैं। खेती को आधुनिक बनाने के लिए किसानों को उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दें। खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन से कृषकों को जोड़कर उनके आर्थिक विकास में सहभागी बनें। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में प्राप्त सुझावों को भी कार्ययोजना में शामिल करते हुए फसलवार वर्ष भर की कार्ययोजना तैयार करें। समन्वित प्रयासों से ही खेती व उससे संबद्ध अन्य गतिविधियों को शामिल कर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है।    कमिश्नर ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए जागरूक करते हुए स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं के लिए प्रेरित करें। गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर लाई वैल्यू क्रॉप को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बोये जाने वाले रकबे के अनुरूप प्रमाणित बीज की उपलब्धता का आकलन करें। नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को प्रेरित करें तथा मिट्टी परीक्षण के अनुरूप फसल उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि धान के स्थान पर मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक करते हुए इनके बाजार की उपलब्धता की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ऊषा-16 अरहर किस्म के उत्पादन की की सूची भी संकलित करने तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीज वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।   कमिश्नर ने कहा कि संभाग में खेत तालाब व ग्रामीण तालाबों सहित सभी तालाबों को सूचीबद्ध कर 30 जून तक मत्स्यपालन विभाग को सूचना दें ताकि सभी तालाबों में मछलीपालन हो सके। उन्होंने केज कल्चर से मत्स्यपालन उत्पादन को बढ़ावा देने की बात भी कही। बैठक में कमिश्नर ने उद्यानिकी फसलों के विस्तार के लिए क्लस्टरवार कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की बात कही तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र की गिरदावरी कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कृषि उपज मण्डियों की ई मण्डी व्यवस्था तथा डेयरी विकास द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी देखा। उन्होंने कहा कि आगामी 18 जून को आयोजित एपीसी बैठक में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें तथा संभागन्तर्गत जिलों में किए गए नवाचार व सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण वीडियो फिल्म के माध्यम से कराएं। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, डेयरी विकास, सहकारिता, मार्फेड सहित संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने विचार व सुझाव रखे तथा जानकारी प्रस्तुत की। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिलेवार जानकारी प्रस्तुत की।     वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपसंचालक कृषि संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कर्नाटक के श्री श्रृंगेरी शारदा मठ पधारने का आमंत्रण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य ‘अद्वैत लोक कला संग्रहालय’ के निर्माण के लिए 2195 करोड़ राशि स्वीकृत करने पर कर्नाटक के श्री श्रृंगेरी शारदा मठ प्रशासन ने आभार माना है। श्रृंगेरी शारदा पीठम के प्रशासक श्री पी.ए. मुरली ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित कैबिनेट बैठक में अद्वैत लोक संग्रहालय को एकात्मता के वैश्विक केन्द्र (ए ग्लोबल सेंटर ऑफ़ वननेस) के रूप में विकसित करने का निर्णय ऐसिहासिक है। श्री मुरली ने राज्य सरकार के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह प्रयास न केवल जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की कालातीत शिक्षाओं को समर्पित एक भव्य स्मृति स्वरूप है, बल्कि समूचे विश्व में अद्वैत वेदांत के प्रकाश-स्तंभ के रूप में कार्य करेगा। श्री मुरली ने कहा ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत प्रथम चरण में 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा (स्टैचू ऑफ़ वननेस) का लोकार्पण भी श्रृंगेरी मठ के वेदज्ञ पंडितों और विद्वानों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्रृंगेरी मठ में आमंत्रित भी किया। उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य ने आज से 1200 वर्ष पूर्व कर्नाटक की पवित्र तुंगा नदी के तट पर श्रृंगेरी मठ की स्थापना की थी। चार आम्नाय पीठों में प्रथम यह मठ, ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी श्री शारदाम्बा की दिव्य उपस्थिति से पावन है और सदा से ही यह मठ विद्या, आध्यात्म और परंपरा का पूज्य केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि सिंहस्थ : 2028 से पहले ओंकारेश्वर को उज्जैन की तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। यह स्थान प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन परिदृश्य में महत्वपूर्ण महत्व रखता है।  

16 जून को बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 16 जून को जबलपुर जिले के बरगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबल योजना में 6821 श्रमिक परिवारों की 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।  

सौरभ शर्मा का सर्विस रिकार्ड लोकायुक्त ने पुलिस को सौंपा, लापरवाही भी आई सामने, दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन

ग्वालियर ग्वालियर। करोड़ों की अवैध कमाई और फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में फंसे परिवहन विभाग के बर्खास्त आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें अब और बढ़ती दिख रही हैं। भोपाल लोकायुक्त द्वारा सौरभ शर्मा का पूरा सर्विस रिकॉर्ड ग्वालियर के सिरोल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस रिकॉर्ड की जांच के साथ अब सौरभ और उनकी मां उमा शर्मा से पूछताछ की तैयारी भी शुरू हो गई है। साथियों के भी दर्ज हुए बयान सौरभ शर्मा के मामले में केवल वही नहीं, बल्कि उनके कई साथी आरक्षक भी जांच के घेरे में आ गए हैं। हाल ही में परिवहन मुख्यालय में सौरभ के साथ काम कर चुके कुछ आरक्षकों के बयान दर्ज किए गए हैं। इन पर सौरभ के साथ मिलीभगत का आरोप है। अब सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। छापे में मिली थी अकूत संपत्ति यह मामला 19 दिसंबर 2024 को सुर्खियों में आया जब भोपाल स्थित सौरभ के घर पर लोकायुक्त की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश, सोना और चांदी बरामद की गई। उसी रात, मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग ने 11 करोड़ नकद और 52 किलो सोना जब्त किया। इसके बाद ED (प्रवर्तन निदेशालय) भी मामले में कूद पड़ा और कई शहरों में कार्रवाई की गई। विभागीय लापरवाही भी आई सामने सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उनकी नियुक्ति के दौरान तत्कालीन परिवहन आयुक्त शैलेंद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल में जानबूझकर अनदेखी की गई। दस्तावेजों में भाई की नौकरी छिपाई गई और संबंधित विभागों ने भी इस पर चुप्पी साधी रही। अब होगा दस्तावेजों का क्रॉस वेरिफिकेशन सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगौली के अनुसार, लोकायुक्त से प्राप्त रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। सौरभ और उमा शर्मा के हस्ताक्षरों का मिलान, शपथ पत्रों की वैधता और उस वक्त मौजूद अधिकारियों की भूमिका भी अब जांच के घेरे में है।

उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी

 इस जेल में काटेगी सोनम रघुवंशी सजा, बनेगी 20वीं महिला कैदी हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को सोनम रघुवंशी का बताने की साजिश रची थी उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम ने खाया लजीज खाना, जेल में मिल रहा यह सब; हालत कैसी इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी अब पुलिस कस्टडी से निकलकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट की जाएगी, जहां उसकी हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने राजा की हत्या में शामिल होने की बात कबूल ली है लेकिन उसने इस कांड का मास्टरमाइंड अपने कथित बॉयफ्रेंड राज रघुवंशी को बताया है। उसे मेघालय के ही एक जेल में रखा जाएगा। जानिए कौनसी है वो जेल….।  शिलांग जेल में सोनम की होगी एंट्री राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अब पुलिस कस्टडी से निकालकर शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने उसके लिए विशेष बैरक तैयार कर लिया है, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। सोनम को जेल वार्डन ऑफिस के पास बने सुरक्षित बैरक में रखा जाएगा। साथ में दो सीनियर महिला विचाराधीन कैदियों को भी तैनात किया गया है, जो 24 घंटे उस पर नजर रखेंगी। इसके अलावा, उसकी हर हरकत CCTV कैमरे की नज़र में रहेगी। जेल में सोनम की दिनचर्या शिलांग जेल में इस समय कुल 496 कैदी हैं, जिनमें सिर्फ 19 महिलाएं हैं। सोनम यहां 20वीं महिला कैदी होगी। हत्या के केस में वह दूसरी महिला होगी, जो इस जेल में बंद की जाएगी। इससे पहले एक महिला पहले से हत्या मामले में जेल में है। सोनम को जेल में TV देखने, घरवालों से मिलने और बात करने की तयशुदा सुविधा दी जाएगी। उसे तय समय पर नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। साथ ही, उसे महिला कैदियों के साथ मिलकर सिलाई, कढ़ाई और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यों में भाग लेना होगा। हत्या की चौथी कोशिश में सफल हुई साजिश पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनम और उसके साथियों ने राजा रघुवंशी पर पहले तीन बार जानलेवा हमले किए थे, लेकिन वह बच गया। चौथी बार में सोनम की साजिश कामयाब हुई और राजा की हत्या कर दी गई। अब अगली सुनवाई में यह तय होगा कि सोनम दोषी करार दी जाएगी या नहीं।  हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या   …….  साजिश रची थी  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में एक अलग ही पहलू सामने आया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स सोहरा के एसपी विवेक सिम के मुताबिक, हत्यारों ने राजा के अलावा एक महिला की हत्या करने, उसके शव को जलाने और उसे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी का शव बताने की साजिश रची थी, ताकि लोगों को लगे कि राजा के साथ सोनम की भी मौत हो गई है। कौन थी वो महिला? जानकारी के मुताबिक, राजा हत्याकांड के आरोपियों ने राजा की हत्या के बाद सोनम(Sonam Raghuvanshi) को गायब करने के कई तरीके सोचे। इसी के तहत उन्होनें किसी महिला को मारने की प्लानिंग की। आरोपी किस महिला को निशाना बनाने वाले थे इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आरोपी मेघालय में ही किसी महिला( पर्यटक या स्थानीय निवासी) का शिकार करते। हालांकि, उनकी कोई भी योजना सफल नहीं हुई। एसपी विवेक सिम के मुताबिक, “जब किसी कारणवश यह योजना कामयाब नहीं हुई तो सोनम ने शिलांग और सोहरा जाने की योजना बनाई और सहमति के अनुसार सभी नोंग्रियाट में मिले।” शादी-साजिश दोनों साथ-साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि, सोनम शुरू से ही राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाती रही। जब पूरा परिवार सोनम के साथ शादी की तैयारियों में जुटा था, वह राजा(Raja Raghuvanshi murder case) को निपटाने की साजिश रच रही थी। राजा के परिजन के अनुसार सोनम ने राजा और हमारे परिजन के साथ मिलकर शादी की शॉपिंग की थी। उसने ही अपनी पसंद की शेरवानी और कपड़े पसंद किए थे। इन्हें ही राजा ने शादी में पहना। जानकारी मिली है कि इस वक्त भी सोनम फोन पर राज व अन्य आरोपियों के संपर्क में थी। उसी दौरान यह बात भी हुई थी कि शादी के तुरंत बाद ही इसे (राजा) निपटाना है। चैटिंग के दौरान इसकी जानकारी भी मिली है। उपवास का बहाना, पति के murder के बाद सोनम  मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रोज चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जेल में उनके लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष खाना दिया जा रहा है। बता दें कि सोनम ने पति राजा की हत्या वाले दिन अपनी सास को कहा था कि उसका व्रत है, और पुलिस जांच में पता चला था कि उसने लौटकर बढ़िया खाना खाया था। बता दें कि सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। उनका खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत न बिगड़े। डॉक्टरों की सलाह पर उनके लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की गई है।  क्या दिया जा रहा खाने में? बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो। अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।    

मध्य प्रदेश में आज 15 जून तक दस्तक देगा मानसून, इस जिले से करेगा धमाकेदार एंट्री

भोपाल   मध्यप्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तेज आंधी-बारिश का दौर जारी है।। सागर-खंडवा में बारिश के चलते कई पेड़ उखड़ गए। वहीं ग्वालियर में लोग गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई दिनों से महाराष्ट्र-छग में ठहरे मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है किआज  15-16 जून तक मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा।आज  15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि दो से तीन तरह की स्थितियां बनने से एमपी के कई जिलों में आज 15 जून से बारिश की संभावना है। बारिश का दौर दो से तीन दिन रहेगा। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती सिस्टम उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। यह सिस्टम एक ट्रफ के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। आज 15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रतार से हवा चलेगी। 15 जून को ऐसा होगा मौसम भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। 16 जून को ऐसा होगा मौसम मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में हल्की बारिश होने की संभावना है।

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 10वीं 12वीं प्रवेश हुए जारी, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था, ये रहेंगे नियम

भोपाल  मध्य प्रदेश में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। MPBSE ने प्रवेश पत्र mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। द्वितीय परीक्षा में केवल 65 प्रतिशत छात्रों ने ही आवेदन किया है। परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई तक सुबह 9 से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 3.31 लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन किया एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए 3.31 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है,जबकि दोनों कक्षाओं में 5.10 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। यानी द्वितीय परीक्षा में 65 प्रतिशत विद्यार्थी ही शामिल होंगे।  बता दें कि इस साल पहली बार मप्र बोर्ड की पूरक परीक्षा के बदले द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।10वीं की 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से 05 जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के मुख्य बिंदु 1- प्रदेश भर में 1306 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए गए हैं। 2- इस बार भी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। 3- दोनों परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 4- विद्यार्थियों को केंद्र पर एक घंटा पहले यानी सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक विद्यार्थी को प्रवेश दिया जाएगा। 5- प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 जून से 25 जून के बीच संचालित की जाएगी। इसकी तारीख संबंधित स्कूलों से विद्यार्थियों को मिलेगी परीक्षा कार्यक्रम और समय 10वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 26 जून तक 12वीं कक्षा की परीक्षा: 17 जून से 5 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षाएं: 17 जून से 26 जून के बीच परीक्षा समय: सुबह 9  बजे से दोपहर 12 बजे तक इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ – इस विशेष परीक्षा में वे छात्र भी भाग ले सकेंगे जो— – मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे – किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए – देर से पहुंचे और परीक्षा नहीं दे सके – श्रेणी सुधार के इच्छुक हैं  

2047 तक MP में वृद्धों की संख्या 57 लाख से बढ़कर 1.82 करोड़ हो जाएगी, युवा आबादी बढ़ने की बजाय घटेगी-रिपोर्ट

भोपाल  1999 में बुजुर्गों के लिए बनी मप्र वृद्धजन नीति में 25 साल बाद सुधार की कवायद शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मप्र समेत पूरे देश में प्रजनन दर घटती जा रही है। यानी धीरे-धीरे युवाओं की संख्या घट रही है  मध्य प्रदेश की राजधानी को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी का खिताब मिला है, कई मामलों में भोपाल देश में टॉप पर है, लेकिन प्रजनन दर के मामले में भोपाल देश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी सबसे पिछड़ा है. एक ओर जहां मध्य प्रदेश की प्रजनन दर 2.8 है, जो देश के औसत प्रजनन दर 2.3 से 0.5 अधिक है. वहीं भोपाल की प्रजनन दर 2.0 है, यानि यहां प्रति महिला दो बच्चे पैदा होते हैं. प्रजनन दर के मामले में पन्ना जिला अव्वल नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-2021 की रिपोर्ट के अनुसार “भोपाल में तेजी से प्रजनन दर घट रही है. प्रदेश में भोपाल इस मामले में सबसे निचले पायदान पर है. जबकि सबसे अधिक प्रजनन दर वाले जिलों में पन्ना है. वहां टीएफआर 4.1 है. इसी तरह शिवपुरी का 4.0, बड़वानी में 3.9, विदिशा में 3.9 और छतरपुर का टीएफआर 3.8 है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट इसी तरह यदि प्रदेश में टाप 5 सबसे कम प्रजनन दर वाले जिलों की बात करें तो इनमें भोपाल टीएफआर 2.0, ग्वालियर का 2.1, मंदसौर का 2.2, इंदौर 2.2 और दतिया जिले में प्रजनन दर 2.3 है.” आइडियल फर्टिलिटी रेट से कम भोपाल की दर बता दें कि प्रजनन दर यानि टोटल फर्टिलिटी रेट का आशय किसी क्षेत्र में प्रति एक हजार महिलाओं पर पैदा होने वाले बच्चों से है. इसका सीधा मतलब ये है कि संबंधित क्षेत्र की महिलाएं अपने प्रजनन काल में कितने बच्चों को जन्म देती हैं. इसी के आधार पर भविष्य की जनसंख्या का अनुमान लगाया जाता है. भारत में टीआरएफ 2.1 एक आइडियल प्रजनन दर है, लेकिन भोपाल इससे भी पीछे है. हालांकि ये पहली बार नहीं है, इसके पहले किए गए फैमिली हेल्थ सर्वे में भी भोपाल का टीएफआर 2.1 था. साल 2047 तक सबसे अधिक होगी बजुर्गो की संख्या मध्य प्रदेश में फर्टिलिटी रेट कम होने से बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ेगी. स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण मंत्रालय भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 20 से 29 साल के युवाओं की आबादी 1 करोड़ 54 लाख है, लेकिन आने वाले साल यानि वर्ष 2047 तक युवा आबादी बढ़ने की बजाय कम होने लगेगी. जिलेवार फर्टिलिटी रेट  इसके उलट वर्तमान में जहां 60 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की संख्या 57 लाख के करीब है, वो साल 2045 तक बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख से अधिक होगी. यानि 23 साल बाद मध्य प्रदेश की अधिकतर आबादी बुजुर्ग होगी. मध्य प्रदेश के इन जिलों में कम हुई प्रजनन दर यदि फैमिली हेल्थ सर्वे 2011-12 और 2019-21 की रिपोर्ट का विश्लेषण करें, तो भोपाल के मध्य प्रदेश में कई अन्य जिले भी हैं, जहां तेजी से फर्टिलिटी रेट घट रहा है, लेकिन यह आइडियल फर्टिलिटी रेट से अधिक है. इनमें पन्ना, शिवपुरी, बड़वानी, विदिशा और छतरपुर जिलों में टीएफआर तेजी से घट रहा है. जबकि अन्य जिलों में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इन 10 सालों में रीवा, सीधी, शाजापुर, सिवनी, धार और श्योपुर ऐसे जिले हैं, जहां टीएफआर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. भोपाल में इसलिए तेजी से घट रही प्रजनन दर नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि “मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रजनन दर अधिक है. इसका कारण लोगों में जागरुकता और परिवार नियोजन जैसे प्रबंधों का अभाव है. डॉ. रचना दुबे ने बताया कि भोपाल जैसे शहर में परिवार नियोजन को लेकर बड़े स्तर पर काम होता है. नसबंदी को लेकर यहां लोग ज्यादा जागरूक हैं. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नसबंदी को लेकर भी भ्रांतियां हैं, जिससे कई बार लोग परिवार नियोजन का सहारा नहीं लेते.”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा मठ पधारने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक कला संग्रहालय की स्वीकृति पर श्रृंगेरी शारदा पीठम ने माना आभार राज्य सरकार ने एकात्म धाम में भव्य ‘अद्वैत लोक कला संग्रहालय’ के लिए स्वीकृत किए 2195 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा मठ पधारने का आमंत्रण भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य ‘अद्वैत लोक कला संग्रहालय’ के निर्माण के लिए 2195 करोड़ राशि स्वीकृत करने पर कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा मठ प्रशासन ने आभार माना है। श्रृंगेरी शारदा पीठम के प्रशासक पी.ए. मुरली ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित कैबिनेट बैठक में अद्वैत लोक संग्रहालय को एकात्मता के वैश्विक केन्द्र (ए ग्लोबल सेंटर ऑफ़ वननेस) के रूप में विकसित करने का निर्णय ऐसिहासिक है। मुरली ने राज्य सरकार के प्रति गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह प्रयास न केवल जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की कालातीत शिक्षाओं को समर्पित एक भव्य स्मृति स्वरूप है, बल्कि समूचे विश्व में अद्वैत वेदांत के प्रकाश-स्तंभ के रूप में कार्य करेगा। मुरली ने कहा ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के अंतर्गत प्रथम चरण में 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा (स्टैचू ऑफ़ वननेस) का लोकार्पण भी श्रृंगेरी मठ के वेदज्ञ पंडितों और विद्वानों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्रृंगेरी मठ में आमंत्रित भी किया। उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने आज से 1200 वर्ष पूर्व कर्नाटक की पवित्र तुंगा नदी के तट पर श्रृंगेरी मठ की स्थापना की थी। चार आम्नाय पीठों में प्रथम यह मठ, ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी शारदाम्बा की दिव्य उपस्थिति से पावन है और सदा से ही यह मठ विद्या, आध्यात्म और परंपरा का पूज्य केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि सिंहस्थ : 2028 से पहले ओंकारेश्वर को उज्जैन की तरह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। यह स्थान प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन परिदृश्य में महत्वपूर्ण महत्व रखता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet