LATEST NEWS

अब तक लगभग 16 हजार ग्रामीण कृषकों ने लिया मात्र 5 रुपये में कृषि पंप नवीन विद्युत कनेक्शन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। योजना प्रारंभ से अब तक इस योजना का लाभ 16 हजार 545 ग्रामीण कृषकों को मिल चुका है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है। 4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं ने लिया मात्र 5 रुपये में घरेलू नवीन विद्युत कनेक्शन योजना का लाभ अब तक लगभग 4 हजार  ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिल चुका है। नवीन घरेलू एवं कृषि पंप स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए portal.mpcz.in पर मांगी गई आवश्यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।  

मुख्यमंत्री एकात्म धाम ओंकारेश्वर में शंकर प्रकटोत्सव में हुए सम्मिलित, पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा व आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली को राज्य सरकार एकात्म धाम के रूप में विकसित कर रही है, जो चरणबद्ध रूप से पूर्ण हो रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य ने अपने जीवन काल में अनेक महान कार्य किए। गुरु शंकराचार्य की चेतना शास्त्र परंपरा से हमारा परिचय कराती है। भारत को शक्ति संपन्न बनने के लिए ज्ञान, आध्यात्म, शास्त्र एवं शस्त्र सभी विधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों एवं संन्यासियों ने धर्म की स्थापना के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। शस्त्र के साथ शास्त्र की परंपरा का अद्भुत समन्वय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने धार्मिक नगरों में शराबबंदी की शुरुआत की है। शराब की दुकानें बंद कर दूध की दुकाने खोली जा रही है। दुग्ध उत्पादन को डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक पर्वों एवं त्यौहारों को समाज के साथ समारोहपूर्वक मनाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़ाव और सामाजिक आयोजनों के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को  आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और संस्कृति विभाग द्वारा एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर पंच दिवसीय ‘एकात्म पर्व‘ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने की। इस अवसर पर महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने एकात्म धाम की यज्ञशाला की पवित्र यज्ञ-वेदी में आहुति दी। उन्होंने यज्ञ की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साधु-संतों के साथ आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों का स्वागत कर “एकात्म धाम : एकात्मता की यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही अद्वैत वेदांत के आचार्य स्वामी विदितात्मानंद सरस्वती एवं प्रो. व्ही कुटुम्ब शास्त्री का अलंकरण किया गया। कार्यक्रम में अद्वैत जागरण युवा शिविर पर केंद्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम में संतों के वचनों का श्रवण कर ऐसा लगा जैसे गागर में सागर भर दिया हो। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष के लघु जीवन काल में इतने महान कार्य किये जो कल्पना से परे हैं। पाँच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में एकात्म के माध्यम से अद्वैत वेदान्त का वर्णन किया। सृष्टि में जगह-जगह कृष्णत्व नजर आया है। शंकराचार्य की दृष्टि हिमालय पर्वत के समान अद्वितीय थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमको सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का अवसर मिला है। वर्तमान काल में ज्ञान के साथ भारत को शक्ति संपन्न बनने की आवश्यकता है। जूना अखाड़ा में लोगों ने नागा सन्यासी बनकर धर्म की स्थापना के लिए सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया। आज शस्त्र के साथ शास्त्र के तालमेल की आवश्यकता है। विगत 1400 साल में शंकराचार्य के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और शस्त्रों का अद्वितीय रूप दिखाई देता है। पंचायतन भाव के साथ अपने देवों की पूजा करते हुए हमें एकात्मक के भाव को बनाए रखना है। जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पाखंडी और अज्ञानियों ने वेदों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए। जब देश वेद विमुख हो रहा था तो गुरू शंकराचार्य के रूप में भगवान स्वयं धरती पर आए। उनका आगमन न होता तो हम आज हिंदू, सनातनी और आर्य न होते। उन्होंने विविधता को तोड़ते हुए अद्वैत के माध्यम से एकत्व के सिद्धांत को प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि गीता भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प अत्यंत सराहनीय है। यह सत्य है कि गाय के बिना गति नहीं है, गीता के बिना मति नहीं है। अब गीता को गांव-गांव में पहुंचाना है। गुरू शंकराचार्य ने गीता पर भाष्य किया और इसमें अद्वैत और एकात्म के माध्यम से पूरे विश्व की एकता की बात कही गई है। एकात्म धाम में शंकराचार्य पर शोध होगा, चर्चाएं होंगी और विश्व व्यापी प्रचार-प्रसार होगा। नश्वर जगत में एकात्म का सिद्धांत सदैव विद्मान रहेगा। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव सनातनी मूल्य और सांस्कृतिक निष्ठा के साथ प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों का संचार हो और आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन हो, उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 को कैसे वैश्विक रूप से भव्यता प्रदान की जाये, इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक दूरगामी सोच रखते हैं। भगवान ने उन्हें इन कार्यों के लिए चुना है। माँ नर्मदा, क्षिप्रा और ओंकारेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यहां भेजा है। समारोह में बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा एकात्म धाम के उन्न्यन का कार्य 4चरणों में किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना की गई है, द्वितीय चरण में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय, अद्वैतलोक हेतु अतिशीघ्र निविदा जारी की जा रही है, जिसमें उनके जीवन दर्शन का विभिन्न तकनीकियों के माध्यम से

रचनात्मक सृजनशीलता और कला-कौशल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं विद्यार्थी

भोपाल मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इन दिनों कला एवं अभिव्यक्ति, नाट्य अभिनय, फोटोग्राफी, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, पारंपरिक नृत्य, क्षेत्रीय संगीत, हस्तकला एवं लोक कलाएँ, पारंपरिक खेलों, वित्तीय साक्षरता, व्यवसाय, मॉडल, डिज़ाइन, थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के साथ ही कविता और कहानियों की रचना जैसी अपनी अभिरूचियों के विकास में व्यस्त हैं। दरअसल प्रदेश के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक श्री राजीव तोमर ने बताया कि एक मई से प्रारंभ हुए ये समर कैम्प 20 मई 2025 तक संचालित होंगे। शासकीय विद्यालयों में अकादमिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों में रचनात्मक-सृजनशीलता, कला-कौशल के विकास के लिए इन समर कैम्प्स का आयोजन प्रदेश के समस्त सांदीपनी विद्यालयों, पीएमश्री विद्यालयों, उत्कृष्ट विद्यालयों और मॉडल विद्यालयों के साथ 500 से अधिक नामांकन वाले एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालयों में किया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के विभिन्न कौशलों जैसे आपसी सहयोग, टीमवर्क, समस्या समाधान, आपसी सामंजस्य, तार्किकता और नेतृत्व जैसे जीवन कौशल विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक जागरूकता, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा बोलने की क्षमता का विकास आदि हैं। समर कैम्प के आयोजन की अवधि सांदीपनी विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन सामान्यतः एक मई से 20 मई 2025 की अवधि में प्रातः 8 से 11 बजे तक किया जा रहा है। वहीं पीएमश्री उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा बोलने की क्षमता विकसित करने के लिये कक्षा-3 से 8 और कक्षा-9 से 12 के विद्यार्थियों के लिये समर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। कैम्प के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को भेजी गयी है। प्रदेश में 20 मई से अधिक अवधि तक समर कैम्प संचालन के संबंध में विद्यालय अपने स्तर पर निर्णय ले सकेंगे।  

लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बालिकाओं के भविष्य के प्रति आशा की नींव हैं: मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल प्रदेश में आज 2 मई को “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति आशा की नींव हैं। यह योजना बच्चियों को शैक्षणिक और लैंगिक समानता की सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि हमेशा अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास और मेहनत करते रहें। कभी भी जीवन के लक्ष्य से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। राज्य शासन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए बालिकाओं के उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी ले ली है। गरीब परिवारों की बच्चियों के कॉलेज शिक्षा के लिएआर्थिक सहायता दी जाती है। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने कहा कि जीवन में आर्थिक रूप से सक्षम बनना अत्यंत आवश्यक है। भविष्य के लिए आज से निर्धारित करें कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में आप कहाँ होंगे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए अपने आपको सशक्त बनाए। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बालिकाओं ने आत्मरक्षा के तरीकों का भी प्रदर्शन किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को सम्मानस्वरूप प्रमाण-पत्र वितरित किए।  

भारतीय रेल के लिए डिज़ाइन करें डिजिटल घड़ी, जीतें 5 लाख रुपए का राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल भोपाल मंडल भारतीय रेल के नवाचार प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रसार में सतत अग्रसर है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड द्वारा एक अनूठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें आम नागरिकों को भारतीय रेल के लिए नई डिजिटल घड़ी डिज़ाइन करने का आमंत्रण दिया गया है। भारतीय रेल की ओर से देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एक समान डिजिटल क्लॉक स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इस दिशा में घड़ी की डिज़ाइन को लेकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो आम जनता, स्कूली छात्रों एवं कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रतिभागियों को 1 मई से 31 मई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से डिज़ाइन प्रस्तुत करनी है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) श्री दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि डिज़ाइन तीन श्रेणियों—स्कूली छात्र (12वीं कक्षा तक), कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थी तथा पेशेवर—में आमंत्रित की गई है। सभी श्रेणियों को मिलाकर चयनित श्रेष्ठ डिज़ाइन को ₹5 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार ₹50,000 रुपए के रूप में दिए जाएंगे। डिज़ाइन भेजने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। प्रतिभागियों को वाटरमार्क रहित हाई-रेज़ोल्यूशन डिज़ाइन ईमेल आईडी contest.pr@rb.railnet.gov.in पर भेजनी है। साथ ही, डिज़ाइन के साथ उसका अवधारणा नोट और मौलिकता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय रेल की समय प्रबंधन की आधुनिक सोच और जनसहभागिता को दर्शाने वाला एक प्रेरक प्रयास है। भोपाल मंडल के नागरिक, विद्यार्थी, डिज़ाइनर और कलाकार इस अवसर का लाभ उठाएं और भारतीय रेल के साथ ‘समय’ को एक नई पहचान देने का गौरव प्राप्त करें।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- आने वाले वर्षों में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले वर्षों में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो पंचायतें अच्छा कार्य करेंगी, उन्हें विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। पंचायतों में सुविधा संपन्न पंचायत भवन बनाने के लिए राज्य सरकार 37.5 लाख और 48.5 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। इनमें एक भवन क्लस्टर स्तर पर होगा जिसमें सब इंजीनियर का कार्यालय भी बनाया जाएगा । यह बात मंत्री श्री पटेल ने दमोह जिले के जरारूधाम गौ-अभ्यारण में पंच-सरपंच सम्मेलन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में कही। संबल योजना में पारदर्शिता और त्वरित सहायता मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी दुर्घटना होने पर अब 24 से 48 घंटे के भीतर पीड़ित श्रमिक परिवार को सहायता राशि घर पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जरारूधाम क्षेत्र में पथरीले स्थान पर हरियाली लाने के लिए 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संतुलन में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण वहीं किया जाएगा जहाँ पौधों को जीवित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। विशेष रूप से नदियों के उदगम स्थलों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के समीप स्थित पंचायतों के लिए कार्य योजना भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार की जाएगी। गांवों की विकास योजनाओं के लिए मंथन का अवसर संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने कहा कि पंच-सरपंच सम्मेलन को ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर मंथन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है । उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से गांवों की रचना और विकास योजना को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हैंडपम्प और अन्य जल स्रोतों के सूखने की समस्या को जल रिचार्जिंग के माध्यम से हल किया जाएगा। पंच-सरपंच सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की कड़ी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि पंच-सरपंच सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की सबसे निचली लेकिन सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हर वर्ष जल स्तर 50-100 फीट नीचे जा रहा है, इसलिए पुराने कुएं, बावड़ियों का संरक्षण आवश्यक है। गांवों को मिलेगा सिंचाई और पीने के पानी का स्थायी समाधान सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड की एक-एक इंच ज़मीन को पानी से सींचने का संकल्प लिया गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना और छोटे बांधों से क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान किया जाएगा।  

WAVES 2025 : वैश्विक मंच पर अमृतस्य मध्यप्रदेश ने बिखेरी अतुलनीय मध्य प्रदेश की अनुपम छटा

भोपाल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में मध्यप्रदेश अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बना रहा है। वेव्स के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में “अमृतस्य मध्यप्रदेश” समवेत नृत्य नाटिका ने अपनी अद्भुत और ओजपूर्ण प्रस्तुति से “अतुलनीय मध्य प्रदेश” की अनुपम छटा बिखेरी। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, समृद्ध पर्यटन, इतिहास, कला और परंपराओं को दर्शाया गया। इसमें हृदयप्रदेश के सांस्कृतिक रंग, सघन वन, ऐतिहासिक स्थल, टेक्सटाइल, परंपराएं आदि की अनुभूति और आनंद दर्शकों ने लिया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में इस नृत्यनाटिका में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कुचिपुड़ी के साथ ही मध्यप्रदेश के बधाई, बरेदी, मटकी, गोंड, जैसे लोकनृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। इसके अलावा नृत्यनाटिका में श्री मुमताज खान के निर्देशन में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल जैसे महेश्वरी, चंदेरी, बाग के वैभव को दर्शाता एक विशेष वॉक हुआ। प्रदेश की अध्यात्मिक चेतना का हुआ संचार अमृतस्य मध्य प्रदेश एक मनमोहक समवेत नृत्य-नाट्य प्रस्तुति है जो दर्शकों को भारत के हृदय—मध्य प्रदेश—की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ती है। यह प्रदर्शन केवल नृत्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो हमें हजारों वर्षों पुराने इतिहास, भक्ति, प्रेम, प्रकृति और कला की लय में ले जाती है। प्रस्तुति की शुरुआत भीमबेटका की प्रागैतिहासिक गुफाओं से हुई, जहां मानव सभ्यता की पहली झलक मिलती है। खजुराहो के मंदिरों में नृत्य और मूर्तिकला का सुंदर संगम, और सांची के स्तूप की शांति दर्शकों को आध्यात्मिक गहराइयों में ले गई। चित्रकूट की पावन भूमि पर, भगवान राम की कथा को भावपूर्ण मुद्राओं में पिरोया गया। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता, और भगवान शिव की उपस्थिति, इस नृत्यगाथा में भक्ति का उग्र रूप भर देती है। ग्वालियर का ऐतिहासिक किला, मांडू की प्रेम कहानी, और ओरछा के भव्य मंदिर – इन सभी को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया गया। मनुष्य व प्रकृति के प्रेम का अनूठा संगम प्रकृति की शक्ति को बांधवगढ़, कान्हा और पेंच के जंगलों में घूमते बाघों, और जबलपुर की संगमरमर की चट्टानों की सुंदरता से दर्शाया गया है। प्रकृति से ही प्रेरणा लेकर पारंपरिक महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट की पोशाकें राज्य की शिल्प विरासत का गौरवगान करती हैं। इन्हें भी सुंदर रूप से मंझे हुए कलाकारों ने मंच पर प्रदर्शित किया। अंत में, नर्मदा नदी की आरती के साथ यह यात्रा चरम पर पहुंची—यह एक ऐसा क्षण रहा जहां आत्मा, प्रकृति और ईश्वर एक लय में बहते रहे। गौरतलब है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) का आयोजन मुंबई में 4 मई 2025 तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 मई को इसका भव्य शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश इस अयोजन में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। मध्यप्रदेश “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नृत्य-नाटिका, नई मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के साथ प्रमुख भागीदारी कर रहा है। AVGC-XR नीति 2025: मध्य प्रदेश बनेगा भारत का रचनात्मक केंद्र कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार, 3 मई को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ : मध्य प्रदेश — अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री संंजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम एवं एमसीसीआईए एनिमेशन व गेमिंग कमेटी के चेयरमैन श्री आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर व सीईओ श्री ज्योर्तिमय सहा और क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज़ की सीईओ शोभा सेंट सम्मिलित रहेंगे। मॉडरेडर की भूमिका लेखक व पत्रकार श्री नमन रामचंद्रन निभाएंगे। इस  पैनल डिस्कशन का उद्देश्य अग्रणी उ‌द्योग हितधारकों के साथ जुड़ना और मध्यप्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्रों में संभावनाओं और अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

सकल हिंदू समाज ने भोपाल के 26 स्थानों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल हिंदू समाज की बेटियों और महिलाओं को के षड्यंत्रों में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाओंं का शहर के 26 स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रदर्शन शूरू हो गया। सकल हिंदू समाज नगर के बोर्ड ऑफिस चौराहा, बीमा कुंज,अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर,बैरागढ़, आशिमा माल,करोंद चौराहा,नादरा बस स्टैंड,डीआइजी बंग्ला सहित 26 स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में युवतियां, महिलाएं, युवा, समाज के सभी वर्गों के नागरिक शामिल हैं।   नादरा बस स्टैंड पर विराट विरोध प्रदर्शन इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं बेटियां उपस्थित रही।कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से आरोपित को फांसी पर भी लटकाया गया। ओल्ड भोपाल के वाजपेई नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर उतरी मैदान में। लव जिहाद के खिलाफ आरोपितो को फांसी की सजा की मांग की। पहचान छुपाकर मासूम छात्राओं को बना रहे लव जिहाद का शिकार ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पार्षद और एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामलें में सदर बाजार पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कादरी के साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया है। इन पर दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। पहलगाम हमले के विरोध में बिते सप्ताह बड़वाली चौकी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा डाले। वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने नाराजगी जताई और खुद सदर बाजार थाने जा पहुंचे। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर बचने की कोशिश की मगर गुरुवार शाम हिंदू संगठन(बजरंग दल) ने मौर्चा संभाल लिया। तीन घंटे थाना घेरा और कहा कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार करो। आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया और टीआई यशवंत बड़ौले के निलंबन की मांग भी की। जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। शनिवार को पुलिस एक्शन में आई और कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर प्रवृति का मामला बताते हुए दोनों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। टीआई के मुताबिक आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196(1)(बी) के तहत कायमी की है। इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उधर वीडियो में नजर आ रहे रेहान खान,कमाल खान सहित अन्य की भूमिका की जांच चल रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी बेटियों, बहनों और माताओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार हमेशा आगे रही है। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हमारी तत्कालीन सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना तैयार कर 1 अप्रैल 2007 से लागू की थी। यह योजना बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और प्रदेश के जेंडर रेश्यो में उत्तरोत्तर सुधार के लिए विश्व की एक अद्भुत योजना है। इसमें बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और उनका विवाह होने तक भी सरकार द्वारा अभिभावकों को आर्थिक सहायता दी जाती हैं। ताकि बेटियों को कोई भी माता-पिता खुद पर बोझ न माने, बेटियों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता से मुक्त रहें और सिर्फ उनके सुनहरे भविष्य के निर्माण में ही अग्रसर रहें। इस योजना को आशातीत प्रतिसाद मिलने से प्रदेश में जेंडर रेश्यो में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस (2 मई) के अवसर पर स्टेट हैंगर परिसर में पौध-रोपण के पश्चात लाड़ली लक्ष्मियों को संबोधित कर रहे थे। बेटियां ही हैं हमारी महालक्ष्मी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के तहत भोपाल जिले की 25 से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों के साथ आम, आंवला, संतरे और नींबू के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि बेटियां ही हमारी महालक्ष्मी हैं, अष्टलक्ष्मी हैं और हमारी भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी को सदैव ही पूजा जाता है। बेटियों से ही हमारे घरों में रौनक है। यह अभियान हमें अपनी बच्चियों का भविष्य संवारने के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के हर माता-पिता को अपनी बेटियों के नाम एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उस पौधे का अपनी संतान की तरह ही पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ से अब तक 50 लाख 45 हजार से अधिक लाडली लक्ष्मियों का पंजीयन किया जा चुका है। कार्यक्रम में आईं सभी लाड़ली लक्ष्मियों ने फूल देकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और उनके साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मियों को दुलार किया, मेहनत से पढ़ाई करने की मनुहार की और बच्चियों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाये। बेटियां खूब पढ़ें-लिखें, आगे बढ़ें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की शुभकामनाएं देते कहा कि वे जितना अधिक हो सके, खूब पढ़-लिखकर अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ें। उनके भविष्य की चिंता हमारी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियों को हर कदम पर जरूरी मार्गदर्शन और मदद मुहैया कराई जाएगी। नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच लिंग अनुपात में सुधार बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना अप्रैल 2007 से मध्यप्रदेश में लागू की गई थी। प्रदेश की बालिकाओं को मिलने वाले लाभ को स्थायी बनाने के लिए सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) अधिनियम 2018 लागू किया गया, जो प्रत्येक बालिका को मिलने वाली राशि की गारन्टी प्रदान करता है। पहले से संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए लाडली बालिकाओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की स्वीकृति दी गई। इसके अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस का उत्सव हर साल 02 मई को आयोजित किया जाता है। बालिकाओं को मिलने वाले लाभ लाड़ली लक्ष्मी प्रकरण की स्वीकृति के उपरांत 1 लाख 43 हजार रूपये का आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जाता है। योजनान्तर्गत बालिकाओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये, कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4000 रूपए, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपए छात्रवृत्ति की राशि ई-पेंमेंट के माध्यम से दी जाती है। लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12 वीं के पश्चात् स्नातक अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रम में (पाठयक्रम अवधि न्यूनतम दो वर्ष) प्रवेश लेने पर 25000 रूपए की प्रोत्साहन राशि 2 समान किश्तों में पाठ्यक्रम अवधि के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जाती है। योजना के अंतर्गत एक लाख रूपए का भुगतान 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर संबंधित लाड़ली लक्ष्मी को किया जाएगा, बशर्ते हितग्राही बालिका कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो चुकी हो और उसकी शादी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 में उल्लेखित न्यूनतम विहित आयु पूरी करने के बाद ही हुई हो। अब तक 12.85 लाख बालिकाओं को मिली छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ से अब तक प्रदेश में 50.45 लाख से अधिक बालिकाओं का पंजीयन किया जा चुका है। इनमें से 12.85 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में 648.63 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में यूनि-पे के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान में सहभागिता करते हुए आज बेटियों के साथ ही पौध-रोपण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। 

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने रहवासियों से कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों का भ्रमण के दौरान रहवासियों से कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे । उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर सफाई करने के लिए कहे । उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने आज गोविंदपुरा क्षेत्र के खेजड़ा में नाली निर्माण , स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भानपुर मल्टी के रहवासियों से भेंट कर जल आपूर्ति की समय सीमा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में 40 लाख की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग से भानपुर मल्टी तक सड़क कार्य का भूमिपूजन किया । भानपुर मल्टी के रहवासियों के घरों के चारों तरफ गंदगी देख अप्रसन्नता प्रकट की । महोली में भ्रमण के दौरान स्थानीय रहवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और स्थानीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। स्थानीय रहवासियों ने सांस्कृतिक उत्सव के लिए बने शेड के आस पास बाउंड्रीवाल, सीवेज, पेयजल आपूर्ति समस्या से अवगत कराया है । उन्होंने समस्याओं का जल्द और स्थाई समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए । साथ ही हाईमास्ट लाइट लगाने को भी निर्देशित किया है। महोली के शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर पेवर ब्लॉक लगवाए जाएंगे और कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने दामखेड़ा में रोड नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्या का निराकरण किया। इकोग्रीन पार्क में रहने वाले 150 परिवारों ने बिल्डर के द्वारा की जा रही गलत कार्रवाई से राज्यमंत्री को अवगत कराया। दरअसल, बिल्डर कॉलोनी वालों को बिजली विभाग के मीटर लगाने के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है और बिल्डर द्वारा कॉलोनी वालों से मनचाही दर से बिल की वसूली की जा रही है। कोलुआ कलां के रहवासियों ने रोड चोड़ीकरण की मांग की है। सड़क चौड़ीकरण करने के लिए पहले अतिक्रमण हटाए जाएंगे, उसके बाद रोड का कार्य किया जाएगा। यहां पर शासकीय माध्यमिक शाला की जर्जर हो रही बिल्डिंग की मरम्मत कराई जाएगी। कैलाश नगर सेमरा में स्ट्रीट लाइट, नाली, सड़क निर्माण व सफाई नहीं होने की शिकायत रहवासियों ने की। इस दौरान पार्षद श्रीमती शकुन लोधी, श्री राजू लोधी, श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़, मंडल अध्यक्ष नीलेश गोर सहित बड़ी संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क

भोपाल टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 का सफल आयोजन राज्य में आईटी, डेटा सेंटर, एआई और स्टार्ट-अप ईको सिस्टम के तेजी से हो रहे विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस आयोजन में कई नामी कंपनियों ने राज्य में अपने नए निवेश, विस्तार और योजनाओं की घोषणा की, जो रोजगार और नवाचार के नए अवसरों का सृजन करेगी। पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क पंचशील रियल्टी ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 1.2 मिलियन वर्ग फीट के आईटी और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कंपनी पहले से ही देशभर में 31.7 मिलियन वर्ग फीट प्रीमियम रियल एस्टेट बना चुकी है। इंदौर में यह प्रोजेक्ट आईटी और आईटीईएस कंपनियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य में आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। इससे आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम क्षेत्रों की कंपनियों के लिये इंदौर महत्वपूर्ण स्थान बनेगा। पंचशील ब्लैकस्टोन समूह के साथ मिलकर नवी मुंबई में भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब बना रही है, जो 65% तक नवकरणीय ऊर्जा पर चलेगा। पंचशील रियल्टी के चेयरमैन श्री अतुल चोराडिया का कहना है कि इंदौर में आईटी पार्क की शुरुआत हमारे लिए गर्व का विषय है। राज्य का प्रगतिशील दृष्टिकोण, निवेशक अनुकूल नीतियाँ और बुनियादी ढांचा इसे निवेश के लिए आदर्श राज्य बनाते हैं। यह परियोजना विश्वस्तरीय ईको सिस्टम विकसित करेगी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड राज्य में उन्नत तकनीकों का करेगा विकास भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) देश की एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जो वर्ष 1954 से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा दे रही है। भेल ने सशस्त्र बलों को मिशन क्रिटिकल रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम दिये हैं। भेल ने प्रदेश में अपने रक्षा सॉफ्टवेयर विकास केंद्र (SDC) के विस्तार की घोषणा की है। यह केंद्र एआई, डेटा एनालिटिक्स, रडार, साइबर सुरक्षा और अन्य उन्नत तकनीकों पर काम करेगा, साथ ही स्मार्ट सिटीज, डिजिटल एग्रीकल्चर, हेल्थ मेनेजमेंट सिस्टम और ई-गवर्नेस जैसे क्षेत्रों में भी योगदान देगा। भेल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने कहना है कि हमारे एआई केंद्र का विस्तार भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम है। मध्यप्रदेश का वातावरण इसके लिए आदर्श है। सीटीआरएलएस करेगी राज्य में डेटा सेंटर स्थापित एशिया की सबसे बड़ी रेटेड 4 डेटा सेंटर कंपनी सीटीआरएलएस डेटा सेंटर्स लिमिटेड कंपनी भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही है। यह कंपनी देशभर में 15 से ज्यादा डेटा सेंटर संचालित कर रही है। यह सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी निवेश कर रही है और कंपनी ने वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की मध्यप्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना है। कंपनी भारत की एआई क्रांति को शक्ति प्रदान करने के लिये राज्य की प्रगतिशील नीतियों, विद्युत सरपल्स स्थिति और मजबूत कनेक्टिविटी का लाभ उठा रही है। संस्थापक अध्यक्ष और एमडी, सीटीआरएलएस श्री श्रीधर पिन्नापुरेड्डी का कहना है कि राज्य डेटा सेंटर उद्योगों को कई तरह के प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान कर रहा है। हम सरकार के साथ मिलकर राज्य के डेटा सेंटर उद्योग को बढ़ावा देंगे और सशक्त करेंगे।” वर्की ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन में करेगा निवेश वर्की, जो कभी एक स्टार्ट-अप था, अब भारत के शीर्ष ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदाताओं में शामिल हो गया है। इंदौर और भोपाल में इसके संचालन से 10 हजार से से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। आईटी कंपनी के लिए आवश्यक इन्‍फ्रास्ट्रक्चर विकसित होने से 70 से अधिक कंपनियों की स्थापना राज्य में हुई है। कंपनी स्टार्ट-अप, आईटी उद्योगों के लिये आधुनिक, उच्च स्तरीय वर्क स्पेस और प्लग-एंड-प्ले कार्य स्थल की सुविधा प्रदान करताक है। वर्की के फाउंडर श्री सावन लड्ढा का कहना है कि मध्यप्रदेश हमारी मातृभूमि है और हम यहां अधिक व्यवसाय और नौकरियां लाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। कास्टएनएक्स प्राइवेट लिमिटेड की ईएसडीएम क्षेत्र में निवेश का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कास्टएनएक्स प्रॉयवेट लिमिटेड की राज्य में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक हार्डवेयर सॉल्यूशंस क्षेत्र में निवेश की योजनाएँ हैं। कंपनी के एमडी और सीईओ श्री मनोज मोदी का कहना है कि राज्य की नई आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति-2023 से हमें वित्तीय एवं गैर वित्तीय सहयोग मिला है। राज्य की नवीन नीति ने हमें विकास और नवाचार के लिए प्रेरित किया है। आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन देगा रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन राज्य में इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा। यह संस्था अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से राज्य के स्टार्ट-अप्स को गाइड करेगी और उन्हें फंडिंग दिलाने में भी मदद करेगी। दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के सीईओ, श्री आदित्य एसजी व्यास ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवाचार और औद्योगिक विकास केन्द्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र स्टार्ट-अप्स को मार्गदर्शन और फंडिंग के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगा। इससे राज्य में उ‌द्यमिता और नवाचार को बल मिलेगा।” रैकबैंक और नीव क्लाउड के निवेश से एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओ का होगा विकास इंदौर में स्थापित रैकबैंक और उसकी सहयोगी कंपनी नीव क्लाउड भारत में एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ये कंपनियाँ उच्च घनत्व वाले ग्रीन डेटा सेंटर बना रही हैं और भारत के पहले एआई-क्लाउड प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही हैं।

वर्ल्ड योग कांग्रेस-2025; एकता और अंतर्दृष्टि की यात्रा है : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने जर्मनी के शांतिपूर्ण वातावरण में स्थित बाइड माइनबर्ग के योग विद्या आश्रम में आयोजित पांचवे यूरोपीय योग सम्मेलन एवं तीसरे विश्व योग महासम्मेलन के मंच “यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस -2025” में वर्चुअली सहभागिता की। मंत्री श्री परमार ने महासम्मेलन में सहभागी योग एवं आध्यात्म नेतृत्वकर्ताओं, योग साधकों एवं उपस्थित जर्मनी के नागरिकों को वर्चुअली संबोधित किया एवं आयोजकों को महासम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री परमार ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे, मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन निवासी डॉ. विक्रांत सिंह तोमर को वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई भी दी। श्री परमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की उज्जैन नगरी के डॉ विक्रांत सिंह का, इस वैश्विक महासम्मेलन में देश की ओर से प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव का विषय है। श्री परमार ने कहा कि उज्जैन एक ऐसा नगर है जो योग, तंत्र, वेद और साधना की हजारों वर्षों पुरानी परम्परा का केंद्र रहा है। इस वैश्विक महासम्मेलन में मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक चेतना, वैश्विक मंच पर अभिव्यक्त हो रही है। मंत्री श्री परमार ने हिंदी भाषा में ही अपना उद्बोधन दिया, उनके उद्बोधन के साथ उसका जर्मनी भाषा में अनुवाद उपस्थितजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल योग की भौतिक अभिव्यक्ति है बल्कि एक जीवंत संदेश भी है कि योग, अब एक देश या संस्कृति तक सीमित नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता की साझी विरासत है। श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन जर्मनी जैसे देश में होना भी गौरव की बात है, जहां भारतीय योग एवं आयुर्वेद पर गहन शोध हो रहे हैं। श्री परमार ने कहा कि योग का महत्वपूर्ण संदेश है, वसुधैव कुटुंबकम्। आज जब विश्व अनेक प्रकार के तनावों, संघर्षों और असंतुलनों से गुजर रहा है तब योग ही वह अमृत है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन दे सकता है। श्री परमार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि वैश्विक जागृति का केंद्र बने। श्री परमार ने कहा कि हम सभी संकल्पित हो कि योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक पूर्ण जीवनशैली के रूप में प्रचारित करेंगे। योग के यम-नियम, ध्यान और समाधि जैसे मूल स्तंभों को पुनः विश्वमंच पर स्थापित करेंगे। श्री परमार ने कहा कि योग को मूल भारतीय भाव के साथ प्रचारित करने का संकल्प लेना होगा, जिसमें सर्वजन हिताय और आत्मा की शुद्धि का समावेश हो। श्री परमार ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग की आत्मा को अपनाने और फैलाने की बात भी कही। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस; विविध व्याख्यानों, कार्यशालाओं, सत्संगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समृद्ध रही। इसमें वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के अध्यक्ष सतगुरु स्वामी अमृता सूर्यानंद, योग विद्या आश्रम के संस्थापक श्री सुखदेव और स्वामिनी आत्मप्रकाशानंदा जैसी विविध प्रतिष्ठित विभूतियाँ सम्मिलित हुई। “शांति-समरसता-एकता” की प्रेरणादायक थीम के अंतर्गत, विश्व भर के योगाचार्य, विविध आध्यात्मिक नेतृत्व एवं योग साधक; योग के माध्यम से एकता और कल्याण के इस उत्सव सम्मेलन में एकत्रित हुए। ज्ञातव्य है कि जर्मनी स्थित योग विद्या आश्रम, यूरोप का सबसे बड़ा योग आश्रम है, जो शिवानंद परंपरा का पालन कर रहा है। आश्रम में एक अत्यधिक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भगवान शिव जी (महाकाल) की दिव्य प्रतिमा से युक्त एक पवित्र कक्ष की स्थापना की गई है, जिसे “श्री महाकाल मंदिर उज्जैन” के रूप में समर्पित किया गया है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, पार्टियों में खड़े होकर नहीं करें भोजन

इंदौर वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसकी मुख्य वजह अस्वस्थ जीवनशैली मानी जाती है। जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और नींद का अभाव लोगों के वजन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह केवल एक शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है। आजकल के खानपान में अधिक कैलोरी, वसा और चीनी होती है। मोटापे के कारण शरीर में कई समस्याएं पनपने लगती हैं। जैसे किसी भी काम करने में मोटापे से ग्रसित व्यक्ति जल्दी थकने लग जाता है। इसके अलावा सांस फूलना, नींद में गड़बड़ी, जोड़ों में दर्द और आत्मविश्वास की कमी। इसके अलावा मोटापा मधुमेह, उच्चरक्तचाप, हार्ट अटैक और कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बाहर का फास्ट फूड, माइक्रोवेव में बना भोजन और फ्रिज में रखा बासी खाना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। दिनभर बैठकर काम करना, टीवी या मोबाइल पर घंटों समय बिताना भी शरीर में चर्बी जमा होने का कारण बनता है। कुछ अन्य कारणों में आनुवंशिकता (जैसे माता-पिता से मिले मोटापे के जीन), हार्मोनल गड़बड़ी, नशे की लत शामिल हैं। ऐसे करें मोटापे पर नियंत्रण मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले हमें जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करना चाहिए। हम आसान उपाय अपनाकर इसपर नियंत्रण कर सकते हैं। स्वस्थ आहार लें। भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन को शामिल करें। जंक फूड, तली चीजों और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं। नियमित व्यायाम करें। रोज कम से कम 30 मिनट टहलना, दौड़ना, साइकिल चलाएं। तनाव से बचें। ध्यान, प्राणायाम और सकारात्मक सोच तनाव को कम करने में सहायक हैं। नींद में सुधार करें। रोजाना एक तय समय पर सोना और उठना, सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूरी रखना नींद को बेहतर बनाता है। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद भी जरूरी है। होम्योपैथी से भी मिलता है लाभ होम्योपैथिक चिकित्सा में भी मोटापे के लिए कई असरदार दवाएं मौजूद हैं, जो शरीर की प्रकृति और मानसिक लक्षणों के आधार पर दी जाती हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दवा देती हैं। एसपी सिंह, होम्योपैथिक चिकित्सक के अनुसार मोटापे के इलाज के लिए कोई एक दवा सभी के लिए कारगर नहीं होती। बल्कि डाॅक्टर व्यक्ति की आदतें, आहार, सोच और शरीर की बनावट के अनुसार दवा निर्धारित करते हैं। ये दवाएं शरीर के मेटाबालिज्म को सुधारती हैं और अतिरिक्त वसा को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करती हैं। इलाज के साथ ही उचित आहार, पानी का सेवन और नियमित व्यायाम जरूरी है। लेकिन हमेशा बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवाई नहीं लेना चाहिए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet