LATEST NEWS

बड़वानी में शिक्षा की दुर्दशा:गाय-बकरियों के तबेले में ठूंसे गए 40 आदिवासी बच्चे!

बड़वानी नरेश रायक सरकार करोड़ों रुपये शिक्षा पर खर्च करने के दावे करती है, मगर हकीकत यह है कि जिले में 40 आदिवासी बच्चों का भविष्य पशुबाड़े में दम तोड़ रहा है। जिस जगह गाय-बकरियां बांधी जाती हैं, वहीं बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं। गोबर की बदबू, गंदगी से भरी जमीन और संक्रमण का खतरा—यही है इस ‘तबेला स्कूल’ की असली तस्वीर। क्या यही है “शिक्षा का अधिकार”? बच्चे जमीन पर ठूंसे हुए बैठते हैं। बरसात में कीचड़, गर्मी में असहनीय दुर्गंध। सवाल सीधा है—  क्या आदिवासी बच्चों की शिक्षा की कीमत इतनी सस्ती है? क्या जिम्मेदार अधिकारी कभी अपने बच्चों को ऐसे माहौल में पढ़ने भेजेंगे? जिम्मेदार कौन? जर्जर/अपर्याप्त भवन की आड़ में पशुबाड़े में स्कूल चलाना किसकी अनुमति से? शिक्षा विभाग और प्रशासन की निगरानी कहां है? क्या स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कोई आपत्ति दर्ज की? ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद सिर्फ “अस्थायी व्यवस्था” का बहाना दिया गया। मगर यह अस्थायी इंतजाम कब तक चलेगा? महीनों से बच्चे तबेले में बैठकर पढ़ रहे हैं। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, यह भविष्य के साथ खिलवाड़ है बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिले में यदि बच्चों को सम्मानजनक कक्षा कक्ष भी नसीब न हो, तो विकास के दावे खोखले साबित होते हैं। अब देखना है—  क्या प्रशासन तुरंत वैकल्पिक भवन की व्यवस्था करेगा? या फिर ‘तबेला स्कूल’ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था का स्थायी प्रतीक बन जाएगा? बच्चों की पढ़ाई पशुबाड़े में और भाषण स्मार्ट क्लास के—यह दोहरी तस्वीर आखिर कब बदलेगी?

छिंदवाड़ा में टी.राजा ने कहा—वंदे मातरम गाना जरूरी, धमकियों और इनाम की घोषणा के साथ राज की तैयारी

छिंदवाड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर  शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बजरंग दल द्वारा ‘हिंदू गर्जना रैली’ निकाली गई, जिसके बाद एक धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा में तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शिवाजी-संभाजी के पराक्रम का किया उल्लेख अपने संबोधन में टी. राजा सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी के शौर्य और बलिदान का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना समय की आवश्यकता है। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक समर्थन जताया।  टी. राजा ने कहा- कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन बच गया तो सख्त जवाब देंगे। उन्होंने “नो केस, नो FIR” की मांग भी रखी और कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे भाजपा विधायक ने कहा- कि उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देंगे। सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता की अपील विधायक ने गौ संरक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव जैसे विषयों पर जागरूकता की आवश्यकता बताई। उन्होंने परिवारों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने कुछ समकालीन राजनीतिक मुद्दों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को लेकर अपनी राय भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतिहास को संतुलित और तथ्यों के आधार पर समझने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर विश्व हिंदू परिषद के अरविंद प्रताप सिंह और जिला संयोजक नरेंद्र पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा से पूर्व विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने देशभक्ति और वीरता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। अपने संबोधन के अंतिम भाग में विधायक ने जनसंख्या संतुलन और भविष्य की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए समाज से एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। टी. राजा बोले- राजनीति कीचड़, मैं खुद फंस चुका धर्मसभा को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि राजनीति कीचड़ की तरह है, जिसमें मैं खुद फंस चुका हूं। अपने बच्चों को इसमें नहीं फंसाना चाहता। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को धर्म के लिए समर्पित करने की शिक्षा देंगे। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का जिक्र करते हुए धार्मिक समर्पण की बात कही। ओवैसी बंधुओं पर बोले- वे हमेशा मेरी चिंता करते हैं सभा के दौरान टी. राजा सिंह ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने खुद को उनका “जीजा” बताते हुए कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते हैं। टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले बयान पर राजा ने कहा कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े। वह टीपू सुल्तान नहीं टीपू शैतान है। सीएम मोहन यादव को हिंदुओं का समर्थन है राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर कहा कि उन्हें “दूसरों के वोट” की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हिंदुओं का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के टुकड़े करने की सोच रखने वालों को सुविधाएं देना बंद किया जाना चाहिए। मंदिर से शुरू होकर दशहरा मैदान तक पहुंची रैली इससे पहले रैली दादा धूनी वाले दादा मंदिर से शुरू हुई। बड़ी संख्या में लोग भगवा ध्वज और पट्टियां लिए शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली दशहरा मैदान पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित की गई। अंत में लोगों को देश रक्षा की शपथ दिलाई गई। हिंदुओं के हित में काम करने वाले नेताओं को चुनने की अपील भी की गई। ओवैसी बंधुओं पर साधा निशाना ओवैसी बंधुओं और टीपू सुल्तान पर बयान अपने भाषण के दौरान टी. राजा सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। टीपू सुल्तान को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने असहमति जताई और उन्हें हिन्दू विरोधी बताया। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दुओं को सतर्क और जागने की सलाह दी। 

इंदौर में शोर पर लगाम: डीजे और ऊंची मीनारों के माइक पर बैन, स्पीकर लाउड हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

इंदौर  परीक्षा के दिनों में तेज लाउडस्पीकर बजाना इंदौर में पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इसके चलते कई स्थानों पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त भी किए गए हैं. इस बीच इंदौर महापौर ने धार्मिक स्थलों की मीनारों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने की भी मांग की है. दरअसल, विगत कई दिनों से इस तरह की शिकायतें महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पास पहुंच रही थीं कि शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में तेज लाउडस्पीकर बजाने पर डीजे और लाउडस्पीकर जब्त किए गए हैं लेकिन मस्जिदों की मीनरों पर लगे लाउडस्पीकर से अभी अलग-अलग समय पर व्यापक ध्वनि प्रदूषण हो रहा है. इन इलाकों की मीनारों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा वहीं, अत्यधिक ऊंचाई पर लगे स्पीकरों से आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है. महापौर ने बताया कि उन्हें वार्ड 72 (लोकमान्य नगर), वार्ड 41 और वार्ड 48 के निवासियों से ध्वनि प्रदूषण को लेकर अधिक शिकायतें मिली हैं. लोगों का कहना है कि मीनारों पर लगे ऊंचे लाउडस्पीकरों की आवाज पूरे क्षेत्र में फैलती है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है. ध्वनि प्रदूषण से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है महापौर ने बताया कि पूरे वर्ष शहर में प्रतियोगी परीक्षाएं और स्कूल की परीक्षाएं चलती रहती हैं. ऐसे में ध्वनि प्रदूषण के कारण छात्रों की तैयारी प्रभावित होती है. बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि यदि डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, तो धार्मिक स्थलों पर लगे ऊंचे लाउडस्पीकरों के संदर्भ में भी उसी तर्ज पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा मैंने इस मुद्दे पर कलेक्टर को अवगत कराया है और जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की है. राज्य सरकार ने पहले भी दिए थे निर्देश महापौर ने याद दिलाया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर राज्य स्तर पर इस विषय में पहले भी निर्देश जारी हो चुके हैं और कार्रवाई भी की गई थी. उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए हैं, तो प्रशासन को एक बार फिर विस्तृत जांच करनी चाहिए. इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, दो डीजे जब्त, एफआईआर दर्ज इंदौर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्री कुंज गार्डन में तेज आवाज में डीजे साउंड बजाए जाने की शिकायत पर प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. साउंड संचालक विकास दाने के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरण जब्त कर लिए गए. इसी प्रकार हीरानगर थाना क्षेत्र के चन्द्रगुप्त चौराहे पर भी निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर मल्हारगंज एसडीएम के दल ने डीजे जब्त किया तथा संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम अथवा अन्य आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय-सीमा एवं ध्वनि मानकों के अनुरूप ही किया जाए. आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जब्ती, दंडात्मक कार्रवाई एवं एफआईआर दर्ज की जाएगी.

MP में मौसम की हलचल: 18 को सबसे बड़ा असर, 15 जिलों में लोगों के लिए चेतावनी

भोपाल  मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। सक्रिय हुए नए सिस्टम के चलते प्रदेश के 15 जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जबकि 18 फरवरी को इसका व्यापक असर दिखेगा। 19 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा, हालांकि बारिश हल्की रहने की संभावना है।  इन जिलों में अलर्ट ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने का खतरा है। सबसे ज्यादा गतिविधि 18 फरवरी को रहने का अनुमान है। फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मिजाज महीने की शुरुआत में ही दो दौर ओलावृष्टि और बारिश से फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। सरकार ने नुकसान का सर्वे भी कराया था। अब 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश के कई हिस्से भीगेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसके बाद सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है। अगले दो दिन का पूर्वानुमान 17 फरवरी: कुछ जिलों में बादल रहेंगे, भोपाल और इंदौर में दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। 18 फरवरी: 15 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रातें ठंडी, दिन हल्के गर्म प्रदेश में दिन में हल्की गर्माहट है, लेकिन रात का तापमान अब भी नीचे बना हुआ है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी के कल्याणपुर में 7.6 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री रहा। पांच बड़े शहरों में भोपाल 12.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। इंदौर और जबलपुर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.1 डिग्री और उज्जैन में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

पत्नी को पति संग रहने की मंजूरी, हाईकोर्ट ने महिला आरक्षक की निगरानी तय की

ग्वालियर  ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने  घरेलू विवाद से जुड़े बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए पत्नी को पति के साथ रहने की अनुमति दे दी। साथ ही महिला की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला आरक्षक को छह माह के लिए “शौर्य दीदी” के रूप में नियुक्त किया। यह याचिका आकाश नामक व्यक्ति ने दायर की थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया है और शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पति के साथ रहना चाहती है पत्नी सुनवाई के दौरान ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने महिला की इच्छा जानने के बाद कहा कि वह घरेलू विवाद के कारण अलग हुई थी, लेकिन अब अपने पति के साथ रहना चाहती है। अदालत ने महिला की सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए महिला आरक्षक दुर्गेश शर्मा को छह माह के लिए “शौर्य दीदी” के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें महिला की नियमित काउंसलिंग और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि उसकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।  

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत   बाइक पर पीछे बैठे साथी को आई गंभीर चोट  भोपाल  नजीराबाद इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे साथी को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के बयान होने  के बाद ही पता चल पाएगा कि किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। जानकारी के अनुसार विकास पुत्र सरजू सिंह (25) बैरसिया का रहने वाला था और खेती किसानी करता था सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ बाइक से ग्राम रुनाहा से नजीराबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से विकास को हमीदिया रैफर किया गया था। हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों ने चैक करने के बाद विकास सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विकास की मौत हुई थी।  बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत  अवधपुरी इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के अनुसार जगदीश वैद्य (60) बरखेड़ा पठानी गोविंदपुरा के रहने वाले थे और टेलरिंग का काम करते थे। उनकी आधार शिला अवधपुरी में दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर पहुंचे थे। दोपहर के समय आसपास के लोगों ने उन्हें बेसुध अवस्था में देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करेन के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बजरंग दल ने किया जफर की पिटाई, महाकाल के दर्शन पर विवादित नाम सुनते ही भड़क उठे लोग

उज्जैन  उज्जैन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। वह एक युवती के साथ मोहाली से उज्जैन आया था। नानाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उससे पूछताछ की और बाद में मारपीट की। इसका वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है, जिसमें युवक अपना नाम जफर खान और खुद को शिव भक्त बता रहा है। बजरंग दल को सूचना मिली थी कि अलग-अलग राज्यों से आए युवक-युवती एक होटल में ठहरे हुए हैं। करीब एक घंटे इंतजार के बाद होटल के बाहर धोती-कुर्ता पहने जफर खान नाम के युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पहले हिंदू नाम बताया, लेकिन सख्ती करने पर अपना नाम जफर खान स्वीकार किया। जफर ने कहा कि वह शिव भक्त है और युवती उसे भगवान शिव के दर्शन कराने उज्जैन लाई थी। दोनों ने महाकाल मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन किए थे। मुस्लिम नाम सुनते ही की पिटाई जफर खान को पकड़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेरकर पहले पूछताछ की और असली नाम सामने आने के बाद पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक के सिर से खून भी बहने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। होटल में ठहरने पर भी विवाद बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि युवक-युवती को कई होटलों में कमरा नहीं मिला था। बाद में वे नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में रुके। युवक ने होटल में हिंदू नाम बताया था और पंडित की वेशभूषा में था। बाद में पूछताछ में उसने अपना नाम जफर खान बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक और युवती मोहाली के रहने वाले हैं। युवती की उम्र 32 साल है और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवती को युवक के दूसरे धर्म का होने की जानकारी थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता

साधारण मारपीट और एक्सीडेंट से खुला कजलीखेड़ा थाने का खाता   अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार से दर्ज होने लगी एफआईआर  भोपाल राजधानी के तेजी के साथ विकसित हो रहे कोलार इलाके में नया थाना कजलीखेड़ा खोला गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने थाने की सीमाओं को लेकर अधिसूचना जारी थी। इसके बाद नगरीय क्षेत्र में कुल 38 थाने हो गए। डीसीपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सोमवार से थाने का कामकाज शुरू हो चुका है। कजलीखेड़ा थाने में पहली एफआईआर साधारण मारपीट और दूसरी एफआईआर एक्सीडेंट की दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश वाल्मीकि (45) टावर के पास कजलीखेड़ी में रहते हैं।सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे तो उनके बेटे देवा से मामूली बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटे ने गाली-गलौज करते हुए पिता का सिर पकड़कर दीवार पर मार दिया, जिससे उन्हें चोट आई। उसके बाद जगदीश ने कलजीखेड़ा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बेटे देवा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दूसरी रिपोर्ट एक्सीडेंट की दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसा हर्ष जैन (39) हॉलमार्क सिटी कोलार रोड पर रहते हैं और कम्प्यूटर आपरेटर की प्रायवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी कार बिल्डिंग के नीचे पार्क थी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलजीखेड़ा थाना खुलने के बाद स्थानीय रहवासियों को शिकायत और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए काफी सहूलियत हो गई है।कजलीखेड़ा थाने में आएंगे 40 क्षेत्र कजलीखेड़ा थाना शुरू होने के बाद यह हुजूर विधानसभा का 14 वां थाना होगा। काजलीखेड़ा थाना के अंतर्गत करीब 40 क्षेत्र आएंगे। इसमें गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, फंदाकला, सेमरी कला, अमरावत कला, इमलिया जगर, पचामा, बंदोरी, सेवनिया, सुरैया नगर, खजूरीखुर्द, खजूरीकलां, कोटरा, छोटेखेड़ा, शोभापुर, सोहागपुर, गोल, रानी पिपलिया, बैरागढ़ चीचली, देहरी कला, इनायतपुर, बोरदा, महाबडिय़ा, कजलीखेड़ा, आईबीडी हॉलमार्क सिटी, राय पिंक सिटी, गौरव नगर, साईं श्रद्धा होम्स, पीलीतलाई, बोदाखो, धोलीखदान, दौलतपुर, मायसिटी, गोंडीपुरा, थुआ खेड़ा, पिपलिया केशो, काकरिया, मीनाखेड़ी, भोजनगर और ग्राम कोड़ी को शामिल किया गया है।

घर में घुसकर युवती के साथ की अश्लील हरकत

भोपाल  कोहेफिजा पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और परिजनों के साथ झूमाझटकी करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और फोन रिसीव नहीं करने पर घर के अंदर घुस गया था। जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती पढ़ाई कर रही है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान साथ में पढऩे वाले मेहुल नामक युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय पहले युवती को पता चला कि मेहुल नशे का आदी है, इसलिए उसने उससे दूरी बना ली। बीती चौदह फरवरी को मेहुल ने युवती को फोन लगाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे नाजार होकर अगले दिन मेहुल युवती के घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों ने उसे धक्का देकर किसी तरह से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह उनके साथ झूमाझटकी करने लगा। आसपास के लोगों ने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान गिरकर घायल हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 11 अवैध हथियार, कारतूस, मैग्जीन और बुलेट मोटर साइकिल जब्त भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी एवं खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेशभर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अशोकनगर एवं ग्वालियर जिलों में पुलिस ने कार्यवाही कर कुल 11 अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मैग्जीन तथा वाहन जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कर एक आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिंदा कारतूस जप्त किए। आरोपी से पूछताछ करने पर सहआरोपी के कब्जे से 315 बोर का 1 देशी कट्टा एवं 1 जिन्दा कारतूस जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिछोर रोड सिंहपुर महल मार्ग पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे एवं 1 जिन्दा कारतूस जब्त किए। इस प्रकार उक्त कार्यवाही में पुलिस ने 315 बोर के 5 देशी कट्टे एवं 3 जिंदा कारतूस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदेरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इधर ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर-झांसी बायपास क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को मौके से पकड़कर उनके कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल, 5 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग एवं एक मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड जप्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में की गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खरगोन जिले से 12 हजार रुपये प्रति नग की दर से हथियार खरीदकर ग्वालियर एवं आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेशव्यापी कार्यवाही निरंतर जारी है।

काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन: आउटसोर्स स्टाफ 23-24 फरवरी को करेंगे काम बंद

ग्वालियर मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर राज्य के 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। संघ ने बताया कि कर्मचारी 17 और 18 फरवरी को भी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और 23 एवं 24 फरवरी को सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन में शासकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, संजीवनी क्लिनिक और पोषण पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की रूपरेखा तय, काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध जिला अध्यक्ष चित्रवीर पटेल के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट की। तृतीय चरण (16-18 फरवरी) में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। अंतिम चरण (23-24 फरवरी) में कर्मचारी काम बंद कर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और भोपाल की सड़कों पर उतरकर “हल्ला बोल” प्रदर्शन करेंगे।  भोपाल में करेंगे हल्ला बोल प्रदर्शन मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर  17 और 18 फरवरी को कर्मचारी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। इसके बाद 23 और 24 फरवरी को प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और राजधानी भोपाल में हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे।  स्थायी समाधान निकालने पर जोर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्षों से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए। वैकल्पिक रूप से, उन्हें बिना शर्त संविदा में मर्ज किया जाए। कर्मचारियों की मांग है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार की तर्ज पर एक ठोस नीति बनाकर उनके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। इसके अतिरिक्त, निजी आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा वेतन भुगतान में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए सभी जिलों में इन एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर विभाग द्वारा सीधे कर्मचारियों के खातों में वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए। चतुर्थ श्रेणी पदों पर नहीं होगी नियुक्ति जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के किसी भी विभाग में अब चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होगी। सरकार ने इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति करने संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके पहले ही सरकार चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बंद कर चुकी है।  वित्त विभाग द्वारा 31 मार्च 2023 को विभागों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारी रखने को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसमें रिक्त पदों पर तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर पद पूर्ति जरूरी होने पर आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं लेने की छूट थी, लेकिन बजट के अभाव में नियुक्तियां नहीं की जा सकती थीं। दो साल पहले 2023 में वित्त विभाग ने नियमित भर्तियां पूरी होने तक आउटसोर्स सेवाएं लेने के निर्देश जारी किए थे। इसमें बजटीय प्रावधान के अनुसार विभाग प्रमुख आउटसोर्स एजेंसी चयनित कर सेवाएं ले सकते थे। अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नौ सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी, वेतन बढ़ाने की मांग आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार के सामने नौ सूत्रीय मांगें रखी हैं, जिनमें मुख्य रूप से विभाग में समायोजन की मांग शामिल है। एनएचएम के अंतर्गत सेवाएं दे चुके कर्मियों को रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए या संविदा में मर्ज किया जाए। आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये निर्धारित हो और अप्रैल 2024 से रुकी हुई 11 माह के एरियर राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। रेगुलर कर्मचारियों की तरह छुट्टियां, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। नियमित भर्तियों में आउटसोर्स कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिले। निजी आउटसोर्स एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर विभाग सीधे कर्मचारियों के खातों में भुगतान करे। स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की आशंका: मरीजों की बढ़ेगी परेशानी हॉस्पिटल मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के जिला अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी और अन्य तकनीकी पदों पर बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। इनके दो दिवसीय अवकाश पर जाने से ओपीडी रजिस्ट्रेशन, लैब टेस्टिंग और वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की आशंका है। इनका कहना है कि हम लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तर्ज पर हमारे लिए भी ठोस नीति बनाई जाए, अन्यथा हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। – चित्रवीर पटेल, जिला अध्यक्ष, म.प्र. संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ।

अलग-अलग जिलों में 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद

अलग-अलग जिलों में 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद   गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर एवं राजगढ़ जिलों में की गई पृथक-पृथक कार्यवाहियों में लगभग 44 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार जबलपुर पुलिस की क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 बोतल नशीला कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 64 हजार है, जप्त की गई। इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार भोपाल क्राईम ब्रांच ने एमपी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीहोर निवासी 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रूपए है, जप्त किया। उज्जैन जिले के थाना खाचरौद पुलिस द्वारा 46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 60 हजार रूपए की एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। इधर, मंदसौर जिले के थाना दलौदा पुलिस ने एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।इसके अतिरिक्त 1 लाख 40 हजार नगद राशि एवं ट्रक सहित लगभग 20 लाख 60 हजार रूपए की सामग्री जप्त की है। राजगढ़ जिले की थाना बोडा पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 लाख रूपए मूल्य की अवैध मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है। इन समस्त कार्यवाहियों के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस द्वारा सख्त एवं सतत अभियान आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगा।

बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दो युवक घायल

भोपाल  बैरसिया इलाके में बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी इलाके में हुए एक अन्य सड़क हादसे में भी दो लोगों को गंभीर चोट आई है।पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र खुमान सिंह (26) सिरोंज का रहने वाला है। सोमवार को वह अपने काम से भोपाल आया था। दोपहर बाद वह मोटर सायकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। शमशाबाद बैरसिया रोड स्थित ग्राम हिनौतिया पीरान के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाईक पर जोसब सिंह परमाल निवासी ग्राम कढ़ैया शाह पारदी टपरा थाना बैरसिया सवार था। उसे इस हादसे में गंभीर चोट आई है। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंट का काउंटर केस दर्ज किया है।  सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल  बैरसिया इलाके में एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक चालक ने मोटर सायकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटर सायकिल सवार दंपति को सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नासिर खां (24) मूलत: गुना का रहने वाला है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ मोटर सायकिल से भोपाल से अपने घर लौट रहा था। शमशाबाद बैरसिया रोड स्थित ग्राम मेगरा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक चालक ने उसकी मोटर सायकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटी को नासिर ने इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल पहुंचाया और बाद में थाने जाकर एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा, अनुपूरक बजट और इंदौर घटनाओं पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। यह प्रावधान वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के खर्चों की पूर्ति के लिए लाया जा रहा है। 18 फरवरी को वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश किया जाएगा। सत्र के आज भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया था।  कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत का मुद्दा उठाया था, आज फिर विपक्ष सरकार को घेर सकता है। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। 18 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।  नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक गंदा पानी लेकर विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मप्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू, इंदौर में हुई मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। यह प्रावधान वित्तीय वर्ष के शेष महीनों के खर्चों की पूर्ति के लिए लाया जा रहा है।  तिलहन संघ कर्मचारियों के वेतनमान का मुद्दा भी सदन में उठा विधानसभा में विधायक केशव देसाई ने न्यायालय के आदेश के बाद भी तिलहन संघ के कर्मचारियों को पांचवें वेतनमान का लाभ नहीं दिए जाने का मामला उठाया। इस सवाल का जवाब सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की बजाय नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोर्ट के आदेश जारी हो रहे हैं, वैसे-वैसे सरकार कार्रवाई कर रही है। शासन के विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ तिलहन संघ के कर्मचारियों के वेतनमान निर्धारण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। कर्मचारियों को छठा वेतनमान दिए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। अपील और अवमानना के प्रकरण लंबित हैं, इसलिए कोर्ट का फैसला आने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकेगा। भाजपा को शर्म आनी चाहिए- कांग्रेस विधायक उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि इंदौर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे विश्व में शर्मसार किया है। दूषित पानी पीने से लगभग 35 से 40 लोगों की मौत हो गई। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पदोन्नति देकर ऊपर भेज दिया गया। इन मासूम लोगों की मौत के लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। बीजेपी को शर्म आना चाहिए। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर ध्यानाकर्षण कांग्रेस विधायक आतिफ अकील भोपाल में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या और नियंत्रण में कमी को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं वरिष्ठ भाजपा विधायक जयंत मलैया दमोह जिले के अंतर्गत सीतानगर सिंचाई परियोजना की मूल डीपीआर में किए गए परिवर्तन की जांच को लेकर जल संसाधन मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मंत्रियों और विधायकों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने और मुख्य बजट को लेकर तैयारी पर विशेष जोर रहेगा। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में कांग्रेस पहले ही अपनी रणनीति तय कर चुकी है। ऐसे में आज सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।   

बजट की तैयारी के बीच वित्तीय दबाव: 5,600 करोड़ और उधार लेने का निर्णय, कुल कर्ज हुआ 72,900 करोड़

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष में कर्ज का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को विधानसभा में तीसरा अनुपूरक बजट पेश किए जाने के साथ ही सरकार बाजार से 5,600 करोड़ रुपये और उधार उठाने जा रही है। इसके बाद 11 माह में लिया गया कुल कर्ज बढ़कर 72,900 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन निवेशों से राजस्व सृजन करने वाली परिसंपत्तियां विकसित हुई हैं, जिससे दीर्घकाल में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।  चार चरणों में लिया जाएगा कर्ज सरकार चार अलग-अलग अवधियों के लिए ऋण जुटाएगी। इसमें 1,200 करोड़ रुपये आठ वर्ष के लिए, 1,400 करोड़ रुपये तेरह वर्ष के लिए, 1,600 करोड़ रुपये उन्नीस वर्ष के लिए और 1,400 करोड़ रुपये तेईस वर्ष के लिए जाएगा। इन सभी ऋणों का भुगतान अर्धवार्षिक किस्तों में किया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  फरवरी माह में लगातार तीसरे सप्ताह कर्ज लिया जा रहा है। इसी महीने अब तक कई किश्तों में उधारी ली जा चुकी है। 10 फरवरी को 5,000 करोड़ और 3 फरवरी को 5,200 करोड़ रुपये बाजार से जुटाए गए थे। नए ऋण के बाद चालू वित्त वर्ष में कुल उधार की संख्या 40 तक पहुंच जाएगी। राशि जुटाने के लिए राज्य सरकार प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की नीलामी करेगी। यह प्रक्रिया 17 फरवरी 2026 को मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक के फोर्ट कार्यालय में आयोजित होगी। बोली प्रक्रिया आरबीआई के ई-कुबर (Core Banking Solution) प्लेटफॉर्म पर सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच पूरी की जाएगी। प्रतिभूतियां न्यूनतम 10,000 रुपये के अंकित मूल्य पर जारी की जाएंगी। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet