LATEST NEWS

टेंट की लटक रही विद्युत लाइनें बनीं जानलेवा, राजस्थान-अलवर में युवक की करंट से मौत

अलवर. अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत बख्तल की चौकी के समीप टेंट डेकोरेशन का काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवक की 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र प्रजापत पुत्र गंगा लहरी प्रजापत ठेकेदार नीरज के साथ स्टैंड डेकोरेशन का काम करने बकतल की चौकी के समीप गया हुआ था, जहां काम करते समय अचानक 11000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि यह लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसके कारण काम करते समय युवक ने उसे गलती छू लिया। करंट लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जगह-जगह इस तरह की विद्युत लाइनें लटकी पड़ी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने इस तरफ से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। कुछ दिन पहले रैणी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था और एक युवक लाइन की चपेट में आ गया था। बहरहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस मामला भी दर्ज कर लिया है लेकिन रिपोर्ट में विद्युत विभाग का कहीं कोई जिक्र नहीं है और ना ही इस घटना के लिए विभाग की लापरवाही को जवाबदार ठहराया गया है।

सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती के रजिस्ट्रेशन आज से होंगे शुरू, जाने एप्लीकेशन प्रॉसेस

नई दिल्ली स्थानीय स्वशासन विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए कल से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 6 नवंबर 2024 तय की गई है। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अभ्यर्थी के पास निर्धारित जगहों पर सफाई का एक वर्ष का कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना भी आवश्यक है। आयु सीमा इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यथी एप्लीकेशन फॉर्म ई-मित्र कियोस्क/ जन सुविधा केंद्र से भरा जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी खुद भी SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

जैसलमेर में पानी की टंकी के अंदर मिले दो लापता बच्चों के शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर में दो लापता बच्चों के शव उनके घर के पास खाली पड़े एक घर की पानी की टंकी के अंदर मिले। पुलिस के हवाले से रविवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार बाबर मगरा इलाके के निवासी आदिल (6) और हसनैन (7) के माता-पिता ने बच्चों के लापता होने के बाद शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली एसएचओ सवाई सिंह ने एजेंसी को बताया कि तलाशी के दौरान शनिवार रात एक खाली घर की पानी की टंकी के अंदर उनके शव मिले। परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप एसएचओ ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बच्चों की हत्या की गई है, क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर भी बैठे। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले – नवरात्रि का भौतिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है। मंत्री इन दिनों अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। वो यहां से सांसद भी हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को वह जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे। जनसुनवाई में मंत्री शेखावत ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ग्रामीणों ने अपने-अपने मुद्दों को खुलकर मंत्री के सामने रखा। जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन समय परंपरा का हिस्सा है, जो साल में रितु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व 9 दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है।” उन्होंने कहा, “नवरात्रि भारतीय सनातन सभ्यता की परंपरा में ऋतु संक्रमण के काल के दौरान मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह नौ दिन तक चलता है, जब ऋतुएं बदल रही होती हैं। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है, और इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भौतिक दृष्टिकोण से, जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है, तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है।” शेखावत ने आगे कहा कि अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें, तो इस नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। मारवाड़ में भी नवरात्रि का विशेष महत्व है। मैं सभी मारवाड़ वासियों और जोधपुर के निवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव आमंत्रित है, सरकार इन सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने आज देश की प्रगति के साथ देश में हो रहा परिवर्तन साफ देखा जा सकता है फिर चाहे वो आतंकवाद को समाप्त करना हो या देश से गरीबी दूर करने हो या फिर दुनिया में भारत का परचम लहराना हो। प्रदेश के साथ राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को भाजपा के इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को राजनीति का विस्तार नहीं, विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा का समर्थन बताते हुए कहा कि आप जैसे प्रबुद्धजन भाजपा से जुडे़गा तो देश मजबूत होगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। यह राजनीति सदस्यता का विस्तार नहीं बल्कि उस विचारधारा का समर्थन है जो विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित है। भाजपा का कार्य, राष्ट्र का कार्य है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही सभी राइजिंग राजस्थान का भी हिस्सा बनें और अपनी सहभागिताको निभाए। समाज में आप सभी प्रबुद्धजनों की अच्छी छवि है ऐसे में राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने में आपको अपनी भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत मुंबई और दिल्ली में किए गए रोड शो से 12.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किए गए। हमारी सरकार ने एमओयू साइन करने के साथ ही उन कंपनियों को तमाम सुविधाएं देने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया। राजस्थान में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए विदेशों से भी निवेश लाया जाएगा। राजस्थान सरकार जल्द ही यूके और जर्मनी में भी राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जाएगी और विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीए को लक्ष्मीपुत्र बताते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया में राजस्थान के सीए का अच्छा नेटवर्क है। अपने संपर्कों और प्रभाव का उपयोग कर राइजिंग राजस्थान में अपनी सहभागिता निभा सकते है। पिछली सरकार निवेशकों को विश्वास ही नहीं दिला पाई। इसके चलते निवेशकों ने निवेश नहीं किया लेकिन अब मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। भाजपा जो कहती है , वो करती है। भाजपा सभी प्रकार का सहयोग निवेशकों को प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कहते है वो करते है। इसलिए राजस्थान में निवेश लाकर इसके औद्योगिक विकास में सहभागी बने।

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में स्कूल बस में मौजूद छात्र-छात्राओं से मारपीट का मामला, छात्राओं के कपड़ फाड़े

भरतपुर भरतपुर जिले में ‘अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास’ वाला राजस्थान पुलिस का यह स्लोगन उल्टा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है । या यूं कहे कि अब जिले में बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है । लिहाजा, अब बड़ा सवाल ये है कि अब आमजन की रक्षा कौन करें ? क्योंकि बदमाशों में तो पुलिस का डर रहा नहीं, ऐसे में बदमाश अपनी मनमानी करने के लिए कहीं पर भी किसी भी घटना को अंजाम देने में बाज नहीं आते हैं । मारपीट में दो छात्रों के आई चोटें दरअसल, भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में स्कूल बस में मौजूद छात्र-छात्राओं से मारपीट का मामला सामने आया है । आपके पूरा वाकया बताते चले कि कुछ बदमाश छात्रों से भरी स्कूल बस में चढ़ गए । इतना ही नहीं बदमाशों ने छात्राओं के कपड़े तक फाड़ डाले । इस दौरान छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने छात्रों को भी पीटना शुरू कर दिया । हालांकि मारपीट में दो छात्रों के चोटें भी आई है । वहीं बस ड्राइवर ने थाने में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है । हथियारों के बल पर बदमाशों ने रुकवाई स्कूली बस मिली जानकारी के मुताबिक कार और बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने बस को रुकवा दिया, इसके बाद हथियारों से लैस बदमाशों ने बस में चढ़कर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ डाले और छात्रों के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए । वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद उधर से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का काफिला जा रहा था। तो छात्रों ने मंत्री के काफिले को रुकवाकर मामले की शिकायत की । हालांकि गृह राज्य मंत्री ने थानाधिकारी को मौके पर ही जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए । 10-15 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम स्कूल के ड्राइवर हरगोविंद ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया, कि आज स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के लिए दोपहर दो बजे रवाना हुआ। जिसके बाद बस में एक छात्र कुछ लोगों को कॉल कर रहा था। छात्र उन्हें बस की लोकेशन के बारे में बता रहा था। जब बस नगला और जयचौली के बीच में आई तो एक ईको गाड़ी और तीन-चार बाइक पर पर 15 से 20 लोग सवार थे। उन बदमाशों ने बस को रुकवाया और बस में घुस गए। जिसके बाद जो छात्र बस में फोन पर बस की लोकेशन दे रहा था। वह बदमाशों के साथ मिलकर बच्चियों के कपड़े फाड़ने लगा। जब बस में सवार अन्य छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो फोन करने वाला छात्र और बदमाश सभी छात्रों को पीटने लगे। बदमाशों ने छात्रों पर तान दी पिस्टल ड्राइवर ने बताया कि बदमाशों के पास देसी कट्टे,लाठी,डंडे, पिस्टल और पंच थे। बदमाशों ने अन्य छात्रों की कनपटी पर पिस्टल तान दी। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करने वाला छात्र पिछले तीन दिन से इन बदमाशों को बस की लोकेशन भेज रहा था। वहीं ड्राइवर हरगोविंद ने बताया की आज उसे स्कूल से सैलरी मिली थी। बदमाश उसके पास से 10 हजार रुपए को भी लूट कर भाग गए। जिसके बाद बस का ड्राइवर छात्र और छात्राओं से भरी बस को लेकर उच्चैन थाने पर पहुंचा। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम बयाना से भरतपुर की तरफ आ रहे थे। छात्र-छात्राओं ने उन्हें रोक लिया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गृह राज्य मंत्री ने उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप, राजस्थान-केकड़ी में 800 टन बजरी का अवैध स्टॉक जब्त

केकड़ी. सदर थाना पुलिस व खनन विभाग ने शुक्रवार को केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव में अवैध बजरी खनन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 टन बजरी के आठ स्टॉक जब्त किए। कार्रवाई का पता चलते ही बजरी माफिया के बीच हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं खनन विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.के. गुरुबक्षानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा एवं सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में पुलिस व खनन विभाग की टीम को मीणों का नयागांव में बजरी के अवैध रूप से पड़े करीब 800 टन के आठ बड़े स्टॉक मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। प्रशासन अब इस बजरी को जेसीबी व डम्पर की सहायता से उठवा कर अपने कब्जे में ले रहा है। उल्लेखनीय है कि केकड़ी क्षेत्र में आए दिन अवैध बजरी खनन के मामले सामने आते रहते हैं, जिन पर प्रशासन का कोई प्रभावी अंकुश नहीं होने से खननकर्ताओं के हौसले बुलंद बने रहते हैं। केकड़ी क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी के कई इलाके अवैध बजरी खनन के मुख्य केंद्र बने हुए हैं, जहां से रात के अंधेरों में अवैध रूप से बजरी निकालकर प्रदेश के कई इलाकों में चुपचाप सप्लाई कर दी जाती है। यही गोरखधंधा यहां लंबे समय से चल रहा है। अक्सर प्रशासन व कानून व्यवस्था से जुड़े बड़े अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपने महकमों की बैठकें लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, मगर उनके ये निर्देश महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं और बजरी के अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई सामने नहीं आने से नदियों से बजरी का दोहन करने का सिलसिला जारी रहता है। लेकिन इस बार जिले में पुलिस व खनन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है और बजरी के अवैध भंडारण पर एक के बाद एक छापामार कार्रवाई कर ऐसे बजरी के ढेरों को जब्त करने में लगा हुआ है। इससे पूर्व भी दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में छह अलग-अलग स्थानों से 2640 टन बजरी जब्त की थी।

सदस्यता अभियान की समीक्षा में जुटी भाजपा, राजस्थान में नड्ढा लेंगे मीटिंग

जयपुर. प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है। जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है। भजनलाल v/s दीया कुमारी वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।   विधानसभा        नए बनाए सदस्य आदर्शनगर              46879 सांगानेर                  40232 विद्याधर नगर           40222 झोटवाड़ा                27958 सिविल लाइंस          26072 मालवीय नगर          25672 बगरू                    18696 चाकसू                   14794 आमेर                    13782 विराटनगर              13095 बस्सी                     10729 जमवारामगढ़            9615 चौमू                        7891 किशनपोल               8433 किशनपोल               5515 बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार – पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ। राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड जिला     विधानसभा    सदसय बनाए      क्षेत्र संख्या   जयपुर            7     1,35,735 अजमेर            3      80493 चूरू           6      80301 सीकर           8      80233 भीलवाड़ा          7      71621 भरतपुर         7      70535 जैसलमेर      2      562190 जालौर        5      66244 जोधपुर        3      62190 जयपुर देहात      661324  

सीएम भजनलाल ने दिल्ली में की थी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, वर्तमान में है 24 मंत्री

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा जब दिल्ली दौरे पर गए तो वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इसी मुद्दे पर उनकी चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इसी अक्टूबर महीने में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। विस्तार के दौरान अच्छा कार्य करने वाले मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि जिन विभागों में संतोषजनक कार्य नहीं हुए, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। उधर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पार्टी पशोपेश में है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि उन्हें कैसे खुश किया जाए। डॉ. मीणा चार महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्रिमंडल का कोरम पूरा करने की कवायद नियमानुसार कुल विधानसभा सदस्यों के अधिकतम 15 प्रतिशत सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है। राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 200 है। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। यानी राज्य सरकार अभी 6 और सदस्यों को मंत्री बना सकती है। अगर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो रिक्त मंत्रियों के पदों की संख्या 7 हो जाएगी। मंत्रिमंडल के सदस्यों का कोरम पूरा करके भाजपा सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेगी, ताकि विधानसभा उपचुनाव में हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सके। इन विधायकों को मिल सकता है तोहफा भजनलाल सरकार ने गंगानगर में हुए उपचुनाव से पहले सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन बाद वे चुनाव हार गए। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में गंगानगर को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा सकता है। सादुलशहर से गुरवीर सिंह या गंगानगर से जयदीप बिहानी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से विधायक चंद्र कृपलानी, बाली से पुष्पेंद्र सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये दोनों नेता पूर्व में राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा और गोवर्धन वर्मा में से दो तीन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। दो मंत्रियों के विभाग बदले जाने की चर्चाएं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने कई तरह के बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से कई बार आदेश निकालने और फिर उन्हें वापस लेने को लेकर भी विवादों में रहे। ऐसे में दिलावर का विभाग बदले जाने की संभावना है। उधर मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा अगर स्वीकार नहीं किया जाता है तो उन्हें बड़ा विभाग देकर खुश करने की कोशिश की जा सकती है। अभी तक किरोड़ी मीणा को जो विभाग मिला हुआ है, वह बहुत छोटा है। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कोई बड़ा विभाग देकर राजी किए जाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि उनके समर्थन लगातार डिप्टी सीएम के पद की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। अब इंतजार सभी को पार्टी हाईकमान के फैसले का है।

‘रील’ को लेकर मचा बवाल, राजस्थान के डिप्टी सीएम के बेटे का परिवहन विभाग ने काटा चालान

जयपुर. परिवहन विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे की रील वायरल होने के बाद उनके ही विभाग को उनके बेटे चिन्मय कुमार बैरवा का 7 हजार रुपये का चालान काटना पड़ा। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छिड़े रील विवाद के बाद सरकार पर इस कार्रवाई को लेकर भारी दबाव था। परिवहन विभाग द्वारा काटा गया यह चालान नियम से ज्यादा मजबूरी का है। दरअसल चिन्मय बैरवा की एक कांग्रेस नेता के पुत्र की जीप चलाने की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, इसकी मुख्य वजह यह थी कि इस जीप को परिवहन विभाग का दस्ता भी एक्सकॉर्ट करता चल रहा था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहुत बड़ा रिएक्शन देखने को मिला क्योंकि चिन्मय बैरवा अभी नाबालिग है और स्कूल में पढ़ता है। ऐसे में उसके पास लाइसेंस भी नहीं है। हालांकि विवाद बढ़ने पर परिवहन मंत्री ने सफाई भी दी लेकिन इसके बाद भी वे सोशल मीडिया पर अलग-अलग कारणों से ट्रोल होते रहे। अब शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनके बेटे का चालान वायरल किया गया। हालांकि इस चालान की तारीख वही दिखाई गई है, जिस दिन उनके बेटे की रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसलिए सोशल मीडिया यूजर यह भी कह रहे हैं कि ये सब फेस सेविंग के लिए किया गया है। बैरवा कहा था- बेटे का कोई दोष नहीं है रील वायरल होने के बाद बैरवा ने सफाई में बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसमें उनके बेटे का कोई दोष नहीं है। बैरवा ने यह भी कहा कि पुलिस की जीप एस्कॉर्ट नहीं कर रही थी बल्कि वह तो सुरक्षा की दृष्टि से उसके पीछे चल रही थी लेकिन इस मसले के बाद बैरवा निशाने पर आ गए और पार्टी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान, राजस्थान-सिरोही में गांजा सप्लायर गिरफ्तार

सिरोही. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित गांजा सप्लायर को जिले की रोहिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान आरोपी तस्कर और उसका साथी फरार होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गए थे लेकिन पुलिस को गांजा सप्लायर की तलाश थी, जो कि अब पकड़ में आया है। रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट पीएस सरूपगंज में वांछित गांजा सप्लायर बकाराम पुत्र दीताराम उर्फ हिताराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती 28 जुलाई की रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सरूपगंज के सामने थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार से 31.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था लेकिन कार चालक मुकेशचंद चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। कार के अंदर मुकेश चौधरी के नाम का आधार कार्ड पाया गया, जिस पर गांजा व वाहन को बरामद कर थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह को सौंपी गई थी। मामले में आरोपी मुकेश चौधरी के साथ में गांजा लेने आए हंसराज मीणा पुत्र मदनलाल व गांजा की सप्लाई प्राप्तकर्ता एवं  गांजा पकडे जाने के बाद मुकेश चौधरी को भगाने में सहयोग करने वाले रविन्द्र शर्मा पुत्र मोहनलाल को ट्रेस आउट व नामजद कर पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

एक को बचाने में दूसरे ने गंवाई जान, राजस्थान-अलवर में बकरियां चराने गए दो बच्चे जोहड़ में डूबे

अलवर. अलवर में बड़ोदा मेव के पास दो बच्चों की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये दोनों बच्चे पास ही केथवाडीया का बास में जोहड़ पर बकरियों को पानी पिलाने गए थे। बकरियों के पानी पी लेने के बाद एक बच्चा बकरियों को पानी से दूर भगाने का प्रयास कर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा और डूब गया। एक बच्चे को डूबता देख उसका दूसरा साथी भी उसको बचाने के चक्कर में जोहड़ में जा गिरा, जिससे वह भी डूब गया। इस घटना में दोनों बच्चों की अकाल मौत हो गई। सूचना मिलते ही बड़ोदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों की लाश जोहड़ से बाहर निकाली। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के कहने पर बच्चों को उल्टा लिटाकर थैरेपी देने की कोशिश भी की ताकि यदि कुछ संभावना हो तो उन्हें बचाया जा सके लेकिन बच्चे पहले ही मृत हो चुके थे। बाद में पुलिस दोनों बच्चों के शवों को बड़ोदा मेव अस्पताल ले गई, जहां दोनों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। दोनों मृतक बच्चों के नाम दीपक भारती और मोहन कुमार बताए जा रहे हैं।

एनडीपीएस केस की जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

करौली. मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। सुरेश के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी सुरेश निवासी बड़ा पुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में  मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के भावली मोड़ से सुरेश पुत्र हल्के राम मीणा उम्र 19 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में स्मैक की तस्करी का एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। 

मंत्री रावत ने कन्या पूजन को बताया हमारी संस्कृति, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर तीर्थ में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन

अजमेर. अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर के माहेश्वरी भवन में आज दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सर्व समाज की देवी स्वरूपा 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, साथ ही नन्हें बालकों को भैरव मानते हुए उनका भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, नगर परिषद के सभापति कमल पाठक, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसूदन मालू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच और पंडित सत्यनारायण शास्त्री सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले 2100 कन्याओं और भैरव का पूजन किया गया। इसके बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण पर 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुष्कर उपखंड में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त विधार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कन्याएं माता रानी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम मे पहुंची। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शानदार आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। रावत ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इससे सामाजिक सदभाव बढ़ता है। फाउंडेशन की निदेशिका निर्मल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर मजबूत बनाना था। फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि सामजिक समरसता बनाने और हमारे पुराणों में कन्याओं को जो उच्च स्थान दिया गया है, उसका एहसास कराने के लिये फाउंडेशन की और से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संयोजिका पुष्पा पाराशर ने बताया कि सकल हिंदू समाज बंधुओं ने सपत्नीक सामूहिक रूप से कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इस मौके पर नन्हें बालकों को भैरव के रूप में भी पूजन किया जायेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet