LATEST NEWS

पुष्कर के भटबाय गणेश मंदिर के पास हादसा, राजस्थान-अजमेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत

अजमेर. अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर में स्थित भटबाय गणेश मंदिर के पास एक पैंथर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पैंथर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुष्कर थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैंथर के शव को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक शाम को करीब साढ़े सात बजे वन विभाग व पुलिस को रोड के किनारे पैंथर का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोड पर पैंथर मृत पड़ा था और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा पैंथर के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुष्कर के निकटवर्ती गांव गनहेडा में पैंथर ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर दिया था, जिससे युवक घायल हो गया था, इसके बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के प्रयास भी किए थे, लेकिन पैंथर वन विभाग की पकड़ में नहीं आया था। वहीं अज्ञात वाहन द्वारा पैंथर की मौत के बाद पशु प्रेमियों में भी शोक की लहर है।

संतुलन बिगड़ने पर हादसे में चार घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला की मौत

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से कार रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो पुत्र सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायलों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करणीसर निवासी कृष्णलाल मारुति अल्टो गाड़ी में सवार होकर सूरतगढ़ की तरफ जा रहे थे। सूरतगढ़ के गांव रामपुरा रंगमहल के पास सूरतगढ़ रोड़ पर शुक्रवार को कार का संतुलन बिगड़ने से कार रोड के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि घटना में कार में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अन्य वाहनों द्वारा तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही गीता (55 वर्ष ) ने दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्णलाल (65 वर्ष), दिलीप (25 वर्ष) आसाराम (35 वर्ष) और दीपक (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पीलीबंगा थाने के सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि जब वे टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे तब वहां ट्रक ड्राइवर और हेल्पर मौजूद नहीं थे। दुर्घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पीलीबंगा थाने में रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पीलीबंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई, राजस्थान-पाली डीएम अचानक पहुंचे अस्पताल

पाली. जिला कलेक्टर एल एन मंत्री शुक्रवार को रोहट पहुंचे और अस्पताल, स्कूल एवं अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पसरी गंदगी देखकर खफा हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें लेखाकार की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथअन्य कर्मचारियों के भी खाली कॉलम देख कार्रवाई करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दिए ये निर्देश इस दौरान जब डीएम एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो बेड पर बिछी हुई चादर पर दाग दिखाई देने, ओटी कक्ष में पानी नहीं आने व ओटी में बने शौचालय व परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए सफाई ठेकेदार को नोटिस थमाने व पाबंद करने के निर्देश दिए। प्रसूताओं से की मुलाकात डी एम एल एन मंत्री ने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपचार में परेशानी आने पर निसंकोच शिकायत करने की अपील की। शौचालयों की गंदगी देखकर लगाई फटकार डीएम ने जब शौचालयों की स्थिति देखी तो वे गंदगी देखकर उन्होंने स्टाफ से ये तक कह दिया क्या आप के घर में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आता है न कि बीमार होने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब पैसा दे रही है तो उन पैसों का उपयोग करें और अस्पताल परिसर को साफ-सुधरा रखें। स्कूल का किया निरीक्षण डीएम अस्पताल के निरीक्षण के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंचे और  विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य के बंद होने एवं कचरे को देख रमसा के संबंधित अधिकारी को फोन पर  कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता, मैदान क्लास रूम, पानी बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। ये रहे मौजूद डीएम के निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरन कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, डॉक्टर वागाराम पटेल, संस्था प्रधान मौजूद रहे।

कांग्रेस के बैरवा ने 2109 वोटों से हराया, राजस्थान-दौसा में हारे किरोड़ीलाल के भाई जगमोहन

दौसा. दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है और ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है।कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने इस उपचुनाव में 2109 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने BJP ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की जीत के बाद दौसा में बवाल हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है तो वहीं दौसा परिणाम को लेकर महुआ विधायक राजेंद्र मीणा के छोटे भाई ने दोबारा मतगणना करने की मांग की। दौसा विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 74, वर्ष 2023 में 79 और वर्ष 2024 में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 78, वर्ष 2023 में 77 और इस बार वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। दौसा सीट पर भाजपा ने किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने पायलट समर्थक डीसी बैरवा को प्रत्याशी बनाया। सांसद मुरारीलाल मीना के दौसा से जीतने का बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर किरोड़ीलाल मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट की साख की लड़ाई रही। जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने कहा कि दौसा के विकास के लिए काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि भाजपा को चपेट लगेगी और इस चुनाव में जनता का साथ रहा और भाजपा को चपेट लग गई।

5934 पदों पर होगा चयन, राजस्थान-पशु परिचारक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने पशु परिचारक या पशु परिचारक भर्ती परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) या (rssb.rajasthan.gov.in) से RSSB पशु परिचारक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 5934 पशु परिचारक के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पशु परिचारक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

राजेंद्र गुर्जर को मिले 64,843 वोट, राजस्थान-टोंक में 12वें राउंड में भाजपा की बढ़त

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर मतगणना जारी है। डाक मतपत्रों की काउंटिंग में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने बढ़ता बनाई है। अब ईवीएम मशीन की काउंटिंग जारी है। इस सीट पर हुए चुनाव के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच थप्पड़ कांड हुआ था, जिसके बाद से इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। चुनाव के दौरान हुए इस विवाद के कारण टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा को मतगणना की तैयारियां बहुत ही सावधानी से करनी पड़ी हैं। देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस के कस्तूरचंद मीणा, बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। देवली -उनियारा में वर्ष 2018 में 71, वर्ष 2023 में 73 और वर्ष 2024 में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला हुआ है। मतदान के दिन हुए थप्पड़ कांड और देर रात हुई हिंसा ने इस सीट को देश भर में चर्चाओं में ला दिया था। देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया। हालांकि नरेश मीना पहले भी कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का प्रभाव है। ताजा अपडेट- देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय नरेश मीणा ने कांग्रेस के केसी मीणा को पीछे छोड़ा, दूसरे नंबर पर आए 23,140 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे सातवें राउंड की मतगणना हुई पूरी देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 8वें राउंड की मतगणना पूरी — भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को मिले अब तक कुल 47,436 वोट निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को मिले 20,879 वोट कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना को मिले 12,020 वोट भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर 26,557 वोटों से चल रहे आगे राजेंद्र गुर्जर की यह बढ़ती मानी जा रही अब अजेय बढ़त देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 9वां राउंड हुआ पूरा – भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर ने हासिल की अजेय बढ़त 27,743 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त 30 हजार के पार उपचुनावों में भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोट से आगे हैं। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 11 राउंड के बाद 30,196 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 31290 वोट मिले हैं। कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। टोंक से बड़ी खबर — देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना जारी 12 राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त जारी बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 34237 वोटों से आगे बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को कुल 64843 वोट मिले दूसरे नंबर पर नरेश मीणा को मिले कुल 34606 वोट कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद को कुल 17885 वोट मिले

रामगढ़ में टक्कर, राजस्थान-झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा और सलूंबर में भाजपा जीती

झुंझुनूं. राजस्थान के सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। 2023 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से चार पर कांग्रेस को सफलता मिली थी। वहीं, भाजपा महज एक सीट जीतने में सफल रही थी। बाकि बची दो सीटों पर एक पर BAP और एक पर हनुमान बेनीवाल को जीत मिली थी। राजस्थान में हुए उपचुनावों बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत पक्की कर ली है। रामगढ़ सीट पर फिलहाल कांटे का मुकाबला चल रहा है। देवली उनियारा में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर, झुंझुनूं में राजेंद्र भांबू और खींवसर में रेवतराम डांगा की जीत तय हो चुकी है। राजस्थान विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ना तय हो गया है। उपचुनावों के नतीजे बीजेपी पक्ष में आ रहे हैं। कुल सात सीटों पर हुए उपचुनावों में से बीजेपी तीन पर जीत लायक बढ़त बना चुकी है। वहीं, रामगढ़ सीट पर बीजेपी के सुखवंत और कांग्रेस के आर्यन जुबेर के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, 15 राउंड की गिनती में बीजेपी 2011 वोटों से लीड ले चुकी है। लेकिन अभी यहां सात राउंड और बचे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले परिणाम झुंझुनूं और खींवसर में आए हैं। खींवसर में आरएलपी की कनिका बेनीवाल कड़े मुकाबले में बीजेपी के रेवतराम डांगा से पिछड़ गई हैं। हालांकि, खींवसर का चुनाव हनुमान बेनीवाल के चेहरे पर लड़ा गया था। लेकिन कांग्रेस कैंप के वोट भी यहां बीजेपी में शिफ्ट हुए हैं, जिसके चलते रेवतराम डांगा 2023 के चुनावों के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा वोट लेकर आए हैं। रेवतराम को 2023 में 77433 वोट मिले थे लेकिन इस बार वे 18 राउंड पूरे होते-होते 102043 वोट ले चुके हैं। वहीं कनिका बेनीवाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में खींवसर सीट पर हनुमान 79492 वोट लेकर गए थे लेकिन कनिका 18वें राउंड तक 89833 वोट ले चुकी हैं। अकेले पड़े हनुमान खींवसर में हनुमान बेनीवाल इस बार अकेले पड़ गए। कांग्रेस कैंप के भी तमाम विधायकों की तरफ से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि कांग्रेस के खाते के वोट यहां बीजेपी में जाते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की यहां जमानत तक जब्त हो गई। यानी यह चुनाव पूरी तरह हनुमान को हराने के लिए ही लड़ा गया है। खींवसर सीट पर 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रेवतराम से 11,000 से ज्यादा मतों से अपने निकटतम उम्मीदवार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल से आगे चल रहे हैं, अभी चार राउंड की गिनती होना बाकी है। झुंझुनूं में खिला कमल, BJP प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू की हुई जीत झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी लग रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र भांबू का पलड़ा भारी रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच झुंझुनूं विधानसभा सीट को लेकर खींचातानी चल रही है थी। दोनों ही पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने के आसर थे। लेकिन इस सीट पर शुरू में निर्दलीय प्रत्याशी और उसके बाद लगातार कांग्रेस बढ़त बनाती रही। बीजेपी से राजेन्द्र भांबू कांग्रेस से अमित ओला और निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की सभी संभावनाएं भी फेल हो गए। उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से सात विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक विजेता का चयन किया जाएगा। इस सीट से बीजेपी से राजेन्द्र भांबू की जीत हुई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर हर बार की तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने के कयास लगाए जा रहे थे, पर इस सीट पर एकतरफा भाजपा ने काफी बढ़त बनाई।पिछले कई चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र गुढ़ा ने भी इस सीट पर जीत का परचम लहराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, जो मुकाबले को और भी रोचक बना रहे थे, पर अंत में त्रिकोणीय मुकाबला तो बना नहीं पर कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा। झुंझुनूं में उपचुनाव के दौरान मतदान की गति धीमी रही। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन आम चुनाव 2023 की तुलना में उत्साह कम नजर आया। वर्ष 2023 में 72.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि उपचुनाव 2024 में 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार कुल 6.57 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी सेंध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र सिंह ने चुनाव मे लाल ठोकर कांग्रेस के मूल वोट मुस्लिम एससी एसटी में बड़ी सेंध मारी की है, जिसकी वजह से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भाई एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगमोहन मीणा दौसा से चुनाव हार गए हैं। झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू 42,599 वोटों से जीत गए हैं। कहां से कौन चल रहा है आगे? साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा को उपचुनावों में अब तक अच्छी खबर मिल रही है। झुंझुनूं, खींवसर से देवली उनियारा में बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो पार्टी दौसा और रामगढ़ में बढ़त बनाए हुए है। भारतीय आदिवासी पार्टी चौरासी और सलूंबर में बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि 2023 में बाप के पास चौरासी थी।

लव मैरिज करने वाली युवती का परिवार ने किया अपहरण, हाईकोर्ट ने नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा

 बालोतरा राजस्थान के बालोतरा जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण कर लिया गया है. लड़की को आरोपियों ने ऑटो रिक्शा से खींचा और फिर सड़क पर घसीटते हुए ले गए. घटना के वक्त लड़के का परिवार चिल्लाता रहा. बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट ने लव मैरिज के बाद नवविवाहित जोड़े को पुलिस प्रोटेक्शन भी दे रखा था. पूरे घटनाक्रम को लेकर युवती के पति कुलदीप ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. कुलदीप का दावा है कि पुलिस ने उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी, इसलिए युवती के घरवाले ही उसे इस तरह से उठाकर ले गए. दरअसल, बालोतरा जिले के रहने वाले कुलदीप ने पास ही के कस्बे की रहने वाली मंजू से कुछ दिन पहले 11 नवंबर को ही हनुमान मंदिर में शादी की थी, लेकिन इस शादी से लड़की के घरवाले नाखुश थे. पति का शादी के बाद हमने हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी से भी मुलाकात की थी. लेकिन पुलिस ने हमें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी. शुक्रवार को हम टैक्सी में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पत्नी के परिवार के लोग उसे मारपीट कर जबरदस्ती उठाकर ले गए. 20 सेकेंड का वीडियो वायरल पिछले कुछ घंटे से सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्कॉर्पियो से आए बदमाश एक टैक्सी को रुकवाते हैं और फिर टैक्सी में सवार युवती को जबरदस्ती नीचे उतारकर सड़क पर घसीटते हुए स्कॉर्पियो में डालते हैं. इस दरम्यान लड़की चिल्लाती रहती है. लड़के के परिवार के लोग विरोध करते हैं तो स्कॉर्पियो सवार बदमाश उनके साथ भी मारपीट करते हैं. आसपास के लोग यह देखकर दंग रह जाते हैं. जल्द करेंगे खुलासा इस पूरे मामले पर बालोतरा के एसपी कुंदन कंवरिया ने आजतक को बताया कि घटना के बाद SIT का गठन कर पुलिस ने पूरी रेंज में नाकाबंदी करवाई गई है. आज पुलिस इस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी.  

झुंझुनूं, दौसा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, रामगढ़ में कांटे की टक्कर, राजस्थान की विधानसभा सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला

जयपुर. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में इस बार बड़े उल्टफेर के आसार नजर आ रहे हैं. सात सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा है. तीन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर हो रही है. कांग्रेस झुंझुनूं सीट पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है. वहीं चौरासी सीट पर BAP ने कांग्रेस और बीजेपी के पसीने छुड़ा रखे हैं. दौसा और रामगढ़ में बीजेपी तथा कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है. सलूंबर में भी बाप ने दोनों प्रमुख पार्टियों की सांसें फूला रखी है. खींवसर में आरएलपी कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. यहां लाइव देखें कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है. सबसे रोचक मुकाबला झुंझुनूं में हो रहा है. सीट              आगे                            पीछे झुंझुनूं             राजेन्द्र भांभू- बीजेपी      अमित ओला-कांग्रेस दौसा              डीसी बैरवा -कांग्रेस       जगमोहन मीणा- बीजेपी खींवसर          कनिका बेनीवाल-RLP    रेंवतराम डांगा- बीजेपी रामगढ़           आर्यन जुबैर- कांग्रेस      सुखवंत सिंह- बीजेपी सलूंबर            जितेश कटारा- BAP     शांता देवी- बीजेपी चौरासी            अनिल कटारा- BAP     कारीलाल ननामा- बीजेपी देवली-उनियारा  राजेन्द्र गुर्जर- बीजेपी    केसी मीणा-कांग्रेस राजस्थान में उपचुनावों में अक्सर सहानुभूति की लहर असरकारक रहती है. लेकिन इस बार वह भी बेअसर नजर आ रही है. इन सात सीटों में पांच सीटें लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी. वहीं रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन से खाली हुई थी. इन दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों ने सहानुभूति का कार्ड खेलने का प्रयास किया था. कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों के परिजनों का दिया था टिकट कांग्रेस ने रामगढ़ से जुबेर खान के बेटे आर्यन जुबेर और बीजेपी ने सलूंबर में अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट देकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की थी लेकिन वह इस बार सफल होती नजर नहीं आ रही है. रामगढ़ में जहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है वहीं सलूंबर में भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश बीजेपी को पछाड़कर आगे दौड़ रहे हैं. जितेश विधानसभा चुनाव 2023 में यहां दूसरे नबंर पर रहे थे.

कार के ट्रोले की चपेट में आने से हुआ सड़क हादसा, कार में सवार पांच युवकों की मौत

उदयपुर राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर कार के ट्रोले की चपेट में आने से उसमें सवार पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देर रात करीब पौने बारह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबेरी से देबारी की तरफ गलत साइड जा रही एक कार को सामने से तेज रफ्तार से आए ट्रोले ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार देलवाडा निवासी हिम्मत खटीक (32), बेदला निवासी पंकज नंगारची (24), गोपाल नंगारची (27), सीसारमा निवासी गौरव जीनगर (23) एवं एक अन्य युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सुखेर थानाधिकारी हिमांशुसिंह राजावत मय जाब्ते मौके पर पहुुंचे तथा मृतकों के शवों को कार से निकालकर एम बी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया। शुक्रवार को सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।  

पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग, राजस्थान-उदयपुर में तालाब में कूदे युवक का पांचवें दिन मिला शव

उदयपुर. उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांचवें दिन अलसुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पिछले चार दिनों से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले मेड़ी का मथरा निवासी खेम सिंह (32) पिता पृथ्वी सिंह सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लोगों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने की घटना में शामिल था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सायरा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने डरकर पास के तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पहले और दूसरे दिन स्थानीय स्तर पर तालाब में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन शव का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार को खाली किया गया तालाब युवक का शव न मिलने पर प्रशासन और पुलिस ने तालाब का पानी खाली करने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह तालाब की पाल तोड़कर पानी निकाला गया। हालांकि, बुधवार शाम तक शव नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव को सायरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मानसिक रूप से असंतुलित था युवक बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से असंतुलित था, जिसके चलते उसने तालाब में छलांग लगाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान-हनुमानगढ़ में 350 पेटी अवैध शराब लदा ट्रक जब्त

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चूरू के ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटियों में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16,800 पव्वे भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हेड कांस्टेबल शुभराम के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना के सामने मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर आरजे 10 जीए 4041 को रुकवाया गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी 350 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित देसी शराब के कुल 16,800 पव्वे मिले। अवैध शराब जब्त कर ट्रक में सवार रामनिवास (30) पुत्र रामेश्वर लाल नायक और ओमप्रकाश (35) पुत्र लेखराम सिंवर, निवासी रातूसर सिवरान, पीएस भानीपुरा, जिला चूरू, को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शुभराम, मदनलाल, कांस्टेबल रमेश कुमार, रणजीत और मांगीलाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में जिले भर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

दोषी को 20 साल की सजा, राजस्थान-पाली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

पाली. पाली जिले की पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने अपहरण और दुष्कर्म के दोषी पाए गए नैनूलाल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक मनीष ओझा ने बताया कि यह मामला सोजतरोड थाना क्षेत्र का है। 9 फरवरी 2023 को एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाहपुरा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र निवासी नैनूलाल कोयले का काम करता था। 8 फरवरी 2023 को नैनूलाल ने उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर लिया। नैनूलाल ने उससे शादी करने के लिए ऐसा किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। लगभग पांच महीने पहले पुलिस ने नैनूलाल को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दुष्कर्म करने के बाद मां बनी पीड़िता पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 के न्यायाधीश जगदीश वाणी ने इस मामले में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने आरोपी को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के साथ उसे मां बनाने का दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

देसी जुगाड़ से 6 घंटे में निकाला शव, राजस्थान-बाड़मेर में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत

बाड़मेर. बाड़मेर के गुड़ामालानी में बुधवार शाम बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया। देसी जुगाड़ तकनीक एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम के नेतृत्व में टीम ने पीवीसी पाइप, रस्सी, तार सहित अन्य जुगाड़ से बच्चे का रेस्क्यू करने का प्रयास किया। वहीं, कैमरा डालकर मासूम के मूवमेंट को भी बाहर लगी स्क्रीन पर देखा गया। बच्चा जहां गिरा था, वो पुराना बोरवेल है और उसमें पानी भरा हुआ है। बच्चा करीब 100 फीट की गहराई में फंसा था। रेस्क्यू टीमें कैमरे की मदद से बच्चे की मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी, लेकिन बोरवेल में काफी पानी भरा होने के कारण क्लियर इमेज नहीं मिल रही थी। खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा बच्चा जानकारी के अनुसार, अर्जुन की ढाणी निवासी डालूराम के खेत में 3 दिन से नए बोरवेल का काम चल रहा था। पुराने बोरवेल में खारा पानी होने के कारण नया बोरवेल किया गया था। पुराने बोरवेल से दूसरे बोरवेल में मोटर शिफ्टिंग की जा रही थी। डालूराम का पोता नरेश (4) पुत्र पप्पू राम घर के पास खेत में खेल रहा था। इस दौरान मासूम खेलते-खेलते करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 100 फीट की गहराई पर फंसा था। बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस के साथ ही अन्य रेस्क्यू टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। इसके बाद देसी जुगाड़ तकनीक के एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम को मौके पर बुलाया गया। उनके आने के बाद करीब 7 बजे फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

शिविरों में जांच कर बनेगी सूची, राजस्थान-केकड़ी में 112 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और उपकरण

केकड़ी. राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक जैसे अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके तहत दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए केकड़ी जिले में शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों की पहचान के लिए केकड़ी, सरवाड़, सावर, भिनाय और टोडारायसिंह पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जांच की और 112 व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान करने की अनुशंसा की। इसके अलावा, 303 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए यूडीआईडी (UDID) असेसमेंट किया गया। कलेक्टर ने बताया कि शिविरों में दिव्यांगजनों के रेलवे व रोडवेज यात्रा पास बनवाने और उन्हें राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन और पालनहार योजना से जोड़ने का कार्य भी किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति में आयोजित शिविर में 106 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी हेतु असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। सरवाड़ पंचायत समिति में 27 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 14 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग और उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। इन शिविरों में प्रधान होनहार सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी गुरुप्रसाद तंवर, विकास अधिकारी त्रिलोकराम दईया और दिशी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार भिनाय और सावर पंचायत समितियों में आयोजित शिविरों में भिनाय में 41 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 13 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। सावर में 42 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी असेसमेंट किया गया और 18 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इन शिविरों में उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र टेलर मौजूद रहे। तीन दिवसीय शिविर का समापन बुधवार को टोडारायसिंह पंचायत समिति में हुआ। शिविर में 87 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी के लिए असेसमेंट किया गया और 49 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, बीसीएमओ रोहित ढांढोरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह और छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र कुमावत मौजूद थे। इन सभी शिविरों में चिकित्सा विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet