LATEST NEWS

कलेक्टर ने अवैध खनन व परिवहन रोकने दिखाई सख्ती, राजस्थान-ब्यावर में विशेष जांच दल (SIT) का गठन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार की मंशानुरूप ब्यावर जिले में अवैध खनन परिवहन को लेकर सख्ती है। ब्यावर जिला कलेक्टर डॉ श्री महेंद्र खडगावत ने जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अवैध खनन, परिवहन व अतिक्रमण को लेकर सख्ती बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि गत 6 नवंबर को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के रायपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त करने पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग द्वारा 38 करोड़ की बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन को शत प्रतिशत रूप से रोकने के लिए जिला कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी कर जिला क्षेत्र ब्यावर में अवैध खनन की रोकथाम हेतु ब्यावर जिले के संबधित उपखण्ड क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया । विशेष जांच दल में (एसआईटी) उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित वृताधिकारी पुलिस विभाग, संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार व खनिज अभियंता सदस्य होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के समस्त खनन क्षेत्रों का विशेष जांच दल संबधित उपखण्ड अधिकारियों के निर्देशानुसार जांच करें एवं अवैध खनन पाए जाने पर राज्य सरकार / माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) भोपाल के द्वारा जारी निर्देशों के परिपेक्ष्य में प्रभावी कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ——

गोविंद गुरू के साथ आदिवासी वीरों ने अंग्रेजों की गुलामी से लड़ा, राजस्थान-बांसवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी सरकार हमेशा जनजातीय समाज की प्रगति एवं गौरव को बढ़ाने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में जितने काम हुए हैं, उतने काम कभी नहीं हुए। श्री शर्मा शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के गोविन्द गुरू महाविद्यालय मैदान में आयोजित नवादि युगधारा प्रणेता समागम कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम, विरासत और संस्कृति को समर्पित कर दिया था। स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देशवासियों के लिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के आदिवासी वीर योद्धा महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़े और अपनी जन्म-भूमि के गौरव के लिए मर-मिटे थे। वागड़ अंचल में गोविंद गुरु के नेतृत्व में आदिवासी वीरों ने अंग्रेजों की गुलामी से लड़ने का काम किया। वागड़ की धरती पर मानगढ़ धाम 1500 से अधिक आदिवासी वीरों के बलिदान का साक्षी है। करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ आसान श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ों आदिवासी परिवारों का जीवन आसान हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने पीएम-जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान- जनमन की शुरूआत की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से देशभर में 63 हजार आदिवासी गांवों में 5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत राज्य के 40 जिलों के 208 पंचायत समितियों के 6019 गांवों में सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास कार्य करवाकर इन गांवों को विकसित किया जाएगा। प्रदेश में आदिवासी क्षेत्र का विकास हो रहा सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर में डूंगर बरंडा और बांसवाड़ा में बांसिया चारपोटा जनजातीय नायकों के स्मारकों का निर्माण, उदयपुर में वीर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण करेंगे। अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए टीएसपी फंड की राशि 1 हजार करोड़ से बढ़ाकर एक हजार 500 करोड़ रुपये कर दी है। खेल अकादमियों में छात्र-छात्राओं की मेस भत्ता राशि को बढ़ाकर 4 हजार रूपये प्रतिमाह किया है। उन्होंने कहा कि शाहबाद-बारां में सहरिया जनजाति के लिए तीरंदाजी व एथलेटिक्स खेल अकादमी की स्थापना करेंगे। साथ ही, 7 नवीन आश्रम छात्रावास, 1 नवीन खेल अकादमी, 3 नवीन आवासीय विद्यालय एवं 250 नवीन मां-बाडी केन्द्र स्वीकृत किये हैं। गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना का शुभारंभ श्री शर्मा ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत वन क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासियों व परम्परागत वन निवासियों के कल्याण के लिए गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना की घोषणा की गई थी, जिसका शुभारंभ आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। वागड़ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यहां रेलवे, हाईवे, विद्यालय जैसे कार्यों से विकास को बढ़ाया जा रहा है। महाराणा प्रताप सर्किट एवं धार्मिक सर्किट भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीतामाता अभयारण्य, त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम और मानगढ़ धाम को जोड़ते हुए पर्यटन सर्किट बनाने एवं इस क्षेत्र को औद्योगिक रूप से बढ़ावा देकर यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम हमारी सरकारी करेगी। श्री शर्मा ने समारोह में दो राजसखियों को 114 करोड़ रुपये का चैक प्रदान किया। उन्होंने आदिवासी जनजातीय क्षेत्र में उन्नत किसान, महिला उद्यमी, शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली पांच-पांच प्रतिभाओं सहित नवाचार करने वाले दो व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने मेला मैदान में लगाई स्टॉल्स एवं प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को आदिवासी अंचल की पहचान मांडना चित्र और तीर कमान भेंट किया गया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर गोविन्द गुरू जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना की पुस्तिका का भी विमोचन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री एवं बड़ी संख्या में मौजूद आमजन ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के जमुई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाशचन्द्र मीणा एवं श्री शंकरलाल डेचा, सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास श्री भानू प्रकाश एटूरू सहित बड़ी संख्या में आदिवासी अंचल के आमजन मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने किया जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ, राजस्थान-मंत्री जोराराम ने आवास लाभार्थियों को सौंपी चाबियां

जयपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के जमुई से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके नाम पर एक डाक टिकट और विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लगभग 6600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।   बारां जिले में इस अभियान का जिला स्तरीय समारोह बारां जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, उप जिला प्रमुख छीतरलाल परालिया, बारां प्रधान मोरपाल सुमन सहित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने भाग लिया। आदिवासी समाज के विकास को मिलेगी गति— समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी समाज के विकास को गति देना है। इसमें 80 हजार करोड़ की योजना के तहत छोटे गांवों और ढाणियों में सड़क निर्माण, पानी की पाइपलाइन, और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार शामिल है। जिन क्षेत्रों में अभी तक बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, वहां मोबाईल चिकित्सालय, गैस कनेक्शन, शौचालय, और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनजातीय परिवारों के विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान— विधायक राधेश्याम बैरवा ने आदिवासी समाज के योगदान को सराहा, जिन्होंने भारत की संस्कृति और आजादी की रक्षा के लिए सदियों तक संघर्ष किया। उन्होंने आदिवासियों को प्रकृति रक्षक बताते हुए उनकी पुरातन चिकित्सा पद्धतियों की प्रशंसा की। इसी क्रम में विधायक ललित मीणा ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके आदर्शों को जनजातीय गौरव के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र एवं मिनी किट जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं मिनी किट का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आवास की चाबियां, 15 स्वीकृति पत्र, मनरेगा की अपना खेत अपना काम योजना के स्वीकृति पत्र, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग की ओर से कृषकों को तारबंदी के स्वीकृति पत्र एवं मिनी किट (चना 16 किलो) का वितरण मंत्री महोदय सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। जिला परिषद् के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश्चंद मीणा ने कहा कि अभियान के तहत जिले के जनजातीय समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने जिला परिषद परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स पर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में फीड़बैक लिया। उन्होंने वहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी किया। जिला कलक्टर ने पीएम जन मन के तहत हुए कार्यो पर बनी कॉफी टेबल बुक तथा भगवान बिरसा मुण्डा का चित्र मंत्री श्री जोराराम कुमावत को भेंट किए। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी एसई डी.आर. क्षत्रिय, जेवीवीएनएल एसई एन.एम. बिलौटिया, पीएचईडी एसई प्रमोद झालानी, सीएमएचओ डॉ सम्पतराज नागर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

सशक्त और कमजोर पक्ष को जानने का माध्यम है खेल: डाॅ. रश्मि, राजस्थान-29वीं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जयपुर। आयोजन समिति के संयोजक एवं मुख्य अभियंता-प्रथम श्री अमित अग्रवाल द्वारा समारोह की मुख्य अतिथि डाॅ. रश्मि शर्मा, आवासन आयुक्त महोदया का शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। श्रीमती मीनाक्षी पाठक, वरिष्ठ लेखाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय के बैज लगाया गया। डाॅ. रश्मि शर्मा द्वारा नीरजा मोदी स्कूल मानसरोवर, जयपुर के खेल मैदान में गुब्बारे हवा में उड़ाकर एवं फुटबाॅल के कीक लगाकर 29वीं राजस्थान आवासन मण्डल कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डाॅ. रश्मि  शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। श्री प्रतीक श्रीवास्तव, आयोजन समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता-प्रथम द्वारा समारोह अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्री संजय शर्मा, आयोजन सचिव द्वारा समारोह अध्यक्ष के बैज लगाया गया। श्री संजय शर्मा, आयोजन सचिव द्वारा आयोजन समिति के संयोजक मुख्य अभियंता श्री अमित अग्रवाल एवं राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दशरथ कुमार का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। श्री संजय शर्मा, आयोजन सचिव द्वारा केन्द्रीय खेलकूद संचालन समिति के संयोजक श्री दारा सिंह एवं अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डाॅ. रश्मि शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से एक दूसरे खिलाड़ियों के सशक्त और कमजोर पक्ष को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज कि तनावग्रस्त समय में बहुत से लोग विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों के शिकार हो जाते हैं उससे बचने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाना एक कारगर उपाय हैं। इससे हमारी शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक कार्य क्षमता का भी विस्तार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं से समूह समुदाय के साथ जुड़ाव के साथ ही बन्धुत्व एवं सद्भाव की भावना भी बलवती होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रवीण अग्रवाल, मुख्य सम्पदा प्रबन्धक, राजस्थान आवासन मण्डल ने कहा कि खेलों से शारीरिक मजबूती के साथ ही टीम भावना एवं राजनैतिक कौशल का भी विकास होता हैं। उन्होंने कहा कि खेलों की प्रत्येक प्रतियोगिता में हार-जीत होती है जो हमें और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है। खेलकूद के प्रथम दिवस पर मुख्यालय टीम 100 मी., 200 मी. एवं 400 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रही। प्रथम दिवस में दौड़ के अलावा फुटबाॅल, क्रिकेट, बाॅलीवाॅल, बास्केटबाॅल, कैरम आदि के लीग मैच आयोजित किये गये। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री टी.एस.मीणा, वित्तीय सलाहकार श्री रोहताष यादव, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री प्रतीक श्रीवास्तव, उप आवासन आयुक्त श्री संजय शर्मा, राजस्थान आवासन बोर्ड केन्द्रीय खेलकूद संचालक समिति के संयोजक श्री दारा सिंह, कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद, महामंत्री श्री प्रदीप शर्मा, संयुक्त महामंत्री श्री रमेश चन्द शर्मा एवं श्री गोविन्द नाटाणी सहित वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेश के सभी कार्यालय से आये कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। —————

ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग पर चर्चा, राजस्थान-उप मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

जयपुर। पुष्कर की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, मसूदा विधायक श्री विरेन्द्र सिंह कानावत, अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग के निर्माण, सौन्यदर्यकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने के बारे में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर की पौराणिकता को केन्द्र में रखकर ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं सरोवर परिक्रमा मार्ग का निर्माण, सौन्दर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य में मौलिकता पर विशेष जोर रहेगा। जगतपिता ब्रह्माजी की गरिमा के अनुरूप पूरे शोध के साथ विकास कार्य करवाने होंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विकास कार्य करवाए जाएंगे। श्री पुष्कर पशु मेले के महत्व की अभिवृद्धि करने की दिशा में भी कार्य करने के बारे में चर्चा हुई। पर्यटन के विभिन्न घटकों के अनुसार थीम आधारित कार्य भी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का धार्मिक केन्द्र होना चाहिए। पर्यटक वर्ष भर यहां आकर कम से कम दो दिन रूकने का विचार करें। सरकार की बजट घोषणा के अनुसार पर्याप्त बजट उपलब्ध है। पुष्कर के नाम के अनुरूप देश में अलग विशेषता लिए निर्माण कार्य होंगे। त्रेतायुग में भगवान श्री राम के द्वारा पुष्कर में अपने पिता राजा दशरथ का श्राद्ध करने के समय के पुष्कर के वैभव को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य होना चाहिए। पुष्कर की पौराणिक प्रकृति के संरक्षण के साथ ही विकास कार्य होंगे। बैठक में घाटों के सौन्दर्यकरण और पर्यटन के विकास के विभिन्न सुझावों एवं प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

जिला प्रशासन ने शुरू किया ’रास्ता खोलो अभियान’, राजस्थान में बरसों से बंद रास्ते खुले तो किसान और ग्रामीण खुश

जयपुर। नीयत सही और सकारात्मक हो तो नियति कभी गलत नहीं हो सकती। यह कहावत शुक्रवार को जयपुर में हकीकत बनती नजर आई। जब जिला प्रशासन ने रास्ता खोलो अभियान के पहले ही दिन सहमति और समझाइश से बरसों से बंद 26 रास्ते खुलवाए गए। सालों से बंद रास्ते खुलने पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया साथ ही, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार जताया। रास्ता खोलो अभियान के पहले दिन चौमूं एवं जोबनेर में 4-4, आंधी, चाकसू, शाहपुरा, सांगानेर में 3-3, कोटखावदा और किशनगढ़-रेनवाल में 2-2 एवं तूंगा और आमेर में एक-एक रास्ता खुलवाया गया। किश्नगढ़-रेनवाल के धोलिया का वास गांव में करीब 50 साल पुराना रास्ता समझाइश से खुलवाया गया।  तो वहीं, जमवारागढ़ की आंधी तहसील के दांतली में 30 साल पुराना रास्ता खुलवाया गया। तो वहीं, तूगां में 15 साल पुराना अतिक्रमण हटाकर 300 मीटर लंबा रास्ता आमजन के लिए सुचारू करवाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव और खेतों की ओर जाने वाली राह आसान करने के लिए जिला प्रशासन के इस अभियान से निश्चित रूप से आमजन को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सहयोग कर दशकों से बंद सिवायचक, कटानी एवं गैर मुमकिन सहित अन्य सभी प्रकार के रास्तों को खुलवा कर उनकी राह बेहद आसान कर दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ रास्ते तो करीब 50 साल से बंद थे, लेकिन सहमति एवं समझाइश से इन रास्तों को भी खुलवाने में कामयाबी मिली। गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में रास्ता खोलो अभियान का आगाज हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में परिवाद प्राप्त होते हैं। रास्तों को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किए जाते रहते हैं। ऐसे प्रकरणों में निरन्तर बढ़ोतरी होने से आमजन को न्यायालय के चक्कर लगाने एवं जन-धन की हानि होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए प्रशासन ने रास्ते सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ‘रास्ता खोलो अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत सभी खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे, उपखण्ड अधिकारी सप्ताह में एक बार तहसीलदार, थानाधिकारी, विकास अधिकारी के साथ रास्तों से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा कर रहे हैं तथा खोले जाने वाले रास्तों का चिन्हीकरण कर सप्ताह में कम से कम तीन रास्तों की समस्या का समाधान करेंगे। बंद रास्ते खुलवाए जाने के पश्चात खंड विकास अधिकारी संबन्धित खोले गए रास्तों पर ग्रेवेल/सी.सी. रोड़ बनवाया जाना सुनिश्चित करेंगें ताकि फिर से कोई रास्ते पर अतिक्रमण नहीं कर पाए। जिन स्थानों पर किन्हीं कारणों से शुक्रवार को कार्यवाही संभव नहीं हो पाई उन स्थानों पर शनिवार को अनिवार्य रूप से रास्ता खोलो अभियान के तहत कार्यवाही की जाएगी। रास्ता खोलो अभियान के तहत आम रास्तों, गोचर भूमि पर अतिक्रमण को हटाने, बंद किए जा चुके खातेदारी रास्तों को खुलवाने, राजस्व अभिलेख में दर्ज रास्ते, काश्तकारों की कृषि जोत के विभाजन करने से पूर्व रास्तों का प्रावधान करने, रास्ते निकालने, राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राजकीय भूमि पर से सार्वजनिक रास्ता निकालने तथा खातेदार किसान को उसकी जोत यानी खेत तक पहुंचने के लिए राजकीय चारागाह भूमि में से होकर रास्ता देने तथा खातेदारी भूमि में से होकर नवीन रास्ते निकालने और विद्यमान रास्ते को चौड़ा करने संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है।

पर्यटन “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” का आगाज, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल और निर्देशों पर राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए और उनको आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए  “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” के तहत दो दिवसीय (15 व 16 नवम्बर ) सांस्कृतिक संध्या के पहले दिन शुक्रवार को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने, लोक कलाकारों को नया मंच प्रदान की दृष्टि से उक्त सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। जिसके पश्चात शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात राजस्थान मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात राधा कृष्ण ने फूलों की होली खेली जिससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व में स्थित ब्रज अंचल की कला-संस्कृति भव्य रूप में साकार हुई। श्रीकृष्ण-राधा की प्रेमरसमयी और लठमार होली के रंगों व फूलों से साराबोर नृत्य की प्रस्तुति देख दर्शक भी थिरकने लगे। ब्रज के लोक कलाकारों ने उक्त प्रस्तुति में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के निर्मल प्रेम को साकार किया। इस दौरान ग्रामीण भवाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसमें नृत्य की विभिन्न मुद्राओं का अद्भुत संतुलन प्रदर्शित किया गया। ब्रज क्षेत्र के कर्णप्रिय और मन को लुभाने वाले भक्तिभाव से परिपूर्ण लोक संगीत सहित सांस्कृतिक संध्या में दी गई मोहक प्रस्तुतियों ने जयपुरवासियों और देशी-विदेशी पावणों को आनंद विभोर कर दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा पर्यटन सचिव श्री रवि जैन के निर्देशों की पालना में पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उनको नियमित रूप से आजीविका का अवसर दिलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की गई है। इस हेतु पर्यटन विभाग की ओर से कल्चरल डायरीज श्रृंखला शुरू की गई है। जिससे राजस्थान की कला व संस्कृति से पूरी दुनिया परिचित होगी।  इसी श्रृंखला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन  शनिवार, 16 नवम्बर को अल्बर्ट हॉल पर ही बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र के प्रसिद्ध लंगा-मांगणियार कलाकारों की गायन-वादन की प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय श्री पंकज धरेन्द्र तथा पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक श्रीमती पुनीता सिंह एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

राजस्थान थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को 14 दिन की जेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया पेश

टोंक राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम थप्पड़कांड को लेकर तनाव का माहौल तीसरे दिन भी बरकरार है। इस विवाद के बाद जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगें पूरी करने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे, लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन पर कार्रवाई संभव होगी। विवाद में आरोपी नरेश मीणा को निवाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। टोंक, निवाई, देवली और उनियारा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि शांति बनी रहे। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी विकास सांगवान ने समरावता गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। कलेक्टर ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को छह बार कॉल किया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि गायब लोगों की पूरी सूची बनाई गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात की। इस बैठक में ग्रामीण भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को सरकार के सामने रखा और समाधान का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जयपुर में हड़ताल कर रहे RAS एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने यह जानकारी दी। कलेक्टर का बयान और कार्रवाई की दिशा कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता विवाद को सुलझाना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आचार संहिता समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की मांगें पूरी की जाएंगी।

देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर एसडीएम को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारा था, अब हवालात से आई पहली तस्वीर सामने

जयपुर राजस्थान की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हवालात से पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि पुलिस ने नरेश मीणा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान उसने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा था। दरअसल, नरेश मीणा ने वोटिंग के दौरान इस पर ऐतराज जताया था कि आखिर उसका चुनाव चिन्ह इतना हल्का क्यों दिख रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच इस कदर विवाद बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ पहुंची। नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू में कर लिया। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। लेकिन, इस दौरान नरेश मीणा के समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। जहां कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया] तो वहीं सार्वजनिक संपत्तियों को भी व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया। उपद्रव के बाद नरेश मीणा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इतना ही नहीं, उसने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से वीडियो साझा कर पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए। मैं किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। अगर किसी को लगता है कि मैं आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो जाऊंगा, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उसकी गलतफहमी है। इसके साथ ही उसने अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि आगे की योजना के बारे में आपको जानकारी दे दी जाएगी कि आगे क्या कदम उठाना है। फिलहाल मैं ठीक हूं। कोई दिक्कत नहीं है। आखिरकार पुलिस ने काफी उठापटक के बाद नरेश मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा, उसके 60 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। नरेश मीणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा-189(2), 190, 115(2), 121(2), 132, 223(a), 351(2), 109(1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132, 131 के तहत केस दर्ज किया है।  

भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताया

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में वह अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारियों में तेजी लाएं एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग तय समय पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करें एवं नियमित रूप से उनकी मॉनिटरिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभिन्न विभागों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्री-समिट में होने वाले एमओयू को धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने विभाग एवं अपने प्रभार वाले जिलों में किए गए एमओयू की मॉनिटरिंग करें। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उत्सव के तहत करीब 30 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 70 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को विज्ञप्ति जारी करने संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली नियुक्तियों की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम, अटल एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम, आई-स्टार्ट के तहत लीप (लर्न एण्ड प्रोग्रेस) प्रोग्राम, टीओपी (टारगेट ओलंपिक पोडियम) योजना एवं स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इस संबंध में प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से बल देते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित तत्वों के संबंध में भी कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री एवं सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पांच हजार 500 फार्मपौण्ड के लिए डीबीटी हस्तांतरण सहित अन्य अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण, नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।  

आज से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद

शाहपुरा/भीलवाड़ा  राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से तनाव है। दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। 15 नवंबर से जहाजपुर पूरी तरह बंद रहेगा। जहाजपुर बंद और तनाव के पीछे यह है पूरा मामला मामला जुलाई महीने का है जब जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी यात्रा पर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ़ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे। हिंदू समाज की मांगों के समर्थन में समिति ने आज से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। यह शांतिपूर्ण बंद किया जा रहा है। सभी हिंदू समाज से आग्रह है कि इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। 15 से जहाजपुर बंद, 19 तक शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़ भी बंद बुधवार को पुलिस की ओर से 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद और विरोध मार्च का ऐलान किया है। 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने की शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील की है। हालांकि, संघर्ष समिति के आह्वान के आगे पुलिस की अपील बेअसर रही और जहाजपुर पूरी तरह बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

राजस्थान के मौसम में तगड़ा बदलाव, 17 नवंबर के बाद पड़ेगी जबरदस्त ठंड!

जयपुर  राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर भी दिखने लगा है. बीते 14 नवंबर को बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में अति घना कोहरा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम शुष्क  रहेगा. साथ ही बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में आगामी 3 दिन घना कोहरा छाने की संभावना है. ठंड की बात करें तो फिलहाल पश्चिम विक्षोभ नहीं आया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट नहीं हुई है. राजस्थान (Rajasthan) ही नहीं, बल्कि पूरे देश में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दिख रहा है. आगामी 17 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है. अजमेर में 32.8 तो गंगानगर में 25.2 डिग्री तापमान कई जिलों में अधिकमत तापमान 35 डिग्री से कम है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है. अजमेर में अधिकतम तापमान 32.8, भीलवाड़ा में 32.3, अलवर में 30.5 डिग्री, जयपुर में 32.4, सीकर में 30.5, कोटा में 32.7, चित्तौड़गढ़ में 33.8, धौलपुर में 33.8, सिरोही में 33.6, करौली में 31.6, जैसलमेर में 33.1, जोधपुर में 34.2, बीकानेर में 32, चूरू में 32.5, फलोदी में 31.8, गंगानगर में 25.2 और जालौर में 34 डिग्री अधिकतम तापमान है. अगले कुछ राजधानी जयपुर में कुछ ऐसा रहेगा मौसम अगले कुछ दिन राजधानी में भी पारा लुढ़कने की संभावना है. जयपुर में आगामी 19 नवंबर तक न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच सकता सकता है. जबकि 15 और 16 नवंबर को पारा 16 डिग्री तक रहने की संभावना है.

एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा में तनाव जैसा माहौल

जयपुर राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा में तनाव जैसा माहौल है। नरेश मीणा समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगा दिया कई जगह पत्थरबाजी की है।राजस्थान में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद देवली-उनियारा में तनाव जैसा माहौल है। नरेश मीणा समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगा दिया कई जगह पत्थरबाजी की है। पुलिस के नरेश मीणा के समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।  राजस्थान पुलिस के ADG विजय बंसल भारी पुलिसबल के साथ करीब 12 बजे समरावता गांव पहुंचे। उन्होंने पहले नरेश मीणा को सरेंडर करने के लिए कहा। मगर, उनके समर्थक पुलिस का विरोध करने लगे, जिसके चलते पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े। मामला बिगड़ने से पहले पुलिस ने नरेश मीणा को एक बख्तरबंद गाड़ी में बैठाया और तुरंत गांव से निकल गई। नरेश मीणा ने पुलिस हिरासत में जाने से करीब 20 मिनट पहले एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं समरावता गांव के अंदर बैठा हूं। पुलिस ने इस गांव को चारो तरफ से घेरकर नाकाबंदी कर रखी है। पुलिस किसी को गांव के अंदर आने नहीं दे रही है। मेरी आप सभी से अपील है कि तुम सब पुलिस को घेरकर उनकी नाकेबंदी कर दो, और चक्का जाम कर दो।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर पंच-गौरव को प्रोत्साहन देने का नवीन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर भजनलाल सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी जिलों में पंच-मुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए पंच-गौरव को प्रोत्साहन देने का नवीन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रत्येक जिले के लिए इन श्रेणियों में चिह्नित इन पांच तत्वों को जिले के पंच-गौरव के रूप में जाना जाएगा। राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते यहां के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियाँ हैं। इस कारण यहां अलग-अलग तरह की उपज पैदा होती है एवं अलग प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं। इसी प्रकार राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रकार के खनिज प्रकार की उपलब्धता है एवं अलग-अलग उत्पाद बनाए जाते हैं। राज्य में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक विभिन्न जिलों में स्थित पर्यटक स्थलों को देखने के लिए भी आते हैं। इसी प्रकार विभिन्न जिलों के निवासियों में कुछ खेल विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इन जिलों के सर्वांगीण विकास एवं उपलब्ध संभावनाओं के आधार पर आर्थिक गतिविधियों एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में कम से कम एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए यथा अनुरूप इनके प्रोत्साहन, संरक्षण एवं विकास की गतिविधियां चलाई जाएंगी। उदाहरण के तौर पर धौलपुर जिले में स्किम्ड मिल्क पाउडर उत्पादन और आलू की फसल, बारां जिले में सोयाबीन प्रोसेसिंग और लहसुन उत्पादन को इस योजना में शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर एक जिला-एक उपज के लिए कृषि विभाग, एक जिला-एक प्रजाति के लिए वन विभाग, एक जिला-एक उत्पाद के लिए उद्योग विभाग, एक जिला-एक पर्यटन स्थल के लिए पर्यटन विभाग तथा एक जिला-एक खेल के लिए खेल विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेंगे। प्रत्येक जिले के जिला कलक्टर इन विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए इस कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेंगे।  

पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर पकड़ा, बिहार-नालंदा में सहकारिता पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नालंदा. नालंदा में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को सिलाव प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई गोरमा पैक्स के अध्यक्ष अमन कुमार की शिकायत पर की गई। अमन कुमार ने 25 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई। अमन कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार मतदाता सूची से 14 लोगों के नाम हटाने के एवज में ₹50,000 की मांग कर रहे थे। पैक्क्स अध्यक्ष के शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई है। इसमें सामने आया कि आरोपी सहकारिता पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज किए गए नामों को हटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग ने शिकायत की पुष्टि के बाद 11 नवंबर को मामला दर्ज किया और एक सटीक योजना के तहत कार्रवाई की गई। कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है जब आरोपी अधिकारी सोहसराय थाना क्षेत्र के जगदंबा होटल के पास रिश्वत की राशि प्राप्त कर अपनी गाड़ी में रख रहे थे, तभी डीएसपी सुधीर कुमार और केस के अनुसंधानकर्ता मणिकांत कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने उन्हें धर दबोचा। टीम ने तत्काल नोटों का मिलान कर पुष्टि की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। यह मामला राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कई बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet