LATEST NEWS

राष्ट्रीय अध्यक्ष कालवी ने मांगे वोट, राजस्थान-दौसा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह को राजपूत करणी सेना का समर्थन

दौसा. दौसा विधानसभा उपचुनाव में अब एक और नया ट्विस्ट आ गया है, जिसके चलते राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी निर्दलीय प्रत्याशी देवी सिंह दौसा के समर्थन में पहुंचे। जहां उन्होंने सामान्य सीट पर देवी सिंह दौसा को मतदान करने की अपील करते हुए समर्थन दिया है। बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव का रण पूरी तरह सज कर तैयार है। प्रचार-प्रसार का दौर बीते कल शाम पांच बजे खत्म हो गया। जहां भाजपा से जगमोहन मीणा तो कांग्रेस से दीनदयाल उर्फ डीसी बैरवा मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो विप्र गोयल और देवी सिंह दौसा यहां चार उम्मीदवार इन दोनों चर्चाओं में हैं। उसका बड़ा कारण यह है कि दौसा विधानसभा सामान्य सीट होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने एसटी के और एससी के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते वैसे तो कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन दो निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सामान्य सीट पर उम्मीदवारी जताए हुए इस चुनावी समर में ताल ठोकर बैठे हैं। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी के समर्थन देने के बाद सामान्य सीट दौसा पर चुनाव लड़ रहे देवी सिंह दौसा का कहना है कि मैं सामान्य वर्ग की प्रतिष्ठा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। क्योंकि सामान्य वर्ग की दौसा विधानसभा सीट होने के बावजूद भी भाजपा और कांग्रेस ने यहां सामान्य वर्ग की अनदेखी करते हुए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को टिकट नहीं देकर इस सामान्य सीट को दरकिनार किया है। अब देवी सिंह दौसा के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का समर्थन देने वाले बयान के बाद निश्चित रूप से सियासी हल्के में हलचल मचना जरूर तय है। इससे पूर्व भी देवी सिंह दौसा को एक ब्राह्मण संगठन तथा हम सब भारतीय संगठन का समर्थन प्राप्त हो चुका है। अब आने वाले कल विधानसभा उपचुनाव होने हैं, इसके बाद मतदान का परिणाम आ पाएगा। उस दिन यह स्पष्ट होगा कि दौसा की जनता ने अपना जनसेवक किसे बनाया है और किसको दरकिनार किया है।

नामजद मामला दर्ज, राजस्थान-चुरू में एकतरफा प्यार में पिस्तौल की नोंक पर नाबालिग से किया दुष्कर्म

चुरू. जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव में पिस्तौल के नोंक पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने रतनगढ़ थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि 11 जुलाई 2023 को परिचित होने के कारण गांव का ही एक लड़का दीपक परिवार वालों से मिलने उनके घर आया था। उसने पीड़िता को मोबाइल नंबर देकर उससे अकेले में मिलने की बात की साथ ही घर में किसी को यह बात नहीं बताने के लिए भी कहा। इसके बाद उसी दिन शाम को उसने फोन करके पीड़िता से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। इस पर नाबालिग ने उसे मना करते हुए कहा कि दोबारा ऐसी बातें मत करना। इसके 10 दिन बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया। वह जब वहां पहुंची तो घर पर कोई नहीं था, जिसे देखकर वह वापस जाने लगी। इस पर आरोपी उसे हाथ पकड़कर कमरे में ले गया और विरोध करने पर मारपीट की और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके वीडियो बना लिए। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खाना खाने गए चाचा-भतीजा को बदमाशों ने होटल से घर तक पीटा

अलवर. जिले के न्याना गांव में होटल पर खाना खाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते हुई मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम न्याना में होटल पर खाना खाने गए चाचा-भतीजे से गांव के लोगों का विवाद हो गया, जिसके चलते हमलावरों ने घर में आकर दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने में परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को गोविंदगढ़ से अलवर के जिला अस्पताल में रैफर किया गया है, जिनमें से दो जनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित कमल ने बताया वह अपने भतीजे दीपक के साथ अपने गांव के होटल में खाना खाने गया था, तभी वहां पर चेतराम, बुधराम, पवन व अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। इन लोगों ने वहां पर दीपक से मारपीट भी की। बाद में घर आने पर इन हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया और लाठियों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के लिए आए परिवार वालों के साथ भी उन्होंने मारपीट की, जिसमें कमल, दीपक, रामकिशन और हरिराम घायल हुए हैं। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि घायल कमल का कहना है कि उनकी आपस में कोई दुश्मनी भी नहीं है। इसके बावजूद करीब सात-आठ लोगों ने घर में आकर उनसे बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के बाद सभी हमलावर वहां से भाग खड़े हुए और सभी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से इस बात की सूचना गोविंदगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

समसामयिक और जरूरी चेतावनी है ‘बंटोगे तो कटोगे’, राजस्थान-जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया आगाह

जयपुर. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में बड़ा बयान दिया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जिस बंटोगे तो कटोगे नारे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि ये बातें समसामयिक हैं और सत्य हैं। हमें बंटना नहीं है। चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों। जब हम सब एक होकर रहेंगे, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जैसे एक अंगुली एक होती है तो कोई भी तोड़ देता है, लेकिन जब ये मिलकर मुक्का बन जाती है तो तोड़ने वाले के दांत टूट जाते हैं। गौरतलब है कि बीते चार दिनों में रामभद्राचार्य ने पीओके, पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर लगातार बयान दिए हैं। दो दिन पहले उन्होंने जयपुर में श्रीराम कथा के दौरान कश्मीर में धारा-370 और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा-370 की बात मत करो, थोड़े दिन में ही पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा, कश्मीर हमारा है। हमारे देश का अभिन्न अंग है। इसे देश से कोई अलग नहीं कर सकता। कश्मीर भारत का सिरमौर है। भारत माता आप चिंता मत करिए। जब तक जगदगुरु रामभद्राचार्य का यह त्रिदंड रहेगा। भारत की ओर कुदृष्टि रखने वालों की आंख निकाल कर रख दी जाएगी। उन्होंने कहा, भगवान राम ने देश को एक करने का काम किया था। पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम किया उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिए बिना कहा, हमारे देश का दुर्भाग्य देखिए कि पहले प्रधानमंत्री ने देश को बांटने का काम कर दिया। जो कश्मीर हमारे भारत का मुकुट मणि है। ऋषि कश्यप की जन्मस्थली है। इस कश्मीर में भगवान शिव अमरनाथ के रूप में विराजित हैं। माता वैष्णो का जहां धाम है। उस कश्मीर को आधा कर दिया। कश्मीर का आधा हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया, जो बचा उसमें धारा-370 लगवा दी।

मतदान दल रवाना, राजस्थान-टोंक की देवली-उनियारा सीट के 3 लाख मतदाता डालेंगे वोट

टोंक. 11 नवंबर की शाम 6 बजते ही चुनावी शोर पूरी तरह से थम गया। अब प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर दर पर वोट की अपील कर रहे हैं। जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। आज मतदान दलों को इस संबंध में पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान दलों को दिए जाने वाले तृतीय प्रशिक्षण एवं मतदान केंद्रों पर रवानगी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। देवली-उनियारा के मतदान दलों को तृतीय प्रशिक्षण के उपरांत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। तृतीय प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम व मतदान से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 13 नवंबर को 307 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने के लिए 1472 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है। यहां करीब 3 लाख 2 हजार 743 मतदाता अपने मताधिकार उपयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 55 हजार 958 पुरुष, 1 लाख 46 हजार 784 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता अपना वोट डालेंगे। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही युवा, महिला एवं इको फ्रेंडली 8-8 एवं एक दिव्यांग मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वेब कास्टिंग के लिए 169 मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। एरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे निगरानी विधानसभा उपचुनाव-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए 45 माइक्रो ऑब्जर्वर, 30 सेक्टर अधिकारी एवं 7 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 169 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी। जिले के चिन्हित 90 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीएपीएफ की टीम के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था भी की गई है।

4 महीने बाद आज से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य, राजस्थान-केकड़ी में दो महीनों में होंगी 2000 शादियां

केकड़ी. जिले में मंगलवार को देवउठनी एकादशी से शादी वाले परिवारों में मांगलिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। तुलसी विवाह के बाद से शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है। विवाह आयोजन से पहले हल्दी, मेहंदी व कलश लाने की रस्में की जाती हैं। बाजार में कपड़े, बर्तन, जेवर, सजावट, खाद्य सामग्री, टेंट, फूल माला सहित अन्य की बिक्री बढ़ने से व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सामान खरीदने आए लोगों से बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। नवंबर-दिसंबर में 18 दिन शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त हैं। विवाहों के लिए केकड़ी शहर सहित जिले में 150 से भी ज्यादा समारोह स्थल व होटल रिसोर्ट आने वाले दो माह के लिए एडवांस में बुक हैं। वहीं पुष्कर के भी लगभग हर बड़े होटल-रिसोर्ट एडवांस बुक हैं। पुष्कर इन दिनों राजस्थान के हॉट वेडिंग डेस्टिनेशंस में शामिल है। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, एमपी, यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी यहां विवाह समारोह के लिए आ रहे हैं। बुकिंग्स को देखकर कहा जा सकता है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार विवाह से जुड़े सेग्मेंट वाले बाजारों में 35 प्रतिशत तक इजाफे की उम्मीद है। इस बार विवाह के मुहूर्त पिछले साल से ज्यादा हैं। जिले में नवंबर-दिसंबर माह में ही करीब 2000 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। क्षेत्र के सबसे बड़े मोदी टेंट हाउस के संचालक व शादी समारोहों के एनसाइक्लोपीडिया माने जाने वाले युवा कारोबारी व समाजसेवी निरंजन मोदी ने बताया कि लोगों ने नवरात्र के पहले से ही जगह बुक कराना शुरू कर दिया था। वहीं टेंट और कैटरिंग की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इवेंट मैनेजर्स का कहना है कि विवाह आयोजन के लिए इवेंट कंपनियां भी पहले से बुक हैं। 25 लाख से लेकर इससे ज्यादा तक के पैकेज इन इवेंट कंपनियों के पास हैं। उन्होंने बताया कि अब शादियों में दुल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी यूनिक होने लगी है। इस बार भी परंपरागत तरीकों के अलावा कई दूल्हा-दुल्हन ने स्कूटर एंट्री, बुलेट एंट्री, डांस करते हुए एंट्री की प्लानिंग की है। मैरिज गार्डन में फूलों की सजावट, ट्रेवल, टेंट, मैरिज गार्डन, इवेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग, गार्डन, होटल, हलवाई, लाइटिंग, घोड़ा, बैंड बाजा, ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग, किराणा, ज्वैलरी, रेडीमेड कपड़े, क्रॉकरी, दूल्हा दुल्हन एंट्री सेटअप वाली अधिकतर व्यवस्थाएं बुक की जा चुकी हैं। शुभ मुहूर्त— पंडितों के अनुसार नवंबर-दिसंबर में शादियों के लिए देवउठनी एकादशी सहित 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 नवंबर को और दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 और 15 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं।

दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल, राजस्थान-सिरोही में जमीन के विवाद में चले लट्ठ और कुल्हाड़

सिरोही. सिरोही सदर पुलिस थानांतर्गत राजपुर गांव में आपसी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियों एवं कुल्हाड़ियों से मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यह मामला सिरोही पुलिस थाना के राजपुरा बालदा गांव का है। गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों में विवाद फिर गरमा गया। देखते ही ये दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान ऑटो में सवार होकर आए लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर कुल्हाड़ियों एवं लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम कई लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद आसपास के अन्य लोग भी पहुंचे तथा दोनों पक्षों में बीचबचाव का प्रयास किया। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेस एवं सिरोही सदर पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सिरोही स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। मारपीट की इस घटना में विक्रम पुत्र सदाराम देवासी, वेनाराम पुत्र चेनाराम देवासी, धनाराम पुत्र चनाराम देवासी एवं लक्ष्मी पत्नी सदा राम देवासी के गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के किशन पुत्र बाबूलाल बंजारा, कानाराम पुत्र बाबूलाल बंजारा, दीपक पुत्र बाबूलाल बंजारा और ममता पत्नी किशन बंजारा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिरोही सदर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी ट्रॉमा सेंटर पर पहुंचे तथा घायलों के बयान लेकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम आवश्यक कारवाई शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।

कई लोगों से की लाखों की धोखाधड़ी, राजस्थान-केकड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर कई लोगों के लाखों रुपये हड़प करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी सीताराम उर्फ शैतान तेली को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी हो रखे थे। केकड़ी सीटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि रेखा धनजानी पत्नी भोजराज धनजानी ने न्यायालय के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि तेली मोहल्ला केकड़ी निवासी सीताराम उर्फ शैतान तेली (39) पुत्र छीतरमल तेली ने मकान बेचान में बेईमानी की व 20 लाख रुपए हड़प कर लिए। जबकि सीताराम उर्फ शैतान तेली ने उक्त मकान मुकेश ताथेड़ को भी बेच रखा था। पुलिस ने रेखा धनजानी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि शैतान तेली अब तक कई लोगों को ब्याज का लालच देकर लाखों रुपए हड़प कर चुका है। देनदारों द्वारा रुपए का दबाव बनाने पर पूर्व में बेचान की हुई प्रोपर्टी को ही बार बार बेचान कर देता है अथवा इकरारनामा या मुख्त्यारनामा निष्पादित करवा कर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेता है। शैतान पिछले दो साल से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विशेष टीम ने सीताराम उर्फ शैतान तेली की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, भीलवाड़ा, माण्डल, उदयपुर सहित छिपने के अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गत दिनों मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम उर्फ शैतान तेली को भीलवाड़ा से केकड़ी आते समय डिटेन कर लिया। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद शैतान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरूद्ध सिटी थाना पुलिस में धोखाधड़ी के संबंध में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है तथा इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट भी जारी कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, एएसआई राकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल शुभकरण, पंकज कुमार, राजेन्द्र आचार्य व राकेश कुमार शामिल थे।

बाघ की शिफ्टिंग से बढ़ेगी रौनक, राजस्थान-बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को मिला नया राजा

बूंदी. बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ के रूप में नया राजा मिल गया है। सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाहर निकले टाइगर 2303 को रविवार शाम हरियाणा में झाबुआ के जंगल से ट्रेंकुलाइज कर उसे रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि यह नर बाघ करीब तीन साल का युवा और काफी हष्ट-पुष्ट बाघ है। उम्मीद है कि आने वाले समय में रामगढ़ में यह बाघ कुनबा बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। पूर्व में रणथंभौर से खुद चलकर आया बाघ आरवीटी 1 मौजूद है। अब हरियाणा के झाबुआ से एक और बाघ आने से टाइगर रिजर्व में दो नर, एक मादा और दो मादा बाघिन हो गई है। शीघ्र ही मादा बाघिन भी शिफ्ट होने की संभावना है। शुरू में बाघ को शॉफ्ट एनक्लोजर में रखा जाएगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व का बाघ टी 2305 एक साल से टेरिटरी की तलाश में भटक रहा था। यह बाघ दो बार सरिस्का से बाहर निकल चुका था और वन विभाग के लिए इसकी मॉनिटरिंग चुनौती बनी हुई थी। कई बार इसे ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहली बार रामगढ में ट्रेंकुलाइज कर लाया गया नर बाघ राज्य के चौथे एवं तेजी से उभरते रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहली बार एक नर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर शॉफ्ट एनक्लोजर में रिलीज किया गया। इससे पूर्व अब तक यहां नर बाघ खुद चलकर आते रहे हैं। इससे पहले यहां दो मादा बाघिन छोड़ी गई थी। नए बाघ को आरवीटी 4 के रूप में पहचाना जाएगा और उम्मीद है कि इसे जल्दी ही खुले जंगल मे छोड़ दिया जाएगा। एक बाघिन दूसरे राज्य से लाने की भी वन विभाग तैयारी कर रहा है।

अवैध कारोबार में आसपास के तीन मकान जले, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के घर में वैन से पेट्रोल भरे ड्रम उतारते समय लगी आग

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले एक आदमी की लापरवाही के कारण तीन मकानों में आग लग गई। इसमें एक मकान तो पूरी तरह से जल गया, जबकि दो मकान में भी नुकसान की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक वैन कबाड़ में तब्दील हो गई। मकान में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जो काफी देर तक जलते रहे। कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है। आरोपित मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा हाउसिंग बोर्ड के तिलक नगर में बीती रात को यह हादसा हुआ। यहां एक मकान में सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी रहते हैं जिस पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार का आरोप है। बीती रात को एक वैन में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम मकान में खाली किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग सतपाल सोनी के मकान में फैल गई, जहां पहले से ही कई ड्रम रखे थे। पेट्रोलियम पदार्थ में आग से लपटे उठने लगी। यह देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सतपाल सोनी और इसके यहां काम करने वाले लोग तो मौके से भाग गए। क्षेत्र के लोगों ने आगजनी की सूचना दमकल के लिए की। इस पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि वैन में भी पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भभकी। इससे सामने स्थित अरुण तिवारी और दीपक खांडेकर के मकान पर भी आग पहुंच गई। इससे मकान के बाहरी हिस्से में नुकसान हुआ है। यहां एसी और वायरिंग जलने के अलाव अन्य सामान जल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में एक मकान तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल इस हादसे में नुकसान का आंकलन निकाला जा रहा है। इधर, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी लंबे समय से अवैध पेट्रोलियम पदार्थ का कारोबार कर रहा था। इसकी शिकायत भी कई बार की गई थी। साथ ही सतपाल सोनी को भी उलाहना दिया था लेकिन उस पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। समय रहते इस मामले में कार्रवाई हो जाती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

चयनित 20 कॉलेजों में होंगे बदलाव, राजस्थान-बूंदी का भगवा रंग में नजर आएगा राजकीय महाविद्यालय

बूंदी. कॉलेजों में वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा। बता दें कि इस कार्य के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जिनमें कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा जाएगा। राजस्थान के इन चयनित 20 कॉलेजों में बूंदी जिले का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है, जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसर में सकारात्मकता, स्वच्छता और एक प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करना है। भगवा रंग को ऊर्जा, शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ये रंग छात्रों को कॉलेज में प्रवेश करते ही और सकारात्मकता का अनुभव कराएंगे, जिससे वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। यह होंगे बदलाव कॉलेज परिसर में भगवा रंग के अलावा, व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन रंगों का भी प्रयोग किया जाएगा। यह संयोजन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार, गैलरी, और एंट्रेंस हॉल में होगा, जिससे कि छात्रों के लिए स्वच्छ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। इसे आवश्यक बदलाव मानते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि इससे कॉलेज के परिसर में जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, वहीं, कुछ ने रंगों में बदलाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारने की आवश्यकता जताई। यह हैं पहले चरण में चयनित कॉलेज —- 0- राज्य के 10 संभागों में कुल 20 कॉलेजों को पहले चरण में चुना गया है। ये सभी कॉलेज राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां उन कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां भगवा रंग का काम शुरू किया जा रहा है। 0- अजमेर संभाग में एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज और एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज। 0- बांसवाड़ा संभाग में राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा और राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़। 0- बीकानेर संभाग में गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर। 0- भरतपुर संभाग में एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज और एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर।जयपुर संभाग के बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज अलवर और एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज कोटपुतली।जोधपुर संभाग में गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर और एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा। 0- कोटा संभाग में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा और गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी। 0- पाली संभाग में गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली और गवर्नमेंट कॉलेज जालोर। 0- सीकर संभाग में एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर और गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू। 0- उदयपुर संभाग में गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर और एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़ शामिल हैं।

दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू, राजस्थान-केकड़ी में चारे से भरा ट्रक बिजली तार से टकराकर जला

केकड़ी. केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में चारे से भरा ट्रक जल गया। ग्राम बिड़ला में रविवार देर रात बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक में भरा लाखों रुपये का चारा और ट्रक पूरी तरह से जल गया। सरवाड़ और केकड़ी से आई दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, सरवाड़ क्षेत्र में ग्राम स्यार से चारा लेकर एक ट्रक अजमेर जा रहा था। ट्रक में चारा काफी ऊंचाई तक भरा हुआ था। रास्ते में बिड़ला गांव से होकर गुजरते समय ट्रक में भरा चारा ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को छू गया। तारों के संपर्क में आते ही चारे में आग लग गई। चारा धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक में भरे चारे में आग की लपटें देखकर तुरन्त दौड़कर ट्रक चालक को चिल्लाकर बताया और ट्रक रुकवाया। जैसे ही ट्रक में आग लगने का पता चला, माजरा समझकर ट्रक चालक अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए तुरंत जलते हुए ट्रक को गांव की आबादी सीमा से बाहर ले गया, ताकि आग की चपेट में आकर कोई बड़ा हादसा न हो। बता दें कि तब तक आग ट्रक में भरे पूरे चारे में फैल गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। आग की घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक में भरा चारा व ट्रक पूरी तरह से जल कर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आग फैलकर इधर उधर नहीं लगी और न ही कोई जन हानि हुई। बताया गया कि ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि गांव में एक बारगी दहशत हो गई। मगर ट्रक चालक के समझदारी से काम लेकर जलते ट्रक को गांव से बाहर ले जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत, राजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया

जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची और युवती को दस्तयाब किया और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं, अब सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली थी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मामले को गंभीरता सेलिया गया और तुरंत प्रभाव से युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार परफार्म हाउस पर पहुंचे। जहां पर फार्म हाउस के कमरे का गेट टूटा हुआ मिला और फार्म हाउस से युवती को दस्तयाब किया गया है। चौमूं थाने लाकर प्राथमिक पूछताछ के बाद युवती को सामोद पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इवेंट के बहाने युवती को फार्म हाउस पर लाया युवती इवेंट का काम करती है और इवेंट का काम करने के बहाने ही युवती को यहां पर लाया गया था। जहां पर फार्म हाउस पर काम करने वाले केयरटेकर ने युवती के साथ गलत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है। इस दौरान युवती ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया और केयरटेकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। इस दौरान युवती ने वापस से अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक ने बाथरूम का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को बचा लिया। लेकिन आरोपी फिलहाल मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने लिए टीमें गठित सामोद थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि मोरीजा के फार्म हाउस पर युवती के साथ केयरटेकर द्वारा गलत काम करने का प्रयास किया गया है। मामले में युवती के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

‘सरकार ने जिला समाप्त किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे’, राजस्थान-जयपुर के सलूंबर में डोटासरा ने की सभा

जयपुर. जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी में जोश भरता जा रहा है। कल कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के समर्थन में सलूंबर में आयोजित जनसभा में पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कॉलेज खोले, भाजपा सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने पंचायतें बनाईं सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने जिले बनाए उसकी समीक्षा वे लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि सलूंबर जिला बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था। जब हमने सलूंबर जिला बनाकर आपका हक दिया तो आज मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी कह रहे हैं सलूंबर जिला समाप्त करेंगे। डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मैं जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि 13 नवंबर को यहां से इन्हें चटका दिखा दीजिए। हम सलूंबर जिला समाप्त नहीं होने देंगे, ईंट-ईंट से बजा देंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक ही बात कहना चाहता हूं कि यहां बैठे सभी नेता, कार्यकर्ता और जनता यह तय कर चुकी है कि यहां से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी रेशमा मीणा ही जीतकर जाएंगी। बीजेपी से शांतादेवी मीणा हैं मैदान में गौरतलब है कि यहां से भाजपा ने शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा है। शांता देवी मीणा दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं, जिनके देहांत के बाद सलूंबर सीट खाली हो गई थी। इन दो महिला प्रत्याशियों के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जितेश कटरा को उम्मीदवार बनाया है।

दोनों पक्षों के झगड़े में 6 लोग घायल, राजस्थान-करौली में बच्चों की कहासुनी में बड़ों ने चलाए लाठी-डंडे

करौली. जिला मुख्यालय स्थित मेला गेट के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को करौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मेला दरवाजे के पास बच्चों के खेलने के दौरान कहासुनी हो गई और ये झगड़े में बदल गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और इनके बीच जमकर चले लाठी-डंडे में 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को करौली जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में शेर सिंह पुत्र लख सिंह राजपूत, जय सिंह पुत्र उग्र सिंह, पप्पू सिंह पुत्र खेम सिंह राजपूत, समय सिंह पुत्र उग्र सिंह राजपूत, वसीम पुत्र सलीम और  नदीम पुत्र सलीम घायल हुए हैं। बहरहाल करौली अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet