LATEST NEWS

संभल में 1978 में हुए दंगों पर मांगी रिपोर्ट, एक सप्ताह की डेडलाइन भी तय: योगी सरकार

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने संभल में करीब 46 साल पहले हुए दंगे से जुड़ी रिपोर्ट मांगी है। संभल में 29 मार्च 1978 को भड़का दंगा कई दिनों तक चली था। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसमें 169 मामले दर्ज किए गए थे। हालात इतने गंभीर थे कि शहर में दो महीने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। आधिकारिक तौर पर दगे में 24 लोगों की मौत बताई गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने कहा था कि संभल में 1978 के दंगों के दौरान 184 लोगों को सामूहिक रूप से जिंदा जला दिया गया था और कई लोग बेघर हो गए थे। ताजा रिपोर्ट मांगने के कदम से अटकलें लगाई जाने लगीं कि दंगों की जांच फिर से होने की संभावना है। लेकिन संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसे गलत खबर बताया। उन्होंने कहा कि तब मुरादाबाद का हिस्सा रहे संभल शहर में 1978 में हुए दंगों पर राज्य सरकार ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्रीचंद्र शर्मा के पत्र के बाद गृह विभाग के दंगों पर आख्या मांगी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभल पुलिस को गृह मामलों के उप सचिव और पुलिस अधीक्षक (मानवाधिकार) से इस बारे में एक पत्र मिला है। इसके बाद एसपी संभल ने एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र को नामित करते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को भी पत्र लिखकर किया अधिकारी को नामित करने के लिए कहा था ताकि संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले गृह विभाग के एक पत्र में सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा नियम 115 के तहत जारी नोटिस के जवाब में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा बुधवार को मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने भी संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया इससे जुड़े सभी रिकॉर्ड सौंपने को कहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि मामले की गहन जांच और समीक्षा हो सकती है। एक सप्ताह में रिपोर्ट देने की तैयारी हो चुकी है।

महाकुंभ 2025 : सरकारी बसों में इन लोगों को नहीं देने होंगे पैसे, मुफ्त में होगी यात्रा

लखनऊ महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस बीच रोडवेज ने सामूहिक रूप से लोगों को मेले में शामिल करने के लिए या सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसके तहत परिवहन विभाग ने एक क्षेत्र से 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को एक साथ बस से मेला स्थल भेजने पर दो लोगों के मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. महाकुंभ को लेकर वाराणसी मंडल से 320 बसों का संचालन किया जा रहा है. जो अलग-अलग जनपद से प्रयागराज के झूंसी तक चलेंगी. इसके बाद शटल बस से यात्रियों को मेला स्थल तक पहुंचाया जाएगा. वाराणसी मंडल के परिवहन विभाग ने वाराणसी कैंट स्थित डिपो में एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया है. जहां से यात्री यात्रा के संबंध में जानकारी ले सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (8726005 897) जारी किया गया है. बता दें कि महाकुंभ के लिए रोडवेज की ओर से कुल 7000 ग्रामीण और 350 शटल बसें चलाई जा रही हैं. मुख्य स्नान की अवधि में प्रयागराज आउटर मेला क्षेत्र में बने 8 अस्थायी बस स्टेशन से इनका संचालन होगा. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. यात्रियों को 24 घंटे मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से सहायता मिलेगी. साथ ही रोडवेज ने भी टोल फ्री नंबर 18001802877 जारी किया है.

अब यूपी की कड़क मिजाज पुलिस नहीं करेगी कोई तू-तड़ाक, बल्कि जनता को आप कहकर सम्बोधित करेगी

आगरा पुलिस का नाम सुनते ही आम आदमी कांपने लगता है। थाने जाने के नाम पर  उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं। मात्र बात करने भर से भी डर लगने लगता है। अब आम आदमी को पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। अपना कड़क मिजाज रखने वाली पुलिस ने खुद को सुधारने की मुहिम शुरू की है। आगरा के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने शिष्टाचार संवाद नीति की शुरूआत की है। जिसके तहत अब आगरा पुलिस ‘तुम’ या ‘तू’ के लहजे में नहीं बल्कि ‘आप’ कहकर लोगों को संबोधित करेगी। पुलिस कराएगी चाय-नाश्ता आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस के रवैया को बदलने के लिए ये मुहीम शुरू की गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि अगर कोई भी फरियादी थाने में आता है, तो थानेदार सबसे पहले खड़ा होकर उसका स्वागत करे, फिर चाय नाश्ता कराने के साथ ही उसकी फरियाद को सुने। इतना ही नहीं पुलिस आपको फोन आने पर सबसे पहले नमस्ते कहगी। निगरानी के लिए थानों में लग रहे सीसीटीवी पहले जो पुलिस तू, तड़ाक करके बात करती थी, अब वही पुलिस आप, श्रीमान जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर आपको संबोधित करेगी। इसकी निगरानी के लिए अब आगरा के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। साथ ही अगर कोई थानेदार अपने रवैया में बदलाव नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

महाकुंभ: प्रयागराज रेल मंडल ने जरूरी कदम उठाया, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए

प्रयागराज प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां आने वाले भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। महाकुंभ 2025 में लाखों लोगों के आने की संभावना जताई गई है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने जरूरी कदम उठाया है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सेहत को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए गए हैं। प्रयागराज रेल मंडल के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि महाकुंभ 2025 में आने वाले भक्तों के लिए रेलवे अधिकारी तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। इसके तहत प्रयागराज जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए गए हैं। ये कमरे डॉक्टरों, चिकित्सा सुविधाओं और मिनी आईसीयू समेत उन्नत उपकरणों से सुसज्जित होंगे। तीर्थयात्रियों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उनमें कार्डियक मॉनिटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, डिफाइब्रिलेटर और डीसी बिजली की आपूर्ति होगी। सभी मेडिकल सुविधाएं होंगी। 24 घंटे इसे ऑपरेट किया जाएगा। 2019 में एक लाख लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई थी, इस बार उससे ज्यादा की उम्मीद है। प्रयागराज जंक्शन पर 10 बेड व्यवस्था रहेगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाई जाएगी। रेलवे चेकिंग स्टाफ, मेडिकल की टीम के अलावा अन्य वॉलिंटियर्स को श्रद्धालुओं की मदद के लिए ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में कई हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवा देकर उनकी जान बचाई गई थी। रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम होने से डायबिटीज के पेशेंट, अधिक पैदल चलने से थकान से बेहोशी सहित अन्य मेडिकल समस्या से जूझ रहे लोगों का इलाज किया जाएगा। मेडिकल अस्पताल में मरीज को पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख और रेलवे के अस्पताल से समन्वय स्थापित किया है। प्रयागराज रेल मंडल महाकुंभ 2025 में आने श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य की जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के सभी जरूरी प्रयास किए गए हैं।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत की सनातन धर्म की जो मान्यता है यह दुनिया के सबसे प्राचीन संस्कृति है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की जो मान्यता है यह दुनिया के सबसे प्राचीन संस्कृति है। इसकी तुलना किसी मत मजहब और संप्रदाय से नहीं हो सकती। हजारों वर्षों की विरासत मेरे पास है। इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन भी उतनी ही प्रचीन है। आकाश के भी ऊंचा है सनातन की परंपरा, इसकी तुलना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘महाकुम्भ महासम्मलेन’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। महाकुम्भ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि देवासुर संग्राम के बाद अमृत की बूंदें चार पवित्र स्थलों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिरीं। इन स्थानों पर महाकुम्भ के आयोजन भारत के ज्ञान, चिंतन और सामाजिक दिशा तय करने का अवसर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन के दौरान भारत के ऋषि-मुनि एकत्र होकर उस समय की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंतन करते थे। यह आयोजन न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना भी आवश्यक है। विरासत और विकास का संगम है महाकुम्भ 2025 : योगी सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि महाकुम्भ का आयोजन भारत में विरासत और विकास के अद्भुत संगम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 2019 के प्रयागराज कुम्भ में यह देखा गया कि कैसे आधुनिक तकनीक, प्रबंधन और संस्कृति का सामंजस्य किया गया। यही प्रयास आने वाले महाकुम्भ में भी होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर महाकुम्भ को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस आयोजन से न केवल देश के नागरिक, बल्कि दुनियाभर के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। महाकुम्भ राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण है सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण है। यह आयोजन जाति, पंथ और लिंग भेदभाव को समाप्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों में जो प्रगति की है, महाकुम्भ इसका सशक्त माध्यम बनेगा। यह भारत की समृद्धि, विरासत और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रमाण है। सीएम योगी ने कहा कि विदेशी जूठन खाने वाले लोग हमें बदनाम करने में लगे हैं। देश में जातिवाद का जहर घोलकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। सनातन धर्म हमेशा शिखर पर रहा है राष्ट्रीय एकता और हिंदू एकता पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म हमेशा शिखर पर रहा है। हिंदू एकता और राष्ट्रीय एकता एक-दूसरे के पूरक हैं। इतिहास गवाह है कि जब हम बंटे हैं, तो कमजोर हुए हैं, और जब एकजुट हुए हैं, तो अजेय बने हैं। इसीलिए मैंने पहले कहा था कि बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जाति और मजहब के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं। ये वही शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर करने का षड्यंत्र रचती हैं। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। आज यूपी का नागरिक पलायन नहीं कर रहा, माफिया और अपराधी कर रहे हैं। वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाने वालों से वापस लेंगे एक-एक इंच जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड। हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करवा रही है। जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाई है, उनसे जमीन वापस ली जाएगी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुम्भ की परंपरा वक्फ से कहीं पुरानी है। सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची और गहराई समुद्र से भी गहरी है। इसकी तुलना किसी मत या मजहब से नहीं की जा सकती। सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि अगर भारत को समझना है, तो राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को पढ़ो। जो नेता लोहिया जी के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने इनकी बातों को कभी नहीं समझा। उन्होंने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अयोध्या को विकास और विरासत का केंद्र बनाया। जो लोग अयोध्या के विकास का विरोध कर रहे थे, उन्हें वहां जाने का नैतिक अधिकार नहीं है। संभल में धार्मिक स्थलों को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास हुआ संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार कल्कि का उल्लेख पुराणों में मिलता है। वहां धार्मिक स्थलों को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास हुआ। हमारी सरकार ने न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की और दंगाइयों को सख्त संदेश दिया। धर्म परिवर्तन और घर वापसी के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई अंतर्मन से अपने धर्म में लौटना चाहता है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। यह धर्म और परंपरा के प्रति जागरूकता का संकेत है।  

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परम्परागत छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को प्रमोट करना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परम्परागत छात्रसंघ की बजाय युवा संसद को प्रमोट करना चाहिए, जिससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाया जा सके। अपने सरकारी आवास पर 28वें युवा उत्सव-2025 में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर उन्होने कहा युवाओं को संवाद में माहिर होने का मंत्र दिया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवाद की कला अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजनेता वही सफल हो सकता है, जिसमें संवाद की कला हो। यदि वह संवाद में माहिर नहीं है तो सफल राजनेता नहीं हो सकता है। श्री योगी ने कहा कि यह देखना होगा, हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उसमें युवाओं की क्या भूमिका होगी। नेतृत्व का गुण, समाज और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के प्रति संवेदना होनी चाहिए। कोई भी राजनेता, प्रशासन, पुलिस अधिकारी, अन्नदाता किसान, प्रगतिशील किसान, युवा उद्यमी समेत किसी भी क्षेत्र में कार्य करे, लेकिन उसके मन में राष्ट्रीयता, मातृभूमि के लिए प्यार, जनता व नागरिकों के प्रति संवेदना नहीं है तो उसकी प्रगति का कोई मायने नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी की तिथि युवा उत्सव के रूप में आती है, क्योंकि यह युवा ऊर्जा के धनी व वैश्विक पटल पर भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व युवा शक्ति को पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद की पावन जयंती है। पीएम मोदी की प्रेरणा से पिछले कई वर्षों से युवा उत्सव का कार्यक्रम दिल्ली में होता है। इसमें अनेक कार्यक्रमों में भागीदार बनकर युवाओं को पूरे देश को जानने-सीखने का अवसर प्राप्त होता है। इस वर्ष प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का सानिध्य व संवाद का क्षण भी प्राप्त होगा। उन्होने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने कुछ लक्ष्य रखे थे। इसमें विकसित भारत भी था। विकसित भारत में युवाओं की ऊर्जा कैसे सहायक हो सकती है। सीएम ने युवाओं से कहा कि 22/23 साल बाद जब देश शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तब आप भी अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे होंगे। तब ध्यान रखना होगा कि उस समय कैसा भारत चाहिए, उस भारत के निर्माण की कार्ययोजना में कौन कौन से पहलू होंगे। जिन्हें हम आगे बढ़ाकर लेकर चल सकते हैं। विकसित भारत में युवाओं की भी क्या भूमिका होगी, इसे भी हमें देखना होगा।उन्होने कहा 63 युवा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके राष्ट्रीय महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विकास व विरासत की इस यात्रा में युवा भी सहभागी बने हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले सात-आठ वर्ष में विकास की यात्रा को तेजी से आगे बढ़ाया है। 10 वर्ष पहले लोग खुद को उत्तर प्रदेश का वासी कहने में संकोच करते थे। यहां सुरक्षा नहीं, बल्कि दंगा, अराजकता व गुंडागर्दी थी। उप्र आबादी में नम्बर एक लेकिन विकास के पायदान पर पीछे था,अर्थव्यवस्था में छठवें-सातवें पायदान पर था। उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ा था, लेकिन सात-आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में खड़ा है। इसके पीछे की सफलतम कहानी को जिन्होंने नजदीक से देखा है, वे वर्तमान व भावी पीढ़ी को अवगत कराएं, जिससे उन्हें भी प्रगति के सही मानक की जानकारी हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि युवा उत्तर प्रदेश की अमिट छाप को छोड़ने में सफल होंगे। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट की प्राचीन विधा (जो कौशल विकास का अद्भुत उदाहरण था) उसे भी प्रस्तुत करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट वह नहीं है, जो केवल आज हम देख रहे हैं, स्किल डेवलपमेंट वह भी था, जिसने कभी मुरादाबाद को ब्रास, अलीगढ़ को हार्डवेयर, फिरोजाबाद को ग्लास, लखनऊ को चिकन कारी, मेरठ को स्पोर्ट्स आइटम, भदोही की कालीन, सहारनपुर को वुडन वर्क, वाराणसी के रेशम वस्त्र को मौका दिया। ये सभी प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं, जिसे सरकार वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में प्रमोट कर रही है। कौशल विकास की इस विधा को हम विरासत के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार आदि मौजूद रहे।  

राष्ट्रीय पक्षी दिवस: कन्या शिक्षा परिसर उमरिया में पक्षियों को संरक्षित करने पर दिया जोर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम दिलाई शपथ

उमरिया राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, उमरिया पक्षियों के संरक्षण विषय पर चर्चा कर विद्यार्थियों को किया जागरूक।इसका उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण के महत्व को जागरूक करना है और उनके पारिस्थितिक बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करना है।    विद्यालय प्राचार्य ए.के  शुक्ला ने  पक्षियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आज के परिवेश में मानव अपने विनाश को स्वयं आमंत्रित कर रहा है जिसका प्रमुख कारण है प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का दोहन करने से कई संसाधनों के साथ ही पशु पक्षी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं खासकर वैसे पक्षी जिनके चाचा खाने से सुबह की शुरुआत होती थी यह मानव समाज के अभिन्न अंग माने जाते थे लेकिन आज यह गिनती में काफी कम संख्या में दिखाई देते हैं शायद आने वाली पीढियां के लिए कहीं यह इतिहास की विषय वस्तु न बन जाए। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि पक्षियों के आवासों की सुरक्षा और उनके विलुप्त होने को रोकने के लिए हम सभी योगदान देना होगा।गिद्ध व अन्य पक्षियों का धारण पेश किया कहा गया कि उक्त सभी पक्षियों जानवरों व जंतुओं के विलुप्त होने से पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है प्रकृति के अनुसार इस धरा पर सभी जीवो का संरक्षण दिए बिना प्रकृति के अक्षुण्ण रहने की बात बेमानी होगी ऐसी परिस्थितियों में आम से लेकर खास लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है।  खुशी सेन ने कहा कि वह समय था जब घरों में दादी नानियों के साथ गौरैया का मधुर रिश्ता होता था। तब गौरैये की चहचहाट से सुबह होने का अहसास होता था। नींद खुलती थी। अब यह पक्षियांे का कलरव गुम हो गया है। विज्ञान के साथ आध्यात्म को अपनाने की जरूरत है। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य ए.के शुक्ला, शिक्षक लोटन सिंह,इंद्र सिंह,अभिषेक नामदेव,ओमकार गुप्ता, अभिलाष नादेव,आशुतोष चतुर्वेदी,सीमा प्रजापति,लष्मी रजक,विनोद गौतम, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, खुशी सेन,वर्षा बर्मन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन,संजना केवट,महक सोनी,दुर्गा कोल,अनिता रौतेल,खुशी पाठक,शालीली महोबिया,दीपिका मरकाम,फरहाना खातून,चांदनी पनिका,परी कोल, शिवांजलि सोनी एवं सभी उपस्थित रहे।

डीएम ने सर्दी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का आदेश जारी किये, 8वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक रहेंगे बंद

कानपुर हवा में नमी का स्तर 92 से बढ़कर 95 होने के साथ बादल पूरे दिन छाए रहे। इससे सूरज पूरे दिन भर मुंह छुपाता रहा और दिन का तापमान लगातार दूसरे दिन भी 14.2 डिग्री पर बना रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे रहा जिससे शीत दिवस में शामिल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का मौसम अभी पूरे सप्ताह बना रहेगा। कानपुर व आसपास के जिलों में इस दौरान घना कोहरा भी रह सकता है। वहीं, सर्दी बढ़ने पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रखने और नौ से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश जारी किए। जिन स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की व्यवस्था नहीं हैं, वहां सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक स्कूल संचालन किया जाएगा। दिन भर ठिठुरते रहे लोग कड़ाके की सर्दी अपना पूरा असर दिखा रही है। सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद में सूरज की हल्की झलक दिखी लेकिन बादलों ने उसे तुरंत छुपा दिया। शाम को चार बजे से ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सूरज की गर्मी नहीं मिलने से दिन भर लोग सर्दी से ठिठुरते दिखे। हवा की औसत गति रविवार के 3.4 किमी प्रति घंटा के मुकाबले घटकर 2.4 किमी प्रति घंटा पर पहुंच गई। इससे बर्फीली हवाओं की चुभन कम रही। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सात जनवरी को भी सुबह से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दिन में थोड़ी देर के लिए सूर्य दिख सकता है लेकिन सर्दी कम होने के आसार कम हैं। सुबह-शाम को घना कोहरा, धुंध भी रहेगी। उत्तर-पश्चिमी सर्द बर्फीली हवाओं का प्रकोप भी बढ़ने के आसार हें। इससे रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। अगले सप्ताह होगी बरसात उन्होंने बताया कि सर्दी के इस मौसम में पश्चिमी विक्षोभ से भी बदलाव आने के आसार हैं। अगले सप्ताह में सर्दी के साथ ही बारिश भी होगी जो फसलों के लिए लाभकारी होगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इससे लगातार सर्दी का मौसम बना रहेगा। स्कूल में यूनिफार्म पहनकर आने की बाध्यता नहीं डीएम ने सर्दी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि कक्षाओं में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध हों। बच्चों को खुले में न बिठाया जाए। विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म पहनकर आने की बाध्यता खत्म करते हुए गरम कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचने की रियायत दी गई है। डीआइओएस अरुण कुमार ने बताया, आदेश का पालन न करने की शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

महाकुंभ से पहले चीनी वायरस HMPV टेंशन बढ़ा रहा है, सीएम योगी ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

प्रयागराज 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है. जहां देश-विदेश से लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है. महाकुंभ से पहले कोरोना की तरह ही एक चीनी वायरस HMPV टेंशन बढ़ा रहा है, जो तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा है. भारत में भी HMPV के 6 केस मिले हैं. ऐसे में वायरस के खतरे को देखते हुए सीएम योगी ने आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है. बता दें कि HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दस्‍ते को लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों का हाल लिया जा सके और यदि जरूरत हो तो उन्‍हें उपचार भी प्रदान किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा, “ठंड के मौसम में आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पुख्‍ता इंतजाम किए जाएं. साथ ही, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की और स्वास्थ्य तंत्र को ठंड के मौसम में अलर्ट रहने के लिए कहा. उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि जांच और दवाओं की उपलब्‍धता पर कोई कसर न छोड़ी जाए, ताकि आम आदमी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर नल योजना’ में सामुदायिक अंशदान का वहन अब योगी सरकार करेगी, बड़ी सौगात

लखनऊ योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर नल योजना’ में सामुदायिक अंशदान का वहन अब योगी सरकार करेगी। ‘हर घर तक नल’ पहुंचाने में पूंजी लागत का 10 फीसदी भाग सामुदायिक अंशदान के रूप में ग्रामीणों से लिए जाने की योजना थी, लेकिन योगी सरकार ने तय किया है कि इस राशि का बोझ आमजन पर न पड़े। इसके लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि यूपी में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत 40,951 योजनाएं स्वीकृत हैं। कुल कार्य की लागत 1,52,521.82 करोड़ है। इसमें केंद्रांश 71,714.68 और राज्यांश 71,714.68 करोड़ रुपये है। लागत के सापेक्ष यूपी का सामुदायिक अंशदान 9,092.42 करोड़ रुपये होता है। योगी सरकार की तरफ से 2024-25 में इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था भी की गई है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग 2,32,95,697 परिवारों को मिलेगा। ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें निर्माण लागत के सापेक्ष सामुदायिक अंशदान की व्यवस्था थी। सामुदायिक अंशदान के तहत एससी/एसटी आबादी वाले गांवों में पूंजीगत लागत का 5 फीसदी व अन्य गांवों में 10 प्रतिशत भाग आमजन से लिया जाना तय था। लेकिन, सरकार ने आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने को लोक कल्याणकारी दायित्व के रूप में मानते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीणों को सामुदायिक अंशदान नहीं देना होगा। वर्तमान में हरियाणा, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक अंशदान वहन किया जा रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री ने इसे राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की है, जबकि मध्य प्रदेश में यह राज्य सरकार द्वारा विचाराधीन है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों को ‘जल जीवन मिशन’ के तहत हर घर जल के लिए सामुदायिक अंशदान नहीं देना होगा। ग्रामीणों को सिर्फ रखरखाव के लिए 50 रुपये (वाटर टैरिफ कलेक्शन) अपनी ग्राम पंचायत को देने होंगे। नमामि गंगे व जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों पर बोझ न पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में सामुदायिक अंशदान का वहन सरकार द्वारा करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने को संकल्पित है। हर घर नल में बुंदेलखंड की प्रगति :- जिला – नल कनेक्शन (परिवार) – प्रतिशत महोबा – 1,39,621 – 99.71 झांसी – 2,49,100 – 99.15 ललितपुर – 2,05,865 – 99.46 चित्रकूट – 1,63,698 – 99.83 बांदा – 2,67,198 – 99.34 जालौन – 2,03,309 – 95.87 हमीरपुर – 1,85,261 – 99.32 विंध्य क्षेत्र में प्रगति की स्थिति :- जिला – नल कनेक्शन (परिवार) – प्रतिशत मिर्जापुर – 3,49,292 – 98.34 सोनभद्र – 2,53,938 – 80.83  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है, शीतलहर चल रही है, सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाले है

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाले है। सर्दी, खांसी, श्वांस से जुड़े मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी संभावित है। ऐसे में स्वास्थ्य तंत्र को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। जांच हो या दवाओं की उपलब्धता, सब कुछ चाक-चौबंद हो। आम आदमी को परेशान न होना पड़े। महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेक्टरों में इलाज के पुख्ता इंतजाम हों। एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहे। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी समस्या हो अथवा कोई अन्य गंभीर बीमारी, सभी को समुचित चिकित्सकीय सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी सेक्टरों में सतत भ्रमण करे और लोगों का हाल-चाल ले, जरूरत हो तो उन्हें उचित चिकित्सकीय सहायता दिलाई जाए।  

यूपी में शीतलहर का कहर जारी, कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

हरदोई उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिले में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैली हुई है और विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं, यूपी के देवरिया में शीतलहर के प्रकोप से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां तापमान के गिरने से जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हैं। इसके अलावा देवरिया में सड़क मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। घने कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।  

कुंभ मेला की जगह अगर वक्फ की संपत्ति है तो इसमें क्या दिक्कत है, मुस्लिम धर्मगुरु बोले- एक पड़ोसी दूसरे के आता है काम

मुरादाबाद यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कुंभ मेले वाली जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए किए जा रहे दावों को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। इस मामले पर मुस्लिम धर्मगुरु इन्तेज़ाब कादिरी ने कहा कि कुंभ मेला की जगह अगर वक्फ की संपत्ति है तो इसमें क्या दिक्कत है। एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी की समस्या को हल कर दे, इसमें क्या हर्ज है। यह कोई जताने वाली बात नहीं है। यह तो अच्छी बात है। कादिरी ने कहा कि हमारी कोई चीज दूसरे के काम आ गई है। भारत की यही खूबी है यह हमेशा से चला आया है। ऐसे ही देश चलेगा। अगर सुकून से जीना है तो एक दूसरे के लिए दिलों में मोहब्बत रखनी होगी। इसी फॉर्मूले पर हमारी पीढ़ी भी जी सकेगी। हम रुकावटें खड़ीं करके आराम और सुकून से नहीं रह सकते हैं। अगर सुकून चाहते हैं तो एक दूसरे के लिए हमदर्दी रखनी पड़ेगी। एक दूसरे के लिए दिलों में गुंजाइश रखनी होगी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बारे में कहा कि कुछ लोग पहचान बनाने के लिए ऐसे ही हथकंडे का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसा कह देते हैं कि जिससे लोगों में हलचल होगी। एक पुरानी कहावत है कि बदनाम होंगे तो क्या, नाम होगा। ऐसे लोगों की बात को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दें। ऐसे बयान देने वालों से होशियार और दूर रहने की सलाह दी है। ज्ञात हो कि आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीते दिनों एक बयान जारी कर महाकुंभ के मेले की जमीन को वक्फ बताया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के निवासी सरताज ने दावा किया है कि कुंभ के मेले की जहां तैयारियां की जा रही है वो जमीन वक्फ की संपत्ति है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जमीन लगभग 54 बीघा बताई जा रही है। समुदाय विशेष के लोगों ने बड़ा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं दर्ज की है। कुंभ मेले के सारे इंतेजाम इसी वक्फ की जमीन पर हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोग समुदाय विशेष के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे है। उन्हें इस तरह की सोच को छोड़ना होगा और समुदाय विशेष की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा।  

अमेरिका कंपनी के सीईओ ने कूड़े के ढेर में मिले बच्चे को गोद लिया है और अब उसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में पड़ा एक बच्चा अब अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए अमेरिका जा रहा है। अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने उस बच्चे को गोद लिया है और अब उसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासन से भी अनुमति मिल चुकी है और अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। पासपोर्ट मिलने के बाद, वह जल्द ही अमेरिका पहुंच जाएगा, जहां उसकी पढ़ाई-लिखाई और बाकी सब कुछ होगा। क्या है बच्चे की कहानी? इस बच्चे का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है। तीन साल पहले, जब वह महज एक छोटा बच्चा था, उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था। उस समय उसकी हालत बहुत ही खराब थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कूड़े के ढेर से उसे शिशु संरक्षण गृह में भेजा गया और अब वह अमेरिका जा रहा है। कैसे हुआ विवेक का गोद लेना? विवेक को गोद लेने के लिए एक अमेरिकी परिवार ने आवेदन किया था। इस परिवार के पिता अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के सीईओ हैं और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई बार लखनऊ आकर विवेक के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद, उन्होंने विवेक को गोद लेने का फैसला किया। पिछले हफ्ते विवेक को गोद देने की कानूनी सुनवाई लखनऊ के एडीएम कार्यालय में हुई, जिसमें अमेरिकी दंपति भी शामिल थे। अब सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और आदेश जारी कर दिया गया है। विवेक का पासपोर्ट बनवाने का काम चल रहा है। पासपोर्ट बनने के बाद, वह अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे। अमेरिकी दंपति का कहना है अमेरिकी दंपति का कहना है कि उनके दो मुख्य उद्देश्य हैं- एक तो विवेक को एक परिवार मिल जाएगा और दूसरा, उनके बेटे को एक नया भाई मिलेगा। विवेक के गोद लिए जाने के बाद उनके परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत होगा। नए जीवन की शुरुआत विवेक के लिए यह एक नया और उज्जवल भविष्य है, जहां उसे अच्छे संस्कार, शिक्षा और जीवन की सभी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। तीन साल पहले जिस बच्चे को कूड़े के ढेर में छोड़ दिया गया था, वह अब अमेरिका में एक सुखी और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ रहा है। अब विवेक का जीवन पूरी तरह बदलने वाला है और उसकी कहानी दूसरों के लिए एक प्रेरणा बन गई है।  

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है, अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव ने पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। अधिकारियों का जाति के आधार पर हुआ सस्पेशन – अखिलेश  वहीं संभल में हो रही कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि जिले में जो कुछ हुआ है इसकी सच्चाई सबके सामने है। इसके लिए हमारे लोगों को पहली बार संभल के लोगों से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया था। सरकार आखिर क्या वहा छुपाना चाहती है। सर्वे को लेकर सरकार को इतनी जल्दी क्या थी। प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट का क्यों ध्यान नहीं रखा गया। संभल में पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को पीटा जा रहा है। दबाव बनाया जा रहा है। हमारे लोग जब संभल में गए तो वहां अधिकारियों का जाति के आधार पर सस्पेशन किया गया। भाजपा एक हृदयहीन पार्टी है – अखिलेश सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा दरार वाली पार्टी है। भाजपा का आकलन करे तो वह हृदयहीन पार्टी है। इस सरकार में न्याय मिलना, लोगों की सुनवाई हो, ऐसा होता हुआ नहीं नजर आ रहा है। भाजपा के दो पलड़े हैं, एक पीडिए के खिलाफ अन्याय और दूसरा भ्रष्टाचार। भाजपा में भ्रष्टाचार के आरोप उनके लोग ही लगा रहे है। वहीं मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव सबसे फेयर चुनाव होने जा रहा है। ‘सपा के सत्ता में आने पर होगी कानूनी कर्रवाई’ प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में संत महात्मा बड़ी संख्या में आए हैं। मैं उन सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो जब यहां से जाएं तो कुछ और लोगों को भी अपने साथ ले जाएं। ऋषिमुनियों से मेरा अनुरोध है कि जब यहां से जाएं तो अपने साथियों को अपने साथ लेकर जाएं क्योंकि कुछ लोगों को जो काम नहीं करना चाहिए, जो काम नहीं आता वो काम कर रहे हैं। अपना भ्रष्ट्राचार छुपाने के लिए हत्या हो गई। लखनऊ में ट्रांसफर पोस्टिंग का हर विभाग में रेट तय हो गया है। पूरे स्वास्थ्य विभाग में दवाई से लेकर इलाज तक भ्रष्ट्राचार हो रहा है। जब कभी समाजवादी सत्ता में आएंगे तो इन सबकी जांच करवा कर कानूनी करवाई करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet