LATEST NEWS

दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी :CM योगी

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने अयोध्या में कहा,’विश्व मानव सभ्यता को बचाना है तो सनातन का सम्मान करना होगा. हमारे ऋषि-मनीषियों ने हजारों वर्ष पहले वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही. दुनिया के अंदर सनातन धर्म ही ऐसा धर्म है, जिसने हर मत मजहब को विपत्ति के समय शरण दी है.’ सीएम योगी ने आगे कहा,’क्या कभी ऐसा हिंदुओं के साथ हुआ है? क्या हुआ बांग्लादेश में, उससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हुआ था! कभी काशी विश्वनाथ धाम, कभी अयोध्या में, कभी संभल में कल्कि अवतार की हरिहर भूमि तो कभी भोजपुर में. हर समय हिंदुओ के मंदिरों को तोड़ा गया.’ रिक्शा चला रहा था औरंगजेब का खानदान औरंगजेब पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा,’ औरंगजेब का खानदान पता चला कोलकाता के पास रिक्शा चला रहा था. कभी उसने ईश्वर की दुर्गति नहीं की होती तो उसकी औलादों को ये दिन न देखना पड़ता.’ ‘हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे’ बता दें कि मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर सीएम योगी पहले से ही मुखर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संभल हिंसा को लेकर कहा था कि संभल में 1947 से लेकर अबतक 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई. जो लोग आज संभल में मारे गए लोगों के लिए घड़ियालू आंसू बहा रहे हैं, उन्होंने इन हिंदुओं के लिए कभी दो शब्द नहीं कहे. उन्होंने कहा कि संभल हिंसा में शामिल एक भी दोषी नहीं बचेगा. सीएम ने इस दौरान संभल में अबतक हुए दंगों का पूरा इतिहास भी याद दिलाया था. बहराइच हिंसा पर भी बोले थे CM योगी सीएम योगी ने बहराइच में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जिस निर्दोष रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या हुई, उसकी हत्या घर में अंदर ले जाकर हुई. अंदर से फायरिंग की गई. हिंदू मोहल्ले से अगर मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मुस्लिम मोहल्ले से हिंदू शोभा यात्रा क्यों नहीं निकल सकती. मुस्लिम पर्व त्योहार के जुलूस हिंदू इलाकों से निकल सकते हैं तो हिंदू पर्व त्योहार के जुलूस मुस्लिम इलाके से क्यों नहीं निकल सकती.  

संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान के घर पर योगी सरकार का चला बुलडोजर, सीढियां तोड़ीं गईं

संभल संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान पर बीते 24 घंटे में पांचवां ऐक्शन हुआ है। छापेमारी, एफआईआर और बिजली काटे जाने के बाद अब उनके घर योगी सरकार का बुलडोजर पहुंचा, सीढियां तोड़ीं गईं है। बताया जा हरा है कि सांसद को बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाए जाने पर पूर्व में एसडीएम दो नोटिस भेज चुकी है। इस के साथ ही सांसद ने घर के बाहर नाली पर सीढ़ियां बनाई थी। इलाके में नगर पालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुलडोजर ऐक्शन से पहले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर गुरुवार को एंटी पावर थेफ्ट पुलिस ने बिजली चोरी का केस दर्ज किया। साथ ही विद्युत विभाग ने उन पर 1.91 करोड़ का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क व उनके दो साथियों पर भी विभागीय अधिकारियों को धमकाने के मामले में नखासा थाने में एफआईआर दर्ज की गई । बिजली चोरी की पुष्टि होने पर दोपहर में विभाग ने सांसद के घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया है। हालांकि सांसद के अधिवक्ता ने छापेमारी पर आपत्ति जताते हुए अधिक लोड के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि घर पर दस किलोवाट का सोलर पैनल और पांच किलोवाट का जनरेटर भी लगा है। स्मार्ट मीटर व पुराने मीटरों की जांच से बिजली चोरी का खुलासा हुआ था गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनके घर पर बिजली चोरी और अनियमितताओं की जांच की थी। स्मार्ट मीटर व पुराने मीटरों की जांच से बिजली चोरी का खुलासा हुआ। जांच में सांसद के घर पर 16.40 किलोवाट लोड चल रहा है। एक स्मार्ट मीटर पर 5.9 लोड चलता मिला, जबकि उस मीटर के कनेक्शन का लोड दो किलोवाट था। उनके नाम व दादा के नाम दर्ज दो-दो किलोवाट के कनेक्शन पर पिछले एक साल में केवल 14,363 रुपये का बिल आया है। बिजली विभाग ने मंगलवार को सांसद बर्क के घर पर आरमर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाया था। स्मार्ट मीटर का लोड पुराने मीटर की रीडिंग से बिल्कुल मेल नहीं खाता, जिससे स्पष्ट हुआ कि पुराने मीटरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

एनआईए की कई टीमें हवाला मामले में छापेमारी करने पहुंची, हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी

सोनीपत हरियाणा के सोनीपत जिले के दो गांवों में एनआईए की कई टीमें हवाला मामले में छापेमारी करने पहुंची। हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक टीम सोनीपत के शहजादपुर गांव में पहुंची और यहां हिमांशु (पुत्र जयप्रकाश) के घर पर छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी टीम भूर्री गांव में है। यहां पर योगेश (पुत्र प्रेम) के घर पर भी छापेमारी कर रही है। योगेश गुरुग्राम में काम करता है। जांच एजेंसी अभी हिमांशु और योगेश के परिजनों से इस मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। टीम इन दोनों के घर में रखे दस्तावेजों को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति है। इन पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है जिसे लेकर जांच एजेंसी छापेमारी करने पहुंची। एनआईए ने अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है। सोनीपत में पिछले कई दिनों से रंगदारी मांगने के मामले में काफी बढ़े हैं। अलग-अलग गिरोह व्यापारियों को फोन कर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं। फोन करने के बाद यह गिरोह व्यापारियों से मिले पैसे को अपने रिश्तेदार और अपनी पहचान वाले लोगों के खातों में ट्रांसफर कराते हैं। हाल ही में पड़ोसी राज्य पंजाब में भी एनआईए ने रेड डाली थी। 11 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में एनआईए ने रेड डाली थी। एनआईए की टीम ने बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मानसा जिलों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी नशा तस्करों को पकड़ने के मकसद से की गई थी।  

प्रयागराज महाकुंभ से पहले नावों का किराया 50% बढ़ा, नाविकों की मांग पर मेला प्रशासन ने दी सहमति, पार्किंग व घाटों पर लगेगी रेट लिस्ट

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले ‘कुंभ मेला प्रशासन’ ने नाविकों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अपर जिला मजिस्ट्रेट महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, नाविकों की लंबे समय से चली आ रही मांग और प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच सार्थक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है. इस कदम का स्वागत करते हुए प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद नाव का किराया वर्षों से अपरिवर्तित रहा है. उन्होंने प्रशासन के फैसले की सराहना करते हुए नाविकों के कल्याण के पक्ष में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. नावों के किराए में बढ़ोतरी के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त उपाय लागू किए जाएंगे कि श्रद्धालुओं से अधिक किराया न लिया जाए. एडीएम मेला के मुताबिक, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नाव किराए की संशोधित सूची तैयार की जा रही है और इसे सभी घाटों और पार्किंग क्षेत्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. इस बीच, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. मोटरबोट पर प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन प्रमुख स्नान पर्वों पर भी पारंपरिक नावें चलाई जा सकेंगी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महाकुंभ के उप मंडल मजिस्ट्रेट अभिनव पाठक ने कहा कि त्योहारों के दौरान नाव संचालन के बारे में निर्णय मौसम और भीड़ की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा. उन्होंने कहा- “फिलहाल संगम में 1,455 नावें चल रही हैं, लेकिन महाकुंभ के दौरान पड़ोसी जिलों से नावें आने के कारण यह संख्या 4,000 से अधिक होने की उम्मीद है. लाइसेंस जारी करने से पहले सभी नावों की सुरक्षा जांच की जाएगी और नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक नाविक को ₹2 लाख का बीमा कवरेज मिलेगा.”  

कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल बैठीं, फिर शिवांगी बन गई लड़का, सहेली से रचाई शादी, बाराती बने घरवाले

कन्नौज उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल बैठीं. फिर इस कदर प्रेम परवान चढ़ा कि उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया. ऐसे में एक सहेली ने करीब 7 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया. वह लड़की से लड़का बन गई और फिर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहेली से शादी के बंधन में बंध गई. इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के सरायमीरा निवासी एक सर्राफा कारोबारी की बेटी ने अपनी सहेली से 25 नवंबर को शादी रचा ली. शादी रचाने के लिए कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करवाया, जिसमें उसने करीब 7 लाख रुपये खर्च किए. इसके बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया. वह पूरी तरह से लड़का बन गई.   बताया जा रहा है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी और ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात 2020 में ज्वैलरी शॉप पर हुई थी. उस वक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका वहां ज्वैलरी खरीदने पहुंची थी. तभी दोनों में जान-पहचान हो गई. फिर उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया. उनकी जिद के आगे परिवार वाले भी कुछ ना कर सके और दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी. पिछले महीने इन सहेलियों ने शादी रचा ली. अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक चर्चा यह भी है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करने के लिए अब तक तीन ऑपरेशन कराए हैं. लड़के की तरह दिखने के लिए अब उसका चौथा ऑपरेशन होना बाकी है. कारोबारी की बेटी को बचपन से लड़कों की तरह रहने का शौक था. वह शुरू से जेंट्स की तरह कपड़े पहनती और वैसे ही स्टाइल में घूमती थी. 2020 में उसकी नजर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की पर पड़ी तो उसे दिल बैठी. धीरे-धीरे ब्यूटी पार्लर संचालिका को भी उससे प्यार हो गया. फिर उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई और शादी करने का फैसला कर लिया. आपसी सहमति से कारोबारी की बेटी ने अपना जेंडर करवा लिया.  

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं और बुजुर्ग दबे

मेरठ मेरठ में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। कहा गया है कि कथा के दौरान भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मची। हादसे में कई घायल हो गए। बता दें कि आज कथा का छठा दिन है। कल कथा का अंतिम दिन होगा। ऐसे में आज लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कथा में पहुंचने वालों की भीड़ बेकाबू हो रही थी। ऐसे में वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की। लोगों ने पहले तो धक्का-मुक्की शुरू की इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पिछले 6 दिनों से चल रही कथा में रोज एक लाख से अधिक लोग पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस बल पहले से ही पंडाल और उसके आस-पास तैनात है। भगदड़ की जानकारी होते ही अन्य थानों की पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घायल हो गए हैं। भगदड़ में आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू किया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। साथ ही मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से धक्का-मुक्की हुई। मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से संभाल ली गई है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं ।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तक हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी

 कानपुर  महाकुंभ-2025 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तक हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी। जैकेट पहने कर्मचारी क्यूआर कोड स्कैन कराकर महाकुंभ-2025 का एप डाउनलोड कराएंगे। हर प्लेटफॉर्म पर ये कर्मचारी तैनात रहेंगे। महाकुंभ की महत्ता बताती व्यवस्थाओं सुविधाओं के स्लोगन भगवा होंगे। शिवा अवस्थी, कानपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार महाकुंभ-2025 को दिव्य-भव्य केवल स्लोगन तक ही नहीं, हकीकत में दिखाएगी। सेंट्रल स्टेशन, ट्रेनों से प्लेटफार्मों पर जैकेट पहने कर्मियों के माध्यम से दिव्य-भव्य महाकुंभ की झलक नजर आएगी। जैकेट पहने कर्मी क्यूआर कोड स्कैन करा महाकुंभ-2025 का एप डाउनलोड कराएंगे। इनकी जैकेट से ही क्यूआर कोड स्कैन करते ही एप डाउनलोड की सुविधा आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी। हर प्लेटफार्म में ये कर्मचारी तैनात रहेंगे। महाकुंभ की महत्ता बताती व्यवस्थाओं, सुविधाओं के स्लोगन भगवा होंगे। कानपुर से बुंदेलखंड, आसपास जिलों तक प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, वीआइपी लाउंज, टिकट वेंडिंग मशीनें, कियास्क सजेंगे। ट्रेनों की आवाजाही में उद्घोषणा भी महाकुंभ के रंग में रंगी होगी। महाकुंभ की शुरुआत जनवरी से होनी है, लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अभी से सब कुछ महाकुंभ मय दिखने लगा है। आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) महाकुंभ-2025 का स्वागत करने लगे हैं। अब प्लेटफार्मों, उद्घोषणा, प्रतीक्षालय, वीआइपी लाउंज में इंतजाम शुरू हो गए हैं। कैंट छोर पर प्लेटफार्म संख्या एक और सिटी साइड में प्लेटफार्म संख्या 10 के प्रवेश द्वारों पर भी महाकुंभ आस्था की हिलोरे लेगा। हर आने-जाने वाले श्रद्धालु, विदेशी पर्यटकों की अगवानी होगी। रिंग रेल सेवा वाली ट्रेनों के साथ ही विशेष गाड़ियों में महाकुंभ-2025 से संबंधित चित्रकारी संगम तट का अहसास कराएगी। प्लेटफार्मों पर पहुंचते ही मोबाइल रिजर्व टिकट सिस्टम से तत्काल टिकट मिलेंगे। इसमें मल्टी एमयूटीएस भी महाकुंभ के रंग में दिखाई पड़ेंगे। बुकिंग आफिस से लेकर प्लेटफार्मों तक मिलने वाली ये सुविधा हर कदम आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंगुली से छूते ही स्क्रीन बताएगी सब जानकारियां महाकुंभ के दौरान सेंट्रल स्टेशन समेत सभी स्टेशनों पर भगवा कियास्क लगाए जाएंगे। इनमें टच स्क्रीन होगी। इस स्क्रीन पर अंगुली से छूते ही ब्योरा आ जाएगा। इसमें ट्रेनों, प्लेटफार्म संख्या, आने व जाने के समय से लेकर रेलवे की महाकुंभ से संबंधित और जानकारियां मिल सकेंगी। यहां भी महाकुंभ की झलक     प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री सुविधा केंद्र में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर 24 घंटा कर्मी बैठेंगे। यहां महाकुंभ से जुड़े स्लोगन व बैनर होंगे।     स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज के संगम तट की झलक मिलेगी।     सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के स्वागत में महाकुंभ के बैनर लगेंगे।     हरे, लाल, पीले व नीले रंगों से महाकुंभ के क्षेत्रवार यात्री व आश्रय स्थल पता चलेंगे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक, आशुतोष सिंह ने बताया     महाकुंभ-2025 के लिए मुख्यालय से मिले निर्देश के आधार पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। प्लेटफार्मों से लेकर हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर सेंट्रल, संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया     सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पर प्लेटफार्म से लेकर कैंट व सिटी साइड के सर्कुलेटिंग एरिया तक महाकुंभ के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए महाकुंभ-2025 के रंग में सब कुछ रंगा दिखेगा, जिससे उन्हें कोई सुविधा पाने के लिए भटकना न पड़े।  

सीएम योगी द्वारा पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व निर्देशन में प्रदेश की पंचायतों की भूमिका अब पहले से अधिक महत्वपूर्ण और जवाबदेही भरी हो गई है। सीएम योगी द्वारा पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। रोजगार मेले, किसान विकास योजनाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांवों में समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। डिजिटल तकनीक के समावेश ने पंचायतों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बना दिया है। सीएम योगी ने पंचायत निधि के बेहतर और सार्थक उपयोग पर जोर देते हुए निर्देश दिया है कि इसका लाभ सीधे वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने पंचायतों से रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने और ऐसे काम करने की अपील की है, जो पंचायतों को विशिष्ट पहचान दें। उन्होंने ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की पहल की है। सीएम योगी ने पंचायतों को नए और नवाचारी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो उनके क्षेत्र को अलग पहचान दें। पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे सामुदायिक शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई को प्राथमिकता दें। सीएम योगी ने गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाकर उसका आर्थिक रूप से उपयोग करने की बात कही है। यह न केवल पंचायतों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। सीएम योगी की मंशानुरूप पंचायतों में आदर्श गांव, विकसित गांव और आत्मनिर्भर गांव बनाने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और निर्देशन में ग्राम चौपाल की पहल ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार खुद चलकर ग्रामीणों और गरीबों के पास जाए। यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान को सरल और सुलभ बना रही है। प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। ‘गांव की समस्या – गांव में समाधान’ के मूल मंत्र के साथ आयोजित इन चौपालों ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया है। ग्राम चौपालों में न केवल व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि सार्वजनिक मुद्दों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन चौपालों से गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आई है। ग्राम चौपालों की सफलता के लिए गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चौपालों से पहले व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे जुड़ सकें। यह पहल ये भी सुनिश्चित करती है कि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी के अनुसार, जनवरी 2023 से अब तक 01 लाख 13 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है। इन चौपालों में 79 लाख से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और 04 लाख 42 हजार से अधिक समस्याओं का निस्तारण किया गया। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पंचायतें विकास की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। डिजिटल तकनीक, स्वच्छता, और आत्मनिर्भरता को अपनाकर पंचायतें ग्रामीण भारत का भविष्य लिखने की दिशा में अग्रसर हैं। ग्राम चौपाल जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने यह साबित किया है कि गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जा सकता है। योगी सरकार की यह पहल न केवल गांवों को सशक्त बना रही है बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की ओर भी अग्रसर है। ग्रामीण विकास के इस मॉडल ने पंचायतों को नए अवसरों और जिम्मेदारियों के साथ मजबूती प्रदान की है, जिससे उत्तर प्रदेश देशभर में एक मिसाल बनता जा रहा है।  

संभल : सपा सांसद के घर पहुंची भारी फोर्स, बिजली के मीटरों की जांच; कैसे आया जीरो बिल

संभल यूपी के संभल में बिजली विभाग ऐक्शन में हैं। बिजली विभाग की टीम ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर छापेमारी करते हुए बिजली मीटर में गड़बड़ी की आशंका के चलते बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र पुलिस बल और आरआरएफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सांसद के घर पर लगे बिजली कनेक्शनों और उपकरणों की गहन जांच की। मीटरों की जांच की की है कि बिल जीरो कैसे आया? करीब एक घंटे की जांच के बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस बल अभी भी बल्ले के तिराहे पर तैनात है। क्या है मामला सपा सांसद के घर पर दो कनेक्शन हैं, जिनमें से प्रत्येक चार-चार किलोवाट का है। बीते एक साल में इन दोनों कनेक्शनों पर मात्र 14 हजार रुपये का बिजली बिल आया है। जांच में सामने आया कि दोनों कनेक्शनों के मीटर अलग-अलग समय पर लंबे समय तक बंद रहे, जिससे शून्य रीडिंग दर्ज हुई। एक मीटर पांच माह और दूसरा सात माह तक बंद रहा। स्मार्ट मीटर की जांच में क्या मिला? बिजली विभाग ने पुराने मीटरों को लैब जांच के लिए भेज दिया और घर पर आर्मर्ड केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाया। जांच में पाया गया कि एक मीटर पर शून्य लोड था, जबकि दूसरे पर 5.9 किलोवाट का लोड दर्ज हुआ। घर के उपकरण और सौर ऊर्जा का विवरण सांसद के अधिवक्ता कासिम जलाल ने बताया कि घर में 10 किलोवाट का सोलर पैनल और 5 किलोवाट का जनरेटर लगा है। घर में दो एयर कंडीशनर, आधा दर्जन पंखे, एक फ्रिज और लाइटें भी हैं। घर में केवल चार लोग ही रहने वाले हैं। बिजली कनेक्शन का न्यूनतम फिक्सक्ड चार्ज नियमानुसार जमा किया जा रहा है। टीम की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया जांच टीम ने एक घंटे तक गहन जांच की और सभी कनेक्शनों व उपकरणों का परीक्षण किया। जांच पूरी करने के बाद एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा भी मौके पर पहुंचीं। बिजली विभाग अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। सांसद पर बढ़ रहा दबाव बिजली चोरी मामले में सांसद जियाउर्रहमान बर्क और उनके परिवार पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। यदि मीटर में गड़बड़ी साबित होती है, तो विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, सांसद और उनके अधिवक्ता ने सोलर पैनल और जनरेटर के उपयोग को लेकर अपनी सफाई दी है। जांच में सामने आएगा सच बिजली अधिकारियों का कहना है कि सांसद के घर पर दो कनेक्शन पर लगे उपकरण और उपभोग के अनुसार हर महीने कम से कम छह हजार का बिल आना चाहिए। बिल में इतना बड़ा अंतर देख कर विभाग ने पुराने मीटर को जांच के लिए भेजा है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कहीं मीटरों से छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। स्मार्ट मीटर में अब यह चेक किया जाएगा कि दोनों कनेक्शनों की खपत में इतनी असमानता क्यों है। सांसद के कनेक्शन पर पांच महीने व दादा के कनेक्शन पर सात महीने शून्य यूनिट दर्ज की गई है।

महाकुंभ में पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर बनाएंगे रणनीति

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालु यहां नव्यता के साथ साथ भव्यता का भी आनंद लेने के लिए बस पहुंचने ही वाले हैं। इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर रणनीति बनाएंगे। कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। महाकुंभनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे की मदद ली गई है। सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सीएम योगी के निर्देश पर विश्व के इस सबसे बड़े मेले को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। महाकुंभनगर में बना यह कंट्रोल रूम मेले से पहले चल रही तैयारियों के साथ साथ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगा। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में मेले को संचालित करने के लिए मीटिंग्स की जाएगी। मीडिया के स्पेशल ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जो संपूर्ण मेले की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे। महाकुंभ को भव्य बनाने की तैयारी महाकुंभनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुंभ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुंभ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है। महाकुंभ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुंभनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के  ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। समयसीमा के अंदर बना कंट्रोल रूम इसी क्रम में मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुंभ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है। प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम करेगी। साथ ही महाकुंभ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी। मेले के शीर्ष अधिकारी इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपडेट देंगे। सुरक्षा का विशेष इंतजाम कंट्रोल रूम में अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा। विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं। सुविधा के लिहाज से इस सेंटर को एल शेप का आकर दिया जा रहा है। जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

मायावती ने सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा सत्र में सरकार से गरीबी से राहत की योजनाएं चलाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का बड़ा उपहार होगा। बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से लिखा कि यूपी में भी गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त लोगों के हितों में यहां चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा किए जाने पर फिर सरकार का यहां प्रयागराज के महाकुंभ का इनके लिए बहुत बड़ा उपहार होगा। इससे फिर इनको कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। इनकी ओर से पार्टी की यह खास अपील। ज्ञात हो कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। वहीं, इसका समापन 26 फरवरी को होगा। प्रयागराज में शुरू होने जा रहा महाकुंभ का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। यह संगम विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर 12 वर्ष पर विशेष रूप से चार स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस आयोजन में पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।  

योगी का बुलडोजर चला भाजपा नेता के ऑफिस पर, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

बलिया यूपी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के ही दफ्तर पर योगी का बुलडोजर चल गया है। नगर पालिका प्रशासन ने दफ्तर को अवैध कब्जा और अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया है। इससे नाराज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को बलिया नगर पालिका परिषद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम जिला मुख्यालय के चित्तू पांडेय क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के शिविर कार्यालय पर पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इसके विरोध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सिंह ने धरना स्थल पर बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है, ‘जिला प्रशासन की अन्यायपूर्ण और तुगलकी कार्रवाई के विरोध में विशाल धरना।’ उन्होंने धरना स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले 40 वर्ष से वह शिविर कार्यालय पर बैठकर कार्य करते थे, जिसे मंगलवार को तोड़ दिया गया। सिंह ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले मुझसे बात की जानी चाहिए थी। अगर अधिकारी सरकारी मुलाजिम हैं, तो मैं भी सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी हूं। सरकार मेरी है। मेरे साथ बैठकर बात कर ली होती।’ उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ‘सपा के निर्देश’ पर काम कर रहा है और प्रशासनिक अधिकारी विपक्षी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर अपने अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी दी है।

यूपी कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की और नोकझोंक के बाद युवक की मौत

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी घटना हुई है। प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस की धक्कामुक्की और नोकझोंक को घटना का कारण बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इससे पहले पुलिस की धक्कामुक्की के कारण प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी बेहोश हो गए थे। युवा कांग्रेसी की मौत पर कांग्रेस ने पुलिस के बल प्रयोग और नुकीले बैरिकेड्स को कारण बताया है। कांग्रेस ने कहा कि आज विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसजनों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे धक्का-मुक्की व बल प्रयोग से गोरखपुर निवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत हो गई है। इस घटना से पूरा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिसिया बर्बरता के कारण हमारे युवा साथी प्रभात पाण्डेय नहीं रहे। यह घटना बेहद दुःखद और निंदनीय है। इस दुर्घटना से हमारा कांग्रेस परिवार आहत और आक्रोशित है। कांग्रेस ने जन सरोकार के मुद्दों पर योगी सरकार के विफल रहने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में हजारों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बुधवार को विधानसभा को घेरने के इरादे से कार्यालय मुख्यालय पर एकत्र हुए थे। पुलिस के सख्त पहरे के चलते उनका अभियान पार्टी दफ्तर से चंद कदम दूर तक ही चल सका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक होती रही। कई कार्यकर्ता और नेता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ने के कारण चोटिल भी हुए। पुलिस से बहस और विवाद के बीच अजय राय भी एक बार बेहोश हुए। कार्यकर्ताओं ने पानी का छींटा मारा तब उन्हें होश आया। इसी बीच गोरखपुर से आए युवा कांग्रेसी भी धक्कामुक्की और नोकझोंक के बीच बेसुध हो गए। तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवा कांग्रेसी की मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस ने कहा कि योगी सरकार की हत्यारी पुलिस ने कल रात से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के चारों ओर नुकीले बैरिकेड्स से किलेबन्दी कर रखी थी और आज उनकी बर्बरता ने हमारे एक कार्यकर्ता की जान ले ली। हम इस दुर्घटना को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अजय राय ने मंगलवार की रात ही नुकीली बैरिकेड्स पर ऊंगली उठाते हुए आरोप लगाया था कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश है। इस बीच आज की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला तो तत्काल अस्पताल के निदेशक को फोन करके कहा कि बच्चा पहुंच रहा है। उसके इलाज की व्यवस्था कीजिए। मैं खुद भी यहां के लिए निकला। लेकिन यहां आने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो गई है। उसके तत्काल पोस्टमार्टम का इंतजाम किया जा रहा है। परिवार वालों से भी मुलाकात की जाएगी।

भाजपा को हराने वाले दलों से बढ़ाएंगे नजदीकियां, ये लोकतंत्र नहीं, एक तंत्र चाहते हैं: अखिलेश यादव

सहारनपुर अंबाला रोड स्थित पार्टी के गायक शाहनवाज साबरी के शादी समारोह में आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन दलों से पार्टी नजदीकियां बढ़ाएंगी, जो भाजपा को हराने के लिए आगे आएंगे। अखिलेश यादव ने संभल की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए घटना कराई गई है। कहा कि कहा कि जब भी जांच होगी। सरकार कटघरे में होगी और दोषी अधिकारियों को सजा मिलेगी। सदन में सीएम की भाषा अच्छी नहीं- अखिलेश इसके अलावा कहा कि सरकार के द्वारा सदन में गलत भाषा का इस्तेमाल होता है। मन विधान से चलने वाले लोग एक तंत्र पसंद करना चाहते है। सरकार की तरफ से गलत भाषा का इस्तेमाल होता है। लोकतंत्र पर हमला करने के लिए, ताकि लोकतंत्र कमजोर हो जाए। मन विधान से चलने वाले लोग एक तंत्र पसंद करना चाहते हैं। ये हालत दिल्ली का है। हमारे मुख्यमंत्री की भाषा सुनने पर गुस्सा आ जाएगा। सदन में उनकी भाषा अच्छी नहीं लगती है। सीएम योगी की भाषा बहुत गलत है- अखिलेश भाषा का ऐसा इस्तेमाल हो, जिसमें सम्मान हो। हमें सम्मान की बात भी करनी चाहिए। डिप्टी सीएम की भाषा भी निंदनीय है। कहा कि बुनियादी सवालों का जवाब उनके पास नहीं है। किसी भी गरीब को इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। यह सरकार अस्पताल के साथ-साथ प्राइमरी स्कूलों को बंद करने जा रही है। सरकार में हर स्तर पर लूट देखने को मिलेगी। चाहे वह तहसील स्तर हो। वन नेशन, वन इलेक्शन…लोकतंत्र को कमजोर करने का तरीका है- अखिलेश अखिलेश ने कहा कि देश और समाज को तरक्की पर लाने के लिए नए रास्ते खोजने वाले हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन, वन नेशन वन राशन और एक ही इलाज है वोट। लोकतंत्र को कमजोर करने का तरीका है। लोकतंत्र में हमारी पहचान बची रहे, लेकिन सरकार किसी को नहीं सुनना चाहती है। लोकतंत्र नहीं, वह एक तंत्र चाहते हैं। इजराइल में नौकरी पर बोलते हुए कहा कि गरीब बच्चे घर परिवार को छोड़कर इजराइल में मुसीबतों में नौकरी कर रहे हैं। जो सम्मान घर में मिलेगा, वह बाहर नहीं मिल सकता है। सरकार ने अगर नौकरी दी है तो उनकी सूची जारी करे। कोई भी पार्टी मौन नहीं है। ये सरकार बहुत कमजोर है। अखिलेश यादव के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल सरसावा एयरपोर्ट पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 3:5 मिनट पर पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद 3:20 पर वह अंबाला रोड स्थित न्यू सेलिब्रेशन रिसाेर्ट में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने के आपाधापी रही। इस दौरान अखिलेश यादव कई बार गिरते बचे। बाद में पुलिस ने व्यवस्था को संभाला। इस दौरान विधायक आसू मलिक, मौहम्मद उम्र अली खान, राष्ट्रीय महासचिव चौघरी रूद्रसैन, गंगोह विधानसभा प्रभारी चौंधरी इंद्रसैन, परीक्षित चौधरी, रागिब, अंजुम आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर ली चुटकी, कहा- कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी

लखनऊ यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी है। संभल मामले में भी दो धाराओं में सपा और कांग्रेस बंटे नजर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले पत्रकारों से कहा कि सपा कह रही है कि लोकसभा चुनाव में जीत उनके कारण मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना वह उनके कारण जीते हैं। दोनों अपने अपने महत्व को दर्शाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी का समाप्तवादी होना तय हैं। इसलिए 2027 में 2017 की तरह ही भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। यह प्रदर्शन खोखला है। न इनके पास कोई नेता है न ही नीति है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की है संभल घटना के दौरान जो उनके ऊपर एफआईआर है, उसे हटाया जाए क्योंकि वह घटना के दौरान मौजूद नहीं थे इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय का दरवाजा कोई भी खटखटा सकता है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन तथ्य इस प्रकार मिले हैं कि सपा सांसद और विधायक और सपा के दंगाई कार्यकर्ता संभल मामले में दोषी हैं तो जांच के अनुसार उन पर कठोर कार्रवाई होगी। उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। प्रदर्शन में सपा के साथ होने की बात पर उन्होंने कहा इस बारे में हमसे मत पूछें। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet