LATEST NEWS

सड़क चौड़ीकरण के कारण अतिक्रमण के दायरे में आ रही नूरी जामा मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखनऊ यूपी की योगी सरकार ने अवैध निर्माण पर ऐक्शन लिया है। सड़क चौड़ीकरण के कारण अतिक्रमण के दायरे में आ रही ललौली स्थित 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर मंगलवार सुबह प्रशासन बुलडोजर चल गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अतिक्रमण के दायरे में आने वाले हिस्से को जमींदोज किया जा रहा है। एएसपी, एडीएम, आरएएफ, पीएसी समेत कई थानो का फोर्स मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि बीते 24 सितम्बर को पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण अभियान चलाया था। उस दौरान मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगो ने स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय मांगा था। लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस बीच मस्जिद कमेटी का पक्ष हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर को सुनवाई की डेट तय की थी लेकिन इसके पहले ही प्रशासन ने मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को जमीदोंज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण के जद में हिस्से को हटाया जा रहा है। मस्जिद के हिस्से को ध्वस्त करने के लिए दो बुलडोजरों का इस्तेमाल किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन पूरी ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली।

संभल हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी

संभल यूपी के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एडिशनल एसपी के साथ पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के इलाके में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के घर समेत कुल 13 घरों में दबिश दी है. पुलिस के इस एक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया. दबिश के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर से स्मैक की 90 से ज्यादा पुड़िया बरामद की. वहीं, दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए. इस दौरान पुलिस ने एक घर में दबिश के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया. दरअसल, शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर संभल में हिंसा हुई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे. उपद्रवियों द्वारा कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था. इस घटना के बाद से पुलिस हिंसा में शामिल लोगों पर एक्शन ले रही है. मामले में स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर लोगों को भड़काने का आरोप है. इस कड़ी में बीते दिन एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एडिशनल एसपी ने स्थानीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास से 50 मीटर की दूरी पर संदिग्ध बाइक सवार लोगों को रोककर चेकिंग की. वहीं, दूसरी तरफ सीओ अनुज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ RRF, RAF और पीएसी के जवानों को लेकर दीपा सराय स्थित सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास के आसपास के 13 घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी. इस दौरान 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुल्ला अशद और मुल्ला आसिम के घर में भी दबिश दी गई. जहां मुल्ला अशद के घर में दबिश के दौरान स्मैक की 93 पुड़िया बरामद हुईं. इसके अलावा दो अलग-अलग घरों में दबिश के दौरान 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने घर से तमंचा मिलने के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जबकि, कई घरों में दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर मिले कुछ युवकों को हिरासत में भी ले लिया है. उनसे पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही हैं. इस एक्शन को लेकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि RAF, RRF और पीएसी के साथ 13 घरों में पुलिस की टीमों के द्वारा दबिश दी गई. इस दौरान पुलिस की टीमों के द्वारा कई घर की तलाशी ली गई, जिसमें तीन घरों के अंदर से संदिग्ध चीज मिली. इसमें एक मुल्ला अशद के घर से 93 पुड़िया स्मैक बरामद हुई जबकि ताजवर और मेहबर के घर से 315 बोर के दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों अवैध तमचों को सील कर दिया गया है. वहीं, दबिश के दौरान जो लोग घर में मौजूद मिले उनको पूछताछ के लिए ले जाया गया है. उन लोगों की जिस तरह की भी संलिप्तता मिलेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. इसके अलावा चेकिंग के दौरान तीन दर्जन बाइक के चलान किए गए हैं और तीन बाइक को सीज किया गया है. हिंसा में शामिल 39 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है.  

7 शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार, उप्र-बाराबंकी में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश घायल

बाराबंकी. बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कमरपुर में गौरियाघाट रोड पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर दो घायल बदमाश समेत सात शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतरिख पुलिस को रविवार की रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि थाना ग्राम कमरपुर में गौरियाघाट रोड पर स्थित मां डेयरी के पास कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन लिये जंगल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर स्वाट व थाना सतरिख पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक पिकप वाहन तिरपाल से ढ़का हुआखड़ा है। इसके पास ही एक और वाहन था जिसमे लोहे का चापड़, चाकू व छूरी रखी थी। पुलिस वहां पर वाहन मालिकों को तलाश कर रही थी. इसी दौरान जंगल में छिपे हुए बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से में सरवर पुत्र मो0 उमर उर्फ गुल्जारी निवासी ग्राम लोधौरा वाजिद अली मौजा केदारपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर व गुफरान पुत्र मो0 रफी निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला घायल होकर गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से भाग रहे पांच अन्य बदमाश मो. उमर उर्फ गुल्जारी निवासी लोधौरा वाजिद अली मौजा केदारपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर, अंकुल निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर, इरफान निवासी सरैया थाना असन्द्रा, नवीजान निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला, मो. अजीज निवासी बेलहरा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी बदमाश शातिर गौ तस्कर निकले जिनके ऊपर विभिन्न थानो में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। घायल बदमाशो को जिला अस्पताल में इलाज के लिए पुलिस ने भर्ती कराया।

गर्भवती होने पर दर्ज हुई FIR, उप्र-हरदोई में बहनोई ने 17 साल की साली से जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरे बहनोई ने साली से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साली वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता ने बड़े भाई के दामाद पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। घटना 13 जुलाई, 2024 की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरसा थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि 13 जुलाई को बड़े भाई के दामाद श्रीपाल ने 17 वर्षीय बेटी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकायत देर से सात दिसंबर को दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को अगवाकर किया दुष्कर्म, जबरन रचाई शादी सुरसा थानाक्षेत्र में अपने चार साथियों के सहयोग से आरोपित युवक ने एक किशोरी को अगवा करने के बाद शादी कर ली। इसके बाद आरोपित युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया। सुरसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की ओर से सुरसा थाने में तहरीर दी गई है। आरोप लगाया कि सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा निवासी आरोपित राहुल ने अपने साथी रजकोरा, मुन्ना, सालिकराम व रामकिशन के सहयोग से उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। उसके बाद झूठी उम्र के दस्तावेज तैयार कर आर्य समाज में शादी कर ली। आरोपी राहुल ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मुक्त कराकर राहुल को गिरफ्तार कर लया गया है।

‘अपराध होते ही पूरे शहर की सीमाएं करें लॉक’, यूपी DGP ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ. यूपी के डीजीपी ने अपराधियों की धरपकड़ और गश्त व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत करने के लिए नाकाबंदी योजना लागू करने के निर्देश दिए है। इसके तहत हर प्रमुख स्थानों व सीमाओं पर नाकाबंदी कर समय समय पर चेकिंग की जाएगी। अगर कहीं कोई घटना हो जाती है तो अपराधियों के पकड़ने के लिए इस योजना के तहत त्रिस्तरीय चेकिंग की जाएगी। सीमा पर निकास व प्रवेश मार्गों के साथ बैरियर प्वाइन्ट सीसी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में सभी आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर व कप्तानों को नाकाबंदी योजना बनाकर देने को कहा है। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी चिन्हित बिन्दुओं, हॉट स्पाटस पर सूचना मिलते ही चेकिंग शुरू कराने के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटा लिए जाए। बैरियर, बूथ को सही कर लिया जाए। ये सभी स्थान आपरेशन त्रिनेत्र व्यवस्था के तहत सीसी कैमरों की जद में कर लिए जाए। सभी पुलिस अधिकारी अपने अधीन थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को इस बारे में ब्रीफ कर दे। साथ ही यूपी-112 के वाहनों व कर्मचारियों को भी इस योजना में शामिल कर लिया जाए। डीजीपी ने मातहतों को निर्देश दिया है कि इस योजना को शुरू करने से पहले शहर की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा कर ली जाए। यह ध्यान रखा जाए कि नाकाबंदी की कार्रवाई पर कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित न हो। चेकिंग के समय सुरक्षा उपकरण साथ रहे। डीजीपी ने चेताया कि चेकिंग के समय पुलिसकर्मी सभी तरह के सुरक्षा उपकरणों से लैस रहे। उनके पास बॉडीवार्न कैमरे, डण्डा, सर्विस रिवाल्वर-पिस्टल जरूर रहे। पुलिसकर्मियों को इसमें पारंगत करने के लिए मॉक ड्रिल करा ली जाए।

अयोध्या और प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग ट्रेन, महाकुंभ की व्यवस्था का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

वाराणसी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लेकर फरार, रायबरेली में डकैतों ने लूट के बाद की पीट-पीट कर हत्या

रायबरेली. रायबरेली में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक घर में बीती रविवार रात बदमाशों ने तांडव मचाया। एक घर में डकैती डाली और लूटने के साथ अधेड़ को राड और डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखे करीब पांच लाख के जेवर व 70 हजार नगद लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। ग्राम नरसवा निवासी उमाशंकर 55 वर्ष पुत्र सूरजू साहू पत्नी के साथ रहते थे। रविवार को उनकी पत्नी माधुरी अपनी पुत्री रेखा निवासी बेनी माधवगंज रालपुर गई हुई थी। मृतक का पुत्र राजेश घर से एक किलोमीटर दूरी पर रहता है। अधेड़ बीती रात घर पर अकेला ही था। बीती रात बदमाश सामने के दरवाजे से घर के अंदर घुसे। अधेड को अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने पहले अधेड़ को प्लास्टिक की पाइप से गला घोंटा। बदमाशों को जब अधेड़ की मौत हो जाने का भरोसा नहीं हुआ तो राड और फावड़े के डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखें करीब पांच लाख रुपए कीमत के जेवर व सत्तर हजार रुपए नगद बदमाश उठा ले गए। अधेड़ घर में किराना की दुकान करता था। बदमाशों ने कमरे के साथ-साथ दुकान का भी ताला तोड़कर रखे सामान‌ को उठा ले गए। सोमवार सुबह होने पर जब मृतक का नाती राज दूध लेने घर पहुंचा तो अधेड़ को खून में लथपथ देख कर रोने चिल्लाने लगा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का मजमा मौके पर लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे बाद एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, फॉरेंसिक टीम पहुंच कर घटनास्थल से जायजा लिया। मौके पर सर्विलांस टीम, एसओजी।सहित कई टीमें घटना को खुलासा करने में लग गई है। हर साल नपा को मिलेगा 15 लाख राजस्व ट्रांसपोर्टनगर के विकसित होने के बाद संचालन शुरू होने से नगर पालिका परिषद की राजस्व आय भी बढ़ेगी। नपा के जिम्मेदारों की मानें तो हर साल नगर पालिका को हर साल 15 लाख रुपए तक का राजस्व भी मिलेगा। इससे राजस्व की बढ़ोत्तरी में मदद मिलेगी। चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर के पूर्ण रुप से शुरू नहीं होने के कारण हर साल नगर पालिका को 12 से 15 लाख रुपए आने वाले किराए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लोगों ने ट्रांसपोर्टनगर की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। पालिका की राजस्व बढ़ोत्तरी को देखते हुए कायाकल्प कराया जाएगा। मार्च से ट्रांसपोर्टनगर में सेवा पूरी तरह से शुरू ह हो जाएगी । इससे इलाका गुलजार हो जाएगा।

हाईकोर्ट ने बरकरार रखा पांच दोषियों को उम्रकैद, कानपुर के पीयूष ने प्रेमिका के लिए की पत्नी ज्योति की हत्या

कानपुर. जबलपुर के व्यापारी की बेटी पूजा कानपुर में व्यापारी के घर ज्योति बनकर तो आई लेकिन ज्यादा दिन तक ससुराल का सुख नहीं भोग पाई। पत्नी ने तो ज्योति बनकर ससुराल को रोशन करने की कोशिश की लेकिन पीयूष पति बनकर ज्योति से अपने जीवन को रोशन नहीं कर पाया। शादी के सिर्फ 20 माह में ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने का षड़यंत्र रच डाला। ज्योति की मौत के साथ पीयूष ने अपनी आजादी की लौ को भी बुझा दिया है अब उसे जीवन भर जेल की सीखचों में कैद रहना होगा। जबलपुर में 1 सितंबर 1988 को जन्मी पापा शंकरलाल नागदेव और मम्मी माया देवी उर्फ कंचन की बेटी पूजा पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट रही। 28 नवंबर 2012 को पीयूष ने पूजा संग सात फेरे लिए और उसे अपने घर की ज्योति बनाने का वचन दिया। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाला पीयूष सिर्फ 20 माह में ही ज्योति की हत्या का षड़यंत्र रच बैठा। 27 जुलाई 2014 की रात पीयूष ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया और भाड़े के हत्यारों से ज्योति को मौत के घाट उतरवा दिया। मासूम बनने का ढोंग रचने वाला पीयूष पुलिस की निगाहों से बच न सका और उसे जेल जाना पड़ा। छह साल जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली लेकिन आजादी ज्यादा दिन तक उसके साथ नहीं रही। 21 अक्टूबर 2022 को सेशन कोर्ट ने पीयूष को उम्रकैद की सजा सुनाकर फिर सलाखों के पीछे भेज दिया और अब हाईकोर्ट ने भी सजा पर मोहर लगाकर पीयूष को ताउम्र जेल में रहने का फरमान सुना दिया है। षड़यंत्र में शामिल होने का सबूत नहीं आपको बता दें कि कानपुर की ज्योति हत्याकांड में पीयूष समेत पांच दोषियों की सजा को माफ करने से जहां हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया वहीं सेशन कोर्ट द्वारा दोषी ठहराई गई मनीषा मखीजा के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने की बात कहते हुए उसकी दोषमुक्त का आदेश सुनाया। हाईकोर्ट ने माना कि मनीषा, पीयूष से अच्छी तरह परिचित थी, दोनों पड़ोसी थे, दोनों में कई बार फोन से बातचीत हुई। लेकिन इससे यह नहीं माना जा सकता कि पीयूष और अन्य अभियुक्तों के बीच हत्या के लिए रचे गए षड़यंत्र में भी मनीषा शामिल थी। मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से कोई बातचीत भी नहीं हुई। डायरी में कुछ भी नहीं लिखा हाईकोर्ट ने कहा कि पीयूष और मनीषा की कॉल डिटेल रिपोर्ट से यह साफ है कि दोनों अक्सर बातचीत करते थे, लेकिन मनीषा की पीयूष के अलावा अन्य अभियुक्तों से किसी तरह की बातचीत के कोई सबूत नहीं हैं। पुलिस ने ज्योति की ससुराल से बरामद डायरी और उसकी स्कूल डायरी की लिखावट की मिलान के लिए एफएसएल भेजा था और एफएसएल रिपोर्ट से लिखावट की मिलान भी हो गई थी। ज्योति की डायरी में लिखी बातों से यह तो साफ है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी, लेकिन उसने पीयूष-मनीषा के अनैतिक संबंधों के बारे में डायरी में कुछ भी नहीं लिखा था।

विशेषज्ञ बोले-‘उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान’, प्रगतिशील किसानों का सम्मान

लखनऊ. कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है। विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को सम्मानित किया। इनमें से किसी ने आलू उत्पादन में तो किसी ने शिमला मिर्च की खेती करके रिकॉर्ड बनाया। 0- आलोक कुमार, रायबरेली- आलू उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। 0- राजकुमार, मलिहाबाद- लखनऊ- कद्दू, परवल, लौकी का रिकॉर्ड उत्पादन, मचान विधि से सर्वाधिक उत्पादन हासिल किया। 0- दिनेश कुमार, सरसौंदी देवी, बाराबंकी – बिना कीटनाशक के जैविक खेती, ब्रौकली की उन्नत खेती से सर्वाधिक उत्पादन। 0- कमला त्रिपाठी महोबा, गौ आधारित प्राकृतिक खेती। 0- मालती देवी गोरखपुर, गवरजीत आम लीची की खेती। 0- वीरसिंह राजपूत झांसी, प्राकृतिक खेती को बढावा। 0- कैप्टन देशवाल बुलन्दशहर, गाजर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात। 0- कमलेश मिश्रा देवरिया, पाली हाउस से सब्जी की खेती । 0- प्रमोद वर्मा, बाराबंकी स्ट्राबेरी टमाटर, शिमला मिर्च 0- सुरेश कुमार लखनऊ, कृषि विविधीकरण। 0- वीरेंद्र कुमार, रायबरेली, सीमैप – सतावर और तुलसी की खेती 0- हरख चंद्र वर्मा, सीतापुर- सीमैप के साथ खस  का सर्वाधिक उत्पादन 0- दिनेश चंद्र वर्मा, बाराबंकी  सीमैप मेंथा 0- पद्म श्री भारत भूषण त्यागी बुलन्दशहर, जैविक खेती। 0- उदय प्रताप सिंह- बीकेटी लखनऊ- जरबेरा फूल- 0- दयाशंकर सिंह लखनऊ  दशहरी आम (इंग्लैंड व अमेरिका निर्यात) 0- आुशतोष कुमार, ,लखनऊ  गोसाईंगंज: मधुमक्खी पालन। 0- लल्लू सिंह, लखनऊ  गोसाईंगंज: डेयरी उत्पादन। 0- सुरेश कुमार, लखनऊ सरोजनीनगर: अमरूद की खेती। 0- दुर्गेश कुमार यादव, लखनऊ सरोजनीनगर: सब्जियों की खेती। डॉक्यूमेंट्री से दी गई जानकारी कार्यक्रम में एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इसके माध्यम से सहफसली खेती, पशु चारा उत्पादन और दुग्ध उत्पादन से लेकर कई अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गईं। एप के माध्यम से ले सकते हैं खेती की जानकारी किसान एप के माध्यम से भी खेती के बारे में विभन्न प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। इसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। इसी दिशा पर ‘किसान निन्जा’ एप भी काम कर रहा है।

विपक्षी ने जताई आपत्ति, उप्र-संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने कोर्ट कमिश्नर ने माँगा 15 दिन का समय

संभल. संभल की जामा मस्जिद मामले में सोमवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने अदालत में सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा है। कोर्ट कमिश्नर का कहना है कि उनकी तबियत खराब होने के कारण वह सर्वे रिपोर्ट पूरी तरह तैयार नहीं कर सके हैं। इस पर विपक्षी अधिवक्ता शकील वारसी ने आपत्ति जताते हुए सर्वे रिपोर्ट पेश करने की बात कही। न्यायालय ने उन्हें लिखित में आपत्ति दाखिल करने को कहा है। 19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदाैसी की अदालत में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी और हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने वाद दायर किया था। न्यायालय ने उसी दिन अधिवक्ता रमेश सिंह राघव को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर सर्वे करने के आदेश दिए थे। कोर्ट कमिश्नर ने कड़ी सुरक्षा व जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वे किया। 24 नवंबर को वह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे करने पहुंचे तो बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी। जिसमें न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए दस दिन का समय दे दिया। दस दिन का समय पूरा होने के बाद सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत में सर्वे रिपोर्ट पेश की जानी थी। सुबह 11 बजे करीब कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव न्यायालय में पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर पंद्रह दिन का और समय मांगा। जिस पर विपक्ष के अधिवक्ता शकील वारसी ने आपत्ति जताई। इस पर न्यायालय ने लिखित में आपत्ति दाखिल करने को कहा। शाम चार बजे तक अदालत का निर्णय आने की संभावना है। इस दौरान न्यायालय गेट पर पुलिस तैनात रही। वादकारियों को भी चेकिंग के बाद न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया गया।

पूर्व सैनिक की मौत की जानकारी रेजिमेंट को लगी, तो कमांडिंग ऑफिसर ने पांच सेना के जवानों को बेटी की शादी का जिम्मा उठाने गांव में भेजा

 मथुरा यूपी के मथुरा में एक पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई. इस घटना के दो दिन बाद ही मृतक की बेटी की शादी होनी थी. ऐसे में खुशियों वाले घर में मातम पसर गया. बेटी शादी को टालना चाहती थी. उधर, पिता के गुजर जाने के बाद परिजनों को बेटी के कन्यादान की चिंता सताने लगी. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पूर्व सैनिक की मौत की जानकारी जब उसके रेजिमेंट को लगी, तो कमांडिंग ऑफिसर ने पांच सेना के जवानों को बेटी की शादी का जिम्मा उठाने गांव में भेजा. मृतक के फौजी साथियों ने उसकी बेटी की शादी का ना सिर्फ पूरा जिम्मा उठाया बल्कि उन्होंने बेटी का कन्यादान भी किया. फौजियों ने रिश्तेदारों-मेहमानों की भी देखभाल की, जिसे देख उनके आंसू छलक पड़े. मथुरा के मांट थाने के एसएचओ के अनुसार, पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह (48) की बेटी की शनिवार को शादी होनी थी. लेकिन, शादी से ठीक दो दिन पहले मांट-राया रोड पर सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. जैसे ही इसकी खबर परिवार तक पहुंची शादी का जश्न मातम में बदल गया. पिता की मौत से दुखी दुल्हन ने कथित तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया. मृतक देवेंद्र सिंह के रिश्तेदार नरेंद्र ने बताया कि शादी समारोह बीच में ही रुक गया क्योंकि परिवार को कन्यादान समारोह को लेकर चिंता थी, जो दुल्हन के पिता द्वारा किया जाता है. पिता की याद में रो-रोकर बेटी का बुरा हाल हो गया. वहीं, मैरिज होम में चल रही शादी की तैयारी धरी-धरी की रह गई. परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब यह सूचना देवेंद्र सिंह के कमांडिंग ऑफिसर तक पहुंची, तो उन्होंने पांच जवानों को गांव भेजा और शादी की रस्में पूरी कराईं. सूबेदार सोनवीर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, हवलदार प्रेमवीर, विनोद और बेताल सिंह मृतक के गांव पहुंचे और कन्यादान कर पिता का कर्तव्य निभाया और जोड़े को आशीर्वाद दिया. ये सब देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं और उन्होंने जमकर सेना के कार्य की प्रशंसा की. गौरतलब हो कि इससे पहले हरियाणा के जींद के एक छोटे में भी CRPF के जवानों ने शहीद की बेटी का कन्यादान किया था.  

देश बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार चलेगा… बयान देने वाले जस्टिस शेखर कुमार यादव

इलाहाबाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने रविवार को वीएचपी के कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां पर उन्होंने कहा कि यह मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हिंदुस्तान है, यह देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार काम करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू धर्म में अस्पृश्यता, सती प्रथा और जौहर जैसी प्रथाओं को खत्म कर दिया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय में कई पत्नियां रखने की प्रथा अभी भी जारी है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस शेखर यादव ने कहा, ‘मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हिंदुस्तान है, यह देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार काम करेगा। यह कानून है। आप यह नहीं कह सकते कि आप हाईकोर्ट के जज होने के नाते ऐसा कह रहे हैं। दरअसल कानून बहुमत के हिसाब से काम करता है। इसे परिवार या समाज के संदर्भ में देखें। केवल वही स्वीकार किया जाएगा जिससे बहुसंख्यकों का कल्याण और खुशी हो।’ हिंदू धर्मग्रंथों में महिलाओं को देवी के तौर पर पूजते- जस्टिस शेखर जस्टिस शेखर ने आगे बताया कि शास्त्रों और वेदों जैसे हिंदू धर्मग्रंथों में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, फिर भी एक समुदाय के सदस्य कई पत्नियां रखने, हलाला करने या तीन तलाक का अधिकार मांगते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप उस महिला का अपमान नहीं कर सकते जिसे हमारे शास्त्रों और वेदों में देवी के तौर पर मान्यता दी गई है। आप चार पत्नियां रखने, हलाला करने या तीन तलाक का अधिकार नहीं मांग सकते। आप कहते हैं, हमें ट्रिपल तलाक कहने का अधिकार है और महिलाओं को भरण-पोषण नहीं देना है। यह अधिकार काम नहीं करेगा। UCC ऐसा कुछ नहीं है जिसकी VHP, RSS या हिंदू धर्म वकालत करता है। देश का सुप्रीम कोर्ट अदालत भी इसकी बात करती है।’ राजा राम मोहन राय का भी दिया उदाहरण इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में बाल विवाह, सती प्रथा और बालिकाओं की हत्या जैसी कई सामाजिक बुराइयां थीं, लेकिन राम मोहन राय जैसे सुधारकों ने इन प्रथाओं को खत्म करने के लिए काफी मेहनत की। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम समुदाय में हलाला, तीन तलाक और गोद लेने से संबंधित सामाजिक बुराइयों की बात आती है, तो उनके खिलाफ खड़े होने का उनमें कोई साहस नहीं है या यह कहा जा सकता है कि इन मुद्दों को हल करने के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई पहल नहीं हुई।

एआई ट्रांसलेटर करेगा मदद से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के इलाज में भाषा नहीं बनेगी बाधा

प्रयागराज महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु संगमनगरी में जुटेंगे। इस दौरान बाहरी राज्यों या विदेश से आए श्रद्धालु बीमार पड़ते हैं तो भाषा की दिक्कत से उनका इलाज नहीं रुकेगा। वह एआई ट्रांसलेटर एप की मदद से डॉक्टर को अपनी भाषा में बीमारी के बारे में बता सकेंगे। एप उनकी बोली गई भाषा को हिंदी या अंग्रेजी में बदलेगा। देश में पहली बार छावनी सामान्य अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इसका इस्तेमाल होगा। एआई ट्रांसलेटर एप में देश की 22 और विदेश की 19 भाषाएं हैं। जिनको एप हिंदी या अंग्रेजी में बदलेगा। इस एप में तमिल, तेलगु, मलयालम, बंगाली सहित अन्य राज्यों की भाषाएं हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अंग्रेजी, अरबी, फ्रेंच समेत 19 भाषाएं हैं। देश-विदेश से आए मरीजों को इलाज में सहूलियत देने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के फोन में एप को इंस्टाल कराया जाएगा। महाकुंभ को देखते हुए मेला क्षेत्र में पहली बार 30 बेड के आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। इसमें सेंट्रल हॉस्पिटल व अरैल के सब हॉस्पिटल में 10-10 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, झूंसी के सब हॉस्पिटल में 10 बेड आईसीयू की सुविधा रायबरेली एम्स देगा। जबकि छावनी सामान्य अस्पताल अपने 20 आईसीयू बेड में एआई ट्रांसलेटर की सुविधा देगा। इसमें मरीजों के बेड के बगल में माइक लगा होगा। वह अपनी भाषा में डॉक्टर से संवाद कर सकेंगे और चिकित्सक जो भी बोलेंगे वह मरीज को उनकी भाषा में समझ आएगा। कैंटोनमेंट बोर्ड का दावा है कि अभी तक इस पद्धति का इस्तेमाल देश के किसी हॉस्पिटल में नहीं किया गया है। अस्पताल में लगेंगे एआई कैमरे छावनी सामान्य अस्पताल एआई कैमरों से लैस होंगे। इन कैमरों के जरिये लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों पर निगरानी रखेंगे। एआई कैमरों की मदद से मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना स्वत: ही डॉक्टर के पास पहुंच जाएगी। महाकुंभ को देखते हुए मरीजों के इलाज में एआई ट्रांसलेटर एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह प्रयोग देश के किसी अस्पताल में पहली बार हो रहा है। – एसके पांडेय, निदेशक छावनी सामान्य अस्पताल।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर, रेलवे व्यवस्था का लिया जायजा

वाराणसी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। वह महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी का जायजा लेने आए। अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पवित्र महाकुंभ हमारी संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। हमारी संस्कृति का बहुत बडा महापर्व है। महाकुंभ को देखते हुए रेलवे की तरफ से विस्तृत तैयारी की गई है, उस तैयारी का आज जायजा लेंगे। पिछले तीन साल से तैयारी चल रही है। कई नए ब्रिज वेटिंग एरिया, डबलिंग के काम, स्टेशन का सुसज्जित करण स्टेशन के सारे काम कंप्लीट हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस बार चार बड़े स्नान वाले दिन हैं। चारों दिन बड़ी संख्या में देशभर से भक्त आएंगे। उनके लिए एक बढ़िया व्यवस्था की गई है। इस बार अयोध्या से और प्रयागराज से एक रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है। बहुत बड़े-बड़े होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ के 45 दिन में 13,000 सर्विसेज कुल चलेंगी। ज्ञात हो कि महाकुंभ को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार सक्रिय मोड में है। केंद्र सरकार ने विशेष अनुदान भी प्रदेश में दिया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हों और उन्हें सभी सुविधाएं मिलें। ऐसे में रेल सुविधाओं की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। ट्रेन से कैबिनेट मंत्री वैष्णव वाराणसी से प्रयागराज की दूरी तय करेंगे। इस दौरान वह बनारस स्टेशन से झूसी तक रेल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और कुंभ की तैयारियां का जायजा लेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री के दौरे के पहले देर रात रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) वाराणसी जंक्शन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बदायूं में मां ही अपनी बच्ची की कातिल बनी, बच्ची का शव मिलने के बाद महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज

बदायूं   उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ही अपनी बच्ची की कातिल बन गई। बच्ची का शव मिलने के बाद महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी महिला को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फरवरी महीने का है पूरा मामला दरअसल, यह मामला इस साल के फरवरी महीने का है। प्रियंका नामक एक महिला ने अपनी 15 दिन की नवजात बेटी को मायके जाकर तालाब में फेंक दिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। बच्ची का शव बाद में तालाब से बरामद किया गया था। शनिवार को इस मामले में अदालत ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस सूत्रों के मुताबिक बच्ची का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश रिंकू जिंदल ने प्रियंका को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। केस के सरकारी वकील ऐश्वर्या कुमार ने बताया कि अदालत ने दोषी महिला को कड़ी सजा दी है, जो अब परिवार के लिए एक चेतावनी बन गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet