LATEST NEWS

अयोध्या में ADM Law and Order सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में म‍िला शव

अयोध्या अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया है। कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन स्थित आवास पर उनका शव मिला। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी सही ढंग से पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पहुंचे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइंन में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कमरे की फर्श पर खून फैला हुआ मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं। मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अभी मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कानपुर से आ रहे परिजन बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे लोग दोपहर तीन बजे तक अयोध्‍या पहुंच जाएंगे। तीन बजे के बाद स्‍थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी देंगे।  

बीजेपी ने अनुजेश को करहल से उतारकर इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया

 मैनपुरी यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. मैनपुरी की जिस करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था, उस सीट पर बीजेपी ने उनके ही जीजा अनुजेश यादव को उतार दिया है. अनुजेश को उतारकर बीजेपी ने इस सीट पर मुलायम परिवार के बीच मुकाबला कर दिया है क्योंकि अखिलेश यादव ने इस सीट पर अपने भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं. वह मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या यादव के पति हैं. संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेद्र यादव की सगी बहन हैं. संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था. इतना ही नहीं वो मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. संध्या और अनुजेश को समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद दोनों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. घिरोर से विधायक रह चुकी हैं अनुजेश की मां उर्मिला अनुजेश यादव का परिवार शुरू से ही राजनीति में है और समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है. उनकी मां उर्मिला यादव मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर विधायक रह चुकी हैं.    लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसी चर्चाएं थीं कि बीजेपी मुलायम परिवार के ही किसी सदस्य को डिंपल यादव के सामने उतार सकती है. इनमें दो नाम आगे चल रहे थे. पहला नाम था अपर्णा यादव का, जोकि मुलायम परिवार की बहू हैं. वो मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. जबकि दूसरा नाम था अनुजेश यादव का. अनुजेश ने मैनपुरी में हुए उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था. हालांकि बाद में डिंपल के सामने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को उतारा गया था, लेकिन इस सीट पर बीजेपी जीत हासिल नहीं कर पाई थी.   विधानसभा का नंबर विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम 29 कुंदरकी श्री रामवीर सिंह ठाकुर 56 गाजियाबाद श्री संजीव शर्मा 71 खैर श्री सुरेंद्र दिलेर 110 करहल श्री अनुजेश यादव 256 फूलपुर श्री दीपक पटेल 277 कटेहरी श्री धर्मराज निषाद 397 मझवां श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या   बीजेपी ने किन सीटों पर उतारे उम्मीदवार? करहल पर अनुजेश यादव के साथ ही बीजेपी ने गाजियाबाद सदर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. इसके अलावा खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया गया है.  

युवा शक्ति को सशक्त बनाने में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद प्रभावी साबित हो रही है

लखनऊ उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला राज्य है। ऐसे में, प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उसे वर्तमान व भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। इस कड़ी में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद प्रभावी साबित हो रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में वर्ष 2021 से 2023 के बीच 19.84 लाख टैब व 26.91 लाख स्मार्टफोन समेत कुल 46.75 लाख गैजेट वितरित किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, 13.14 लाख गैजेट (जिनमें 12.94 लाख स्मार्टफोन व 20 हजार से ज्यादा टैबलेट शामिल हैं) को पात्र विद्यार्थियों को आवंटित करने पर योगी सरकार का विशेष फोकस है। ऐसे में, प्रदेश में पात्र विद्यार्थियों को गैजेट्स के वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले जिलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 8 जिलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। वहीं, विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण की दिशा में 6 जिलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा आवंटन की दर रही है और 10 टॉप जिलों में 69 प्रतिशत से ज्यादा सफलतापूर्वक आवंटन हो चुका है। प्रदेश में युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए न केवल स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण हो रहा है, बल्कि डिजी शक्ति पोर्टल के जरिए सरकार की योजनाओं और कौशल विकास के विभिन्न कोर्सेस का एक्सेस व एंड टू एंड मॉनिटरिंग उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना को प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए 2021-22 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। वर्ष 2022-23 में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को प्रदेश में 5 वर्षों के लिए लागू किया गया। ऐसे में, परियोजना के जरिए उच्च व उच्चतर शिक्षण संस्थाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स, कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थी तथा पैरामेडिकल व नर्सिंग जैसे कोर्सेस के विद्यार्थियों को टैब व स्मार्टफोन वितरण के जरिए लाभान्वित किया जाता है। सीएम योगी के युवा सशक्तीकरण के विजन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना बेहद सार्थक कदम बनकर उभरा है। प्रक्रिया के अंतर्गत, पात्र विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैब वितरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के 8 जिलों में स्मार्टफोन वितरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा चुका है। वहीं, दो जिलों में यह 99.99 प्रतिशत रहा है। इनमें हरदोई, जालौन, कन्नौज, कासगंज, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, उन्नाव, ऐटा व मीरजापुर प्रमुख हैं। इसी प्रकार, टैब वितरण के लक्ष्यों की प्राप्ति में 79.31 प्रतिशत के साथ संभल प्रथम है। वहीं, 74.88 प्रतिशत के साथ मुरादाबाद दूसरे, 74.05 प्रतिशत के साथ बरेली तीसरे, 72.47 प्रतिशत के साथ शामली चौथे तथा 71.25 प्रतिशत के साथ सहारनपुर पांचवें पायदान पर है। लक्ष्य प्राप्ति के आधार पर 70.34 प्रतिशत के साथ गाजियाबाद छठे, 69.85 प्रतिशत के साथ प्रतापगढ़ सातवें, 69.67 प्रतिशत के साथ गोरखपुर आठवें, 69.58 प्रतिशत के साथ हाथरस नौवें व 69.18 प्रतिशत के साथ बिजनौर दसवें पायदान पर स्थित है। इसी प्रकार, कम टैब व स्मार्टफोन वितरण वाले जनपदों को भी चिन्हित करके उनमें वितरण की प्रक्रिया को गति देने पर योगी सरकार द्वारा फोकस किया जा रहा है।    

बहराइच हिंसा में आरोपियों के खिलाफ डेमोलेशन ऐक्शन पर रोक, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा केस की सुनवाई

नई दिल्ली  उच्चतम न्यायालय ने  कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा और दंगों में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ ‘बुलडोजर’ चलाने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जायेगी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सी यू सिंह और अन्य वकीलों की शीघ्र सुनवाई करने की गुहार स्वीकार करते हुए इस मामले को 23 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कथित रूप से दंगों में शामिल लोगों के खिलाफ तोड़-फोड़ की कार्रवाई इस आधार पर करना चाहती है कि उनका निर्माण अवैध है।इस पर पीठ ने कहा, “आप इस अदालत द्वारा पारित आदेशों से अवगत हैं। यदि वे (राज्य सरकार) इन आदेशों का उल्लंघन करने का जोखिम उठाना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है।” पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज से कहा कि उसे बुधवार तक कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।इस पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने सहमति जताते हुए कहा, “हम कुछ नहीं करेंगे।” उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने बहराइच जिले के एक गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर कथित रूप से सांप्रदायिक हिंसा में शामिल तीन लोगों की अचल संपत्ति के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने एक अक्टूबर को अपने 17 सितंबर के आदेश को बढ़ा दिया था कि इस न्यायालय की अनुमति के बिना किसी आपराधिक मामले में शामिल अभियुक्त की संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए राज्यों द्वारा बुलडोजर का उपयोग नहीं किया जाएगा शीर्ष अदालत ने हालांकि,तब सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों या जल निकायों पर अतिक्रमण से जुड़ी कार्रवाई को छूट दी थी।शीर्ष अदालत ने तब बुलडोजर कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करने पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। सर्वोच्च न्यायालय ने एक अक्टूबर को कहा था कि वह “बुलडोजर न्याय” के विवादास्पद मुद्दे से निपटने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर दिशा-निर्देश तैयार करेगा, जिसका उपयोग कुछ राज्य सरकारें किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप लगने के तुरंत बाद उसके घर या दुकान को ध्वस्त करने के लिए करती हैं।    

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल और होम स्टे की मांग Mahakumbh 2025 :प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे प्रयागराज  सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दिव्य, भव्य, नव्य और ग्रीन बनाने के कार्य प्रयागराज में जोर-शोर से चल रहे हैं। प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शहर में सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवर, पार्कों और होटलों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। इसके चलते शहर में पिछले कुछ महीनों से कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कंस्ट्रक्शन कंपनियां डेरा जमाए हुए हैं। इन कंपनियों के इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों के शहर में ठहरने की जरूरत ने प्रयागराज निवासियों, होटल और मकान मालिकों को आय का नया स्रोत प्रदान किया है। प्रयागराजवासी महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर आशान्वित और उत्साहित हैं। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर पूरे शहर, आस-पास एवं मेला क्षेत्र में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश के अनुरूप सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य 15 दिसंबर तक पूरे किए जाने हैं। कई सरकारी और निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियां शहर में अपने प्रोजेक्टस तेजी से पूरे करने में जुटी हैं। इसके चलते इन कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में ठहरने के लिए किराए के मकान, होटल और होम स्टे की जरूरत पड़ रही है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत के मुताबिक शहर में वेल फर्निश्ड, नॉन फर्निश्ड मकानों की मांग बढ़ी है। प्रयागराज के प्रापर्टी डीलरों का कहना है कि बड़ी संख्या में उनके पास क्वेरी आ रही हैं। इसके दृष्टिगत कई मकान मालिक अपने खाली पड़े कमरों और मकानों को होम स्टे में बदल रहे हैं। जहां लोगों को रहने, खाने और अन्य दैनिक जरूरतों की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही, रेस्टोरेंट्स और टिफिन संचालकों की भी आमदनी बढ़ी है। प्रयागराज होटल्स और रेस्टोरेंट्स ओनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह का कहना है कि महाकुंभ 2025 को लेकर शहर के सभी होटल्स व रेस्टोरेंट संचालक उत्साहित हैं। वो अपने-अपने होटल्स और रेस्टोरेंट में महाकुंभ के मुताबिक सुविधाओं का निर्माण करा रहे हैं। शहर के होटल्स में कई नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए कमरे बुक हैं और उनके कई अधिकारी पिछले कई दिनों से उनमें रह भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी से कई श्रद्धालु और पर्यटक महाकुंभ के दिनों के लिए इनक्वायरी और एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। महाकुंभ 2025 का दिव्य, भव्य, नव्य आयोजन प्रयागराज वासियों के लिए उमंग, उत्साह के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी पैदा कर रहा है।    

सीएम ने कहा हमने रेशम उत्पादन को 84 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की, UP जल्द ही देश में अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स में दुनिया के छोटे-छोटे देशों की धमक है। जिन लोगों के पास संसाधन कम और संभावनाएं न के बराबर हैं, वे आगे बढ़ चुके हैं। हमारे पास संभावना और संसाधन भी है। काम चाहने वाली आधी आबादी के बड़े तबके को रेशम उत्पादन, प्रोसेसिंग, रेडीमेड गारमेंट, डिजाइनिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग के साथ जोड़ लें तो दुनिया में रेडीमेड गारमेंट में धमक बनाने वाले देशों का स्थान उत्तर प्रदेश और भारत ले सकता है। इस संभावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों का लाभ लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि हमने रेशम उत्पादन को 84 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। वह समय जरूर आ सकता है, जब यूपी का किसान रेशम उत्पादन में देश में अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले सिल्क एक्सपो का  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्घाटन किया। सीएम ने रेशम मित्र पत्रिका का विमोचन किया और 16 कृषकों,उद्यमियों, संस्थाओं व डिजाइनरों को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान प्रदान किया। सीएम ने यहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश ने परंपरागत उत्पाद को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने परंपरागत उत्पाद के लिए पॉलिसी बनाई। 75 जनपदों के लिए वहां के एक उत्पाद को चिह्नित करते हुए आगे बढ़ाया। यही कारण है कि 75 जनपद का यूनिक प्रोडक्ट है, जिसे हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट कहा। ओडीपीओपी को सरकार ने मार्केट, डिजाइनिंग, पैकेजिंग से जोड़ा तो इससे रोजगार का सृजन हुआ और परंपरागत उत्पादों का एक्सपोर्ट भी प्रारंभ हुआ। यूपी के 75 जनपदों में 75 जीआई प्रोडक्ट हैं, जिन्हें देश के अंदर मान्यता प्राप्त हुई है। यह संभावना यूपी में हैं। वाराणसी, भदोही और मुबारकपुर की साड़ियों के माध्यम से भी यूपी के पोटेंशियल को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है। सिल्क एक्सपो इस फील्ड में यूपी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बने, इस पर हमें प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान का नारा सदैव से प्रचलित रहा है। जीव सृष्टि और किसी भी व्यक्ति के लिए हवा-पानी तो आवश्यक है ही, लेकिन रोटी, कपड़ा, मकान भी आवश्यक है। कपड़ा न सिर्फ जीवन की आवश्यकता है, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही रोजगार सृजन का भी सशक्त माध्यम भी है। रेशम, प्राचीन काल से ही इसकी अलग-अलग पद्धतियां रही हैं। 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में इस फील्ड में अनेक संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। यूपी ने पिछले कुछ समय में प्रगति की है। पहले की तुलना में यह संतोषजनक है, लेकिन अभी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की दृष्टि से यह अपर्याप्त है। यहां अत्यंत संभावनाएं हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी को देखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के अंदर क्या संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। यूपी में वाराणसी, भदोही, आजमगढ़ से लेकर वाराणसी तक, चाहे वह मुबारकपुर की साड़ी हो या वाराणसी की। सिल्क कलस्टर विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में नए प्रयास को आगे बढ़ाया है। वाराणसी की सिल्क साड़ियां पूरे देश में हर मांगलिक कार्यक्रम के लिए पसंद बनती हैं। काशी विश्वनाथ धाम बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ी संख्या ने इस व्यापार को नई ऊंचाई दी है। वाराणसी में एक्सपो मार्ट के माध्यम से ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर बनने के उपरांत इसमें काफी वृद्धि हुई है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ के मुबारकपुर के साड़ी उद्योग से जुड़े उद्यमियों, मिर्जापुर, वाराणसी और भदोही के सिल्क कलस्टर की प्रगति को देखकर लगता है कि इसमें बहुत गुंजाइश है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल्स पार्क का वृहद रूप) आने जा रहा है। एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में इसमें टेक्सटाइल्स से जुड़े अलग-अलग उद्योग लगने जा रहे हैं। यह यूपी की संभावनाओं को प्रदर्शित करने का माध्यम है, लेकिन रॉ मटेरियल हमें ही तैयार करना होगा। किसान यदि इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चल रही हैं। विभाग इन योजनाओं के बारे में हर जनपद में संगोष्ठी, सेमिनार, प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद करे और प्रोसेसिंग-ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़े। केवल गोरखपुर मंडल ही नहीं, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़ में भी संभावनाएं बढ़ेंगी। सीएम योगी ने कहा कि यूपी जैसे राज्य में 9 क्लाइमेटिक जोन हैं। इनमें अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग कृषि उत्पादों को विकसित करने और आगे बढ़ाने का अवसर होता है। यूपी के अंदर यह संभावनाएं बहुत अच्छी बन सकती हैं। वाराणसी-आजमगढ़ प्राचीन काल से ही रेशम उद्योग का कलस्टर रहा है। लोकल स्तर पर रेशम का उत्पादन, प्रोसेसिंग, आगे की प्रक्रिया के साथ वस्त्र उत्पादन से जोड़ें। रॉ मटेरियल सस्ता मिलता है तो स्वाभाविक रूप से लागत भी सस्ती आएगी। समाज-मार्केट की डिमांड के अनुरूप उत्पाद आसानी से लोगों को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सरकार इस दिशा में प्रशिक्षण से जोड़ने, रॉ मटेरियल-प्रोसेसिंग के लिए सहयोग, मार्केटिंग और डिजाइनिंग के साथ जोड़ने में मदद करेगी। सीएम योगी ने कहा कि प्राचीन काल से ही यूपी का किसान-उद्यमी इससे जुड़ा रहा है, लेकिन उन्हें पिछली सरकार का दंश झेलना पड़ा था। समय के अनुरूप उचित प्रोत्साहन, डिजाइनिंग, पैकेजिंग के साथ उन्हें नहीं जोड़ा गया। यह केवल सिल्क ही नहीं, बल्कि परंपरागत उत्पाद के प्रत्येक क्षेत्र में ऐसा होता था। भदोही में कॉरपेट, गोरखपुर में टेराकोटा उत्पाद मिलेगा। सबसे अधिक जीआई प्रोडक्ट वाराणसी में हैं। आगरा और कानपुर में चमड़ा उत्पाद, मुरादाबाद में पीतल उत्पाद, फिरोजाबाद में ग्लास, मेरठ में स्पोर्ट्स आइटम है यानी अलग-अलग जनपद के अलग-अलग उत्पाद यूपी के पोटेंशियल को देश-दुनिया के सामने रखता है। इसके माध्यम से यूपी परंपरागत उत्पादों के माध्यम से युवाओं-उद्यमियों को आगे बढ़ने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी के अंदर सिल्क के कलस्टर जिन क्षेत्रों में विकसित हो सकते हैं या जहां संभावनाएं बनी हुई हैं, वहां भी उसे तेजी के साथ बढ़ाने के लिए प्रयास प्रारंभ करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर विभाग को अलग से भी ऐसे किसान, जो रेशम मित्र के … Read more

जौनपुर में मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, फटा बॉयलर, महिला का सिर धड़ से अलग, एक गंभीर

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक मिठाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा हो गया। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में दूध खौलते समय बॉयलर फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं दूसरी महिला का सिर फट गया। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स, दमकल की गाड़ियां और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इन टीमों के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने हालात पर काबू पा लिया था। पुलिस ने मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिहिया गांव के निवासी राजेंद्र बिंद का खुटहन थाने के पास मिठाई की दुकान है। मिठाई बनाने के लिए अपने घर में दूध खौलाने के लिए छोटा बॉयलर लगाया है। आज सुबह करीब 10 बजे वह दूध खौला रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। बॉयलर के ढक्कन से मनीता बिंद की पत्नी का सिर कटकर धड़ अलग कुछ दूर पर जा गिरा। वहीं कुछ दूरी पर बैठी सीता देवी का सिर फट गया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी, योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे सुपर हिट

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट के आने के बाद से महायुति में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। कल्याण-पूर्व विधानसभा क्षेत्र और ठाणे समेत कई सीटों पर टिकट को लेकर विवाद सामने आया है। वहीं इसी बीच शहर में योगी आदित्यनाथ की एक लाइन के पोस्टर्स लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये पोस्टर्स महायुति के उन नेताओं को संदेश देने के लिए लगाए गए हैं, जो टिकट न मिलने के बाद बगावत कर सकते हैं। पोस्टर्स में लिखा है, ‘बटेंगे तो कटेंगे।’ पोस्टर्स मुंबई ईस्टर्न हाइवे और ठाणे के इलाकों में लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में उत्तर प्रदेश के मुख्मयमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी है। के इनमें लिखा है, योगी संदेश, ‘बटेंगे तो कटेंगे।’ इसके आगे लिखा है, ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे।’ इन बैनर्स को किसने लगाया है, फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन इसमें सबसे नीचे लिखा है विश्ववंधु राय। क्यों लगाए गए पोस्टर्स-बैनर्स इस संदेश वाले बैनर लगाने वाले विश्ववंधु राय बीजेपी के ही नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष बांटने की राजनीति कर रहा है, तृष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। इन पोस्टर्स से हम बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।’ बीजेपी नेता ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारत के लोग काफी संख्या में हैं। वे योगी के फैन हैं और योगी के संदेश को उन तक पहुंचाने के लिए बैनर्स लगाए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी नेता ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे सुपर हिट है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी इस नारे ने काम किया और बीजेपी को प्रचंड जीत मिली। अब योगी के इस नारे को मुंबई के जन-जन तक पहुंचाकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने के की तैयारी है। महायुति के नेताओं को भी संदेश वहीं सूत्रों ने कहा कि महायुति के नेताओं को भी इससे एक संदेश देने की कोशिश की गई है, जो बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद विवाद कर रहे हैं। कई ने अंदरुनी बकावत शुरू कर दी है, उन्हें भी इससे संदेश जाएगा। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में योगी का मंत्र आएगा काम! अब माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के मंत्र को चुनावी मैदान की प्रयोग किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा काफी प्रभावी रहा था। योगी के इस मंत्र से विपक्षी इंडिया गठबंधन की जातीय पॉकेट्स को साधकर सत्ता हासिल करने की रणनीति को फेल कर दिया गया। अब महाराष्ट्र में भी इसी मंत्र से हिंदू वोटों को छिटकने से रोकने का प्रयास होगा।

पुलिस को होटल में छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं, बीजेपी नेता को गिरफ्तार किया गया

 मेरठ  मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार देर रात एसपी सिटी की टीम ने छापा मारा। छापे में चलता हुआ कैसीनो पकड़ा। इस कैसीनो में दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छापे में बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में पुलिस ने मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा बीजेपी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मेरठ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि होटल में ग्राहकों की एंट्री फीस भी एक लाख रुपये रखी गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमे सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदारों को भी साथ लिया गया। पुलिस टीम को मिला चलता हुआ कैसीनो जैसे ही पुलिस टीम हारमनी इन होटल के फर्स्‍ट फ्लोर पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स कैसीनो चला रही थीं। कैसिनो में आने वाले की एक लाख रुपए एंट्री फीस रखी गई थी, इतना ही नहीं ऑनलाइन पार्टी बुक की जा रहीं थी। यहां अर्द्धनग्न अवस्था में मॉडल्स डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है। छापे की सूचना फिर भी हो गई लीक पुलिस के छापे सूचना लीक होने पर होटल में अंधेरा कर दिया गया था। अंधेरे का फायदा उठा 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जो भाग नहीं पाए वो टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हुए लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय नौचंदी थाने की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इस छापे से दूर रखा गया था ।

उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी, बीजेपी डोर टू डोर अभियान चलाकर वोटरों से संपर्क करने की तैयारी

मथुरा  उत्‍तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। 13 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्‍याशियों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आ सकती है। इस बीच, मंगलवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मथुरा दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां 10 दिनों का प्रवास कर रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाम छह बजे दोनों की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान उपुचनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा सकती है। गौरतलब है कि मथुरा के परखम में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक चल रही है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ संघ के सभी प्रमुख प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। संघ की यह बैठक भविष्य की योजनाओं का खाका खींचने के लिए हो रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्‍साहित आरएसएस यूपी उपचुनाव में भी ऐसी ही रणनीति तैयार करने में जुटा है। संघ हरियाणा के तरह यूपी में भी नुक्‍कड़ सभाओं और डोर टू डोर अभियान चलाकर बीजेपी के लिए माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। 5 हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव में जिस तरह बीजेपी ने ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में किया, उसी तरह यूपी में भी प्रयास कर रही है। इसके लिए पांच से सात लोगों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाए जाएंगे जो अपने इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर वोटरों से संवाद करेंगे। संघ ने उन इलाकों की पहचान की है, जहां बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्‍मीदों के अनुसार वोट नहीं मिले। सभी 10 विधानसभाओं में संघ ने करीब पांच हजार छोटी सभाएं करने का लक्ष्‍य बनाया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में आएंगे योगी गौरतलब है कि मंगलवार को मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आ रहे है। वह विकास परिषद के अध्‍यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे परिषद की बैठक शुरू होगी। इस दौरान डेढ़ दर्जन से ज्‍यादा के प्रस्‍ताव रखे जाएंगे। करोड़ों रुपयों के इन प्रस्‍ताव पर मुख्‍यमंत्री की अध्‍यक्षता में मुहर लगाई जाएगी।

बुलंदशहर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट गिरा मकान, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घर में सोमवार की रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक मकान गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर बहुत से लोग मदद के लिए दौड़कर आए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। यह हादसा सोमवार की रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मंजिला मकान में करीब 15-20 लोग थे। मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मकान के मालिक राजुद्दीन की पत्‍नी रुखसाना की तबीयत खराब थी। उन्‍हें सिलेंडर से ऑक्‍सीजन दी जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। सिलेंडर लगाते समय फटा और ढह गया मकान पुलिस के मुताबिक, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की आशापुरी निवासी राजू उर्फ रियाजुद्दीन शटरिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी 55 साल रुखसार का स्वास्थ्य खराब था, जोकि अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार को ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। रुखसार को सांस लेने में दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर घर लाया गया था। ऑक्सीजन सिलेंडर लगाते समय ही फट गया। तेज आवाज के साथ सिलेंडर फटा तो मकान का लेंटर गिर गया। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्‍या में आम लोग रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मलबे में अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की हुई पहचान मकान मालिक राजुद्दीन (58), उनकी बीमार पत्‍नी रुखसाना (45), बेटा सलमान (11), बहू तमन्‍ना (24) और उसकी बेटी हिफजा (3) के शव मिले हैं। इन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया था। जहां डॉक्‍टर ने इन्‍हें मृत घोषित कर दिया है।

घर के अंदर फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, तलाक के बाद भी साथ

सिद्धार्थनगर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक अधिकारी (अधिशासी अभियंता) की पूर्व पत्नी का शव पंखे से लटका मिला. मृतका मॉडलिंग फील्ड से जुड़ी हुई थी. शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. अधिकारी और मृतका ने लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया. हालांकि, पिछले कुछ महीने से वे साथ रह रहे थे. इसी बीच ये घटना हो गई. दरअसल, बीती शाम सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत इटवा में तैनात अधिशासी अभियंता संदीप कुमार की पूर्व पत्नी अंशी सोनी का उन्हीं के कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई. अंशी सोनी मॉडलिंग के करियर से जुड़ी थी और तलाक के बाद जून से ही संदीप के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि अंशी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की बीमारी से भी जूझ रही थी. कमरे में मिला शव रोज की तरह बीते दिन भी संदीप कुमार ऑफिस के लिए निकले. लेकिन जब शाम को लौटकर आए तो कमरे का दरवाजा खुला पाया. अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंशी पंखे से दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. लव मैरिज, तलाक, फिर साथ जानकारी के मुताबिक, ये कपल रायबरेली जिले का निवासी था. दोनों की उम्र में लगभग 15 वर्षो का अंतर है. संदीप कुमार 1982 में जन्मे थे, वहीं अंशी सोनी 1997 में. अंशी ने घर परिवार की रजामंदी के बिना संदीप से 2017 मे लव मैरिज की थी. दोनों कुछ वर्ष साथ रहे फिर 2022 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद अंशी मॉडलिंग की दुनिया मे करियर बनाने दिल्ली चली गई. जबकि, संदीप अधिशासी अभियंता के पद पर सिद्धार्थनगर के विभिन्न नगर पंचायतो में कार्यरत रहे. वर्तमान में वह जिले की इटवा नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत हैं और मुख्यालय स्थिति इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं. मृतका अंशी सोनी संदीप कुमार के मुताबिक, कल सुबह (21 अक्टूबर) लगभग 9 बजे वह ऑफिस गये और शाम 6 बजे अपने कमरे पहुंचे. कमरे का दरवाजा खुला था, अंदर देखा तो अंशी का शव पंखे से लटक रहा है. जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर की मदद से शव को पंखे से उतारकर बेड पर लिटा दिया. साथ ही अधिकारियों को सूचित किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिशासी अभियंता संदीप ने बताया कि अंशी से उनका दो साल पहले तलाक हो चुका है. जून में यहां घूमने-फिरने आई थी ताकि डिप्रेशन दूर हो सके. सबकुछ ठीक था, पता नहीं अचानक ये सब कैसे हो गया. सुसाइट नोट में उसने डिप्रेशन का उल्लेख किया है. पुलिस ने क्या बताया? मामले में सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि ईओ इटवा संदीप कुमार की एक्स वाइफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दोनों किराये के मकान में रह रहे थे. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और बॉडी को कब्जे में लिया. शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, ईओ द्वारा बताया कि मृतका मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहती थी, दिल्ली में रहती थी. जून से सिद्धार्थनगर उनके पास आई थी. हालांकि, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, डिप्रेशन में रहती थी. शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाई है. फिलहाल, अब पुलिस इस मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के नेता पर पत्थरबाजी और फायरिंग करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR

बहराइच यूपी के बहराइच हिंसा मामले में एक और मोड़ सामने आया है। दरअसल, यहां पर अब भाजपा नेता ही एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। महसी से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सात लोगों में बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा  विधायक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अज्ञात भीड़ का भी जिक्र किया गया है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की। नगर कोतवाली में दर्ज विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की एफआईआर के अनुसार 13 अक्टूबर को महाराजगंज में हुई हिंसा में मृतक रामगोपाल के शव को बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट पर रखकर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। वे अपने बॉडीगार्ड व अन्य सहयोगियों के साथ शव रखे लोगों के पास पहुंचे। इसके बाद डीएम से मिलने सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। नारेबाजी और गाली गलौज करने का भी लगाया आरोप विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने सभी को साथ लेकर दोबारा से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचे और बातचीत कर शव को मोर्चरी ले जाने लगे तभी कुछ उपद्रवी जिसमें बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व अन्य बीजेपी कार्यकर्ता अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय अध्यापक, सेक्टर संयोजक सुंधाशु सिंह राणा व अज्ञात भीड़ नारेबाजी करते हुए गाली गलौज करने लगी।  

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत

रायबरेली/मथुरा रायबरेली और मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक आपस में टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद खंभे से भी टकरा गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास की है। बताया जा रहा है तीन मृतकों में दो चचेरे भाई थे। युवाओं के मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल है। मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन युवकों ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक ली थी। इसके बाद रविवार रात में यह तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर जाने के लिए निकले थे। सुबह जब दुर्घटनास्थल पर यह तीनों मृत अवस्था में मिले तो मौत के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। इसके अलावा एक और भयंकर सड़क हादसे में मथुरा एक्सप्रेस-वे पर भी तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार में सवार 5 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जहां आगे चल रहे वाहन से टकराने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मुश्किल से तीनों मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। यह यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 की घटना है।  

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अक्टूबर आखिर तक रिजल्ट संभव, सीएम योगी ने दिए थे निर्देश

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशनल बोर्ड (UPPRPB) अक्टूबर के आखिर में कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार लाखों अभ्यार्थी कर रहे हैं। ऐसे में सभी को अक्टूबर के आखिर यानी दिवाली से पहले इस भर्ती परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि एक दो सप्ताह पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे, सीएम योगी ने अफसरों को अक्टूबर के अंत तक सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं। परीक्षाओं की शुचिता को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है। रिजल्ट जारी हो जाएगी तो उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा यूपी में दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला फेज 23, 24. 25 अगस्त में आयोजित किया गया था और दूसरा फेज 30 और 31 अगस्त को हुआ था। इस परीक्षा में तकरीबन 18 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर हुआ था। आपको बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा यूपी में दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला फेज 23, 24. 25 अगस्त में आयोजित किया गया था और दूसरा फेज 30 और 31 अगस्त को हुआ था। इस परीक्षा में तकरीबन 18 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन 67 जिलों में 1174 केंद्रों पर हुआ था। होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें लॉगिन विंडो पर, मांगी गई जानकारी दें। सबमिट करें और अगले पेज पर अपना रिजल्ट देखें स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और सेव कर लें। आपको बात दें कि इस एग्जाम की आंसर की कई चरणों में जारी की गईं, और ऑब्जेक्शन विंडो 19 सितंबर, 2024 को बंद हो गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet