LATEST NEWS

यूपी दंगा मुक्त हो चुका है, यहां अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला, अब न्याय का शासन है : अमित शाह

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार, बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। यूपी दंगा मुक्त हो चुका है। यहां अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला है। यूपी में न्याय का शासन है। यहां पर योग्यता के आधार पर अब नौकरी मिलती है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के साथ राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि न पर्ची, न खर्ची, न जाति, न भ्रष्टाचार बल्कि योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। आज इन 60,244 युवाओं के लिए सबसे शुभ दिन है। आज ये सभी लोग देश के सबसे बड़े प्रदेश के पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यूपी में कुछ साल ऐसे आए जब यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ती गई। लेकिन, फिर समय आया और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और यहां पर फिर कानून का राज स्थापित हुआ। अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तीन साल बाद तक यूपी में बदलाव नहीं हुआ। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद यहां काफी बदलाव हुआ। आज किसी युवा को एक पैसा भी नहीं देना पड़ा, न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर आप सबको चयनित किया गया। इसमें 12 हजार से अधिक बच्चियां हैं। आज बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान, तेज, आत्मसंतोष देखकर काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि यूपी आज दंगा मुक्त हो चुका है। आज यूपी में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता। पिछले 11 साल के अंदर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। गैस सिलेंडर, पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, आदि मिल रहा है। जब पीएम नरेंद्र मोदी आए तब देश आर्थिक जगत में 11वें नंबर पर था। आज हम चौथे पायदान पर हैं। 2027 तक हमारा देश दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बन जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि सभी युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनिए। गरीब, वंचित को आपके अंदर मसीहा दिखना चाहिए। ऐसा काम कीजिए। यूपी में अच्छा काम करते हुए आप देश की सेवा करेंगे।   

विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है, पर्यावरण की पूजा करता है: चम्पत राय

गोरखपुर विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है, पर्यावरण की पूजा करता है, समरसता का भाव रखता और सभी के सुख की कामना करता है। और ऐसा ही विश्व हिंदू परिषद के एकात्मकता स्तोत्र जो आपने विगत 10 दिनों में यहां पर रोज पढ़ा होगा उसमें भी वर्णित है।  ध्यान और ज्ञान से भारत ने कराया अवगत भारत ने ही पूरे विश्व को ध्यान और ज्ञान से अवगत कराया है। भारतीय सभ्यता मात्र एक भौगोलिक सीमा तक ही नहीं रही, इसका प्रभाव विश्वभर की संस्कृतियों पर पड़ा। वेद, पुराण, योग, आयुर्वेद, कला, साहित्य, शिल्प, वास्तुकला सहित जीवन जीने की आदर्श पद्धति ने असंख्य देशों, सभ्यताओं और जनजातियों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी”। 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग का समापन विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोरखपुर महानगर के संस्कृति पब्लिक स्कूल में विगत 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग के समापन एवं दीक्षांत समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चंपत राय ने उद्बोधन देते हुए उक्त विचार रखे। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व एशियाई देशों, मध्य एशिया, यूरोप तक भारतीय ज्ञान, परंपरा और जीवन-मूल्य पहुंचे, जिसने उनके धर्म, जीवनदृष्टि और शासन प्रणाली तक प्रभावित किया। भारतीय संस्कृति ने विश्व को उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी यह दर्शाता है कि भारतीय सभ्यता ने शांति, एकात्मता, सहिष्णुता, परोपकार, ज्ञान व साधना की अनुपम भेंट व प्रेरणा विश्व को दी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को ज्ञान, विज्ञान, कला सहित उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी। इसका प्रभाव अनेक देशों की मूल परंपरा, भाषा, भूषा तक आया, जो उनके जीवन जीने, त्योहार मनाने, वेशभूषा अपनाने तक परिलक्षित होता है। हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं इसका प्रमाण हमें अनेक स्थलों पर मिलने वाले शिलालेख, ग्रन्थ, प्रतीक चिह्न व परंपराओं से भी मिलता है।हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं, वर्तमान के अनेक देश जम्बूद्वीप भारतवर्ष के अभिन्न भौगोलिक भाग थे। आज वे राजनीतिक रूप से भिन्न इकाई जरूर हैं, परन्तु सांस्कृतिक रूप से वे हमारे ही अटूट अंग रहे हैं।उन्होंने आह्वान किया कि हम अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपरा का गौरवबोध अनुभव कर सभी को इसकी जानकारी दे जिससे नई पीढ़ी को इसका गर्व हो सके। वर्ग प्रमुख राज नारायण ने अतिथि और वरिष्ठ कार्यकर्ता का परिचय कराया, मंच संचालन अश्विनी ओझा ने किया तथा प्रस्तावना विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने और आभार ज्ञापन प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे ने किया। ये रहे कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री राजेश, काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन कुमार,गोरक्ष प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, गोरक्ष प्रांत मंत्री सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव और मंगल देव चौबे,महानगर संगठन मंत्री सोमेश, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, तारकेश्वर, प्रांत संयोजक दुर्गेश राव, विभाग संयोजक विनोद मिश्र मंत्री अनूप शुक्ला, शीतल, गोपेश पाल, आर के सिंह कौशलेंद्र प्रताप सिंह,डॉ अजय सिंह पटेलआदि प्रशिक्षार्थियों के साथ उपस्थित रहे।  

मथुरा में खुदाई के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है, ये मकान टीले पर बने थे, 12 लोग मलबे में दबेम बड़ा हादसा

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान कई माकन गिरने की खबर आ रही है। ये मकान टीले पर बने थे। हालांकि सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर अधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि टीमें फिलहाल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने कहा कि हमें सूचना मिली कि मसानी थाना क्षेत्र में एक इमारत ढह गई है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है। नगर निगम की एक टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद है। हम जांच कर रहे हैं कि मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि खुदाई के दौरान कम से कम छह घर ढह गए हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने मकान गिरे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों ने मकान गिरने के कारणों के बारे में कहा कि कारणों की पुष्टि नहीं है। संभावना है कि सुबह चली आंधी के कारण भी ये हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाहगंज के माया टीला इलाके के पास हुई।  

कैलाश मानसरोवर यात्रा को पर्यटनमंत्री ने दिखाई झंडी, यात्रा के लिए निकला पहला जत्था

गाजियाबाद करीब पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से रविवार सुबह शुरू हो गई। कैलाश मानसरोवर के लिए निकले 50 यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार सुबह हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, आचार्य प्रमोद कृष्णम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 5 साल बाद शुरू हुई है और 25 अगस्त तक मानसरोवर यात्रियों के जत्था रवाना होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में 288 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूपीएसटीडीसी तमाम व्यवस्थाएं देख रही है। निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और तमाम सुविधाएं उन्हें समय से पहले उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पहले जात्थे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां से वापस आने पर 90 दिन के अंदर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केवल एक फॉर्म भरना होगा।  

चारपाई पर सो रहे दंपती और उनकी दो बेटियों की बिजली गिरने से मौत

प्रयागराज बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीतीरात बिजली गिरने से चार लोग जिंदा जल गए। चारपाई पर सो रहे दंपती और उनकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौत का मंजर देखकर हर कोई सिहर गया। एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना पाकर तमाम अधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीरेंद्र वनवासी (35) पुत्र छोटे वनवासी, पार्वती वनवासी (32) पत्नी वीरेंद्र वनवासी, राधा वनवासी (3) पुत्री वीरेंद्र वनवासी और करिश्मा वनवासी (2) पुत्री वीरेंद्र वनवासी एक ही मड़ई में दो चारपाई पर सो रहे थे। रात में मौसम खराब होने के बाद तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। मड़ई पर गिरी बिजली ने एक ही झटके में वीरेंद्र वनवासी समेत उसके पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। मड़ई समेत चारपाई भी जलकर राख हो गई। मौके पर जली लाशें देखकर हर कोई सिहर गया। घटना देर रात हुई। बारा के उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उनके पीड़ित परिवार से बातचीत की और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। प्राकृतिक आपदा के लिए शासन की ओर से जो लाभ मिलने चाहिए उसको दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

निजी वाहन में सवारी बिठाने पर लगेगा कमर्शियल टैक्स

लखनऊ यूपी के हर जिलों से लगातार रोडवेज कर्मी शिकायत कर रहे थे कि बस अड्डों के आस पास से ही प्राइवेट नम्बर वाली गाड़ियां सवारी बिठा लेती हैं, जिसके कारण बसों में सवारी पर्याप्त नहीं हो पाती और यूपीएसएटीसी घाटे में चल रहा है. ऐसे में लखनऊ में सवारी ढो रहे प्राइवेट वाहनों को पकड़े जाने के बाद कमर्शियल टैक्स वसूली करने के निर्देश जारी किए गए है. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लगातार कम सवारी होने के कारण घाटे में चलने की बात कहता है, जबकि बसों में कम सवारी होने पर उसका खामियाजा बस कंडक्टर और ड्राइवर को उठाना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए और राजस्व में इजाफा करने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि अब निजी गाड़ियों से सवारी ढोने पर कमर्शियल टैक्स या पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा. वहीं अब निजी वाहन में सवारी बिठाने पर कमर्शियल टैक्स लगेगा. इसके साथ ही वाहन का पंजीकरण भी कमर्शियल में कराना अनिवार्य होगा. नियम को सख्त बनाते हुए विभाग ने जब से वाहन खरीदा तब से कमर्शियल टैक्स वसूलने की भी बात कही है. ऐसे में कोई सवारी ढोता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राम मंदिर के निर्माण में 1621 करोड़ रुपए खर्च, अप्रैल 2026 तक हो पाएगा पूरा

अयोध्या राम मंदिर को दिव्य-भव्य बनाने में अब तक 1621 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वित्तीय सत्र 2024-25 में मंदिर निर्माण समेत अन्य योजनाओं पर 652 करोड़ का खर्च आया है। सात जून को मणिराम दास की छावनी में हुई ट्रस्ट की बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया था। इसमें मंदिर निर्माण पर हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, सप्त मंडपम, पुष्करणी का भी निर्माण कार्य पूरा है, अब केवल फिनिशिंग चल रही है। राम मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा बन रहा है। इसके निर्माण का अभी 20 फीसदी काम बाकी है। इसी तरह शेषावतार मंदिर का भी करीब 20 फीसदी निर्माण कार्य शेष है। मंदिर निर्माण की शुरुआत पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। पिछले साढ़े चार सालों में मंदिर निर्माण पर करीब 1200 करोड़ व अन्य योजनाओं पर 400 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर परिसर में अभी दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। इसके बाद गेट नंबर तीन पर द्वार का निर्माण होगा। दक्षिण दिशा में ही संग्रहालय, विश्रामालय व ट्रस्ट कार्यालय भवन का भी निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय के सुंदरीकरण का काम लगातार जारी है। इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय सीमा अप्रैल 2026 तय की गई है। मंदिर समेत परिसर में निर्माणाधीन अन्य प्रकल्पों के निर्माण में कुल दो हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान राम मंदिर ट्रस्ट ने लगाया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने मार्च से मई के बीच तीन माह में कुल 10, 433 वर्ग फीट जमीन एक करोड़ 55 लाख 40 हजार 800 रुपये में खरीदी है। बाग बिजेसी में कुल 3060 स्क्वायर फीट जमीन 47 लाख 20 हजार 800 रुपये में खरीदी गई है। बाग बिजेसी में ही विश्व मोहिनी से 6691 वर्ग फीट जमीन 98 लाख 20 हजार 800 रुपये में ट्रस्ट ने खरीदा है। इसके अलावा कोट रामचंद्र में 68़ 74 वर्ग फीट जमीन 10 लाख में खरीदी गई है।

गृहमंत्री अमित शाह यूपी पुलिस के चयनित 60,244 आरक्षियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 15 जून को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयिजत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार काे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पत्रकारों काे बताया कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों में पुरुष और महिला शामिल हैं। हर जिले के कोने-कोने से चयनित अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचेंगे। इसके लिए जिलों से परिवहन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उनके रहने, खाने और गर्मी को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।  डीजीपी ने कहा कि इस परीक्षा काे पारदर्शिता से कराना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस परीक्षा से पहले तमाम परीक्षाएं हुई थीं, जिसमें कई सवाल खड़े हऐ थे। विभागीय अधिकारियाें ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और परीक्षा काे सफल बनाने में अहम भूमिक निभाई है। चयनित अभ्यर्थियोंकाे कल नियुक्त पत्र दिया जाएगा।  इस आयोजन को देखते हुए यातायात निदेशालय ने लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में यातायात रूट डायवर्ट कर दिया है। लखनऊ में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गृह मंत्री की लखनऊ में मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। सभी रूटों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन लगाए जाएंगे। सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।  कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन, अशोक कुमार सिंह समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने 13 मार्च 2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया था। 48,17,441 ने ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा पास करने वालों में 12048 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 17 जून से जिले में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नौ माह का प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को फोरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, 39 कानूनों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।  

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी: योगी सरकार

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवभक्तों के लिए एक बड़ी राहत और प्रोत्साहन भरी घोषणा की है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस सहायता का मकसद श्रद्धालुओं के खर्च को कुछ हद तक कम करना और उन्हें यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है। कहां और कैसे करना होगा आवेदन? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु इस अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.updharmarthkarya.in पर जाकर आवेदन करना होगा। कौन कर सकता है आवेदन? वे यात्री जो भारत सरकार के माध्यम से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा में गए हैं। वे श्रद्धालु जो निजी स्रोतों या ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से यात्रा पूरी कर चुके हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं आवेदन की समय सीमा यात्रा पूरी करने के 90 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। अगर समय सीमा चूक गई, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।   किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना जरूरी है: – नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो – आधार कार्ड – पैन कार्ड – निवास प्रमाण पत्र – पासपोर्ट और वीजा – बैंक खाता विवरण (जिसमें पैसा भेजा जाएगा) – यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र ध्यान रखें: कोई भी आवेदन ऑफलाइन या फिजिकल रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन की जांच और पैसा कैसे मिलेगा? धर्मार्थ कार्य निदेशालय, लखनऊ द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर सभी दस्तावेज सही पाए गए, तो 1 लाख रुपए की अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आवेदन या दस्तावेजों में कोई गलती पाई गई तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा, और इसकी जानकारी मोबाइल या ई-मेल के जरिए दी जाएगी। मृतक यात्री के मामले में क्या होगा? यदि किसी यात्री की यात्रा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसका पति/पत्नी या आश्रित व्यक्ति आवेदन कर सकता है। ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद अनुदान देने पर विचार किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने क्या कहा? धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि यह योजना शिवभक्तों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली  उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कल से राहत मिलने वाली है। यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले दो दिनों में गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में मॉनसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून दक्षिण भारत और कोंकण, गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रहने वाली है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13-17 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पश्चिम भारत की बात करें तो 14-16 जून के दौरान गुजरात में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट है। 14 जून को मराठवाड़ा, 18-20 जून को कोंकण, गोवा, 17-20 जून को मध्य महाराष्ट्र,14 जून को गुजरात, 16 और 17 जून को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो 15 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16-18 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17-20 जून को विदर्भ, 16 व 17 जून को छत्तीसगढ़, 14 और 15 जून को बिहार, 16, 19 और 20 जून को झारखंड, 14, 15 और 18 जून को ओडिशा में अलग-अलग जगह भारी बारिश होगी। उत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 14-20 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 14 और 15 जून को उत्तराखंड, 19 व 20 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून को पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। उत्तराखंड में 16-19 जून को बहुत भारी बारिश होगी। 14 व 15 जून को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी।  

46 Kg वजन घटाकर बने IAF में फ्लाइंग अफसर, MNC की जॉब छोड़ पूरा किया सपना

गाजीपुर  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले अमन कुमार सिंह को वायु सेना में कमीशन मिल गया। उन्हें फ्लाइंग अफसर के रूप में कमीशन मिला है। वे जिले के करंडा बसंत पट्टी गांव के रहने वाले हैं। खास बात ये है कि वे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं जो अब आर्म्ड फोर्सेज की सेवा करेंगे। उनके परदादा आर्मी में, दादा शीतलदान सिंह नेवी में जबकि उनके पिता मनोज सिंह वायुसेना में रहे हैं। अब देश सेवा की बारी अमन की है. अमन सिंह ने पिछले साल फ्लाइंग अफसर की ट्रेनिंग वायुसेना अकादमी हैदराबाद में शुरू की थी। एक साल की कड़ी मेहनत और तपस्या के बाद उन्हें कमीशन मिला। वे अगले तीन महीने तक अकादमी में हीं एडवांस ट्रेनिंग करेंगे। उसके बाद उनकी पोस्टिंग होगी। बता दें कि अमन सिंह को एयरफोर्स में प्रशासनिक अधिकारी का ओहदा मिलेगा। पढ़ाई में सामान्य अमन बचपन से ही वायु सेना में जाने के लिए लालायित थे। घर में फौज का तो माहौल था ही, पिता के एयरफोर्स में होने की वजह से उनकी चाहत को और परवान मिला। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। चौंकाने वाली बात ये है कि अपने सपने को पूरा करने के लिए घर पर अमन ने घोर तपस्या की। कोरोना के समय जब लोग घरों में बंद थे, उस समय उनका वजन 100 के पार चला गया था लेकिन अपनी लगन और मेहनत की बदौलत उन्होंने अपने वजन को 46 किलो तक कम किया। इसके बाद ही उन्हें सफलता हासिल हो सकी। इस दौरान वे एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रहे थे। एयरफोर्स की कठिन परीक्षा की तैयारी के रास्ते मे जब नौकरी बाधा बनने लगी तो अमन ने उसे त्याग दिया और पूरी तरह से तैयारी में लग गए। बता दें कि एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद में 14 जून को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसमें 252 कैडेट्स को ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला। इसमें उड़ान, तकनीकी, गैर तकनीकी विभागों में कमीशन किया गया। परेड की सलामी वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ली।

25 हजार रुपये महीने पर युवतियां उतार रहीं थी कपड़े, युवतियों की आइडी पर लॉग इन के लिए देने होते थे 100 रुपये प्रति मिनट

गाजियाबाद वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आकर युवतियों के निर्वस्त्र होकर युवाओं से मोटा शुल्क वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दंपती और एक अन्य युवती को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना सहित तीन आरोपित फरार हैं। वेबसाइट पर आने वाली युवतियों की लॉग इन आईडी को खोलने वालों को प्रति मिनट करीब सौ रुपये का भुगतान करना पड़ता था। जबकि वेबसाइट पर आने वाली युवतियां को 20 से 25 हजार रुपये महीने वेतन दिया जा रहा था। होटल के कमरे से दो लैपटॉप, दो मोबाइल, दो वाइब्रेटर और मास्क बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपित फरार हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि बजरिया स्थित महादेव होटल में युवक-युवतियां कमरा किराए पर लेकर अश्लील वीडियो तैयार कर रहे हैं। इस पर टीम ने होटल में छापा मारा तो मौके से रोजी कॉलोनी निवासी मोहित कुमार मिला।  वेबसाइट के जरिये करते थे ऑनलाइन अश्लील हरकतें  वहीं, कमरे में दो युवतियां अर्द्धनग्न हालत में थीं। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि एक वेबसाइट के जरिये ये लोग होटलों में कमरा किराये पर लेकर युवाओं के साथ ऑनलाइन अश्लील हरकतें करते हैं। युवाओं की डिमांड के मुताबिक ऑनलाइन ही अश्लील बातें करती हैं और अपने कपड़े उतारती हैं। इसके लिए लोगों को वेबसाइट पर आकर अपनी पसंद की लड़की की आईडी पर आकर लॉग इन करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें प्रति टोकन 12 रुपये देने होते हैं।  युवतियां लाइव आकर निर्वस्त्र होती थी एक टोकन पर कुछ ही सेकेंड के लिए लॉग इन रह सकते हैं। इसमें करीब सौ रुपये प्रति मिनट की दर से लोगों से शुल्क देना होता था। इसके बाद युवतियां लाइव आकर निर्वस्त्र होती हैं। इस दौरान वह मास्क से अपना चेहरा छिपा लेती थीं। वेबसाइट पर अलग-अलग शहर की दर्जनों युवतियां जुड़ी हुई हैं, जो अपनी सुविधानुसार होटल में कमरा किराये पर लेकर छह से आठ घंटे के लिए ऑनलाइन आती थीं। आरोपित इंटरनेट के जरिये प्रचार प्रसार कर युवाओं को टारगेट कर रहे थे। बैंक खातों की होगी जांच  पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम करते हुए जो भी भुगतान आता है वह आरोपित किस खाते में ले रहे थे। इसकी जांच हो रही है। मामले में लालकुआं स्थित पंचशील कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी, दिल्ली के द्वारका निवासी राज और एक युवती फरार हैं। पुलिस ने बताया कि अनुज त्यागी गिरोह का सरगना है।  दंपती ने आर्य समाज मंदिर में की थी शादी  पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दंपती ने आर्य समाज मंदिर में शादी किए जाने का दावा किया है। इसके दस्तावेज भी उसने पुलिस को मुहैया कराए हैं। अब पुलिस इन दस्तावेजों की सत्यता जानने के लिए सत्यापन कराएगी।

3700 करोड़ से बनेगा यूपी का नया हाईवे, कानपुर से कबरई तक एक नई राह, ग्रीन हाईवे का सपना अब होगा साकार

कानपुर  कानपुर से कबरई तक बनने वाला नया ग्रीन हाईवे 96 गांवों को जोड़ेगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसा होगा। 3700 करोड़ के बजट वाले इस प्रोजेक्ट से यातायात सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।   कानपुर से कबरई तक एक नई राह उत्तर प्रदेश को एक नया ग्रीन हाईवे मिलने जा रहा है, जो कानपुर से लेकर महोबा के कबरई तक फोरलेन सड़क के रूप में बनेगा। जानिए इस प्रोजेक्ट से क्या होगा फायदा। ग्रीन हाईवे का सपना अब होगा साकार कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे की डीपीआर भेजी जा चुकी है। 25 जून तक बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है जिससे निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। 3700 करोड़ के बजट से बनेगा फोरलेन ग्रीन हाईवे 112 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट कानपुर से महोबा तक फतेहपुर व हमीरपुर जिलों से होकर गुजरेगा और 96 गांवों को जोड़ेगा। गडकरी के आदेश के बाद तेज़ हुआ काम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर इस प्रोजेक्ट की योजना तेजी से बनी। अब डीपीआर को मंजूरी की अंतिम मुहर बाकी है। एनएचएआइ ने की मौके पर समीक्षा बैठक सड़क मंत्रालय के सदस्य विशाल चौहान ने झांसी जाते समय स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तार से समीक्षा की और रिपोर्ट तैयार कर भेजी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की तरह होगा हाईवे यह हाईवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसा ही होगा, जो ना सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। वाहनों का बोझ होगा कम, सफर होगा सुगम कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। नया ग्रीन हाईवे वैकल्पिक मार्ग के रूप में राहत देगा और ट्रैफिक समस्या घटेगी। क्या होता है ग्रीन हाईवे? जानिए यहां ग्रीन हाईवे ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला नया मार्ग होता है, जिससे घनी आबादी से बचते हुए विकासशील क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। एनएचएआइ का भरोसा: मंजूरी बस एक कदम दूर एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने कहा कि डीपीआर व बजट की मंजूरी को लेकर हमें 25 जून तक सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। गांवों को जोड़ेगा, क्षेत्र को देगा रफ्तार यह ग्रीन हाईवे 96 गांवों को जोड़ेगा, जिससे परिवहन आसान होगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार, कारोबार और सुविधा का विस्तार होगा।  

जनगणना जैसे मुद्दों पर नए विवाद सामने आएंगे, जिन्हें सरकार को समझदारी से हल करना होगा: बृजभूषण शरण

लखनऊ  भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश और जातिगत जनगणना को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनगणना शुरू होने से नए विवाद पैदा हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज को पिछड़ा वर्ग माना जाता है, जबकि गुजरात में वे अगड़ी जाति में आते हैं। वहीं, ओडिशा और बंगाल में कुर्मी समाज अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) में शामिल होने की मांग कर रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे मुद्दों पर नए विवाद सामने आएंगे, जिन्हें सरकार को समझदारी से हल करना होगा। इस तरह की मांगों से जाति और उपजातियों को लेकर नए विवाद उत्पन्न होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण और यदुवंशी समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी मांगें समाज और सरकार के लिए चुनौती बन सकती हैं। सरकार को इन विवादों को सावधानी से संभालना होगा। वहीं, अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी है, लेकिन दुनिया में यह पहली बार नहीं हुई। खेड़ा की टिप्पणी के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का आधार समझना मुश्किल है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दिए अपने बयान में कहा था कि यह कोई ईश्वरीय कृत्य नहीं था। इसे रोका जा सकता था और यह जिम्मेदारी सरकार की बनती है। बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल को असफल करार दिया था। सिंह ने कहा, “वे अपनी विपक्षी दल के नेता होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें अपना काम हम करने देते हैं।” अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है और वह 2025 के बजाय 2027 के सपने दिखा रही है।

योगी सरकार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष में निर्मित किए गए 37,403 खेत तालाब, ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ

लखनऊ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न लाभकारी योजनाओं, कृषि यंत्रों पर अनुदान, एमएसपी का लाभ समेत अनेक सुविधाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। इसी क्रम में खेत तालाब योजना भी किसानों के लिए काफी कारगर हो रही है। वर्षा जल का संचय करने के साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाकर सिंचाई के लिए किसान इसका प्रयोग कर रहे हैं। योगी सरकार के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा 2017-18 से अब तक प्रदेश में 37,403 खेत तालाब निर्मित किए जा चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ‘पर ड्राप मोर क्राप’ के उपघटक ‘अदर इंटरवेंशन’ के तहत वर्षा के जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत वर्तमान वर्ष 2025-26 में खेत तालाब के निर्माण के लिए किसानों की ऑनलाइन चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। ऑनलाइन बुकिंग तीन जून से प्रारंभ हुई है। अनुदान पर खेत तालाब की बुकिंग के लिए विभाग की वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत कृषक द्वारा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर लाभ प्राप्त होगा। लघु तालाब (22×20×3 मीटर) की निर्धारित लागत 1,05,000 रुपए है। इसमें कृषक का अंश 52,500 रुपए है, जबकि इस पर अनुदान राशि भी 52,500 रुपए निर्धारित की गई है। पोर्टल से कंफर्म टोकन की सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। पोर्टल पर अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि प्रदर्शित होगी। मोबाइल पर एसएमएस न मिल पाने की स्थिति में भी पोर्टल पर प्रदर्शित अंतिम तिथि ही मान्य होगी। खेत तालाब के लिए टोकन मनी की धनराशि 1,000 रुपए है। बुकिंग करते समय किसान को यह राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। अपने खेत (जिसमें तालाब खुदवाना है), उसकी खसरा/खतौनी तथा निर्धारित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा, अन्यथा बुकिंग स्वतः निरस्त हो जाएगी और प्रतीक्षा सूची से अगले किसान का टोकन कंफर्म किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि खेत तालाब के लाभार्थियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप/स्प्रिंक्लर सिंचाई) की स्थापना अनिवार्य होगी। योजना के तहत वह कृषक पात्रता श्रेणी में आएंगे, जिन्होंने आवेदन तिथि तक विगत 7 वर्ष में उद्यान/कृषि विभाग के माध्यम से अपने खेत पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना की हो तथा वर्तमान में वह चालू स्थिति में हो। इसके अतिरिक्त अन्य कृषकों को खेत तालाब पर अनुदान तभी देय होगा, जब वह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग का त्रिपक्षीय अनुबंध सत्यापन के समय उपलब्ध कराएंगे। अनुदान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 2 किस्तों में किया जाएगा। खेत तालाब के लाभार्थियों को पंप सेट पर अनुदान के लिए पोर्टल अलग से खोला जाएगा। पंपसेट पर मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 15,000 रुपए प्रति इकाई अनुदान की सुविधा प्राप्त होगी। पंपसेट अनुदान के लिए वही लाभार्थी किसान पात्र होंगे, जिन्होंने पंजीकरण की तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर ली है एवं खेत तालाब योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण भी पूरा कर लिया है। योजना की अधिक जानकारी के लिए अपने जनपद के कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी प्राप्त की जा सकती है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet