LATEST NEWS

दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी, आज से चलेंगे लू के थपेड़े

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जून की शुरुआत में राहत भरे मौसम के बाद गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्से, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत बुंदेलखंड और आगरा व आसपास के जिले लू की चपेट में रहेंगे। रविवार को प्रदेश के लगभग 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। प्रयागराज आगरा और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जून के बीच विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।  

यूपी में स्थायी नियुक्ति की मांग पर डटे हजारों अभ्यर्थी, टीईटी पास शिक्षामित्रों का बड़ा आंदोलन

लखनऊ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण शिक्षामित्र 27 मई से राजधानी के ईको गार्डन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। ‘शिक्षक, शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश’ के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें स्थायी शिक्षक नियुक्त किया जाए क्योंकि वे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के तय सभी शैक्षिक मानकों को पूरा करते हैं। प्रदेश में करीब 50 हजार ऐसे शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण कर रखा है। वे वर्षों से प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और बच्चों की आधारशिला मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। उनका कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्थायी शिक्षक बनाया गया है, तो उत्तर प्रदेश में भी इसी नीति को लागू किया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि जो शिक्षामित्र टेट उत्तीर्ण नहीं हैं, उन्हें भी उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्थायीकरण का अवसर दिया जाए। अन्य प्रमुख मांगों में गरिमापूर्ण और उचित मानदेय के साथ 12 माह का वेतन शामिल है। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों की विशेष मांग है कि उन्हें अंतरजनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाए और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह क्रम जारी रहेगा।

रामभक्तों के लिए अयोध्या से अच्छी खबर, 10 दिन के अंदर श्रीराम दरबार के दर्शन हो सकते हैं शुरू, ट्रस्ट कर रहा विचार

अयोध्या रामभक्तों के लिए अयोध्या से अच्छी खबर है। 10 दिन के अंदर राम मंदिर के पहले तल पर हाल ही में प्रतिष्ठित राम दरबार के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट विचार कर रहा है। भगवान राम की नगरी में राम मंदिर निर्माण के बाद अब राम दरबार की स्थापना हो चुकी है। राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना के साथ राम मंदिर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को मंदिर परिसर में चल रहे काम और उन पर होने वाली चर्चाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जहां टेंट में विराजमान थे रामलला, वहां सर्वे कर रहा पुरातत्व विभाग नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के परिसर में राम जन्म स्थान यानी कि जहां पर रामलला टेंट में विराजमान थे, उस स्थल पर एएसआई पुरातत्व विभाग की टीम सर्वे कर रही है। इसके साथ ही मंदिर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि राम दरबार में 10 दिन के अंदर दर्शन शुरू हो सकता है। राम मंदिर ट्रस्ट इस पर विचार कर रहा है। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि इस पर चर्चा कर रहे हैं। भगवान के दरबार में जाने और आने को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट व्यापक इंतजाम में जुटा हुआ है। पुष्करणी कुंड का निर्माण अंतिम चरण में, पंचवटी निर्माण का तैयार हो रहा मास्टर प्लान वहीं, राम मंदिर परिसर में सप्तऋषि मंदिरों के बीच में पुष्करणी कुंड का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।  निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पंचवटी निर्माण में प्रकृति से कोई भी छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। यथास्थिति रखते हुए वहां पर पौधे लगाए जा रहे हैं ताकि पशु पक्षियों को पानी पीने और उसका लाभ लेने में कोई असुविधा न हो। इसका निर्माण कार्य कंपनी की ओर से किया जा रहा है। एक महीने में इसका मास्टर प्लान भी लगभग तैयार हो जाएगा। राम मंदिर के दूसरे तल पर संरक्षित किए जाएंगे दुर्लभ ग्रंथ नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि भूतल में रामलला विराजमान हो चुके हैं तो प्रथम तल पर उनका पूरा परिवार, इसके साथ मंदिर के दूसरे तल पर ऐसे ग्रंथ जो अपनी परिभाषा में दुर्लभ कहलाए और भगवान राम से संबंधित होंगे, उनको संरक्षित किए जाने का काम किया जाएगा। सभी तलों पर क्या-क्या होगा, इसको निश्चित कर लिया गया है। राम मंदिर के उत्तर दिशा में एक माह के अंदर मंदिर के द्वार का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसे 15 अगस्त तक निश्चित तौर पर पूरा कर लिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय समेत भारत सरकार की कई संस्थाओं ने किया निर्माण में सहयोग नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में भारत सरकार की अनेक संस्थाओं ने सहयोग किया है। इसमें सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट के अलावा रेल मंत्रालय का सहयोग रहा है। जहां रामलला टेंट में विराजमान थे, वहां एएसआई की टीम सर्वे कर रही है। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष पर वहां पुरातत्व विभाग की टीम रिसर्च करेगी। इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय की तरफ से राम मंदिर में टाइटेनियम की जाली लगाई जा रही है। सभी संस्थाओं को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भुगतान किया गया है।

बांदा का कालिंजर किला- जहां विष पीकर भी महादेव ने दी थी काल को मात, अब रिसॉर्ट-कैफेटेरिया संग नये रंग में नजर आएगा किला

बांदा  उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किला अब केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि एक विकसित पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध यह किला अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार हो रहा है, जहां अब ठहरने, खाने और घूमने की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसी मान्यता है कि सतयुग से लेकर कलियुग तक हर दौर में यह किला मौजूद रहा है। पहाड़ी पर बसा अद्वितीय किला विंध्य पर्वतमाला की ऊँचाई पर लगभग चार वर्ग किलोमीटर में फैला कालिंजर किला अपनी मजबूत बनावट और रहस्यमय स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। यहां स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर को भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने विष का पान करने के बाद यहीं पर आराम किया था। किले में मौजूद अन्य दर्शनीय स्थलों में पातालगंगा, अमान सिंह महल, कोटितीर्थ, मंडूक भैरव और स्वर्गारोहण कुंड शामिल हैं। साथ ही यह स्थल चंदेल और बुंदेल राजवंशों की गौरवगाथा को समेटे हुए है। यह किला वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्मस्थली के रूप में भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। पर्यटन को मिलेगा नया आयाम अब तक पर्यटकों के लिए कालिंजर में ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा की जा रही नई पहल से यह कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि किले के पास ही एक टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर, हाई क्लास कैफेटेरिया, रिसॉर्ट, और डॉरमेट्री सहित 20 कमरों वाला तीन मंजिला भवन बनाया जा रहा है। इसमें गार्ड व ड्राइवर रूम की सुविधा भी होगी। इससे न केवल पर्यटक अधिक समय यहां बिता सकेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही हाल ही में रानी दुर्गावती की विशाल प्रतिमा की स्थापना ने भी किले को नया आकर्षण प्रदान किया है। ईको टूरिज्म व्यू प्वाइंट से जुड़ेगा प्राकृतिक सौंदर्य कालिंजर भ्रमण के बाद पर्यटक अब पास के काकुन माता स्थल पर भी जा सकेंगे, जहां एक खूबसूरत ईको टूरिज्म व्यू प्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है। उदई पुरवा (नहरी) में स्थित इस स्थल तक पहुंचने के लिए पहाड़ी मार्ग विकसित किया जा रहा है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने हाल ही में इन परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार कालिंजर में पर्यटन सुविधा केंद्र पर 4.99 करोड़ और काकुन माता ईको टूरिज्म स्थल पर 1.80 रुपए करोड़ खर्च किए जाएंगे। बुंदेलखंड की संस्कृति से होगा साक्षात्कारकालिंजर के समीप खुले गुलमोहर नेचुरल रिसॉर्ट में पर्यटक बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय शिल्प और पारंपरिक खान-पान का अनुभव भी ले सकेंगे। इन सुविधाओं के चलते महोबा और खजुराहो जैसे लोकप्रिय स्थलों की यात्रा करने वाले सैलानियों के लिए कालिंजर भी एक अनिवार्य पड़ाव बनता जा रहा है। पहाड़ी पर बसा चमत्कारी किला, भगवान शिव से है नाता विंध्य पर्वतमाला की ऊंचाई पर लगभग चार वर्ग किलोमीटर में फैला यह किला अपनी भव्यता और मजबूती के लिए जाना जाता है. नीलकंठ महादेव मंदिर इस किले की सबसे बड़ी पहचान है, जहां भगवान शिव को निवास करते हुए माना जाता है. यहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इसके अलावा किले में कई दर्शनीय स्थल हैं जैसे पातालगंगा, अमान सिंह महल, कोटितीर्थ, मंडूक भैरव, और स्वर्गारोहण कुण्ड, जो इसकी ऐतिहासिकता को और भी मजबूत करते हैं. यह किला चंदेल और बुंदेल वंश की विरासत समेटे हुए है और इसे रानी दुर्गावती की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है. अब पर्यटकों को मिलेगा ठहरने का इंतजाम अब तक पर्यटकों को कालिंजर में रुकने की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म होने वाली है. चित्रकूट धाम मंडल के पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन विभाग यहां टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर, कैफेटेरिया, रिसॉर्ट, और आवासीय सुविधाएं विकसित कर रहा है. इससे न सिर्फ पर्यटकों को यहां ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. रानी दुर्गावती की प्रतिमा बनी नया आकर्षण हाल ही में कालिंजर किले के अंदर रानी दुर्गावती की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन चुकी है. इसके साथ ही किले के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. पास ही में गुलमोहर नेचुरल रिसॉर्ट भी खोला गया है, जहां पर्यटक बुंदेलखंड की संस्कृति और विरासत से जुड़ी चीजें भी देख सकते हैं. कालिंजर कैसे पहुंचे? कालिंजर किला, बांदा से 55 किमी, चित्रकूट से 78 किमी, खजुराहो से 105 किमी और प्रयागराज से करीब 205 किमी दूर है. यहां तक आप बस, ट्रेन या निजी वाहन के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं. नजदीकी रेलवे स्टेशन बांदा है और सबसे नजदीकी हवाई अड्डा खजुराहो एयरपोर्ट है.

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सीएम योगी के निर्देश पर जल्द पूरे होंगे 20 विभागों से जुड़े 95 बड़े प्रोजेक्ट

लखनऊ  उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश में बड़े स्तर पर सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भविष्य की जरूरतों के अनुसार निर्मित करने पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी के निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए 20 विभागों से संबंधित बड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस विषय में एक खाका तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत भवन सेल द्वारा 95 निर्माण कार्यों को 18767 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा। इसमें विभागों के कार्यालयों समेत विभिन्न प्रकार के आवासीय-अनावासीय अवसंरचनाओं का निर्माण शामिल है। कार्ययोजना के अनुसार गृह विभाग के सर्वाधिक 35 कार्यों को 6550 करोड़ की लागत से पूरा करने का लक्ष्य है। जबकि, चिकित्सा शिक्षा, कारागार व उच्च शिक्षा विभाग के भी कई बड़े निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। उल्लेखनीय है कि इन 95 निर्माण कार्यों में से 26 की प्रगति 76 से 99 प्रतिशत है, जबकि 10 कार्यों की प्रगति 51 से 75 प्रतिशत के बीच है। बड़ी बात यह है कि 17 कार्यों को रिकॉर्ड समय में पूरा भी कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार, गृह विभाग के बाद ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) मोड पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कार्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें कुल 5357 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के 6 निर्माण कार्यों को 773 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। कारागार विभाग के कुल 7 निर्माण कार्यों को भी 1334 करोड़ रुपए से पूरा करने की तैयारी है। इसी प्रकार, न्याय विभाग के कुल 3 कार्यों को 1227 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 3 कार्यों को 312 करोड़ की लागत से पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के लिए 324 करोड़ रुपए की लागत से 3 निर्माण कार्यों को पूरा किया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए 229 करोड़ की लागत से 2 कार्य, राजस्व एवं आपदा विभाग के लिए 350 करोड़ से 2 कार्य, श्रम विभाग के लिए 149 करोड़ की लागत से 2 कार्य तथा राज्य संपत्ति विभाग के लिए 2 निर्माण कार्यों को 182 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, आयुष विभाग के लिए 267 करोड़ रुपए, माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 153 करोड़ रुपए, खेल विभाग के लिए 388 करोड़, नागरिक उड्डयन विभाग के लिए 103 करोड़, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के लिए 95 करोड़, वित्त विभाग के लिए 187 करोड़, पशुधन विभाग के लिए 277 करोड़, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के लिए 434 करोड़ तथा धर्मार्थ कार्य विभाग के लिए 65 करोड़ की लागत से एक-एक कार्य को पूरा किया जाना प्रस्तावित है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार भवन सेल द्वारा जिन 20 विभागों के 95 कार्यों को पूरा किया जाना है उनकी प्रगति भी उल्लेखनीय है। खास बात यह है कि इनमें से 17 कार्यों को रिकॉर्ड समय के अंदर पूरा किया जा चुका है। वहीं, अन्य कार्यों को भी पूरा करने पर तेज गति से कार्य हो रहा है। 95 निर्धारित कार्यों में से 26 की निर्माण प्रगति 76 से 99 प्रतिशत के बीच है। इसी प्रकार, 50 से 75 प्रतिशत निर्माण प्रगति वाले कार्यों की संख्या 10 है, जबकि 5 कार्य ऐसे हैं जिनकी पूर्ति प्रगति 26 से 50 प्रतिशत के बीच है और इनमें से 4 कार्य कारागार विभाग से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के 21 निर्धारित कार्यों में से 9 पूरे हो चुके हैं जबकि 6 कार्यों की प्रगति 76 से 99 प्रतिशत तथा 1 कार्य की प्रगति 50 से 75 प्रतिशत के बीच है। इसी प्रकार, गृह विभाग के 35 में से 2 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 12 कार्यों की प्रगति 76 से 99 प्रतिशत के बीच है।

कार सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर मारी गोली, यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर दिनदहाड़े मर्डर

गोरखपुर यूपी के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बेलीपार के महोव गांव के पास शनिवार को कार सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान भरवलिया के रहने वाले दिनेश निषाद के रूप में हुई है। वह बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिनेश निषाद बाइक से शहर से अपने घर लौट रहा था। वह अभी महोब के पास ही था कि पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक लिया। कार सवार बदमाशों से घिरता देखकर दिनेश बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागने लगे। बदमाशों ने उसका 200 मीटर तक पीछा कर फोरलेन के किनारे गड्ढे में घेर कर गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बेलीपार थाने की पुलिस के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर तमंचा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दिनेश से दुश्मनी रखने वाले किसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बिजली के बिल को लेकर बड़े ने की छोटे भाई की हत्या उधर, कानपुर में बिजली के बिल को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने बर्फ काटने वाला सूजा घोपकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बादशाहीनाका स्थित गुलियाना निवासी 34 वर्षीय बृजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव दो भाई हैं। गर्मी के कारण इस माह उनके घर का बिल ज्यादा आ गया। जिस वजह से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाने के कारण दो दिन पहले उनका बिजली का कनेक्शन कट गया। इसी बात को लेकर बृजेंद्र शनिवार को बर्फ बेचने वाले बड़े भाई जितेंद्र यादव की दुकान पहुंचा। जहां दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान जितेंद्र ने बर्फ काटने वाले सूजा से छोटे भाई बृजेंद्र पर हमला कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृजेंद्र की मौत हो गई। बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली के बिल को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।  

केशव प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा- सेना पर बार-बार आरोप लगा अदा कर रहे पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार आरोप लगा रहे हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरी तरह से ‘बेलगाम’ हो चुके हैं और उनके बयानों की दिशा अब स्पष्ट रूप से राष्ट्रहित के विरुद्ध दिखाई देने लगी है। राहुल गांधी जिस तरह भारतीय सेना पर बार-बार अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं, वह उन्हें एक जिम्मेदार सांसद नहीं, बल्कि पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका में खड़ा कर देता है। राहुल गांधी का स्वर न तो देश की जनता के अनुरूप होता है, न ही भारत की संप्रभुता और सुरक्षा की भावना के साथ मेल खाता है – बल्कि उनकी भाषा और भाव-भंगिमा में विदेशी ताकतों की ‘डिक्टेशन’ साफ झलकती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करता है, तब-तब राहुल गांधी की ‘ज़ुबान पाकिस्तानी’ हो जाती है। राहुल गांधी अक्सर देश की सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान करते हैं। जब-जब भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करता है, जब-जब हमारी सेना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देती है, तब-तब राहुल गांधी जैसे नेता भारत से ज़्यादा चिंता पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय लॉबियों की करने लगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता अब ‘राष्ट्रवाद’ को तुच्छ मानने लगे हैं और ‘वोट बैंक’ और ‘वोटबैंक की पसंद’ को प्राथमिकता देने लगे हैं। राहुल गांधी का व्यवहार न केवल संसदीय मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने वाला भी है। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि विपक्ष के नेता किसके इशारे पर भारत के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। मोदी सरकार और देश की जनता सेना के साथ खड़ी है, राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है, और ऐसे ‘बेलगाम बयानवीरों’ को लोकतंत्र की मर्यादा और देशभक्ति का पाठ पढ़ाना अब समय की मांग है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से भी पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी अपने कपार पर संविधान रखकर पूरी दुनिया में ‘छुट्टा’ घूम रहे हैं। इसके साथ ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमला करने का ‘दुस्साहस’ भी कर रहे हैं। उनके लिए या तो संविधान एक किताब है या फिर उनका संविधान प्रेम महज एक ‘मुखौटा’।

वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी बस हाइटेंशन तार से टकराई, 20 लोगों का लगा करंट, एक की मौत, 3 गंभीर

हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकराई जिसके बाद बस में करंट उतर गया। बस में सवार करीब 20 श्रद्धालु विद्युत करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए आगरा ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतक की पहचान कजरौठी निवासी संजय कुमार उम्र 40 वर्षीय के रूप में हई है। वही हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद बस जैसे ही सादाबाद में स्थित प्राइवेट बस स्टेंड पर खड़ी हुई,तीन यात्री बस के ऊपर सामान उतारने के लिए चढ़े। तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। संजय कुमार कुमार का हाथ विद्युत लाइन से टच हो गया। उसे करंट लगते ही पुरे बस में करंट उतर गया। उसके साथ चढ़े दो लोग भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे को देख मौके पर चीख पुकार मच गई। संजय के गिरते ही करंट का असर खत्म हुआ। बस से सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले। पुलिस को सूचना दी गई। डाघायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की स्थिति गंभीर देख आगार रेफर कर दिया। आपको बता दे कि हादसा हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड का है। जहां आज दोपहर एक प्राइवेट बस में हादसा हो गया।बस हाइटेंशन विद्युत लाइन से टच हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।बस में सवार यात्री ने बताया कि बस में कुल 65-70 यात्री सवार थे। यह बस करीब 8 दिन पहले सादाबाद, कजारौठी, बिसावर, मई, एत्मादपुर और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गई थी और आज ही वापस लौट कर आई थी तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू कर दिया।मामूली रूप से झुलसे श्रद्धालुओं का सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने सादाबाद सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मृतक के परिजनों और घायलों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

बरेली में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक कॉलगर्ल और दो दलालों को गिरफ्तार करके पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल

बरेली यूपी के बरेली में सीओ प्रथम और प्रेमनगर पुलिस ने राजेंद्रनगर में कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से घर की मालकिन, एक कॉलगर्ल और दो दलालों को गिरफ्तार करके पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार सुबह इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने सूचना दी कि राजेंद्रनगर के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारकर वहां से दो महिला और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि एक महिला मकान की मालकिन है, जो विधवा है और देह व्यापार के लिए कमरा, बिस्तर आदि उपलब्ध कराती है। दूसरी महिला नवाबगंज के गांव की रहने वाली है, जो देह व्यापार करती है। दो युवक नवाबगंज के गांव अधकटा रब्बानी निवासी मोहम्मद सोहेल और सुर्खा बानखाना के सुमित सागर निकले। उन दोनों ने बताया कि देह व्यापार के लिए वे दोनों ग्राहक लेकर वहां आते थे। मकान की तलाशी में पुलिस ने तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी वहां से बरामद की है। मकान मालकिन ने पूछताछ में बताया कि सोहेल व सुमित सागर वेश्यावृत्ति के लिए ग्राहक लेकर आते हैं और वह दूसरी महिला के साथ मिलकर कॉलगर्ल बुलाती है। जगह उपलब्ध कराने के बदले वह हर घंटे पांच सौ से एक हजार रुपये तक वसूल करती है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  

यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से मस्जिदों में बकरीद की नमाज अता

लखनऊ यूपी के शहरों में आज बकरीद की नमाज शांतीपूर्ण तरीके से पढ़ी गई। अमन और भाईचारे के साथ आज ईद मनाई जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने बकरीद की नमाज अता की। संभल में बकरीद का पर्व पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाया गया। जिले की 105 ईदगाहों और 688 मस्जिदों में हजारों लोगों ने सजदे में झुककर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता की झलक देखने को मिली। संभल में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सरायतरिन, संभल सहित कई स्थानों पर ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। ईदगाहों और मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी का सिलसिला भी निर्धारित 19 स्थानों पर शुरू हो गया है। संभल नगर पालिका भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 737 सफाई कर्मचारी और 67 वाहनों की तैनाती की गई। कुर्बानी स्थलों से तुरंत कुड़ा उठाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शिक्षित बनो और खुदा की इबादत करो: मेरठ शहर काजी मेरठ में भी शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर काजी डॉक्टर जैनस सालिकिन ने कहा कि हमारी कौम तालीम में काफी पीछे है। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियाबी तालीम भी तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। यह संदेश शहर काजी ने दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह से ईद की नमाज पढ़ने से पहले दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मार्ग से ही मुसलमानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। भारत हमारा मुल्क है इसमें आपसी भाईचारे के साथ रहने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अपने शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखना है कुर्बानी करने के बाद अवशेष सड़कों पर खुले में नहीं फेंके। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ब्याज लेना और देना हराम है कुछ लोग ब्याज पर ही मोबाइल आदि सामान खरीद रहे हैं। वह ऐसा ना करें। केवल और केवल ईमानदारी के साथ रोजगार करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए काम करें। उन्होंने अपने पड़ोसी के प्रति अच्छा व्यवहार करने और उसका सदैव ध्यान रखने का भी संदेश दिया।इसके बाद शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। उधर कारी शफीक उर रहमान ने भी तकरीर करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर की शाही ईदगाह और अन्य ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज संपन्न हुई।  

बकरीद के अवसर पर नमाज पढ़ने गए एक युवक की कार का कुछ अराजक तत्वों ने शीशा तोड़ दिया

चंदौली यूपी के चंदौली शहर में बकरीद पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। शनिवार को बकरीद के अवसर पर सुबह नमाज पढ़ने गए एक युवक की कार का कुछ अराजक तत्वों ने कथित तौर पर शीशा तोड़ दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चंदौली थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सकलडीहा रोड पर स्थित एक ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बिछिया गांव निवासी 21 वर्षीय आसिफ अली परिवार के साथ कार से नमाज अदा करने के लिए आए थे और पास में यूको बैंक के समीप अपनी कार खड़ी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद जब वह लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला। इस पर आसिफ ने आसपास में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह इस पर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि अन्य नमाजी जब ईदगाह से बाहर निकले तो घटना की जानकारी होते ही वे भी उग्र हो गए। सिंह ने बताया, ‘जांच में पता चला है कि तीन अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनका पता लगा लिया है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। यूपी में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-अजहा यूपी में शनिवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज अदा की। राजधानी लखनऊ में शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई जिसके बाद देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सुरक्षा की दुआ की गई। एक वीडियो संदेश में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शनिवार को कहा, पूरे देश में एक बहुत अच्छे माहौल में बकरीद मनाई जा रही है। साथ ही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा जारी यह सलाह भी मानने की अपील की गई है कि केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी दें जिन पर प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था के मुताबिक ही अपशिष्ट का निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, नमाज के बाद देश के विकास और रक्षा के साथ ही सीमाओ पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा की दुआ करनी चाहिए। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रदेश में इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए थे।  

गाजीपुर में पिता को बचाने आए दूल्हे को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, बारात में DJ पर डांस को लेकर बवाल

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दिलदारनगर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर ग्रामीणों ने बारातियों के साथ ही दूल्हे और उसके पिता को पीट दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के कारण शादी भी नहीं हो सकी थी। आनन-फान में घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात दूल्हे ने दम तोड़ दिया। इससे युवक के घर पर कोहराम मच गया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले ब्रिगेडियर राम के बेटे 26 वर्षीय राकेश राम की शादी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र राम की बेटी राजकुमारी से तय थी। गुरुवार की रात में बारात जगदीशपुर आई थी। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी डीजे पर डांस को लेकर कुछ लड़कों में विवाद हो गया। विवाद की जानकारी होते ही दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम समझाने गए तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद को देखकर दुल्हा पिता ब्रिगेडियर राम को बचाने पहुंचा और लोगों को शांत कराने लगा। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पिता व बेटे दोनों पर हमला कर दिया। पिता को बचाने में दूल्हे राकेश राम को लाठी-डंडे और तमंचे के बट से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में राकेश को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई बिहार पुलिस में तैनात है। इस संबंध में दिलदारनगर के थाना के निरीक्षक प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पिता ब्रिगेडियर राम की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें विनोद राम, प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, बाघा राम उर्फ मिथलेश, विशाल राम, सकलू और विपिन शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।  

Prayagraj की अनामिका ने 12 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, ऑपरेशन सिंदूर के जश्न में…

 प्रयागराज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद देशभर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. हर देशवासी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहा है. प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की महिला स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने भारतीय सेना को अनोखे अंदाज में सलामी दी है. उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई- वो भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लाल ध्वज लेकर. अनामिका की यह साहसिक छलांग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे लगाई गई. इस ऐतिहासिक स्काई डाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनामिका लाल ध्वज को गर्व से लहराते हुए आसमान में डाइव करती नज़र आती हैं. अनामिका शर्मा भारत की पहली महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक बनने की दिशा में अग्रसर हैं. मात्र 10 वर्ष की उम्र में पहली स्काई डाइव करने वाली अनामिका अब तक 300 से अधिक स्काई डाइव कर चुकी हैं. उनका यह जुनून और हुनर उन्हें विरासत में मिला है. उनके पिता अजय शर्मा, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त जूनियर वारंट ऑफिसर हैं. वे एक प्रशिक्षित कमांडो और प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं. उन्होंने ही अनामिका को स्काई डाइविंग की ट्रेनिंग दी है. यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने देश की भावना को विदेशी धरती पर सम्मानित किया हो. जनवरी 2024 में उन्होंने थाईलैंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई से राम मंदिर का ध्वज लेकर स्काई डाइव की थी, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी. गौरतलब है कि थाईलैंड में हनुमान जी को रक्षक माना जाता है. अनामिका के इस नए कीर्तिमान से उनके परिवार में भी खुशी की लहर है. उनके पिता अजय शर्मा ने कहा कि बेटी ने देश का नाम रोशन किया है. हमें गर्व है कि वह सेना के शौर्य को आसमान तक ले गई. वहीं, मां प्रियंका ने भावुक होते हुए कहा कि अनामिका बचपन से ही निडर रही है. आज उसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि बेटियां क्या कुछ कर सकती हैं. फिलहाल अनामिका थाईलैंड में हैं. उनका यह कदम देशवासियों के दिलों में गौरव का भाव भर गया है.  

तकनीकी खराबी के कारण वायु सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण सेना के ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वायुसेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर (एएच-64ई) की यमुना नदी के किनारे चिलकाना थाना क्षेत्र के जोधेबांस गांव के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर सरसावा एयरफोर्स बेस से रूटीन अभ्यास के लिए उड़ा था, लेकिन बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी की वजह से पायलट को खेत में लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत रही कि दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं, और हेलीकॉप्टर को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर के कंट्रोल पैनल में चेतावनी संकेत दिखा, जिसके बाद पायलटों ने तुरंत फैसला लिया और जोधेबांस गांव के एक खेत में सावधानीपूर्वक लैंडिंग कराई। बाद में अपाचे हेलीकॉप्टर को सरसावा एयरबेस वापस ले जाया गया।हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आसपास के गांववाले इकट्ठा हो गए थे। खबर मिलते ही चिलकाना थाना पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित किया। वायुसेना की एक तकनीकी टीम भी मौके पर भेजी गई, जिसने हेलीकॉप्टर की खराबी की जांच की। वायुसेना ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम यह पता लगाएगी कि खराबी की वजह क्या थी। उल्लेखनीय है कि अपाचे एएच-64ई दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जो हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमला करने वाली मिसाइलों से लैस है। भारत ने 2015 में अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए 13,951.57 करोड़ रुपए का सौदा किया था। ये हेलीकॉप्टर मुख्य रूप से पठानकोट और जोरहाट एयरबेस पर तैनात हैं। ये हेलीकॉप्टर पुराने रूसी एमआई-35 हेलीकॉप्टरों की जगह वायु सेना में शामिल किए गए हैं।

किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, यूपी में किसानों के लिए चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत पद्धतियों और नवीनतम प्रजातियों की जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में नौ दिनों के अंदर 4,959 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 8,39,617 किसान भाग ले चुके हैं। 550 वैज्ञानिकों और विषय वस्तु विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि विधाओं के बारे में उनको जागरूक किया। अब अभियान में 4.58 लाख मिनी किट वितरण की तैयारी है। इनमें दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स जैसी फसलों के मिनी किट शामिल हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  लोकभवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को किया था। 12 जून तक इसका आयोजन होना है। इसमें कुल 10,125 स्थानों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम होने हैं। कार्यक्रमों में किसान और वैज्ञानिकों के बीच संवाद हो रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान में अब तक विभिन्न योजनाओं के लिए 4.10 अरब रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इनमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 1.62 अरब रुपये, फूड और न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के लिए 1.02 अरब रुपये और कृष्णोन्नति योजना के लिए 1.45 अरब रुपये की राशि शामिल है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खरीफ फसलों की समय से बोआई सुनिश्चित करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। पत्रकार वार्ता में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet