LATEST NEWS

कैंटीन में श्रमिकों को पांच से 10 रुपये में मिले चाय, नाश्ता और भोजन, परिवार को बीमा सुरक्षा: सीएम योगी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति तभी संभव है जब श्रम कानूनों को प्रो-इंडस्ट्री और प्रो-श्रमिक दोनों दृष्टियों से संतुलित बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रम कानूनों का सरलीकरण इस प्रकार किया जाए जिससे उद्योगों को सुविधा मिले, लेकिन यह भी सुनिश्चित हो कि श्रमिकों के शोषण या उनके साथ अमानवीय व्यवहार की कोई संभावना न रहे। सीएम योगी शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक हैं, न कि प्रतिस्पर्धी। सीएम योगी ने इस दौरान श्रमिकों और उनके परिवार को बीमा सुरक्षा दिए जाने का अफसरों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाथ को काम देने के लिए हमें उद्योगों को सशक्त करना होगा। उद्योग बंद कर किसी को रोजगार नहीं दिया जा सकता, बल्कि उद्योगों का विस्तार ही अधिकाधिक रोजगार सृजन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों और उनके परिवारों को सुरक्षा मिले, इसके लिए उन्हें सम्मानजनक मानदेय और बीमा सुरक्षा कवच देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा श्रमिक-हितैषी और उद्योग समर्थ राज्य बनकर उभरे। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आजादी के बाद से 2016 तक प्रदेश में 13,809 कारखाने पंजीकृत थे, जबकि पिछले 9 वर्षों में 13,644 नए कारखानों का पंजीकरण हुआ है। यह 99% की वृद्धि है। अधिकारियों ने आगे बताया कि भारत सरकार के बीआरएपी रिकमेंडेशन के क्रियान्वयन में श्रम विभाग को अचीवर स्टेट का दर्जा प्राप्त हुआ है। इन उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए इसे अभूतपूर्व बताया। बाल श्रमिकों के पुनर्वास को दें गति मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल श्रमिकों को केवल आजीविका से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सर्ड स्कीम्स से जोड़ते हुए उनके पुनर्वासन की दिशा में तीव्र गति से कार्य किया जाए। यह न केवल सामाजिक दायित्व है बल्कि भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने का दायित्व भी है। मॉडल के तौर श्रमिक अड्डों को करें विकसित मुख्यमंत्री ने श्रमिक अड्डों को मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, जहां डोरमेट्री, शौचालय, पेयजल, कैंटीन और ट्रेनिंग सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि कैंटीन में श्रमिकों को 5-10 रुपये में चाय, नाश्ता और भोजन मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की स्किल मैपिंग कराकर न्यूनतम मानदेय की गारंटी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह असंगठित कार्यबल को संगठित श्रम शक्ति में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। विदेश में रोजगार के लिए भाषायी प्रशिक्षण अनिवार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार हेतु जाने वाले निर्माण श्रमिकों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए, बल्कि गंतव्य देश की भाषा का भी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। यह उनकी कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है। निजी अस्पतालों को भी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ें मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर निजी अस्पतालों को सीएसआईसी और ईएसआईएस से जोड़ा जाए। इससे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अटल आवासीय विद्यालय बनें गुणवत्ता का प्रतीक मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अटल आवासीय विद्यालय को देशभर में मॉडल के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनकी निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त 5,97,625 आवेदनों में से 5,90,881 को एनओसी दी जा चुकी है। शेष शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।  

मौसम के बदलने की संभावना, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में होगी बारिश

लखनऊ उत्तर प्रदेश समेत देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर भारत में तो दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, कुछ दिनों में मौसम के बदलने की संभावना है और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में 16-21 मई और पश्चिमी यूपी में 19-21 मई के बीच बारिश होने वाली है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत अन्य राज्यों में अगले पांच से छह दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, दक्षिण भारत में भी अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में 16-22 मई, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर में 15, 17 मई, उत्तरी मध्य प्रदेश में 18, 19 मई को हीटवेव की स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16-21 मई, त्रिपुरा में 17, 18 मई को भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय कर्नाटक में 16, 19 और 30 मई, केरल, माहे में 16-22 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, इंटीरियर कर्नाटक में 16-20 मई, लक्षद्वीप में 20 मई, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 16 और 17 मई, रायलसीमा में 16, 19 और 20 मई को भारी बरसात होने जा रही है। इसके अलावा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 मई, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 18 मई को भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 16-21 मई के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 16-21 मई, पंजाब, हरियाणा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 और 19-21 मई के बीच हल्की बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, उत्तराखंड में 16 मई और हिमाचल प्रदेश में 19 मई से ओले गिरने की आशंका है।  

बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भक्त गदगद, ऐसा होगा कॉरिडोर, हजारों गाड़ियों की पार्किंग

मथुरा बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने  रास्ता साफ कर दिया। इस फैसले से ठाकुरजी के भक्त गदगद हैं। कॉरिडोर बनने के बाद दर्शन के दौरान और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी और ना ही दर्शन के दौरान लोगों को घुटन महसूस होगी। यही नहीं भीड़ के कारण अव्यवस्था भी नहीं फैलेगी। कॉरिडोर ऐसा होगा कि वहां एक साथ करीब छह हजार श्रद्धालु आ जाएंगे। साथ ही उनके लिए वेटिंग हॉल, और पार्किंग की बेहतर सुविधा रहेगी। वर्तमान में बांके बिहारी मंदिर का आंगन 300 वर्गमीटर का है, जिसकी क्षमता 650 श्रद्धालुओं की है। इसका बाहरी प्रांगण 450 वर्गमीटर का है, जिसकी क्षमता 1000 श्रद्धालुओं की है। जबकि यहां पर रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं और विशेष अवसरों पर तो यह संख्या लाखों में हो जाती है। यही कारण है कि ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉरिडोर बनने के बाद उसमें एक साथ छह हजार श्रद्धालु आ सकेंगे। कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद आखिर बांके बिहारी कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है। बिहारी जी कॉरिडोर के लिए जमीन खरीदने के लिए पैसा मंदिर कोष से लिया जाए, इसे लेकर कोर्ट भी कोर्ट ने साफ कर दिया है कि मंदिर कोष से 500 करोड़ रुपये लिये जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हरी झंडी देने के बाद अब बिहारी जी कॉरिडोर का कार्य जल्दी ही शुरू हो सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार इसके लिए बजट में भी प्रावधान कर चुकी है। बांकेबिहारी मंदिर कॉरीडोर का जो नक्शा प्रशासन ने तैयार कराया है, वह ऐसा है कि कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं को भीड़ भरे माहौल से मुक्ति मिल जाएगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शन सुविधाजनक होंगे। कॉरीडोर के दृष्टिगत जहां सुनरख में पार्किंग तैयार होगी, वहीं बांकेबिहारी मंदिर के सामने और देवराह बाबा घाट पर सस्पेंशन पुल बनाए जाएंगे। बांकेबिहारी मंदिर कॉरीडोर के प्रस्तावित डिजाइन में इन विकास कार्यों को सम्मिलित किया गया है। कई पार्किंग होंगी, हजारों वाहन हो सकेंगे पार्क बिहारी जी कॉरिडोर की ओर आने वाले हर रास्ते पर पार्किंग बनायी जाएंगी। ऐसे में एक नहीं कई पार्किंग होंगी, जिनमें हजारों वाहन खड़े किये जा सकेंगे। हाईवे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 26 हजार वर्गमीटर में सुनरख पार्किंग तैयार की जाएगी। इसमें 2600 वर्गमीटर का एरिया कवर्ड होगा। इस पार्किंग में करीब एक हजार वाहन एक बार में खड़े हो सकेंगे। एक पार्किंग यमुना पार बेगमपुर (कॉरिडोर के ठीक सामने) में 12 हेक्टेयर में ग्रीन पार्किंग बनेगी, जिसमें करीब चार हजार वाहन खड़े हो सकेंगे। यह ग्रीन पार्किंग होगी, क्योंकि यहां हरियाली के बीच में वाहन पार्क होंगे। यहां से एक एलीवेटेड बिहारी जी से जोड़ेगा। इस रोड की खासियत यह होगी कि इस पर सिर्फ गोल्फ कार्ट चलेंगी और श्रद्धालु इससे पैदल भी आ सकेंगे। इसके अलावा पानीगाम, नगला रामताल में भी बड़ी पार्किंग प्रस्तावित हैं। 11 हजार वर्गमीटर में यात्री सुविधाएं बांकेबिहारी ब्रिज पार्किंग से लेकर कॉरीडोर तक करीब 11 हजार वर्गमीटर के रास्ते में यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कॉरीडोर तक ई-रिक्शा चलाये जाएंगे या गोल्फकार्ट चलेंगी। बड़े वाहन कॉरिडोर तक नहीं पहुंचेंगे, उनको पार्किंग में पार्क करना होगा। कॉरिडोर में यात्री विश्राम स्थल, पेयजल, शौचालय, वाई-फाई, फूडकोर्ट आदि की सुविधाएं होंगी। मुल स्वरूप रहेगा यथावत, बाहर होगी आधुनिकता श्रीबांकेबिहारी मंदिर का कॉरिडोर भव्य और दिव्य होगा, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का समावेश होगा। इस कॉरिडोर में मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए बाहरी क्षेत्र के विस्तारीकरण और पहुंच मार्गों के चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है। जब उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए कॉरिडोर की परिकल्पना की थी, तभी उन्होंने मथुरा के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कॉरिडोर की परियोजना ऐसी हो, जहां मंदिर के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत पर परिवर्तित न किया जाए और न किसी परंपरा को तोड़ा जाए। सीएम के इसी निर्देश पर बांकेबिहारी कॉरिडोर को डिजाइन किया गया। इसमें मंदिर के मूल स्वरूप को यथावत रखते हुए बाहरी परिसर को विस्तारित किया जाएगा। अभी तक हाल यह है कि मंदिर के बाहर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जहां भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को रोका जा सके। इससे श्रद्धालु निरंतर मंदिर की ओर बढ़ते चले जाते हैं। जहां पुलिस बैरियर लगा देती है, वहां धक्का मुक्की हो जाती है लेकिन कॉरिडोर में ऐसा नहीं होगा। नए डिजाइन में बांकेबिहारी मंदिर के बाहर द्विस्तरीय क्षेत्र होगा, जो खुला भी होगा और कवर्ड भी। मंदिर के बाहर इस खुले परिसर के बीच में बड़ा फव्वारा होगा, जिसके चारों ओर चार बगीचे होंगे।  

योगी सरकार ने बदल द‍िया ये न‍ियम- यूपी में प्राइवेट अस्‍पताल चलाने वाले डॉक्‍टरों के ल‍िए अच्‍छी खबर!

लखनऊ 50 बेड से कम क्षमता का प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले चिकित्सकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब इन्हें अस्पताल के नवीनीकरण के लिए हर साल भाग दौड़ नहीं करनी होगी। एक बार अस्पताल का पंजीकरण हो जाने के बाद उन्हें हर पांचवें साल नवीनीकरण कराना होगा। अब तक हर साल नवीनीकरण कराने की व्यवस्था रही है। पांच साल पर नवीनीकरण कराने से संबंधित आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने जारी कर दिए हैं। नवीनीकरण पांच साल पर कराने संबंधित आदेश में यह व्यवस्था भी कर दी गई है कि यदि कोई चिकित्सक एक अस्पताल पर पूरा समय दे रहा है तो वह दूसरे अस्पताल का लाइसेंस नहीं ले सकेगा। रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण में चिकित्सकों को यह ब्यौरा भरना होगा कि वह अस्पताल पर अपना कितना समय देंगे। जिन चिकित्सकों द्वारा यह भरा जाएगा कि वह अस्पताल में पूरा समय देंगे उन्हें दूसरा अस्पताल खोलने का लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया है कि अस्पतालों के नवीनीकरण के लिए चिकित्सकों को जनहित गारंटी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। विभागीय स्तर पर भी यह ब्यौरा रखा जाएगा कि कोई चिकित्सक कितने अस्पताल चला रहा है।

यूपी में शादी के दौरान जयमाला के समय कूलर की हवा न मिलने से जमकर हुई लड़ाई, एक बाराती की हत्या

महराजगंज (जौनपुर) यूपी के जौनपुर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बाराती व घरातियों के बीच खूनी संषर्ष हो गया। घरातियों की पिटाई से एक बाराती की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई कराकर वर पक्ष के लोग वापस घर चले गए। प्रतापगढ़ जिले के भूजेपुर गांव निवासी रामजी मौर्य के बेटे सुनील मौर्य की बारात गुरुवार की रात महराजगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य और बरहुपुर के निवासी विरेन्द्र मौर्य की चचेरी बहन खुशबू मौर्य से शादी के लिए पहुंची थी। तय समय पर बारात आयी और हंसी खुशी द्वारचार हुआ। इसके बाद लोग जयमाल के लिए बैठे थे। इसी दौरान किसी घराती ने कूलर की हवा अपनी ओर मोड़ लिया। इसको लेकर बारातियों ने विरोध किया। इस पर बाराती-घरातियों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। भगदड़ के बीच जयमाल का कार्यक्रम भी रुक गया। मारपीट के दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों बारात में आए 34 साल के कमल कुमार को बुरी तरह से पीट दिया था। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  

ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन पर उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद एवं जनता की ओर से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया

लखनऊ यूपी की योगी कैबिनेट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेनाओं के प्रति धन्यवाद जताते हुए अभिनंदन प्रस्ताव को पास किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के प्रति उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद एवं जनता की ओर से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता और आतंकवाद के खिलाफ अडिग रुख को प्रदर्शित किया है। मंत्रिपरिषद भारतीय सेना के शौर्य, साहस और प्रतिबद्धता को नमन करते हुए उनका ह्रदय से अभिनंदन करती है। राष्ट्र की रक्षा में समर्पित हमारे वीर सैनिकों पर पूरे उत्तर प्रदेश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन हेतु मंत्रिपरिषद राष्ट्र को यशस्वी नेतृत्व प्रदान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करती है। संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ये ऑपरेशन हमारी शक्ति, एकात्मकता और देश की रक्षा करने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। लेकिन यह तभी संभव हो पाया है जब प्रधानमंत्री और केंद्रीय कैबिनेट ने सेना को खुली छूट दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट के अतिरिक्त सभी राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार को आमंत्रित किया गया और उनकी मौजूदगी में ये प्रस्ताव सबसे पहले नंबर पर मंत्रिपरिषद ने पास किया। प्रस्ताव में इस बात पर जोर दिया गया कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और ”ऑपरेशन सिंदूर हमारी ताकत और एकता तथा देश की रक्षा के लिए हमारे सामूहिक संकल्प का प्रमाण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया जिसके तहत में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। पाकिस्तानी कार्रवाइयों का भारतीय पक्ष ने कड़ा जवाब दिया। भारतीय सेना ने 26 सैन्य ठिकानों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों के जवाब में 10 मई को मिसाइलों और अन्य लंबी दूरी के हथियारों से आठ पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को निशाना बनाया। दोनों पक्षों ने 10 मई को अपराह्न में सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति की घोषणा की थी।

भाजपा नेता गुलफाम सिंह हत्याकांड में संभल प्रशासन की कार्रवाई, आरोपियों के अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोज

संभल उत्तर प्रदेश के संभल में जिला प्रशासन ने भाजपा नेता गुलफाम सिंह हत्या मामले में गुरुवार को आरोपियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। गुलफाम सिंह हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि, अब प्रशासन आरोपियों के अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी धर्मवीर ने बदायूं कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा और कस दिया है। मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज कर दी है। हत्या के इस मामले में ब्लॉक प्रमुख रवि और उसके पिता ग्राम प्रधान महेश को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। उनके गांव मैढोली में तालाब पर किए गए अतिक्रमण सहित एक अन्य गांव में अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि इन दोनों पर जमीन कब्जाने के छह मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा, कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में भी पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध निर्माणों को नेस्तनाबूद किया है। उल्लेखनीय है कि मार्च में संभल जिले में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि जहरीला इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में ब्लॉक प्रमुख रवि यादव और उसके पिता ग्राम प्रधान महेश यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में हत्यारोपी ने बुर्का पहनकर बदायूं कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले, गुलफाम सिंह यादव के बेटे दिव्य प्रकाश यादव ने दावा किया था कि उनके पिता की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी। उनका यह भी कहना था कि यदि पहले ही साजिश के बारे में जानकारी मिल गई होती, तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था।

एक बार फिर यूपी में जिम्मेदार अधिकारियों का तबादला, आईएएस शशांक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईएएस से लेकर आईपीएस अधिकारियों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर यूपी में जिम्मेदार अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आईएएस देवयानी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। तबादलों के क्रम में आईएएस शशांक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईएएस शशांक चौधरी को इन्वेस्ट यूपी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। आईएएस शशांक मौजूदा समय में मथुरा में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसी तरह आईएएस जग प्रवेश का भी तबादला कर दिया गया है। आईएएस जग प्रवेश को मथुरा जिले का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। आईएएस जग प्रवेश मौजूदा समय में बरेली जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा महिला आईएएस देवयानी को बरेली जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। आईएएस देवयानी अभी तक झांसी जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। बता दें कि यूपी की योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। साथ ही ईमानदार और सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। पिछले समय में भी यूपी में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।

यूपी सरकार को मंदिर फंड के इस्तेमाल की इजाजत, बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में SC का फैसला

मथुरा यूपी के मथुरा स्थित बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला दिया है। अदालत ने यूपी सरकार को परियोजना के लिए आसपास की जमीन खरीदने के लिए मंदिर फंड का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में सर्वोच्च अदालत ने संशोधन कर यूपी सरकार को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के नंवबर, 2023 के आदेश को इस सीमा तक संशोधित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश को प्रस्तावित योजना के अनुसार मंदिर के आसपास की भूमि खरीदने के लिए मंदिर फंड का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, इस दौरान यह शर्त लगाई गई कि अधिग्रहित भूमि देवता/ट्रस्ट के नाम पर हो। सर्वोच्च अदालत कहा कि यह एक स्थापित तथ्य है कि ऐतिहासिक मंदिर पुरानी संरचनाएं हैं। उन्हें उचित रखरखाव और अन्य रसद सहायता की जरूरत होती है। बड़ी संख्या में मंदिरों में रिसीवरों की नियुक्ति दशकों से की जा रही है, जिसका मूल रूप से एक अस्थायी उपाय के रूप में इरादा था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रिसीवर नियुक्त करते समय संबंधित न्यायालय यह ध्यान में नहीं रख रहे हैं कि मथुरा और वृंदावन, वैष्णव संप्रदायों के लिए दो सबसे पवित्र स्थान हैं और इसलिए वैष्णव संप्रदायों के व्यक्तियों को रिसीवर के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए। दरअसल, यूपी के मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर के लिए यूपी सरकार पांच एकड़ में भव्य कॉरिडोर बनाना चाहती है। इसमें मंदिर तक पहुंचने में तीन रास्ते होंगे, जिससे भक्तों को दर्शन में आसानी होगी। इस परियोजना में लगभग 262 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए फरवरी में आए बजट में सरकार ने 150 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इसमें जमीन अधिग्रहण और कॉरिडोर का विकास होगा। वहीं, मंदिर नगरी में पर्यटन के विकास के लिए 125 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

सीएम योगी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए गए विवादित बयान पर घेरते हुए कहा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।” दूसरी तरफ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा महासचिव रामगोपाल पर वार करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”जाति व धर्म से परे होती है सेना। सेना का एक ही धर्म होता है ‘देश की रक्षा’। इसलिए सेना में जाति व धर्म देखना ‘ओछी मानसिकता’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना में भी महिला सशक्तीकरण पर खासा जोर दिया है। सबको उन पर भरोसा करना चाहिए।” दरअसल, मुरादाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में नियमित रूप से ब्रीफिंग करने वाली वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने सेना के अन्य अधिकारियों की जातियां भी बताईं। रामगोपाल यादव ने अपनी टिप्पणी में व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की जाति का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “युद्ध एक मुसलमान, एक जाटव और एक यादव ने लड़ा। ये तीनों पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग से आते हैं। ऐसे में भाजपा इस अभियान का श्रेय कैसे ले सकती है।”

यूपी सरकार ने गरीबों की थाली तक राशन पहुंचाने के लिए खोला खजाना, 179.42 करोड़ रुपए किये स्वीकृत

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दे रही है। योगी सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत उचित दर वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 179.42 करोड़ रुपए की बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि उठाई, धराई और अंतर्राज्यीय संचालन से लेकर उपभोक्ताओं तक राशन सामग्री के सुचारू वितरण के लिए स्वीकृत की गई है, जो खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यक्षमता को नई गति देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के गरीबों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत योगी सरकार एक-एक पात्र गरीब को चिन्हित कर राशन कार्ड जारी कर रही है। प्रदेश में अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों की संख्या 1.29 करोड़ से अधिक है। अब तक प्रदेश में 3.16 करोड़ से अधिक परिवारों के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और 40.73 लाख से अधिक परिवारों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाना है और इसके लिए अभियान चलाकर पात्रता की पहचान की जा रही है। उपर्युक्त धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ली गई है, जिसके अंतर्गत केंद्रांश और राज्यांश का अनुपात 50-50 रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक पारदर्शी, सक्षम और व्यापक बनाना है, ताकि लाभार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इसमें अंतर्राज्यीय परिवहन, भंडारण, सामग्री की लदान-उतरान, उचित दर दुकानों तक राशन की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था शामिल है। यह राशि खाद्य भंडारण एवं आपूर्ति श्रृंखला की बुनियादी संरचना को मजबूत करने के लिए खर्च की जाएगी, जिससे किसी भी स्तर पर खाद्यान्न वितरण में बाधा न आए। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा की जाएगी, जिन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो और इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि पूर्व में दी गई वित्तीय स्वीकृतियों और योजनाओं से कोई दोहराव न हो तथा हर तिमाही में आवश्यकतानुसार बजट का निर्धारण कर खर्च किया जाए। योगी सरकार गरीबों, जरूरतमंदों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राशन और पोषण पहुंचाने को लेकर पूरी तरह गंभीर है। योगी सरकार ने राशन वितरण में किसी भी तरह का घपला नहीं हो, इसके लिए ई-केवाईसी और आधार सत्यापन प्रणाली लागू की है। इसके तहत राशन कार्डधारकों को अब देश के किसी भी उचित दर दुकान पर ई-केवाईसी कराने की सुविधा मिल रही है। राशन वितरण में ई-पॉस मशीनों के उपयोग ने पारदर्शिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन मशीनों के जरिए अन्न का वितरण सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। यह तकनीकी नवाचार न केवल समय पर राशन उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है। पात्र कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो गेहूं और चावल दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल (कुल मिलाकर 5 किलो) फ्री में दिया जा रहा है। वहीं, अंत्योदय कार्ड धारक को एकमुश्त 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) दिए जा रहे हैं।

कानपुर विश्वविद्यालय का इस्तांबुल विश्वविद्यालय से MOU रद्द

कानपुर  भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात बनने पर तुर्किए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था। वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए सीएसजेएमयू ने इंस्ताबुल यूनिवर्सिटी के साथ हुए एमओयू को रद्द कर दिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इंस्ताबुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पत्र लिखकर एमओयू रद्द करने की जानकारी दे दी है। पत्र में कहा गया है कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर तत्काल प्रभाव से इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ हाल ही में निष्पादित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप से समाप्त करता है। यह निर्णय सीधे तौर पर तुर्की द्वारा एक ऐसे राष्ट्र के साथ गठबंधन करने के लिए अपनाए गए गंभीर भू-राजनीतिक रुख से उपजा है जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि पाकिस्तान के रणनीतिक सहयोगी के साथ सीधे या मौन रूप से जुड़े किसी संस्थान को एक विश्वसनीय अकादमिक सहयोगी के रूप में नहीं माना जा सकता है। ऐसा करना राष्ट्र हित, सम्मान और सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करना होगा। जबकि हम वैश्विक शैक्षणिक संवाद के कट्टर समर्थक बने हुए हैं, इस तरह की सहभागिता भारत के मूल राष्ट्रीय मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं हो सकती और न ही होनी चाहिए। उम्मीद है कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय इस घटनाक्रम की गंभीरता को पहचानेगा और इस अपरिवर्तनीय निर्णय के पीछे के तर्क को समझेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक गतिविधियों और अनुसंधान के लिए करार किया गया था। अभी इस दिशा में काम होना बाकी था लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए एमओयू को रद किया गया है। ऐसे देश के साथ कोई साझेदारी नहीं की जा सकती है जो देश विरोधी है।

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सराहा गया और प्रशंसा की गई। इसके अलावा कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में बीजों के प्रसंस्करण के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम पर सीड पार्क बनेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत 270 लाख हेक्टेयर पर खेती की जाएगी। प्रदेश के लिए लिए 70 लाख कुंतल बीज की जरूरत है। अभी यूपी में 40 लाख कुंतल बीज का ही उत्पादन हो रहा है। 10 क्लाइमेट जोन में स्थापित किए जाएंगे। पहला अटारी पार्क होगा। इसमें 270 करोड़ का खर्च आएगा। सीड पार्क में हाईब्रिड सीड बनेगा। इससे डेढ़ गुना उत्पादन बढ़ेगा। 6500 करोड़ बीज पर खर्च होंगे। सीड उत्पादक कंपनियों को लीज पर जमीन दी जाएगी। इससे 15000 लोगों को रोजगार मिलेगा। अभी 3500 करोड़ का ही उत्पादन हो रहा है। 36 कंपनियों ने रुचि जाहिर की है। बड़ी कंपनियों के आने का रास्ता खुलेगा। बैठक में नगर विकास विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। यह योजना 2016 से भारत सरकार के सहयोग से चल रही है। अमृत एक योजना में 328 कार्य दिए गए थे। 307 हो गए हैं 60 निकायों में। दूसरे चरण में 529 काम दिए गए थे। यूपी दुग्धशाला विकास एवं उत्पादन नीति को मंजूरी दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना को मंजूरी दी। इसमें छोटे निवेशक आयेंगे। खाद्य प्रसंस्करण में पांच करोड़ का अनुदान दिया गया है। नई दुग्ध इकाई में 35 फीसदी तक की सुविधा होगी। अब बड़े निवेशक आयेंगे। कई मद में अनुदान दिया जाएगा।

लव जिहाद :शाहजहांपुर का आलम-बहारे मिल नाबालिग पर बना रहे थे इस्लाम अपनाने का दबाव, पुलिस पहुंची तो अंदर की कहानी जान चौंक गई

 शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जो अपना धर्म छुपाकर हरियाणा की रहने वाली नाबालिग और उबकी मां को शादी का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आए थे। यहां आने के बाद नाबालिग की मां को आरोपियों के असली धर्म के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उनको जेल भेजा गया है। क्या है पूरा मामला? शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के सरोजनीनगर निवासी बहारे आलम हरियाणा के फरीदाबाद में मेहनत मजदूरी करता था। उसके बाद उसने अपने भाई जान मोहम्मद को भी बुला लिया। बहारे आलम ने अपना नाम राकेश बताकर वहां की रहने वाली महिला को उसकी बेटी की शादी कराने का झांसा देकर शाहजहांपुर ले आया। लड़की की मां को शाहजहांपुर आने के बाद अहसास हुआ कि राकेश असल में बहारे आलम है। नाबालिग की मां ने इसके बाद शादी करने से मना किया तो आरोपी धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस की मदद से नाबालिग और उसकी मां को बरामद कर लिया। मां की तहरीर पर केस दर्ज लड़की की मां की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई। मुखबिर की सूचना पर गोला रोड जुड़ी सड़क के पास आरोपी बहारे आलम और उसके भाई जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना प्रभारी खुटार रावत ने बताया दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाम बदलकर लड़की से जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना पर इस मामले में कार्रवाई हुई है। नहीं रुक रहे मामले जिले में आए दिन लव जिहाद के मामले सामने आते रहते हैं। हिंदूवादी संगठनों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही कार्रवाई हो पाती है। हिंदूवादी संगठन के जिला अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर उनको सूचना मिल गई थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपी भाइयों पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जिले में लव जिहाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस मामले में बताया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी के मामले में युवक राकेश उर्फ बहारे आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हरदोई में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को को मारी गोली

हरदोई  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक ने छात्रा के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा निवासी नौरंग राजपूत की पुत्री संगीता राजपूत (24) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर ठठिया निवासी माया प्रकाश से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आनी थी। सोमवार रात वह मां लक्ष्मी और छोटी बहन साधना के साथ छत पर सोई थी। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया। मां लक्ष्मी के मुताबिक, संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार हुआ कातिल इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक बार तुड़वा दी थी शादी, इस बार जान ही ले ली मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली। ननिहाल आते-जाते संगीता से एक तरफा मोहब्बत कर बैठा था प्रेमचंद्र कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। बेटी को डोली पर बैठाना था, अर्थी बनानी पड़ी बृहस्पतिवार को संगीता की बरात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। बुधवार को घर के आंगन में मंडप लगाया जाना था। कई रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच मंगलवार सुबह हुई घटना से सब कुछ उलट गया। पिता नौरंग यही कह रहे थे कि बिटिया को डोली पर बैठाना था और अब अर्थी बनानी पड़ रही है। परिजनों ने लगाया जाम छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीण भड़क गए। इन लोगों ने शाम साढ़े छह बजे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ आरपी सिंह और एसओ बालेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी और तत्काल ही उसका घर गिरवाने की मांग पर अड़ गए। जाम लगने स सड़क के दोनों ओरवाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को मेंहदीघाट से मल्लावां की ओर, जबकि बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों केा तेरवाकुल्ली चौराहा से राघौपुर की तरफ भेजा गया। सीओ के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद परिजन माने और तब जाम खुला।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet