LATEST NEWS

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर आज काशी आएंगे। वहीं, यूपी की योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री काशी से जनहित की 3,884.18 करोड़ रुपए की 44 विकास योजनाओं की सौगात पूर्वांचल को देंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगभग ढाई घंटे का प्रवास करेंगे। पीएम राजा तालाब के मेहदीगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा का दावा है कि जनसभा में 50 हजार से ज्यादा जनमानस उमड़ेगा। पीएम की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। दोनों डिप्टी सीएम भी सभास्थल पर मौजूद रहेंगे। बनास डेयरी के चेयरमैन और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी भी मंच पर रहेंगे। काशी और उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए विकास और कानून व्यवस्था का पैमाना बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में काशी विकास के नए आयाम छू रहा है। सरकार के विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी सुबह तकरीबन 10:30 बजे पहुंचेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर द्वारा मेहंदीगंज के लिए उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री 1,629.13 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 2,255.05 करोड़ की 25 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपए का बोनस भी ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही तीन जीआई को सर्टिफिकेट और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली 3,884.18 करोड़ की परियोजनाएं- लोकार्पित होने वाली 1,629.13 करोड़ की 19 योजनाएं (लागत करोड़ में) 1- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण- 345.12 2- उमरहा से अटेसुवा तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य – 43.85 3- बाबतपुर से जमालापुर तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य – 32.73 4- वाराणसी-भदोही मार्ग से सेवापुरी ब्लॉक तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य – 21.98 5- रामनगर-पंचवटी तिराहा से एनएच-19 तक किला कटरिया सड़क मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य – 5.79 6- वाराणसी पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य – 24.96 7- पीएसी रामनगर परिसर में सुरक्षाकर्मी बैरक का निर्माण कार्य – 10.02 8- वाराणसी नगर के 6 वार्डों का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य – 27.33 9- वाराणसी में सामने घाट का पुनर्विकास कार्य – 10.55 10- रामनगर, वाराणसी में शास्त्री घाट का पुनर्विकास कार्य -10.55 11- रोहनिया में मांडवी तालाब का पर्यटन विकास कार्य – 4.18 12- राजकीय पॉलिटेक्निक, ग्राम कुरु, पिंडरा का निर्माण कार्य – 10.60 13- सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय, ग्राम बरकी सेवापुरी का निर्माण कार्य – 7.60 14- वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य – 12.00 15- वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र में 356 पुस्तकालयों का स्थापना कार्य – 7.12 16- वाराणसी शहर में महत्वपूर्ण स्थलों पर स्कल्पचर स्थापित किए जाने का कार्य – 9.34 17- 400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनें, साहूपुरी, चंदौली – 493.97 18- 400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइन, मछलीशहर जौनपुर – 428.74 19- 400 केवी सब स्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनें, भदौरा गाजीपुर – 122.70 शिलान्यास होने वाली 2,255.05 करोड़ की योजनाएं (लागत करोड़ में) 1- लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी के समीप एनएच-31 पर अंडर पास टनल का निर्माण – 652.64 2- वाराणसी में विद्युत तंत्र प्रणाली के उन्नयन व आधुनिकीकरण के कार्य – 584.41 3- वाराणसी नगर में एमएसएमई यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य – 154.71 4- वाराणसी रिंग रोड तथा सारनाथ के मध्य सड़क सेतु का निर्माण कार्य – 161.36 5- भिखारीपुर तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण – 118.84 6- मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण – 56.73 7- काजीसराय से गैरहा मुर्दहा सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य – 23.66 8- कुरु कोइलर से धौकलगंज सरावां सड़क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य – 18.08 9- हाथीवार चुरापुर बाबतपुर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य – 6.62 10- बाबतपुर से चौबेपुर तक सड़क मार्ग का नवीनीकरण कार्य – 9.85 11- पुलिस लाइन वाराणसी में आवासीय छात्रावास का निर्माण कार्य – 76.42 12- वाराणसी में थाना शिवपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य – 10.60 13- वाराणसी में थाना मिर्जामुराद के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य – 7.99 14- वाराणसी में थाना लालपुर पांडेयपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य – 7.31 15- वाराणसी में थाना बड़ागांव के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य – 7.14 16- वाराणसी शहर में विभिन्न पार्कों का सौंदर्यीकरण कार्य – 25.00 17- वाराणसी मोहनसराय स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विकास कार्य – 12.00 18- शिवपुर वाराणसी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य – 6.15 19- भेलूपुर वाराणसी में ग्रिड से जुड़ा ग्राउंड/रूफटॉप डब्ल्यूटीपी पर 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र – 9.26 20- वाराणसी शहर में स्मार्ट क्लास के साथ 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों का नवीनीकरण – 12.60 21- उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान, फ्लड लाइट, दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का निर्माण – 8.37 22- वाराणसी की 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण कार्य – 30.50 23- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, चोलापुर, वाराणसी के भवन का निर्माण कार्य – 4.17 24- 220 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी – 191.14 25- 132 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य, गाजीपुर – 59.50

कुमराला-चकनवाला मार्ग के लिए बजट हुआ स्वीकृत, 14 करोड़ 28 लाख के बजट से सुगम होगी 20 गांवों की मंजिल, बनेगी सड़क

गजरौला तिगरी मार्ग पर गांव कुमराला से चकनवाला को जोड़ने वाले मार्ग से गुजरने वाले 20 गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब उन्हें जल्द ही गढ्डायुक्त सड़क से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि खादर क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और लंबे समय से बदहाल स्थिति में भी है। अधिकांश सड़कों की दशा बदली, लेकिन इस मार्ग की बदहाली से लोगों को काफी परेशानी होती है। जबकि इस मार्ग से पूरा खादर क्षेत्र जुड़ा है। इस सड़क से ये गांव जुड़े हुए हैं इस सड़क से गांव चकनवाला, सिकरी खादर, मुरादपुर, नगलिया मेव टोकरा पट्टी, नौनेर, सुनपुरा खुर्द, सुनपुरा कलां, सिहाली गोसाई, सिहाली मेव, अलीनगर, दारानगर, शीशोवाली, मंदिर वाली भुड्डी, कर्रमल्लीपुर सहित लगभग 20 से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का इस सड़क से जाना-जाना लगा रहता है। कई बार समस्या उठी तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क में पट्टी लगाकर मामला चलता कर दिया। वो, दो-तीन दिन बाद ही उखड़ जाती हैं। लेकिन, इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने प्रयास करके अब शासन से 14 करोड़ 28 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत करवाए हैं। सड़क बन जाने से लोगों को मिलेगी राहत सड़क निर्माण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। सिहाली गोसाई के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल सलाम, नगलिया मेव के रहने वाले सुशील सैनी, टोकरा पट़्टी के रहने वाले बब्बू खां, सिकरी खादर के रहने वाले डॉ. इशरत अली आदि लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। यही सड़क पूरे खादर को जोड़ती है, लेकिन अब शासन से पैसे मिला है तो यह भी खुशी की बात है। विधायक राजीव तरारा ने बताया कि जल्द ही इस दस किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है।

सास ससुर नहीं जा पाए महाकुंभ, दामाद पहुंच गया कोर्ट, रेलवे विभाग पर लापारवाही का लगाया आरोप, मांगा मुआवजा

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में 45 दिन से चले महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट हर जगह पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेनों मे इतनी भीड़ थी कि लोग कारण ट्रेन की बोगी का गेट अंदर से लोग बंद कर ले रहे थे। अब महाकुंभ खत्म होने के बाद एक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाले शख्स ने रेलवे विभाग पर लापारवाही का आरोप लगाया है और 50 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चल रहे खबरों के अनुसार, मुजफ्फरपुर के गायघाट सुबास केशो का रहने वाले राजन झा अपने सास- ससुर को महाकुंभ में स्नान कराने के लिए ले जाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने 27 जनवरी को मुजफ्फरपुर से प्रयागराज के लिए टिकट बुक किया था। तय तारीख के अनुसार, ट्रेन पकड़ाने के लिए अपने सास-ससुर को लेकर स्टेशन पहुंच गए, ट्रेन तो आई लेकिन वो अपने परिजनों को सीट पर नहीं बैठा पाएं क्योंकि ट्रेन की बोगी का गेट अंदर से बंद थी। सास-ससुर स्टेशन पर ही खड़े रह गए और ट्रेन निकल गई। रेलवे प्रशासन से की शिकायत राजन झा ने इस घटना की शिकायत रेलवे प्रशासन से की लेकिन विभाग की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से वो लोग महाकुंभ स्नान के लिए नहीं जा पाए थे। इसके बाद पीड़ित ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के जरिये मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग में रेलवे के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया और 50 लाख रुपये मुआवजे का दावा किया। अब अधिकरियों को नोटिस जारी अब इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग की ओर से रेलवे के स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, डीआरएम सोनपुर रेल मंडल, जीएम ईस्ट सेंट्रल रेलवे, भारतीय रेल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं अधिवक्ता ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या का 34 दिन बाद खुलासा, पुजारी ने कराई थी सीतापुर के पत्रकार की हत्या

सीतापुर यूपी के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या का 34 दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आठ मार्च को महोली से सीतापुर आते समय हेमपुर ओवरब्रिज पर पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार की हत्या की सुपारी यहां के एक पुजारी बाबा शिवानंद उर्फ विकास राठौर ने दी थी। मामला पुजारी के कुकर्म से जुड़ा है। पुलिस ने बाबा के साथ सुपारी लेने वाले निर्मल सिंह और असलम गाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार की हत्या करने वाले शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। इसी बीच सामने आया कि पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी का महोली क्षेत्र में स्थित कार्यदेव मंदिर पर लगातार आना-जाना था। यहां के मंदिर में ही पुजारी के रूप में रह रहे विकास राठौर उर्फ विकास मिश्रा उर्फ शिवानन्द (बाबा) से राघवेन्द्र की दोस्ती हो गई थी। पुलिस के अनुसार पुजारी बाबा मंदिर की व्यवस्था में मदद करने वाले एक नाबालिग बच्चे के साथ पिछले कुछ महीनों से कुकर्म कर रहा था। मंदिर जाने के दौरान पत्रकार ने पुजारी को नाबालिग बालक के साथ संबंध बनाते देख लिया था। बाबा को भय था कि राघवेंद्र उसके ये कुकृत्य जगजाहिर कर देगा। उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मंदिर में मिला स्थान छिन जाएगा। पुजारी बाबा ने अपने कुकर्म के उजागर होने के डर से पत्रकार को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। मंदिर पर बीच-बीच में आने वाले दो अपराधियों निर्मल सिंह और असलम गाजी से संपर्क किया। बाबा ने पत्रकार की हत्या के लिए दोनों को चार लाख रुपए नकद दिए। दोनों ने जिले के दो शूटरों से संपर्क करके उनको तीन लाख रुपए दिए और घटना को अंजाम दिलाया। थाना महोली और एसओजी पुलिस ने पुजारी बाबा और सुपारी लेने वाले निर्मल और असलम गाजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शूटरों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

रेप केस में पीड़िता से बोला इलाहाबाद हाईकोर्ट, इस रेप की तुम ही हो जिम्मेदार, आरोपी को दी जमानत

इलाहाबाद बलात्कार के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़िता को ही कथित अपराध का जिम्मेदार बताया और आरोपी को जमानत दे दी। मामला सितंबर 2024 का है, जहां एक यूनिवर्सिटी की छात्रा ने आरोप लगाए थे कि बार में मिले एक शख्स ने उसके साथ नशे की हालत में रेप किया था। जबकि, आरोपी ने जमानत याचिका में कहा है कि महिला ही उसके साथ जाने को तैयार हुई थी और सहमति से सेक्स हुआ था। जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। आरोपी को 11 दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था। उसपर दिल्ली के हौज खास के एक बार में मिली लड़की के साथ बलात्कार के आरोप थे। कोर्ट का कहना है कि लड़की ने खुद ही परेशानी को न्योता दिया था और वह ही इस कथित वारदात की जिम्मेदार है। क्या था केस उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा तीन सहेलियों के साथ दिल्ली के एक बार में गई थी। छात्रा का कहना था कि वहां उसे कुछ परिचित व्यक्ति मिले, जिनमें आरोपी भी शामिल था। पीड़िता ने नोएडा पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शराब पीने के बाद वह नशे की हालत में थी और आरोपी उसके करीब आता जा रहा था। पुलिस को बताया गया कि वे सुबह 3 बजे तक बार में थे और आरोपी लगातार युवती से उसके साथ चलने के लिए कह रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बार बार कहने के कारण वह ‘आराम’ करने के लिए आरोपी के साथ जाने के लिए तैयार हो गई। महिला के आरोप हैं कि वह रास्ते में उसे आपत्तिजनक तरीके से छू रहा था और नोएडा में अपने घर ले जाने के बजाए उसे गुड़गांव में अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कहा- सहमति से हुआ था सेक्स रिपोर्ट के अनुसार, जमानत याचिका में आरोपी ने कोर्ट को बताया है कि महिला को मदद की जरूरत थी और वह खुद ही उसके साथ घर पर आराम करने जाने के लिए तैयार हो गई थी। आरोपी ने इन आरोपों से भी इनकार किया है कि वह महिला को अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर ले गया और दो बार रेप किया। उसका दावा है कि रेप नहीं हुआ था, बल्कि सहमति से सेक्स हुआ था। कोर्ट का रुख बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, ‘कोर्ट का यह मानना है कि अगर पीड़िता के आरोपों के सही मान भी लिया जाए, तो इस निष्कर्ष पर भी पहुंचा जा सकता है कि उसने खुद ही परेशानी को न्योता दिया था और वह इसके लिए जिम्मेदार भी है। पीड़िता ने अपने बयान में यही रुख लिया है। उनकी मेडिकल जांच में हाइमन टूटा हुआ पाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने यौन हिंसा की बात नहीं की।’ अदालत का कहना है, ‘मामले के तथ्य और हालात के साथ-साथ अपराध की प्रकृति, सबूत और पार्टियों के वकीलों की तरफ से दी गई जानकारी पर विचार करने के बाद मेरा मानना है कि आवेदक को बेल दी जा सकती है। ऐसे में जमानत के आवेदन को स्वीकार किया जाता है।’

वाराणसी के 50वें दौरे पर पीएम, भाजपा कार्यकर्ताओं नें स्वागत को लेकर की खास

वाराणसी  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने जा रहे हैं. इस दिन वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर पहुंचेंगे, जो किसी भी प्रधानमंत्री के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है. ये संयोग और भी खास हो जाता है क्योंकि पीएम मोदी अपने कार्यकाल के 11वें साल में11 अप्रैल को सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे बीजेपी ने एक ‘शुभ योग’ और ‘गौरव का क्षण’बताया है. काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पीएम मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी आएंगे और अपने इस दौरे में 3884 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 50वें दौरे को खास बनाने की तैयारी, 50 हजार की भीड़ का लक्ष्य बीजेपी इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी ने पीएम मोदी की जनसभा में 50,000 लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है. काशी क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह दौरा बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी को काशीवासियों से कितना गहरा लगाव और आत्मीय संबंध है. शहरभर को पार्टी के झंडोंऔर बैनरों झालरों से सजाया जा रहा है. पूरे जिले में 1000 से अधिक होर्डिंग्स लगाई जा चुकी हैं. इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता जुलूस, दोपहिया व चारपहिया वाहनों के काफिलों के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम के आगमन से पहले विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है. पीएम मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी इस बार शहर से बाहर मेहंदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां उनके लगभग ढाई से तीन घंटे रुकने का कार्यक्रम है. पार्टी का दावा है कि जनसभा में 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे. इसके लिए मंडल और बूथ स्तर तक तैयारी की जा रही है. आसपास के 16 गांवों में कार्यकर्ता और विधायक लोगों से संपर्क कर रहे हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी के चौराहों को सजाया जा रहा है. झंडे, कपड़े और ढोल-नगाड़ों से पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा. दिलीप पटेल ने बताया कि पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे मेहंदीगंज जनसभा स्थल पहुंचेंगे. वहां से वापस एयरपोर्ट आकर दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. दुग्ध उत्पादकों को देंगे 106 करोड़ का बोनस मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करने से पहले वह 3884.18 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादकों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे। बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। जनसभा में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी का असर जनसभा पर नहीं पड़ेगा क्योंकि पीएम मोदी की सभा में लोग मौसम की परवाह नहीं करते. यह दौरा सिर्फ पीएम मोदी की हाजिरी नहीं है, बल्कि वाराणसी के विकास की नई सौगात भी है. 3884 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान 3884.18 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं** का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 19 परियोजनाएं (1629.13 करोड़ रुपये)का लोकार्पण. 25 परियोजनाएं (2255.05 करोड़ रुपये) का शिलान्यास. सबसे अहम है जल जीवन मिशन के अंतर्गत 345.12 करोड़ रुपये की 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, जिससे हजारों गांवों को शुद्ध जल मिलेगा. इसके अलावा पीएम मोदी बनास डेयरी से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे. ट्रैफिक की समस्या होगी कम नए फ्लाईओवर और टनल का शिलान्यास शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पीएम जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. बाबतपुर एयरपोर्ट के पास NH-31 पर अंडरपास टनल. भिखारीपुर तिराहा और मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण. इन योजनाओं से वाराणसी की जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है.

संभल के DM साहब ने अचानक थामा हंसिया, खेत में काटी गेहूं की फसल, एक अनोखी पहल की

संभल संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने एक अनोखी पहल की है। वह स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं और साथ ही खेतों में जाकर फसल काटते हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा के स्तर में सुधार करना और किसानों की समस्याओं को समझना है। हाल ही में, डीएम साहब ने बेहजोई ब्लॉक के ग्राम खजरा खाकम स्कूल का निरीक्षण किया और वहां पर बच्चों को क्लास भी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद, उन्होंने किसानों से मुलाकात कर धान की फसल काटी और फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। डीएम राजेंद्र पेंसिया का यह कदम किसानों और बच्चों के बीच बहुत प्रसिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि त्रिकोणीय आकृति में खेत की कटाई करके फसल उत्पादकता का औसत निकाला जाता है, जिसे शासन को भेजा जाता है।  

19 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को किया अरेस्ट

वाराणसी शहर में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से 23 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार को यह जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए खोजबीन अभियान जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सक्सेना ने बताया कि पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाए हुए है। पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करने से कर दिया इंकार मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। उसकी मां ने कहा कि आपको जो भी पूछना है, आप पुलिस से बात कर लो। अधिकारियों ने बताया कि युवती कुछ युवकों के साथ 29 मार्च को कहीं गई थी और जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने 4 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पहले कहा था कि जब पुलिस ने युवती को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। लेकिन युवती के परिवार ने 6 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान के रूप में की है। 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आरोपियों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच ये आरोपी उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 29 मार्च को अपने दोस्त के घर गई थी। उन्होंने बताया कि वापस लौटते समय उसकी मुलाकात राज विश्वकर्मा से हुई जो उसे लंका में अपने कैफे में ले गया जहां राज और उसके अन्य दोस्तों ने उसके साथ “गलत काम” किया। महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन मेरी बेटी समीर नामक लड़के से मिली जो अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर था। समीर युवती को अपने मोटरसाइकिल पर एक हाइवे पर ले गया और मोटरसाइकिल पर ही उसके साथ “गलत काम” किया और युवती को नदेसर में छोड़ दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि अगले दिन 31 मार्च को आयुष नाम का लड़का अपने 5 साथियों- सोहैल, दानिश, अनमोल, साजिद और जहीर के साथ युवती को सिगरा में कंटिनेंटल कैफे ले गया और उसे नशीला पेय पिलाया तथा एक एक करके दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को साजिद नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ उसे एक होटल में ले गया जहां 2-3 अन्य लोग मौजूद थे। वहां एक व्यक्ति ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाहर फेंक दिया। जैसे ही वह उस स्थान से निकल रही थी, वह रास्ते में इमरान नाम के एक लड़के से मिली। उसने भी युवती को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने पर वह उसे होटल के बाहर छोड़कर भाग गया। 4 अप्रैल को युवती अपने घर आई और परिजनों को सुनाई आप बीती पीड़िता की मां ने तहरीर में आगे कहा है कि 2 अप्रैल को राज खान नामक एक लड़का उनकी बेटी को हुकुलगंज में अपने मकान की छत पर ले गया जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब लड़की चिल्लाई तो लड़के ने उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया। तहरीर के मुताबिक, 3 अप्रैल को दानिश नाम का व्यक्ति युवती को अपने दोस्त के कमरे में ले गया जहां सोहैल, सोहैब और कुछ अन्य लड़कों ने कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे युवती को चौकघाट के पास छोड़ गए। अगले दिन 4 अप्रैल को युवती अपने घर आई और परिजनों को आप बीती सुनाई।  

योगी सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 16 कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अभी तक राज्य कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता 53 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका एलान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया है। सरकार ने बताया कि यह निर्णय एक जनवरी 2025 से लागू होगा।

हमीरपुर : जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने खेत में काटी गेहूं की फसल

 हमीरपुर अक्सर हम अफसरों को हम फाइलों के साथ मीटिंग्स  या फिर दौरा करते हुए देखते हैं, लेकिन जब कोई कलेक्टर खुद खेत में उतरकर किसानों के साथ काम करे, तो वो तस्वीर खास बन जाती है. यूपी के हमीरपुर जिले के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा कुछ ऐसा ही कर गए. भीषण गर्मी के बीच खेत में उतरकर गेहूं की कटाई की, वो भी हंसिया चलाकर. ये नजारा था हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेछा का, जहां डीएम गेहूं के खेत में खुद कटाई का काम किया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. डीएम ने किसानों के साथ की बातचीत दरअसल, डीएम घनश्याम मीणा फसल कटाई आंकलन और उत्पादकता मूल्यांकन के लिए गांव पहुंचे थे. जिले में कृषि उपज का सही डेटा तैयार करने के लिए यह फील्ड विजिट की गई थी. मौके पर उन्होंने खेत मालिक से फसल की स्थिति, मेहनत, लागत और कमाई से जुड़ी कई बातों की जानकारी ली. उन्होंने न केवल ज़मीनी हकीकत को समझा, बल्कि किसानों को यह भी प्रोत्साहित किया कि वर्ष में एक से अधिक फसल कैसे ली जा सकती है, ताकि आय में इजाफा हो सके. ट्वीट से वायरल हुआ खेत वाला वीडियो हमीरपुर डीएम ऑफिस के ट्विटर हैंडल @DmHamirpurUp से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें घनश्याम मीणा हंसिया से गेहूं की फसल काटते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया कृषि उपज के अनुमानों का आकलन करने एवं उत्पादकता के आंकड़ों के संकलन हेतु मुख्यालय के कुछेछा स्थित गेहूं के खेत में आज क्रॉप कटिंग की गई. किसान से कृषि कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा वर्ष में एक से अधिक फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया. इस पहल को लोग सोशल मीडिया पर खूब सराह रहे हैं. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि इसे कहते हैं प्रशासनिक संवेदनशीलता., तो किसी ने कहा – अगर हर जिले में ऐसे डीएम हों, तो किसानों की तकदीर बदल जाएगी.

राणा सांगा विवाद पर क्षत्रिय संगठनों के निशाने पर अखिलेश यादव, लखनऊ में आपत्तिजनक नारेबाजी

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को लखनऊ में कई क्षत्रिय संगठनों ने प्रदर्शन किया। करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत 36 क्षत्रिय संगठनों ने 1090 चौराहे पर एकत्र होकर सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और अवरोधक भी लगाए गए थे। राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान लिखी तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की बसों पर चढ़ गए और झंडे लेकर जय भवानी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सपा के राज्यसभा सदस्य को माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को वाहनों में भर कर इको गार्डन पहुंचा दिया, जबकि अन्य वापस लौट गए। प्रदर्शन के दौरान पूरे लोहिया पथ पर यातायात बाधित होने से जाम लग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और यातायात सामान्य हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक छिपी हुई भूमिगत ताकत को बढ़ावा दे रहे हैं जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्षी आवाजों को निशाना बना रही है। अखिलेश ने कहा कि जब राज्यसभा से उनका बयान निकाल दिया गया है तो इस तरह के विरोध का अब कोई मतलब नहीं रह जाता है।

बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई तो पति की कर दी पिटाई, कहा- मेरठ वाला हाल करूंगी, बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी

मेरठ दो साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी को पति ने अपने आशिक के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और पिस्टल तक तान दी। यही नहीं, पत्नी ने उसे मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी दे डाली। मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम की है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी पत्नी ज्योति और उसका प्रेमी नवीन फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवक मौसम ने बताया कि वह मूलरूप से झज्जर के गांव का रहने वाला है और कैब चलाता है। वह गुरुग्राम के बसई एन्कलेव में पत्नी ज्योति के साथ रहता है। 6 अप्रैल की रात को वह रोजाना की तरह काम पर गया था लेकिन 7 अप्रैल की सुबह वह जल्दी ही अपने घर वापस आ गया। घर पहुंचने पर पत्नी ज्योति कमरे में नहीं मिली तो वह छत पर गया। वहां उसने देखा कि उसके गांव का ही युवक नवीन उसकी पत्नी ज्योति के साथ हाथों में हाथ डालकर खड़ा है। इस पर मौसम ने उन्हें टोक दिया जो कि नवीन और ज्योति को नागवार गुजरा और उन्होंने मौसम से झगड़ा शुरू कर दिया। नवीन ने उस पर देसी कट्टा तान दिया और उसे पहले डराया, बाद में कट्टे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। मौसम ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ज्योति ने नवीन का साथ देते हुए उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि नवीन ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौसम ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो गली वाले एकट्ठे होने लगे और वे दोनों झगड़ा करते हुए सीढियों से गिरते हुए नीचे तक पहुंच गए। यहां मौसम ने नवीन से कट्टा छीन लिया और भागते हुए नवीन को कट्टा फेंक कर मारा जो गली में जा गिरा। इस पर नवीन और ज्योति दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौसम को अस्पताल ले गई। उसकी शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने ज्योति और नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौसम की दो साल पहले पंजाब के मोगा की रहने वाली ज्योति से लव मैरिज हुई थी। वहीं, आरोपी नवीन का पुलिस को आपराधिक रिकॉर्ड पता लगा है। हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले आ रहे हैं सामने मेरठ के सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड के बाद एक के बाद एक हत्या कर नीले ड्रम में भरने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जुड़ा हुआ एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आया था। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने उल्टा पति को ही धमकी दे डाली। पति का आरोप है कि पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पत्नी ने पहले तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई की। फिर सौरभ हत्याकांड की तरह ड्रम में भरकर ठिकाने लगाने की धमकी दी। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सांसद बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था, इस मामले में थाने बुलाकर तीन घंटे से ज्यादा समय तक एसआईटी ने दागे दर्जनों सवाल

संभल संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है। संभल हिंसा में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार को एसआईटी ने थाने बुलाकर तीन घंटे तकत पूछताछ की। इस दौरान उनसे दर्जनों सवाल दागे गए। नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने सांसद जियार्रहमान बर्क के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने आरोप था कि बर्क ने भड़काऊ बयान दिया था। हालांकि हिंसा वाले दिन बर्क शहर में नहीं थे। पिछलो दिनों बर्क के घर पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। सांसद के मौजूद नहीं होने पर नोटिस घर पर मौजूद लोगों को रिसीव कराई थी। नोटिस के बाद ही मंगलवार सुबह 11 बजे सांसद बर्क नखासा कोतवाली पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सुलेमान खान भी मौजूद रहे। दिल्ली से मंगलवार सुबह संभल पहुंचे सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने नखासा कोतवाली पहुंचने से पहले अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन मैं देश का जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि हूं। कानून का सम्मान करता हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। वह 11 बजे नखासा कोतवाली पहुंचे। थाने के बाहर उनके समर्थन में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी से यह साफ झलका कि सांसद को स्थानीय बार और कानूनी बिरादरी का भी समर्थन है।|#+| थाने के अंदर बर्क से तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ चली। करीब ढाई बजे थाने से बाहर आए बर्क ने कहा कि जांच अभी जारी है। मुझसे जो सवाल पूछे गए, सभी का जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने सवालों के बारे में बताने से इनकार कर दिया। इतना कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। बर्क से ठीक पहले जामा मस्जिद के सदर जफर अली से पूछताछ हुई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने भी बर्क को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं। उन आरोपों की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

तीन बच्चों की मां शबनम पड़ोस के ही रहने वाले कक्षा 12 के छात्र शिवा से दिल लगा बैठी, मंदिर में रचाई शादी

अमरोहा उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी। वो किशोर के प्यार में इतना डूबी कि अपने बच्चों और पति को भी भूल गई। उसे अपने प्यार के आगे बच्चे और पति भी दिखाई नहीं दिया। उसने अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का फैसला कर लिया। जानिए पूरा मामला यह मामला अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां की रहने वाली तीन बच्चों की मां शबनम पड़ोस के ही रहने वाले कक्षा 12 के छात्र शिवा से दिल लगा बैठी। महिला और शिवा का प्यार हर दिन बढ़ता गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में भी विवाद हुआ। पंचायत बैठी। पंचों की सहमति से पंचायत ने फैसला सुनाया कि महिला मर्जी से कहीं भी रह सकती है। शबनम अपने पति से तलाक ले चुकी है। उसने किशोर के साथ रहने का फैसला लिया है और मंदिर में जाकर उसके साथ शादी रचा ली। इतना ही नहीं अब उसने अपना नाम शबनम से बदलकर शिवानी रख लिया है। एक साथ जीने मरने की खाई कसमें बताया जा रहा है कि महिला की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं। उसके दो शौहर हैं। दो-दो मुस्लिम पति से भी उसका मन नहीं भरा और उसे अपने मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी कर एक साथ रह रहे हैं। दोनों का कहना है कि वो एक दूसरे के साथ ही रहेंगे और एक दूसरे के साथ खुश है। उसने बच्चे भी पति के पास छोड़ दिए है। उनका कहना है कि कोई भी उनकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करे, क्योंकि, वो बालिग हैं। साथ जीने-मरने की कसम खाई है।

CM योगी कैबिनेट की बैठक में 13 फैसलों पर लगी मुहर, अयोध्या में डे केयर स्कूल, हाथरस में मेडिकल कॉलेज और क्या-क्या

लखनऊ लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान अहम को प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। बेठक में कुल 15 फैसलों पर मुहर लगी हे। योगी सरकार पीआरडी जवानों का भत्ता बढ़ाया दिया है। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अयोध्या डे केयर स्कूल बनेगा। वहीं हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण को लेकर फैसला हुआ है। इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश आवास विभाग के यूपी हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन का प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की नियमावली को भी मंजूरी मिल गई है।  योगी सरकार ने PRD जवानों का भत्ता बढ़ा दिया है। इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश आवास विभाग के यूपी हाईटेक टाउनशिप नीति में संशोधन का प्रस्ताव और नगरीय उपयोग प्रभार शुल्क वसूलने के लिए तैयार की नियमावली को भी मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक, हाथरस में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण को लेकर फैसला हुआ है। यूपी कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर     नगरीय उपयोग प्रभार का निर्धारण, एवं संग्रहण     उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन नियमावली-2023 के तहत नियमावली-2025 जारी किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है।     उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम सिल्क टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पालिसी-2017 के तहत छूटी इकाइयों को अनुदान दिए जाने के संबंध में     प्रांतीय रक्षकदल के स्वयंसेवकों का भत्ता बढ़ाया गया।     कार्यशील हाईटेक टाउनशिप परियोजनाओं, इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति-2005, 2014 और उप्र टाउनशिप नीति-2023 के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं और विकास प्राधिकरणों द्वारा स्वीकृत अथवा संचालित     आवासीय परियोजनाओं में गृह कर, जल कर इत्यादि के संबंध में फैसले हुए हैं।     अयोध्या में मंदबुद्धि छात्रों के लिए 4000 वर्ग मीटर जमीन ब्रम्हकुंड अयोध्या में नजूल गाटा-संख्या-695 को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को उपलब्ध कराने के संबंध में फैसले हुए।     अयोध्या में 300 बेड का चिकित्सालय के निर्माण के लिए पुराने सीतापुर आई हास्पिटल की भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के नाम ट्रांस्फर करने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है।     परिवहन विभाग के कर ढांचे में बदलाव किए जाने के संबंध में- नई अधिसूचना जारी की जाएगी।      प्रांतीय रक्षकदल के स्वयंसेवकों का भत्ता बढ़ाया गया।     हाथरस में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।     वित्त विभाग- सहकारी समितियों एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा नियमावली के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी     यमुना एक्सप्रेस वे एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के क्रॉसिंग के पास NHAI द्वारा इंटर चेंज के निर्माण को मंजूरी   भत्ता ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को ₹395 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है. इस फैसले से प्रदेश भर में कार्यरत 34,000 से अधिक पीआरडी जवानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा, अधिकारियों का मानना है इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और सेवा में और अधिक तत्परता आएगी. अयोध्या को दो बड़ी सौगातें अयोध्या में एक विशेष चाइल्ड केयर केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास हुआ है. यह केंद्र 3 से 7 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल होगी. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को नुज़ूल भूमि की  निशुल्क भूमि आवंटित कर दी गई है. साथ ही, अयोध्या में सीता आई हॉस्पिटल की सरप्लस भूमि पर 300 बेड वाले नए सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा. यह अस्पताल 12,798 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा, जिससे अयोध्या के साथ-साथ आस-पास के जिलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. हाथरस को मेडिकल कॉलेज की सौगात हाथरस जिले को भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिला है. ज़िला अस्पताल के साथ अब एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए अलीगढ़ मार्ग पर स्थित 6.675 हेक्टेयर भूमि को वर्ष 1987 के सर्किल रेट के आधार पर आवंटित किया गया है. इस फैसले से मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ ज़िले की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा.सड़क संपर्क को मिलेगा बढ़ावा: अफजलपुर इंटरचेंज को मिली हरी झंडी कैबिनेट में यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेसवे की क्रॉसिंग पर अफजलपुर इंटरचेंज के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है. यह इंटरचेंज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा केंद्र सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा. इस परियोजना से यातायात सुगम होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. अधीनस्थ नियमावली में संशोधन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा नियमावली में भी आवश्यक संशोधन को मंजूरी दी गई है. इससे विभागों की संरचना को बेहतर बनाने, पिरामिड सिस्टम को संतुलित करने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet