LATEST NEWS

हिंसा के बाद तैयार हुआ था खाका, 99 दिन में बनकर तैयार हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी

संभल संभल में 99 दिन में बनी सत्यव्रत पुलिस चौकी जिले की पहली दो मंजिला और हाईटेक चौकी है। हिंसा के बाद 28 दिसंबर को रखी गई नींव के बाद इसका निर्माण तेजी से पूरा कर डीएम और एसपी ने लोकार्पण किया। यह चौकी संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत करने और पीड़ितों को तुरंत मदद देने के उद्देश्य से बनाई गई है। जामा मस्जिद के सामने तैयार सत्यव्रत पुलिस चौकी के निर्माण में 99 दिन का समय लगा है। जिले की पहली दो मंजिला पुलिस चौकी है, जो हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस है। 28 दिसंबर 2024 को इस पुलिस चौकी नींव एएसपी श्रीश्चंद्र ने रखी थी। रविवार को लोकार्पण डीएम और एसपी ने किया। सत्यव्रत पुलिस चौकी की पहली मंजिल तैयार करने के दौरान दिनरात श्रमिकों ने काम किया था। दूसरी मंजिल पर भी तेजी से काम पूरा कराया गया। भूतल पर पुलिस चौकी का कार्यालय, चौकी प्रभारी का कार्यालय, हवालात व कक्ष बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल पर जिला कंट्रोल रूम और पुलिस व पीएसी के लिए कक्ष बने हैं। एसपी ने बताया कि कोतवाली संभल क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्यव्रत के अंतर्गत मोहल्ला कोटपूर्वी और कोटगर्बी के साथ डाकखाने के आसपास का बाजार शामिल है। आठ साल की बच्ची ने किया सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण जामा मस्जिद के निकट नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का रविवार को विधिवत लोकार्पण हो गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में आठ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटकर चौकी का लोकार्पण किया। डीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चौकी का निर्माण कराया गया है।  इससे पहले आचार्य शोभित शास्त्री और विशाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सराफा व्यवसायी की हत्या कर लाश को बोरे में डालकर लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

 सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर के सदर थाना इलाके के बरगदवा गांव के पास शनिवार देर रात एक सराफा व्यवसायी की हत्या करके शव बोरी में बांधकर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी पड़ोसी बर्तन व्यापारी के घर हार देने गया था। व्यवसायी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी व्यापारी और एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास शनिवार देर रात चकरोड से गुजर रहे लोगों ने खेत में कुछ जलता देखा। करीब पहुंचे तो बोरी में लाश जलती देख पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक शव का कुछ हिस्सा जल चुका था। पुलिस की जांच में पता चला कि मोहाना थाने में एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस शव मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार की सुबह मोहाना थाना क्षेत्र के भगवानुर गांव के टोला चैनपुर निवासी बलिराम वर्मा मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान अपने भाई सुनील वर्मा (22) के रूप में की। बलिराम ने बताया कि उसके भाई ने रमवापुर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान खोली थी। शनिवार को भी वह दुकान पर गया था और शाम को करीब छह बजे बात हुई तो उसने बताया कि वह पड़ोस के बर्तन व्यापारी गौहनिया निवासी हबीबुल्लाह के घर हार देने जा रहा है। शाम साढ़े छह बजे के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा।   आभूषण का बैग और नकदी गायब काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर रात में मोहाना थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुबह लाश मिलने की जानकारी हुई। बलिराम ने आरोप लगाया कि गौहनिया निवासी हबीबुल्लाह और कृष्णा वर्मा ने उसके भाई की हत्या की है। आभूषण का बैग और नकदी गायब है। एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या का तरीका कर रहा बड़ी वजह की तरफ इशारा सराफा व्यवसायी सुनील वर्मा की हत्या के बाद पेट्रोल डालकर शव जलाकर उसका नामोनिशान मिटाने की कोशिश की गई। रविवार को मोर्चरी पहुंचे लोगों का कहना था कि हत्या का यह तरीका वारदात के पीछे किसी बड़ी वजह की तरफ इशारा कर रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि मामला अगर सिर्फ जेवर लूटने का होता तो मारपीट कर जेवर लूट लिया जाता। हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश बड़े सवाल खड़े कर रही है।  सुनील छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बलिराम ने बताया कि सुनील की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। अचानक सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रविवार को सुनील के परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मोर्चरी पर पहुंचे लोग इस मामले पर चर्चा करते रहे।   पहले मारा, फिर आग लगाई लोगों का कहना था कि हत्यारे ने पहले मारा है उसके बाद बोरी में भरा और जलाकर नामोनिशान मिटाने की कोशिश। अगर सिर्फ जेवर लूटने की मंशा होती तो लूटने के बाद हत्या कर शव दूर लाकर नहीं फेंकता, इसमें पकड़े जाने का डर था।  साजिश के तहत हत्या की सूत्रों के मुताबिक जांच में जुटी पुलिस भी मान रही है कि हत्या का तरीका बता रहा है कि मारने वाला किसी बात को लेकर आक्रोशित था। साजिश के तहत इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, सुनील के लोगों से संबंध और पूर्व में विवादों की भी जांच कर रही है। अधजली लाश मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव की पहचान हाे गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। लूट के साथ अन्य एंगिल पर भी जांच कराई जा रही है। मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।-सिद्धार्थ, एएसपी

वाराणसी में एथलीट छात्रा से 7 दिन तक गैंगरेप, 23 लड़कों ने दरिंदगी की

 काशी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आई खबर ने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. यहां पीड़िता के साथ जो हुआ, उसे जान हर कोई सकते में है. जिस तरह से युवती के साथ 7 दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में रेप होता रहा और 23 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया, उसे जान पुलिस भी सन्न है. पीड़िता का कहना है कि 7 दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में उसे ले जाया गया. वहां उसके जबरन नशा करवाया गया और इस दौरान 23 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कभी उसे होटल रूम में, कभी किसी के घर, किसी की छत, किसी के कैफे में ले जाया गया. जबरन नशा करवाया गया और फिर उसके साथ गलत काम किया गया. फिलहाल पीड़िता के आरोपों से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें 12 ज्ञात और 11 अज्ञात हैं. पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और सभी से पूछताछ कर रही है. वाराणसी से आया सनसनीखेज मामला पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में पूरी घटना दर्ज है, जिसे पढ़कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. एफआईआर के अनुसार, 29 मार्च को पीड़िता अपने घर से अपनी दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी. वह घूमने के मकसद से बाहर गई थी, लेकिन लौटते वक्त उसकी जिंदगी एक दर्दनाक मोड़ ले लेगी, इसका उसे अंदाजा भी नहीं था. रास्ते में उसे राज विश्वकर्मा नाम का एक युवक मिला, जो उसे लंका इलाके में स्थित एक कैफे में ले गया. वहां रातभर उसके साथ गलत काम किया गया. लालपुर पांडेपुर में रहने वाली 18 साल की युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है। वह 5 भाई-बहन हैं। छात्रा 12वीं तक की पढ़ाई के साथ स्कूल लेवल पर रनिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लेती रही है। फिलहाल वह पढ़ाई करने के साथ ही एक होटल से जुड़े स्पा सेंटर में भी काम करती है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- मेरी बेटी 29 मार्च को काम पर निकली थी, फिर 4 अप्रैल को घर पहुंची। मेरी बेटी कई बार अपने काम के सिलसिले में एक-दो दिन घर से बाहर रहती थी। लेकिन, इस बार 7 दिन तक नहीं लौटी। इससे हम लोग परेशान हो गए। मां ने बताया- 4 अप्रैल को जब बेटी घर आई, तो बहुत डरी हुई थी। हमने जब उसे समझाकर पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। बेटी ने बताया कि 29 मार्च को काम खत्म करने के बाद शाम को जब वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसका दोस्त राज विश्वकर्मा मिल गया। वह मुझे बहला-फुसलाकर घुमाने ले गया। इस दौरान राज बेटी को लेकर एक होटल में रुका। उसने होटल में मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। 30 मार्च को जब बेटी अपने घर आने लगी तो राज के जानने वाले समीर, आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में आ गए। उन्होंने मेरी बेटी को होटल में ही रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया। मेरी बेटी का मोबाइल भी उन लोगों ने छीन लिया था। इसलिए वह किसी को फोन भी नहीं कर पा रही थी। पूरे दिन उन लोगों ने बेटी को उसी होटल में रखा। अगले दिन उन लड़कों ने अपने अन्य दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने बेटी को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर मलदहिया स्थित कांटिनेंटल कैफे ले गए। वहां बेहोशी की हालत में बेटी से रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बंधक बनाया मां ने बताया- दो दिन तक मलदहिया के आस-पास के होटलों में साजिद के दोस्तों इमरान, दानिश, सोहेल, शोएब, जैब और अन्य ने अलग-अलग जगह बेटी के साथ रेप किया। ये लोग मेरी बेटी को शहर से काफी दूर कहीं ले गए थे। वह बेटी को घर नहीं आने दे रहे थे। उसके कई वीडियो भी बनाए। वे लोग लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर किसी को बताओगी, तो सारे वीडियो वायरल कर देंगे। बेटी की हालात देखकर पति की तबीयत बिगड़ी मां ने बताया- 3 अप्रैल की रात साजिद ने मेरी बेटी को एक कार वाले के साथ बिठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में मेरी बेटी के साथ रेप किया। फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद बेटी बदहवास हालात में घर पहुंची और उसने पूरी कहानी बताई। फिर 4 अप्रैल को हम थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। बेटी की इस हालत के बाद से उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई है। हमने दो दिन बाद तलाश शुरू की, कहीं पता नहीं चला मां का कहना है कि बेटी जब 2-3 दिन घर नहीं आई, तो हमने उसके दोस्तों से पता लगाने की कोशिश की। 1-2 दोस्तों ने बताया कि वह किसी के साथ घूमने निकली थी। हमें लगा कि हो सकता है कहीं काम से गई होगी। उसके होटल वाले उसे बीच-बीच में काम पर बाहर भेजते रहते थे। 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी में 3 टीमें जुटीं डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया- युवती की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में लल्लापुरा निवासी साजिद, हुकुलगंज निवासी आयुष सिंह और दानिश खां, मलदहिया निवासी अनमोल, सिगरा निवासी इमरान समेत एक अन्य शामिल है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इन लड़कों ने 7 दिन तक लड़की को कहां-कहां रखा? लड़की कैसे घर से गायब हुई थी? उससे कितने लोगों ने रेप किया? ये सब पूछताछ की जा रही है। जल्द ही और लड़कों गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की का मेडिकल कराया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीम लगाई गई हैं।

बिजनौर में पत्नी ने रस्सी से गला घोंटा किया पति का कत्ल

बिजनौर उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चौंक गए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। अब बिजनौर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पत्नी ने किसके साथ मिलकर पति की हत्या की। चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। …तो रस्सी से घोंटा गया गला पुलिस के अनुसार, रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है। हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।  दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी। रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी, बिजनौर 

आगरा-मथुरा हाईवे पर मेटाडोर और रोडवेज के बीच पिस गई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा आगरा-मथुरा हाईवे पर रविवार रात भीषण हादसा हुआ। रुनकता में हीरा लाल प्याऊ कट पर यू-टर्न ले रही मेटाडोर के पीछे चल रही कार के ब्रेक लगाने पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मेटाडोर और बस के बीच में कार पिस गई। कार सवार चालक सहित दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। एक मृतक की पहचान दीपक (36) के रूप में हुई है। वह मैनपुरी के थाना भोगांव स्थित कल्याणपुर के थे। घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रुनकता स्थित हीरालाल की प्याऊ के पास कट बना है। मथुरा की ओर से आए एक कंटेनर ने यू-टर्न के लिए ब्रेक लगाए। उसके पीछे एक कार चल रही थी। मेटाडोेर को देखकर कार चालक ने ब्रेक लगा दिए। उनके पीछे रायबरेली डिपो की बस आ रही थी। इसमें 60 से 65 सवारियां थीं। रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण नहीं रहा। बस ने कार में टक्कर मारी दी, जिससे कार आगे यू-टर्न ले रहे कंटेनर में जा घुसी। कार टक्कर से बस और मेटाडोर के बीच आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मेटाडोर हाईवे पर पलट गई। बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान मेटाडोर के चालक ने बाहर निकलकर खुद को बचाया। वहीं बस का चालक भी मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह बस और मेटाडोर के बीच फंस गई थी। इसे निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। कार में सवार दोनों युवकों के शव भी बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को खींचा गया। इसके बाद दरवाजा हटाकर दोनों लाशों को बाहर निकाला जा सका। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना दी गई है। एक मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला था, जिससे पहचान हुई है। परिजन को जानकारी दे दी गई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बरेली के इज्जतनगर में निकली हनुमान जी की प्रतिमा

बरेली बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खुदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।   किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी। चार फीट की है हनुमान प्रतिमा ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी की रेड, बैंक लोन घोटाले में CBI भी कर रही जांच

लखनऊ यूपी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की फर्म गंगोत्री एंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ED ने छापेमारी की है. लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर ये छापेमारी की गई है. 1500 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई जांच पहले से ही चल रही है. अब ED ने भी PMLA एक्ट में केस दर्ज किया है. आपको बता दें कि बसपा से विधायक रहते हुए दिवंगत बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर कई बैंकों से लोन लिया था. बैंक ऑफ़ इंडिया के क्लस्टर में लोन देने वाले बैंक ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. वहीं, अब ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस क्रम में कई जगहों पर छापेमारी की गई. पूरा मामला बैंक के लोन को दूसरी जगह निवेश कर हड़पने का है. बताया जा रहा है कि विनय शंकर तिवारी ईडी की कई नोटिस के बाद भी बयान के लिए पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद सोमवार तड़के ईडी की दर्जन भर टीमों ने तिवारी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 4 घंटे टीम ने जांच-पड़ताल की और जानकारी जुटाई. मालूम हो कि विनय साल 1985 से लेकर 2007 तक विधायक और अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं. एक समय तिवारी की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी. लेकिन समय के साथ निजाम बदला तो तिवारी परिवार का रसूख भी मंद पड़ता गया. फिलहाल, तिवारी परिवार और यूपी सरकार से अदावत जगजाहिर है. कई मौकों पर विनय तिवारी सरकार के मुखिया पर हमलावर रहे हैं.  

झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने की तैयारी, शहर के अंदर ट्रैफिक लोड कम करने में भी मिलेगी मदद

प्रयागराज प्रयागराज शहर के पूर्व दिशा का प्रवेश द्वार कहा जाने वाले झूंसी रेलवे स्टेशन को कुंभ 2031 तक टर्मिनल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यहां से पूर्वोत्तर के लिए ट्रेनों चलेंगी। इसमें वाराणसी, गोरखपुर आदि के लिए दैनिक ट्रेनों, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज मंडल ने रिपोर्ट तैयारी की है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में आने वाले झूंसी स्टेशन पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। उसका इस्तेमाल वाशिंग लाइन, सिक लाइन, यार्ड आदि के रूप में किया जाएगा। यानी ट्रेनों का मेंटेनेंस का कार्य भी यहीं पूरा होगा। प्रयागराज मंडल ने तैयार कर ली है रिपोर्ट महाकुंभ के दौरान प्रयागराज मंडल को शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों के लिए नोडल बनाया गया था। इसी दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए एक विशेष रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें संस्तुति के साथ यह सलाह दी गई रामबाग के सापेक्ष झूंसी में बहुत अधिक रेलवे की जमीन है। जिससे टर्मिनल स्टेशन के रूप में इसे स्थापित किया जा सकता है।  महाकुंभ के दौरान झूंसी ही एक मात्र ऐसा स्टेशन था, जहां यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश व निकास की सुविधा उपलब्ध थी। अब टर्मिनल स्टेशन बनने से कुंभ जैसे आयोजन के दौरान यह स्टेशन भीड़ प्रबंधन में कारगर कदम होगा। 2031 तक स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव 2031 कुंभ व 2037 महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए यह प्रस्ताव को प्रयागराज मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अगर इसे बोर्ड से हरी झंडी मिलती है तो निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रामबाग स्टेशन आगे भी चलता रहेगा और लंबी दूरी वाली ट्रेनें यहां से संचालित होती रहेंगी।

सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक के दृश्य को सनातन राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खास पल को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे भारत की संस्कृति और परंपराओं की दिव्यता की अभिव्यक्ति करार दिया। सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं। शर्व-हृदि-कंज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप, भूपालमणि नौमि रामं॥ सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि यह सूर्य तिलक पूरे भारत को आत्मगौरव के प्रकाश से आलोकित कर रहा है और यह हमारी संस्कृति की पवित्रता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह दिव्य क्षण ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के हर संकल्प को अपनी आभा से प्रकाशित करेगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने “जय जय श्री राम!” लिखकर अपनी भक्ति और उत्साह को व्यक्त किया। बता दें कि रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक हुआ। करीब चार मिनट तक यह दुर्लभ संयोग रहा। दुनिया इस अभूतपूर्व पल की साक्षी बनी। सूर्य तिलक के साथ ही मंदिर में आरती की गई। इससे पहले कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद किए गए। गर्भग्रह की लाइट बंद कर दी गई, ताकि सूर्य तिलक स्पष्ट नजर आए। सूर्य तिलक को लेकर शनिवार को आखिरी ट्रायल किया गया था। आठ मिनट तक चले इस ट्रायल के दौरान इसरो के साथ-साथ आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे थे। रामनवमी पर दूसरी बार रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया है। इसका सीधा प्रसारण देश-दुनिया के लोगों ने देखा। रामनवमी के अवसर पर बीते साल भी रामलला का सूर्य तिलक किया गया था। ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि अगले बीस साल तक लगातार सूर्य तिलक होता रहेगा।

‘साम्प्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन’ का अपहरण नहीं किया जा सकता: मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘साम्प्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन’ का अपहरण नहीं किया जा सकता। वक्फ संशोधन कानून, धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार से भरपूर है। कुछ निहित स्वार्थी तत्वों का ‘साम्प्रदायिक कुंड-साजिशी झुंड’ साम्प्रदायिक फसाद में सियासी मफाद ढूंढ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संसद का एक्ट था, संसद ने ही करेक्ट किया है। कुछ लोग ‘जमीन के कानून को आसमानी किताब’ बताकर अपनी असंवैधानिक उदंडता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के दायरे में लाने से रोकना चाहते हैं। नकवी ने कहा कि साम्प्रदायिक सियासत से संवैधानिक सुधार को बंधक नहीं बनाया जा सकता। वक्फ सुधार से न ईमान को खतरा है न इस्लाम को नुकसान है। यह सुधार वर्तमान वक्फ सिस्टम के प्रशासनिक संरक्षण, संवर्धन, सशक्तिकरण की संवैधानिक गारंटी है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन पर बहस के दौरान संसद में तर्कों, तथ्यों की कंगाली से जूझ रहे लोग सड़क पर मवाली जैसे व्यवहार में जुटकर, संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक वार के जरिए भय-भ्रम के भंवरजाल में डटे हैं। हर संवैधानिक-समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक-सियासी वार की हिस्ट्रीशीटर हुड़दंगी जमात की सोच, सनक, साजिश समाज के सौहार्द के ताने-बाने को तार-तार करने की अपराधिक करतूत से भरपूर है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने विभिन्न आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक सुधार के जरिए समावेशी, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण को सशक्त किया है। सुधार पर स्वार्थी प्रहार की पाखंडी प्रयोगशाला परास्त हो रही है। नकवी ने कहा कि भारत में सुशासन और समावेशी सुधार का अमृत काल चल रहा है, जिसने ‘साम्प्रदायिक छल के रिवाज को सुशासन के मिजाज से छूमंतर किया है।” भाजपा जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, पूर्व राज्य मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, उत्तर प्रदेश पिछला वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिलासपुर चित्रक मित्तल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी मौजूद रहीं।

कातिल मुस्कान की जेल में तबीयत बिगड़ी, दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण, महिला डॉक्टर जेल में आकर गायनिक टेस्ट करेंगी

मेरठ मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई। मुस्कान को जेल में कई उल्टी भी हुई है। मुस्कान में प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा है। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं। बता दें कि 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी। मुस्कान के मां-बाप के बयान हुए दर्ज इससे पहले, मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। मुस्कान के मां-बाप ने हत्या के खुलासे वाली बात पुलिस के समक्ष फिर से दोहराई है। बाकी लोगों के बयान भी जल्द कराने की तैयारी है। पुलिस की चार्जशीट भी लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। सौरभ की बेटी पीहू अपनी नानी के पास है।   मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।   18 मार्च को हुआ सौरभ की हत्या का खुलासा इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया। साहिल और मुस्कान जेल में बंद मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं। अब कोर्ट में उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को है। सौरभ हत्याकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया। पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मुस्कान और साहिल पढ़ रहे रामायण जेल में मुस्कान सुंदर कांड का पाठ कर रही है। सिलाई भी सीख रही है। वहीं साहिल रामायण पाठ कर रहा है। साथ ही सब्जी की खेती में भी हाथ बंटाता है। उधर, अभी तक मुस्कान से मिलने के लिए परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है। साहिल से मिलने को बेताब है मुस्कान जेल में भी मुस्कान साहिल से मुलाकात करने के लिए बेताब है। कई बार वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा को मुस्कान अर्जी दे चुकी है। हालांकि जेल के नियमानुसार दोनों को मिलाया नहीं जा सकता। मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।  

काशी से मुस्लिम महिलाओं ने रामनवमी पर दिया एकता और प्रेम का संदेश, मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की उतारी आरती

वाराणसी वाराणसी से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. यहां रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने न केवल प्रभु श्रीराम की आरती उतारी, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र और प्रेम का संदेश भी दिया. मुस्लिम महिलाओं ने सजी थाल लेकर उर्दू में लिखी राम आरती भी गाई. यह आयोजन लमही के सुभाष भवन में हुआ, जिसमें भजन, सोहर और जय सियाराम के जयकारों के बीच एकता का संदेश दिया गया. मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया. सजावटी थाल, खूबसूरत रंगोली, उर्दू में लिखा जय श्रीराम मुस्लिम महिलाओं की श्रद्धा को व्यक्त कर रहा था. नफरत को भड़काकर हिंदू मुसलमानों के बीच समाज को बांटा जा रहा है.   कई बयान देश को तोड़ने की दिशा में आ रहे हैं. ऐसे में काशी से मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रेम, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है. नकाबपोश मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की आरती उतारी. उर्दू में लिखी राम आरती को मुस्लिम महिलाओं ने गाया. राम जी के जन्म पर सोहर गाये गए और जय सियाराम का नारा लगा. इस अवसर पर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने कहा कि अरबी, तुर्की, मुगल लुटेरे आए, आक्रमण किया, राज किया. बहुतों ने धर्म बदल लिया, लेकिन अरबियों और तुर्कियों की संस्कृति को कभी हमने स्वीकार नहीं किया. राम भारत की संस्कृति के पर्याय हैं. हमारे पूर्वज हैं. हम अपनी परंपराओं और पूर्वजों को कैसे बदल सकते हैं.जब-जब हम राम जी की आरती करते हैं, तब-तब हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. हमारे पूर्वज राम भक्त थे, हम भी हैं. आज वक्फ बोर्ड में सुधार से हम खुश हैं. मुस्लिम महिलाओं को अधिकार मिला है. राम का नाम ही संघर्ष को खत्म करने वाला है. विशाल भारत संस्थान की डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि रामनवमी (Ram Navami) हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा है. विशाल भारत संस्थान के वाइस चेयरमैन अफरोज ने कहा कि प्रेम का संदेश देने और अपनी संस्कृति को मानने में कैसा संकोच. यह देश हमारा, यहीं के हमारे पूर्वज, तो राम जी भी हमारे हैं. उनकी आरती कर गर्व का अनुभव हो रहा है. वक्फ विल का विरोध सिर्फ भूमाफिया और राजनीतिक रोटी सेकने वाले कर रहे हैं.  

विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से पैसा गिनने आए बैंककर्मी चुराए 9 लाख, रंगे हाथ पकड़ाया, मुकदमा दर्ज

मथुरा मथुरा के श्री कृष्ण की लीला स्थली वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मंदिर के गुल्लक की धनराशि में सेंध लगाते बैंककर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया है. बैंककर्मी के पास से 9 लाख 50 हज़ार रुपए की बरामदगी भी हुई है. चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. मंदिर प्रबंधक द्वारा इस मामले में बैंक कर्मी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में नियमानुसार प्रतिमाह न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा गुल्लक खोला जाता है. मंदिर की 16 भेंट गुल्लक खुलने का यह क्रम पिछले तीन दिन से जारी था. शनिवार की शाम करीब चार बजे से कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है. इस पर तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया गया. जिसके बाद बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा सीसीटीवी को चेक किया गया. इस दौरान धनराशि की गिनती कर रहे बैंककर्मी अभिनव की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लाख अट्ठाईस हजार रुपए बरामद हो गए. जिससे मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस ने बैंक कर्मी अनुभव सक्सेना से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने अन्य दिनों में भी चोरी करने को स्वीकार कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसके घर से 8 लाख रुपए और बरामद कर लिए. प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार आरोपी बैंककर्मी अभिनव सक्सेना निवासी रामपुर केनरा बैंक में फील्ड आफीसर के पद पर कार्यरत है. आरोपी के पास से 200-500 की गड्डियां प्राप्त हुईं हैं. आरोपी अभिनव सक्सेना की पत्नी सीए है और वह मथुरा के अशोक सिटी में किराए पर रहता है. पुलिस ने मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.

अयोध्या आए श्रद्धालुओं पर मुस्लिम नेता इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, जय श्रीराम का नारा भी लगाया

अयोध्या बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे अयोध्या के बहुचर्चित मुस्लिम नेता इकबाल अंसारी ने श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी मेले में दर्शन करने आए लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की है। अपने पिता स्वर्गीय हाशिम अंसारी के पदचिह्नों पर चलते हुए इकबाल अंसारी भी अयोध्या में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे के चिराग को रोशन किए हुए हैं। रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इकबाल अंसारी ने पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अपने इस खानदानी परंपरा को निभाते हुए अंसारी काफी प्रफुल्लित नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि यह रामनगरी है। यहां भगवान राम ने जन्म लिया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम अयोध्या के वासी हैं। आज हमें अयोध्या आने वाले अपने मेहमान श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए दिल से खुशी हो रही है। अयोध्या में जो भी श्रद्धालु हनुमान जी, भगवान राम और मठ-मंदिरों के दर्शन करने आ रहे हैं हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। इकबाल अंसारी ने अपने आवास के पास श्रीराम जन्मभूमि परिसर के गेट के निकट रामपथ पर चल रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर पुष्प वर्षा करते हुए जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उनके साथ अयोध्या के गणमान्य नागरिक भी पुष्प वर्षा में शामिल रहे। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम अयोध्या वासी हैं और हम हमेशा अयोध्या आने वाले हर श्रद्धालुओं का स्वागत करते रहे हैं। रामनवमी पर्व के अवसर पर जो श्रद्धालु आए हैं हमने उन पर फूलों की वर्षा की और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या देवताओं की नगरी है। अयोध्या शुद्ध है। यहां देवी देवताओं का वास है। अयोध्या में हिंदू मुस्लिम के बीच सौहार्द है अयोध्या में जो लोग आते हैं वह अच्छे भाव से आते हैं। सरयू स्नान करते हैं हनुमानगढ़ी का दर्शन करते हैं और रामलला का दर्शन करते हैं। मठ मंदिरों के दर्शन करने जाते हैं और श्रद्धा का भाव लेकर अपने घरों को जाते हैं। साधु-संतों का साथ हमारी खानदानी परंपरा है: इकबाल इकबाल अंसारी ने कहा हमारा साथ साधु-संतों के साथ हमेशा रहा है। यह हमारी खानदानी परंपरा है। अयोध्या की जो गंगा-जमुनी तहजीब है हम उसी के अनुसार रहते हैं। हम लोग सभी साथ में रहते हैं। यहां पर सदैव से हिंदू मुस्लिम भाईचारा रहा है और हम सभी का सम्मान करते हैं। जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी आज हमारे बीच में नहीं है उनकी कमी हम सभी लोगों को लग रही है हम उनके साथ सदैव रहे हैं। भाईचारे के साथ रहे हैं। प्यार मोहब्बत की बात की है। आचार्य सत्येंद्र शास्त्री रामलला के पुजारी थे उनका देश-विदेश में सम्मान था। हमारा उनका हमेशा का साथ रहा है। हम दोनों आचार्य सत्येंद्र शास्त्री और हम श्रद्धालुओं पर मिलकर पुष्प वर्षा करते थे। लेकिन आज आचार्य शास्त्री जी हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी।

राम मंदिर में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ अभिषेक, अयोध्या में रामनवमी पर जश्न का माहौल

अयोध्या अयोध्या में आज रामनवमी पर जश्न का माहौल है। श्रीराम के जन्मोत्सव के उल्लास में रामनगरी डूबी है। राम मंदिर में भोर में मंगला आरती हुई। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हुआ। सबसे पहले रामलला का अभिषेक हुआ। इसके बाद एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ। ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य हुआ। सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र-प्राण प्रतिष्ठा के आभूषण को पहनाया गया। इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती हुई। भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से रामलला का अभिषेक किया गया। मुख्य पर्व पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया। प्रसारण के लिए जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई गई है। सरयू में डुबकी के बाद दर्शन-पूजन कर रहे राम भक्त जन्मोत्सव के एक दिन पहले यानी शनिवार को ही लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं । सरयू में डुबकी लगाकर मठ- मंदिरों में दर्शन- पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। श्रीराम के जन्म की महिमा का बखान करते हुए प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार यतींद्र मोहन मिश्र कहते हैं कि भगवान श्रीराम का जन्म मानवता की प्रतिष्ठा शक्ति के अनुसंधान विश्व कल्याण के लोकमंगल के लिए हुआ है। कहते हैं प्रतिवर्ष रामनवमी इसीलिए मनाते हैं कि समाज में एक ऐसे नायक की प्रतिष्ठा हमेशा होती रहे जिसने संयम ,त्याग ,बलिदान ,वीरता और अनुशासन के साथ मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया। प्रसिद्ध कथावाचक प्रभंजनानंद शरण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री राम की महिमा को समझाते हुए कहते हैं कि राम नाम भगवत एक ऐसा साधन है जो मानव समाज को इस भवसागर से पार उतार देता है। राम नाम की महिमा गाकर भक्त प्रहलाद ,बालक ध्रुव, भक्त मीराबाई, संत रविदास और संत रहीम जैसे अनेक भक्त नाम का स्मरण कर साक्षात देवलोक पहुंच गए। हजारों मठ-मंदिरों में उत्सव का माहौल रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या में मठ- मंदिरों में बधाई गाए जा रहें है। सूरदास द्वारा प्रचलित भजन ‘खेलत खात फिरै अंगना ,पगु पैजनिया अरु पीली कछोटी।काग के भाग कहा कहिए ,हरि हाथ से ले गयो माखन रोटी’ को गाकर श्रद्धालु आनंदित हो चरम की पराकाष्ठा पार कर रहे हैं। अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भर गई है। कथा प्रवचन व धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज से माहौल भक्ति रस में डूबा हुआ है। श्री राम जन्मभूमि के साथ ही हजारों मठ मंदिरों में उत्सव का माहौल चरम पर है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet