LATEST NEWS

महाकुंभ में पूरी दुनिया आकर अभिभूत है, लेकिन सपा को इससे पीड़ा हो रही है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी को खूब धोया। बोले कि ‘एक्स’ पर दो महीने से सपा अध्यक्ष के पोस्ट को देखिए, यह प्रयागराज महाकुंभ का विरोध करते हुए आए हैं। अब तक 34 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई है। शनिवार को उप राष्ट्रपति, कई देशों के राजदूत-हाई कमिश्नर आए थे। पूरी दुनिया आकर अभिभूत है, लेकिन सपा को इससे पीड़ा हो रही है। जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, भारतीयों का सीना चौड़ा होता हो, उससे सपा को पीड़ा होती है। सपा सनातन धर्म और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं की विरोधी है। मुख्यमंत्री ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के पक्ष में रविवार को जनसभा कर उन्हें जिताने की अपील की। सीएम ने कहा कि परसों (शुक्रवार) हेलीकॉप्टर से जा रहा था, अयोध्या धाम में हर तरफ जनसैलाब दिखाई दे रहा था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने फोरलेन सड़कें, रेलवे लाइन को डबल, स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार नहीं किया होता तो प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु यहां नहीं आ पाते। केंद्र व राज्य सरकार का पैसा और हमारे जनप्रतिनिधियों का प्रयास रहा तो अयोध्या का विकास व व्यवसाय बढ़ रहा है। जब भी हमने अयोध्या के विकास की कार्ययोजना को बढ़ाया तो सपा ने विरोध किया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान 1700 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया। राम मंदिर का शिलान्यास और राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए, तब भी सपा ने विरोध किया। एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि, रैन बसेरों का नाम निषादराज गुह्य के नाम पर किया गया, रसोई का नाम मां शबरी के नाम पर रखा गया, तब भी सपा को पीड़ा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यूपी में पीएसी की तीन महिला बटालियन (वीरांगना उदा देवी, झलकारी बाई, अवंती बाई लोधी) गठित की। सपा ने तब भी विरोध किया था। यह वही सपा है, जो बहराइच में महाराज सुहेलदेव के विजय स्मारक का विरोध करती है, यह कहती है कि वहां गाजी का स्मारक होना चाहिए। सपा को गाजी व पाजी (बदमाश) प्यारे हैं। इन्हें बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने वाला मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है। सपा गरीब, किसान, बेटी-बहन, व्यापारी, युवा के साथ नहीं, बल्कि माफिया, दुष्चरित्र व पेशेवर अपराधी के साथ खड़ी होती है। कोई घटना घटित होती है तो सपा का हाथ होता है या वह षड्यंत्र में शामिल रहती है। सीएम ने कहा कि सपा भारत विरोधी तत्वों को गले लगाती है। विधानसभा उपचुनाव के दौरान इनके दरिंदे नेता ने मैनपुरी में दलित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अयोध्या में कल एक बेटी के साथ घटना हुई है, आज इनका सांसद नौटंकी कर रहा है। जांच होगी तो उसमें भी सपा का कोई दरिंदा शामिल जरूर होगा। सीएम ने कहा कि 2016 में सपा सरकार के समय 2.35 लाख पर्यटक अयोध्या आए थे, जबकि 2024 में यहां 16.11 करोड़ श्रद्धालु आए। विकास विरोधी सपा की दृष्टि सैफई से बाहर नहीं जाती। सत्ता में आने पर यह परिवार के लिए कार्य करते हैं और वोट मांगने के लिए जाति का सहारा लेते हैं। सीएम ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव भी राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव बन गया है। एक तरफ एनडीए प्रत्याशी के रूप में चंद्रभानु पासवान राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में हैं तो दूसरी तरफ सपा के परिवारवाद का नमूना है, जिसका नाम भूमाफिया-अनैतिक, अराजक गतिविधियों में आता है। सीएम ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि सब कुछ सुधर सकता है, लेकिन प्रवृत्ति नहीं। इनका पेशा अपराध, गुंडागर्दी, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाना है। समाजवादियों का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है…, लेकिन 2017 में जब भाजपा सरकार आई और हमने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया तो इसने गुंडों से 64 हजार एकड़ लैंड खाली कराई। यह परेशान हैं कि डबल इंजन सरकार ऐसे ही कार्य करेगी तो इनका धंधा चौपट हो जाएगा। धंधा चौपट होने से इनकी पार्टी भी चौपट हो जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर विकास का मॉडल देखा जा सकता है। सरयू में स्टीमर भी चलकर सैर करा रही है। सपा को यह विकास अच्छा नहीं लग रहा है। सपा कहती थी कि अयोध्या का समाधान हुआ तो खून की नदियां बहेंगी, हमने कहा कि खून की नदियां बहाने वाले जहन्नुम में जा चुके हैं, धरती पर उनके लिए जगह नहीं है। अयोध्या की तर्ज पर मिल्कीपुर का समग्र विकास कराने के लिए चंद्रभानु पासवान यहां की आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि सपा वाले केवल सैफई का विकास कराते थे, लेकिन मैंने गोरखपुर और पीएम मोदी जी के आशीर्वाद से काशी में जितना विकास हुआ, उससे अधिक विकास अयोध्या में कराया गया। कोई भेदभाव नहीं हुआ। यह लोग कारसेवकों का रक्त बहाते थे। हम लोगों ने दीपोत्सव से यात्रा प्रारंभ की, आज यहां घर-घर में दीप जल रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव विकास के लिए भरपूर मदद कर रही है। जनसभा में कृषि मंत्री व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश चंद शर्मा, मनोहर लाल कोरी, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, धर्मराज निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अवनीश सिंह पटेल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

बजट अगर चुनावी व राजनीतिक स्वार्थ पर आधारित होगा तो उससे देशहित कैसे संभव है: मायावती

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्रीय बजट पर रविवार को विस्तार से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट अगर चुनावी व राजनीतिक स्वार्थ पर आधारित होगा तो उससे देशहित कैसे संभव है। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट विशुद्ध रूप से देश की प्रगति अर्थात करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों व अन्य मेहनतकशों के साथ-साथ खासकर दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों के हित व कल्याण को साधने वाला बहुजनों का हितैषी होना जरूरी है, तभी विकसित भारत का सपना व लक्ष्य की प्राप्ति आज नहीं तो कल संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो 12 लाख रुपए तक के इनकम टैक्स में छूट देने को सरकार व रूलिंग पार्टी भाजपा राजनीतिक रूप से काफी भुनाने की कोशिश करने में लगी है, किन्तु वेतन पाने वाले मध्यम वर्ग के एक छोटे से समूह को ही इसका लाभ मिल पाएगा, तो फिर इससे सर्वजन हित कैसे संभव होगा। मायावती ने कहा कि वास्तव में देश की सम्पूर्ण कर व्यवस्था तथा जीएसटी कर व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है ताकि मासिक सैलरी पाने वाले मध्यम वर्ग के साथ ही रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों पर जीएसटी कर का भारी बोझ झेलने वाले सवा सौ करोड़ से अधिक देश की आबादी को इस महंगाई के दौर में थोड़ी राहत जरूर मिल सके। बसपा मुखिया ने कहा कि भाजपा तथा उसकी केंद्र सरकार की गलत नियत एवं नीतियों के कारण देश में छाई जबरदस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, असुरक्षा जन व देशहित के ऐसे गंभीर वास्तविक मुद्दे हैं, जिसके प्रति सच्ची देशभक्ति, सोच व ईमानदार कार्यशैली बहुत जरूरी है। तभी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मायावती ने कहा कि बजट जिस भी मद में निर्धारित किया जा रहा है, उसका सही से उपयोग न होने से, उसका जमीनी लाभ लोगों को नहीं मिल पाना कांग्रेस के समय से ही बहुत बड़ी समस्या है। इतना ही नहीं, बल्कि बजट का सही आकलन, सही निर्धारण तथा बिना डाइवर्जन के सही से जमीनी उपयोग सुनिश्चित होना भी अति आवश्यक है। वर्ना विकास व जीडीपी दर आदि के वादे और दावे सब वैसे ही हवा-हवाई ही बने रहेंगे, जैसा कि कांग्रेस के समय से अब तक होता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति व विकास पर सभी का हक होगा, तभी देश गैर-बराबरी व विषमताओं से मुक्त, गौरव करने योग्य खुश व खुशहाल हो पाएगा। केवल सरकारी वादों व दावों से लोगों का पेट नहीं भरेगा और न ही खाली पेट लोग बहुत दिनों तक सरकारी भजन करेंगे। मायावती ने कहा कि बीएसपी की यूपी में चार बार रही सरकार “सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय” के आधार पर सर्व समाज की गरीब, बेरोजगारी, रोटी-रोजी के अभाव में मजबूरी का पलायन रोकने तथा पिछड़ापन आदि दूर करने के मामले में ऐसी मिसाल है, जो लोगों के दिल-दिमाग में लगातार जीवित है। इसलिए सरकार, केंद्र सरकार को राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी तरह से जन व देशहित में बजट का आवंटन तथा उससे भ्रष्टाचार से मुक्त जमीनी हकीकत में उतारना भी बहुत जरूरी है।

प्रयागराज महाकुंभ में अब तक जूना अखाड़ा में कुल 4500 नागा संन्यासी और 2150 संन्यासिनी बनाई जा चुकी, मोह-माया त्‍यागी

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में इस बार 220 लोगों ने संन्यास लेकर नागा संन्यासी बनने का निर्णय लिया है। जूना अखाड़ा ने 200 पुरुष और 20 महिलाओं को विधि-विधान के साथ संन्यास दिलाया है। इन लोगों ने पिंडदान और विजया हवन कर अपने जीवन को सनातन धर्म के प्रति समर्पित कर दिया। नागा संन्यासी बनने वाले लोग जानकारी के मुताबिक, संन्यास लेने वालों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार की महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। अब तक जूना अखाड़ा में कुल 4500 नागा संन्यासी और 2150 संन्यासिनी बनाई जा चुकी हैं। जो लोग संन्यास नहीं ले पाए थे, उन्हें शनिवार को विशेष संन्यास दिया गया। 108 बार मंत्रोच्चार के बीच स्नान सभी नए संन्यासियों को सेक्टर 20 के गंगा घाट पर 108 बार मंत्रोच्चार करवाकर स्नान कराया गया। स्नान के बाद उन्होंने पिंडदान किया और परिवार से संपर्क खत्म कर स्वयं को मृत घोषित किया। दशनामी संन्यासिनी अखाड़ा की अध्यक्ष डॉ. देव्या गिरि ने बताया कि सभी नागा संन्यासी और संन्यासिनी वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व में शामिल होंगे। जप तप में रहना होगा लीन नए संन्यासियों को आध्यात्मिक जीवन के लिए स्वयं को जप-तप में लीन करना होगा। इस दौरान उन्हें अमृत स्नान कराते समय अखाड़े के शिविर में रहना होगा। स्नान के बाद, वे सभी अखाड़े का हिस्सा बन जाएंगे। 28 जनवरी तक कुल 8495 बनाए जा चुके हैं नागा संन्यासी महाकुंभ में 28 जनवरी तक कुल 8495 नागा संन्यासी बनाए जा चुके हैं। इसमें जूना अखाड़ा में 4500 संन्यासी, 2150 संन्यासिनी, महानिर्वाणी में 250, निरंजनी में 1100 संन्यासी और 150 संन्यासिनी शामिल हैं। इसके अलावा अटल में 85 संन्यासी, आवाहन में 150, और बड़ा उदासीन में 110 संन्यासी बनाए गए हैं। मौनी अमावस्या के स्नान में नहीं हुआ भव्यता का प्रदर्शन 28 जनवरी को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व के लिए नागा संन्यासियों को संगम तट पर स्नान करना था, लेकिन एक भगदड़ के कारण साधारण तरीके से स्नान किया गया। भव्यता का प्रदर्शन नहीं हो पाया। सभी नागा संन्यासियों और संन्यासिनी वसंत पंचमी पर स्नान करेंगे। त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी नए नागा संन्यासियों के उत्साह के साथ त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाने की तैयारी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि नए संन्यासियों में अमृत स्नान के लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सभी जप-तप में लीन होकर महाकुंभ के अगले स्नान पर्व को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का प्रयास कर रहे हैं। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो चुका है, जहां कई विदेशी श्रद्धालु भी दीक्षा ले चुके हैं।  

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर पहुँचे महाकुम्भ ; वसंत पंचमी पर लगाई संगम में डुबकी

 प्रयागराज, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने कुंभ मेले के दौरान कई महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, वहाँ कई अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात की और हजारों श्रद्धालुओं के लिए ध्यान-सत्र का आयोजन किया। 2 फरवरी की सुबह, सबसे पहले गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग कैंप से 800 मीटर की दूरी पर स्थित नागवासुकी घाट पर देश विदेश से पहुँचे अनुयायियों के साथ गंगा स्नान किया। उसके बाद गुरुदेव सीधे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे  जहां उन्होंने बाबा से  मुलाकात और आध्यात्मिक चर्चा की। इस अवसर पर बजरंगदास मार्ग सेक्टर 8 में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में रूद्र पूजा और गणेश होम का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुदेव आज स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के प्रयागराज आश्रम पहुँचे, जहां उन्होंने उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। दोपहर 12 बजे गुरुदेव ने संगम पर श्रद्धा की डुबकी लगाई उसके बाद दिगंबर अखाड़े के साधु संतों से मुलाकात की। गुरुदेव की ओर से श्री श्री तत्त्व द्वारा भंडारे का आयोजन कर रहे विभिन्न साधु-संतों को 10 टन खाद्य सामग्री दान की गई, जिसमें बिस्किट, घी, सोया बड़ी आदि शामिल थे। आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में भी हर दिन भंडारा चलाया जा  रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। आज वसंत पंचमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों भक्तों को भोजन कराया जा रहा है। शाम को, मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुदेव ने कहा, “यह कुंभ मेला एक अद्भुत अनुभव है, जो हर व्यक्ति के लिए अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का एक शानदार अवसर है। यह दुनिया को दर्शाता है कि कैसे विभिन्न आस्थाएं और संप्रदाय एक साथ रहकर पूजा-पाठ कर सकते हैं। आज जहां दुनिया धर्मों और मान्यताओं के बीच संघर्ष कर रही है, उन्हें यहां आकर विविधता में एकता का सजीव उदाहरण देखना चाहिए।” वसंत पंचमी की संध्या पर आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग सभागार में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ध्यान कराया। आगामी 4 फरवरी को, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर महाकुंभ की पवित्र धरती प्रयागराज से पूरे विश्व को ऑनलाइन सामूहिक ध्यान कराएंगे, जिसमें 180 देशों से करोड़ों लोग जुड़ेंगे।

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 जारी है। इसमें कई जाने-माने सेलेब्स भी जा रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। विदेश से अपने कॉन्सर्ट ‘कोल्डप्ले’ के लिए भारत आए क्रिस मार्टिन भी अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने स्नान किया। हाथ जोड़कर नमस्कार किया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को जिस यूजर ने शेयर किया है, वो खुद त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज गए थे, लेकिन उन्हें सामने Dakota Johnson और Chris Martin नजर आ गए। उन्होंने भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा पाते, तो कलाकार आपके पास आता है – कुंभ मेले में! कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा के साथ संगम स्नान किया, जिन्होंने हर अनुष्ठान का गहन सम्मान के साथ पालन किया। संगीत जोड़ता है, लेकिन आस्था सर्वोपरि है। हर हर महादेव!’ ‘फिल्मी स्टाइल में मन की मुराद पूरी’ इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन हैं। एक ने लिखा, ‘कॉन्सर्ट तो बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था।’ दूसरे ने लिखा, ‘वाह.. बिना 15 हजार की टिकट के एकदम नजदीक से हो गए क्रिस मार्टिन के दर्शन, भोलेनाथ आपको प्यार करते हैं। पूरा फिल्मी स्टाइल मन की मुराद पूरी हो गई।’ मुंबई में सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन इससे पहले क्रिस और डकोटा ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन किए थे। वहां से उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

श्रद्धालुयो को सत्ता रहा भगदड़ का भय!, प्रयागराज में करीब 25 फीसदी होटलों की बुकिंग कैंसिल

प्रयागराज मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद तीर्थयात्रियों ने होटलों से बुकिंग कैंसिल कराई. एडवांस पेमेंट करने वाले श्रद्धालु अब आगे की डेट मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रयागराज में करीब 25 फीसदी बुकिंग कैंसिल करा दी गई है. पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस वक्त प्रयागराज में 200 होटल संचालित हो रहे हैं. बता दें कि मौनी अमावस्या से ठीक पहली रात को संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए. इस हादसे के चलते उस दिन का अमृत स्नान स्थगित कर दिया गया था. हालांकि बाद में अखाड़ों के केवल गिनती के सन्यासी स्नान के लिए आए थे. वो भी बिना किसी शोभायात्रा या गाजे-बाजे के. साधारण तरीके से परंपरा के निर्वहन के लिए अखाड़ों ने उस दिन स्नान किया था. अलर्ट मोड पर प्रशासन हालांकि इधर भगदड़ से सबक लेते हुए शासन-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया है. वहीं 3 फरवरी यानी कल होने वाले बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए श्रद्धालु अभी से महाकुंभ नगर पहुंच चुके हैं. प्रशासन ने स्नान की तैयारी पूरी कर ली है. मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. स्नान घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही डीप वाटर बैरिकेडिंग लगाई गई है. श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है. पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. पूरे मेले की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. बसंत पंचमी पर करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.

साली की सुपारी के लिए जीजा ने लिया बैंक से पर्शनल लोन, दोस्‍तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, फिर की हत्या

मुजफ्फरनगर उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 21 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप, हत्‍या और फिर शव को जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। इस जीजा ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर दो साथियों को 30 हजार रुपए में अपनी साली की सुपारी दी थी। साली की हत्‍या से पहले उसने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप भी किया। इसके बाद गला दबाकर उसे मार डाला। हत्या करने के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। मृतका अपने जीजा को काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। मामले का खुलासा करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इसमें मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 जनवरी को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को दामाद आशीष निवासी काल गांव थाना मवाना अपने साथी शादी शुभम और दीपक के साथ ले गया था। तभी से उसकी बेटी लापता चल रही थी। एसपी देहात ने बताया कि बुढ़ाना थाना प्रभारी आनंददेव मिश्र ने शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया। निशानदेही पर मिली खोपड़ी, कपड़े-बाल-अंगूठी और निरोध भी बरामद उसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पुलिस को नानू नहर की कच्ची पटरी पर स्थित बांस की झाड़ियों से युवती के जले हुए शव के अवशेष मिले। पुलिस ने वहां से मानव खोपडी, अधजले कपडे़, अंगूठी, बालों का कलेचर, बाल, निरोध आदि बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद पत्नी की छोटी बहन से उसकी बातचीत होने से नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच संबंध बन गए। पिछले दो महीने से साली रुपये और सामान का दबाव उस पर बना रही थी। उसे ब्‍लैकमेल कर रही थी। आरोपी दौराला के आर्यवृत अस्पताल में काम करता है। तंग आकर उसने अपने साथी शुभम व दीपक निवासी गांव मडियाई थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। आरोपी ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर 30 हजार रुपये हत्या करने के लिए अपने साथियों को दिए थे। योजना के मुताबिक तीनों आरोपी युवती को लेकर युवती को साथ लेकर नानू नहर की कच्ची पटरी पर लेकर पहुंचे। पहले आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद चुन्नी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मौके से फोरेंसिक टीम ने मानव खोपड़ी, मृतका का क्लेचर आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को चालान कर दिया है, जबकि उसके साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

रायबरेली में 52 हजार जन्म प्रमाण पत्र होंगे निरस्त, पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत अन्य देशों से जुड़े तार

रायबरेली जिले एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. यहां 52 हजार से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाना है. डीपीआरओ ने इन प्रमाण पत्रों को निरस्त कराने के लिए शासन को सूची उपलब्ध कराई है. ताकि इनके दुरुपयोग को रोका जा सके. आरोपी, वीडीओ विजय यादव की यूजर आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके ये फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए थे. इस फर्जीवाड़े के तार पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल सहित कई अन्य देशों से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, और पंजाब जैसे प्रांतों के लोगों के लिए भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए थे. 18 जुलाई 2024 को सलोन में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था. जिसके बाद यूपी एटीएस के आईजी नीलाब्जा चौधरी और लखनऊ रेंज के आईजी अमरेंद्र सेंगर ने जांच की. इस मामले में मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान, रियाज और सुहेल खान को गिरफ्तार किया गया था. एक दिन में 1000 फर्जी प्रमाण पत्र खुलासा हुआ कि एक दिन में 1000 के करीब फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए थे. सलोन ब्लॉक के गांवों की जांच में मिले इन 52 हजार से ज्यादा फर्जी प्रमाण पत्रों को निरस्त कराने की प्रक्रिया शासन स्तर से होगी. जिसके लिए डीपीआरओ ने एक्ट में दिए गए प्रावधानों का हवाला दिया है.

वसंत पंचमी अमृत स्नान कल, एक बार फिर आस्था का जन सैलाब उमड़ने को तैयार

प्रयागराज दो दिनों की राहत के बाद रविवार से फिर आस्था का रेला उमड़ने की उम्मीद है। वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व सोमवार को तो चार करोड़ से अधिक लोगों के स्नान की उम्मीद की जा रही है। शनिवार शाम से इसकी झलक भी दिखने लगी है और संगम आने वाले मार्गों पर स्नानार्थियों का रेला दिख रहा है। इसका अनुमान प्रशासन को भी है और इसे ध्यान में रखते हुए तैयारियां भी की जा रही हैं। 26 जनवरी से ही मेला में आने वालों का तांता लग गया था। मौनी अमावस्या के दिन तो सभी रिकॉर्ड टूट गए और करीब आठ करोड़ लोगों ने स्नान किया। इसके अगले दिन भी मेला क्षेत्र तथा आसपास के मार्गों पर स्नानार्थियों का रेला आता रहा। हालांकि शुक्रवार और शनिवार को अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। शहर में आवागमन सुचारू रहा तो मेला क्षेत्र में भी पूर्व की तरह भीड़ नहीं दिखी। इसके विपरीत रविवार से फिर स्नानार्थियों का रेला आने की उम्मीद है। वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व सोमवार को है। हालांकि, रविवार को ही पंचमी लग जाने की बात कही जा रही है। यानि, रविवार से ही वसंत पंचमी का स्नान शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अवकाश भी है। ऐसे में रविवार और सोमवार को एक बार फिर आस्था का जन सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। काली मार्ग, बांध समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा संगम की तरफ आने वाली सड़कों पर दोपहर से ही स्नानार्थियों की कतार लंबी होने लगी और देर रात तक लोगों के आने का क्रम जारी रहा। शनिवार को करीब दो करोड़ ने किया स्नान शनिवार को भी करीब दो करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार दिन में चार बजे तक ही 1.80 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया था।   मेला में तैनात किए गए पांच और एसडीएम मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए हर स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से मेला क्षेत्र में कुंभ 2019 में प्रयागराज के मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल तथा पीडीए के उपाध्यक्ष तथा डीएम रहे भानु चंद्र गोस्वामी के साथ पांच विशेष सचिवों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। शनिवार को पीसीएस स्तर के पांच और अफसरों की मेले में तैनाती की गई। नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात देवेंद्र कुमार सिंह, बुंदेलखंड औद्योगिक प्राधिकरण के ओएसडी राम कुमार शुक्ला, फिरोजाबाद से शिव ध्यान पांडेय, उन्नाव के प्रशांत कुमार नायक तथा सीतापुर के पराग माहेश्वरी को मेला प्राधिकरण से 15 फरवरी तक के लिए संबद्ध किया गया है। ये अफसर महाकुंभ आयोजन को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। वसंत पंचमी के लिए संगम घाट पर 28 नए स्ट्रैटेजिक प्वाइंट वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई गई है। उसके तहत संगम घाट पर 28 स्ट्रैटेजिक प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पुलिस के साथ ही आरएएफ और पैरामिलिट्री के जवानों की संयुक्त टीम इन प्वाइंटों पर तैनात की जाएगी। मौनी अमावस्या पर हुए हादसे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 28 स्ट्रैटेजिक प्वाइंट उन स्थानों पर बनाए गए हैं जो भीड़ के लिहाज से संवेदनशील हैं।  मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति स्नान पर्वों पर भीड़ के प्रवाह के आधार पर इन स्थलों को चिह्नित किया गया है। पिछले अनुभवों से यह माना गया कि भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर इन प्वाइंट पर विशेष रूप से सतर्कता बरते जानी की जरूरत है। इसी को देखते हुए इन 28 स्ट्रैटेजिक प्वाइंट पर वसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से गठित टीमें तैनात करने का निर्णय लिया गया है। संगम घाट पर यह टीमें तैनात की जाएंगी। हादसे से सबक लेते हुए कुछ अन्य व्यवस्थाएं भी की इसके अलावा मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से सबक लेते हुए कुछ अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। संगम घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी जवानों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी हाल में वसंत पंचमी के दिन संगम घाट पर भीड़ इकट्ठी न होने पाए। कहा गया है कि स्नान के बाद तुरंत श्रद्धालुओं को घाट छोड़ने को कहा जाए। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि अखाड़ा मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु का आवागमन न हो। श्रद्धालु अपनी निर्धारित लेन से ही स्नान करने जाएं और फिर पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ही वापसी करें। इसके लिए एक बार फिर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए जा रहे जवानों को रूट मैप दिखाकर एक-एक बिंदु के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। शुक्रवार को मेला पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग में सभी जवानों को ड्यूटी के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।  बैरिकेड तोड़ने वालों पर रहेगी विशेष नजर वसंत पंचमी के मौके पर यह भी व्यवस्था की गई है कि इस बार बैरिकेड तोड़ने वालों की निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी स्ट्रैटेजिक पॉइंट पर मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। कमांड सेंटर से इस बात पर विशेष नजर रखी जाएगी की कोई बैरिकेडिंग ना तोड़ पाए। आला पुलिस अफसरों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह किसी भी हालत में बैरिकेडिंग को पार न करें।

हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय: सीएम योगी

लखनऊ मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों के होने की बात कही जा रही है। सीएम योगी ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने आईसीसीसी में वसंंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पर्व पर व्यवस्थाओं को जीरो एरर रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस अवसर पर अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। इसकी तैयारियां समय से कर ली जाएं। संतगण, कल्पवासी, श्रद्धालु और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कम से कम चलें स्नानार्थी, बढ़ाएं पार्किंग स्थल सीएम योगी ने कहा कि पार्किंग स्थल बढ़ाए जाएं। ऐसी व्यवस्था करें कि श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर एसपी लेवल के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहीं भी जाम की स्थिति न बनने दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सेक्टरों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारी खुद जाएं। वरिष्ठ अधिकारियों को टीम के साथ ड्यूटी पर लगाएं। उनके लिए वहीं टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था करें। कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए। दो अधिकारी कंट्रोल रूम से निगरानी करें। बाकी सीमा, शहर और मेला क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करें। दो और तीन फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगी। प्रमुख स्नान पर्वों और उसके पहले व बाद में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लागू होगा। बिहार, पूर्वी यूपी से आएगी भीड़ सीएम ने कहा, वसंत पंचमी पर पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। वहीं, उन्होंने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया। कहा कि अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें। मौनी अमावस्या हादसे के बाद पहली बार महाकुंभ पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि संतों के धैर्य के आगे सनातन विरोधी साजिश में विफल हो गए हैं। उन संतों का अभिनंदन करूंगा, जिन्होंने मौनी अमावस्या पर पूरा धैर्य दिखाया। कुछ पुण्यात्मा हादसे का शिकार हुईं, लेकिन उन परिस्थितियों में हमारे संत एक अभिभावक के रूप में नजर आए। शनिवार को सेक्टर 22 में संतोष दास सतुआ बाबा और स्वामी राम कमलाचार्य के पट्टाभिषेक में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि 19 दिनों में 32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बने हैं। कुछ लोग गुमराह करके सनातन धर्म के हर मुद्दे पर षड्यंत्र करने से बाज नहीं आते हैं। राम जन्मभूमि से लेकर आज तक, उनका व्यवहार और चरित्र जग जाहिर है। ऐसे लोगों से सावधान होकर सनातन धर्म के आदर्शों और मूल्यों के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।    

युवती की नृसंस हत्या: अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगे सांसद अवधेश प्रसाद, इस्तीफे की दी चेतावनी

अयोध्या राम नगरी एक बार फिर शर्मसार हुई है। अयोध्या में दलित युवती की नृसंस हत्या कर दी गई है। लापता युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद हुआ था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक बलात्‍कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दलित किशोरी की हत्या पर प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता के दौरान सपा सांसद समय फफक कर रो पड़े। बोले न्याय नहीं मिला तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। सांसद के रोने से अचानक लोग भौचक्के हो गए। प्रेस में बैठे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें बार-बार शांत कराते रहे और कहा कि दलित पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। योगी की मिल्कीपुर में जनसभा इस बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव इलाके में जनसभा हो रही है, जिसमें भारी भीड़ जुटाई गई है। चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में चल रहा है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगे हैं। कल अखिलेश यादव आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 3 फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें दलित युवती की हत्या का मामला भी प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी है। शनिवार सुबह मिली थी लाश अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया कि 22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह स्थिति में था, जिसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। गुरुवार को घर से निकली थी उन्होंने बताया कि युवती गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। हाथ-पैर बंधे थे आंखें निकाल ली गई थीं परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे, कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बसंत पंचमी पर अयोध्या में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

अयोध्या बसंत पंचमी को लेकर अभी से रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी। श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला राम की पैड़ी परिसर स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमानगढ़ी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है। देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं।

28 से 31 जनवरी के बीच इन विमानों से 28,990 लोगों ने की यात्रा, मात्र चार दिन में 229 विमानों का आवागमन हुआ

महाकुंभ नगर मौनी अमावस्या के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर मात्र चार दिन में 229 विमानों का आवागमन हुआ। 28 से 31 जनवरी के बीच इन विमानों से 28,990 लोगों ने यात्रा की। जबकि 2019 में यह संख्या मात्र 50 थी। इतनी बड़ी संख्या में विमानों के आवागमन का यह नया कीर्तिमान है। 2019 में शुरू हुए सिविल एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी संख्या में न तो कभी विमानों का आवागमन हुआ और न ही यात्रियों का आवागमन हुआ है। बसंत पंचमी पर विमानों के आवागमन की संख्या फिर से बढ़ेगी। अभी औसतन प्रतिदिन 30-35 विमानों का आवागमन हो रहा है। 28 जनवरी को 28 विमान शेड्यूल होकर, जबकि तीन बिना समयसारिणी के अनुसार यहां आए। इससे 4336 यात्री प्रयागराज आए। जबकि इतने ही विमान प्रयागराज से रवाना हुए, जिससे 4042 यात्रियों ने उड़ान भरी। 29 जनवरी को 21 विमान समय सारिणी के अनुक्रम में और तीन विमान बिना बिना समय सारिणी के आए। इससे कुल 3278 यात्रियों का प्रयागराज आना हुआ। जबकि वापस में 24 विमान गए जिससे 2931 यात्रियों ने उड़ान भरी। 30 जनवरी को 29 विमानों से 3779 यात्री आए, इसमें पांच उड़ानें नान शेड्यूल रही। जबकि यहां से 29 उड़ानें रवाना हुई, इससे 3762 यात्री यहां से गए। जबकि 31 जनवरी को पुन: 62 विमानों का आवागमन हुआ। इसमें 21 विमान शेड्यूल और नौ विमान नान शेड्यूल रहे। इससे 3380 यात्री यहां आए। जबकि 32 विमानों से 3482 यात्रियों ने उड़ान भरी। इसमें 10 विमान नान शेड्यूल रहे।   231 करोड़ रुपये से बना नया टर्मिनल प्रयागराज एयरपोर्ट से इन विमानों का संचालन इंडिगो, एलाइंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, एयर इंडिया ने किया। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों का संचालन शुरू हो जाने से अब आवागमन आसान हो गया है। इसे बनाने में 231 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी कुल क्षमता 1200 यात्रियों की हैं। यहां नया एयरो ब्रिज, नया टैक्सी, नए चेक इन काउंटरों की भी संख्या बढ़ी है। प्रयागराज से अभी अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर, रायपुर, लखनऊ, पुणे, भोपाल, नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, देहरादून, बिलासपुर, लखनऊ, बिलासपुर, इंदौर, अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर, हैदराबाद आदि के लिए सीधी अथवा कनेक्टिंग उड़ान उपलब्ध है।

महाकुंभ आ रहे श्रद्धालुओं के लिए वसंत पंचमी स्‍नान पर भीड़ नियंत्रण को रेलवे ने बदली व्यवस्था

महाकुंभ नगर प्रयागराज जंक्शन समेत छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, सूबेदारगंज व रामबाग रेलवे स्टेशन पर एक ओर से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा और दूसरे ओर से निकास होगा। भीड़ प्रबंधन के लिए यह नियम दो फरवरी से पांच फरवरी लागू रहेगा। सभी रेलवे स्टेशनों पर यह नियम लागू महाकुंभ के चौथे स्नान पर्व वसंत पंचमी पर इस बदली व्यवस्था के तहत ही आवागमन होगा। झूंसी के अलावा प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह नियम लागू किया गया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों के सुगम, सुरक्षित आवागमन के लिए यह बदलाव किया गया है। सभी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय मिलेगा। अनारक्षित यात्रियों कों दिशावार यात्रा के अनुरूप प्रवेश दिया जाएगा। अनारक्षित यात्रियों के लिए यात्री आश्रय खुले हैं। टिकट के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध होगी।   प्रयागराज जंक्शन प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर नंबर-1 की ओर) से दिया जाएगा। निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से मिलेगा आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया जाएगा। प्रयागराज छिवकी स्टेशन प्रवेश केवल प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा।-निकास केवल जीईसी नैनी रोड (प्रथम प्रवेश द्वार) की ओर से दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। नैनी जंक्शन प्रवेश केवल स्टेशन रोड से दिया जाएगा। निकास केवल मालगोदाम की ओर (द्वितीय प्रवेश द्वार) से दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। सूबेदारगंज स्टेशन प्रवेश केवल झलवा (कौशांबी रोड) की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल जीटी रोड की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा। फाफामऊ स्टेशन प्रवेश केवल प्लेटफार्म नंबर चार की ओर से (रंगपुरा की ओर से टाटा मोटर्स वर्कशाप की ढलान से) दिया जाएगा। स्नान कर आने वाले लोग 23 नंबर पांटून पुल से यहां आएंगे। निकास केवल एक नंबर की ओर से बनारस रोड की ओर दिया जाएगा। अनारक्षित यात्रियों के लिए भी प्रवेश वैशाली गेस्ट हाउस के सामने फ्लाई ओवर के माध्यम से चार नंबर की ओर होगा। प्रयाग स्टेशन प्रवेश केवल यूनिवर्सिटी रोड की ओर से दिया जाएगा। जौनपुर और बनारस के लिए गेट नंबर दो से, लखनऊ और अयोध्या के लिए गेट नंबर तीन से प्रवेश मिलेगा। निकास केवल रामप्रिया रोड(आइइआरटी के पहले से) की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा। रामबाग स्टेशन प्रवेश केवल स्टेशन रोड लल्लू एंड संस की ओर से दिया जाएगा। निकास केवल लाउदर रोड से गेट नंबर एक दो तीन की ओर से होगा । आरक्षित श्रेणी के यात्री आश्रय स्थल संख्या चार में जाना होगा। वहां से उन्हें मुख्य द्वारा से प्लेटफार्म पर ले जाया जाएगा।  

न करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी, बाबा रामदेव ने साधु संतों से खास अपील की

महाकुंभनगर योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध बाबा रामदेव ने साधु संतों से खास अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी न करें। योग गुरु स्वामी रामदेव ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत दुख होता है। अंतर्मन को बहुत वेदना होती है। हमारे कुछ साधु संत योगी जी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। एक साधु अपने राजधर्म के साथ अपने सनातन धर्म के गौरव को प्रस्थापित करने के लिए बहुत पुरुषार्थ कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से तीन-चार घंटे से ज्यादा सोए नहीं होंग। ऐसे तपस्वी साधु जो हमारे सनातन के गौरव हैं। नाथ परंपरा के साथ वे राष्ट्र के भी गौरव हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन शासन और व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रहा है। ऐसे महापुरुष ने अच्छी व्यवस्था की, करोड़ों लोगों का स्नान सबका ध्यान रखा। भूल किसी से भी हो सकती है। इतनी बड़ी व्यवस्था में भूल-चूक हो सकती है। उन्होंने तुरंत एक्शन भी लिया। पारदर्शिता के साथ जांच भी करा रहे हैं। ऐसे में साधु-संत महात्मा के द्वारा योगी जी पर ओछी टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच हो रही है। जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई भी होगी। कुछ लोग कहेंगे स्वामी रामदेव योगी जी के गीत गा रहे हैं। हमने किसी से कोई बजट नहीं लिया है। हम साधु हैं, संत को संत का साथ देना चाहिए। ऐसे में हम कम से कम संतों से कहेंगे कि वे योगी जी पर टिप्पणी न करें। बाकी राजनेता और पक्ष-विपक्ष टिप्पणी करते रहें। इससे फर्क नहीं पड़ता है। बजट के सवाल पर स्वामी रामदेव ने कहा कि मोदी जी की नीति, नियत और नेतृत्व देश के लिए मंगलकारी और शुभ है। उनका जो विकसित भारत का सपना है, उसके लिए समग्र विकास का बजट चाहिए। उस तरह के प्रावधान इस बजट में हैं, उसके लिए बधाई। इसके पहले एक कार्यक्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि जब से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी जी ने उत्तर प्रदेश में शासन अपने हाथों में लिया है, तब से सनातन का सूर्य पूरे विश्व को आलोकित कर रहा है। आज पूरे विश्व में सनातन मूल्यों के प्रति, योग आयुर्वेद के प्रति, आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जो स्वीकृति और मान्यता पैदा हुई है, इससे पहले वह कदाचित नहीं थी। विश्व में सभी लोग हतप्रभ हैं, चकित हैं और पूरा सनातन जगत इस महाकुंभ को लेकर उल्लासित है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet