LATEST NEWS

कपड़े लेने जा रही युवती से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, 10 दिसंबर 2017 को ग्राम बहपुर निवासी पीड़िता कपड़े लेने जा रही थी। इस दौरान आरोपी दिलेश महरा ने बहुपुरी बांधा के पास पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वहां से गुजर रही पीड़िता की एक परिचित महिला आवाज सुनकर मौके पर पहुंची, जिसे देख आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर उसने परिजनों को पूरी बात बताई और अमरकंटक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज गुरूवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी दिलेश को 10 साल की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया है।

जो बाइडन और नेतन्याहू की मुलाक़ात को लेकर क्या कह रहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया

इसराइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इसराइल का दौरा करके अमेरिका लौट गए हैं. इस दौरे में जहां उन्होंने पूरी दुनिया को यह दिखाया कि वह इसराइल के साथ खड़े हैं, उन्होंने ये भी दिखाया कि ग़ज़ा के लोगों के प्रति भी उनकी सहानुभूति है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में मिल रही कुछ ख़बरों के अनुसार दौरे के दौरान उन्होंने इसराइल को भी संयम बरतने की हिदायत दी है.तेल अवीव में कॉन्फ़्रेंस रूम की ओर बढ़ते समय बाइडन ने हमास के हमले के प्रभावित इसराइलियों से मुलाक़ात की और गले मिलकर उन्हें ढाढ़स दिया.दुनिया भर के मीडिया ने ग़ज़ा में जारी जंग के बीच हुए इस अहम दौरे को प्रमुखता से कवर किया है. एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स लिखता है, “बाइडन एक तरह से पूरे इसराइल को गले से लगाकर यह कहने के लिए तेल अवीव पहुंचे थे कि अमेरिका उनके दुख में शामिल है. लेकिन इस दौरान उन्होंने एक हल्की चेतावनी भी दी.” बाइडन ने इसराइली नागरिकों को संबोधित करते हुए इशारों-इशारों में कहा, “आपके माता-पिता, दादा-दादी, बच्चों और यहां तक कि शिशुओं के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर आप चुप नहीं रह सकते. लेकिन अपने ऊपर ग़ुस्से को हावी न होने दें. 9/11 के बाद हम ग़ुस्से में थे. हम न्याय चाहते थे और हमने इसे हासिल भी किया. मगर हमने ग़लतियां भी की.” ‘दूसरी टीम’ ने किया हमला- बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हो सकता है कि ग़ज़ा के अस्पताल पर हुए धमाके के लिए इसराइल ज़िम्मेदार न हो.अरब न्यूज़ ने लिखा है कि बुधवार को एक बैठक के दौरान बाइडन ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से कहा, “जो मैंने देखा है, उसके आधार पर लगता है कि यह आपने नहीं, दूसरी टीम ने किया है.”बाइडन ने कहा है ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नहीं पता कि धमाके का क्या कारण है.ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, “वहां एक अस्पताल में हुए धमाके में 471 लोगों की जान गई है.” इसराइल ने इस धमाके में अपना हाथ होने से इनकार करते हुए कहा है कि एक अन्य समूह फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने ग़लती से इस अस्पताल पर रॉकेट दाग़ दिया था.इसराइल की रक्षा के लिए हर संभव मदद देने का वादा करते हुए बाइडन ने कहा कि “हमास दाएश (इस्लामिक स्टेट) से भी बुरा है.”उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को इसराइल पर हुए हमास के हमले में 1300 इसराइलियों के अलावा 31 अमेरिकियों की भी मौत हुई है.वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट ने कहा है कि बाइडन ने ग़ज़ा के लोगों के प्रति हमदर्दी जताई, साथ ही हमले को लेकर इसराइल के दावे का समर्थन किया. ‘दूसरी टीम’ कौन है? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक़, बाइडन ने अपने इसराइल दौरे की शुरुआत दुनिया के सामने यह दिखाते हुए की कि अमेरिका यहूदियों के साथ खड़ा है.अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘दूसरी टीम’ शब्द का इस्तेमाल उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय द्वारा दिखाई गई जानकारियों के आधार पर किया.अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रियन वॉटसन की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि “जानकारियों, ख़ुफ़िया सूचनाओं, मिसाइल की गतिविधियों, उपग्रह से मिली तस्वीरों और घटना के वीडियो वगैरह के आधार पर अमेरिका इस नतीजे पर पहुंचा है.”उन्होंने कहा कि ख़ुफ़िया सूचनाएं संकेत दे रही हैं कि कुछ फ़लस्तीनी लड़ाकों को भी लगता है कि यह धमाका एक चरमपंथी समूह द्वारा दागे रॉकेट या मिसाइल के कारण हुआ था.जो बाइडन गुरुवार रात को ग़ज़ा के अस्पताल में हुए धमाके पर और बात कर सकते हैं. व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिकी समय के अनुसार रात आठ बजे बाइडन यूक्रेन के साथ रूस की जंग और इसराइल पर हमास के हमले पर भी बात करेंगे. चीनी सरकार समर्थित ग्लोबल टाइम्स मे इसले लेकर सोशल मीडिया पोस्ट किया है.अख़बार ने एक कार्टून पोस्ट किया है जिसमें सफेद रंग का एक कबूतर जिस पर ‘मध्य पूर्व में शांति’ लिखा है वो अमेरिका के चुंगल से निकलने की कोशिश कर रहा है.रॉयटर्स की एक ख़बर को रीट्वीट करते हुए अख़बार लिखता है, “अमेरिका ने एक बार फिर खुद को सभ्य समाज और मानवता के ख़िलाफ़ वाले खेमे में खड़ा किया है. ये शर्म की बात है कि उनसे कई ज़िंदगियां बचाने के इनकार कर दिया है.”अख़बार ने तंज कसते हुए आगे लिखा “क्या ‘कड़ी मशक्कत से की गई कूटनीति’ का आख़िरी नतीजा ये है कि इससे और अधिक बमबारी और अधिक मौतें होंगी? सवाल ये है कि क्या वो वाकई में इस समस्या को कारगर तरीके से सुलझाना चाहता है.”रॉयटर्स ने ख़बर दी थी कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा काउंसिल में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए संघर्ष विराम करने से संबंधित प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो किया है. अमेरिका का कहना है कि काउंसिल को ‘कड़ी मशक्कत से की गई कूटनीति’ के नतीजों का इंतज़ार करना चहिए. ईरान ने दी बदले की धमकी ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने “फ़लस्तीन और ग़ज़ा में किए गए अपराधों” का इस्लामिक देशों द्वारा कड़ा बदला लेने की चेतावनी दी है. अल अरबिया के अनुसार, फ़लस्तीनियों के समर्थन में ईरान की राजधानी तेहरान में जुटे हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए रईसी ने कहा, “अस्पताल पर हमले के साथ ही यहूदियों (इसराइल) का अंत शुरू हो जाएगा.” उन्होंने कहा कि “फ़लस्तीनियों के ख़ून का एक-एक क़तरा यहूदियों की सत्ता को उसके पतन के क़रीब ले जाएगा.” लेबनान को लेकर सऊदी अरब का अलर्ट सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लेबनान जाने पर रोक लगा दी है. सऊदी गैज़ेट के अनुसार, लेबनान में सऊदी अरब के दूतावास ने कहा है कि वह लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जारी गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है. दूतावास ने सऊदी नागरिकों को ट्रैवल बैन का पालन करने और लेबनान से तुरंत बाहर जाने की हिदायत दी है. लेबनान में मौजूद सऊदी नागरिकों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें और लेबनान से बाहर निकलने तक भीड़ या प्रदर्शन वाली जगहों में जाने से बचें.

कलेक्टर, एसपी के निरीक्षण के बाद टीम हुई सक्रिय अंर्तराज्यीय चेक पोस्ट से 04 लाख से अधिक नगद राशि जब्त।

MP Police; Routine;

Collector and the Superintendent of Police’s inspection, a team became active, seizing more than 4 lakhs in cash from an interstate check post Manish Trivediबालाघाट। विधानसभा आम निर्वाचन की आचार संहिता लागु हो जाने के बाद बालाघाट जिले में पहली बार इतनी बड़ी राशि जब्त की गई है। बुधवार करीब 2 बजे कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा व एसपी श्री समीर सौरभ ने संयुक्तक रूप से अंर्तराज्यीद्य चेक पोस्ट मोवाड़ी का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनो ही अधिकारी ने चुस्ती के साथ वाहन चेकिंग के टिप्स सुझाये थे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे टीएसआई पंकज जैन, पीसीओ भरतलाल नारनोटे ने मोवाड़ नाके पर वाहन क्रमांक सीजी-04-एनजी-9507 की जांच करते हुये 4 लाख 18 हजार रुपये की नगद राशि बैग से बरामद की। आरटीओ श्री अनिमेश गढ़पाले ने जानकारी देते हुये बताया कि महाराष्ट्र के तुमसर की ओर से मोवाड़ी स्थित चौकी से गोविंद राव कोपरानी के बैग से 500-500 के 771 नोट , 200-200 व 100-100 के 103-103 नोट और 50-50 के 32 नोट बरामद किये गये। जब्त राशि का पंचनामा बनाया गया।

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, रोजगार सहायक 25 हजार रुपए की घूस लेते धर-दबोचा

Lokayukt; Jabalpur; Jabalpur News; Narsinghpur;

“Lokayukta police action: Caught taking a bribe of 25,000 rupees, employment assistant.” Manish Trivedi नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश : जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, जनपद पंचायत साईखेड़ा ग्राम पंचायत अंजदा के रोजगार सहायक प्रशांत बड़कुर 25 हजार रुपए की घूस लेते लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया, सरपंच से पंचायत के काम करने के बदले मांगी थी रिश्वत.

शाहपुर पुलिस 15 लाख रुपए कीमत के 1118 गांजे के पौधे (230 किलो) जप्त किए

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब, हथियार व मादक पदार्थों के क्रय विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग की जा रही है थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती पकड़ने में सफलता प्राप्त मिली है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। थाना शाहपुर पर उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान को जंगल में पहाड़ी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई, आरोपी के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 1198/23 धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसके कब्जे के खेत से अवैध रूप से लगाए गए कुल 1118 गांजे के पौधे जो वजन में 230 किलोग्राम कीमती करीबन 15.00 लाख रुपए के मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर ने महादेव ऐप घोटाले में आरोपों का किया ज़ोरदार खण्डन।

दिल्ली – श्री रवि उप्पल और श्री सौरभ चंद्राकर हाल ही में महादेव बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन को लेकर गंभीर आरोपों में घिरे हैं, उन्होंने कथित सट्टेबाजी रैकेट के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। वे ग़लत आरोप लगाए जाने और इस ऑपरेशन के मास्टरमाइंड के रूप में चित्रित किए जाने पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं। उनका दावा है कि ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं और कानून का पालन करने वाले दो नागरिकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका मानना है कि जांच अपर्याप्त है और सच्चाई सामने लाने के बजाय यह बलि का बकरा बनाने पर केंद्रित है। वे इस बात पर ज़ोर देते हैं कि केवल एक आरामदायक जीवनशैली जीने का मतलब यह नहीं है कि वे अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। प्रतिष्ठा क्षति और अनुचित उत्पीड़न के मद्देनजर, श्री उप्पल और श्री चंद्राकर ने इस मामले की परिश्रमपूर्वक जानकारी जुटाई है। उनके निष्कर्ष, विश्वसनीय सूत्रों से सावधानीपूर्वक प्राप्त किए गए, स्पष्ट रूप से महादेव बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन के पीछे के संचालक के रूप में श्री सुभम सोनी की ओर इशारा करते हैं। विश्वसनीय दस्तावेजों और सूत्रों के अनुसार, श्री सोनी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में पंजीकृत ‘महादेवबुक मार्केट्स लिमिटेड’ नामक कंपनी के माध्यम से काम करते हैं। वह ‘मा-हादेवबुक मार्केट्स लिमिटेड बोर्ड’ में शेयरधारक और निदेशक का पद संभालते हैं, जो निर्णायक रूप से उन्हें इस ऑपरेशन के प्रमुख वास्तुकार के रूप में स्थापित करता है। श्री उप्पल और श्री चंद्राकर के पास अपनी बेगुनाही के दावों का समर्थन करने वाले पर्याप्त सबूत हैं, जिन्हें वे आवश्यकतानुसार प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने सभी मीडिया आउटलेट्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इन तथ्यों पर विचार करने, प्रचलित नैरेटिव को सुधारने का आग्रह किया है।

छात्राओं युवतियों को छेड़ने वाले दखिल-ए-हवालात।

ग्वालियर। शहर में छात्राओं और युवतियों के साथ अभद्रता, फिकरेबाजी और छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए दाखिल-ए-हवालात कर दिया। युवतियों और छात्राओं के साथ लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए ग्वालियर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कोचिंग, गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं से उनकी परेशानियों पर बात के साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद लेने की भी सलाह दी है। छात्राओं और युवतियों के साथ बातचीत कर उनके साथ छेड़छाड़ और कमेंट करने वाले स्थान पर महिला पुलिस अधिकारी सीएसपी हिना खान ने एक्शन लिया है। पुलिस ने ऐसे स्थानों से 10 मनचलों को पकड़ा है जिनको सीधे हवालात भेज दिया है। अब मनचलों को सबक इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया है। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने स्कूल कोचिंग हॉस्टल और चौराहे पर खड़े होकर छात्र और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ इस सफाई अभियान के तहत कार्रवाई करने की जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारी हिना खान को सौपी है। हिना खान की अगवाई में यह टीम गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में जाकर लड़कियों से लगातार बात कर रही है । छेड़छाड़ की घटनाओं वाले इलाकों का डाटा तैयार कर रही है। सिटी सेंटर इलाके हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि उनके साथ गोविंदपुरी, थाटीपुर, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं होती है यहां मनचले आए दिन उन पर फब्तियां कसकर छेड़छाड़ करते हैं। मनचलों को पकड़कर पहुंचाया थाने बता दें कि छात्राओं से डाटा कलेक्ट करने के बाद सीएसपी हिना खान ने अपनी टीम के साथ गोविंदपुरी, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम ने यहां 24 घंटे मनचलो की धरपकड़ की है। शनिवार शाम को करीब 10 मनचलों को पुलिस की टीम ने पकड़ा है जो इन इलाकों में गुजरने वाली छात्राओं पर फब्तियां कस कर छेड़छाड़ करते थे। कई मनचले ऐसे थे जो बाइक लेकर आते थे और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे उन पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मनचलों को सबक सिखाने लगातार चलेगा अभियान डीएसपी हिना खान का कहना है कि छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मैंने गोविंदपुरी इलाके में हॉस्टल और कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं से बातचीत की थी। उनके द्वारा बताए गए स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 से 12 मनचलों को पकड़ा है। अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहेगी।

फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दीवार कूद कर भागा था लापरवाही बरतने वाला जेल कर्मचारी निलंबित

कटनी। पिछले 1 साल से हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी गत 6 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2:30 बजे फरार होने में कामयाब हो गया था जबकि दूसरे बंदी को फरार होने से पहले ही जेल कर्मियों ने दबोच लिया था। जेल की दीवार फांदकर भागी हुई हत्या के आरोपी को 6, 7 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 2:00 बजे जेल के सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। जेल सूत्रों के मुताबिक भागने के प्रयास में हत्या का आरोपी जेल की दीवाल से कूदा था जिसके कारण उसका एक पैर टूट गया था, और वह जेल के ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाई गई नाली में छिप कर बैठ गया था। देर रात जब वह वहां से निकल कर भागने का प्रयास करने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। यह था पूरा मामला कैमोर के लालनगर निवासी बंदी लल्लन कोल बड़ारी गांव में रेलवे साइडिंग में एक महिला की हत्या के मामले में एक साल से जिला जेल में बंद था। और कैदी बसंत एनडीपीएस के मामले में बंद था। 6 अक्टूबर शुक्रवार को जेल में मरम्मत का कार्य चल रहा था। दोपहर लगभग दो बजे छत की मरम्मत के लिए लगाई गई सीढ़ी में चढ़कर दोनों कैदी जेल से फरार होने की कोशिश करने लगे। इस कोशिश में लल्लन तो दीवार फांदने में कामयाब हो गया जबकि बसंत को दीवार फांदने के पूर्व ही पकड़ लिया गया। नाली में छिपा था आरोपी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल हुआ लल्लन दीवार से कूदने के बाद जेल के ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाई गई नाली में घुसकर छिप गया था। उसने खुद को नाली में मौजूद कचरे से ढक लिया था। फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए की में गठित कर तलाशी के लिए लगाई गई थी। इसी बीच रात लगभग दो बजे जब वह नाली से निकलकर भागने की कोशिश करने लगा तो जेल के सिपाही योगेंद्र पटेल ने उसकी आहट सुन ली और उसे दबोच लिया गया। अस्पताल में चल रहा इलाज जेल की दीवार कूदने के कारण आरोपी लल्लन का एक पैर टूट गया है जिसके कारण उसे इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी के फरार होने में जेल के सिपाही रामकरण श्रीवास की लापरवाही उजागर हुई है उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए जेल कर्मी रामकरण को मरम्मत कार्य के दौरान सीढ़ी की निगरानी के लिए लगाया गया था। उसी की सुरक्षा में चूक के कारण आरोपियों को भगाने का मौका मिल गया था।

बेटी के प्रसव के बाद घर से निकाली गई महिला, कोतवाली पुलिस ने लिया गंभीरता से

कटनी। अजीब विडबना है इस समाज में आज भी किसी को बेटा चाहिए तो किसी को बेटी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है बेटे की चाह में ससुराल वालों ने बहू की कोख से बेटी के जन्म लेते ही मां बेटी को घर से बेघर कर देने के मामले में कोतवाली पुलिस खबर प्रकाश में आते ही हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने टीम गठित कर न केवल महिला के ससुराल वालों का पता लगाने बल्कि घर से निकाली गई महिला और उसकी दूधमुही बच्ची को भी खोज कर सामने लाने के प्रयास शुरू कर दिए। महिला पहुंच गई मायके महात्मागांधी वार्ड निवासी प्रीति यादव पति मुकेश यादव (32) ने 30 सितंबर को जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। 2 अक्टूबर को प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रीति ने आरोप लगाया था कि जब गर्भ में बेटी का पता चला तो ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। बेटी जब पैदा हुई तो पति अस्पताल एक-दो बार ही पहुंचे डिस्चार्ज कराने नहीं आए। मम्मी ने डिस्चार्ज कराया। परेशान होकर महिला अपने मायका छिरपई थाना सुलतानपुर रायसेन चली गई है। कोतवाली पुलिस से बात करते हुए महिला के पिता ने कहा कि वर्तमान में प्रसव के कारण बेटी की हालत ठीक नहीं है, इसलिए देखरेख के लिए उसे मायके लेकर आए हैं। जैसे ही परिस्थितियों सामान्य हुई तो हम बेटी को ससुराल पहुंचाएंगे। पति को भी लताड़ा पूर्व में 16 सितंबर को महिला कोतवाली थाने भी गई थी और पुलिस को आपबीती बताई और कहा की परिवार में झगडे चल रहे हैं उसने यह बात नहीं बताई की बेटी के कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला के पारिवारिक झगड़ा बताए जाने के कारण उसे परिवार परामर्श केंद्र जाने की सलाह पूर्व में दी गई थी। जब बेटी पैदा होने के बाद निकल जाने का मामला प्रकाश में आया तो कोतवाली थाना प्रभारी ने तत्काल उसके पति को लताड़ लगाई। पूछताछ के दौरान महिला के पति ने पुलिस के सामने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहते हुए किए गए कार्य को लेकर माफी भी मांगी। इनका कहना है इस मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया था की बेटी जन्म लेने के कारण महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व में केवल पारिवारिक पति-पत्नी के झगड़े की बात सामने आई थी। जिसके कारण उन्हें महिला परामर्श जाने की सलाह दी गई थी। अब जब यह बात सामने आई है तो इस पर कार्यवाही की गई है।

आदिवासी परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष ने कहा भाजपा राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है विधायक ने कहा पीड़ित परिवार को 10 लाख की मिले राशि दोषी को हो फांसी

कटनी । बड़वारा विधानसभा के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम बरेली रामपुर की कंचन कोल 24 सितंबर को अचानक घर नहीं आने से उसकी माताजी श्रीमती उषा‌ बाई कोल ने ढीमरखेड़ा थाने में न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया आदिवासी युवती कंचन की जघन्य हत्या कर अपराधियों ने जंगल में फेंक दिया जिस लड़की के पिता पूर्व में निधन हो चुका है आज वह पूरा परिवार बेसहारा हो गया प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी परिवार से दूरी बनाई भ्रष्ट भाजपा सरकार का एक भी अधिकारी पीड़िता के घर नहीं पहुंचा उक्त आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने लगाया क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह एव कांग्रेस जन के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान पीड़ित परिवार से मिलने बरेली रामपुर पहुंचे और मृतका के मां से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आपके साथ है आपको न्याय दिलाने आपके साथ खड़े हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की बड़े आश्चर्य की बात है पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सब ढीमरखेड़ा पहुंचे हैं तभी ग्राम कोठी के रामलाल गोड की 20 वर्षीय पुत्री गोमती पिछली 12 सितंबर से घर से गायब है पुलिस ने 21 सितंबर को शिकायत दर्ज की है और अभी तक वह लापता है पुलिस लापता युवती को ढूंढने में प्रयास नहीं कर रही है लापता गोमती के पिता रामलाल गोंड ने आरोप लगाया कि पुलिस गरीबों की नहीं सुनती है कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है पुलिस प्रशासन से अपराधी नहीं डरते हैं महिलाओं का अकेले निकलना असुरक्षित है गरीब आदिवासियों की कोई सुनने वाला नहीं है 24 सितंबर को लापता युवती की वीभत्स डेड बॉडी 27 सितंबर को मिली है बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा मध्य प्रदेश में एवं आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है पीड़ित परिवार को 10 लाख का सहायता राशि सरकार दे अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए उन्होंने कहा गुमशुदा युवती गोमती की तलाश पुलिस को करना चाहिए कहीं उसके साथ भी कोई दुर्घटना ना हो जाए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री ध्रुव प्रताप सिंह गोलू जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा जिला महामंत्री सिद्धार्थ दीक्षित महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी जैन प्रवक्ता विराट पांडे सचिव स्वतंत्र चौरसिया श्रीमती प्रमिला मरावी मंडलम अध्यक्ष रवि अवस्थी अमित गर्ग उत्तम सिंह सत्तू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे

12वीं की छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए, प्राचार्य पुलिस की हिरासत में ।

कटनी । कन्हवारा स्कूल की 12वीं की छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया है। बच्चियों के साथ घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। आधा दर्जन स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले प्राचार्य का मामला प्रकाश मे आया हैं कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां कन्हवारा स्कूल की 12वीं की छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप किसी एक स्टूडेंट ने नही बल्कि आधा दर्जन से अधिक बच्चियों ने एक साथ लगाए है। संज्ञान लेते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्राचार्य रामसिंह उइके के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली और प्राचार्य को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर रही है। बताया जा रहा है कि अपने परिजनों के साथ विजयराघवगढ़ थाने पहुंचीं कन्हवारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा नवमीं, दसवीं और कक्षा 12वीं की छात्राओं ने पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि प्राचार्य क्लास लेने के दौरान उनके शरीर में गलत तरीके से स्पर्श करते हैं और अश्लील हरकत करते हैं। पूरे मामले पर विजयराघवगढ़ एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत पर शासकीय स्कूल के प्राचार्य रामसिंह उईके को आरोपी मानते हुए धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि प्राचार्य की हरकतों से परेशान होकर छात्राएं स्कूल जाने से कतराती थीं इसका कारण पूछने पर बच्चियों ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित बच्चियों के साथ अविभावक विजयराघवगढ़ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं की मानें तो प्राचार्य द्वारा कई दिनों से ऐसी हरकत कर रहे थे लेकिन डर के कारण छात्राएं चुप थीं। जब प्राचार्य की हरकत बंद नहीं हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों की दी है। हालांकि मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने तत्काल अपर कलेक्टर साधना परस्ते को मौके पर भेजते हुए जांच करवाई, जिसके बाद प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव बनाकर संभागायुक्त जबलपुर प्रेषित किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet