LATEST NEWS

दरोगा सहित फरार तीन पुलिसकर्मियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित।

ग्वालियर। क्रिकेट सटोरियों से 23 लाख रुपए अपने करीबी के खाते में ट्रांसफर कराने वाले पुलिस के दरोगा, हवलदार और आरक्षक ने मामले का खुलासा होने के बाद प्रकरण दर्ज होते ही खुद को भूमीगत कर लिया है। अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा तीनों फरार पुलिसकर्मियों दस-दस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है लेकिन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दम भरने वाले पुलिस महकमे द्वारा अपने ही पुलिसकर्मियों को तत्परता से गिरफ्तार नहीं कर पाना पुलिस की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा दिया है। पुलिस की मानें तो सटोरियों से रुपए खातों में डलवाने के आरोपी एस.आई. मुकुल यादव, प्रधान आरक्षक विकास तोमर और आरक्षक राहुल यादव का प्रकरण दर्ज होने के बाद से अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल द्वारा तीनों फरार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है लेकिन यहां सोचने वाली बात यह है की जल्दी से जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार करने का दम भरने वाली पुलिस अभी तक तीनों में से एक भी फरार पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। क्या आरोपी पुलिसकर्मी सही में पुलिस के हांथों में नहीं आ रहे हैं या फिर विभाग के लोगों की मेहरबानी से कहीं मौज कर रहे हैं? तीन खातों में शिफ्ट हुई रकम सटोरियों से पुलिस कर्मियों द्वारा राजस्थान और गुजरात के जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई थी वह रकम कुछ ही घंटों में दूसरे खातों में शिफ्ट की गई। रकम तीन खातों में शिफ्ट की गई अब पुलिस ने इनमें से कुछ खातों को फ्रीज करा दिया है और इन खातों के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी बैंक प्रबंधन से मांगी गई है। इन खाताधारकों को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी राजस्थान व गुजरात भेजी जाएगी।

अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने मैदान में उतरे भिंड कलेक्टर।

ग्वालियर/ भिंड। रेत उत्खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद भिंड जिले में रेत माफिया द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्वत को अवैध उत्खनन की सूचना मिली तो दलबल के साथ स्वयं मौके पर जा पहुंचे और रेत का अवैध उत्खनन होते हुए पकड़ लिया। इस छापेमारी की कार्यवाही में मौके पर रेत के अवैध उत्खनन में जुटी तीन पोकलेन मशीनों एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया जबकि कुछ ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इस छापामार कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को सूचना की असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा गांव में अवैध रेत का उत्खनन जोरों पर चल रहा है। ये सूचना मिलने के बाद रात करीब सवा नौ बजे भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने खनिज विभाग के अफसरों को बुलाया। इसके साथ ही लहार एसडीएम नवीनत शर्मा से चर्चा की। इसके बाद सीधे भिंड से लहार होते हुए असवार थाना क्षेत्र में स्थित गिरवासा रेत खदान पर जा पहुंचे। यहां प्रशासनिक अफसरों और पुलिस के वाहन को देख रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर 10-15 लोग मौजूद होंगे। वहीं, नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत भरने के लिए खड़े हुए थे। रेत का अवैध उत्खनन तीन पोकलेन मशीनों से किया जा रहा था। कलेक्टर समेत खनिज व पुलिस को देख आठ ट्रैक्टर चालक मौके से अपने वाहन सहित भाग निकले। वहीं, पोकलेन मशीन को बंद कर चालक अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पकड़ी गई तीन पोकलेन मशीन व एक ट्रैक्टर जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई।

कोतवाली पुलिस छतरपुर जुआ सट्टा चकला घरों से कर रही अवैध वसूली

छतरपुर जिले में पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित संगी भरसक प्रयास कर रहे है लेकिन उनके इस प्रयास में कुछ थाना प्रभारी रोड़ा बने हुए हैं l जिनको शीघ्र ही थाना प्रभारी के पद से रुखसत करना होगा l सिटी कोतवाली छतरपुर में इन दिनों जमकर अवैध वसूली की जा रही है। छतरपुर शहर में खुलेआम जुआ सट्टा और अवैध चकला घर चल रहे l देरी रोड, महोबा रोड आदि स्थानों पर पुलिस के संरक्षण में ही देह व्यापार फल फूल रहा है। पुलिस के पास इसकी पुख्ता जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, लोगों का कहना है कि सब समझ में इस तरह का देव व्यापार लोगों को समस्या का सबब बना हुआ है। आरोप है कि सिटी कोतवाली अपने अधिनसतो से इन चकला घरों से अवैध वसूली करवा रहे, बीते दिन ही सरे राह एक युवक के द्वारा 302 के अपराधी को गोली मारकर हत्या कर दी गई l जिसमें उसकी मौत हो गई l शहर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजाना चोरियां हो रही है l जिनका खुलासा भी पुलिस नहीं कर पा रही है l अब ऐसे में पुलिस अधीक्षक को तत्काल ही सिटी कोतवाली छतरपुर प्रभारी अरविंद कजूर को थाने से रुखसत करना होगा l इनकी कार्य शैली से सरकार की छवि धूमल हो रही है, आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सिटी कोतवाली छतरपुर में न्याय पाना बेहद मुश्किल गया है l रुपए लेकर अपराधियों को खुलेआम छोड़ दिया जाता है और फरियादियों को ही धमकाया जाता है।

करोड़ों रुपये के पी.एच.ई. घोटाले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की एफ.आई.आर.

ग्वालियर। पी.एच.ई. विभाग में हुए करोडों रुपये के घोटाले के मामले में क्राइमब्रांच ने लंबी जांच के बाद दो नामजद एवं एक अज्ञात आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में घोटाले में उपयोग हुए 81 बैंक खातों के 65 खाताधारकों के साथ-साथ विभाग के 7 अधिकारियों सहित कुल 74 लोगों पर कार्यवाही होने की बात भी सामने आई है लेकिन अभी पुलिस मामले का खुलासा न करते हुए विस्तृत जांच करने की बात कर रही है। नगर निगम की PHE शाखा में 5 साल के दरमियान 71 खातों में करीब 17 करोड रुपए का भुगतान फर्जी तरीके से हुआ था। घोटाला पकड़ में आने के बाद 27 जुलाई को PHE विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम ग्वालियर के पी.एच.ई. घोटाले की जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा किये जाने में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत ग्वालियर क्राइम ब्रांच से की थी। क्राइम ब्रांच की में जांच में करीबन 17 करोड़ रुपए का गलत खातों में भुगतान होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद कलेक्टर की मंजूरी मिलते ही गुरुवार रात कोषालय के वरिष्ठ अफसरों के दखल पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कुल 81 खातों में गलत भुगतान हुआ है, इनके खातेदारों की संख्या 65 है। मुख्यालय ने 71 खातों में 16 करोड़ 42 लाख 13 हजार 853 रुपए की गड़बड़ी पकड़ते हुए जांच के निर्देश दिए थे।प्रकरण में फरियादी संजय सिंह सोलंकी पुत्र स्व. श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी उम्र 58 वर्ष कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड क्रमांक 1 ग्वालियर के द्वारा एक लिखित आवेदन बीती 4 अगस्त को क्राइम ब्रांच को वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 में हुए संदिग्ध भुगतान राशि 16,42, 13,033 रुपये के संबंध में हीरालाल स्थापना प्रभारी (पंप ऑपरेटर) के निजी सहायतार्थ राहुल आर्य कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में दिया गया था। जिसमें हीरालाल स्थापना प्रभारी (पंप ऑपरेटर) के निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर राहल आर्य एवं अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्राथमिक जांच में अपराध धारा 420,406,409,120 बी भादवि. का पाया गया। इस पर पुलिस ने मामले में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली। इस रिपोर्ट में उन 71 बैंक खातों के खाताधारकों के नाम का भी खुलासा किया गया है। जिनमे राशि का आहरण किया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि अभी प्राथमिक शिकायत दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच के बाद एवं बयानों के आधार पर आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।

763 सांसदों में से 306 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज – ADR

763 सांसदों में से 306 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज – ADR एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने सांसदों पर दर्ज क्रिमिनल केस को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें देश के कुल 763 सांसदों में से 306 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 194 सांसदों के खिलाफ हत्या और महिलाओं से अत्याचार के केस हैं। ADR ने यह रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की तरफ से दायर हलफनामे के हवाले से जारी की है।

कटनी, पुलिस का शिकंजा. 22 किलो गांजे सहित पकड़ी गई एक महिला और पुरुष, अवैध गांजा जब्त

माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झिंझरी चौकी पुलिस ने शनिवार देर रात पडुआ मोड़ के पास पुलिस में और एक पुरुष को गंजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला एवं पुरुष के पास से जप्त किया गया साढ़े 22 किलो गांजा लगभग ढाई लाख का बताया जा रहा है। पकड़े गए महिला एवं पुरुष केवल हैंडलर मात्र हैं मुख्य आरोपी तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। गांजे की खेप मंगाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। आगामी विधान सभा चुनाव को मद्दे नजर अवैध मादक पदार्थ पर प्रतिबंध लगाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गुप्ता थाना माधव नगर एवं चौकी प्रभारी झिंझरी थाना माधवनगर के द्वारा शनिवार 9 सितंबर की देर रात बिलहरी निवासी 53 वर्षीय गुलाबिया नरगढिया तथा ग्राम रैपुरा निवासी 35 वर्षीय बसंत कोल को सफेद रंग की दो बोरिया लिए हुए गेट के पास पकड़ा गया। पुलिस को देखकर आरोपी असहज हो गये और इधर उधर छुपने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। उनके पास से करीबन 22 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 2,25,000 रुपये बताई जा रही गई। उड़ीसा से लाए सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी केवल हैंडलर मात्र है, जो गांजा के मुख्य आरोपी के कहने पर उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि आरोपी एनकेजे के पास ट्रेन से उतर गए थे और ऑटो से गांजे की खेप लेकर मुख्य आरोपी को देने जा रहे थे, इसी बीच पड़वा मोड़ के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

जेलों में महिला क़ैदी बुनियादी सुविधाओं से वंचित, पुरुषों की तुलना में बदतर हालात: रिपोर्ट

जेलों में महिला क़ैदी बुनियादी सुविधाओं से वंचित, पुरुषों की तुलना में बदतर हालात: रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की जेल सुधार समिति की रिपोर्ट में महिला क़ैदियों को केवल 10 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या उत्पीड़न के लिए जेल कर्मचारियों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करने की अनुमति है. देश की 40 प्रतिशत से भी कम जेलें महिला क़ैदियों के लिए सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराती हैं. सोर्स- द वायर

ग्वालियर, रक्षाबंधन मनाने आई 40 वर्षीय महिला से गैंगरेप !

ग्वालियर, रक्षाबंधन मनाने आई 40 वर्षीय महिला से गैंगरेप ! एमपी के ग्वालियर में ससुराल से रक्षाबंधन पर मायके आई 40 साल की महिला के साथ गांव के तीन युवकों ने – लोकेन्द्र, रूस्तम और इंद्रभान गुर्जर – ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना तब हुई जब महिला आंगन में अकेली सो रही थी। तभी देर रात 2 बजे तीनों ने धक्का मारकर मेन गेट खोला और उसे सोते वक्त दबोच लिया। शोर नहीं मचाए इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हंगामा हुआ तो दो भाग निकले और जो पकड़ा गया उसे परिजनों ने पीट कर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। पुलीस ने मामला दर्ज़ कर एक को हिरासत में लिया।

मुरैना, ब्राह्मण और धाकड़ समाज आमने सामने

मुरैना ज़िले में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक विनोद धाकड़ नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा “ब्राह्मण बेटियों के साथ बला**** करने पर 100 यज्ञ का फल मिलता है।” पोस्ट के खिलाफ ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया और FIR के बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और NSA की कार्रवाई की मांग शुरु कर दी।

इंदौर, वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण जैन को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पकड़ा

इंदौर, वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण जैन को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के दफ्तर में मारा छापा, वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण जैन को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, विश्वास नामक संस्था से NOC देने के नाम पर मांगी थी 1.5 लाख की रिश्वत, 1.15 लाख में तय हुआ सौदा, पहली किश्त लेते हुए गिरफ्तार

मणिपुर, वकील के घर और कार्यालय में तोड़फोड़

मणिपुर, वकील के घर और कार्यालय में तोड़फोड़ मणिपुर में भीड़ द्वारा कुकी-ज़ो समुदाय से आने वाले हैदराबाद विश्‍वविद्यालय के एक प्रोफेसर का केस लड़ने वाले एक वकील के घर और कार्यालय में तोड़फोड़ की निंदा की है। एसोसिएशन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छिंदवाड़ा, आदिवासी महिला से छेड़छाड़ के मामले में अमरवाड़ा थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

छिंदवाड़ा (चंन्ददीप तेकाम) जिले के अमरवाड़ा नगर के हिवरासानी ग्राम पंचायत की एक आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसमें यत्तु जैन ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया है ऐसी मामले को लेकर आदिवासी समाज के युवाओं द्वारा रात्रि के लगभग 12:00 बजे थाना पहुंचकर दर्ज कराई आफआईआर जिसमें संबंधित धाराएं 341 354 354 का (1) 354 (घ)1 294 वा 506 धाराओं के साथ अमरवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज हुई ज्ञात हुआ है

अलीराजपुर, मध्यप्रदेश में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला

अलीराजपुर, मध्यप्रदेश में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आजाद नगर थाना के बरझर गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला पुलिस ने धारा 376, 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

उज्जैन, पुस्तक मेले में किताब बेच रहा था मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने युवक को पीटा

उज्जैन, पुस्तक मेले में किताब बेच रहा था मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने युवक को पीटा मुस्लिम युवक पर हिंदू लड़कियों का नंबर नोट करने का आरोप। हिंदू संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने युवक को पीटा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, जहां चल रहे पुस्तक मेले में किताब बेच रहा था मुस्लिम युवक

कटनी, आबकारी विभाग द्वारा जप्त की गई अवैध मदिरा

कटनी, आबकारी विभाग द्वारा जप्त की गई अवैध मदिरा आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कटनी – जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.के.बघेल के मार्गदर्शन में विगत दिवस आबकारी वृत्त कटनी द्वारा, विजयराघवगढ के आधारकाप, निमियाहार, विजयराघवगढ में श्री अभिषेक सिंह बघेल, आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में दबिश दी गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet