LATEST NEWS

प्रतीका रावल ने कहा – मनोविज्ञान की छात्रा होने से क्रिकेट में काफी मदद मिली

नयी दिल्ली. भारत की युवा क्रिकेटर प्रतीका रावल ने कहा कि मनोविज्ञान की छात्रा होने से उन्हें सीनियर महिला टीम में अपनी जगह पक्की करने में मदद मिली क्योंकि उन्हें मानसिक पहलू के महत्व के बारे में पता था। प्रतीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई महिला वनडे श्रृंखला में शानदार पदार्पण करके स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरूआत के लिये अपना दावा पक्का किया है। प्रतीका ने पहले दो मैचों में 40 और 76 रन बनाये। चौबीस वर्ष की प्रतीका ने कहा कि मनोविज्ञान में उनकी गहरी रूचि और क्रिकेट के लिये प्यार ने भारतीय टीम तक उनका सफर आसान किया। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किये गए वीडियो ‘प्रतीका रावल : मनोविज्ञान का क्रिकेट से मिलन’ में कहा, ‘‘मैं इंसानी दिमाग के बारे में पढना चाहती थी। जब मैने पढना शुरू किया तो मैं जानना चाहती थी कि हम मैदान पर और उससे बाहर हालात का सामना कैसे करते हैं। इससे मुझे क्रिकेट में भी काफी मदद मिली।’’ दिल्ली की इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘जब मैं मैच से पहले मैदान पर होती हूं तो खुद से काफी सकारात्मक बातें करती हूं। मैं अभी क्या करना चाहती हूं और भविष्य में क्या करूंगी। बल्लेबाजी के दौरान भी मैं खुद से कहती हूं कि तुम बेस्ट हो और यह कर सकती हो।’’ आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिये टीम में जगह बरकरार रखने वाली रावल ने कहा, ‘‘मैं मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा में पढती थी। मेरे परिवार का जोर शिक्षा पर हमेशा रहा हालांकि क्रिकेट के लिये अपने प्यार और जुनून से मुझे इनकार नहीं है। मैं हमेशा से क्रिकेट ही खेलना चाहती थी। ’’

वेस्ट हैम यूनाइटेड ने नया मुख्य कोच नियुक्त किया ग्राहम पॉटर को

लंदन. वेस्ट हैम यूनाइटेड ने ग्राहम पॉटर को ढाई साल के अनुबंध पर अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने जुलेन लोपेटेगुई की जगह ली है, जिन्हें क्लब ने बुधवार को केवल 20 मैच खेलने के बाद बर्खास्त कर दिया था। पॉटर पहली बार अपनी नई टीम की कमान संभालेंगे, जब वेस्ट हैम शुक्रवार शाम को एफए कप के तीसरे दौर में एस्टन विला की यात्रा करेगा। वेस्ट हैम के साथ उनका पहला प्रीमियर लीग मैच 14 जनवरी को फुलहम के खिलाफ घरेलू मैदान पर लंदन डर्बी होगा। हैमर्स में उनके साथ ब्रूनो (सहायक कोच), बिली रीड (प्रथम-टीम कोच) और नार्सिस पेलाच (प्रथम-टीम कोच) शामिल होंगे। 49 वर्षीय पूर्व ब्राइटन एंड होव एल्बियन और चेल्सी के मुख्य कोच 21 महीने की अनुपस्थिति के बाद प्रीमियर लीग में लौटे, अप्रैल 2023 में चेल्सी में अपनी आखिरी भूमिका छोड़ने के बाद। पॉटर ने एक बयान में कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं तब तक प्रतीक्षा करूं जब तक कि मुझे ऐसा काम न मिल जाए जो मुझे सही लगे, और साथ ही यह भी कि मैं जिस क्लब में शामिल हो रहा हूं उसके लिए मैं सही हूं। वेस्ट हैम यूनाइटेड के साथ मेरी यही भावना है।” उन्होंने कहा,”वेस्ट हैम यूनाइटेड एक बहुत बड़ा क्लब है, जो लंदन के केंद्र में है, जिसके पास दुनिया भर में जबरदस्त प्रशंसक और शानदार समर्थन है। मैंने 2023 में यूरोपा कॉन्फ्रेंस लीग में उनकी जीत के बाद के दृश्य देखे और यह स्पष्ट था कि यह एक ऐसा क्लब है जिसके पास मैदान पर और मैदान के बाहर लगातार सफल होने के लिए सब कुछ है।” पॉटर का खेल करियर 13 साल का था, जिसमें से ज़्यादातर उन्होंने बर्मिंघम सिटी, स्टोक सिटी और वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन जैसे क्लबों के साथ फ़ुटबॉल लीग में फ़ुल-बैक के रूप में बिताया। उन्होंने 1996/97 में साउथम्प्टन के लिए आठ प्रीमियर लीग मैच खेले, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड पर 6-3 की मशहूर जीत दर्ज की। 2005 में अपना खेल करियर खत्म करने के बाद पॉटर हल यूनिवर्सिटी में फ़ुटबॉल डेवलपमेंट मैनेजर बन गए, और 2007 के विश्व कप में घाना की महिला टीम के तकनीकी निदेशक के रूप में सेकंडमेंट पर रहे। उन्होंने 2010 में ओस्टरसंड में अपनी पहली प्रबंधकीय भूमिका निभाने से पहले विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्वीडिश क्लब को पांच सत्रों में तीन पदोन्नति के अविश्वसनीय दौर में शीर्ष उड़ान पर पहुंचाया, स्वीडिश कप जीता और एमिरेट्स स्टेडियम में आर्सेनल को हराकर यूईएफए यूरोपा लीग के नॉकआउट चरण में पहुंचे। जून 2018 में, पॉटर स्वानसी सिटी की कमान संभालने के लिए यूके लौट आए, जिसे प्रीमियर लीग से हटा दिया गया था। फिर उन्होंने एक साल बाद ब्राइटन में कार्यभार संभाला और 2020/21 में सीगल्स को प्रीमियर लीग में नौवें स्थान पर पहुंचाया। साउथ कोस्ट पर अपने परिणामों और शैली दोनों से प्रभावित होने के बाद, पॉटर सितंबर 2022 में चेल्सी चले गए, इससे पहले अप्रैल 2023 में स्टैमफोर्ड ब्रिज से प्रस्थान किया। वेस्ट हैम वर्तमान में प्रीमियर लीग तालिका में 14वें स्थान पर है, जो कि निर्वासन क्षेत्र से सात अंक ऊपर है।

खो खो खिलाड़ियों का भव्य स्वागत होगा भारत आगमन पर

नई दिल्ली. खो खो वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए दिल्ली पधारने वाले अंतरराष्ट्रीय खो खो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। ज्यादातर टीमें 10 और 11 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच जाएंगी। वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी, खो खो फैंस और जीएमआर के वरिष्ठ अधिकारी खिलाड़ियोंं का फूलों के गुलदस्ते और माथे पर तिलक लगाकर भारतीय परम्परा के अनुरूप स्वागत करेंगे। जीएमआर खो खो वर्ल्ड कप का आधिकारिक स्पांसर है। जीएमआर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक स्पेशल वेलकम डेस्क स्थापित किया जायेगा तथा उन्हें लाउन्ज सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली पहुंचने पर जीऍमआर की टीम अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भारतीय शैली से मेहमाननवाजी करेगी। जीएमआर खिलाड़ियों की सीमलेस इमीग्रेशन प्रक्रिया तथा एयरपोर्ट ट्रान्सफर में भी सहभागिता करेगी ताकि खिलाड़ियों को रत्ती भर की परेशानी न झेलनी पड़े। जीएमआर द्वारा एयरपोर्ट पर खो खो वर्ल्ड कप के ‘लोगो और होर्डिंग’ इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगा कर खो खो वर्ल्ड कप की ब्रांडिंग की जा रही है जिससे वर्ल्ड कप का सन्देश विश्व भर में पहुंच रहा है जिससे भारतीय खेल को ग्लोबल स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी। सुधांशु मित्तल ने बताया कि एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर मेहमान खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप ट्रॉफी के आकार के वेलकम केक से स्वागत किया जायेगा और परम्परागत भारतीय और विदेशी धुनों से मनोरंजन किया जायेगा।  

टीम स्मृति मंधाना की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ आज शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में इस लय को कायम रखना चाहेगी भारत

राजकोट वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम स्मृति मंधाना की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ आज शुरू हो रही पहली महिला द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में इस लय को कायम रखना चाहेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे श्रृंखला में 3.0 से और टी20 में 2.1 से हराया। मंधाना ने दोनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाये जिसमें वनडे श्रृंखला में 148 और टी20 में 193 रन शामिल है। मंधाना उसी फॉर्म को आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में जारी रखना चाहेंगी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में वह कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। हरमनप्रीत और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। हरमनप्रीत और रेणुका की गैर मौजूदगी में हरलीन देयोल, प्रतीका रावल और जेमिमा रौड्रिग्स पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। देयोल ने वनडे श्रृंखला में 160 रन बनाये जबकि रावल ने 134 और जेमिमा ने 112 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रेणुका की कमी खलेगी जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दस विकेट लिये थे। अब नई गेंदबाज टिटास साधू और साइमा ठाकोर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वनडे में तीन और टी20 में 13 विकेट ले चुकी साधू पर शुरूआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रफ्तार और स्विंग से प्रभावित किया है। वहीं साइमा ने अब तक आठ वनडे में सात विकेट लिये हैं। आफ स्पिनर और उपकप्तान दीप्ति शर्मा की भूमिका भी अहम होगी जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 31 रन देकर छह विकेट लिये। उनका साथ देने के लिये प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर होंगी। हरफनमौला राघवी बिष्ट और सयाली सतघारे को भी टीम में जगह दी गई है जो इस मौके को भुनाना चाहेंगी। दूसरी ओर गैरी लुईस की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के लिये भारत की चुनौती कठिन होगी। आयरलैंड टीम ने अब तक 12 वनडे में एक भी बार भारत को नहीं हराया है। आखिरी बार दोनों टीमों का सामना 2023 टी20 विश्व कप में हुआ था जब भारत ने पांच रन से जीत दर्ज की थी। टीमें : भारत : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा, प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, उमा छेत्री, रिचा घोष, तेजल हसंबिस, राघवी बिष्ट, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधू, साइमा ठाकोर, सयाली सतघारे। आयरलैंड : गैबी लुईस (कप्तान), एवा केनिंग, क्रिस्टिना रीली, अलाना डालजेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेंपसे, सारा फोर्ब्स, अर्लेने केली, जोआना लोगरान, एमी मागिरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडेरगास्ट, उना रेमंड होए, फ्रेया सार्जंट, रेबेका स्टोकेल।  

आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में माचाक से होगा सुमित नागल का सामना

मेलबर्न भारत के चोटी के एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का सामना रविवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक से होगा। 27 वर्ष के नागल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 96वें स्थान पर हैं। उन्होंने शीर्ष 104 खिलाड़ियों में होने की वजह से सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई है। हरियाणा के इस खिलाड़ी ने पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में 27वीं रैंकिंग वाले कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को हराया था लेकिन अगले दौर में चीन के जुनचेंग शांग से हार गए। वह आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जाने वाले आकलैंड एएसबी क्लासिक में अमेरिका के एलेक्स मिचेलसेन से पहले ही दौर में हार गए थे।  नागल डेविस कप खेलने से इनकार के कारण हाल ही में चर्चा में रहे थे।  

नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियो शेयर करके रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें सुझाव दिया, जल्द ही दोबारा चमकेंगे

नई दिल्ली नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें सुझाव दिया है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं और जल्द ही दोबारा चमकेंगे। नवजोत का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने भारत के लिए इतना सब किया है, उनको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। नवजोत ने रोहित को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”जिसने (विराट) 80 शतक लगाये हों और 10000 हजार रन बनाने के करीब हो, किसी को उसे कुछ बताने की जरूरत नहीं। वह घर जायेगा, अपने वीडियो देखेगा और समझेगे कि उसका बैट शरीर से दूर खेल रहा है। वह कोई हल निकालेगा। यही रोहित के साथ है।” पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ”रोहित शर्मा और विराट की तकनीक के मामले में तुलना बेकार चीज है। उसे सिर्फ अपने शरीर की फिटनेस पर काम करना है। वह शानदार खिलाड़ी है। वह सोना है। मैं रोहित शर्मा से कितनी बार मिला? शायद आईपीएल के दौरान मैदान पर 20 मिनट। आज वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं खेल पाया। लेकिन टी20 विश्व कप में, रोहित शर्मा ने ही मिचेल स्टार्क के ओवर में तीन छक्के जड़े थे। क्या सब वो भूल गए? वह भी इंसान है। जितना वह अभ्यास करेगा, वह बेहतर होता जायेगा।” रोहित शर्मा पिछली 15 पारियों में 164 रन ही बना सके हैं। बल्ले के साथ उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं विराट कोहली ने पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट में शतक लगाया था लेकिन अगले चार टेस्ट में सिर्फ 85 रन ही बना सके। गेंदबाजों ने उनकी ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी का भरपूर फायदा उठाया।

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट के दौरे के लिये टीम का किया ऐलान, मैकस्वीनी को श्रीलंका दौरे के लिये किया शामिल

मेलबर्न नाथन मैकस्वीनी को श्रीलंका दौरे के लिये आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जबकि तीन सप्ताह पहले ही उन्हें टीम से बाहर किया गया था। आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट के दौरे के लिये बृहस्पतिवार को टीम का ऐलान किया जिसमें कई नये चेहरों को जगह दी गई है। आस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3.1 से हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई। नियमित कप्तान पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ब्रेक पर है लिहाजा स्टीव स्मिथ आस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ पहले तीन टेस्ट में 14.4 की औसत से 72 रन बनाये जिसके बाद उनकी जगह सैम कोंस्टास को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 29 जनवरी से और दूसरा छह फरवरी से खेला जायेगा। एक वनडे मैच 13 फरवरी को गॉल में ही होगा। आस्ट्रेलिया टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबोट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मरफी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।  

सिनेर, जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन में विपरीत ड्रॉ में, सबालेंका का सामना पहले दौर में स्टीफेंस से

मेलबर्न गत चैम्पियन यानिक सिनेर और दस बार के आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में विपरीत ड्रॉ मिला है जिससे अब पिछले साल की तरह दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में नहीं हो सकती। सिनेर ने पिछले साल जोकोविच को सेमीफाइनल में हराया था और दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। शीर्ष रैंकिंग वाले सिनेर को पहले दौर में निकोलस जारी से खेलना है। उनके ड्रॉ में टेलर फ्रिट्ज, बेन शेल्टन और मेदवेदेव भी हैं।फ्रिट्ज का सामना पहले दौर में अमेरिका के जेंसन ब्रूकस्बी से होगा। जोकोविच और तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज की टक्कर क्वार्टर फाइनल में हो सकती है। महिला वर्ग में एरिना सबालेंका को 2017 अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस और 17 वर्ष की मीरा आंद्रीवा के साथ ड्रॉ मिला है। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ से उनकी सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है। गाफ को पहले दौर में पूर्व चैम्पियन सोफिया केनिन से खेलना है और सातवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला भी इसी ड्रॉ में है। आस्ट्रेलियाई ओपन रविवार से मेलबर्न में शुरू होगा और 15 दिन तक चलेगा।  

पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह बना हुआ है: जॉर्ज बैली

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह बना हुआ है। कमिंस ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांच टेस्ट खेले, लेकिन गर्मियों के दौरान उन्हें टखने में चोट की समस्या रही। अब इस चोट के लिए उनके स्कैन होंगे। कमिंस को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह पितृत्व अवकाश पर हैं और अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बैली ने बताया, “पैट अभी पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले हफ्ते उनका स्कैन होगा, जिसके बाद हमें उनकी स्थिति का सही अंदाजा होगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन के नतीजे और उनकी प्रगति देखने के बाद ही फैसला होगा।” ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस समय अपने मुख्य तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमिंस ने दर्द के बावजूद खेला, जबकि मिचेल स्टार्क भी चौथे टेस्ट में चोटिल रहे लेकिन सिडनी टेस्ट में खेलने में सफल रहे। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड की पिंडली की चोट के कारण वह गाबा टेस्ट के बाद बाहर हो गए और उन्हें भी श्रीलंका दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया। बैली ने हेजलवुड की रिकवरी पर भरोसा जताते हुए कहा, “वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और उनकी प्रगति को लेकर हमें सकारात्मक खबरें मिल रही हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीलंका दौरे से हेजलवुड को बाहर रखना एहतियातन फैसला था ताकि उनकी लंबी अवधि की फिटनेस सुनिश्चित हो सके। बैली ने कहा, “उन्हें इस दौरे के लिए फिट होने में थोड़ा वक्त लगता, इसलिए उन्हें शामिल नहीं किया गया। लेकिन हम आश्वस्त हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रहेंगे।”  

सिनर, सबालेंका को ऑस्ट्रेलियन ओपन में शीर्ष वरीयता; क्वार्टर फाइनल में भिड़ सकते हैं जोकोविच, अल्काराज़

मेलबर्न गत चैंपियन जानिक सिनर और आर्यना सबालेंका को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष और महिला वर्ग के एकल ड्रॉ में शीर्ष वरीयता दी गई है। गुरुवार को मेलबर्न पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के लिए स्टार-स्टडेड लाइनअप का अनावरण किया गया। पिछले साल अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हासिल करने वाले विश्व नंबर 1 सिनर पहले दौर में चिली के निकोलस जैरी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 2024 के सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिनर एटीपी टूर पर शीर्ष खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं। दस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच का सामना वाइल्डकार्ड निशेश बसवरेड्डी से होने वाला है, जो एक उभरती हुई अमेरिकी प्रतिभा हैं। 2023 में आखिरी बार जीते गए खिताब को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित सर्ब, तीसरे वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ से एक ब्लॉकबस्टर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भिड़ सकते हैं। अल्काराज़, जो करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने पर नज़र गड़ाए हुए हैं, कज़ाकिस्तान के अलेक्जेंडर शेवचेंको के खिलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। स्पैनियार्ड ड्रॉ के उसी हिस्से में हैं, जिसमें दूसरे वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जो अपने अभियान की शुरुआत फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड लुकास पॉइल के खिलाफ़ करेंगे। पिछले साल के यूएस ओपन में उपविजेता रहे चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़, शुरुआती दौर में साथी अमेरिकी जेनसन ब्रूक्सबी से भिड़ेंगे। फ़्रिट्ज़ सिनर के समान ही आधे हिस्से में हैं, जिससे सेमीफ़ाइनल में उनके रोमांचक 2024 यूएस ओपन फ़ाइनल का संभावित रीमैच हो सकता है। पांचवीं वरीयता प्राप्त तीन बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता दानिल मेदवेदेव अपने पहले मैच में थाई वाइल्डकार्ड कासिडित समरेज का सामना करेंगे। मेदवेदेव फ़्रिट्ज़ के समान क्वार्टर में हैं, जिससे ड्रॉ का काफ़ी प्रतिस्पर्धी सेगमेंट बन गया है। विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी सबालेंका इतिहास रचने की दहलीज पर हैं, क्योंकि वह पूर्व यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा शुरू करेंगी। सबालेंका मार्टिना हिंगिस (1997-99) के बाद लगातार तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वीयाटेक, जो मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन हैं, अपने पहले मैच में चेक की अनुभवी खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा का सामना करेंगी। मेजर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्वीयाटेक का सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी से सामना होने की उम्मीद है। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ का सामना हमवतन और पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सोफिया केनिन से होगा, जो पहले दौर में एक धमाकेदार मुकाबला होगा। गॉफ, जिन्होंने 2023 में यूएस ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था, वह सबालेंका से एक बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ सकती हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की झेंग किनवेन क्वालीफायर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी। पिछले साल सबालेंका के बाद दूसरे स्थान पर रहीं झेंग ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी चाहत में एक कदम और आगे जाने को उत्सुक होंगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा दौर 15 जनवरी से शुरू होगा।  

शिव थापा, सचिन सिवाच ने पुरुषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन चमक बिखेरी

बरेली वेल्टरवेट (60-65 किग्रा) चैंपियन शिव थापा ने एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार जीत के साथ अपना खिताब बचाओ अभियान शुरू किया। असम का प्रतिनिधित्व करते हुए, थापा, जिन्होंने लंदन 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय मुक्केबाज के रूप में इतिहास रचा था, ने अपने अभियान के लिए एक मजबूत स्वर स्थापित करते हुए अपने शुरुआती मुकाबले में इनायत खान को 5-0 से हराया। थापा के साथ सुर्खियों में शामिल हुए, पूर्व विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन सचिन सिवाच ने अक्षय के खिलाफ सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के लिए 5-0 की शानदार जीत के साथ चैंपियनशिप में अपनी शुरुआत की। टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में भी रोमांचक शुरूआती मुकाबला देखने को मिला, जिसमें राजस्थान के देवांश सोलंकी ने फ्लाईवेट (47-50 किग्रा) वर्ग में उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को सर्वसम्मति से हराया। इसी वर्ग में छत्तीसगढ़ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को मात देते हुए राउंड 1 में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सत्र 4 में, टीम एसएससीबी ने कई श्रेणियों में जीत के साथ अपना दबदबा मजबूत किया। हितेश गुलिया, दीपक, जुगनू और विशाल ने अपने कौशल और ताकत का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः लाइट मिडलवेट, वेल्टरवेट, क्रूजरवेट और हैवीवेट डिवीजनों में जीत हासिल की। राजस्थान ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रियदर्शी सिंह आशिया (लाइट मिडलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूजरवेट) और हर्ष चौधरी (हैवीवेट) सभी अपने विरोधियों के खिलाफ विजयी हुए, जिसने चैंपियनशिप में टीम की समग्र महारत को उजागर किया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) द्वारा आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला टूर्नामेंट 7 से 13 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत भर की राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 300 मुक्केबाज विभिन्न भार श्रेणियों में वर्चस्व के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अपनी-अपनी राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रत्येक टीम में विश्व मुक्केबाजी तकनीकी और प्रतियोगिता नियमों के तहत संरचित मुकाबलों में अधिकतम दस मुक्केबाज शामिल हैं, जिसमें तीन तीन मिनट के राउंड और राउंड के बीच में एक मिनट का आराम अवधि है। पूरे चैंपियनशिप में 10-पॉइंट-मस्ट स्कोरिंग सिस्टम लागू है। दो बार की गत विजेता टीम एसएससीबी (सर्विसेज) लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से कड़ी चुनौती पेश कर रही है।  

12 जनवरी को बीसीसीआई सचिव और कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया

नई दिल्ली देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया 12 जनवरी को निर्विरोध बीसीसीआई सचिव और कोषाध्यक्ष चुने जाएंगे, क्योंकि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची में केवल दो नाम ही शामिल हैं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति ने मंगलवार को तैयार की। नामांकन दाखिल करने की समयसीमा पिछले सप्ताह समाप्त हो गई थी, जबकि नामांकन वापस लेने की समयसीमा मंगलवार दोपहर 2 बजे समाप्त हो गई। चूंकि कोई नाम वापस नहीं लिया गया, इसलिए निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की। चुनाव 12 जनवरी को बीसीसीआई की एसजीएम के दौरान होंगे और परिणाम, जो अब एक औपचारिकता है, उसी दिन घोषित किया जाएगा। जय शाह के 1 दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, क्योंकि यह पद आशीष शेलार के रिक्त होने के कारण रिक्त हुआ था, जिन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।  

आईओए के कोषाध्यक्ष ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स अलॉटमेंट फीस को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए “गेम्स अलॉटमेंट फीस” को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेजबान राज्य उत्तराखंड ने तय की गई 5 करोड़ रुपये की राशि पूरी तरह से नहीं दी है, जो 2023 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में तय हुई थी। आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा को लिखे एक पत्र में सहदेव यादव ने बताया कि जब उन्होंने इस फीस के भुगतान की जानकारी मांगी, तो पता चला कि राज्य से केवल 2.5 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। पत्र में लिखा गया, “उत्तराखंड से 38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स अलॉटमेंट फीस के भुगतान की जानकारी लेने पर पता चला कि केवल 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि 11 मार्च 2023 को हुई एजीएम में 5 करोड़ रुपये फीस तय की गई थी।” आगे लिखा गया, “36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गुजरात सरकार और 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गोवा सरकार से 5 करोड़ रुपये की फीस प्राप्त हुई थी। यही राशि उत्तराखंड सरकार से भी प्राप्त होनी चाहिए।” आईओए के कोषाध्यक्ष ने पी.टी. उषा से आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड सरकार से शेष 2.5 करोड़ रुपये की राशि जल्द से जल्द प्राप्त करने की बात करें। उन्होंने लिखा, “आपसे अनुरोध है कि उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि 2.5 करोड़ रुपये की शेष राशि खेलों के शुरू होने से पहले मिल जाए।” 2023 में, उत्तराखंड सरकार ने सभी 34 खेलों के आयोजन के लिए अपनी तैयारी दोहराई थी और बताया था कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सही तरीके से हो रहा है। आईओए अध्यक्ष और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 32 खेल विधाओं और 4 डेमो खेलों को मंजूरी दी है।  

आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 पर विराजमान बुमराह, रचा कीर्तिमान, रोहित-कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान

नई दिल्ली भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी। भले ही भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 से करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन बुमराह ने अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया। बुमराह को उनकी मेहनत का फल आईसीसी से मिल गया है। मौजूदा समय में वह आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 पर विराजमान हैं। BGT 2024-25 में 32 विकेट लेने के बाद  बुमराह ने आईसीसी रैंकिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह आईसीसी रैंकिंग में सबसे हाईएस्ट रैंकिंग प्वाइंट (908) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बॉलर बने। बुमराह के अलावा आईसीसी रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने को मिले। ICC Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, पंत ने लगाई लंबी छलांग आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जबरदस्त फायदा हुआ हैं। पंत आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। सिडनी टेस्ट में पंत ने 33 गेंद पर 61 रन की पारी खेली थी, जिसका उन्हें अब फायदा मिला। पंत के अलावा आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को 3 स्थान का फायदा हुआ। टेम्बा अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को भी 5 स्थानों का फायदा मिला हैं। बाबर आजम अब आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में 12 स्थान पर पहुंच गए। भारत के ओपनर शुभमन गिल को 3 स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल अब 23वें स्थान पर हैं। विराट कोहली 3 स्थान नीचे खिसककर 27वें स्थान और 2 स्थान का घाटा झेलकर रोहित 42वें पायदान पर मौजूद हैं।  

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया

हैमिल्टन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने बुधवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में 113 रनों से विजयी परचम फहराया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने बाउंड्री के नजदीक ‘सुपरमैन’ जैसी डाइव लगाई और श्रीलंकाई गेंदबाज एशन मलिंगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। मलिंगा ने विलियम ओरूर्के द्वारा डाले गए 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया। हालांकि, बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मलिंगा सही से बॉल कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां स्मिथ ने गजब की फुर्ती दिखाई। वह बाउंड्री पर दौड़ने के बाद चीते की तरह झपटे और कैच कंप्लीट कर लिया। कुछ पल के लिए उनकी पूरी बॉडी हवा में थी। स्मिथ के कैच की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ”इसे कहते हैं समर्पण। कैच से आप मैच जीत सकते हैं और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को उड़ना आता है।” बता दें कि बारिश के कारण दूसरा वनडे 37 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 255 रन बटोरे। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (79) और मार्क चैपमैन (62) ने अर्धशतक जमाया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर महेश थीक्षाना ने चटकाए। उन्होंने साल 2025 की पहली हैट्रि​क ली। थीक्षाणा ने ग्लैन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और नाथन स्मिथ (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 30.2 ओवर में 142 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 62 रन बनाए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet