LATEST NEWS

युवा कबड्डी सीरीज : यूपी फाल्कन्स ने चंडीगढ़ चार्जर्स के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की की

कोयंबटूर युवा कबड्डी सीरीज के डिवीजन 2 का फाइनल करीब आ रहा है। यूपी फाल्कन्स ने शानदार प्रदर्शन कर टॉप स्थान पर कब्जा जमाया और चंडीगढ़ चार्जर्स के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की कर ली। डिवीजन 2 का नौवां दिन करपगम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, कोयंबटूर में खेला गया। दिनभर की टक्कर में टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में यूपी फाल्कन्स ने दिल्ली धुरंधरों को 48-38 से हराया। इस जीत के साथ यूपी फाल्कन्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। साथ ही वे टेबल में टॉप स्थान कब्जाने में भी कामयाब रहे। रचित यादव ने सुपर 10 करते हुए मैच पलट दिया। जबकि नवनीत नागर और आयुष कुमार ने हाई-5 स्कोर किए। दिल्ली की तरफ से शुभम भिड़ुरी ने 11 पॉइंट और विनोद पाल ने बेंच से हाई-5 किया, लेकिन टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा। दूसरे मुकाबले में हम्पी हीरोज ने पंचाला प्राइड को 46-21 से हराया। पंचाला प्राइड पूरे डिवीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई। हम्पी के चेतन जांगमा और करुपसागर डी ने 11-11 रेड पॉइंट जुटाए। दर्शन आर ने शानदार डिफेंस करते हुए हाई-5 स्कोर किया। पंचाला के आदित्य कुमार ने 4 रेड और 4 डिफेंस पॉइंट्स बनाए, लेकिन टीम का साथ नहीं मिला। तीसरे मैच में चोला वीरन्स ने सिंध सोनिक्स को 57-16 के बड़े अंतर से हराया। अय्यप्पन वीरपांडियन ने 14 रेड पॉइंट स्कोर किए। ए बालभारती ने डिफेंस में 6 टैकल पॉइंट बनाए। सिंध के बलराज सिंह ने 9 रेड पॉइंट जुटाए, लेकिन टीम का सहयोग न मिलने से मुकाबला एकतरफा रहा। आखिरी मैच में विजाग विक्टर्स ने हैदराबाद हरिकेंस को 48-34 से हराया। पिराटी श्रीसिवतेजेश और गाली लक्ष्मा रेड्डी ने 11-11 रेड पॉइंट जुटाए। पवन गोपिनीदी ने डिफेंस में हाई-5 किया। हैदराबाद के सुरेश ओरुगांटी ने 18 रेड पॉइंट्स बनाए, लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। फाइनल में यूपी फाल्कन्स और चंडीगढ़ चार्जर्स के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। सभी टीमों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन कुछ ही टीमें टॉप पर पहुंच पाई।  

सिडनी टेस्ट खेलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे मिशेल स्टार्क : ग्लेन मैक्ग्रा

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड और पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को इस बात का भरोसा है स्टार पेसर मिशेल स्टार्क भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में खेलेंगे। यह टेस्ट दोनों टीमों के लिए काफी अहम है और ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि एडिलेड टेस्ट के हीरो स्टार्क खुद को मैच फिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ने जा रहे हैं। स्टार्क को बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पसलियों और पीठ में दर्द की शिकायत थी। ग्लेन मैक्ग्रा ने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा, “खेलना मिशेल के ऊपर निर्भर करेगा। वह मैदान पर आने के लिए सबकुछ करेंगे। वह इस ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं, और जब वह अपने चरम पर होते हैं तो उनका मुकाबला करना बहुत मुश्किल होता है। वह बहुत शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सिडनी में खेलने जा रहे हैं।” इन गर्मियों में स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के स्टार परफॉर्मर रहे हैं जिन्होंने चार टेस्ट मैचों में 28.73 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट के बाद अपना स्कैन भी कराया था। रिपोर्ट बताती हैं कि स्टार्क 5वें टेस्ट मैच में तभी खेल पाएंगे जब वह दर्द को मैनेज कर पाएं। हो सकता है उनको कुछ दर्द के साथ खेलना पड़े। कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट को भी फैसला करना होगा कि स्टार्क मैच फिट हैं नहीं। सीरीज का पांचवां मैच पिंक टेस्ट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मैच के जरिए कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाई जाती है। इसलिए यह मैच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट समुदाय में खास महत्व भी रखता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो भारतीय टीम ने पर्थ में मेजबान टीम को 295 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम लगातार बैकफुट पर नजर आई। एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया अगला मैच गाबा में बारिश की मेहरबानी के चलते बचा पाई। जबकि हाल में ही सम्पन्न हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट उतार-चढ़ाव भरा रहा जिसमें मेहमान टीम मिले अवसरों को भुनाने में नाकाम रही और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।  

कजाकिस्तान ने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पर्थ कजाकिस्तान ने यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में बुधवार को जर्मनी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 24 साल के अलेक्जेंडर शेवचेंको ने डेनियल मासुर को 6-7(5), 6-2, 6-2 से हराया। इस जीत ने कजाकिस्तान को 2-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई। इससे पहले एलेना राइबकिना ने लौरा सीजमंड को 6-3, 6-1 से हराया था। जर्मनी की टीम के लिए वर्ल्ड नंबर 2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोट के कारण बाहर हो गए थे, और उनकी जगह मासुर को शामिल किया गया। लेकिन मासुर कोई उलटफेर नहीं कर सके। शेवचेंको ने कहा, “मैंने अपनी टीम के लिए जी-जान लगाई और मुझे इस पर गर्व है। मैं थोड़ा नर्वस था। यह जीत मेरे लिए खास थी।” अब कजाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए सिडनी जाएगा। 2023 में यूनाइटेड कप में अपनी पहली उपस्थिति में कजाकिस्तान बिना जीत के बाहर हो गया था, लेकिन इस बार उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। वहीं, ह्यूबर्ट हरकाज़ और इगा स्वियाटेक ने पोलैंड को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने चेक गणराज्य के टॉमस माचाक और कैरोलिना मुचोवा को 7-6(3), 6-3 से हराकर 2-1 की जीत दर्ज की। हरकाज़ और स्वियाटेक ने एक घंटे 25 मिनट में जीत हासिल की। पोलैंड ने चेक टीम की सर्विस पांच बार तोड़ी। स्वियाटेक ने कहा, ” सच कहूं तो, मुझे यकीन था कि वे बहुत अच्छा टेनिस खेलेंगे क्योंकि उनकी डबल्स और मिक्स डबल्स टीम हमेशा से ही बहुत अच्छी रही है। वे इसी तरह से बढ़े हुए हैं। लेकिन मुझे पता था कि हम जीत सकते हैं। शुरुआत से ही हम आगे थे। पहले सेट के अंत में थोड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मुझे लग रहा था कि हम आगे हैं, इसलिए टाई-ब्रेक में हमने अपना फायदा उठाया। अंत में ऐसा लगा जैसे सब कुछ हमारे हाथ में था।” चेक गणराज्य के पास अभी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका है। उन्हें सिडनी में अन्य मुकाबलों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।  

दर्द से जूझ रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क सिडनी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? सामने आई अंदर की बात, दूसरा ऑप्शन भी रेडी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को उम्मीद ​​है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पसली में दर्द के बावजूद भारत के खिलाफ शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट खेलेंगे। इस 34 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वह बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन से ही पसलियों में दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन फिर भी टीम के फिजियो की मदद से गेंदबाजी करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। कैरी ने बुधवार को सिडनी में पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हो जाएगा। उम्मीद है कि वह पांचवा टेस्ट मैच खेलेगा।’’ ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता संभवत: टेस्ट मैच के करीब स्टार्क की फिटनेस पर फैसला लेंगे, लेकिन कैरी ने कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से उसके (स्टार्क) साथ खेल रहा हूं। वह दमदार खिलाड़ी है। निश्चित तौर पर उसकी पसली में दर्द है और इससे वह कई बार परेशान हो जाता है लेकिन मुझे विश्वास है कि वह अगले मैच तक खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।’’ ऑस्ट्रेलिया को 2014-15 के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हासिल करने के लिए पांचवा टेस्ट मैच जीतना होगा या फिर उसे ड्रॉ करना होगा। भारत अगर यह मैच जीतने में सफल रहता है तो वह लगातार पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम करेगा। अगर स्टार्क को आराम दिया जाता है तो तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में लिया जा सकता है. जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2021 में खेला था। रिचर्डसन ने टीम में चुने जाने की संभावना के बारे में कहा, ‘‘मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

रवि शास्त्री ने आज टेस्ट क्रिकेट में 2 टीयर सिस्टम की मांग की, जिससे लाल गेंद के खेल को बचाए रखा जा सकता है

नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार एक जनवरी को टेस्ट क्रिकेट में 2 टीयर सिस्टम की मांग की, जिससे लाल गेंद के खेल को बचाए रखा जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के बाद आई है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पांच दिनों में रिकॉर्ड 373,691 दर्शक आए। इससे पहले इसी मैदान पर 1936-37 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान 350,534 दर्शक आए थे। करीब 90 साल के बाद दर्शकों का रिकॉर्ड एमसीजी पर टूटा। ये उस समय की बात है, जब डोनाल्ड ब्रैडमैन का इस खेल पर एकछत्र राज था। बीजीटी में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा कि उन्हें “टेस्ट क्रिकेट के लिए इससे बड़ा विज्ञापन” याद नहीं आता। उन्होंने कहा कि एमसीजी टेस्ट यह साबित करता है कि लगातार बढ़ते टी20 क्रिकेट के सामने पांच दिवसीय खेल अपनी जगह बनाए हुए है। हालांकि, 62 वर्षीय शास्त्री ने कहा कि इससे उनके इस विचार को भी बल मिला कि टेस्ट क्रिकेट को जीवित रहने के लिए सबसे बड़ी टीमों को एक-दूसरे के साथ अधिक मैच खेलने चाहिए। उन्होंने द ऑस्ट्रेलियन अखबार के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा, “लगभग एक सदी से चले आ रहे दर्शकों के रिकॉर्ड को तोड़ना… इस बात का प्रमाण है कि जब बेस्ट टीमें खेलती हैं, तो खेल का सबसे कठिन और बेस्ट फॉर्मेट अभी भी जीवित है और फल-फूल रहा है। यह आईसीसी के लिए भी एक अच्छी याद दिलाने वाली बात थी कि टेस्ट क्रिकेट को जीवित रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खेलना चाहिए। मैं कहूंगा कि अन्यथा बहुत अधिक अव्यवस्था है।” उन्होंने आगे कहा, “यह मैच इस बात पर और जोर देता है कि हमें 2 टीयर सिस्टम की आवश्यकता क्यों है? जिसमें शीर्ष 6-8 टीमें हों और फिर प्रमोशन और डिमोशन शामिल हो। यदि आपके पास दो उचित टीमें नहीं खेल रही हैं तो आपको इस तरह की भीड़ नहीं मिलेगी।” एक तरह से उन्होंने नए डब्ल्यूटीसी फॉर्मेट पर बात की है। मौजूदा फॉर्मेट उतना ज्यादा पसंद फैंस को नहीं आ रही। बता दें कि आईसीसी कई वर्षों से प्रतिस्पर्धी प्रारूप को बनाए रखने के लिए दो-स्तरीय प्रणाली पर विचार कर रहा है, लेकिन योजनाएं कभी जमीन पर नहीं उतर पाईं। 2016 में विश्व शासी निकाय के एजेंडे में शीर्ष सात टीमों की एक वास्तविक प्रीमियर लीग का प्रस्ताव था। हालांकि, शक्तिशाली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के विरोध के बाद इसे रद्द कर दिया गया। शास्त्री ने यह भी कहा कि मेलबर्न मैच ने साबित कर दिया है कि टेस्ट मैच पांच दिन के ही रहने चाहिए, इस बात की चर्चा के बीच कि शेड्यूल को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्हें घटाकर चार दिन का कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “सोमवार (पांचवें दिन) के अंत में जो नाटकीय घटनाक्रम हुआ, वह इस बात का सबूत है कि हमें एक क्लासिक टेस्ट मैच के लिए पांच दिन की आवश्यकता क्यों है। हालांकि, यदि आप 2 टीयर सिस्टम नहीं बनाते हैं, तो आपके पास एक-दूसरे के खिलाफ बेजोड़ टीमें होंगी और फिर यह बहुत कम संभावना है कि वे खेल को पांचवें दिन तक ले जा सकें। फिर हमेशा चार दिवसीय टेस्ट की बात होगी।”

अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को ‘टाइम आउट’ आउट करार दिया पर मेहदी ने किया हैरान

ढाका क्रिकेट मैच में कई बार इतनी तेजी से विकेट गिरते हैं कि दूसरे प्लेयर के पास तैयार होना का ज्यादा समय नहीं रहता। खिलाड़ी जब तीन मिनट में खेलने के लिए रेडी नहीं होता तो अंपायर उसे ‘टाइम आउट’ करार दे सकते हैं। बांग्लादेश में यही ‘टाइम आउट’ ड्रामा देखने को मिला है। अंपायर ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024-25 के तीसरे मैच में टॉम ओ कॉनेल को ‘टाइम आउट’ आउट करार दिया। हालांकि, खुलना टाइगर्स के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वापस बुला लिया। कॉनेल टूर्नामेंट में चटगांव किंग्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। चटगांव किंग्स ने मंगलवार को 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे में आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर कॉनेल निर्धारित तीन मिनट पूरे होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। अंपायर रविंद्र विमलसिरी और तनवीर अहमद ने कॉनेल को ‘टाइम आउट’ करार दिया। जैसे ही कॉनेल पवेलियन लौटने लगे तो मेहदी ने उन्हें वापस बुला लिया। हालांकि, कॉनेल जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें सातवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने मेहदी को कैच कराया। चटगांव ने 37 रनों से हार झेली। पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। चटगांव किंग्स के कप्तान मोहम्मद मिथुन ने मेहदी की प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि कॉनेल को आउट देना सही फैसला था। मिथुन ने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेहदी ने शानदार काम किया। उन्होंने दिखाया कि उसका दिल बड़ा है। फील्डिंग करने वाली टीम के लिए अपील करना नियमों के अंतर्गत है। कॉनेल को क्रीज पर वापस आने देने के लिए मेहदी को श्रेय जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “बल्लेबाज को क्रीज पर देर से नहीं आना चाहिए, खासकर टी20 में। कॉनेल तैयार होने में थोड़ी देर कर दी। वह तैयार होने के दौरान थोड़ा रिलैक्स था। शायद उसे एहसास नहीं हुआ कि हम इतनी जल्दी विकेट खो देंगे। वह इसी वजह से वह देर से आया। और कुछ नहीं।”

जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक सीरीज जीत चुकी होती: दावा

सिडनी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, सीरीज की स्कोरलाइन इस समय 2-1 ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है। अगर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस सीरीज को जीत चुकी होती। ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने यही बात कही है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज को पूरी तरह से असंतुलित होने से बचा लिया है। पूर्व पेसर मैकग्रा ने भारतीय गेंदबाज की गेंद पर नियंत्रण और तेजी से अनुकूलन करने की क्षमता की सराहना की। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है, जिसका समापन शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेले जाने वाले मैच से होगा। बुमराह ने अब तक 20 से कम की औसत से 30 विकेट लेकर मेहमान टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारत की बल्लेबाजी खराब रही है और इसमें योजना की कमी रही है। यही कारण है कि आज भारतीय टीम इस सीरीज में पीछे है। मैकग्रा ने अपने फाउंडेशन के कैंसर अवेयरनेस इवेंट से इतर मीडिया से बात करते हुए कहा, “वह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और उनके बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी और उन्होंने जो किया वह विशेष है।” 54 वर्षीय मैकग्रा अपने युग के सबसे निरंतर और खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक थे। 2008 में अपनी पत्नी जेन को इस बीमारी के कारण खोने के बाद से वह कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। मैकग्रा भी बुमराह के स्किल सेट से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “शानदार युवा खिलाड़ी जिसने खुद को ढालने का तरीका खोज लिया है। जिस तरह से वह आखिरी कुछ स्टेप्स में गेंदबाजी करता है, वह अविश्वसनीय है।” मैकग्रा ने ऐक्शन को लेकर कहा, “थोड़ा हाइपर एक्सटेंशन उसको मिला है जो मुझे भी हुआ करता था। वह इससे निपट रहा है, उसका दोनों तरफ अविश्वसनीय नियंत्रण है, लगता है कि वे उसे अच्छी तरह से इसको संभाल रहे हैं। मैं जसप्रीत का बहुत बड़ा फैन हूं।”

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग-बुमराह ने 907 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर

 मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (1 जनवरी) को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाते हुए नए साल के पहले ही दिन इतिहास रच दिया है. बुमराह आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं. इसके अलावा उनके रेटिंग पॉइंट्स भी 907 हो गए हैं. यह अपने आप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. बुमराह इतने रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले अश्विन ने दिसंबर 2016 में सबसे ज्यादा 904 रेटिंग अंक हासिल किए थे. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रखा है, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हासिल हुआ है. साथ ही बुमराह 907 रेटिंग अंकों के साथ सर्वकालिक सूची में इंग्लैंड के स्पिनर डेरेक अंडरवुड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स (932) और जॉर्ज लोहमैन (931) शीर्ष पर हैं, जबकि इमरान खान (922) और मुथैया मुरलीधरन (920) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टॉप विकेट टेकर हैं बुमराह बता दें कि भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ. इस चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 184 रनों से जीता. इस तरह मेजबान टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. अब आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. सीरीज में अब तक बुमराह ही टॉप विकेट टेकर हैं. उन्होंने 4 टेस्ट की 8 पारियों में सबसे ज्यादा 30 विकेट झटके हैं. उनका औसत भी 12.83 का रहा है. उनके बाद दूसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 20 विकेट लिए. बुमराह को इसी प्रदर्शन का दमदार फायदा मिला है. सीरीज के तीसरे यानी गाबा टेस्ट में भी बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहली पारी में 76 रन देकर 6 विकेट झटके थे. जबकि बुमराह ने गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. सीरीज के पहले टेस्ट में बुमराह ने 8 विकेट और दूसरे टेस्ट में 4 विकेट लिए थे.

मैकस्वीनी ने कहा, मुझे टेस्ट टीम में वापस आना अच्छा लगेगा, बुमराह का ‘शिकार’ वापसी के लिए बेकरार

मेलबॉर्न बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा कि वह उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाप शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी जगह सैम कोंस्टास को लिया गया। 19 वर्षीय कोंस्टास ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर शानदार आगाज किया। पाकिस्तान मूल के 38 वर्षीय क्रिकेटर ख्वाजा ने संकेत दिए हैं कि अगली गर्मियों में एशेज के बाद वह संन्यास ले सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मुझे (टेस्ट टीम में वापस आना) अच्छा लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उस्सी (उस्मान ख्वाजा) का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर मौका मिलता है और वह संन्यास लेते हैं तो मैं उनकी जगह लेना पसंद करूंगा।’’ मैकस्वीनी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के संबंध में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए बहुत समय नहीं था। यह सब बहुत जल्दी हुआ। फिर मैं यहां टी20 क्रिकेट (बिग बैश लीग में) खेलने वापस आ गया।’’ मैकस्वीनी ने कहा कि वह अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे तथा वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने खेल पर काम करना होगा और चयनकर्ताओं से बात करनी होगी कि मुझे कहां मौका मिल सकता है और वहां वापस आने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है।’’ मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि एक दिन मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।’’ घरेलू क्रिकेट में अधिकतर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मैकस्वीनी को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने उनकी एक नहीं चली और वह तीन मैच में केवल 14.40 के औसत से ही रन बना पाए। बुमराह ने उनका चार बार शिकार किया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा नितीश रेड्डी के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया जाना चाहिए, इस ऑलराउंडर को प्रमोट करो

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ की, जो मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन बल्ले से कर रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें “कम आंका गया” है, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने इस बात की भी दलील दी है कि बल्लेबाजी क्रम में नितीश रेड्डी को प्रमोट किया जाना चाहिए। वे एक शतक इस सीरीज में लगा चुके हैं और कुछ अच्छी पारियां उन्होंने खेली हैं। हालांकि, गेंदबाजी में उतने प्रभावित वे नजर नहीं आए। भारतीय टीम जब 191 रनों पर 6 विकेट बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खो चुकी थी तो 21 वर्षीय नितीश रेड्डी ने शतक लगाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया था और थोड़ी सी अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। नितीश रेड्डी ने 189 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी। क्लार्क ने रेड्डी को जीनियस बताया। उन्होंने बियोंड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “रेड्डी, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला यह युवा खिलाड़ी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि उसे छठे नंबर पर नहीं तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा है, 21 वर्षीय, अविश्वसनीय। पूरी सीरीज में उसे कमतर आंका गया।” क्लार्क ने आगे कहा, “उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। उन्हें किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से डर नहीं लगा। जब भी उन्हें धैर्य रखने की जरूरत पड़ी, उन्होंने धैर्य रखा। उन्होंने टेलएंडर्स के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी मंशा दिखाई। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। मुझे लगता है कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छे हैं। इसलिए भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच में यह एक बेहतरीन विकल्प है।” सिडनी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है। ये इस सीरीज का सबसे अहम मैच है।

रोहित, विराट और बुमराह लेंगे छुट्टी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेलेंगे ये बड़ी सीरीज

मुंबई टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में व्यस्त है. मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में पिछड़ गई है. इस सीरीज में अभी तक टीम के दो सबसे बड़े नाम, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. दोनों को ही टीम से ड्रॉप किए जाने की मांग हो रही है. ऐसी खराब फॉर्म के बीच अब एक बड़ी खबर आ रही है कि दोनों स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद छुट्टी पर चले जाएंगे और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. इन दोनों के अलावा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज से ब्रेक लेंगे. वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए लेंगे ब्रेक मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार के एक दिन बाद 31 दिसंबर को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में होने वाली वनडे सीरीज में कप्तान रोहित, विराट और बुमराह नहीं खेलेंगे. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए तीनों खिलाड़ी इस सीरीज से ब्रेक लेंगे. इस तरह ये तीनों ही खिलाड़ी 3 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे टेस्ट मैच के बाद अगले एक महीने तक छुट्टी पर रहेंगे और सीधे 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से वापसी करेंगे. इंग्लैंड की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आ रही है और इस दौरान दोनों टीमों के बीच पहले 5 टी20 मैच की सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी. इसके बाद 6 फरवरी से 3 वनडे मैच की सीरीज शुरू होगी. विराट और रोहित पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो वैसे भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होते. हालांकि, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रोहित और विराट के खेलने को लेकर सेलेक्शन कमेटी अंतिम फैसला लेगी लेकिन अभी की स्थिति में दोनों इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी सीरीज जहां तक जसप्रीत बुमराह की बात है तो वो तीनों फॉर्मेट में सक्रिय हैं लेकिन पिछले 3 महीने से लगातार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट के लिए उनको पूरी तरह से फ्रेश और फिट रखने के लिए इस पूरे दौरे से आराम दिया जाना तय है. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैच खेले जाने हैं, जो कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की आखिरी सीरीज होगी. बुमराह जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए उनको आराम देना कोई हैरानी की बात नहीं है लेकिन रोहित और विराट के हालिया प्रदर्शन के बाद उनके चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रेस्ट लेने पर सवाल उठने तय हैं.  

साल 2024 भारत के लिए रहा ऐतिहासिक, देश ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों वैश्विक इवेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया

नई दिल्ली साल 2024 भारत की खेल यात्रा के लिए शानदार रहा। जहां देश ने ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों वैश्विक इवेंट में बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट, शतरंज के अलावा कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की अथक मेहनत को सरकार का भी पूरा सहयोग मिला। खेलों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 470 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया था। पेरिस में खेल गांव में बढ़ती गर्मी की शिकायत के बीच मोदी सरकार ने खिलाड़ियों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन प्रकट करते हुए ओलंपिक खेल गांव में 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए थे। यह सरकार के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर गहन फोकस का नतीजा था। खेलो इंडिया’ और ‘टॉप्स’ जैसी सरकारी पहलों का समर्थन इन एथलीटों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे उन्हें बाधाओं को तोड़ने और वैश्विक मंच पर भारत के स्थान को फिर से परिभाषित करने में सक्षम बनाया जा रहा है। एक तरफ सरकार द्वारा खिलाड़ियों को पूरी तरह खेल पर फोकस करने के लिए बाकी तनाव से मुक्त करने की हरसंभव कोशिश की गई तो दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के साथ देश को निराश नहीं किया। भारत के लिए खासकर मनु भाकर ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया। भारत की यह युवा निशानेबाज एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई। स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में एक और मेडल जीतकर कमाल कर दिया। इसके साथ ही भारत ने ओलंपिक के एक ही संस्करण में एक खेल इवेंट में सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। वहीं, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पेरिस ओलंपिक के भाला फेंक इवेंट में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ओलंपिक इतिहास में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए। कुश्ती में मेडल जीतने की परंपरा भी जारी रही और अमन सहरावत कांस्य पदक जीतने वाले देश के सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता रेसलर बने। ओलंपिक के बाद हुए पैरालंपिक खेलों ने तो कमाल कर दिया। इसमें भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बना दिया। भारत के पैरालंपिक खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल के साथ कुल 29 पदक जीते। अवनि लेखरा ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में गोल्ड मेडल जीता, जबकि नितेश कुमार ने बैडमिंटन में कमाल किया, उन्होंने पुरुष सिंगल एसएल3 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। ऐसे ही सुमित अंतिल और धर्मबीर ने क्रमशः एफ64 और एफ51 पुरुष भाला फेंक इवेंट में गोल्ड जीते। पैरालंपिक तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय पैरा-स्पोर्ट्स के लिए वास्तव में सामूहिक उपलब्धि बन गई। ओलंपिक और पैरालंपिक के अलावा भारत का प्रदर्शन अन्य खेलों में भी खास रहा। जैसे शतरंज में भारत के गुकेश डी हाल में ही सबसे युवा विश्व चेस चैंपियन बन गए। ऐसे ही वैशाली रमेश बाबू भारत की तीसरी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं। भारत चेस टीम ने हंगरी में हुए 45वें चेस ओलंपियाड में महिला और ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल हासिल किया। महिला टीम ने तो इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की दिव्यकीर्ति सिंह अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाली देश की पहली महिला घुड़सवार बनी। क्रिकेट की बात की जाए तो विराट कोहली को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ 2023 और सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ऑफ द 2023 चुना गया था। भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित टी20 विश्व कप भी जीता। इनके अलावा, भारत में महिला क्रिकेट को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, कैप्री स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टीम यूपी वारियर्स को यूएन वुमन द्वारा ‘जनरेशन इक्वलिटी एली’ के रूप में मान्यता दी गई है। भारत की महिला युगल जोड़ी आयिका मुखर्जी और सुतिर्था मुखर्जी ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देश का पहला कांस्य पदक हासिल करके इतिहास रच दिया। किर्गिस्तान में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के पहलवानों ने चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। दुबई में आयोजित एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत ने सात स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारत के गुलवीर सिंह ने जापान में हचियोजी लॉन्ग डिस्टेंस 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। भारत के मान सिंह ने चीन के हांगकांग में एशियाई मैराथन चैंपियनशिप 2024 में 2 घंटे 14 मिनट 19 सेकंड (2:14:19) के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मुक्केबाजी की दुनिया में, भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने अमेरिका स्थित नेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन का इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर फेदरवेट खिताब जीता। कुल मिलाकर, भारतीय खेलों के लिए यह उल्लेखनीय साल देश के एथलीटों के अथक समर्पण और प्रतिभा को रेखांकित करता है।

भारतीय टीम अंतिम टेस्ट में हारी तो डब्ल्यूटीसी से बाहर होगी

मुम्बई ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली 184 रनों की बढ़ी जीत के साथ ही आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल के लिए अपनी दावेदारी और पक्की कर ली है। वहीं अब अगर ऑस्ट्रेलिया अगर 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट को ड्रा करा लेता है या जीत हासिल कर लेता है तो भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी से बाहर हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस चक्र में अपनी 10वीं जीत के साथ फाइनल खेलने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाया है। उसका अंक प्रतिशत पीसीटी 58.89 से बढ़कर 61.45 पहुंच गया हैं। अब तक केवल एक टीम दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। वहीं चौथे टेस्ट में हार से भारत की डब्लयूटीसी फाइनल की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। इस हार के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का पीसीटी 55.89 से घटकर 52.77 हो गया। इस चक्र में भारत की ये सातवीं हार है। इससे पहले अपनी धरती पहले घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार और अब ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में दूसरी हार से भारत मुश्किल में आ गया था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम से बॉक्सिंग डे टेस्ट हारकर भारतीय टीम के सीधे प्रवेश की संभावनएं समाप्त हो गयी हैं और उसे अब अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। सिडनी में अगर भारतीय टीम  जीत दर्ज करती है तो उसका पीसीटी 55.26 हो जाएगा, जिससे उसकी उम्मीदें बनी रहेंगी। इसके साथ ही भारतीय टीम को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका 1-0 से ऑस्ट्रेलिया को हरा दे।  

अगर ऑकलैंड में एएसबी टेनिस क्लासिक में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायीं तो खेल से संन्यास ले लेंगी: नाओमी ओसाका

ऑकलैंड जापानी की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि अगर ऑकलैंड में एएसबी टेनिस क्लासिक में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पायीं तो खेल से संन्यास ले लेंगी। ओसाक अक्टूबर में चाइना ओपन में पीठ में आये खिंचाव के बाद से ही टेनिस कोर्ट से दूर हैं। अब वह वापसी करते हुए अपना पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में ओसाका का पहला मुकाबला इस्राइल की लिना ग्लूश्को से होगा। ओसाका ने कहा कि इस साल उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लगभग 15 महीने के ब्रेक के बाद अपना पेशेवर करियर फिर से शुरू किया था और वह सत्र के अंत में 58वें स्थान पर रहीं। ओसाका ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जो उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहने पर खेलती रहूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं टूर पर मौजूद सभी खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करती हूं पर मैं अभी अपने जीवन में जिस जगह पर हूं, उसे देखते हुए अगर मैं एक एक तय स्थानसे ऊपर नहीं पहुंचती तो मैं आगे नहीं खेलना चाहूंगी।’’ ओसाका ने कहा, ‘‘अगर मैं उस रैंकिंग पर नहीं पहुंचती हूं जहां मुझे लगता है कि मुझे होना चाहिए तो मैं उसकी जगह पर अपनी बेटी के साथ समय बिताना अधिक पसंद करूंगी। ’’ ओसाका का इस जीत हार का एकल रिकॉर्ड 22-17 रहा है।  

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क ने साथ ही कहा- अगर वह चयनकर्ता होते तो रोहित को संन्यास लेने को कह देते

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को संन्यास की सलाह दी है। मार्क ने साथ ही कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो रोहित को संन्यास लेने को कह देते। रोहित टी20 विश्व कप के बाद से ही फार्म में नहीं हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह रन नहीं बना पाये थे। इससे वह आलोचकों के साथ ही पूर्व क्रिकेटरों के भी निशाने पर हैं। मार्क के इस बयान का कुछ लोगों ने समर्थन किया है। वहीं कुछ ने कहा कि उन्हें पहले अपनी टीक के मिचेल मार्श का रिकार्ड देखना चाहिये।मार्श भी इस सीरीज में विफल रहे हैं। वॉ ने कहा, अगर मैं अभी चयनकर्ता होता तो कहता कि मेलबर्न में जब रनों की जरुरत थी तो वह दूसरी पारी में केवल 9 रन ही बना पाये। ऐसे में सिडनी में आपको नहीं लिया जा सकता। मैं कहता, रोहित आपकी सेवा के हम आभारी हैं। आप एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं पर हम अब जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने जा रहे हैं और यह आपके करियर का अंत होगा। रोहित के लिएए यह सीरीज किसी खराब सपने से कम नहीं रही है। उन्होंने 5 पारियों में 31 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान के तौर पर भी वह बहुत सफल नहीं रहे हैं। वहीं भारत ने पहला टेस्ट बुमराह की कप्तानी में शानदार तरीके से जीता था। रोहित ने एडिलेड टेस्ट में कप्तानी संभाली थी जिसमें टीम को करारी  हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तीसरा मैच भारतीय टीम बड़ी मुश्किल से बचा पायी जबकि चौथे टेस्ट में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet