LATEST NEWS

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान रेडपाथ का निधन

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नियमित हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलॉन्ग के रहने वाले रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैच खेले और 43.45 की औसत से 4737 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रहा। उन्होंने 83 कैच पकड़े, जिनमें से अधिकतर स्लिप में थे और उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने 1963-64 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में एमसीजी में अपना टेस्ट डेब्यू किया और साथी विक्टोरियन बिल लॉरी के साथ 219 रनों की ओपनिंग साझेदारी में 97 रन का योगदान दिया। रेडपाथ का पहला टेस्ट शतक, एससीजी में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जल्द ही वह अपने धैर्य और सहनशीलता के चलते ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। उनकी वरिष्ठता और नेतृत्व को तब स्वीकार किया गया जब उन्हें 1974-75 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल के साथ उप-कप्तान बनाया गया। इसके बाद भी उन्होंने यह जिम्मेदारी कुछ अन्य सीरीज में भी निभाई। सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, “इयान एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हर कोई उनके निधन से बहुत दुखी होगा। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में इयान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान युगों में से एक के दौरान राष्ट्रीय टीम का मुख्य आधार थे। अपने साहस, कौशल और शानदार व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। उन्होंने आगे कहा, “हमें इयान को 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर क्रिकेट द्वारा प्रदान किए गए अद्भुत अनुभवों और रिश्तों के बारे में बोलते हुए सुनने का सौभाग्य मिला और खेल के प्रति उनका यह गहरा प्यार प्रथम श्रेणी और सामुदायिक स्तर पर क्रिकेट में उनके विशेष योगदान में प्रकट हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सभी की संवेदनाएं इस दुखद समय में इयान के परिवार और कई दोस्तों के साथ हैं।” प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रेडपाथ ने विक्टोरिया के लिए 226 प्रथम श्रेणी मैचों में 32 शतकों और 84 अर्धशतकों के साथ 41.99 की औसत से 14,993 रन बनाए। रेडपाथ प्रथम श्रेणी और सामुदायिक क्रिकेट में सक्रिय रहे और विक्टोरियन पुरुष कोच के रूप में और अपने होमटाउन में अलग-अलग भूमिकाओं में रहे, विशेष रूप से जिलॉन्ग क्रिकेट क्लब के साथ काम किया।

दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

डरबन. दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया। पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके। कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली। ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं। यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए)। दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है।”

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? पत्नी रितिका सजदेह ने शेयर की ये स्पेशल फोटो, जाने

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, लेकिन रितिका ने एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान (Ahaan) है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी। उन्होंने एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये लिखा था कि हमारा परिवार अब चार लोगों का हो गया है। अब 1 दिसंबर 2024 को ये जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान है। खुद रितिका ने ये इंस्टा पोस्ट में बताया है। एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान रखा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित शर्मा ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए वे मैदान पर हैं और शाम को बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अहान नाम का मतलब क्या है? अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द ‘अह’ से लिया गया है, जिसका मतलब है ‘जागृत करना’। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है।

पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए तैयार, लेकिन आईसीसी के समक्ष अहम शर्त रखी

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी को होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, लेकिन अब तक इसका कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सुरक्षा का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने के लिए तैयार है, लेकिन उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष के अहम शर्त रख दी है। आईसीसी और सदस्य देशों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई थी जिसमें क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने पीसीबी को अल्टीमेटम दिया था। आईसीसी ने पाकिस्तान बोर्ड से कहा था कि यह तो वह चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर करने के लिए तैयार हो जाए या फिर टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए तैयार रहे। चैंपियंस ट्रॉफी को होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, लेकिन अब तक इसका कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सुरक्षा का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के तर्ज पर आयोजित किए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि, अब तक पीसीबी हाइब्रिड मॉडल को अस्वीकार करता आया है, लेकिन अब उसके सामने ज्यादा विकल्प बचे नहीं है। एशिया कप में भी लागू हुआ था हाइब्रिड मॉडल हाइब्रिड मॉडल को अगर मंजूरी मिलती है तो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित कुछ मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हो सकते हैं। इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाइब्रिड मॉडल के तहत किया गया था जिसमें भारत के मुकाबले सहित खिताबी मैच श्रीलंका में हुआ था। माना जा रहा है कि क्रिकेट की वैश्विक संस्था जल्द ही इस बारे में कोई आधिकारिक एलान कर सकती है। ‘हाइब्रिड मॉडल की नीति 2031 तक लागू हो’  पीसीबी सूत्रों ने बताया है कि पीसीबी अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल स्वीकार करने के लिए तैयार है जिसमें भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा, लेकिन उसकी शर्त है कि आईसीसी यह नीति 2031 तक होने वाले उसके सभी टूर्नामेंट के लिए लागू करे। सूत्र ने साथ ही बताया कि बोर्ड हाइब्रिड मॉडल पर सहमत होने के लिए सालाना राजस्व चक्र में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग भी कर रहा है। पीसीबी सूत्र ने कहा, मौजूदा स्थिति में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल तभी स्वीकार करेगा अगर आईसीसी इस बात पर राजी हो कि भविष्य में सभी आईसीसी टूर्नामेंट इसी के तर्ज पर आयोजित होंगे जिसमें पाकिस्तान अपने मुकाबले खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा। सूत्र ने कहा, पाकिस्तान यह भी चाहता है कि आईसीसी बोर्ड राजस्व में वित्तीय चक्र में उसके हिस्से को 5.75 प्रतिशत से बढ़ा दे और नकवी इस पर अड़े हुए हैं, लेकिन उन्होंने मेजबानी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं मांगा है। लोग कह रहे हैं कि नकवी ने अपनी सरकार से बात करने के बाद फिर बताने के लिए समय मांगा है। लेकिन हमें नहीं पता कि क्या वह सरकार के समर्थन से वहां गए थे और उन्होंने आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए पहले ही उनकी मंजूरी मांगी थी। भारत को 2031 तक कई टूर्नामेंट की करनी है मेजबानी भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। आईसीसी की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द इसका रास्ता निकले। पीसीबी ने जो शर्त क्रिकेट की वैश्विक संस्था के सामने रखी है उसे मानना आसान नहीं है। भविष्य में ऐसे कई टूर्नामेंट है जिसकी मेजबानी भारत को करनी है। इनमें 2025 महिला वनडे विश्व कप, 2025 में पुरुषों का एशिया कप, 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर पुरुष टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी 2029 और बांग्लादेश के साथ 2031 वनडे विश्व कप की मेजबानी करना शामिल है।  

बीसीसीआई ने पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ इनकार कर दिया, अकेला पड़ा पाकिस्तान, अंतिम फैसला लेगी आईसीसी

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहां और कैसे होगा, इस पर विवाद थम नहीं रहा। पीसीबी और बीसीसीआई के बीच भी गतिरोध जारी है और अब इसका भविष्य आईसीसी की आपात बैठक पर निर्भर है। क्रिकेट जगत में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला वैश्विक तमाशा बना हुआ है। विवाद इतना बढ़ चुका है कि आईसीसी की बैठक बार-बार स्थगित हो रही है। ये मैच न केवल क्रिकेट फैंस के लिए विशेष है, बल्कि आईसीसी के लिए राजस्व का मुख्य स्रोत भी है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी अनिश्चितता का सामना कर रही है। बीसीसीआई ने भारत सरकार की नीति का हवाला देते हुए पाकिस्तान की यात्रा करने से साफ इनकार कर दिया है। आईसीसी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ प्रस्तावित किया है, जिसे पाकिस्तान क्रिकेट ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। आईसीसी ने इसका फैसला करने के लिए एक मीटिंग भी रखी थी, लेकिन इसके बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारत के साथ-साथ अब पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों का मुद्दा अन्य देशों के बोर्ड ने भी उठाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अकेला पड़ गया है। क्रिकेट में भारत का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला, और वह भी आईसीसी इवेंट में, शायद ही क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ा कोई और मौका होगा। राजनीतिक तनाव और इस तथ्य को जोड़ दें कि ये दोनों टीमें आईसीसी मुकाबलों को छोड़कर कभी एक-दूसरे से नहीं खेलती हैं, तो नतीजा बहुत ही चौंकाने वाला होता है। यह बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाता है! दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अगली चैंपियंस ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, ताकि एक और ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। हालांकि, इस बड़े इवेंट का भाग्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएगा। ऐसे में आईसीसी ने 29 नवंबर को सभी बोर्ड की मीटिंग रखी थी, ताकि इस टूर्नामेंट पर आखिरी फैसला लिया जा सके। लेकिन इस मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है।

कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें : पुजारा

कैनबरा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में होने वाले दूसरे क्रिेकेट टेस्ट मैच में केएल राहुल ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी शुरु करें। रोहित के पहले टेस्ट में नहीं होने के कारण राहुल ने यशस्वी के साथ पारी शुरु की थी। इस जोड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले पुजारा का मानना है कि सीरीज के पहले मैच में 295 रन की जीत के बाद सलामी जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि यशस्वी ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया। वहीं राहुल ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पर्थ में दो पारियों में 26 और 77 रन बनाए। पुजारा ने कहा, मुझे लगता है कि अगर हम इसी बल्लेबाजी क्रम को जारी रख सकते हैं तो रोहित तीसरे नंबर पर आ सकते हैं और शुभमन पांचवें नंबर पर आ सकते हैं। अगर रोहित शुरु करना चाहते हैं, तो राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उसके बाद कुछ नहीं। मुझे लगता है कि उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए, क्योंकि यह उनके खेल के लिए बहुत अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि इसमें बदलाव नहीं होगा। वहीं पुजारा ने कहा, आदर्श रूप से शुभमन के लिए 5 वां स्थान अच्छा है इससे उन्हें एक समय में आने का मौका मिलता है, भले ही हम दो विकेट जल्दी खो दें, वह ऐसा खिलाड़ी है जो नई गेंद से निपट सकता है। लेकिन अगर वह 25 या 30 ओवर के बाद आता है, तो वह अपने शॉट खेल सकता है। वह अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है।  उन्होंने कहा, अगर हम पहले तीन विकेट जल्दी खो देते हैं, तो शुभमन आता है और पुरानी गेंद के लिए ऋषभ पंत को बचाता है। पंत को नई गेंद का सामना नहीं करना पड़ता है। पुजारा ने कहा, मैं नहीं चाहूंगा कि वह तब बल्लेबाजी के लिए आए जब गेंद सख्त और नई हो।  

निशानेबाज मनु भाकर इसलिए नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी: राणा

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर अभ्यास शुरु कर दिया है पर वह अगले महीने होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग नहीं खेलेंगी। मनु ने पिछले माह अक्टूबर में दिल्ली में हुए आईएसएसएफ निशाने विश्वकप में भी फाइनल से भी अपना नाम वापस ले लिया था। इस प्रकार ये दूसरा टूर्नामेंट है जिसमें वह नजर नहीं आयेंगी। मनु के कोच जसपाल राणा के अनुसार मनु ने अभी पर्याप्त अभ्यास नहीं किया है, इसलिए वह किसी बड़े टूर्नामेंट में नहीं उतरना चाहती हैं। वह अभी अपनी ग्रिप को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। कोच ने कहा कि हम फिलहाल मनु भाकर की ग्रिप को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस कारण हमने यूरोपीय दौरे का फैसला पहले ही कर लिया था। ऐसे कई पक्ष है जिसपर हमें ध्यान देना है। जिससे वह आने वाले समय में और बेहतर निशानेबाज के तौर पर उभरेंगी।  

कांस्य पदक विजेता अभिषेक ने कहा ने कहा- भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग को वापस लाना है लक्ष्य

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड अभिषेक का कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग को वापस लाना है। अभिषेक का कहना है कि हमने ओलंपिक में पदक जीतने की प्रक्रिया शुरू कर दी है पर स्वर्ण युग अभी हासिल नहीं हुआ है जिसके लिए हमें अभी और प्रयास करने हैं। वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे। अभिषेक हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपये में खरीदा था। वह पहली बार एचआईएल टूर्नामेंट खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘यह अंतरराष्ट्रीय मैचों से अलग अनुभव होगा। एचआईएल भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ी बात होने जा रही है क्योंकि हमें लीग में बहुत सारे विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार एचआईएल से राष्ट्रीय टीम को लाभ ही मिलेगा, उसे बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारी एचआईएल टीम में बेल्जियम और जर्मनी के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। एचआईएल के दौरान उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और खेल से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना बहुत अहम होगा। हम उनसे छोटी-छोटी बातें सीखेंगे। अभिषेक लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है पर उन्होंने कहा कि वह दबाव लेने की जगह इसका आनंद उठायेंगे। उन्होंने कहा, ‘जिम्मेदारी तो होगी लेकिन मैं कोई दबाव नहीं लेना चाहता। मैं अपना खेल खेलूंगा। अगर मैं दबाव लूंगा तो अपना सौ फीसदी नहीं दे पाऊंगा। मैं बस अपने खेल का आनंद उठाने की कोशिश करूंगा। अधिषेक ने कहा कि पढ़ाई से बचने के लिए हॉकी खेलना शुरू किया था लेकिन उन्हें इस फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ क्योंकि इस खेल ने उन्हें पहचान सहित वह सब कुछ दिया जो वह जिंदगी में पाना चाहते थे।  

पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। विलियमसन ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन कमर की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 103 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह कुमार संगकारा और यूनिस खान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अपने 99वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सबसे तेज बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ब्रायन लारा के 101 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी पारी में विलियमसन ने क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेट के सामने लपके जाने से पहले रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए 61 रन का योगदान दिया। इससे पहले, विलियमसन ने वापसी करते हुए 93 रन बनाए और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 348 रन तक पहुंचाया। ग्लेन फिलिप्स नाबाद 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रायडन कार्से और शोएब बशीर ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में, हैरी ब्रूक की 171 रनों की धमाकेदार पारी, कप्तान बेन स्टोक्स के 80 और ओली पोप के 77 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 499 रन बनाए और 151 रनों की शानदार बढ़त हासिल की।  

ब्रैथवेट को उम्मीद, वेस्टइंडीज बांग्लादेश पर क्लीन स्विप के साथ करेगी 2024 का अंत

जमैका वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम जमैका में आज से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे देस्ट को जीतकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप कर 2024 का शानदार अंत करेगी। एंटीगुआ में सीरीज के पहले मैच में 201 रन की जीत के बाद मेजबान टीम की नजरें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। संयोग से, वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट क्लीन स्वीप भी बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 2-0 से किया था। ब्रेथवेट ने प्री मैच कांफ्रेंस में कहा, साल का अंत शानदार तरीके से करना बहुत महत्वपूर्ण है और हम किसी भी टेस्ट मैच या किसी भी टेस्ट सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, पहला टेस्ट इतिहास बन चुका है और इसलिए हमें गेंदबाजी इकाई और बल्लेबाजी इकाई के रूप में शुरुआत करनी होगी, लेकिन हम इसके लिए तत्पर हैं। ब्रेथवेट को उम्मीद है कि पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उनके तेज गेंदबाज एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चार सदस्यीय तेज गेंदबाज- केमार रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ- के साथ-साथ मध्यम गति के गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने एंटीगुआ में बांग्लादेश को हर तरह की परेशानी में डाल दिया और सभी विकेट आपस में बांट लिए। ब्रेथवेट ने कहा, गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी करने में मजा आता है और खेल के अधिकांश समय में थोड़ी सीम होती है, जो अच्छी बात है। यह स्पष्ट रूप से एक नया मैदान है और यहां बहुत नमी है, इसलिए हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा, मुझे हमारे सभी तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है और मेरा मानना है कि इन सभी लोगों में अलग-अलग विशेषताएं हैं। मैं इस गेंदबाजी समूह के भविष्य को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।  

मांडला माशिम्बी बने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

जोहानसबर्ग क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंडला माशिम्बी को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। सीएसए ने एक बयान में कहा, मांडला अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम को तैयार करने, उच्च प्रदर्शन रणनीतियों को लागू करने, सीएसए के परिवर्तन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और उत्कृष्टता और गौरव की संस्कृति का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भले ही उन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन मांडला ने टाइटन्स, नाइट्स और ग्रिक्वास के लिए पेशेवर क्रिकेट खेला। कुल मिलाकर, उन्होंने 2010 में लगातार घुटने की चोटों के कारण अपने करियर को रोकने से पहले 44 एक दिवसीय और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले। एक कोच के रूप में, 44 वर्षीय मांडला ने टाइटन्स के साथ कई चैंपियनशिप जीती हैं और सीनियर पुरुष टीम के साथ गेंदबाजी कोच और सहायक कोच के रूप में भी काम किया है। हाल ही में, वह एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाजी कोच थे। वह अंतरिम मुख्य कोच डिलन डु प्रीज़ का स्थान लेंगे। मांडला ने कहा, मैं बहुत सम्मान और विनम्रता के साथ प्रोटियाज महिला कोच के रूप में नियुक्ति को स्वीकार करता हूं। मैं इस प्रतिष्ठित पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं से पूरी तरह वाकिफ हूं। उन्होंने कहा, मैं कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान टाइटन्स क्रिकेट द्वारा मुझे दिए गए असाधारण अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। पिछले ग्यारह वर्षों में उनका अटूट समर्थन और अटूट समर्थन मेरे पेशेवर विकास और प्रगति में सहायक रहा है।  

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर सोत्सोबे, त्सोलेकिले, मभालती भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों लोनवाबो सोत्सोबे और थामी त्सोलेकिले के साथ-साथ टाइटन्स के पूर्व गेंदबाज इथी मभालती को गिरफ्तार किया गया है और उन पर भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रतिरोध अधिनियम, 2004 की धारा 15 के तहत भ्रष्टाचार के पांच आरोप लगाए गए हैं। उन पर अधिनियम की धारा 15 के तहत आरोप लगाए गए हैं, जो खेल आयोजनों से संबंधित भ्रष्ट गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति से किसी ऐसे कार्य में शामिल होने के लिए रिश्वत लेना या देने की पेशकश करना शामिल है, जो किसी खेल आयोजन की अखंडता को कमजोर करने या खेल के क्रम को प्रभावित करने की धमकी देता है। ये आरोप 2015-16 के रैम स्लैम चैलेंज के इर्द-गिर्द मैच फिक्सिंग की कहानी से जुड़े हैं। ये तीन खिलाड़ी उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्स करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए 2016 और 2017 में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। गुलाम बोदी पहले ही जेल में हैं, जबकि जीन सिम्स और पुमी मात्शिकवे को क्रमशः 2021 और 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद निलंबित सजा दी गई थी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने खेल में उनकी संलिप्तता के कारण सभी खिलाड़ियों पर दो से 12 साल का प्रतिबंध भी लगाया है। भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम और मुकाबला अधिनियम 2000 में हैंसी क्रोनजे मैच फिक्सिंग कांड के बाद लागू हुआ था, और यह समझा जाता है कि यह पहली बार है जब इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों पर अपराध के आरोप लगाने के लिए किया जा रहा है। हॉक्स के नाम से जाने जाने वाले प्राथमिकता अपराध जांच निदेशालय (डीपीसीआई) द्वारा जांच के बाद आरोप लगाए गए हैं, जो संगठित और आर्थिक अपराध की जांच करने वाली दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा की एक विशेष शाखा है। डीपीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल गॉडफ्रे लेबेया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, भ्रष्टाचार खेल की अखंडता को कमजोर करता है, और हॉक्स समाज के सभी क्षेत्रों में निष्पक्षता और व्यावसायिकता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस संकट से निपटने के लिए उनके सहयोग और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। प्रारंभिक जांच के समय, सीएसए ने कहा कि साजिशकर्ताओं की योजना विफल होने के बाद टूर्नामेंट में कोई भी मैच फिक्सिंग से प्रभावित नहीं हुआ। तब से यह स्थापित हो गया है कि बोडी ने भारत के सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत करके टूर्नामेंट में तीन मैचों में फिक्सिंग में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ियों से संपर्क किया और यह भी समझा कि वास्तव में कोई भी फिक्सिंग नहीं हुई थी।  

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी विज्ञप्ति ने कहा,‘‘जोश हेज़लवुड बायीं ओर हल्की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हेज़लवुड हालांकि श्रृंखला के बाकी मैचों की तैयारी के लिए एडिलेड में टीम के साथ बने रहेंगे।’’ तेज गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम में शामिल किया गया है। एबॉट और डोगेट एडिलेड टेस्ट मैच के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ टीम से जुड़ गए हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया के पास हेज़लवुड के स्थान पर तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी है। हेज़लवुड का गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट मैच में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 2020-21 की श्रृंखला के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट मैच में आठ रन देकर पांच विकेट लिए थे। भारतीय टीम तब 36 रन पर आउट हो गई थी। यह पहला अवसर होगा जबकि हेज़लवुड भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। एबॉट और डोगेट को हाल में शेफ़ील्ड शील्ड मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। एबॉट ने अपने आखिरी शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि डोगेट ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक तीन शील्ड मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में मैकाय में भारत ए के खिलाफ मैच में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।  

स्मिथ, लाबुशेन कोहली की तरह खुद पर भरोसा रखें: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

एडिलेड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे चार टेस्ट मैचों में फॉर्म में वापसी करने के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह अपने खेल पर भरोसा करने की सलाह दी है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने इस मैच में दो और तीन रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 295 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ भी पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने जूझते रहे। ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार बल्लेबाज पहली पारी में खाता नहीं खोल पाया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 60 गेंद पर 17 रन बनाए। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘पर्थ में सभी बल्लेबाजों में से मार्नस सबसे अधिक जूझते हुए नजर आए। यह सही है कि विकेट मुश्किल था और भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें इसे बदलने का तरीका ढूंढना होगा।’’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस संदर्भ में कोहली का उदाहरण दिया जो पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाकर वापसी करने में सफल रहे। पोंटिंग ने कहा, ‘‘विराट ने अपने खेल पर भरोसा किया और वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में अलग खिलाड़ी की तरह नजर आए। उन्होंने विरोधी टीम से लड़ने के बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया। मार्नस और स्मिथ को यही करने की जरूरत है – अपना रास्ता खोजें और मजबूत इरादे दिखाएं।’’ पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अधिक जोखिम लेने और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा,‘‘आपको जोखिम लेने और गेंदबाजों पर दबाच डालने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बुमराह जैसे गेंदबाज आपको रन बनाने के लिए आसान अवसर नहीं देंगे।’’ पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बावजूद पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,‘‘मैं उसी टीम के साथ बने रहने की सलाह दूंगा। मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा और हम इस टीम में जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।’’  

साउथेम्प्टन से ड्रॉ खेलकर प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर पहुंचा ब्राइटन

ब्राइटन (इंग्लैंड) वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के विवादास्पद निर्णय के कारण साउथेम्प्टन को जीत से वंचित कर दिया गया और आखिर में उसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान ब्राइटन के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। काओरू मितोमा ने ब्राइटन को पहले हाफ में बढ़त दिलाई और फ्लिन डाउन्स ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागा। इसके कुछ मिनट बाद साउथेम्पटन के कैमरून आर्चर ने स्थानापन्न रयान फ्रेजर के क्रॉस को गोल में बदल दिया। वीएआर में चार मिनट से अधिक की जांच के बाद फैसला किया गया कि आर्चर ऑनसाइड थे, लेकिन फिर गोलकीपर बार्ट वेरब्रुगेन के साथ बहस करने के कारण एडम आर्मस्ट्रांग को दंडित किया गया, जो ऑफसाइड थे लेकिन उन्होंने गेंद को स्पर्श नहीं किया था। इस मैच में एक अंक हासिल करने से ब्राइटन के मैनचेस्टर सिटी के समान 23 अंक हो गए हैं, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लिवरपूल 31 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet